1 00:00:11,512 --> 00:00:12,554 यह एक काल्पनिक रचना है। 2 00:00:12,638 --> 00:00:14,515 किसी भी जीवित या मृत, वास्तविक व्यक्तियों या वास्तविक घटनाओं 3 00:00:14,598 --> 00:00:16,433 या स्थानों से कोई भी समानता संयोग मात्र है। 4 00:00:17,142 --> 00:00:19,728 जल्दी ठीक हो जाओ 5 00:00:42,584 --> 00:00:44,169 ऑर्ना… 6 00:00:44,253 --> 00:00:46,922 वह मरी नहीं है। यह झूठ बोल रहे हैं। 7 00:00:47,631 --> 00:00:51,134 वह मरी नहीं है। इन्होंने उसे अपने घर में रखा हुआ है। 8 00:00:51,218 --> 00:00:53,762 यह किसी को उससे मिलने नहीं देते। 9 00:00:56,014 --> 00:00:57,307 है ना, डैड? 10 00:01:02,563 --> 00:01:04,063 उठो। 11 00:01:20,706 --> 00:01:22,416 तुमने समय देख लिया? 12 00:01:22,499 --> 00:01:24,501 हाँ, हाँ, सब ठीक है। 13 00:02:05,167 --> 00:02:06,668 हवाई अड्डा उस तरफ़ है। 14 00:02:06,752 --> 00:02:09,253 इज़राइल के लिए एक फ़्लाइट एक घंटे में रवाना होगी। 15 00:02:09,755 --> 00:02:11,507 - प्लेन में तुम्हारे बैठने का इंतज़ाम हो गया है। - रुको। 16 00:02:11,590 --> 00:02:13,634 रोमा ने कहा था कि गाली उसके पिता के घर में है। 17 00:02:13,717 --> 00:02:15,093 उसने कहा था कि गाली ज़िंदा है। 18 00:02:15,802 --> 00:02:17,012 ऑर्ना, चलो। 19 00:02:17,095 --> 00:02:18,347 तुम्हारी फ़्लाइट जाने वाली है। 20 00:02:18,430 --> 00:02:21,308 रुको। मुझे बस इतना बता दो कि गाली ने उनसे क्या चुराया था, और मैं उसे वापस ले आऊँगी। 21 00:02:21,391 --> 00:02:22,392 चलो, बेवक़ूफ़ इंसान! 22 00:02:22,476 --> 00:02:23,519 मैं वह चीज़ ले आऊँगी! 23 00:02:23,602 --> 00:02:25,145 प्लीज़ रुक जाओ। 24 00:02:26,146 --> 00:02:27,397 नहीं! नहीं, रुको। 25 00:02:27,898 --> 00:02:29,066 रुक जाओ, रुक जाओ! 26 00:02:29,149 --> 00:02:30,484 रुको, मत जाओ। 27 00:02:30,567 --> 00:02:32,402 - वह मेरी बेटी है, मैं तुम्हें नहीं जाने दे सकती। - हट जाओ! 28 00:02:32,486 --> 00:02:34,363 - नहीं! प्लीज़। - ऑर्ना! 29 00:02:34,446 --> 00:02:35,781 - हट जाओ। - नहीं। 30 00:02:35,864 --> 00:02:36,990 मैं तुम्हें नहीं जाने दे सकती। 31 00:02:37,074 --> 00:02:38,617 नहीं, नहीं! रुक जाओ! 32 00:02:39,493 --> 00:02:40,536 प्लीज़, बस… 33 00:02:43,163 --> 00:02:44,581 मत जाओ, मत जाओ। रुक जाओ। 34 00:02:44,665 --> 00:02:46,625 बस एक मिनट। प्लीज़। 35 00:02:47,251 --> 00:02:50,879 गाली ने उनसे जो भी चीज़ चुराई थी, मैं वादा करती हूँ, मैं उसे वापस ले आऊँगी। 36 00:02:50,963 --> 00:02:52,339 मैं उसकी माँ हूँ। मैं उसे जानती हूँ। 37 00:02:52,422 --> 00:02:53,841 मैं उस चीज़ को ढूँढ लूँगी। 38 00:02:53,924 --> 00:02:54,925 प्लीज़। 39 00:02:58,679 --> 00:02:59,888 अंतोन। 40 00:03:00,347 --> 00:03:03,433 थोड़ी देर के लिए बाहर जाना। उस दूसरी वाली पर नज़र रखना। 41 00:03:19,074 --> 00:03:20,659 चार पासपोर्ट थे। 42 00:03:21,785 --> 00:03:23,954 उन्होंने मुझसे ख़ास तौर पर इसी आदमी के बारे में पूछा। 43 00:03:24,037 --> 00:03:25,205 इसी के बारे में क्यों? 44 00:03:25,789 --> 00:03:27,082 क्या इसके पास वह चीज़ है जो उन्हें चाहिए? 45 00:03:28,959 --> 00:03:30,127 हाँ। 46 00:03:30,919 --> 00:03:32,087 लेकिन तुम्हें यह आदमी नहीं मिलेगा। 47 00:03:33,630 --> 00:03:35,048 क्यों? तुम्हें कैसे पता? 48 00:03:36,133 --> 00:03:37,301 क्योंकि हम उसे नहीं ढूँढ पाए। 49 00:03:38,385 --> 00:03:39,970 हमने अपने आदमियों को वहाँ भेजा था, 50 00:03:40,637 --> 00:03:42,931 पेशेवर आदमियों को, और वे उसे नहीं ढूँढ पाए। 51 00:03:44,850 --> 00:03:48,437 इस समय मुम्बई बहुत ख़तरनाक जगह है। 52 00:03:54,985 --> 00:03:58,947 लेकिन इज़राइल ख़ुफ़िया विभाग तुम्हारे साथ है तो कोशिश करके देख लो। 53 00:04:00,115 --> 00:04:04,328 बस यह ध्यान रखना, इन लोगों से वफ़ादारी की उम्मीद नहीं की जा सकती। 54 00:04:09,041 --> 00:04:11,668 अगर तुम्हें कुछ मिलता है, तो मुझे फ़ोन करना। 55 00:04:12,503 --> 00:04:14,671 और फिर हम तुम्हें तुम्हारी बेटी से मिलवा देंगे। 56 00:04:17,673 --> 00:04:18,550 अंतोन! 57 00:04:36,777 --> 00:04:39,863 वॉयटेक इग्नात्सी 58 00:05:24,157 --> 00:05:31,123 अनकंडिशनल 59 00:05:49,308 --> 00:05:51,268 उसका असली नाम इफ़्रराइम गोल्डस्टीन है। 60 00:05:51,351 --> 00:05:52,519 एफ़ी, जानती हूँ। 61 00:05:52,603 --> 00:05:55,063 भारत की पुलिस भी उसे ढूँढ रही थी। 62 00:05:55,147 --> 00:05:56,940 फ़ाइल में एक रिपोर्ट दर्ज है, 63 00:05:57,024 --> 00:06:00,027 जिसमें एक यात्री ने उसे हवाई अड्डे जाने वाली किसी बस में पहचान लिया था। 64 00:06:00,110 --> 00:06:01,820 वह घायल था, पर ज़िंदा था। 65 00:06:02,154 --> 00:06:04,114 पुलिस ने उसकी जाँच की, पर उन्हें कुछ नहीं मिला। 66 00:06:04,198 --> 00:06:06,950 - उसके बाद से उसकी कोई ख़बर नहीं मिली। - मुझे लगा कि वह मर गया होगा, 67 00:06:07,034 --> 00:06:09,536 क्योंकि इज़राइल में उसके दोस्त ने उसे यहाँ पैसे भेजे थे, 68 00:06:09,620 --> 00:06:10,829 और वह कभी पैसे लेने आया ही नहीं। 69 00:06:10,913 --> 00:06:14,583 मान लो अगर वह मरा भी नहीं है, तो यहीं से उसकी तलाश शुरू करना ग़लत नहीं होगा। 70 00:06:14,666 --> 00:06:16,084 तुम लोग पुलिस से नहीं हो ना? 71 00:06:16,168 --> 00:06:18,921 - नहीं, नहीं, नहीं। - फिर तुम्हें मेरा पता कैसे मिला? 72 00:06:19,505 --> 00:06:20,881 हमें लगा शायद तुम हमारी मदद कर सकती हो। 73 00:06:21,798 --> 00:06:23,926 - तुम लोग रूसी हो? - नहीं। हम इज़राइल से हैं। 74 00:06:24,009 --> 00:06:26,887 और इज़राइल में कौन सी मुद्रा चलती है? 75 00:06:35,354 --> 00:06:38,148 बदले में कुछ पाने में बुराई नहीं है। ठीक? 76 00:06:39,107 --> 00:06:40,901 बताओ, मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकती हूँ? 77 00:06:40,984 --> 00:06:45,197 हमारा एक दोस्त है जो भारत में अकेले सफ़र कर रहा है, 78 00:06:45,280 --> 00:06:48,075 और वह… वह थोड़ी मानसिक परेशानी से गुज़र रहा है। 79 00:06:48,158 --> 00:06:50,702 वह पूरी तरह ठीक नहीं है। 80 00:06:50,786 --> 00:06:53,789 हमें पता है कि उसने यहाँ किसी से पैसे मँगवाए थे, 81 00:06:53,872 --> 00:06:57,417 और ट्रांसफ़र के लिए जो नाम इस्तेमाल किया गया था, वह तुम्हारा है। 82 00:06:57,501 --> 00:06:58,502 लाली बाटया 83 00:06:58,585 --> 00:07:01,421 तो हमें लगा कि शायद तुमने उसकी मदद की होगी, या उसे कुछ बेचा होगा, 84 00:07:01,505 --> 00:07:04,341 या शायद तुमने बस… या बस तुम्हें यही पता हो कि वह कहाँ है। 85 00:07:04,424 --> 00:07:05,676 रुको, रुको। 86 00:07:05,759 --> 00:07:06,927 रुको, मैं तुम्हें दिखाती हूँ। 87 00:07:07,010 --> 00:07:08,220 यही है वह। 88 00:07:10,389 --> 00:07:11,932 यह आदमी तुम्हारा दोस्त नहीं है। 89 00:07:13,141 --> 00:07:15,519 - ख़ैर, मैं इससे कभी नहीं मिली। - क्या मतलब है तुम्हारा? 90 00:07:15,602 --> 00:07:16,603 क्या मतलब है तुम्हारा? 91 00:07:16,687 --> 00:07:18,647 किसी ने पैसे भेजते समय ग़लती कर दी। 92 00:07:19,648 --> 00:07:22,734 उन्होंने "लाली बाटया" में दो टी लिखे थे। जो कि मेरा नाम है। 93 00:07:22,818 --> 00:07:25,612 शायद उनका मतलब एक टी वाला "लाली बाटया" था। 94 00:07:25,696 --> 00:07:27,948 और यह नाम यहाँ बहुत आम है। 95 00:07:28,031 --> 00:07:29,533 जैसे कूड़े के ढेर पर मक्खियाँ। 96 00:07:30,033 --> 00:07:31,577 ख़ैर, मैं इस आदमी को नहीं जानती। 97 00:07:32,077 --> 00:07:35,455 मुझे तो पैसों के बारे में भी नहीं पता था जब तक कि तुम और दूसरे लोग उसे ढूँढते हुए यहाँ नहीं आए थे। 98 00:07:35,539 --> 00:07:38,125 रुको। यहाँ और लोग भी पूछताछ करने आए थे? 99 00:07:38,208 --> 00:07:39,209 हाँ। 100 00:07:40,419 --> 00:07:44,840 दो रूसी, एक अमेरिकी और अब इज़राइल के लोग। 101 00:07:45,966 --> 00:07:47,801 इस आदमी के कुछ ज़्यादा ही दोस्त हैं, हम्म? 102 00:07:48,802 --> 00:07:51,555 ख़ैर, मैंने उन सबसे भी यही कहा था जो तुमसे कहा है। 103 00:07:52,723 --> 00:07:54,141 तुम ग़लत घर पर आई हो। 104 00:07:54,224 --> 00:07:56,393 अगर मुझे पता होता कि 3,000 यूरो मेरा इंतज़ार कर रहे हैं, 105 00:07:56,476 --> 00:07:58,478 मैं ख़ुशी से नाचते हुए बैंक जाती। 106 00:07:58,562 --> 00:08:00,063 वह शायद तुम्हारे पति का दोस्त हो। कौन ज… 107 00:08:00,147 --> 00:08:02,065 मेरे पति के पास इस सबके लिए समय नहीं है। 108 00:08:02,149 --> 00:08:03,817 उसके पास हमारे लिए ही समय नहीं होता। 109 00:08:03,901 --> 00:08:04,902 मुझे माफ़ कर दो। 110 00:08:05,944 --> 00:08:07,946 मेरा दूसरा बेटा स्कूल से वापस आ रहा है। 111 00:08:08,030 --> 00:08:09,448 काम पर जाने से पहले उसे खाना खाना है। 112 00:08:09,531 --> 00:08:10,616 प्लीज़। 113 00:08:10,699 --> 00:08:11,700 यहाँ से चले जाइए। 114 00:08:11,783 --> 00:08:13,952 लेकिन कोई आपके नाम में दो टी क्यों लगाएगा? 115 00:08:14,036 --> 00:08:15,829 ऐसी ग़लती करना थोड़ा अजीब है। 116 00:08:15,913 --> 00:08:16,997 मैडम। 117 00:08:18,040 --> 00:08:21,376 अगर इसका कोई मतलब बन रहा होता, तो इसे ग़लती नहीं कहते, है ना? 118 00:08:23,545 --> 00:08:24,630 चलो। 119 00:08:30,761 --> 00:08:32,429 मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा है। 120 00:08:33,889 --> 00:08:35,265 किसको लग रहा है? 121 00:08:37,518 --> 00:08:39,436 तो हम आख़िर क्या करने वाले हैं? 122 00:08:41,063 --> 00:08:42,606 हम एफ़ी को ढूँढेंगे, 123 00:08:42,688 --> 00:08:44,566 जो चीज़ उसने चुराई थी, उसे वापस लेंगे, गाली को आज़ाद करवाएँगे, 124 00:08:44,942 --> 00:08:46,693 अपनी ज़िंदगियाँ जिएँगे, 125 00:08:46,944 --> 00:08:50,948 ग्लोबल वॉर्मिंग, खाद्य शृंखला का पतन, प्रलय, अंत। 126 00:08:54,284 --> 00:08:56,703 ठीक है, लेकिन मैं कह रही हूँ… 127 00:08:58,830 --> 00:09:00,791 मेरे हिसाब से आप यहाँ मुझ पर तरस खाकर तो आई नहीं हैं। 128 00:09:01,124 --> 00:09:04,169 - वह भी एक वजह तो है। - ठीक है, लेकिन… 129 00:09:04,920 --> 00:09:06,630 क्या आप मुझे बता नहीं सकतीं कि वह क्या है? 130 00:09:07,464 --> 00:09:09,591 वे किस चीज़ की बात कर रहे हैं जो गाली ने चुराई थी? 131 00:09:13,512 --> 00:09:15,305 वह जो कुछ भी है, आप यहाँ उसी के लिए आई हैं, नहीं? 132 00:09:15,389 --> 00:09:17,850 यही आपका काम है, उसे ढूँढना और वापस अपने देश ले जाना। 133 00:09:17,933 --> 00:09:21,812 नहीं। बल्कि यूँ कह सकते हैं : तुम्हें किसी का साथ चाहिए, और मुझे अपनी तनख़्वाह। 134 00:09:22,938 --> 00:09:23,814 क्या? 135 00:09:23,897 --> 00:09:26,942 इसमें हम दोनों का भला है। जो चीज़ ढूँढनी है, हम उसे मिलकर ढूँढेंगे, 136 00:09:27,025 --> 00:09:30,654 तुम उसे रूस ले जाओगी, तुम्हारी अक्खड़ बेटी तुम्हें वापस मिल जाएगी, 137 00:09:30,737 --> 00:09:32,781 और फिर मैं इज़राइल को जानकारी दे दूँगी कि वह चीज़ कहाँ है। 138 00:09:32,865 --> 00:09:36,118 एक बार पता मिल जाए, तो बाक़ी काम सम्भालने के लिए हमारे पास पेशेवर लोग हैं। 139 00:09:36,201 --> 00:09:37,202 फ़िक्र मत करो। 140 00:09:42,291 --> 00:09:43,834 - रीटा? - हाँ। 141 00:09:43,917 --> 00:09:46,170 - हाय। - हाय। 142 00:09:46,253 --> 00:09:48,338 - हैलो, मैं सैम हूँ। - हे। तुमसे मिलकर अच्छा लगा। 143 00:09:48,922 --> 00:09:50,340 स्टेफ़न की तरफ़ से छोटा सा तोहफ़ा। 144 00:09:50,424 --> 00:09:51,425 ओह, शुक्रिया। 145 00:09:51,508 --> 00:09:53,594 - उसने प्यार भेजा है। - स्टेफ़न कौन है? 146 00:09:53,677 --> 00:09:54,803 चुप करो, बेवक़ूफ़। 147 00:09:55,304 --> 00:09:56,889 - क्या हम उस मेज़ पर बैठ जाएँ? - हाँ। 148 00:09:56,972 --> 00:09:57,973 चलो। 149 00:09:58,056 --> 00:09:59,600 - आओ। - आ जाओ। 150 00:10:02,394 --> 00:10:04,146 आप घायल हैं, पुलिस आपको ढूँढ रही है। 151 00:10:04,229 --> 00:10:05,522 आपको दो चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी। 152 00:10:05,606 --> 00:10:07,608 यहाँ से दफ़ा होने के लिए पासपोर्ट चाहिए होगा, 153 00:10:07,691 --> 00:10:10,319 और एक डॉक्टर, ताकि आप मर ना जाएँ। 154 00:10:10,819 --> 00:10:14,781 और इन दो चीज़ों को हासिल करने के लिए, आपको किसी ना किसी की मदद तो लेनी ही पड़ेगी। 155 00:10:14,865 --> 00:10:17,451 किसी ने उसे यहाँ पैसे भेजे थे, लेकिन वहाँ से कोई सुराग़ नहीं मिला। 156 00:10:17,534 --> 00:10:18,702 वे पैसे किसी ने लिए ही नहीं। 157 00:10:18,785 --> 00:10:20,829 और फिर उसे चोट भी लगी है। 158 00:10:20,913 --> 00:10:23,165 हाँ, चोट का अंदाज़ा लगाना तो आसान है। 159 00:10:23,665 --> 00:10:29,254 लेकिन असली मुश्किल है किसी डॉक्टर को ढूँढना। 160 00:10:29,796 --> 00:10:32,591 मेरा मतलब, यहाँ बॉम्बे में ऐसे ज़्यादा डॉक्टर नहीं हैं जो इस तरह का काम करते हैं। 161 00:10:32,674 --> 00:10:36,303 अगर वह सच में घायल था, तो इस बात की बहुत सम्भावना है कि वह इस डॉक्टर के पास गया होगा। 162 00:10:38,847 --> 00:10:40,390 मुझे उस बस के बारे में फिर से बताना। 163 00:10:41,183 --> 00:10:44,186 पुलिस ने उसका हुलिया जारी किया था तो उनके पास किसी का फ़ोन आया था। 164 00:10:44,269 --> 00:10:46,647 मुम्बई में लगभग 15,000 बसें हैं, 165 00:10:47,147 --> 00:10:50,192 लेकिन जिस बस में उसे देखा गया था, वह हवाई अड्डे जा रही थी। 166 00:10:50,275 --> 00:10:54,238 तीन महीने बीत चुके हैं, और किसी के पास कोई सुराग़ नहीं है कि यह बंदा कहाँ है। 167 00:10:54,321 --> 00:10:55,739 रुको, रुको, रुको। 168 00:10:55,822 --> 00:10:58,742 तुम मुझसे कह रही हो कि यह सब तीन महीने पहले हुआ था? 169 00:10:59,952 --> 00:11:01,495 तो यह सब रेवन से जुड़ा है? 170 00:11:02,079 --> 00:11:03,080 रेवन क्या है? 171 00:11:03,163 --> 00:11:05,123 - यह अहम नहीं है। - मिसाइल गाइडेंस सिस्टम। 172 00:11:06,458 --> 00:11:08,877 - क्या? - हम उसी बारे में बात कर रहे हैं ना? 173 00:11:09,461 --> 00:11:10,879 वह अपहरण। 174 00:11:10,963 --> 00:11:13,006 "अपहरण"? कैसा अपहरण? 175 00:11:16,093 --> 00:11:20,764 तीन महीने पहले, चार हथियारबंद आदमियों ने यहाँ बॉम्बे के एक होटल से 176 00:11:20,848 --> 00:11:22,933 एक इंजीनियर को अगवा कर लिया था, 177 00:11:23,517 --> 00:11:24,852 और फिर उन्होंने उसे मार डाला। 178 00:11:24,935 --> 00:11:28,105 और फिर कुछ दूसरे लोगों ने उन आदमियों को मारने की कोशिश की। 179 00:11:29,022 --> 00:11:30,649 क्या, तुमने इस बारे में कभी नहीं सुना? 180 00:11:31,441 --> 00:11:32,693 यहाँ तो सुर्ख़ियों में आ गया था। 181 00:11:32,776 --> 00:11:34,653 शुक्रिया, सैम। वापस अपनी बात करते हैं। 182 00:11:34,736 --> 00:11:37,906 बात बस यह है कि वह इंजीनियर भी इज़राइल से था। 183 00:11:37,990 --> 00:11:42,703 हालाँकि वह उपकरण जो उसने बनाया था… हथियार, मिसाइल गाइडेंस, जो भी हो… 184 00:11:42,786 --> 00:11:45,998 वह बुनियादी तौर पर एक नमूना था जो उसने आपके लोगों से चुराया था। 185 00:11:46,081 --> 00:11:47,499 उन आदमियों को भी वही नमूना चाहिए था। 186 00:11:47,583 --> 00:11:52,254 और अब वह इंजीनियर मर चुका है, और कोई नहीं जानता कि उसका उपकरण कहाँ है। 187 00:11:52,337 --> 00:11:55,174 पिछले तीन महीनों से, लोग भारत में उमड़ते चले आ रहे हैं, 188 00:11:55,257 --> 00:11:57,968 एक दूसरे पर टूट रहे हैं, हर कोई उस उपकरण को पाने की कोशिश में लगा है। 189 00:11:58,051 --> 00:11:59,553 बहुत से लोग ग़ायब हो रहे हैं, 190 00:11:59,636 --> 00:12:02,222 कुछ दूसरे लोग उन ग़ायब लोगों की तलाश कर रहे हैं। 191 00:12:05,976 --> 00:12:07,060 तुम ठीक हो? 192 00:12:08,395 --> 00:12:09,855 हाँ, मैं… मैं ठीक हूँ। 193 00:12:11,481 --> 00:12:14,902 तो, यह बंदा जिसे तुम ढूँढ रही हो, क्या तुम्हारे पास उसकी कोई तस्वीर वग़ैरह है? 194 00:12:16,153 --> 00:12:17,237 इन्हें दिखाओ। 195 00:12:25,287 --> 00:12:26,455 अह-हँ। 196 00:12:26,538 --> 00:12:28,207 वॉयटेक इग्नात्सी 197 00:12:29,625 --> 00:12:30,626 ठीक है। 198 00:12:33,212 --> 00:12:34,880 मैं जल्दी से बाथरूम होकर आता हूँ। 199 00:12:34,963 --> 00:12:38,050 अगर वेट्रेस आ जाए, तो एक और बियर वग़ैरह मँगवा लेना। 200 00:12:43,722 --> 00:12:45,349 तो वह चीज़ इज़राइल की है। 201 00:12:47,518 --> 00:12:49,228 इसीलिए आप यहाँ हैं? 202 00:12:52,940 --> 00:12:54,608 कम से कम मुझे यह तो बता दो कि स्टेफ़न कौन है? 203 00:12:54,691 --> 00:12:55,734 नहीं। 204 00:12:57,736 --> 00:13:00,405 - यह बताना है कि उस पैकेज में क्या है? - नहीं। 205 00:13:03,492 --> 00:13:04,952 बहुत अच्छे। 206 00:13:20,968 --> 00:13:23,387 अपहरण होटल मुम्बई हमला 207 00:13:23,470 --> 00:13:24,847 होटल में गोलीबारी में सात मृत, आठ घायल 208 00:13:30,644 --> 00:13:31,979 हमला अचानक हुआ। 209 00:13:32,062 --> 00:13:36,024 सुबह क़रीब दस बजे बहुत तेज़ गोलीबारी हुई, और लगभग 30 मिनट तक जारी रही… 210 00:13:37,317 --> 00:13:38,318 नहीं! 211 00:13:49,413 --> 00:13:50,539 हाँ। 212 00:13:53,125 --> 00:13:55,836 नहीं। 213 00:13:57,546 --> 00:13:58,672 मुम्बई में, हाँ। 214 00:14:03,177 --> 00:14:04,386 ठीक है? 215 00:14:08,849 --> 00:14:10,893 हमारा वह दोस्त बाथरूम नहीं गया। 216 00:14:10,976 --> 00:14:11,935 क्या? 217 00:14:12,895 --> 00:14:16,356 मैंने अभी उसे फ़ोन पर बात करते हुए देखा, बाथरूम में। 218 00:14:17,900 --> 00:14:20,402 वहाँ एक खिड़की है, वहाँ से आप पीछे देख सकते हैं। 219 00:14:23,238 --> 00:14:26,158 ठीक है, जब मैं बाथरूम में था, मैंने कुछ सोचा। 220 00:14:27,743 --> 00:14:29,661 मुझे लगता है मैं तुम्हारे बंदे को ढूँढने में तुम्हारी मदद करूँगा। 221 00:14:30,579 --> 00:14:32,831 अब, हम एक बार पूरी जानकारी पर नज़र डाल लेते हैं। 222 00:14:32,915 --> 00:14:34,082 - चलो। - ठीक है? 223 00:14:34,166 --> 00:14:35,501 - कहाँ? - हमें अभी निकलना होगा। 224 00:14:35,584 --> 00:14:36,627 रीटा, तुम ठीक हो? 225 00:14:36,710 --> 00:14:38,086 - मुझे नहीं पता क्या… - ऑर्ना। 226 00:14:38,170 --> 00:14:39,880 - पर इन्होंने कहा यह मदद करेंगे। - क्यों, क्या हुआ? 227 00:14:39,963 --> 00:14:41,548 यह तुम्हारी कोई मदद नहीं करेगा। 228 00:14:41,632 --> 00:14:43,217 - क्या कमाल की औरत है! - अब चलो। 229 00:14:43,300 --> 00:14:44,885 तुम कमबख़्त क्या कर रही हो? 230 00:14:51,099 --> 00:14:54,603 आराम से। हम बिल्कुल शांति से निकलेंगे। जैसे दो पर्यटक खाने की जगह ढूँढ रहे हों। 231 00:14:54,686 --> 00:14:55,604 ऑटो रिक्शा में बैठो। 232 00:15:00,651 --> 00:15:02,528 नहीं। नहीं, मैं खाना खा रहा हूँ। 233 00:15:02,611 --> 00:15:04,446 - कोई बात नहीं। अपने खाने का मज़ा लो। - नहीं, नहीं। नहीं। 234 00:15:08,367 --> 00:15:10,035 माफ़ करना, देवियों, अभी मैं आराम कर रहा हूँ। 235 00:15:10,118 --> 00:15:11,119 प्लीज़ बाहर निकल जाइए। 236 00:15:11,662 --> 00:15:14,414 यह ख़तरनाक लोगों से भरी एक ख़तरनाक जगह है। 237 00:15:14,665 --> 00:15:16,750 अगर उन्हें ऐसा लगा कि तुम कुछ ऐसा जानती हो जो वे नहीं जानते, 238 00:15:16,834 --> 00:15:19,127 तो वे तुम्हें ख़त्म करने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाएँगे। समझ रही हो? 239 00:15:19,211 --> 00:15:21,547 माफ़ करना मुझे नहीं लगा था कि तुम्हारा आदमी हमें धोखा देने वाला है। 240 00:15:21,630 --> 00:15:23,173 चलो। हम उस डॉक्टर के पास जा रहे हैं। 241 00:15:44,695 --> 00:15:46,113 - रीटा? - हाँ। 242 00:15:46,738 --> 00:15:47,739 आपको आने में देर हो गई। 243 00:15:48,240 --> 00:15:50,409 मेरे पास ज़्यादा समय नहीं है, आज मेरे बेटे का जन्मदिन है। 244 00:15:50,492 --> 00:15:52,995 माफ़ करना, ज़्यादा समय नहीं लगेगा। जन्मदिन की शुभकामनाएँ। 245 00:16:00,335 --> 00:16:01,587 आप में से किसको चोट लगी है? 246 00:16:02,671 --> 00:16:03,672 आप तो मुझे ठीक लग रही हैं। 247 00:16:03,755 --> 00:16:05,215 हम ठीक हैं। 248 00:16:05,966 --> 00:16:08,510 - यह क्या मामला है? - हमें बस आपका परामर्श चाहिए। 249 00:16:08,594 --> 00:16:11,555 बस कुछ सवालों के जवाब और आप जो भी फ़ीस माँगेंगे, हम दे देंगे। 250 00:16:11,638 --> 00:16:14,641 मुझे नहीं पता मेरा नम्बर आपको किसने दिया, लेकिन उससे कुछ ग़लती हुई है। 251 00:16:15,142 --> 00:16:16,894 अगर आप बीमार हैं, तो आपको अस्पताल जाना चाहिए। 252 00:16:16,977 --> 00:16:21,481 नहीं, प्लीज़। हम अपने दोस्त को ढूँढ रहे हैं। बस जल्दी से एक सवाल का जवाब दे दो। 253 00:16:22,357 --> 00:16:23,483 माफ़ करना, आपको यहाँ से जाना होगा। 254 00:16:23,567 --> 00:16:25,694 - वह कितना बड़ा है? - कौन? 255 00:16:26,987 --> 00:16:29,865 आपका बेटा। आपने कहा आज उसका जन्मदिन है। 256 00:16:29,948 --> 00:16:32,242 - ओह। नौ साल का। - वाह। 257 00:16:32,951 --> 00:16:34,578 बिल्कुल मेरे बेटे की उम्र का। 258 00:16:34,661 --> 00:16:36,163 वह शायद जागा हुआ होगा, मेरे इंतज़ार में। 259 00:16:37,372 --> 00:16:42,586 प्लीज़, हम बस जल्दी से एक सवाल पूछेंगे और फिर आप अपने परिवार के पास वापस घर चले जाना। 260 00:16:42,669 --> 00:16:43,754 प्लीज़। 261 00:16:46,006 --> 00:16:48,091 ठीक है। क्या सवाल है? 262 00:16:48,675 --> 00:16:50,761 हम अपने दोस्त को ढूँढ रहे हैं। 263 00:16:52,179 --> 00:16:54,598 हमें यह पता है कि वह घायल था, तो शायद आपने… 264 00:16:55,182 --> 00:16:57,351 मैंने आज तक इसे कभी नहीं देखा। 265 00:16:58,519 --> 00:16:59,520 यह यहाँ कब आया था? 266 00:17:02,731 --> 00:17:03,941 मैंने आपको बताया तो, मैं इसे नहीं जानता। 267 00:17:04,733 --> 00:17:07,069 यही सवाल था? तो, चलिए। 268 00:17:07,152 --> 00:17:09,445 प्लीज़, यह मेरे लिए बहुत ज़रूरी है। 269 00:17:09,530 --> 00:17:11,865 - बहुत ज़्यादा। प्लीज़। - नहीं, नहीं। 270 00:17:11,949 --> 00:17:13,867 चलिए। मुझे पैसे नहीं चाहिए। 271 00:17:15,536 --> 00:17:16,954 यह क्या है? बंदूक कहाँ से मिली? 272 00:17:17,037 --> 00:17:18,622 शांत रहो। बैठ जाओ। वहाँ। 273 00:17:20,374 --> 00:17:21,458 प्लीज़। मैं बाल-बच्चों वाला आदमी हूँ। 274 00:17:21,541 --> 00:17:24,044 रीटा… मुझे नहीं लगता हमें इसकी ज़रूरत है। 275 00:17:24,127 --> 00:17:26,128 जितना बीच में बोलोगी, इसमें उतनी ज़्यादा देर लगेगी। 276 00:17:26,213 --> 00:17:28,423 मुझे इस आदमी के बारे में बताओ। यह यहाँ कब आया था? 277 00:17:29,049 --> 00:17:30,676 क्या तुमने इसका इलाज किया था? 278 00:17:31,593 --> 00:17:32,761 मुझे बताओ क्या हुआ था। 279 00:17:34,012 --> 00:17:35,389 वह मरने की हालत में था। 280 00:17:35,472 --> 00:17:38,100 उसके बाएँ कूल्हे में छर्रे का घाव था, कुछ दिन पुराना। 281 00:17:38,600 --> 00:17:42,104 मैं उसे बेहोश करके उसका ऑपरेशन करना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया। 282 00:17:42,187 --> 00:17:45,190 उसके पास एक सूटकेस था, वह डर रहा था कहीं कोई उसे चुरा ना ले। 283 00:17:45,899 --> 00:17:47,025 तो मेरे पास और कोई रास्ता नहीं था। 284 00:17:47,109 --> 00:17:49,778 उसने पूरी सर्जरी के दौरान बंदूक मेरी तरफ़ ताने रखी थी। 285 00:17:49,862 --> 00:17:52,406 - क्या उसके साथ कोई और भी था? - नहीं, नहीं, नहीं। 286 00:17:52,489 --> 00:17:54,908 तुमने कहा वह मरने की हालत में था। उसे किसी की मदद की तो ज़रूरत पड़ी होगी। 287 00:17:54,992 --> 00:17:57,452 यहाँ लाने के लिए, बाद में यहाँ से ले जाने के लिए। 288 00:17:58,161 --> 00:18:00,414 देखो, मुझे नहीं पता वह कहाँ गया। 289 00:18:01,206 --> 00:18:02,416 मुझे नहीं पता वह कहाँ है। 290 00:18:03,333 --> 00:18:04,334 अगर तुम्हें पैसे चाहिए… 291 00:18:04,418 --> 00:18:06,587 तुम्हें बस मुझे यह बताना है कि उसकी मदद किसने की। 292 00:18:08,380 --> 00:18:13,385 उसने कहा था अगर मैंने किसी को कुछ बताया, तो वह मेरे परिवार को मार देगा, और मुझे उसकी बात सच लगती है। 293 00:18:13,468 --> 00:18:15,137 मैं भी तुम्हारे परिवार के साथ बहुत कुछ कर सकती हूँ। 294 00:18:15,220 --> 00:18:17,014 - रीटा, बस, इसकी ज़रूरत नहीं है। - मैंने कहा चुप रहो। 295 00:18:17,097 --> 00:18:19,224 - प्लीज़, मत मारो। प्लीज़, मत मारो। - मुझे उस आदमी के बारे में बताओ। 296 00:18:19,308 --> 00:18:20,934 छोड़ दो, जाने दो, तुम्हें ऐसा नहीं करना… 297 00:18:21,643 --> 00:18:23,520 आप क्या कर रही हैं? आप पागल हो गई हैं? 298 00:18:23,604 --> 00:18:25,772 मुझे छोड़ो, बेवक़ूफ़ कहीं की। तुम्हारा दिमाग़ ख़राब हो गया है? 299 00:18:35,115 --> 00:18:35,949 कमबख़्त! 300 00:18:51,715 --> 00:18:54,384 ख़ुद की जान जोखिम में डालना एक बात है, 301 00:18:54,718 --> 00:18:56,428 लेकिन मेरे रास्ते में मत आया करो। 302 00:18:56,762 --> 00:18:59,556 - मुझे लगा था आप यहाँ मेरी मदद करने आई हैं। - यही सच है। 303 00:18:59,765 --> 00:19:02,976 लेकिन उसके लिए, मुझे हम दोनों को यहाँ से सही-सलामत निकालना होगा। 304 00:19:03,185 --> 00:19:06,730 और इस सब बकवास के लिए हम जितनी देर यहाँ और रुकेंगे, 305 00:19:07,064 --> 00:19:09,107 - इसकी सम्भावना बढ़ती जाएगी कि… - यह बकवास नहीं है। 306 00:19:09,983 --> 00:19:11,610 मेरी तरफ़ इस तरह मत देखिए। 307 00:19:11,693 --> 00:19:12,986 कुछ चीज़ें हैं जो मैं नहीं करूँगी, 308 00:19:13,070 --> 00:19:15,155 ऐसी चीज़ें जो गाली नहीं चाहती कि उसके नाम पर की जाएँ। 309 00:19:15,239 --> 00:19:16,406 सच में? 310 00:19:17,491 --> 00:19:19,451 हाँ। ऐसे क्या देख रही हैं? 311 00:19:20,035 --> 00:19:22,454 जान, तुम्हारी बेटी यह काम सबसे पहले करती। 312 00:19:22,538 --> 00:19:23,747 यह बिल्कुल सच नहीं है। 313 00:19:30,879 --> 00:19:32,089 आप अंदर नहीं आएँगी? 314 00:19:32,172 --> 00:19:34,675 शुक्रिया, हम अगली में आएँगे। 315 00:19:35,259 --> 00:19:36,260 ज़रूर। 316 00:19:37,344 --> 00:19:38,428 प्लीज़। 317 00:19:45,853 --> 00:19:48,689 और मुझे यक़ीन नहीं हो रहा है कि वह यह सब चाहती थी। 318 00:19:49,648 --> 00:19:51,608 कुछ गड़बड़ हो गई होगी। उसके साथ कुछ दिक्कत हो गई होगी। 319 00:19:52,025 --> 00:19:52,985 कुछ दिक्कत हो गई होगी? 320 00:19:53,318 --> 00:19:58,156 तुम्हारी बेटी सेना में एक ऐसी नौकरी कर रही थी जिसने उसे बेहिसाब ताक़त दे दी। 321 00:19:58,240 --> 00:20:01,577 फिर उसके बाद वह बाहर निकली, किसी ने उसे एक प्रस्ताव दिया : 322 00:20:01,660 --> 00:20:04,496 कहीं ज़्यादा ताक़त और कहीं ज़्यादा दौलत। 323 00:20:04,580 --> 00:20:08,500 उसके पास दो विकल्प थे : गुमनाम रहना, या ख़ूब पैसे कमाना। 324 00:20:09,293 --> 00:20:10,377 उसे कोई दिक्कत नहीं हुई। 325 00:20:10,460 --> 00:20:12,004 यह सब बहुत आसान है। 326 00:20:12,379 --> 00:20:15,549 उसने मिखेल को जिस चीज़ की पेशकश दी थी, तुम्हें पता है वह क्या है? 327 00:20:16,175 --> 00:20:18,635 उसने कहा था, मिसाइलों से जुड़ी कोई चीज़ है। 328 00:20:18,719 --> 00:20:19,845 कोई हथियार। 329 00:20:20,429 --> 00:20:24,600 जो चीज़ गाली ने चुराई थी, वह कोई बम नहीं है, जो एक बड़े धमाके में पूरे शहर को मिटा दे। 330 00:20:24,892 --> 00:20:27,144 वह किसी सर्जन के चाकू जैसा है। 331 00:20:27,227 --> 00:20:31,106 एक बैंक। एक अस्पताल। एक पावर स्टेशन। 332 00:20:31,857 --> 00:20:35,694 जब तक कि दुनिया भीतर से खामोशी से ढह ना जाए। 333 00:20:37,446 --> 00:20:40,616 उसने कोई हथियार नहीं बेचा, उसने अराजकता बेची थी। 334 00:20:41,241 --> 00:20:42,576 ऐसी है तुम्हारी बेटी। 335 00:20:43,452 --> 00:20:44,703 और अगर आज रात वह यहाँ होती, 336 00:20:44,786 --> 00:20:48,207 यह कोई बहस का मुद्दा ही नहीं होता कि उस डॉक्टर के साथ क्या किया जाए। 337 00:20:48,999 --> 00:20:52,211 मुझे एक फ़ोन करना है। सुबह सात बजे मुझसे यहीं मिलना। 338 00:20:52,294 --> 00:20:55,380 और अपने कमरे में ही रहना। इधर-उधर मत घूमना। 339 00:21:55,691 --> 00:21:59,361 माफ़ करना, आपके कमरे में एयर कंडीशनर चल रहा है? 340 00:22:00,529 --> 00:22:01,780 नहीं। 341 00:22:01,864 --> 00:22:04,449 नहीं, यहाँ… यहाँ दो बजे जनरेटर बंद कर देते हैं। 342 00:22:04,533 --> 00:22:05,534 सच में? 343 00:22:05,617 --> 00:22:06,952 पता नहीं वे ऐसा क्यों करते हैं। 344 00:22:07,703 --> 00:22:08,704 सुबह दो बजे ही क्यों? 345 00:22:09,329 --> 00:22:10,330 आख़िर बंद ही क्यों करना है? 346 00:22:12,666 --> 00:22:14,042 ठीक है। 347 00:22:14,126 --> 00:22:15,627 ठीक है, गुड नाइट। 348 00:22:15,711 --> 00:22:16,712 गुड नाइट। 349 00:22:21,425 --> 00:22:23,177 आप ठीक हैं? 350 00:22:23,260 --> 00:22:25,387 - आपको कोई मदद चाहिए? - नहीं। 351 00:22:26,597 --> 00:22:28,140 - पक्का? - हाँ। 352 00:22:28,223 --> 00:22:32,311 हाँ, मुझे वाक़ई थोड़ी मदद चाहिए। शुक्रिया। 353 00:22:33,270 --> 00:22:35,314 आपके कमरे का ताला खुल नहीं रहा है? 354 00:22:35,397 --> 00:22:38,859 यह… यह कार्ड, यह अब काम नहीं कर रहा है। 355 00:22:38,942 --> 00:22:43,363 यह पहले काम कर रहा था और मुझे पता है यह भविष्य में फिर से काम करने लगेगा। 356 00:22:44,031 --> 00:22:46,867 तो कम से कम मैं यह समझ गया हूँ कि मेरी समस्या बस वर्तमान तक सीमित है। 357 00:22:47,492 --> 00:22:48,493 यह अच्छी शुरुआत है। 358 00:22:48,577 --> 00:22:49,578 है ना? 359 00:22:49,661 --> 00:22:51,371 मैं नीचे रिसेप्शन पर भी गया था। 360 00:22:51,872 --> 00:22:52,873 वहाँ कोई नहीं है। 361 00:22:53,749 --> 00:22:57,503 आपने होटल के नम्बर पर फ़ोन करने की कोशिश की? 362 00:23:00,339 --> 00:23:01,673 क्या? 363 00:23:03,050 --> 00:23:04,343 यह बहुत अच्छा विचार है। 364 00:23:05,844 --> 00:23:07,179 तो मिल गया हल। 365 00:23:09,556 --> 00:23:10,849 आपका फ़ोन? 366 00:23:10,933 --> 00:23:13,769 - वह कमरे के अंदर है। - वह कमरा जिसका ताला नहीं खुल रहा है? 367 00:23:13,852 --> 00:23:15,103 वही कमरा। 368 00:23:19,816 --> 00:23:22,986 वैसे, इसका एक हल है, तो… 369 00:23:32,996 --> 00:23:34,748 आप… यहूदी हैं, है ना? 370 00:23:35,916 --> 00:23:40,796 माफ़ करना, मैंने शायद लिफ़्ट के पास आपको अपनी दोस्त के साथ हिब्रू बोलते सुना था। 371 00:23:40,879 --> 00:23:41,964 हाँ। 372 00:23:42,047 --> 00:23:44,299 तो, एक यहूदी व्यक्ति के तौर पर, 373 00:23:45,425 --> 00:23:48,762 अपने सिर के ऊपर कमबख़्त इतना बड़ा स्वास्तिक देखकर कैसा लग रहा है? 374 00:23:52,349 --> 00:23:54,643 इसका सम्बन्ध भारत से नहीं है? 375 00:23:55,185 --> 00:23:59,439 क्योंकि मुझे याद है मैंने दक्षिण में अपनी बेटी के साथ इसे 376 00:23:59,523 --> 00:24:01,149 - कई बार देखा था और… - सही कहा। 377 00:24:01,233 --> 00:24:02,734 सुनिए, वे फ़ोन नहीं उठा रहे हैं। 378 00:24:02,818 --> 00:24:05,445 - पाँच मिनट बाद फ़ोन कर लेते हैं, ठीक है? - ज़रूर। 379 00:24:06,572 --> 00:24:09,408 माफ़ करना, इसका क्या मामला है? 380 00:24:10,409 --> 00:24:12,703 यह एक प्राचीन हिन्दू प्रतीक है, है ना? 381 00:24:13,495 --> 00:24:16,540 इसे स्वास्तिक कहते हैं… 382 00:24:17,040 --> 00:24:20,460 संस्कृत भाषा में, जिसका मतलब है, शुभ, कल्याण। 383 00:24:21,879 --> 00:24:26,133 हिटलर ने इसे उठाया और 45 डिग्री घुमाकर नाज़ी झंडे पर लगा दिया, 384 00:24:26,216 --> 00:24:31,138 और फिर यह शांति और प्रेम और सभी यहूदियों के सर्वनाश का प्रतीक बन गया। 385 00:24:31,722 --> 00:24:33,015 शांति और प्रेम। 386 00:24:33,098 --> 00:24:34,641 सभी यहूदियों का सर्वनाश। 387 00:24:36,643 --> 00:24:37,895 कमबख़्त बहुत अजीब बात है, है ना? 388 00:24:37,978 --> 00:24:42,232 एक ही चीज़ दो बिल्कुल विपरीत अर्थ रख सकती है, बस 180 डिग्री के अंतर पर। 389 00:24:43,817 --> 00:24:44,985 पैंतालीस। 390 00:24:46,987 --> 00:24:49,114 मतलब, डिग्री। पैंतालीस डिग्री। 391 00:24:52,326 --> 00:24:54,244 देखिए, मुझे… मुझे लग रहा है मैं आपको परेशान कर रहा हूँ, 392 00:24:54,328 --> 00:24:56,997 - आपको सोना वग़ैरह नहीं है? - नहीं, नहीं। मुझे नींद नहीं आ रही है। 393 00:24:57,080 --> 00:24:58,540 - पक्का? - कोई बात नहीं। हाँ, हाँ। 394 00:24:58,624 --> 00:25:01,376 मैंने कोशिश की थी। यह मेरे लिए काम नहीं करता। 395 00:25:05,047 --> 00:25:06,173 आप… 396 00:25:11,011 --> 00:25:13,180 तो, आपकी बेटी, वह… 397 00:25:13,847 --> 00:25:15,390 वह भी इसी होटल में है? 398 00:25:16,350 --> 00:25:18,519 नहीं, नहीं… 399 00:25:19,811 --> 00:25:21,563 नहीं, वह… 400 00:25:22,606 --> 00:25:25,984 हम एक दूसरी ट्रिप पर… साथ में थे। 401 00:25:26,068 --> 00:25:28,403 मैं यहाँ दूसरी बार आई हूँ, हाँ। 402 00:25:28,487 --> 00:25:30,948 ओह, ठीक है। तो, इस बार आप क्या कर रही हैं? 403 00:25:33,367 --> 00:25:36,036 मैं अपनी बेटी की… 404 00:25:36,537 --> 00:25:40,749 एक दोस्त को ढूँढने में मदद कर रही हूँ, जो कि लापता है। 405 00:25:43,126 --> 00:25:44,962 हाँ। आप यहाँ क्या कर रहे हैं? 406 00:25:49,132 --> 00:25:50,133 पता नहीं। 407 00:25:51,593 --> 00:25:56,723 मेरे… मेरे लिए घर पर रहना मुश्किल हो रहा था। मैं शेफ़ील्ड, इंग्लैंड में रहता हूँ… 408 00:25:58,183 --> 00:26:02,187 मेरी… मेरी पत्नी, पिछले साल वह चल बसी, 409 00:26:02,271 --> 00:26:06,275 और वह… वह बहुत लम्बे समय से बीमार थी, तो… 410 00:26:07,568 --> 00:26:08,861 जब… 411 00:26:08,944 --> 00:26:11,989 जब उसकी मौत हुई, असल में मुझे थोड़ी राहत महसूस हुई। 412 00:26:13,407 --> 00:26:16,076 जानता हूँ कि इस तरह यह बात कहना बहुत भद्दा लगता है। 413 00:26:16,159 --> 00:26:17,578 नहीं। 414 00:26:19,872 --> 00:26:22,040 उस एहसास को लेकर मैं बहुत ज़्यादा अपराधबोध महसूस कर रहा था, 415 00:26:22,875 --> 00:26:26,712 इस हद तक कि वह बिल्कुल भी स्वस्थ और संतुलित नहीं था। 416 00:26:27,504 --> 00:26:28,672 हाँ। 417 00:26:29,339 --> 00:26:32,134 वह… हाँ, मुझे बस थोड़ी शांति चाहिए थी। 418 00:26:33,177 --> 00:26:34,970 मेरे लिए, सच में। 419 00:26:49,568 --> 00:26:53,155 - माफ़ करना, मैं बस… मुझे नहीं लगता कि मैं… - मैं… 420 00:26:53,238 --> 00:26:55,949 मैं बस यह बताना चाहता हूँ कि अपनी दुःखद कहानी से 421 00:26:56,033 --> 00:26:59,703 आपको लुभाने का मेरा कोई इरादा नहीं था। 422 00:27:00,746 --> 00:27:02,831 दुःखद कहानियाँ तो मेरे पास भी बहुत सारी हैं। 423 00:27:04,583 --> 00:27:07,169 मुझे… मुझे उम्मीद है कि आपको आपकी बेटी ज़रूर मिल जाएगी। 424 00:27:12,841 --> 00:27:14,051 हे… 425 00:27:16,303 --> 00:27:18,639 - हे… - नहीं, कोई बात नहीं। 426 00:27:19,598 --> 00:27:21,600 - नहीं, मैं… - पता है क्या, कोई बात नहीं। 427 00:27:21,683 --> 00:27:23,268 - माफ़ करना। नहीं, मैं… - सब… सब ठीक है। 428 00:27:23,352 --> 00:27:25,729 - मैं बस… - क्या मैंने कुछ ग़लत कह दिया? 429 00:27:25,812 --> 00:27:27,856 मैं अभी बाथरूम होकर आती हूँ, 430 00:27:27,940 --> 00:27:28,941 - मैं… मैं बस… - हे, मत… 431 00:27:29,024 --> 00:27:30,776 वह आपकी बेटी की दोस्त है। 432 00:27:31,276 --> 00:27:33,654 आप अपनी बेटी की दोस्त को ढूँढ रही हैं, है ना? 433 00:27:34,279 --> 00:27:36,114 मैंने आपको थोड़ा डरा दिया, माफ़ करना। 434 00:27:36,865 --> 00:27:38,033 थोड़ा सा, हाँ? 435 00:27:38,825 --> 00:27:39,826 सब ठीक है। 436 00:27:41,078 --> 00:27:42,079 सब ठीक है। 437 00:27:43,247 --> 00:27:44,289 सब ठीक है। 438 00:27:46,208 --> 00:27:47,334 ज़्यादा फ़िक्र मत करो। 439 00:27:49,169 --> 00:27:50,170 ठीक है? 440 00:28:07,062 --> 00:28:08,230 रीटा! 441 00:28:08,689 --> 00:28:09,857 रीटा! 442 00:28:39,386 --> 00:28:40,596 क्या कोई मेरी मदद करेगा? 443 00:28:42,139 --> 00:28:43,891 सर, मदद करिए! 444 00:28:45,726 --> 00:28:47,644 माफ़ करना, क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं? 445 00:29:53,710 --> 00:29:54,711 क्या यहाँ कोई है? 446 00:29:55,420 --> 00:29:56,463 यहाँ कोई नहीं है। 447 00:29:58,507 --> 00:29:59,508 पक्का? 448 00:29:59,591 --> 00:30:00,634 हाँ। 449 00:30:21,780 --> 00:30:22,781 आ जाइए। 450 00:30:24,116 --> 00:30:25,117 आराम से। 451 00:30:27,578 --> 00:30:28,579 शुक्रिया। 452 00:30:34,626 --> 00:30:36,086 - शुक्रिया। - कोई बात नहीं। 453 00:30:36,170 --> 00:30:37,337 शुक्रिया। 454 00:31:20,756 --> 00:31:22,424 जब गाली… 455 00:31:23,634 --> 00:31:25,344 चार, पाँच साल की थी, 456 00:31:27,804 --> 00:31:30,224 उसके प्रीस्कूल में एक पागल बच्चा था। 457 00:31:32,226 --> 00:31:33,810 सच में पागल। 458 00:31:37,189 --> 00:31:39,608 वह गाली को धमकाता था, उसकी गुड़िया फाड़ देता था। 459 00:31:42,110 --> 00:31:45,197 फिर एक दिन, उसने गाली को झूले से इतनी ज़ोर से धक्का दिया 460 00:31:45,280 --> 00:31:46,281 कि गाली की बाँह टूट गई। 461 00:31:46,782 --> 00:31:48,951 बेचारी। और तब गर्मियाँ भी थीं। 462 00:31:52,955 --> 00:31:56,416 और उस समय मैं ख़ुद… बच्ची थी। 463 00:31:58,502 --> 00:32:00,754 "बच्ची।" मैं उतनी ही बड़ी थी जितनी बड़ी आज गाली है। 464 00:32:02,756 --> 00:32:04,341 मैं टीचर के पास गई। 465 00:32:04,925 --> 00:32:06,802 मैंने पहले ही सोच लिया था कि मैं उसे किस तरह से धमकाऊँगी, 466 00:32:06,885 --> 00:32:09,888 कि अगर उसने उस बच्चे को नहीं निकाला, तो मैं उसकी शिकायत कर दूँगी। 467 00:32:14,309 --> 00:32:15,936 लेकिन फिर उसने मुझे बताया कि… 468 00:32:18,814 --> 00:32:21,275 कि उस बेचारे लड़के की माँ अस्पताल में है। 469 00:32:21,358 --> 00:32:24,194 और कुल मिलाकर, अगर मैंने कुछ भी कहने की हिम्मत दिखाई, 470 00:32:24,278 --> 00:32:26,154 तो मैं बहुत बुरी इंसान मानी जाऊँगी। 471 00:32:27,364 --> 00:32:28,532 और पता नहीं क्यों, 472 00:32:28,615 --> 00:32:31,285 शायद इसलिए कि मेरे लिए कभी किसी ने खड़े होकर लड़ाई नहीं की, 473 00:32:31,368 --> 00:32:32,369 मैंने बस हार मान ली। 474 00:32:34,496 --> 00:32:38,250 मुझे यह भी समझ नहीं आया कि उसका सामना कैसे करूँ। मैं उलझन में पड़ गई थी, तो… 475 00:32:38,876 --> 00:32:40,586 मैंने बस उसे अनदेखा कर दिया। 476 00:32:42,296 --> 00:32:44,756 मैंने गाली को लम्बा-चौड़ा भाषण दे दिया 477 00:32:46,258 --> 00:32:49,761 कि वह कितनी "समझदार लड़की" है और उसके लिए एक नई गुड़िया ले आई। 478 00:32:53,140 --> 00:32:56,977 और ज़्यादातर मैं बस इंतज़ार करती रही कि सब कुछ अपने-आप ठीक हो जाए। 479 00:33:00,856 --> 00:33:04,026 और अब जब पीछे मुड़कर देखती हूँ, तो मेरे पास ऐसी हज़ारों कहानियाँ हैं। 480 00:33:04,109 --> 00:33:05,819 हज़ारों। 481 00:33:09,573 --> 00:33:11,491 तो मैं भला क्या जानती हूँ? 482 00:33:15,370 --> 00:33:19,082 शायद अगर मैंने गाली के लिए सिर्फ़ पीड़ित होने का ही विकल्प छोड़ा था, 483 00:33:20,125 --> 00:33:23,045 तो शायद यह मेरी ही ग़लती है कि वह ख़ुद लोगों को परेशान करने वाली एक दबंग बन गई। 484 00:33:27,466 --> 00:33:29,843 अच्छी कहानी है, तुमने बहुत भावुक कर दिया। 485 00:33:31,345 --> 00:33:33,680 आज रात जो हुआ, क्या उसके लिए आप मुझसे नाराज़ हैं? 486 00:33:34,097 --> 00:33:36,308 इस चर्चा से उस चीज़ का कोई मतलब नहीं है। 487 00:33:38,393 --> 00:33:41,605 - तो यहाँ किस बात की चर्चा हो रही है? - चर्चा इस बात की हो रही है, 488 00:33:41,688 --> 00:33:45,150 और मैं जानबूझकर यह बहुत विनम्रता से कह रही हूँ, 489 00:33:45,734 --> 00:33:48,737 क्या तुम इस दुनिया की सबसे नादान औरत हो या सबसे बेवक़ूफ़? 490 00:33:49,112 --> 00:33:51,823 - दोनों सूरतों में, तुम कल्पना में जी रही हो। - ठीक है। 491 00:33:53,742 --> 00:33:55,160 ज़रा समझाना। 492 00:33:55,994 --> 00:34:00,582 तुमने मुझे एक दुःखद कहानी सुनाई कि कैसे टीचर ने एक दबंग लड़के के लिए बहाने बनाए थे। 493 00:34:00,791 --> 00:34:03,794 वह बीमार है, उसका परिवार बीमार है, बेचारा। 494 00:34:04,503 --> 00:34:08,465 लेकिन आख़िरकार, तुम्हें पता है कि वह असल में क्या है। 495 00:34:08,549 --> 00:34:12,761 बस एक बदमाश बच्चा जिसने तुम्हारी बेटी की बाँह तोड़ दी। 496 00:34:13,094 --> 00:34:13,929 ठीक है। 497 00:34:14,012 --> 00:34:16,223 ठीक है, फिर उसी समय तुम क्या कर रही हो? 498 00:34:17,181 --> 00:34:18,851 तुम बिल्कुल उस टीचर जैसी हो। 499 00:34:18,934 --> 00:34:20,978 तुम मुझे गाली के लिए हज़ारों बहाने बताती हो। 500 00:34:21,061 --> 00:34:25,274 "यह मेरी वजह से हुआ है। इसमें उसकी ग़लती नहीं है। बेचारी।" 501 00:34:26,567 --> 00:34:28,819 यह मायने नहीं रखता कि उसे समझ नहीं थी कि वह किस चीज़ में उलझ रही है, 502 00:34:28,902 --> 00:34:31,196 और इससे भी कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि उसका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था… 503 00:34:31,280 --> 00:34:34,366 क्योंकि आख़िरकार, तुम और मैं, हम दोनों जानते हैं 504 00:34:34,449 --> 00:34:35,909 कि वह असल में क्या है। 505 00:34:36,952 --> 00:34:39,121 यह एक बात नहीं है। यह अलग बात है। 506 00:34:39,538 --> 00:34:40,998 यह बात अलग कैसे है? 507 00:34:45,252 --> 00:34:46,920 क्योंकि वह मेरी बेटी है। 508 00:34:58,223 --> 00:35:00,893 क्लीन व्हील्स क्लीनिंग कम्पनी 509 00:35:08,400 --> 00:35:09,693 हे भगवान… 510 00:35:10,319 --> 00:35:12,112 अगर तुम्हें दिक्कत हो रही है, तो बाहर इंतज़ार करो। 511 00:35:16,700 --> 00:35:20,078 मेरे बेटे को वह हवाई अड्डे जाने वाली बस में मिला था, जब वह सफ़ाई कर रहा था। 512 00:35:20,704 --> 00:35:22,456 वह घायल था। 513 00:35:22,539 --> 00:35:23,999 किसी ने उसे गोली मारी थी। 514 00:35:24,082 --> 00:35:26,043 और वह अस्पताल नहीं जाना चाहता था। 515 00:35:26,126 --> 00:35:27,628 तो उसे समझ नहीं आया क्या करना चाहिए। 516 00:35:28,462 --> 00:35:30,339 मैंने उसे तभी कह दिया था। 517 00:35:30,422 --> 00:35:31,882 मैंने उससे कहा था, "पुलिस को फ़ोन करो।" 518 00:35:33,342 --> 00:35:36,094 पर फिर उस इज़राइली आदमी ने उसे पैसों का प्रस्ताव दिया, 519 00:35:36,178 --> 00:35:37,846 एक हज़ार डॉलर नकद। 520 00:35:39,348 --> 00:35:41,225 और उसने कहा कि अगर हमने उसकी मदद की, तो और पैसे मिलेंगे, 521 00:35:41,308 --> 00:35:42,476 तो हम उसे यहाँ ले आए। 522 00:35:43,936 --> 00:35:45,103 और फिर? 523 00:35:46,271 --> 00:35:47,523 हमने उसकी मदद की। 524 00:35:49,191 --> 00:35:51,944 मेरा भाई, वह एक आदमी को जानता है। 525 00:35:52,027 --> 00:35:54,363 वह ऐसे मामले निपटाता रहता है। 526 00:35:55,614 --> 00:35:58,992 तो उसने यहाँ मुम्बई में हमारा एक डॉक्टर से सम्पर्क करवाया, 527 00:35:59,576 --> 00:36:01,828 और उसके लिए नए पासपोर्ट का भी इंतज़ाम किया। 528 00:36:03,038 --> 00:36:05,207 लेकिन, इस सबके लिए, उसे और पैसों की ज़रूरत थी। 529 00:36:05,290 --> 00:36:07,209 जो पैसे उसे भेजे गए थे, उसने वे पैसे निकाले क्यों नहीं? 530 00:36:07,292 --> 00:36:09,753 बस, प्लीज़, वे पैसे मत लो जो उसने हमें दिए थे। प्लीज़… 531 00:36:09,837 --> 00:36:10,838 पैसे को भूल जाओ। 532 00:36:10,921 --> 00:36:13,757 - इन्हें जो चाहिए ले जाने दो! समझते क्यों नहीं तुम… - हमें पैसे की ज़रूरत है… 533 00:36:13,841 --> 00:36:15,467 - …बात को? - मुझे पैसे नहीं चाहिए। 534 00:36:15,551 --> 00:36:17,469 मैं बस यह जानना चाहती हूँ कि वह कहाँ है। 535 00:36:17,553 --> 00:36:19,555 हमने सच में उसके साथ कुछ नहीं किया। 536 00:36:20,514 --> 00:36:22,391 उसे बस बहुत बुरा लगने लगा था। 537 00:36:23,141 --> 00:36:24,142 बहुत ज़्यादा बुरा। 538 00:36:24,226 --> 00:36:26,603 मुझे लगता है उसका घाव संक्रमित हो गया था। 539 00:36:26,687 --> 00:36:28,897 वह अस्पताल नहीं जाना चाहता था। 540 00:36:28,981 --> 00:36:31,525 मैं पुलिस के पास नहीं जाना चाहती थी। 541 00:36:32,234 --> 00:36:34,361 हम किसी मुसीबत में नहीं पड़ना चाहते थे। 542 00:36:34,444 --> 00:36:35,654 अब वह कहाँ है? 543 00:36:55,132 --> 00:36:56,216 वह यहाँ है? 544 00:36:57,176 --> 00:36:58,385 बता दें? 545 00:39:01,967 --> 00:39:03,886 हमें बस आज रात यहाँ बितानी है। 546 00:39:04,469 --> 00:39:06,054 कल हम चले जाएँगे। 547 00:39:06,138 --> 00:39:08,265 हम किसी को कुछ नहीं बताएँगे। 548 00:39:18,734 --> 00:39:20,569 - हाँ? - रीटा बोल रही हूँ। 549 00:39:20,861 --> 00:39:22,779 ओह, हाय। ज़रा रुको, मैं बात करवाता हूँ। 550 00:39:24,740 --> 00:39:27,284 तुम वहाँ क्या कर रही हो, ओल्गा? 551 00:39:27,534 --> 00:39:28,785 वेरा? 552 00:39:29,411 --> 00:39:30,621 मीला? 553 00:39:30,913 --> 00:39:32,581 पोलीना? 554 00:39:32,664 --> 00:39:34,833 ओह, हाय, पोलीना। गुड इवनिंग। 555 00:39:34,917 --> 00:39:36,960 - पोलीना कौन है? - कोई नहीं। 556 00:39:37,044 --> 00:39:41,131 सुनो, मैं चाहती हूँ कि तुम लोग सोचना शुरू कर दो कि मुझे छुट्टियों के लिए कहाँ भेजने वाले हो। 557 00:39:41,215 --> 00:39:43,717 मुझे छुट्टियों पर जाना है। किसी अच्छी और गर्म जगह। 558 00:39:43,800 --> 00:39:45,260 शायद मयोर्का। 559 00:39:45,719 --> 00:39:47,930 सच में? यह तो बहुत अच्छी ख़बर है। 560 00:39:48,138 --> 00:39:49,890 मुझे तेल अवीव जाने वाली पहली फ़्लाइट दिलवा दो? 561 00:39:50,432 --> 00:39:52,684 आज रात एक फ़्लाइट है। तुम किसी सुरक्षित जगह पर हो? 562 00:39:52,768 --> 00:39:55,354 ओह, हाँ। मैं एकदम उपयुक्त जगह पर हूँ। 563 00:39:55,938 --> 00:39:57,648 बहुत बढ़िया। अभी तुम्हें ईमेल भेज रहा हूँ। 564 00:39:59,650 --> 00:40:01,860 पोलीना, आज रात तुम क्या कर रही हो? 565 00:40:03,695 --> 00:40:05,322 पोलीना… 566 00:40:11,286 --> 00:40:12,412 सब ठीक है, आराम से बैठो। 567 00:40:14,081 --> 00:40:16,750 वे हमें कल दोपहर को मॉस्को जाने वाली फ़्लाइट में बिठा रहे हैं। 568 00:40:19,586 --> 00:40:22,089 - किस हवाई अड्डे से? - छत्रपति। 569 00:40:22,714 --> 00:40:25,884 उन्हें उससे पहले की फ़्लाइट नहीं मिली। थोड़ी देर सो लो। 570 00:40:48,657 --> 00:40:49,533 ऑर्ना? 571 00:40:52,828 --> 00:40:54,121 हैलो? 572 00:40:55,038 --> 00:40:56,623 हाँ, मैं… 573 00:40:58,625 --> 00:41:01,545 इस तरह फ़ोन करने के लिए माफ़ करना, मैं… 574 00:41:02,546 --> 00:41:03,964 क्या कुछ हुआ है? 575 00:41:05,007 --> 00:41:07,092 वहाँ शायद आधी रात हो रही होगी। 576 00:41:07,176 --> 00:41:09,219 कोई बात नहीं, कोई बात नहीं, तुम कहाँ हो? 577 00:41:09,761 --> 00:41:10,929 तुम ठीक तो हो? 578 00:41:12,097 --> 00:41:13,765 नहीं, ख़ास तो नहीं। 579 00:41:14,266 --> 00:41:16,018 तुम्हें पता है, तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो? 580 00:41:17,686 --> 00:41:20,480 तुम किसी फ़िल्म के किरदार जैसी हो, बैम्बी जैसी। 581 00:41:21,773 --> 00:41:24,276 किसी जादुई जंगल में रहने वाली, 582 00:41:24,359 --> 00:41:26,987 जबकि हम बाक़ी के लोग यहाँ गर्दन तक कीचड़ में डूबे हुए हैं। 583 00:41:28,655 --> 00:41:30,949 फिर भी… तुमने ठीक-ठाक काम किया। 584 00:41:32,284 --> 00:41:35,454 मुझे बताओ, जब हम बच्चे थे, 585 00:41:36,747 --> 00:41:38,832 तुम्हें क्या लगता था मैं बड़ी होकर कैसी इंसान बनूँगी? 586 00:41:41,210 --> 00:41:44,505 पता नहीं। मैंने… मैंने कभी इस बारे में सोचा ही नहीं। 587 00:41:45,839 --> 00:41:49,009 पर कुछ लोगों के बारे में, आपको बस पता होता है, है ना? 588 00:41:51,428 --> 00:41:52,638 मतलब… 589 00:41:54,223 --> 00:41:55,641 उनकी चाल-ढाल से ही पता चल जाता है 590 00:41:55,724 --> 00:41:58,769 कि वे हमेशा पीछे रहने वाले लोग हैं। 591 00:41:58,852 --> 00:42:01,480 वे उन लोगों में से नहीं है जो ख़ुद तय करते हैं कि वे कहाँ जा रहे हैं। 592 00:42:03,357 --> 00:42:05,275 नहीं, ऑर्ना, तुम ऐसी नहीं हो। 593 00:42:05,567 --> 00:42:07,110 तुम कभी नहीं थीं। 594 00:42:07,319 --> 00:42:09,238 मुझे प्यास लगी है। आपको पानी चाहिए? 595 00:42:10,280 --> 00:42:11,990 हाँ, प्लीज़। 596 00:42:19,498 --> 00:42:23,794 असल में मुझे लगता है कि मैं हमेशा से ऐसी ही थी। 597 00:42:25,546 --> 00:42:27,589 बेनी के साथ, और माँ बनते समय। 598 00:42:29,633 --> 00:42:31,009 गाली के साथ… 599 00:42:32,386 --> 00:42:33,971 तुम्हारे साथ भी। 600 00:42:35,138 --> 00:42:37,057 मैं तुम्हें इस नज़रिए से नहीं देखता। 601 00:42:38,517 --> 00:42:40,185 अब तो बिल्कुल नहीं। 602 00:42:40,435 --> 00:42:44,690 मुझे लगता है कि मैं अब जाकर उस मुकाम पर पहुँची हूँ जहाँ मैं एक माँ बनने के लिए तैयार महसूस कर रही हूँ। 603 00:42:48,193 --> 00:42:50,696 और मेरी एक 23 साल की बेटी है। 604 00:42:55,534 --> 00:42:57,369 यह कितनी बेकार बात है ना? 605 00:42:59,955 --> 00:43:01,248 देखो… 606 00:43:02,791 --> 00:43:04,293 ऐसा नहीं है, यह कोई बेकार बात नहीं है। 607 00:43:06,837 --> 00:43:09,882 लेकिन देर आए दुरुस्त आए, है ना? 608 00:43:18,140 --> 00:43:19,224 यह लो। 609 00:43:26,815 --> 00:43:27,941 शुक्रिया। 610 00:43:30,027 --> 00:43:33,780 रोनी, क्या तुम… सब कुछ ठीक है ना? मुझे थोड़ी फ़िक्र हो रही है। 611 00:43:34,114 --> 00:43:35,532 क्या? नहीं, हाँ, मैं… 612 00:43:36,116 --> 00:43:37,409 मैं ठीक हूँ। 613 00:43:37,659 --> 00:43:40,370 शुक्रिया, डोरी। तुमने मेरी मदद कर दी। 614 00:44:05,479 --> 00:44:06,813 ऑर्ना? 615 00:44:10,067 --> 00:44:11,443 ऑर्ना? 616 00:44:27,709 --> 00:44:28,794 ऑर्ना! 617 00:44:41,473 --> 00:44:42,474 वह कहाँ है? 618 00:44:43,141 --> 00:44:44,434 मेरी दोस्त, वह कहाँ है? 619 00:44:44,518 --> 00:44:47,187 उन्होंने तुम्हें जगाने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि तुम्हारी तबियत ठीक नहीं है। 620 00:44:47,271 --> 00:44:48,564 वह चली गई? 621 00:44:48,647 --> 00:44:49,982 हाँ। कुछ घंटे पहले। 622 00:45:23,724 --> 00:45:25,559 - हाँ? - रीटा बोल रही हूँ। 623 00:45:25,642 --> 00:45:27,394 ज़रा रुको, बात करवाता हूँ। 624 00:45:28,187 --> 00:45:30,272 - हैलो। तुम फ़्लाइट पर नहीं हो? - ज़रा रुको। 625 00:45:30,355 --> 00:45:32,232 मुझे मॉस्को के लिए फ़्लाइट चाहिए। तुरंत। 626 00:45:32,316 --> 00:45:34,484 मॉस्को? तुम्हारे पास पैकेज है? 627 00:45:34,985 --> 00:45:36,403 मुझे फ़्लाइट चाहिए। 628 00:45:36,486 --> 00:45:38,488 अह… ठीक है। 629 00:45:38,780 --> 00:45:40,824 इज़राइली पासपोर्ट पर? 630 00:45:43,785 --> 00:45:44,745 रीटा? 631 00:45:49,208 --> 00:45:52,461 इज़राइल राज्य 632 00:46:18,820 --> 00:46:20,197 प्रस्थान 633 00:46:20,280 --> 00:46:22,407 छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 634 00:46:24,785 --> 00:46:26,745 टर्मिनल ए - टर्मिनल बी 635 00:47:18,463 --> 00:47:20,465 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम