1 00:00:11,470 --> 00:00:12,513 यह एक काल्पनिक रचना है। 2 00:00:12,596 --> 00:00:14,515 किसी भी जीवित या मृत, वास्तविक व्यक्तियों या वास्तविक घटनाओं 3 00:00:14,598 --> 00:00:16,433 या स्थानों से कोई भी समानता संयोग मात्र है। 4 00:00:22,356 --> 00:00:23,857 अब ख़बर गाली लेवी की, 5 00:00:23,941 --> 00:00:28,570 वह युवा महिला जो अभी भी रूस में हिरासत में हैं, ढाई महीने बीत चुके हैं और वह अभी भी रिहा नहीं हुई हैं। 6 00:00:28,654 --> 00:00:30,489 इससे पहले, हमने ऑर्ना लेवी से बात की, 7 00:00:30,572 --> 00:00:34,284 ताकि वह हमें बता सकें कि उनकी बेटी को रिहा करने के लिए किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों में 8 00:00:34,368 --> 00:00:36,662 अब तक क्या प्रगति हुई है या फिर प्रगति क्यों नहीं हुई। 9 00:00:36,745 --> 00:00:38,914 ऑर्ना लेवी, गुड इवनिंग। 10 00:00:39,456 --> 00:00:42,543 - गुड इवनिंग, सिवान। - "गुड इवनिंग, सिवान..." 11 00:00:48,006 --> 00:00:50,133 गाली अकेली नहीं हैं 12 00:00:55,305 --> 00:00:57,140 व्हो, ज़रा सम्भलकर! 13 00:00:57,224 --> 00:00:59,726 - माफ़ करना, माफ़ करना... - देख तो लो कहाँ जा रही हो! 14 00:01:55,532 --> 00:02:02,497 अनकंडिशनल 15 00:02:06,543 --> 00:02:11,632 हैलो, मैं यकीर नाम के बंदे को ढूँढ रही हूँ। 16 00:02:11,965 --> 00:02:13,217 क्या वह यहाँ काम करता है? 17 00:02:13,425 --> 00:02:15,594 - वह वहाँ पर है। - शुक्रिया। 18 00:02:15,677 --> 00:02:19,306 यह है एफ़ी, मोज़ी, बोआज़... 19 00:02:19,973 --> 00:02:22,184 - इस बंदे का नाम भूल गया... - दूदी। 20 00:02:22,851 --> 00:02:24,019 सही कहा, दूदी। 21 00:02:24,937 --> 00:02:27,231 मुझे पता है कि गाली ख़ुफ़िया विभाग में काम करती थी, पर... 22 00:02:27,314 --> 00:02:30,817 मुझे यह ठीक से नहीं पता कि कहाँ... मतलब, जानती हूँ कि वह गोपनीय था... 23 00:02:31,360 --> 00:02:33,111 शायद तुम मुझे नहीं बता सकते... 24 00:02:33,403 --> 00:02:36,114 जैसे मुझे कोई परवाह है। वे सब भाड़ में जाएँ। 25 00:02:36,406 --> 00:02:40,452 वह एक विशेष अभियान दल था। साइबर, तकनीकी और ज़मीनी। 26 00:02:40,536 --> 00:02:45,457 और ये लोग, ये एक ही दल में थे? 27 00:02:45,541 --> 00:02:48,544 हाँ और नहीं। गाली और मेरा काम 'ड्राई साइड' का, यानी साफ़-सुथरा था, 28 00:02:48,627 --> 00:02:50,671 पर्दे के पीछे का काम, एसी के आराम में बैठकर। 29 00:02:50,754 --> 00:02:53,799 ये लोग 'वेट् साइड' यानी जोखिम भरा काम करते थे, ज़मीनी स्तर पर। 30 00:02:54,132 --> 00:02:55,801 ये चारों आरक्षित बल का हिस्सा थे। 31 00:02:55,884 --> 00:02:57,928 क्या तुम उनमें से किसी से भी सम्पर्क में हो? 32 00:02:58,220 --> 00:03:04,184 हम एक अभियान वीडियो बना रहे हैं जिसमें गाली के दोस्त कह रहे हैं : 33 00:03:04,268 --> 00:03:07,896 - "गाली को घर वापस लाओ।" - ये लोग काफ़ी संदिग्ध लोग हैं। 34 00:03:09,523 --> 00:03:13,610 - "संदिग्ध" से तुम्हारा क्या मतलब है? - जो ऐसा भावनात्मक अपील वाला वीडियो नहीं बनाएँगे। 35 00:03:15,320 --> 00:03:18,532 पता नहीं आपको हदास ने बताया या नहीं, लेकिन जिस साल गाली वहाँ तैनात थी, 36 00:03:18,615 --> 00:03:19,700 मैं ही उसका कमांडर था। 37 00:03:19,783 --> 00:03:22,327 - तीन साल। - नहीं। 38 00:03:22,411 --> 00:03:24,204 दो साल की सक्रिय सेवा और एक साल अनुबंध पर। 39 00:03:24,496 --> 00:03:27,749 नहीं, मुझे लगता है जब वह सक्रिय सेवा में थी, उसे तभी निकाल दिया गया था। 40 00:03:27,833 --> 00:03:28,750 उसने आपको नहीं बताया? 41 00:03:29,376 --> 00:03:31,211 तुम्हें यक़ीन है कि तुम गाली की बात कर रहे हो? 42 00:03:31,461 --> 00:03:35,632 पहले उन्होंने उसे छोटे-मोटे कामों में फँसाए रखा, फिर वह निकल गई। 43 00:03:36,800 --> 00:03:39,136 - क्यों? उसने क्या किया था? - माफ़ करना... 44 00:03:39,219 --> 00:03:40,804 बैठ जाइए, मैं आपको बताता हूँ। 45 00:03:41,221 --> 00:03:45,184 हर कुछ महीनों में, वह दल एक साझा अभियान चलाता है। 46 00:03:46,185 --> 00:03:48,854 सालों से उसके दस्तूर बने हुए हैं। 47 00:03:48,937 --> 00:03:51,899 और यहाँ सेना की बात हो रही है, ठीक है? सब पहले से तय तरीक़ों से काम कर रहे हैं। 48 00:03:52,149 --> 00:03:55,819 फिर गाली वहाँ आ जाती है, आसपास की चीज़ें देखती है और कहती है : 49 00:03:55,903 --> 00:03:59,406 "हे, हवाई सहायता विभाग, वह रास्ता क्यों लिया?" 50 00:04:00,407 --> 00:04:01,325 "वह समय क्यों?" 51 00:04:01,408 --> 00:04:05,579 तो हम समझाते हैं : "मानक प्रक्रिया, ईंधन की उपलब्धता, दृश्यता।" 52 00:04:05,662 --> 00:04:08,790 वह कहती है, "ठीक है," दल के मौसम वैज्ञानिक को फ़ोन करती है, 53 00:04:08,874 --> 00:04:10,584 वापस आती है और कहती है : 54 00:04:10,918 --> 00:04:16,423 "उस समय हवा का रुख़ गति की दिशा में होगा, जिससे ईंधन बचता है, तो हम एक ज़्यादा सुरक्षित रास्ता अपना सकते हैं।" 55 00:04:16,632 --> 00:04:19,551 "और यह ठीक प्रार्थना का समय होता है, तो हम पर कम लोगों की नज़रें रहेंगी।" 56 00:04:21,094 --> 00:04:24,515 बीस साल तक एक ही चीज़ करते रहे, फिर गाली आ जाती है, और धूम-धड़ाका शुरू! 57 00:04:24,598 --> 00:04:27,142 जादू की तरह, सब कुछ ठीक हो जाता है, हर चीज़ काम करने लगती है। 58 00:04:27,226 --> 00:04:31,480 लेकिन हमारे कमांडर ने इस योजना पर अपना नाम चिपका दिया 59 00:04:31,563 --> 00:04:33,148 और पूरा श्रेय ख़ुद ले लिया। 60 00:04:34,066 --> 00:04:36,985 और गाली... इस बात से उसे बहुत ग़ुस्सा आया। 61 00:04:37,069 --> 00:04:41,156 उसने जाकर यह बात दल के कमांडर को बता दी और उसे नाफ़रमानी के आरोप में निकल दिया गया। 62 00:04:42,324 --> 00:04:44,910 देखिए, वह मेरे लिए एक अहम इंसान थी। 63 00:04:44,993 --> 00:04:48,497 हमारी आख़िरी बातचीत तब हुई थी जब मैंने सुना कि उसने माओज़ के लिए काम करना शुरू कर दिया। 64 00:04:48,580 --> 00:04:51,959 मैंने गाली को आगाह किया था कि उस जैसे लोगों के साथ काम करना ठीक नहीं रहेगा। 65 00:04:52,334 --> 00:04:56,129 - उसने किसके लिए काम करना शुरू किया था? - माओज़ अतार, 66 00:04:56,213 --> 00:04:59,716 एक लेफ़्टिनेंट कर्नल, उसे भी दल से बाहर निकाल दिया गया था। 67 00:04:59,800 --> 00:05:01,301 उसे बाहर क्यों निकाला गया था? 68 00:05:01,677 --> 00:05:06,890 ऐसी अफ़वाह सुनने में आई थी कि उसने दल के संसाधनों का इस्तेमाल 69 00:05:06,974 --> 00:05:10,561 सरहद पार ड्रग्स की तस्करी करने के लिए किया था। आप समझ रही हैं? 70 00:05:10,644 --> 00:05:14,356 गाली इस बंदे के लिए काम करती थी। बाद में दोनों में प्रेम हो गया। 71 00:05:15,023 --> 00:05:16,984 - नहीं। - हाँ। 72 00:05:17,067 --> 00:05:19,987 एक 50 साल का आदमी एक 20 साल की लड़की के साथ क्या कर रहा है? 73 00:05:20,195 --> 00:05:25,284 मैंने गाली से भी यह बात कही थी, लेकिन उसे... यह बात अच्छी नहीं लगी। 74 00:05:25,367 --> 00:05:28,704 उसने ऐसा दिखाया जैसे मैं कोई घटिया इंसान हूँ, मानो मैं उसे परेशान कर रहा था। 75 00:05:30,414 --> 00:05:34,793 और अब उसकी हालत देखिए। यह इत्तेफ़ाक़ नहीं है, हँ? 76 00:05:34,877 --> 00:05:36,962 क्या तुम इन लोगों को ढूँढने में मेरी मदद कर सकते हो? 77 00:05:37,045 --> 00:05:40,883 मुझे इनके नम्बर मिले थे, मैंने उन्हें लगातार फ़ोन किया, उनके घर गई, 78 00:05:40,966 --> 00:05:44,094 उनके परिवारों से बात की, लेकिन मुझे वे कहीं नहीं मिले। 79 00:05:44,178 --> 00:05:46,180 कौन, कहाँ... मुझे कैसे पता होगा कहाँ से शुरू करना चाहिए। 80 00:05:46,471 --> 00:05:50,309 कोई तो होगा जो इस माओज़ बंदे को जानता होगा। 81 00:05:50,392 --> 00:05:53,729 नहीं, ऐसा कोई नहीं है। मुझे तो यह भी नहीं पता कि वह बाहर भी आया है या नहीं। 82 00:05:54,146 --> 00:05:58,275 - बाहर कहाँ से, सेना से? - नहीं, सेना से नहीं। 83 00:05:58,358 --> 00:05:59,985 जेल से। 84 00:06:03,572 --> 00:06:06,867 यरुशलम स्टूडियोज़ 85 00:06:06,950 --> 00:06:11,246 तो मैं फिर से उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूँगी जिन्होंने वेबसाइट पर पैसों से मदद की है, 86 00:06:11,330 --> 00:06:15,709 और कहना चाहूँगी कि जो भी कोई मदद करना चाहता है, वह पैसों से सहयोग करना जारी रख सकता है, 87 00:06:16,084 --> 00:06:18,086 और बेशक मैं प्रधानमंत्री 88 00:06:18,170 --> 00:06:21,131 और विदेश मंत्रालय के सभी मेहनती कर्मचारियों को शुक्रिया कहना चाहती हूँ, 89 00:06:21,215 --> 00:06:22,716 मैं उनकी क़द्र करती हूँ। 90 00:06:22,799 --> 00:06:26,345 - ऑर्ना, हम आपके साथ हैं। - बिल्कुल। 91 00:06:26,553 --> 00:06:29,389 - हम एक विज्ञापन के बाद वापस आएँगे। - और... ब्रेक हो गया! 92 00:06:30,557 --> 00:06:32,392 - शुक्रिया, रेविताल। - शुक्रिया। 93 00:06:32,476 --> 00:06:33,977 - शुक्रिया, ओदेद। - कोई बात नहीं। 94 00:06:34,061 --> 00:06:36,063 हमें उम्मीद है कि गाली जल्द ही घर लौट आएगी। 95 00:06:36,146 --> 00:06:37,523 - आमीन। - शुक्रिया। 96 00:06:39,525 --> 00:06:41,401 - बाय, मिलते हैं। - बाय, मिलते हैं। 97 00:06:41,485 --> 00:06:43,070 - क्या कमाल महिला... - वाह। 98 00:06:43,153 --> 00:06:44,821 - कैसा लगा? - बढ़िया। 99 00:06:45,864 --> 00:06:49,785 मुझे बहुत अजीब लग रहा है। विदेश मंत्रालय को शुक्रिया क्यों कहलवाया? 100 00:06:49,868 --> 00:06:52,371 मुझे बहुत बुरा लग रहा है, गाली वहाँ है और वे लोग कुछ नहीं कर रहे हैं। 101 00:06:52,454 --> 00:06:54,998 - यह फ़िरौती जैसा लग रहा है। - यह बिल्कुल वही है। 102 00:06:55,082 --> 00:06:58,210 - बात कुछ आगे बढ़ी? - पिछले हफ़्ते के बाद से तो नहीं। 103 00:06:58,293 --> 00:07:00,671 विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है और फिर ग़ायब हो गए। 104 00:07:00,754 --> 00:07:01,964 ओह, अच्छा? 105 00:07:02,631 --> 00:07:03,632 क्या? 106 00:07:03,715 --> 00:07:07,219 बेहतर होगा कि वह जल्दी कुछ करें, यह अभियान ज़िंदगी भर नहीं चल सकता। 107 00:07:07,719 --> 00:07:11,807 - तो अब हमें क्या करना चाहिए? - हमें और पैसे चाहिए, बस यही। 108 00:07:12,391 --> 00:07:14,643 पैसे आवाज़ की तरह हैं। अगर आवाज़ तेज़ होगी, 109 00:07:14,726 --> 00:07:17,187 तो कोई नहीं सो पाएगा, यहाँ तक कि विदेश मंत्रालय भी नहीं। 110 00:07:17,396 --> 00:07:18,313 ठीक है। 111 00:07:18,397 --> 00:07:20,440 - ठीक है। तुम्हारे पास पैसे हैं? - नहीं। 112 00:07:21,358 --> 00:07:24,278 मेरे सारे पैसे एक बहुत महँगी पीआर पर ख़र्च हो गए। 113 00:07:24,361 --> 00:07:26,738 - मैं विनम्रतापूर्वक... - उम्मीद है गाली लौट आए, आमीन। 114 00:07:26,947 --> 00:07:32,077 ...तुम्हें याद दिलाना चाहूँगी कि तुमने कहा था तुम अपने पति के परिवार वालों से बात करोगी। 115 00:07:33,620 --> 00:07:35,956 उस मोर्चे पर कैसे हालात हैं? 116 00:07:37,332 --> 00:07:38,500 उसे भूल जाओ। 117 00:07:39,459 --> 00:07:40,878 तुम्हें छोड़ दूँ? 118 00:07:40,961 --> 00:07:42,546 नहीं, मैं कार लेकर आई हूँ। 119 00:07:42,629 --> 00:07:43,797 क्या यह अभी शुरू किया है? 120 00:07:44,131 --> 00:07:46,216 नहीं, मेरे पास सालों से लाइसेंस था, पर मैंने कभी गाड़ी नहीं चलाई। 121 00:07:46,466 --> 00:07:47,509 क्यों नहीं? 122 00:07:48,969 --> 00:07:50,804 - जाने के लिए कोई जगह ही नहीं थी। - ठीक है। 123 00:07:51,471 --> 00:07:52,556 - बाय। - बाय। 124 00:08:11,867 --> 00:08:16,371 माओज़ अतार 125 00:08:21,960 --> 00:08:23,795 पर तुम समझ रहे हो कि उसने मुझसे झूठ बोला? 126 00:08:23,879 --> 00:08:26,840 मुझे अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे वह एक साल तक सुबह उठती थी, 127 00:08:26,924 --> 00:08:28,592 दिखावे के लिए सेना की वर्दी पहनती थी 128 00:08:28,675 --> 00:08:32,554 और उस ड्रग डीलर के लिए काम करने जाती थी, और वह भी भगवान जाने क्या करती थी। 129 00:08:34,472 --> 00:08:37,142 वह बस एक 20 साल की बच्ची थी, जो शायद तुम्हारे निराश होने से डरती थी। 130 00:08:38,393 --> 00:08:39,394 हो सकता है। 131 00:08:39,477 --> 00:08:42,188 - क्या वह यहीं काम करती है? - मुझे तो यही बताया गया है। 132 00:08:48,153 --> 00:08:51,406 बढ़िया किया ताला लगा दिया, वरना किसी का भी मन ललचा सकता था। 133 00:08:54,159 --> 00:08:57,412 तुम्हें सच में लगता है कि यह बंदा उससे किसी चीज़ की तस्करी करवाता था? 134 00:08:57,496 --> 00:09:00,249 उसे "बंदा" कहना बंद करो, वह एक वयस्क आदमी है, तुमसे भी बड़ा है। 135 00:09:00,332 --> 00:09:02,584 ज़रा सुनिए, मैं रेविताल से कहाँ मिल सकता हूँ? 136 00:09:02,668 --> 00:09:04,169 - वहाँ पर। - शुक्रिया। 137 00:09:04,253 --> 00:09:06,880 जाने से पहले यह बक्सा हटा देना... 138 00:09:07,464 --> 00:09:09,508 इस पर माशा से साइन करवाना मत भूलना। 139 00:09:13,011 --> 00:09:14,972 हम निजी ग्राहकों को नहीं बेचते। 140 00:09:15,055 --> 00:09:19,184 - नीर, उसके बाद इन्हें भी उठा लेना? - आख़िर तुम हमें क्या नहीं बेचतीं? 141 00:09:20,811 --> 00:09:25,190 हम तुम्हें नहीं बेचते... ऑफ़िस की कुर्सियाँ, मेज़, 142 00:09:25,440 --> 00:09:27,985 ऑफ़िस की अलमारियाँ... और बताऊँ? 143 00:09:28,610 --> 00:09:31,989 रेविताल, है ना? माफ़ करना, मैं ऑर्ना हूँ, 144 00:09:32,072 --> 00:09:36,285 मैंने फ़ोन पर तुमसे बात करने की कोशिश की थी, कुछ मैसेज भी छोड़े थे। 145 00:09:37,202 --> 00:09:39,538 माओज़ को ढूँढ रही हो। उसने तुमसे भी उधार ले रखा है? 146 00:09:39,872 --> 00:09:45,544 नहीं, मैंने बस सुना कि वह रिहा हो गया, 147 00:09:45,627 --> 00:09:50,257 तो मैं उससे अपनी बेटी के बारे में कुछ सवाल पूछना चाहती थी, इसलिए... 148 00:09:51,133 --> 00:09:53,927 मुझे लगा ही था मैंने तुम्हें कहीं देखा है, तुम्हारी बेटी रूस में है। 149 00:09:54,845 --> 00:09:55,804 उसका माओज़ से क्या लेना-देना है? 150 00:09:57,181 --> 00:10:00,017 क्या? नहीं, कुछ नहीं, कुछ भी नहीं है। 151 00:10:00,100 --> 00:10:04,229 वे बस... साथ में थे। एक ही सैन्य दल में। 152 00:10:04,897 --> 00:10:08,442 लेकिन शायद कुछ भी नहीं है। 153 00:10:08,901 --> 00:10:10,402 तो फिर कुछ नहीं ही होगा। 154 00:10:11,820 --> 00:10:13,780 और तुम? तुम उसके पिता हो? 155 00:10:14,323 --> 00:10:17,409 नहीं, मैं वह बंदा हूँ जो पूर्व पत्नियों के नम्बर ढूँढ निकालता है। 156 00:10:20,037 --> 00:10:22,706 देखो, मुझे अफ़सोस है, पर मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है कि वह कहाँ है, 157 00:10:22,789 --> 00:10:25,334 और सच कहूँ तो मैं उससे दूर रहने की कोशिश करती हूँ। 158 00:10:26,126 --> 00:10:28,212 नीर, यह अभी आया है, ठीक से लोड तो हो रहा है? 159 00:10:28,295 --> 00:10:30,380 - उसे बाहर निकालो! - ठीक है, ठीक है... 160 00:10:30,881 --> 00:10:32,549 तुम्हें पता है मुझे क्या लगता है? 161 00:10:33,717 --> 00:10:36,011 मुझे लगता है तुम्हें अच्छी तरह मालूम है कि वह कहाँ है। 162 00:10:36,970 --> 00:10:39,598 कभी सोचा है कि वह इतनी जल्दी बाहर कैसे आ गया? 163 00:10:39,681 --> 00:10:43,185 - मैंने तुमसे कहा था कि मेरी उससे कोई बात नहीं हुई है। - ऐसा इसलिए क्योंकि उसने अपने साझेदारों को धोखा दिया। 164 00:10:43,519 --> 00:10:46,063 अब वह छुप रहा है, और छुपना भी चाहिए। 165 00:10:46,522 --> 00:10:49,316 तो मुमकिन है तुमसे उसके बारे में पूछने वाले हम पहले लोग हैं, 166 00:10:49,650 --> 00:10:52,194 लेकिन मैं यक़ीन दिलाता हूँ कि हम आख़िरी नहीं होंगे। 167 00:10:52,694 --> 00:10:54,363 इसलिए या तो तुम हमारी उससे बात करवा दो, 168 00:10:54,821 --> 00:10:57,783 या तुम यह जोखिम उठा सकती हो कि यहाँ आने वाला अगला इंसान कौन होगा, 169 00:10:57,866 --> 00:11:01,119 लेकिन याद रखना, हो सकता है वे हमारी तरह शरीफ़ ना हों। 170 00:11:05,415 --> 00:11:09,461 मुझे नहीं पता कि तुम कौन हो, और तुम्हें ऐसा क्यों लगता है कि तुम मुझे धमका सकते हो, 171 00:11:09,837 --> 00:11:12,798 लेकिन तुम मेरे सामने से दफ़ा हो जाओ, इससे पहले कि मैं अपने दोस्तों को यहाँ बुला लूँ। 172 00:11:28,021 --> 00:11:29,439 ठीक है, तमाशा ख़त्म हुआ। 173 00:11:29,523 --> 00:11:33,610 - क्या यह सच है कि उसने अपने साझेदारों को धोखा दिया? - मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है, 174 00:11:33,694 --> 00:11:36,780 लेकिन अगर उसे पता है कि माओज़ कहाँ है, तो हमें भी जल्द ही पता चल जाएगा। 175 00:11:36,864 --> 00:11:37,781 क्यों? 176 00:11:38,407 --> 00:11:41,952 क्योंकि अगर उसे पता है कि माओज़ कहाँ है, तो वह उसे आगाह करने के लिए उसे फ़ोन करेगी, 177 00:11:42,035 --> 00:11:44,371 और उसके उसे फ़ोन करते ही, हमें पता चल जाएगा कि वह कहाँ है। 178 00:11:44,872 --> 00:11:45,706 कैसे? 179 00:11:46,206 --> 00:11:49,585 मैंने दल के अपने एक दोस्त से उसका नम्बर ट्रैक करने को कहा है, ज़्यादा बड़ी बात नहीं है। 180 00:11:52,671 --> 00:11:54,131 वाह... 181 00:11:57,176 --> 00:11:58,177 हैलो? 182 00:11:58,260 --> 00:12:01,013 क्या तुम अपनी बेटी को ज़िंदा देखना चाहती हो? 183 00:12:01,805 --> 00:12:05,142 - कौन बोल रहा है? - अपना मुँह बंद रखो और जो कहता हूँ वह करो। 184 00:12:05,726 --> 00:12:11,440 पूरे 2,00,000 डॉलर, तुम्हारे पास 24 घंटे हैं। 185 00:12:11,523 --> 00:12:15,152 ठ... ठीक है, ठीक है, ठीक है, रुको, मैं... 186 00:12:15,235 --> 00:12:18,530 मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं, लेकिन मैं... मैं इंतज़ाम कर लूँगी, ठीक है? 187 00:12:18,614 --> 00:12:21,617 रुको! हम तुम्हारे लिए थोड़ा और आसान कर देते हैं। 188 00:12:21,700 --> 00:12:24,161 पूरे 1,00,000 अमेरिकी डॉलर, 189 00:12:24,244 --> 00:12:27,497 वरना हम जेल में लोगों को भेजकर उसका काम-तमाम करवा देंगे। 190 00:12:27,581 --> 00:12:29,458 नहीं, नहीं, नहीं, प्लीज़, प्लीज़, ऐसा... ऐसा मत करना। 191 00:12:29,541 --> 00:12:32,794 - मैं पैसों का इंतज़ाम कर लूँगी। - ठीक है, ठीक है। 192 00:12:32,878 --> 00:12:36,048 यह हमारी आख़िरी पेशकश है। तुम सुन रही हो? 193 00:12:37,466 --> 00:12:39,718 दो शेकेल और हम तुम्हें रसीद नहीं देंगे, ठीक है? 194 00:12:39,801 --> 00:12:42,221 मेज़ के नीचे से, किसी को पता नहीं चलना चाहिए। 195 00:12:43,180 --> 00:12:45,432 ओह, रुको... ज़रा रुको। 196 00:12:46,600 --> 00:12:50,437 पता है क्या? तुम एक अच्छी ग्राहक हो, मैं बताता हूँ मैं तुम्हारे लिए क्या करूँगा : 197 00:12:50,521 --> 00:12:53,315 कुल 25,000 डॉलर में हम तुम्हें देंगे... 198 00:12:57,486 --> 00:12:58,737 ऐसा अक्सर होता है? 199 00:13:01,198 --> 00:13:03,575 मैं टीवी पर जो आ गई हूँ। 200 00:13:04,535 --> 00:13:05,661 तो तुम फ़ोन क्यों उठाती हो? 201 00:13:11,416 --> 00:13:13,502 क्योंकि हो सकता है गाली का फ़ोन हो। 202 00:13:39,570 --> 00:13:43,615 मेयर पद के लिए योसी लेवी को वोट दें 203 00:13:44,032 --> 00:13:45,742 धत्। 204 00:13:45,826 --> 00:13:47,578 धत्। 205 00:13:59,715 --> 00:14:02,176 बेनी, देखो कितना अच्छा है, हमने उसके लिए टोपियाँ बनाईं। 206 00:14:02,259 --> 00:14:06,430 ओह, तुम आ गईं। हमें फ़िक्र हो रही थी, है ना? 207 00:14:06,805 --> 00:14:10,142 अगर तुम्हारी ननद फिर से यहाँ आई तो मैं काम छोड़ दूँगी। 208 00:14:11,143 --> 00:14:14,521 हम यहाँ बाहर बैठ गए। बेनी ने बताया कि आज वह पूरे दिन बाहर नहीं आया। 209 00:14:14,605 --> 00:14:15,522 हाँ... 210 00:14:15,606 --> 00:14:20,402 देखो... राजनेता ने आख़िर अपनी यौन पहचान सार्वजनिक कर दी। 211 00:14:20,485 --> 00:14:23,197 हाँ, हमें लगा कि यह सही समय है। 212 00:14:23,447 --> 00:14:26,283 हर कोई कहता रहता है, "राजनीति में उतर जाओ।" 213 00:14:26,366 --> 00:14:28,577 मैं तुम लोगों के लिए काफ़ी उत्साहित हूँ। 214 00:14:28,660 --> 00:14:32,164 मुझे याद है कि बचपन में वह हमारे माता-पिता को बहुत परेशान करता था। 215 00:14:32,372 --> 00:14:34,291 हमेशा हम सबके लिए सौदेबाज़ी करता रहता था। 216 00:14:34,374 --> 00:14:38,295 माफ़ करना, मुझे देर हो गई, आज का दिन बहुत व्यस्त रहा। 217 00:14:38,587 --> 00:14:41,006 उसके बाद, लेबनान में, उसका वाहन एक आईईडी बम की चपेट में आ गया। 218 00:14:45,052 --> 00:14:46,762 मौक़े पर ही मौत हो गई। बहुत ही भयानक कहानी है। 219 00:14:50,599 --> 00:14:53,519 हम चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, 220 00:14:53,602 --> 00:14:55,938 और हमने सोचा कि अगर तुम आओगी तो बहुत अच्छा रहेगा। 221 00:14:56,230 --> 00:14:59,274 हम सब बहुत लम्बे समय से एक साथ नहीं मिले हैं। 222 00:14:59,358 --> 00:15:03,904 हमें साथ बिताया हुआ समय याद आ रहा था। बेनी को भी, है ना? 223 00:15:04,488 --> 00:15:06,782 - है ना, बेनी? - बिल्कुल। 224 00:15:07,366 --> 00:15:11,411 बेनचुक, क्या तुम ऊपर वाले नल को ठीक करने में मेरी मदद कर सकते हो? 225 00:15:12,913 --> 00:15:15,249 मुझे समझ नहीं आ रहा है क्या करूँ। 226 00:15:15,499 --> 00:15:18,001 इसे भी थोड़ा पानी दे देना, ठीक है? 227 00:15:18,085 --> 00:15:21,380 असल में वह नल है जो तुम्हें समझ नहीं पा रहा है। 228 00:15:25,008 --> 00:15:28,262 तमारा... सच यह है... 229 00:15:28,887 --> 00:15:30,514 तुम्हारे कार्यक्रम की बात करूँ तो, 230 00:15:30,597 --> 00:15:33,141 कल रात बेनी को बुख़ार था, 231 00:15:33,225 --> 00:15:35,519 इसीलिए वह आज बाहर नहीं गया। 232 00:15:36,019 --> 00:15:38,063 कोई बात नहीं, फिर तुम अकेली आ जाना। 233 00:15:39,022 --> 00:15:42,526 अकेली आ जाना। यह योसी के लिए, मेरे लिए, सब लोगों के लिए ज़रूरी है। 234 00:15:43,026 --> 00:15:45,529 इसके लिए मेहनत करना बनता है, ख़ासकर अभी। 235 00:15:45,612 --> 00:15:48,365 - एकता में ही ताक़त है, है ना? - हाँ। 236 00:15:50,075 --> 00:15:52,119 सच यह है... 237 00:15:53,871 --> 00:15:57,416 मैंने इस उम्मीद में फ़ोन किया था कि तुम मेरी कुछ मदद कर दो। 238 00:15:57,499 --> 00:15:59,501 ज़रूर, बेशक, क्या बात है? 239 00:16:00,377 --> 00:16:04,798 रूस में अब क़ानूनी फ़ीस भी लगती है, 240 00:16:04,882 --> 00:16:07,384 और अभियान चलाने का ख़र्च, और ओरित कदमोन... 241 00:16:07,593 --> 00:16:10,095 - ऑर्ना... - माफ़ करना मैं यह बात इस तरह उठा रही हूँ। 242 00:16:10,179 --> 00:16:12,014 कार्यक्रम ख़त्म होने तक इंतज़ार करते हैं, ठीक है? 243 00:16:12,097 --> 00:16:14,725 अभी हमारे आसपास अफ़रा-तफ़री मची है। 244 00:16:14,808 --> 00:16:16,977 कार्यक्रम में आ जाना, तुम्हारा आना अच्छा रहेगा, 245 00:16:17,060 --> 00:16:19,229 हम गाली के लिए कुछ चीज़ें तैयार कर रहे हैं, तुम वहाँ देखोगी। 246 00:16:19,313 --> 00:16:22,357 उसके बाद, हम आराम से बैठकर 247 00:16:22,441 --> 00:16:25,152 - हर चीज़ के बारे में बात करेंगे। ठीक है? - ठीक है। 248 00:16:25,485 --> 00:16:27,196 ठीक है। मुझे जाना होगा। 249 00:16:27,571 --> 00:16:29,990 ओह, मैं भूल ही गई थी। 250 00:16:30,574 --> 00:16:32,201 देखो मुझे क्या मिला। 251 00:16:32,701 --> 00:16:35,996 तुम इसे अपने इंटरव्यू में ले जा सकती हो, इसे अपने बैकग्राउंड में लगवा सकती हो। 252 00:16:36,413 --> 00:16:39,583 हमने अभी तक छोटी सी प्यारी गाली को उसके अंकल के साथ टीवी पर नहीं दिखाया है। 253 00:16:39,833 --> 00:16:41,710 कमाल तस्वीर है, हँ? 254 00:16:42,044 --> 00:16:43,212 - बाय, मुझे जाना होगा। - बाय। 255 00:16:49,343 --> 00:16:54,097 डोरी 256 00:16:54,181 --> 00:16:58,101 हे, तुम सुन रही हो? अच्छी ख़बर भी है और बुरी भी। 257 00:16:58,352 --> 00:17:01,855 अच्छी ख़बर है : माओज़ की पूर्व पत्नी ने उसे फ़ोन किया। मुझे लोकेशन मिल गई है। 258 00:17:01,939 --> 00:17:05,901 वह चार किलोमीटर का इलाक़ा है, लेकिन वहाँ सिर्फ़ एक ही घर है। 259 00:17:05,983 --> 00:17:09,195 - यह अच्छी ख़बर है? - हाँ। बुरी ख़बर है... 260 00:17:10,280 --> 00:17:12,115 मैंने उसकी फ़ाइल देखी थी। 261 00:17:13,325 --> 00:17:15,577 रोनी, वह ड्रग्स का धंधा करने के आरोप में जेल नहीं गया था। 262 00:17:15,911 --> 00:17:17,538 वह हथियारों की तस्करी के आरोप में फँसा था। 263 00:17:19,580 --> 00:17:22,209 वहाँ जाने से पहले बात कर लेते हैं, ठीक है? 264 00:17:22,917 --> 00:17:25,420 मुझे नहीं पता कि वहाँ जाना ठीक रहेगा या नहीं। 265 00:17:26,003 --> 00:17:29,383 अगर उन लोगों ने ही गाली को इस मुसीबत में डाला है, तो मुझे उन्हें ढूँढना ही होगा। 266 00:17:29,466 --> 00:17:30,634 मेरे पास और क्या विकल्प है? 267 00:17:31,343 --> 00:17:33,804 सुनो, उस तरह के लोगों के साथ, तुम्हें सावधान रहना होगा। 268 00:17:34,429 --> 00:17:36,473 मुझसे वादा करो कि तुम वहाँ मेरे बिना नहीं जाओगी। 269 00:17:38,141 --> 00:17:39,351 ऑर्ना? 270 00:18:17,890 --> 00:18:19,808 चेज़, इधर देखो! 271 00:18:22,019 --> 00:18:23,520 हैलो। 272 00:18:27,649 --> 00:18:28,984 क्या तुम माओज़ हो? 273 00:18:31,862 --> 00:18:35,407 - हम एक दूसरे को नहीं जानते... - मैंने तुम्हें टीवी पर देखा है। 274 00:18:35,741 --> 00:18:39,203 हाँ, मैं ऑर्ना हूँ, मेरी बेटी का नाम गाली लेवी है। 275 00:18:40,829 --> 00:18:44,124 मुझे लगता है कि तुम लोग सेना में साथ थे, है ना? 276 00:18:46,251 --> 00:18:49,171 तुम ग़लत इंसान के पास आई हो, मैं वह नहीं हूँ जो तुम समझ रही हो। 277 00:18:50,547 --> 00:18:52,216 ठीक है... 278 00:18:54,134 --> 00:18:56,011 लेकिन यहाँ तुम ही रह रहे हो? 279 00:18:57,095 --> 00:18:58,889 मैं यहाँ नहीं रहता। 280 00:18:58,972 --> 00:19:00,641 यह मेरा काम है। 281 00:19:01,391 --> 00:19:03,268 किसानों की सुरक्षा। 282 00:19:03,352 --> 00:19:04,811 ज़रा हटना। 283 00:19:06,230 --> 00:19:08,982 कोई उनके मवेशी चुराने की कोशिश करता है, मैं सम्भाल लेता हूँ। 284 00:19:09,358 --> 00:19:11,860 जंगली सूअर उनकी फ़सलें खाने आते हैं, मैं सम्भाल लेता हूँ। 285 00:19:11,944 --> 00:19:13,737 जो कोई भी आता है, मैं सम्भाल लेता हूँ। 286 00:19:17,115 --> 00:19:19,034 यह जंगली सूअर है। हम इनकी आबादी नियंत्रित कर रहे हैं। 287 00:19:20,202 --> 00:19:22,329 तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए, यह निजी सम्पत्ति है। 288 00:19:22,871 --> 00:19:25,499 पर क्या तुम याद करने की कोशिश कर सकते हो कि तुम मेरी बेटी को जानते हो या नहीं? 289 00:19:25,582 --> 00:19:28,126 - मैं तुम्हें उसकी तस्वीर दिखा सकती हूँ। - तस्वीरों को भूल जाओ, मैं उसे नहीं जानता। 290 00:19:28,210 --> 00:19:29,837 मान भी लो, क्योंकि मुझे पता है तुम उसे जानते हो। 291 00:19:29,920 --> 00:19:31,922 - तुम एफ़ी, बोआज़, दूदी को जानते हो... - देखो... 292 00:19:32,297 --> 00:19:35,217 - और मुझे पता है वह तुम्हारे लिए काम करती थी। - देखो, देखो। मैं तुम्हें नहीं जानता। 293 00:19:35,968 --> 00:19:39,930 मैं तुम्हारी बेटी या इनमें से किसी व्यक्ति को नहीं जानता। 294 00:19:40,013 --> 00:19:43,267 बारिश शुरू होने वाली है। कार में बैठो और यहाँ से चली जाओ। 295 00:19:43,350 --> 00:19:46,019 पता चला कि तुम कहीं किसी गड्ढे में गिरी पड़ी हो। 296 00:20:31,607 --> 00:20:35,903 हैलो, माफ़ करना, मैं अपनी चाबी कार के अंदर भूल गई और कार का ताला बंद है। 297 00:20:35,986 --> 00:20:39,406 क्या मैं अंदर आकर किसी ताला ठीक करने वाले को फ़ोन कर सकती हूँ? 298 00:20:44,828 --> 00:20:48,624 व्हो! रुको, रुको... ठीक है, मैं जाती हूँ! 299 00:20:50,584 --> 00:20:52,127 मैं जा रही हूँ... 300 00:20:55,214 --> 00:20:56,131 नहीं! 301 00:21:03,889 --> 00:21:06,725 चेज़! चेज़! 302 00:21:31,667 --> 00:21:32,876 हैलो? 303 00:21:32,960 --> 00:21:34,294 ऑर्ना लेवी? 304 00:21:34,378 --> 00:21:35,337 कौन बोल रहा है? 305 00:21:35,420 --> 00:21:38,507 मैं वह आदमी हूँ जो तुम्हारी बेटी को तुम्हारी ज़िंदगी में वापस ला सकता है, 306 00:21:38,590 --> 00:21:41,260 जो वह सुकून ला सकता है, जिसकी तुम्हें तलाश है। 307 00:21:41,343 --> 00:21:43,971 ठीक है, लेकिन मुझे पीछे हिब्रू बोलते हुए लोग सुनाई दे रहे हैं। 308 00:21:44,054 --> 00:21:45,681 पता नहीं तुम क्या बात कर रही हो। 309 00:21:45,764 --> 00:21:47,391 फ़ोन काट दो, फ़ोन काट दो... 310 00:22:04,825 --> 00:22:08,036 {\an8}गाली का सामान 311 00:22:17,796 --> 00:22:19,006 शुरू हो रहा है... 312 00:22:19,089 --> 00:22:20,841 उन लोगों के लिए आवाज़ उठाओ जो बोल नहीं सकते 313 00:22:28,891 --> 00:22:32,895 हाल में चलाए गए 314 00:22:34,980 --> 00:22:38,192 {\an8}फ़ैंटम लिम्ब का "यूरी ग्लासकोव" 315 00:24:04,695 --> 00:24:06,697 तुम मुझे परेशान कर रही हो, मैं वह नहीं हूँ जिसकी तुम्हें तलाश है। 316 00:24:06,780 --> 00:24:10,242 मैं यहाँ से कहीं नहीं जाऊँगी जब तक तुम मुझे बता नहीं देते कि तुम सबने क्या किया : 317 00:24:10,325 --> 00:24:12,703 तुमने, और एफ़ी, दूदी और बोआज़ ने... 318 00:24:13,996 --> 00:24:16,582 - तुम्हें किसने भेजा है? - किसी ने नहीं। 319 00:24:17,374 --> 00:24:19,960 तुम इन लोगों के नाम कैसे जानती हो? 320 00:24:21,545 --> 00:24:24,506 मुझे गाली की चीज़ों में इन लोगों के पासपोर्ट मिले थे। 321 00:24:32,931 --> 00:24:35,475 तुम मुझे बताओगे कि तुमने मेरी बच्ची के साथ क्या किया। 322 00:24:37,477 --> 00:24:38,812 तुम्हें हँसी क्यों आ रही है? 323 00:24:40,772 --> 00:24:42,858 वही 'बच्ची-बच्ची' वाली बात, जो तुम इंटरव्यू में भी बोलती हो। 324 00:24:42,941 --> 00:24:44,401 "मेरी बच्ची यह, मेरी बच्ची वह।" 325 00:24:44,860 --> 00:24:46,111 सुनने वाले को लगेगा वह आठ साल की है। 326 00:24:53,493 --> 00:24:57,289 - हमने ये साथ में बनवाए थे। - शर्म करो, वह बीस साल की थी। 327 00:24:57,372 --> 00:25:02,586 उम्र में थोड़ा अंतर है, तो क्या? क्या यह अपने बीमार पति को धोखा देने से भी बदतर है? 328 00:25:04,671 --> 00:25:09,009 क्या? गाली ने मुझे बताया था। क्या, तुम्हें लगा वह ध्यान नहीं देगी? 329 00:25:09,343 --> 00:25:10,677 बच्चे सब कुछ समझ जाते हैं। 330 00:25:14,139 --> 00:25:16,308 मुझे बताओ कि तुम्हारे दोस्त कहाँ छुपे हैं! 331 00:25:16,391 --> 00:25:19,436 देखो, तुमने एक बुनियादी ग़लती कर दी है। 332 00:25:19,520 --> 00:25:21,939 तुम ख़ुद से कह रही हो कि कुछ गड़बड़ लोग 333 00:25:22,022 --> 00:25:25,234 तुम्हारी 'छोटी सी बच्ची' को उठाकर ले गए, उसका इस्तेमाल किया, और अब वह जेल में सड़ रही है, 334 00:25:25,317 --> 00:25:26,944 जबकि वे अमीरी के मज़े उड़ा रहे हैं। ऐसा ही कुछ? 335 00:25:32,366 --> 00:25:35,410 वह उनकी शिकार नहीं है, यह बात मैं तुमसे यक़ीन से कह सकता हूँ। 336 00:25:35,744 --> 00:25:36,995 क्यों? 337 00:25:37,913 --> 00:25:40,123 क्योंकि वे लोग गाली के लिए काम करते थे! 338 00:25:42,668 --> 00:25:45,212 लेकिन मुझे बताया गया था कि गाली तुम्हारे लिए काम करती थी। 339 00:25:45,420 --> 00:25:48,090 काम करती थी। भूतकाल। 340 00:25:48,423 --> 00:25:50,592 मेरी गिरफ़्तारी के बाद, उसने एक हफ़्ता भी इंतज़ार नहीं किया। 341 00:25:51,343 --> 00:25:54,680 उसने रूस में मेरे ही जैसे एक डीलर को ढूँढा और उसके लिए काम करना शुरू कर दिया। 342 00:25:54,763 --> 00:25:57,057 - उसका नाम क्या है? - मुझे नहीं पता और ना ही मुझे परवाह है। 343 00:25:57,140 --> 00:25:59,935 तुम्हारी बच्ची ने वह डील चुरा ली जिसे बनाने में मैंने एक साल लगाया था, 344 00:26:00,018 --> 00:26:03,939 वह भी मेरे तैयार किए गए लोगों के साथ, और उसे उस रूसी को सौंप दिया, जैसे कि वह उसकी हो। 345 00:26:04,022 --> 00:26:07,651 जेल के फ़ोन पर एक तीन मिनट की कॉल में मुझसे रिश्ता ख़त्म कर दिया। 346 00:26:07,860 --> 00:26:09,361 तुम्हारी उस 'बच्ची' ने। 347 00:26:09,695 --> 00:26:12,990 लेकिन वे लोग, 348 00:26:13,991 --> 00:26:16,910 अगर उन्होंने उसके साथ कुछ नहीं किया है, तो वे छुप क्यों रहे हैं? 349 00:26:16,994 --> 00:26:18,954 वे छुप नहीं रहे हैं। 350 00:26:24,751 --> 00:26:29,006 तीन महीने पहले, मुझे आधी रात को भारत से एक अजीब फ़ोन आया। 351 00:26:29,214 --> 00:26:32,634 जिन लोगों का तुमने ज़िक्र किया, उनमें से एक, एफ़ी का। वह बहुत परेशान लग रहा था, 352 00:26:32,718 --> 00:26:36,346 उसने मुझसे किसी भारतीय महिला के पते पर कुछ पैसे भेजने के लिए कहा, 353 00:26:36,430 --> 00:26:38,515 ताकि उसे एक नया पासपोर्ट मिल सके। 354 00:26:38,724 --> 00:26:41,310 क्या तुमने यह नहीं पूछा कि उसे नया पासपोर्ट क्यों चाहिए? 355 00:26:41,393 --> 00:26:42,311 नहीं... 356 00:26:42,394 --> 00:26:45,230 हम अपने काम में इस तरह के सवाल नहीं पूछते। 357 00:26:45,314 --> 00:26:48,150 लेकिन मैं यह यक़ीन से कह सकता हूँ कि जब डील में सब कुछ सही चल रहा हो, 358 00:26:48,442 --> 00:26:50,736 तब आपको इस तरह के फ़ोन नहीं आते। 359 00:26:50,944 --> 00:26:54,531 सच यह है कि उसने अभी तक पैसे नहीं निकाले हैं, और शायद यही मुख्य संकेत है। 360 00:26:54,865 --> 00:26:56,074 किस बात का संकेत? 361 00:26:56,158 --> 00:26:59,203 तुम्हारा उन्हें ना ढूँढ पाने की वजह यह नहीं है कि वे छुपे हुए हैं। 362 00:26:59,661 --> 00:27:02,623 तुम उन्हें नहीं ढूँढ पा रही हो क्योंकि ढूँढने के लिए कोई बचा ही नहीं है। 363 00:27:05,918 --> 00:27:08,962 देखो, मुझे पता है कि तुम उसकी माँ हो, 364 00:27:10,130 --> 00:27:11,840 और यह तुम्हारी ग़लती नहीं है, 365 00:27:12,466 --> 00:27:15,010 लेकिन गाली के साथ अब जो कुछ भी हो रहा है, 366 00:27:15,093 --> 00:27:17,763 यह जान लो कि यह सब कुछ उसी के किए का फल है। 367 00:27:23,435 --> 00:27:25,312 गाली को घर वापस लाओ 368 00:27:45,415 --> 00:27:46,917 जादू। 369 00:27:47,000 --> 00:27:48,001 नहीं... 370 00:27:48,085 --> 00:27:49,670 - हाँ। - इतनी जल्दी? 371 00:27:49,753 --> 00:27:51,004 आकर देख लीजिए। 372 00:28:09,690 --> 00:28:12,776 उन्होंने कहा कि वह थके हुए नहीं हैं, तो मैंने उन्हें किताब पढ़ने का सुझाव दिया, 373 00:28:12,860 --> 00:28:14,444 उनके लिए थोड़ी चाय बनाई, 374 00:28:14,528 --> 00:28:17,781 और वापस आई तो देखा कि वह बच्चे की तरह सो रहे हैं। 375 00:28:19,366 --> 00:28:21,326 यक़ीन नहीं होता। 376 00:28:21,535 --> 00:28:23,328 मैं हमारे लिए आइस क्रीम लेकर आती हूँ। 377 00:28:38,135 --> 00:28:40,304 {\an8}नोक्सोलाइट 7.5 378 00:28:40,929 --> 00:28:42,931 मॉम, मैं गेम तैयार कर रही हूँ। 379 00:28:43,807 --> 00:28:46,518 आप यह गेम कैसे खेलना चाहेंगी? 380 00:28:46,602 --> 00:28:47,811 एक्सपेंशन के साथ या उसके बिना? 381 00:28:47,895 --> 00:28:50,439 सच कहूँ तो मेरा कुछ भी नया सीखने का मन नहीं है। 382 00:28:50,522 --> 00:28:53,984 आजकल जब भी तुम्हारे डैड को कोई चीज़ परेशान करती है, वह उसे कूड़ेदान में फेंक देते हैं। 383 00:28:54,651 --> 00:28:58,113 कहते हैं कि मज़ाक़ है, फिर जब उन्हें वह चीज़ नहीं मिलती तो ग़ुस्सा हो जाते हैं। 384 00:28:58,197 --> 00:29:00,115 तो मैंने ध्यान देना सीख लिया है। 385 00:29:00,449 --> 00:29:01,950 यह क्या है? 386 00:29:03,911 --> 00:29:07,581 - यह नोक्सोलाइट है। - जानती हूँ, लेकिन पत्ता ख़ाली क्यों है? 387 00:29:09,249 --> 00:29:11,210 आप जानती हैं क्यों ख़ाली है। 388 00:29:15,047 --> 00:29:17,007 तुम उन्हें यह कैसे देती हो? 389 00:29:17,382 --> 00:29:20,010 मैं इसे उनकी चाय में मिला देती हूँ। 390 00:29:20,677 --> 00:29:24,097 - तुम्हारा दिमाग़ ख़राब हो गया है। - मॉम, अभी मुझे यह सब नहीं सुनना है... 391 00:29:24,181 --> 00:29:27,017 उन्होंने कहा था कि वह गोली नहीं लेना चाहते। उन्होंने यह बात साफ़ बोल दी थी। 392 00:29:27,100 --> 00:29:31,188 ठीक है, पर इस घर में सिर्फ़ वह नहीं रहते, दूसरे लोग भी रहते हैं, आप रहती हैं। 393 00:29:31,271 --> 00:29:33,565 आपको भी थोड़ा खुलकर जीने का हक़ है। 394 00:29:33,649 --> 00:29:35,817 मेरी ज़िम्मेदारी तुम पर नहीं है। 395 00:29:35,901 --> 00:29:40,197 - मुझे लगता है आप अपनी भड़ास मुझ पर निकाल रही हैं। - बिल्कुल नहीं। 396 00:29:40,280 --> 00:29:42,491 मॉम, बहुत सारे लोग खाने में दवा डालते हैं, 397 00:29:42,574 --> 00:29:45,619 - सारे माँ-बाप यही करते हैं। - हाँ, बच्चों के लिए, वयस्कों के लिए नहीं। 398 00:29:45,702 --> 00:29:48,288 यह इतनी बड़ी बात नहीं है। 399 00:29:48,372 --> 00:29:50,707 तुम उनके साथ बच्चों जैसा व्यवहार नहीं करोगी, तुम समझ रही हो? 400 00:29:51,583 --> 00:29:53,627 तुम उनके साथ बच्चों जैसा व्यवहार नहीं करोगी। 401 00:29:54,711 --> 00:29:56,797 अपने डैड को उनकी दवाएँ चुपके से खिलाना... 402 00:29:59,341 --> 00:30:01,134 ऐसा कौन करता है? 403 00:30:03,804 --> 00:30:05,389 ज़ाहिर है, मैं करती हूँ। 404 00:30:10,561 --> 00:30:11,645 ज़ाहिर है। 405 00:30:22,447 --> 00:30:26,326 ऑर्ना, क्या हुआ? क्या सब कुछ ठीक है? 406 00:30:29,288 --> 00:30:30,914 क्या हुआ? 407 00:31:43,904 --> 00:31:45,739 अंदर आ जाओ, चलकर बैठते हैं। 408 00:31:48,116 --> 00:31:49,409 आ जाओ... 409 00:31:55,916 --> 00:31:57,209 अंदर आ जाओ। 410 00:32:04,049 --> 00:32:07,427 बेनी का परिवार मुझे हमेशा एक ऐसे इंसान के रूप में ही देखेगा जिसने उसे उनसे दूर कर दिया, 411 00:32:07,511 --> 00:32:12,683 मानो मैं उसे फँसाने के लिए ही गर्भवती हुई थी। 412 00:32:13,475 --> 00:32:14,643 शुक्रिया। 413 00:32:15,853 --> 00:32:19,231 और मैं जो कुछ भी करती हूँ, वे उसे इसी नज़र से देखते हैं। 414 00:32:19,565 --> 00:32:24,820 ज़रूर, मैं किसी तरह ब्रेक आयातकों के इस शाही ख़ानदान में घुसने के लिए मरी जा रही थी। 415 00:32:26,947 --> 00:32:29,908 तो... माओज़ के साथ मुलाक़ात कैसी रही? 416 00:32:32,911 --> 00:32:35,372 - तो अब तुम्हें क्या लगता है? - पता नहीं, 417 00:32:35,581 --> 00:32:39,877 शायद मुझे तुम पर भरोसा रखना चाहिए था। जो तुम शुरू से कह रहे थे, 418 00:32:39,960 --> 00:32:41,211 इस बात को छोड़कर, 419 00:32:41,295 --> 00:32:44,965 ओरित पर ध्यान देना चाहिए था, अभियान के लिए पैसे जुटाने पर ध्यान देना चाहिए था... पता नहीं। 420 00:32:45,048 --> 00:32:47,968 मुझे सच में उम्मीद थी कि आज मुझे कुछ जवाब मिल जाएँगे। 421 00:32:48,218 --> 00:32:52,598 लेकिन मैं इस मामले में जितना अंदर घुसती हूँ, यह उतना गहराता जाता है... 422 00:32:55,225 --> 00:32:58,520 - सिर्फ़ एक चीज़ साफ़ है। - क्या? 423 00:33:00,189 --> 00:33:04,151 गाली को वापस लाने के लिए यहाँ जिस इंसान की ज़रूरत है, वह मैं नहीं हूँ। 424 00:33:06,069 --> 00:33:07,196 वह ख़ुद गाली ही है। 425 00:33:13,160 --> 00:33:15,621 तुम्हें क्या लगता है कि उसने वह सब कहाँ से सीखा? 426 00:33:16,788 --> 00:33:20,167 - ज़ाहिर है बेनी से तो नहीं सीखा होगा। - सवाल ही नहीं। 427 00:33:21,210 --> 00:33:22,711 तो कौन बचा? 428 00:33:25,631 --> 00:33:29,551 ज़्यादा से ज़्यादा उसने मुझे देखकर, मुझसे उलटा करना ही सीखा है। 429 00:33:31,011 --> 00:33:32,429 देखो... 430 00:33:36,141 --> 00:33:38,435 तुम यह सब अभी कह रही हो, 431 00:33:39,561 --> 00:33:45,192 लेकिन मुझे पूरा यक़ीन है कि एक दिन जब तुम पीछे मुड़कर यह सब देखोगी, 432 00:33:45,859 --> 00:33:49,947 ख़ुद को देखोगी, देखोगी कि तुमने किस तरह हालात को सम्भाला, 433 00:33:50,572 --> 00:33:53,575 तो तुम्हें एहसास होगा कि तुम अपने प्रति कितनी कठोर थीं। 434 00:33:54,701 --> 00:33:59,122 और शायद तब... तुम ख़ुद को वैसे देखोगी जैसे मैं देखता हूँ, 435 00:34:00,999 --> 00:34:03,168 एक ऐसी इंसान जो... 436 00:34:06,547 --> 00:34:10,592 कितनी बड़ी बेवक़ूफ़ है! कितनी बड़ी बेवक़ूफ़... 437 00:34:10,801 --> 00:34:12,135 मानो... 438 00:34:14,221 --> 00:34:15,806 मानो इतनी बेवक़ूफ़ कि इलाज की ज़रूरत हो। 439 00:34:16,431 --> 00:34:20,185 कोई ऐसी चीज़ जो किसी तरह सबकी नज़रों से बच गई। 440 00:34:28,110 --> 00:34:30,445 एक बार और मुझे बेवक़ूफ़ कहा तो... 441 00:34:38,829 --> 00:34:41,998 मेयर पद के उम्मीदवार योसी लेवी 442 00:35:27,211 --> 00:35:31,924 आप सबका यहाँ आने के लिए शुक्रिया, और नूरित और सामुदायिक केंद्र का 443 00:35:32,007 --> 00:35:34,301 उनकी मेहमाननवाज़ी के लिए शुक्रिया। 444 00:35:34,801 --> 00:35:38,222 जैसा कि आप में से कुछ लोग जानते हैं कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए 445 00:35:38,680 --> 00:35:42,184 बहुत चुनौती भरा समय है, 446 00:35:42,976 --> 00:35:45,270 क्योंकि एक अहम और प्यारी मेहमान 447 00:35:45,354 --> 00:35:48,023 आज यहाँ नहीं आ पाई। 448 00:35:48,565 --> 00:35:50,859 बेशक मैं गाली के बारे में बात कर रहा हूँ। 449 00:35:52,361 --> 00:35:56,573 और इसलिए, हम यह अगला गीत गाली को समर्पित करना चाहेंगे, 450 00:35:57,241 --> 00:35:59,618 और उनकी अद्भुत माँ, ऑर्ना को, 451 00:36:00,577 --> 00:36:05,624 जिन्होंने, दुखों में डूबे होने के बावजूद, अपनी उपस्थिति से हमें सम्मानित किया। 452 00:36:06,834 --> 00:36:11,421 शायद कोई चमत्कार हो जाए और गाली इतनी दूर से भी हमारी आवाज़ सुन ले। 453 00:36:14,550 --> 00:36:16,426 एल्डार, प्लीज़... 454 00:36:30,482 --> 00:36:33,861 कहीं दूर एक जगह है 455 00:36:34,611 --> 00:36:37,573 जहाँ कोई हमेशा तुम्हारे साथ रहता है 456 00:36:38,115 --> 00:36:39,992 हमेशा तुम्हारा बनकर 457 00:36:40,367 --> 00:36:44,121 तुम्हारी तरफ़ हाथ बढ़ाता हुआ जब तुम अकेले हों... 458 00:36:44,204 --> 00:36:47,332 ऑर्नुश, कैसी हो तुम? 459 00:36:47,666 --> 00:36:49,877 - क्या तुम डैनिएला से मिलीं? - नहीं। 460 00:36:49,960 --> 00:36:51,795 - हमारी परिषद सदस्य। - आपसे मिलकर अच्छा लगा। 461 00:36:51,879 --> 00:36:54,131 - आप एक दूसरे को जानती हैं? - नहीं। 462 00:36:54,214 --> 00:36:56,133 हाँ, टीवी पर देखा है। 463 00:36:56,842 --> 00:36:59,511 - मुझे बहुत अफ़सोस है। - शुक्रिया। 464 00:36:59,761 --> 00:37:04,349 चलिए, यादगार के तौर पर एक तस्वीर ले लेते हैं। 465 00:37:08,395 --> 00:37:09,313 शुक्रिया। 466 00:37:09,396 --> 00:37:11,231 ठीक है, हम वापस वहाँ जाते हैं... 467 00:37:11,648 --> 00:37:12,649 ठीक है? 468 00:37:13,525 --> 00:37:14,902 तमारा? 469 00:37:15,944 --> 00:37:17,404 - क्या मैं...? - ज़रूर। 470 00:37:20,157 --> 00:37:25,204 मैं जानती हूँ कि शायद यह सही समय नहीं है... ज़ाहिर है... 471 00:37:27,414 --> 00:37:31,168 लेकिन मुझे सच में जानना... जानना है 472 00:37:31,251 --> 00:37:35,047 कि क्या तुम्हें लगता है कि तुम हमारी आर्थिक मदद कर सकती हो। 473 00:37:35,130 --> 00:37:37,549 मुझे जानना है। 474 00:37:37,633 --> 00:37:42,137 ऑर्ना, प्लीज़। मेरा पति आज अपना अभियान शुरू कर रहा है। 475 00:37:44,389 --> 00:37:46,308 और आज मेरी बेटी क्या कर रही है? 476 00:37:48,602 --> 00:37:51,605 तमारा, मैं तुमसे मदद माँग रही हूँ, 477 00:37:51,813 --> 00:37:56,026 भाषण या गाने नहीं। मुझे... मुझे पैसों की ज़रूरत है। 478 00:37:56,109 --> 00:38:00,405 ठीक है, और हम एक उचित रकम देंगे, और इस बारे में शांति से चर्चा करेंगे, 479 00:38:00,489 --> 00:38:03,784 बिना किसी दबाव के, सही समय आने पर। 480 00:38:03,867 --> 00:38:06,078 - सच में, ऑर्ना। - तुम सही कह रही हो, माफ़ करना। 481 00:38:06,411 --> 00:38:08,789 और तुम्हें तो हमारा शुक्रगुज़ार होना चाहिए। 482 00:38:10,290 --> 00:38:13,126 - आख़िर किस चीज़ के लिए? - माफ़ करना? 483 00:38:13,710 --> 00:38:16,380 शुक्रगुज़ार किस चीज़ के लिए? 484 00:38:16,630 --> 00:38:19,424 तुमने कहा "शुक्रगुज़ार," तो मैं पूछ रही हूँ किस चीज़ के लिए। 485 00:38:20,342 --> 00:38:24,221 गाली की गिरफ़्तारी के बाद, दो महीने बाद मेरे फ़ोन का जवाब देने के लिए? 486 00:38:24,471 --> 00:38:27,099 बुरा मत मानना, हमारे पास भी कम समस्याएँ नहीं थीं। 487 00:38:27,182 --> 00:38:29,226 तो मुझे शुक्रगुज़ार किस चीज़ के लिए होना चाहिए? 488 00:38:29,476 --> 00:38:31,728 नहीं, सच में। तुम्हारे शर्मिंदा होने के लिए, 489 00:38:32,521 --> 00:38:35,065 इस बात से डरने के लिए कि लोग सोचेंगे कि ड्रग्स के धंधे से तुम्हारा भी कोई सम्बन्ध है? 490 00:38:35,399 --> 00:38:38,694 जब बेनी बीमार हुआ और तुम सब एकदम ग़ायब हो गए, उसके लिए शुक्रगुज़ार होऊँ? 491 00:38:38,777 --> 00:38:41,780 - मुझे पूरी तरह अकेला छोड़ देने के लिए? - मुझे कुछ नहीं कहना। 492 00:38:42,364 --> 00:38:45,033 अच्छा है कि बेनी यह देखने के लिए यहाँ नहीं है कि तुम कैसा बर्ताव कर रही हो। 493 00:38:45,117 --> 00:38:49,079 - शायद यह अच्छा है कि तुम उसे क़ैद करके रखती हो। - "उसे क़ैद करके रखती हूँ"? 494 00:38:49,162 --> 00:38:52,791 क्या उस आदमी के साथ ऐसा बर्ताव किया जाता है जिसने हमेशा तुम्हारा ख़याल रखा? 495 00:38:53,041 --> 00:38:58,046 जैसे किसी कुत्ते को देखभाल करने वाले के पास छोड़ दिया जाता है और आप बाहर जाकर मज़े उड़ाते हैं? 496 00:38:58,130 --> 00:39:01,049 मैं उसे छोड़कर जाती हूँ? योसी आख़िरी बार वहाँ कब आया था? 497 00:39:01,133 --> 00:39:03,969 माफ़ करना, लेकिन मैं तुम्हें यह कार्यक्रम बर्बाद नहीं करने दूँगी, 498 00:39:04,386 --> 00:39:07,306 ख़ास तौर पर आज रात, गाली के लिए हमने जो कुछ किया, उसके बाद। 499 00:39:09,224 --> 00:39:11,310 मुझे नहीं लगता कि तुम्हें सच में गाली की कोई फ़िक्र है। 500 00:39:11,393 --> 00:39:13,353 चुप करो... ऑर्ना, प्लीज़... 501 00:39:13,437 --> 00:39:16,440 मुझे लगता है कि तुम्हारे लिए बस यह ज़रूरी है कि तुम फ़िक्रमंद होने का दिखावा करो 502 00:39:16,523 --> 00:39:18,609 - और उसके लिए मेरा इस्तेमाल करो... - ज़बान सम्भालकर बात करो... 503 00:39:18,692 --> 00:39:22,112 लेकिन तुम्हें मेरी या गाली की कोई फ़िक्र नहीं है, ज़रा सी भी नहीं। 504 00:39:22,321 --> 00:39:25,490 और तुमने "हमारी गाली" क्यों कहा? तुम उससे आख़िरी बार कब मिली थीं? 505 00:39:25,574 --> 00:39:28,243 - ऑर्ना, बस करो। - मैं सच कह रही हूँ, क्योंकि जहाँ तक मुझे याद है, 506 00:39:28,327 --> 00:39:31,038 तुम उससे पासओवर के दौरान मिली थीं, जब वह 17 साल की थी, 507 00:39:31,121 --> 00:39:33,707 - और तुम उसे पूरी रात "गालिया" कहकर बुलाती रही थीं। - बकवास... 508 00:39:33,790 --> 00:39:36,877 वह तीन महीने से रूस में है, तुम्हें समझ में आ रहा है? और तुमने कुछ नहीं कहा। 509 00:39:37,503 --> 00:39:38,795 कुछ नहीं, एक शब्द भी नहीं। 510 00:39:38,879 --> 00:39:42,508 लेकिन अब मैं टीवी पर हूँ, है ना? तो अचानक वह "हमारी गाली" हो गई। 511 00:39:42,716 --> 00:39:44,676 मैं तुमसे एक बात पूछती हूँ, 512 00:39:45,177 --> 00:39:48,472 क्या तुम चाहती हो कि मेरी और योसी की तस्वीर अख़बारों में छपे? हाँ या नहीं? 513 00:39:48,555 --> 00:39:53,018 - क्या? - मेरी और योसी की तस्वीर, 514 00:39:53,101 --> 00:39:55,103 साथ में, अख़बारों में, तुम यह चाहती हो? 515 00:39:55,312 --> 00:39:58,732 तुम चाहती हो कि मैं गाली के अंकल के बारे में बात करूँ, 516 00:39:58,815 --> 00:40:02,194 जो उसके दूसरे डैड जैसे थे, और जो मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं? 517 00:40:02,986 --> 00:40:05,948 तुम चाहती हो कि मैं पत्रकारों को तुम्हारे पास भेजूँ ताकि तुम उन्हें बता सको 518 00:40:06,031 --> 00:40:07,741 कि तुम कितनी परेशान हो, कितनी दुःखी हो... 519 00:40:07,824 --> 00:40:10,327 कि ऐसा लगता है जैसे तुमने अपनी ही बेटी को खो दिया है? 520 00:40:13,163 --> 00:40:15,082 क्या इसके लिए एक छोटी सी रकम देना ठीक नहीं रहेगा? 521 00:40:15,791 --> 00:40:18,210 जवाब मत दो, बस सिर हिला दो। 522 00:40:23,674 --> 00:40:25,133 बढ़िया। 523 00:40:25,217 --> 00:40:27,344 शुक्रिया, आज की शाम बहुत ख़ूबसूरत रही। 524 00:40:28,846 --> 00:40:30,347 बाय। 525 00:40:37,354 --> 00:40:42,818 किर्यात अता सामुदायिक केंद्र 526 00:41:21,398 --> 00:41:25,235 निजी नम्बर 527 00:41:29,656 --> 00:41:31,116 हैलो? 528 00:41:32,284 --> 00:41:34,411 मिसेज़ लेवी? ऑर्ना लेवी? 529 00:41:35,412 --> 00:41:37,456 क्या, हम यह फिर से कर रहे हैं? 530 00:41:37,539 --> 00:41:39,416 हमें आपकी बेटी के बारे में बात करनी है। 531 00:41:39,750 --> 00:41:42,711 हाँ, मैं तो चौंक गई। ठीक है, मैं फ़ोन काट रही हूँ। 532 00:41:43,212 --> 00:41:44,421 मैं मदद कर सकता हूँ। 533 00:41:45,589 --> 00:41:48,550 दरअसल, इस बार मैं तुम्हारी मदद करती हूँ। 534 00:41:48,842 --> 00:41:52,095 मुझे बताओ, क्या तुम अपनी ज़िंदगी इसी तरह बिताते हो? 535 00:41:52,179 --> 00:41:54,765 एक माँ को परेशान करते हुए, जिसकी बेटी जेल में है? 536 00:41:54,848 --> 00:41:59,061 तुम चौथी में पढ़ते हो क्या? क्या तुम रात में 537 00:41:59,311 --> 00:42:02,856 अपने छोटे से घटिया बिस्तर पर सोने से पहले कभी इस बारे में सोचते हो? 538 00:42:02,940 --> 00:42:06,401 क्या तुम कभी ख़ुद से पूछते हो कि तुम ऐसे क्यों हो? 539 00:42:06,485 --> 00:42:11,198 क्या तुम अपनी ज़िंदगी की ऐसी ही कल्पना करते हो, रोशनी और प्यार से भरपूर और... 540 00:42:12,824 --> 00:42:15,285 तु... तुम क्या... तुम क्या चाहते हो मैं क्या करूँ? 541 00:42:15,786 --> 00:42:17,829 क्या? नहीं, मुझे... मुझे समझ में नहीं आ रहा है। 542 00:42:19,581 --> 00:42:21,291 यह लो, अपनी माँ से बात करो। 543 00:42:22,751 --> 00:42:25,170 मॉम? क्या यह आप हैं? 544 00:42:25,254 --> 00:42:27,214 - गाली? - मॉम...? 545 00:42:27,297 --> 00:42:30,175 मिसेज़ लेवी, आपकी सरकार आपसे झूठ बोल रही है। 546 00:42:30,676 --> 00:42:34,179 मैं आपकी मदद कर सकता हूँ। आप एक पता लिखिए। 547 00:43:24,396 --> 00:43:26,398 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम