1 00:00:22,564 --> 00:00:24,733 एक दिन में औसतन 300 बैरल निकल रहे हैं। 2 00:00:25,275 --> 00:00:27,110 काफ़ी तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। 3 00:00:29,947 --> 00:00:32,533 चिंता मत करो। वह संभाल लेगा। 4 00:00:34,159 --> 00:00:36,119 तुमने उसे बहुत आज़ादी दे रखी है। 5 00:00:37,496 --> 00:00:38,789 मैं जानती हूँ मैं क्या कर रही हूँ। 6 00:00:40,040 --> 00:00:41,542 मेरा विनियमन लाइसेंस। 7 00:00:42,167 --> 00:00:43,668 बच्चे कैसे हैं? 8 00:00:43,669 --> 00:00:45,462 सबसे बड़ा वाला कॉलेज जा रहा है। 9 00:00:46,380 --> 00:00:47,381 उसमें बहुत पैसा खर्च होगा। 10 00:00:48,298 --> 00:00:49,799 मैं जानता हूँ। 11 00:00:49,800 --> 00:00:50,843 इससे मदद मिलेगी। 12 00:01:00,394 --> 00:01:01,520 यहाँ साइन करो। 13 00:01:18,328 --> 00:01:19,162 कैलिफ़ोर्निया ऊर्जा आयोग 14 00:01:20,205 --> 00:01:21,415 मेरी वजह से तुम्हें घबराहट हो रही थी? 15 00:01:22,124 --> 00:01:23,125 बातचीत कैसी रही? 16 00:01:23,625 --> 00:01:25,794 अगले 12 महीनों के लिए हमारे पास राज्य सरकार की अनुमति है। 17 00:01:28,463 --> 00:01:30,840 मैं चाहती हूँ कि तुम हमारा उत्पादन कम करो। 18 00:01:30,841 --> 00:01:33,510 हम जितनी तेज़ी से नकद ला रहे हैं, मैं उतनी तेज़ी से उसे वैध नहीं बना सकती। 19 00:01:34,636 --> 00:01:36,304 तुम मेरा शुक्रिया अदा कर सकती हो। 20 00:01:36,305 --> 00:01:37,805 ज़्यादा घमंड मत करो। 21 00:01:37,806 --> 00:01:39,557 आत्मविश्वास पैसा होता है। 22 00:01:39,558 --> 00:01:41,852 नहीं, जॉन। पैसा ही पैसा होता है। 23 00:02:02,831 --> 00:02:03,957 क्या हुआ? 24 00:02:05,042 --> 00:02:06,752 आप मुझे बता सकते थे कि हम यहाँ आने वाले हैं। 25 00:02:07,336 --> 00:02:08,669 बस छोटा सा पड़ाव था। 26 00:02:09,755 --> 00:02:11,757 आप जानते हैं कि मैं इससे कोई संबंध नहीं रखना चाहती हूँ। 27 00:02:12,424 --> 00:02:13,841 किस हिस्से से? 28 00:02:13,842 --> 00:02:15,969 इससे। प्रिसिला से। इस सबसे। 29 00:02:16,720 --> 00:02:17,846 चलो भी। भरोसा रखो। 30 00:02:18,514 --> 00:02:20,015 यह धंधा अच्छा चल रहा है। 31 00:02:28,106 --> 00:02:29,691 इसका अंत अच्छा नहीं होगा। 32 00:03:41,722 --> 00:03:43,724 मरिसा स्टेपली के उपन्यास पर आधारित 33 00:03:47,436 --> 00:03:50,355 {\an8}लकी 34 00:04:40,781 --> 00:04:42,323 यह कितने समय से ऐसा है? 35 00:04:42,324 --> 00:04:43,534 कुछ घंटों से। 36 00:04:44,910 --> 00:04:46,160 कुछ पता चला? 37 00:04:46,161 --> 00:04:47,621 कुछ भी नहीं। वह मुँह नहीं खोल रहा है। 38 00:04:49,122 --> 00:04:50,541 यह उसके बटुए में था। 39 00:04:55,546 --> 00:04:57,881 ठीक है। ट्रक से औज़ार की पेटी निकाल लो। 40 00:05:30,539 --> 00:05:32,457 उन्होंने तुम्हारी बहुत पिटाई की है, हँ? 41 00:05:32,958 --> 00:05:34,543 नहीं, मुझे देखो। मिस्टर मिलर? 42 00:05:35,794 --> 00:05:37,754 मेरी तरफ़ देखो, मिस्टर मिलर। 43 00:05:40,132 --> 00:05:41,716 मेरा नाम डच है। 44 00:05:41,717 --> 00:05:45,012 और मैं… मैं उस औरत के लिए काम करता हूँ जिसने तुम्हारे पैर में यह गोली मारी थी। 45 00:05:48,182 --> 00:05:49,265 यह लो। तुम्हें चाहिए? 46 00:05:49,266 --> 00:05:50,516 क्या? 47 00:05:50,517 --> 00:05:51,643 - तुम्हें एक चाहिए? - न… 48 00:05:52,728 --> 00:05:55,271 - नहीं। - आह। मैं सिगरेट छोड़ने की कोशिश कर रहा हूँ। 49 00:05:55,272 --> 00:05:56,273 वह… 50 00:05:57,566 --> 00:05:59,025 तो, मैं जिस औरत के लिए काम करता हूँ, 51 00:05:59,026 --> 00:06:02,070 वह एक माँ है जो अपने बेटे को ढूँढने की कोशिश कर रही है। 52 00:06:02,946 --> 00:06:05,531 जब एक माँ से उसके बच्चे को अलग कर दिया जाता है, 53 00:06:05,532 --> 00:06:08,284 तो कुछ कड़वा, कुछ जानवर जैसा भयानक होता है। 54 00:06:08,285 --> 00:06:10,244 अगर मैं तुम्हारी मदद कर सकता, तो कर देता। 55 00:06:10,245 --> 00:06:12,289 क़सम से, मैं उस बंदे को नहीं जानता हूँ। 56 00:06:20,881 --> 00:06:24,051 देखो, नाक टूटने पर मुश्किल दर्द की नहीं होती है… 57 00:06:25,219 --> 00:06:26,970 …हालाँकि बहुत ज़्यादा दर्द होता है। 58 00:06:27,638 --> 00:06:30,891 पर उससे तुम्हारी साँसें भी बदल जाती हैं, क्योंकि अब तुम केवल अपने मुँह से साँस लेते हो। 59 00:06:31,391 --> 00:06:33,769 तो, चलो देखें अगर हम यह मामला जल्दी सुलटा पाएँ। 60 00:06:34,353 --> 00:06:35,686 क्या? 61 00:06:35,687 --> 00:06:39,650 हे भगवान। नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। हे भगवान। नहीं, प्लीज़। 62 00:06:40,484 --> 00:06:41,860 प्लीज़। मैं… 63 00:06:47,115 --> 00:06:49,575 - ओह, नहीं। प्लीज़ मत… - कैरी मैस्टरसन। 64 00:06:49,576 --> 00:06:51,827 मैं उसे… मैं उ… मैं उसे नहीं जानता। 65 00:06:51,828 --> 00:06:53,621 मैं उसे नहीं जानता। मुझे नहीं पता। 66 00:06:53,622 --> 00:06:55,373 हम जानते हैं कि कैरी तुमसे मिलने आया था। 67 00:06:55,374 --> 00:06:56,457 नहीं। 68 00:06:56,458 --> 00:06:57,626 हम जानते हैं कि तुम क्या करते हो। 69 00:06:58,627 --> 00:07:00,628 क्या तुमने कैरी मैस्टरसन के लिए नया आईडी बनाया था? 70 00:07:00,629 --> 00:07:02,463 मैं आईडी नहीं बनाता हूँ, यार। 71 00:07:02,464 --> 00:07:07,301 मुझे नहीं पता, मैं बस कमबख़्त… नहीं, यह सब एक बड़ी ग़लतफ़हमी है। 72 00:07:07,302 --> 00:07:09,470 हे भगवान। हे भगवान। नहीं। 73 00:07:09,471 --> 00:07:10,972 ओह, प्लीज़। ओह, प्लीज़। 74 00:07:10,973 --> 00:07:12,224 ओह, प्लीज़। अरे, नहीं। 75 00:07:20,190 --> 00:07:21,482 हे। 76 00:07:21,483 --> 00:07:22,776 गुड मॉर्निंग। 77 00:07:23,861 --> 00:07:25,069 घुड़सवारी कैसी थी? 78 00:07:25,070 --> 00:07:27,239 बहुत अच्छी थी। दिमाग़ शांत हो गया। 79 00:07:31,451 --> 00:07:33,287 तो, कुछ पता नहीं चला? 80 00:07:34,204 --> 00:07:37,249 - प्लीज़। मैं भीख माँगता हूँ। मुझे नहीं पता। - हाँ, इसे कुछ नहीं पता। 81 00:07:39,626 --> 00:07:40,627 अफ़सोस की बात है। 82 00:07:41,253 --> 00:07:43,504 - इसे चुपचाप निपटा दो। - क…क्या? 83 00:07:43,505 --> 00:07:45,798 - मैं घोड़ों को डराना नहीं चाहती हूँ। - म…मत जाओ। 84 00:07:45,799 --> 00:07:47,551 - ज़रूर। - हे भगवान। नहीं, वापस आओ। 85 00:07:49,678 --> 00:07:51,053 मेरा क्या? 86 00:07:51,054 --> 00:07:52,055 नहीं। 87 00:07:53,932 --> 00:07:56,017 मैं नहीं जानता हूँ। मैं… प्लीज़। मैं भीख माँगता हूँ। 88 00:07:56,018 --> 00:07:57,435 मुझे नहीं पता। मैं उसे नहीं जानता हूँ। 89 00:07:57,436 --> 00:07:58,770 मैं नहीं… मैं नहीं जानता… 90 00:08:29,134 --> 00:08:31,136 कैंसर बहुत बुरा है 91 00:08:33,597 --> 00:08:37,307 आपके लिए लॉमपोक फ़ेडरल जेल से एक कैदी का कलेक्ट कॉल है। 92 00:08:37,308 --> 00:08:39,018 जॉन आर्मस्ट्रॉन्ग। 93 00:08:39,019 --> 00:08:40,270 स्वीकार करने के लिए एक दबाएँ। 94 00:08:41,980 --> 00:08:44,774 - डैड। - तुम्हें फ़ोन करने की कोशिश कर रहा था। 95 00:08:44,775 --> 00:08:47,110 - मुझे बताइए कि मैं क्या करूँ। - तुम ठीक हो? 96 00:08:48,612 --> 00:08:51,114 - मैं ज़िंदा नहीं बचूँगी। - बेशक ज़िंदा रहोगी। 97 00:08:52,157 --> 00:08:54,910 आप… आप समझ नहीं रहे हैं। लोग मर रहे हैं, डैड। 98 00:08:58,664 --> 00:08:59,790 नहीं, फ़ोन पर मत बोलो। 99 00:09:01,500 --> 00:09:04,126 अपना अगला कदम तय करो। किसी सुरक्षित जगह पर जाओ। 100 00:09:04,127 --> 00:09:07,213 अगली बार जब मैं तुम्हें फ़ोन करूँगा, बेहतर स्थिति में होना। मुझे दोहराकर सुनाओ। 101 00:09:07,214 --> 00:09:09,632 - मैं बेहतर स्थिति में हूँगी। - फिर से कहो। 102 00:09:09,633 --> 00:09:11,051 मैं एक बेहतर स्थिति में हूँगी। 103 00:09:13,011 --> 00:09:14,137 लकी? 104 00:10:16,992 --> 00:10:18,075 ड्राइविंग लाइसेंस मिलर नोआह 105 00:10:18,076 --> 00:10:19,119 नंबर 418 बैक्सटर स्ट्रीट लॉस एंजेलेस, कैलिफ़ोर्निया 106 00:10:32,674 --> 00:10:35,051 यह लड़की जिसे भी हाथ लगाती है, वह जलकर राख क्यों हो जाता है? 107 00:10:35,052 --> 00:10:36,219 एफ़बीआई 108 00:10:36,220 --> 00:10:37,763 वह इस समय कहीं भी हो सकती है। 109 00:10:39,097 --> 00:10:40,973 देखिए, मैं जानता हूँ आप यह सुनना नहीं चाहती हैं… 110 00:10:40,974 --> 00:10:42,226 तो फिर मुझे मत बताओ। 111 00:10:42,726 --> 00:10:46,187 तो, हमने वेगस में किराए की कार की एक कंपनी से एक रिज़र्वेशन का पता लगाया। 112 00:10:46,188 --> 00:10:49,065 - हमें वह कार मिल चुकी है। - नहीं, यह दूसरी कार है। 113 00:10:49,066 --> 00:10:50,608 मोहावे काउंटी अग्निशमन विभाग 114 00:10:50,609 --> 00:10:52,109 वह प्रिसिला के नाम में है 115 00:10:52,110 --> 00:10:54,071 और यह बुकिंग उसी दिन की है जिस दिन वे वेगस पहुँचे थे। 116 00:10:54,613 --> 00:10:56,698 मुझे लगता है कैरी इसी कार से फ़रार हुआ था। 117 00:10:57,824 --> 00:10:58,951 तो शायद हमें दूसरा रास्ता अपनाना चाहिए। 118 00:11:00,452 --> 00:11:01,954 - दूसरा रास्ता? - हाँ। 119 00:11:02,829 --> 00:11:04,331 अभी दूसरा रास्ता अपनाने का समय नहीं है। 120 00:11:05,123 --> 00:11:06,917 वह हाल ही में यहाँ थी। हम उसके क़रीब हैं। 121 00:11:08,836 --> 00:11:12,213 हम अब भी उतनी ही दूर हैं जितने वेगस में थे। कर्शॉ पहले ही आपसे नाराज़ है। 122 00:11:12,214 --> 00:11:13,297 मोहावे काउंटी एम्बुलेंस 123 00:11:13,298 --> 00:11:14,966 तुम कर्शॉ को मुझ पर छोड़ दो। 124 00:11:14,967 --> 00:11:16,676 अगर करने दें, तो छोड़ दूँ। 125 00:11:16,677 --> 00:11:19,679 आप नियमों का उल्लंघन करती रहती हैं, रैंड। 126 00:11:19,680 --> 00:11:21,264 मैं जानता हूँ आपको लगता है इसीलिए आप काम में अच्छी हैं, 127 00:11:21,265 --> 00:11:23,475 पर अब वह दो बार आपके हाथों से निकल चुकी है। 128 00:11:24,142 --> 00:11:26,185 हमें एहसासों के नहीं, तथ्यों के आधार पर काम करना चाहिए। 129 00:11:26,186 --> 00:11:27,938 कभी-कभी केवल एहसास ही होता है। 130 00:11:28,689 --> 00:11:30,899 मैं ऐसा मान लूँगा कि आपने अभी यह नहीं कहा। 131 00:11:34,736 --> 00:11:35,988 गेट्स! 132 00:11:37,197 --> 00:11:39,657 - तुम किराए की कार की जाँच करना चाहते हो? - हाँ। 133 00:11:39,658 --> 00:11:41,409 किराए की कार की जाँच करो। 134 00:11:41,410 --> 00:11:43,452 पर आगे से ध्यान रखना कि किससे बात कर रहे हो। 135 00:11:43,453 --> 00:11:46,206 - मैं बस आपके बारे में सोच रहा हूँ, मैडम। - तुम अपने बारे में सोच रहे हो। 136 00:12:11,398 --> 00:12:13,191 यह शायद एक ग़लती है। 137 00:12:13,192 --> 00:12:14,318 कौन सा हिस्सा? 138 00:12:15,819 --> 00:12:18,780 उससे उसकी माँ और पत्नी के बीच चुनने को कहना। 139 00:12:20,657 --> 00:12:21,991 अगर कैरी ने उसे चुना होता, 140 00:12:21,992 --> 00:12:23,827 तो वह उस तरह अकेले… 141 00:12:24,328 --> 00:12:25,495 रेगिस्तान में नहीं घूम रही होती। 142 00:12:28,457 --> 00:12:29,666 शायद तुम सही हो। 143 00:12:30,584 --> 00:12:33,961 मुझे लगा था लकी ने पक्का उसे मेरे ख़िलाफ़ भड़का दिया होगा, पर अब मैं… 144 00:12:33,962 --> 00:12:35,380 मैंने उसके चेहरे पर देखा था। 145 00:12:36,215 --> 00:12:38,842 हमारी ही तरह… उसे भी कोई अंदाज़ा नहीं है कि कैरी कहाँ है। 146 00:12:39,510 --> 00:12:42,346 तो, क्या हुआ होगा? आख़िर क्या हो सकता था? 147 00:12:43,805 --> 00:12:47,935 उसने शायद ग़लत लोगों के सामने पैसों का रौब झाड़ा हो। ठग लिया गया? 148 00:12:49,811 --> 00:12:51,396 आह, और फिर क्या? उन्होंने उसे मार डाला? 149 00:12:55,234 --> 00:12:56,652 उसकी कार लॉन्ग बीच में क्यों थी? 150 00:12:57,444 --> 00:12:58,987 शायद हमें भटकाने के लिए। 151 00:13:18,173 --> 00:13:19,174 मुझे नहीं पता। 152 00:13:19,967 --> 00:13:21,093 मैं… 153 00:13:21,844 --> 00:13:26,098 मैं शावर में देर तक नहाऊँगी और सोचूँगी कि आगे क्या करना है। 154 00:13:27,140 --> 00:13:30,018 और तुम अस्तबल में पड़ी उस बेचारे की लाश को ठिकाने लगाओगे। 155 00:13:31,311 --> 00:13:32,979 अस्तबल में कोई नहीं है। 156 00:13:32,980 --> 00:13:35,022 बेचारा या कोई और। 157 00:13:35,023 --> 00:13:36,316 मैं लापरवाह हो गई। 158 00:13:38,485 --> 00:13:39,570 तुम्हारा बेटा लापता है। 159 00:13:41,864 --> 00:13:44,157 जब तक वह मिल नहीं जाता, सब कुछ जायज़ है। 160 00:13:47,286 --> 00:13:48,912 और लकी? 161 00:13:49,580 --> 00:13:50,831 उसे क्या फ़ायदा होगा? 162 00:13:52,249 --> 00:13:53,750 जब उसे ढूँढ लेंगे, तब उसी से पूछे लेंगे। 163 00:14:23,530 --> 00:14:25,364 यह लीजिए। मज़े कीजिए। 164 00:14:25,365 --> 00:14:29,286 तुम तैयार हो? हाँ, तुम तैयार हो। ठीक है। 165 00:14:31,163 --> 00:14:32,247 हे भगवान। 166 00:14:35,250 --> 00:14:37,419 डॉ. नील और नेओमी लैंकर मालिबू, कैलिफ़ोर्निया 90265 167 00:14:39,922 --> 00:14:42,757 - हे, मैं कोई मदद करूँ? - हे भगवान। शुक्रिया। 168 00:14:42,758 --> 00:14:44,300 - मैं मदद करती हूँ। - शुक्रिया। 169 00:14:44,301 --> 00:14:46,178 औरतें इतना सारा सामान संभालती हैं। 170 00:14:47,387 --> 00:14:49,013 क्या मैं तुमसे पहले कभी स्कूल में मिली हूँ? 171 00:14:49,014 --> 00:14:50,932 नहीं, मुझे नहीं लगता। 172 00:14:50,933 --> 00:14:52,642 नेओमी ने मुझे बच्चों को संभालने के लिए काम पर रखा है। 173 00:14:52,643 --> 00:14:54,477 - मैं उसे उठा लेती हूँ। - शुक्रिया। 174 00:14:54,478 --> 00:14:55,687 - हाँ। - हे, नन्हे पहलवान। 175 00:14:56,480 --> 00:14:57,563 मेरा हाथ पकड़ना चाहते हो? 176 00:14:57,564 --> 00:15:00,066 - ज़रूर। - ठीक है, चलो चलें। 177 00:15:00,067 --> 00:15:03,487 मार्कस को जन्मदिन मुबारक़ हो। 178 00:15:04,112 --> 00:15:05,238 - हाँ। - हाँ। 179 00:15:05,239 --> 00:15:07,114 - तुम उत्साहित हो? - हाँ। 180 00:15:07,115 --> 00:15:10,077 तुम्हें लगता है वहाँ अंदर जन्मदिन का केक होगा? 181 00:15:10,577 --> 00:15:11,744 केक। 182 00:15:11,745 --> 00:15:14,205 केक अच्छा होता है। 183 00:15:14,206 --> 00:15:16,040 ख़ासतौर से उसकी आइसिंग। 184 00:15:16,041 --> 00:15:19,086 - आइसिंग लज़ीज़ होती है, है ना? - हाँ। 185 00:15:28,178 --> 00:15:34,142 ठीक है, बच्चे। क्यों ना तुम जाकर अपनी माँ के साथ खेलो? 186 00:15:34,893 --> 00:15:37,687 इसकी चिंता मत करो। तुम लोग पार्टी का मज़ा लो। 187 00:15:37,688 --> 00:15:38,772 यह हो गया। 188 00:15:42,693 --> 00:15:44,194 ठीक है, लकी। तुम कहाँ हो? 189 00:16:04,506 --> 00:16:05,757 चलो भी। 190 00:16:13,849 --> 00:16:14,850 यह लो, हो गया। 191 00:16:23,150 --> 00:16:24,860 तुम कहाँ हो? तुम कहाँ हो? 192 00:16:42,753 --> 00:16:44,671 यह रही तुम। 193 00:17:14,034 --> 00:17:15,035 ठीक है। 194 00:17:25,378 --> 00:17:26,838 हे भगवान। 195 00:17:26,839 --> 00:17:28,507 अच्छी ड्रेस है। 196 00:17:30,175 --> 00:17:33,554 चिंता मत करो। हम सब यह कर चुके हैं। यहाँ कुछ ज़्यादा ही कपड़े हैं। 197 00:17:34,388 --> 00:17:35,763 है ना? 198 00:17:35,764 --> 00:17:37,932 मतलब, उसने मुझसे यहाँ ऊपर आने को कहा, क्योंकि… 199 00:17:37,933 --> 00:17:41,477 मुझसे थोड़ी वाइन गिर गई थी, पता है? पर मैंने यह उम्मीद नहीं की थी कि यहाँ… 200 00:17:41,478 --> 00:17:43,354 कमबख़्त बर्गडॉर्फ़ गुडमैन की पूरी दुकान होगी? 201 00:17:43,355 --> 00:17:44,438 - हाँ। - हाँ। 202 00:17:44,439 --> 00:17:46,315 यहाँ आ ही गई हो, तो बर्किन का एक बैग उठा लो। उसे पता नहीं चलेगा। 203 00:17:46,316 --> 00:17:48,861 वैसे भी, तलाक़ के बाद यह सब नील को ही मिलने वाला है। 204 00:17:49,653 --> 00:17:50,737 मैंने सुना। 205 00:17:51,321 --> 00:17:52,322 बेचारी नेओमी। 206 00:17:52,823 --> 00:17:53,866 यही ठीक रहेगा। 207 00:17:54,449 --> 00:17:57,160 नील बेहद कर्कश इंसान है। 208 00:17:58,370 --> 00:17:59,580 हाँ। उसका… 209 00:18:01,039 --> 00:18:03,124 उसके चबाने के अंदाज़ से कोई संबंध है, है ना? 210 00:18:03,125 --> 00:18:05,459 - बहुत ज़ोर से चबाता है। - हे भगवान। 211 00:18:05,460 --> 00:18:09,547 मुझे उनके साथ डिनर करने से बचने के लिए सिर में दर्द का बहाना करना पड़ा था। 212 00:18:09,548 --> 00:18:10,716 मैं समझती हूँ। 213 00:18:12,009 --> 00:18:14,886 - तुम इस ड्रेस में कमाल की लग रही हो। - शुक्रिया। मेरा मतलब… 214 00:18:14,887 --> 00:18:17,263 हाँ, अ… असल में, क्या इसे पहनने में मेरी मदद कर सकती हो? 215 00:18:17,264 --> 00:18:19,891 मुझे पक्का नहीं मालूम है कि मेरी ड्रेस कैसे पहननी है। 216 00:18:19,892 --> 00:18:21,226 - मतलब, क्या यह… - हाँ। 217 00:18:21,935 --> 00:18:22,936 सही कहा। 218 00:18:23,478 --> 00:18:24,688 तुम्हारी ड्रेस है। 219 00:18:27,274 --> 00:18:28,566 तुम्हारा नाम क्या है? 220 00:18:28,567 --> 00:18:30,819 - शैरन। - हाय, शैरन। मैं एमी हूँ। 221 00:18:31,570 --> 00:18:33,989 - यह हो गया। एक और। - मुझे देखने दो। 222 00:18:35,407 --> 00:18:36,866 - हाँ। - शैरन। 223 00:18:36,867 --> 00:18:37,950 देखा? 224 00:18:37,951 --> 00:18:39,076 इस तरफ़। 225 00:18:39,077 --> 00:18:40,912 - मेरा पर्स कहाँ है? - तुमने ले लिया? 226 00:18:40,913 --> 00:18:43,332 - हाँ। हाँ, हाँ, हाँ। - ठीक है। ठीक है। ठीक है, ठीक है, ठीक है। 227 00:18:45,167 --> 00:18:46,959 चलो एक जाम पीते हैं। हाँ! 228 00:18:46,960 --> 00:18:48,503 - बहुत अच्छा विचार है। - यह कुछ ज़्यादा ही है। 229 00:18:48,504 --> 00:18:50,422 मैं इन पार्टियों में गाड़ी से आती हूँ। मुझे हमेशा टैक्सी लेनी पड़ती है। 230 00:18:52,925 --> 00:18:54,217 - तुम्हारी ड्रेस कमाल की है। - माफ़ करना। 231 00:18:54,218 --> 00:18:57,012 - बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं आभारी हूँ। - चलो। चलो। 232 00:18:58,180 --> 00:18:59,431 देवियों के लिए डॉन हूलियो। 233 00:19:00,891 --> 00:19:02,308 शैरन, तुम बहुत मज़ेदार हो। 234 00:19:02,309 --> 00:19:05,395 - शुक्रिया। तुम मज़ेदार हो। - इसके लिए शुक्रिया। मुझे इसकी ज़रूरत थी। 235 00:19:06,813 --> 00:19:08,065 - तुम्हारे नाम। - तुम्हारे नाम। 236 00:19:12,361 --> 00:19:13,403 हाँ। 237 00:19:38,804 --> 00:19:40,347 तुम्हें उस तरफ़ रखे तोहफ़े दिख रहे हैं? 238 00:19:40,848 --> 00:19:43,391 वे सारे कार्ड उठा लेना जो किसी तोहफ़े के साथ नहीं हैं। 239 00:19:43,392 --> 00:19:45,017 उनमें नकद रखा होता है। 240 00:19:45,018 --> 00:19:47,019 फिर, पर्स टटोलना शुरू करना। 241 00:19:47,020 --> 00:19:48,187 वे मुझे देख लेंगे। 242 00:19:48,188 --> 00:19:50,649 नहीं, वे नहीं देखेंगे। तुम अदृश्य होगी। 243 00:19:51,358 --> 00:19:52,650 मैं अदृश्य कैसे हूँगी? 244 00:19:52,651 --> 00:19:54,861 मैं इस पार्टी में आमंत्रित भी नहीं हूँ। 245 00:19:54,862 --> 00:19:56,863 अदृश्यता परिवेश पर निर्भर करती है। 246 00:19:56,864 --> 00:19:59,824 - ध्यान से देखना। - एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में… 247 00:19:59,825 --> 00:20:01,200 बहुत धीरे… 248 00:20:01,201 --> 00:20:03,745 …सबसे अदृश्य चीज़ एक बच्चा ही होता है। 249 00:20:05,038 --> 00:20:06,290 ठीक है। 250 00:20:10,377 --> 00:20:11,378 अभी नहीं। 251 00:20:12,379 --> 00:20:14,631 अब। 252 00:20:30,314 --> 00:20:33,107 मस्ती में स्वागत है जहाँ मुक्त बाज़ार जीतता है 253 00:20:33,108 --> 00:20:34,358 और पैसा एक मुकुट है 254 00:20:34,359 --> 00:20:37,529 और कुछ भी नीचे तक नहीं आता अगर वह बहता हुआ खून ना हो 255 00:20:41,992 --> 00:20:44,660 भूखी चींटियाँ अपनी पैंट में हाथ डाले हुए 256 00:20:44,661 --> 00:20:46,037 अपना ख़्याल रखना चाहते हैं 257 00:20:46,038 --> 00:20:49,416 बाकी सब से पहले, थोड़े लालची 258 00:20:50,542 --> 00:20:53,377 वे चोरी करने में इतने अच्छे हो जाते हैं कि कभी विश्वास करना बंद नहीं करते 259 00:20:53,378 --> 00:20:56,715 कि यह मेरा है, मेरा है, मेरा है, मेरा है मेरा, मेरा, मेरा 260 00:20:58,926 --> 00:21:01,845 मेरा, मेरा, मेरा, मेरा मेरा, मेरा, मेरा 261 00:21:04,056 --> 00:21:06,683 मेरा, मेरा, मेरा, मेरा, मेरा, मेरा 262 00:21:09,686 --> 00:21:12,731 मेरा, मेरा, मेरा, मेरा मेरा, मेरा, मेरा 263 00:21:14,983 --> 00:21:17,945 मेरा, मेरा, मेरा, मेरा मेरा, मेरा, मेरा 264 00:21:20,072 --> 00:21:22,616 मेरा, मेरा, मेरा, मेरा, मेरा, मेरा 265 00:21:24,034 --> 00:21:26,744 रूट शुरू हो रहा है नंबर 418 बैक्सटर स्ट्रीट के लिए। 266 00:21:26,745 --> 00:21:29,164 दस मील तक पैसिफ़िक कोस्ट हाईवे पर सीधे जाएँ। 267 00:22:27,347 --> 00:22:29,433 तुम्हें वह मिल गया जो तुम ढूँढ रही हो? 268 00:22:35,189 --> 00:22:38,441 तुम हमेशा अपना अस्तबल साफ़ करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हो? 269 00:22:38,442 --> 00:22:41,445 मुझे नहीं पता। मैं यह काम कर्मचारियों पर छोड़ देती हूँ। 270 00:22:42,613 --> 00:22:43,614 हाँ। 271 00:22:44,239 --> 00:22:46,282 मैं जानती हूँ तुम्हें अपने हाथ गंदे करना पसंद नहीं है। 272 00:22:46,283 --> 00:22:49,285 अगर तुम मुझे यह बताने यहाँ आई होती कि मेरा बेटा मर चुका है, 273 00:22:49,286 --> 00:22:50,996 तो तुम सामने के दरवाज़े पर दस्तक देती। 274 00:22:52,831 --> 00:22:54,081 पर मुझे नहीं पता कि कैरी कहाँ है। 275 00:22:54,082 --> 00:22:55,083 पर मैं यह ज़रूर जानती हूँ… 276 00:22:56,126 --> 00:22:57,919 मैं यह ज़रूर जानती हूँ कि वह बहुत मुसीबत में है। 277 00:22:57,920 --> 00:22:59,963 मुझे बताओ, एजेंट रैंड। तुम्हारे बच्चे हैं? 278 00:23:03,717 --> 00:23:04,884 ज़ाहिर है कि तुम जवाब नहीं दोगी, 279 00:23:04,885 --> 00:23:08,138 क्योंकि तुम्हें डर है कि मैं वैसे ही उनके पीछे पड़ जाऊँगी, जैसे तुम मेरे बेटे के पीछे पड़ी हो। 280 00:23:08,639 --> 00:23:10,265 तुम्हारा बेटा वयस्क है। 281 00:23:11,433 --> 00:23:13,060 एक कमबख़्त वयस्क आदमी, 282 00:23:13,936 --> 00:23:15,353 जो अपने फ़ैसले ख़ुद ले सकता है। 283 00:23:15,354 --> 00:23:17,605 हाँ, तुम यहाँ क्यों आई हो, एजेंट रैंड? 284 00:23:17,606 --> 00:23:19,483 बस एक सुराग़ की जाँच-पड़ताल कर रही हूँ। 285 00:23:21,109 --> 00:23:22,735 हाँ, वह बकवास है। 286 00:23:22,736 --> 00:23:25,656 यह कैरी के बारे में नहीं है। यह तुम्हारे और मेरे बारे में है। 287 00:23:26,156 --> 00:23:29,201 मैं तुम्हारे लिए करियर बना देने वाली गिरफ़्तारी थी और तुम मुझे जेल में नहीं रख पाई। 288 00:23:29,952 --> 00:23:31,286 इस बार रख पाऊँगी। 289 00:23:32,412 --> 00:23:34,039 हाँ। क्योंकि वह… 290 00:23:35,082 --> 00:23:36,959 वह एक फ़ेडरल एजेंट था… 291 00:23:37,876 --> 00:23:39,336 जिसे तुम्हारे लोगों ने कुचल दिया। 292 00:23:41,004 --> 00:23:42,171 मेरा एजेंट था। 293 00:23:42,172 --> 00:23:44,091 मुझे नहीं पता तुम क्या बात कर रही हो। 294 00:23:45,259 --> 00:23:48,804 पर हम दोनों जानते हैं कि अगर तुम्हारे पास मेरे ख़िलाफ़ कोई सबूत होता, तो तुम मुझे गिरफ़्तार कर रही होती। 295 00:23:49,763 --> 00:23:52,306 समय आने पर सब हो जाएगा। मैं चाहूँ तो अभी डच को गिरफ़्तार कर सकती हूँ। 296 00:23:52,307 --> 00:23:54,141 अफ़सोस कि वह यहाँ नहीं है। 297 00:23:54,142 --> 00:23:58,021 अच्छा? क्योंकि वह कल रात वही ट्रक चला रहा था। 298 00:24:01,650 --> 00:24:03,151 उसने कोई अपराध किया है? 299 00:24:03,902 --> 00:24:04,903 बहुत सारे। 300 00:24:05,571 --> 00:24:06,947 पर मैं उसे हाथ नहीं लगाऊँगी। 301 00:24:08,615 --> 00:24:11,326 मैं उसे तुम्हारा गड्ढा और गहरा खोदने में 302 00:24:12,244 --> 00:24:14,037 तुम्हारी मदद करने दूँगी। 303 00:24:14,997 --> 00:24:17,416 तुम इसके लिए बहुत बेताब हो, एजेंट रैंड। 304 00:24:24,840 --> 00:24:25,841 शायद। 305 00:24:33,223 --> 00:24:34,224 हम जानते हैं… 306 00:24:36,310 --> 00:24:39,354 कि तुमने कैरी के लिए वह कार किराए पर ली थी। 307 00:24:39,980 --> 00:24:41,772 और हम उसे ढूँढ लेंगे। 308 00:24:41,773 --> 00:24:46,153 और तुम मनाना कि हम उसे व्हिटेकर से पहले ढूँढ लें। 309 00:24:48,697 --> 00:24:49,907 उस कार से कुछ नहीं मिलेगा। 310 00:24:51,992 --> 00:24:52,993 सच में? 311 00:24:55,579 --> 00:24:56,663 लकी का क्या? 312 00:24:58,040 --> 00:24:59,041 उसका क्या? 313 00:25:04,922 --> 00:25:06,048 तुम्हें सच में नहीं मालूम। 314 00:25:10,802 --> 00:25:14,222 कल रात उस पेट्रोल पंप में डच के गोलियाँ चलाने के बाद 315 00:25:14,223 --> 00:25:17,726 लकी उसके ट्रक में छिप गई थी। 316 00:25:18,769 --> 00:25:20,853 वही ट्रक जो वहाँ बाहर खड़ा है। 317 00:25:20,854 --> 00:25:24,066 जिसके बारे में तुम कह रही हो कि तुम्हें कुछ नहीं पता। 318 00:25:28,529 --> 00:25:30,531 वह इस पूरे समय… 319 00:25:32,282 --> 00:25:33,575 ठीक तुम्हारी नाक के नीचे थी। 320 00:25:37,079 --> 00:25:38,080 प्रिसिला। 321 00:25:43,043 --> 00:25:44,253 मैं ख़ुद बाहर चली जाऊँगी। 322 00:26:05,190 --> 00:26:08,818 कैरी मैस्टरसन की किराए की कार का जीपीएस आपको भेज रहा हूँ। 323 00:26:08,819 --> 00:26:09,902 उससे कुछ नहीं मिलेगा। 324 00:26:09,903 --> 00:26:13,198 कार की जाँच करने का विचार मेरा था, इसका मतलब यह नहीं कि आप उसे ऐसे अनदेखा कर दें। 325 00:26:13,699 --> 00:26:16,868 गेट्स, कार वाले सुराग़ से कुछ नहीं मिलेगा। उसने कार को छोड़ दिया। 326 00:26:16,869 --> 00:26:18,035 तुम्हें कैसे पता? 327 00:26:18,036 --> 00:26:19,120 उससे फ़र्क नहीं पड़ता। 328 00:26:19,121 --> 00:26:20,788 तो अब हम क्या करेंगे? 329 00:26:20,789 --> 00:26:24,542 मैं चाहती हूँ तुम दक्षिण कैलिफ़ोर्निया के हर एक कार शोरूम में पूछताछ करो। 330 00:26:24,543 --> 00:26:28,547 मुझे उन लोगों की सूची चाहिए जिन्होंने पिछले दो दिनों में नकद पैसे देकर कार ख़रीदी हो। 331 00:26:29,256 --> 00:26:31,091 तुम्हें ऐसा क्यों लग रहा है कि उसने नई कार ख़रीदी होगी? 332 00:26:31,717 --> 00:26:35,179 वह 29 साल का आदमी है जिसकी जेब में एक करोड़ डॉलर उसे ललचा रहे हैं। 333 00:26:35,888 --> 00:26:37,222 इसे एक एहसास समझ लो। 334 00:27:01,079 --> 00:27:02,413 हैलो? 335 00:27:02,414 --> 00:27:03,582 पॉज़ है गेम दोबारा शुरू करें 336 00:28:02,641 --> 00:28:03,642 तुम खो गई हो? 337 00:28:05,435 --> 00:28:07,938 हाँ। शायद। थोड़ी सी। 338 00:28:11,149 --> 00:28:15,278 पता है क्या, जाने दो। यह बस समय की बर्बादी थी। 339 00:28:15,279 --> 00:28:16,362 यहाँ आना एक ग़लती थी। 340 00:28:16,363 --> 00:28:17,447 तुम यहाँ क्यों आई थी? 341 00:28:20,325 --> 00:28:24,621 क्योंकि मुझे बताया गया था कि तुम शायद मेरी मदद कर सकती हो। 342 00:28:25,497 --> 00:28:26,832 या यहाँ कोई और मेरी मदद कर सकता है। 343 00:28:27,958 --> 00:28:30,419 शायद। वह इस पर निर्भर करता है कि तुम्हें क्या चाहिए। 344 00:28:33,964 --> 00:28:34,965 मुझे… 345 00:28:36,967 --> 00:28:39,970 एक नए नाम की ज़रूरत है। 346 00:28:43,265 --> 00:28:44,558 तुमने मुझे कैसे ढूँढा? 347 00:28:46,226 --> 00:28:47,728 सच कहूँ तो, रेडिट पर एक बंदे ने बताया था। 348 00:28:49,354 --> 00:28:50,980 - रेडिट पर? - हाँ, जानती हूँ। 349 00:28:50,981 --> 00:28:52,691 मुझे पता नहीं था कि और कहाँ ढूँढूँ। 350 00:28:54,776 --> 00:28:56,778 मैंने यह पहले कभी नहीं किया है। 351 00:28:57,362 --> 00:28:58,905 हाँ। ज़्यादातर लोगों ने नहीं किया होता है। 352 00:28:58,906 --> 00:28:59,907 हाँ। 353 00:29:03,410 --> 00:29:05,036 तुम ग़ायब क्यों होना चाहती हो? 354 00:29:05,037 --> 00:29:06,205 क्या उससे फ़र्क पड़ता है? 355 00:29:07,247 --> 00:29:09,291 उससे मुझे यह जानने में मदद मिलेगी कि तुम्हें क्या चाहिए। 356 00:29:10,751 --> 00:29:14,046 ठीक है। मुझे तलाक़ चाहिए। 357 00:29:16,215 --> 00:29:18,007 - मैं वकील नहीं हूँ। - हाँ। 358 00:29:18,008 --> 00:29:20,427 पर मैं कुछ स्थाई की तलाश में हूँ। 359 00:29:22,262 --> 00:29:24,264 मुझे उसका नाम नहीं चाहिए, अपना नाम नहीं चाहिए। 360 00:29:25,057 --> 00:29:28,268 ऐसा कुछ नहीं चाहिए जो मुझे उससे जोड़े जो मैं बन चुकी हूँ। 361 00:29:30,145 --> 00:29:31,897 या उससे जो उसने मुझे बना दिया है। 362 00:29:35,943 --> 00:29:37,069 माफ़ करना। मैं तैयार नहीं थी। 363 00:29:37,653 --> 00:29:39,655 माफ़ करना। तुम तैयार हो? 364 00:29:43,742 --> 00:29:45,327 तुम्हारे पास किस तरह के लोग आते हैं? 365 00:29:46,245 --> 00:29:47,537 क्या लोग एक तरह के होते हैं? 366 00:29:47,538 --> 00:29:49,664 कुछ को स्वास्थ्य बीमा चाहिए होता है। 367 00:29:49,665 --> 00:29:52,501 कुछ किसी और नाम से बैंकों में पैसा छुपाना चाहते हैं। 368 00:29:54,127 --> 00:29:56,504 ज़्यादातर लोग बार में जाना चाहते हैं। 369 00:29:56,505 --> 00:29:57,881 तो हर कोई भाग नहीं रहा होता है? 370 00:29:58,382 --> 00:29:59,800 नहीं। 371 00:30:00,592 --> 00:30:03,636 मुझे लगता है कि सबसे ज़्यादा, हम सबको ख़ुद से आज़ादी चाहिए होती है। 372 00:30:03,637 --> 00:30:06,473 क्या तुमने कभी विरामित संतुलन के बारे में सुना है? 373 00:30:07,307 --> 00:30:08,558 नहीं। 374 00:30:08,559 --> 00:30:10,142 यह एक विकासवादी सिद्धांत है। 375 00:30:10,143 --> 00:30:13,272 चरम परिस्थितियों में तीव्र बदलाव की ज़रूरत होती है। 376 00:30:14,398 --> 00:30:16,275 अगर आप ज़िंदा रहना चाहते हैं, तो। 377 00:30:21,780 --> 00:30:25,199 यह लो। ये ग़लत छपाई वाले आईडी हैं। मैं इन्हें मेरे काम के नमूने के रूप में इस्तेमाल करती हूँ। 378 00:30:25,200 --> 00:30:26,325 देखो तुम्हें क्या पसंद है। 379 00:30:26,326 --> 00:30:27,327 शुक्रिया। 380 00:30:27,911 --> 00:30:30,413 मुझे आईडी के लिए तुमसे एक असली पता चाहिए 381 00:30:30,414 --> 00:30:32,164 ताकि मैं उससे क्रेडिट कार्ड जोड़ सकूँ। 382 00:30:32,165 --> 00:30:33,166 हाँ। 383 00:30:41,717 --> 00:30:43,927 कैलिफ़ोर्निया - स्मिथ - कोल्सन 384 00:30:55,564 --> 00:30:57,232 तो तुम्हें पता है तुम कहाँ जाओगी? 385 00:31:01,069 --> 00:31:02,196 हाँ। 386 00:31:11,079 --> 00:31:12,455 अनजान कॉलर 387 00:31:12,456 --> 00:31:14,124 - हैलो? - हाय, बच्चे। 388 00:31:15,250 --> 00:31:16,876 - डैड? - मुझे एक बर्नर फ़ोन मिल गया है। 389 00:31:16,877 --> 00:31:18,295 अब हम खुलकर बात कर सकते हैं। 390 00:31:21,089 --> 00:31:25,260 मैंने उसे ढूँढ लिया। उसने अपना नाम बदल लिया, नया आईडी बनवा लिया। 391 00:31:26,762 --> 00:31:27,845 नंबर 683 कोस्ट - लीज़ पर दे दिया 392 00:31:27,846 --> 00:31:30,557 पर मेरे पास उसका पता है, और मैं पैसे वापस ले लूँगी। 393 00:31:31,225 --> 00:31:33,977 उसने हमसे जो कुछ भी चुराया था, डैड, मैं सब वापस ले लूँगी। 394 00:31:35,521 --> 00:31:38,899 ठीक है। ठीक है, अच्छी बात है। अब, गहरी साँस लो। 395 00:31:40,734 --> 00:31:42,527 - क्या मतलब है आपका? मैं ठीक हूँ। - बच्चे, 396 00:31:42,528 --> 00:31:45,571 तुम्हें अभी-अभी पुष्टि हुई है कि तुम जिस आदमी से प्यार करती थी, उसने तुम्हें धोखा दिया। 397 00:31:45,572 --> 00:31:47,532 तुम्हें नहीं लगता तुम थोड़ी भावुक होगी? 398 00:31:47,533 --> 00:31:50,077 क्या आप इस समय मुझे भाषण ना देने की कोशिश कर सकते हैं? 399 00:31:50,744 --> 00:31:52,412 मैं… मैं क़सम खाती हूँ कि मैं क़ाबू में हूँ। 400 00:31:53,080 --> 00:31:54,872 अब यह पैसों के बारे में है। 401 00:31:54,873 --> 00:31:58,251 {\an8}तुम एकदम सही पल चुनना और फिर, ज़ॉरो की तरह अंदर घुसना, 402 00:31:58,252 --> 00:32:00,628 {\an8}अपने आने का संकेत छोड़ना और वहाँ से तुरंत निकल आना। 403 00:32:00,629 --> 00:32:02,964 अपने दिमाग़ में यह बात मत घुसने देना 404 00:32:02,965 --> 00:32:06,384 {\an8}कि इसके लिए तुम्हें उससे कोई बदला लेना है। तुम समझ रही हो? 405 00:32:06,385 --> 00:32:08,220 {\an8}वह कुछ भी कहे, वह काफ़ी नहीं होगा। 406 00:32:11,014 --> 00:32:12,390 और अगर वह तुम्हारे साथ यह कर सकता है, 407 00:32:12,391 --> 00:32:14,643 तो हमें नहीं पता वह और क्या-क्या कर सकता है, है ना? 408 00:32:16,812 --> 00:32:17,813 लकी? 409 00:32:20,774 --> 00:32:23,235 हाँ। हाँ, मैं समझ गई। अंदर जाकर तुरंत बाहर। 410 00:32:59,980 --> 00:33:01,815 - यह लीजिए। - शुक्रिया। 411 00:33:30,010 --> 00:33:32,596 - तुम किसे घूर रही हो? चलो भी। क्या? - अरे, नहीं। 412 00:33:33,263 --> 00:33:37,100 नहीं… तुम मुझे किसी की याद दिलाते हो। 413 00:33:37,726 --> 00:33:39,227 - और… - बस इतना ही। 414 00:33:39,228 --> 00:33:40,811 क्या यह अच्छी बात है? 415 00:33:40,812 --> 00:33:44,358 अच्छी बात थी। कुछ दिनों पहले तक। 416 00:33:46,443 --> 00:33:48,445 - मुश्किल ब्रेक-अप था? - ओह, हाँ, तुम्हें अंदाज़ा भी नहीं है। 417 00:33:50,822 --> 00:33:53,242 मुझे नहीं पता उसने तुम्हारे साथ क्या किया था… 418 00:33:54,159 --> 00:33:55,451 दो देना। 419 00:33:55,452 --> 00:33:57,329 पर, मेरे अनुभव में, 420 00:33:58,163 --> 00:33:59,706 और मैं यह सलाह दे सकता हूँ, 421 00:34:00,290 --> 00:34:04,294 कि अगर उसने तुम्हारे साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया, तो वह उसकी बुरी क़िस्मत है, तुम्हारी नहीं। 422 00:34:05,128 --> 00:34:06,463 पता है? 423 00:34:08,090 --> 00:34:09,299 हाँ। 424 00:34:10,007 --> 00:34:12,885 वह… बहुत-बहुत शुक्रिया। 425 00:34:12,886 --> 00:34:15,847 मुझे ज़रूरत थी कि आज कोई मुझसे यह कहे। गज़ब। 426 00:34:15,848 --> 00:34:19,226 अपनी राय की निष्पक्ष पुष्टि अजनबियों से ज़्यादा और कोई नहीं कर सकता। 427 00:34:19,726 --> 00:34:21,519 तो उसे कम मत आँकना, सच में। 428 00:34:21,520 --> 00:34:23,187 और पता है लोग और क्या कहते हैं? 429 00:34:23,188 --> 00:34:24,730 - नहीं, क्या कहते हैं? - हाँ। 430 00:34:24,731 --> 00:34:28,150 वे कहते हैं कि अच्छी ज़िंदगी जीना सबसे अच्छा बदला है… 431 00:34:32,489 --> 00:34:34,573 …और हम कहेंगे कि अच्छा हुआ उस बेकार कूड़े से पीछा छूटा। 432 00:34:34,574 --> 00:34:36,659 - एकदम सही। बढ़िया। - हाँ। 433 00:34:39,204 --> 00:34:40,288 तुम ठीक हो? 434 00:34:40,289 --> 00:34:42,206 - हाँ। मुझे… - ठीक है। 435 00:34:43,333 --> 00:34:45,251 मुझे घर जाना है। मुझे चलना चाहिए। 436 00:34:45,252 --> 00:34:47,837 देखो, यहाँ टैक्सी आने में एक घंटा लग सकता है। 437 00:34:47,838 --> 00:34:49,005 पर मेरा ऑफ़िस… 438 00:34:49,755 --> 00:34:51,216 मेरा ऑफ़िस सड़क के दूसरी तरफ़ ही है। 439 00:34:53,135 --> 00:34:54,928 मैं तुम्हें वहाँ ले जा सकता हूँ, तुम्हारे लिए कॉफ़ी बना सकता हूँ। 440 00:34:55,596 --> 00:34:56,972 वहाँ से तुम्हारे लिए टैक्सी बुला सकता हूँ। 441 00:34:57,472 --> 00:34:58,807 वह सुरक्षित है, गर्म है। 442 00:35:04,313 --> 00:35:07,691 मैंने इसके बारे में सोचा। ठीक है, सुनो। ध्यान दो। 443 00:35:09,526 --> 00:35:13,362 मैं नशे में ज़रूर हूँ, पर तुम मुझसे पंगा नहीं लेना चाहोगे। 444 00:35:13,363 --> 00:35:14,364 मैं देख सकता हूँ। 445 00:35:16,283 --> 00:35:17,825 वह अच्छा विचार नहीं होगा। 446 00:35:17,826 --> 00:35:19,035 हम आ गए। 447 00:35:19,036 --> 00:35:20,037 वैसे… 448 00:35:21,538 --> 00:35:23,415 अच्छा नज़ारा है। 449 00:35:24,124 --> 00:35:25,125 शुक्रिया। 450 00:35:26,293 --> 00:35:28,128 तुम क्या काम करते हो, नवाबज़ादे? 451 00:35:29,087 --> 00:35:30,796 रियल एस्टेट का धंधा करता हूँ। 452 00:35:30,797 --> 00:35:32,256 यह रियल एस्टेट का धंधा करता है। 453 00:35:32,257 --> 00:35:33,925 मैं रियल एस्टेट का धंधा करता हूँ। 454 00:35:33,926 --> 00:35:35,384 ऊह-ला-ला। 455 00:35:35,385 --> 00:35:37,679 तुम्हें एक जाम दूँ? तुम्हें स्कॉच चाहिए? 456 00:35:39,473 --> 00:35:40,974 मतलब, एक और जाम से क्या हो जाएगा? 457 00:35:41,558 --> 00:35:43,184 - स्कॉच। - ख़ैर, मेरा मतलब, 458 00:35:43,185 --> 00:35:46,771 वह केवल एक और जाम है। 459 00:35:46,772 --> 00:35:48,398 - बिल्कुल सही। - ठीक है। 460 00:35:49,858 --> 00:35:50,859 पी लो। 461 00:35:51,818 --> 00:35:52,819 - शुक्रिया। - अब, यहाँ आओ। 462 00:35:53,487 --> 00:35:56,823 तुम कुँवारे हो, है ना? 463 00:35:57,324 --> 00:35:59,742 हाँ, हूँ। तुम्हें कैसे पता चला? 464 00:35:59,743 --> 00:36:00,786 कोई अँगूठी नहीं पहनी है। 465 00:36:02,371 --> 00:36:03,914 कोई फ़ोटो नहीं हैं। 466 00:36:05,290 --> 00:36:08,876 मैं स्थिति को भाँप सकती हूँ। मैं उसमें बहुत, बहुत अच्छी हूँ। 467 00:36:08,877 --> 00:36:09,878 अच्छा? 468 00:36:11,630 --> 00:36:13,048 पता है तुम और क्या हो? 469 00:36:13,924 --> 00:36:14,925 नशे में धुत? 470 00:36:15,884 --> 00:36:17,427 नहीं, मैं ख़ूबसूरत कहने वाला था। 471 00:36:19,972 --> 00:36:21,014 कितनी अच्छी बात है। 472 00:36:27,646 --> 00:36:30,148 - तुम बेहद आकर्षक हो। - ठीक है। 473 00:36:31,275 --> 00:36:33,276 नहीं, नहीं, नहीं। नहीं, नहीं। रुको, रुको… 474 00:36:33,277 --> 00:36:34,819 नहीं, नहीं, नहीं। 475 00:36:34,820 --> 00:36:36,864 छी। मुझे फ़ोन करना है… 476 00:36:37,406 --> 00:36:39,615 मुझे अपनी रूममेट को फ़ोन करना है। 477 00:36:39,616 --> 00:36:42,452 - गज़ब। आराम से, यार। - ठीक है। 478 00:36:44,621 --> 00:36:46,039 क्या मैं तुम्हारा फ़ोन इस्तेमाल कर सकती हूँ? 479 00:36:46,748 --> 00:36:48,959 - मेरा वाला पक्का बंद हो गया है। - क्या? 480 00:36:50,294 --> 00:36:52,545 - क्यों? - हाँ, क्योंकि मेरा फ़ोन बंद हो गया है। 481 00:36:52,546 --> 00:36:54,338 - ठीक है। - हम मेरी रूममेट को फ़ोन करेंगे। पता है, 482 00:36:54,339 --> 00:36:55,965 - उसे बता देंगे कि मैं कहाँ हूँ। - ठीक है। हाँ, ज़रूर। 483 00:36:55,966 --> 00:36:57,009 शुक्रिया। 484 00:36:58,051 --> 00:37:01,387 यह लो। एक सेकंड। यह लो। 485 00:37:01,388 --> 00:37:03,307 बहुत-बहुत शुक्रिया। 486 00:37:12,149 --> 00:37:13,901 मुझे लगा तुमने कहा कि तुम्हारा फ़ोन बंद हो गया था। 487 00:37:16,570 --> 00:37:18,447 तुम्हें यह भी लगा था कि मैं नशे में हूँ। 488 00:37:18,947 --> 00:37:20,907 ग़लत। दोनों चीज़ों में। 489 00:37:20,908 --> 00:37:24,285 मैंने अभी तुम्हारी पत्नी की जानकारी ख़ुद को भेज दी। वैसे, वह ख़ूबसूरत है। 490 00:37:24,286 --> 00:37:26,579 उसे बस यह बताने के लिए कि तुम अभी अपने ऑफ़िस में 491 00:37:26,580 --> 00:37:28,665 एक नशे में धुत लड़की के साथ ज़बरदस्ती करने वाले थे। 492 00:37:29,416 --> 00:37:32,460 तुम उसे साथ में FaceTime करना चाहते हो? वह प्यारा लगेगा। 493 00:37:32,461 --> 00:37:33,794 यहाँ हो क्या रहा है? 494 00:37:33,795 --> 00:37:36,130 - तुम क्या बात… - इसे धमकी से पैसा वसूली कहते हैं, एरिक। 495 00:37:36,131 --> 00:37:38,258 और यक़ीन मानो, तुम आसानी से छूट जाओगे। 496 00:37:38,759 --> 00:37:41,677 मुझे बस अपनी किराए की एक संपत्ति के एक्सेस कोड और चाबियाँ दे दो, 497 00:37:41,678 --> 00:37:44,138 और मैं हमेशा के लिए तुम्हें अकेला छोड़ दूँगी। 498 00:37:44,139 --> 00:37:45,515 आख़िर तुम्हारी समस्या क्या है? 499 00:37:45,516 --> 00:37:46,517 बहुत सारी हैं। 500 00:37:47,017 --> 00:37:51,271 पर सच कहूँ, दोस्त, अभी बात तुम्हारी समस्या की है, मेरी नहीं। 501 00:37:54,691 --> 00:37:55,775 हे। 502 00:37:55,776 --> 00:37:57,610 आप ठीक नहीं लग रही हैं। 503 00:37:57,611 --> 00:38:00,239 मैं थकी हुई हूँ और मेरा मिजाज़ ख़राब है, मुझे यक़ीन है। 504 00:38:01,156 --> 00:38:03,450 ख़ैर, आपको मेरी ख़बर अच्छी लगेगी। 505 00:38:04,243 --> 00:38:05,619 आज़माकर देख लो। 506 00:38:07,037 --> 00:38:08,580 मैं तुम्हें देख सकती हूँ, बच्चे। 507 00:38:20,592 --> 00:38:23,971 मैं जानती हूँ समय निकला जा रहा है। मुझे धमकी देने की ज़हमत मत उठाओ। 508 00:38:24,805 --> 00:38:26,306 तुम्हारे लहज़े से… 509 00:38:28,308 --> 00:38:31,895 मैं सोच रहा हूँ कि तुम शायद इस स्थिति की गंभीरता को समझ नहीं रही हो। 510 00:38:33,105 --> 00:38:36,190 तुम सही थी। कैरी ने एक कार ख़रीदी थी, नकद देकर। 511 00:38:36,191 --> 00:38:38,609 यहाँ लिखा है कि वह एक नीली हेरिटेज ब्रॉन्को है। 512 00:38:38,610 --> 00:38:41,488 - पक्का? - पक्का। सौ प्रतिशत। 513 00:38:42,155 --> 00:38:45,658 तुमने एक करोड़ डॉलर खो दिए। यक़ीन मानो, मैं समझती हूँ। 514 00:38:45,659 --> 00:38:47,785 मैंने कुछ नहीं खोया, तुमने खोया है। 515 00:38:47,786 --> 00:38:50,038 और तुम जानती हो कि यह केवल पैसों के बारे में नहीं है। 516 00:38:52,416 --> 00:38:54,626 यह बर्दाश्त ना करने के नियम के बारे में है। 517 00:38:55,252 --> 00:38:56,503 मुझसे कोई चोरी नहीं कर सकता। 518 00:38:57,171 --> 00:38:59,840 वेन, वह मेरा बेटा है। 519 00:39:01,383 --> 00:39:05,845 जानता हूँ। इसीलिए मैं इस समय तुम्हें बता रहा हूँ कि उसकी चिंता करना 520 00:39:05,846 --> 00:39:09,015 ग़लती होगी, जबकि तुम्हें मेरी चिंता करनी चाहिए, 521 00:39:09,016 --> 00:39:11,058 क्योंकि इस मामले का केवल एक समाधान है 522 00:39:11,059 --> 00:39:13,561 जहाँ सब ख़त्म होने के बाद तुम ज़िंदा बचोगी। 523 00:39:13,562 --> 00:39:15,063 मुझसे कहो कि तुम समझ रही हो। 524 00:39:16,023 --> 00:39:17,440 मैं समझ रही हूँ। 525 00:39:17,441 --> 00:39:19,525 तुम्हें जाँच के लिए कोई नंबर प्लेट मिली? 526 00:39:19,526 --> 00:39:22,905 नहीं, उससे भी बेहतर। मुझे उसका नया आईडी मिला है। 527 00:39:24,406 --> 00:39:25,866 मुझसे ऑफ़िस में मिलना। 528 00:39:26,450 --> 00:39:27,659 तुम्हारे पास पेन है? 529 00:39:28,493 --> 00:39:29,703 मैंने तुम्हारे लड़के को ढूँढ लिया है। 530 00:41:00,502 --> 00:41:04,714 आख़िर हो क्या रहा है? 531 00:41:04,715 --> 00:41:08,218 यह आख़िर क्या हो सकता है? 532 00:41:08,969 --> 00:41:12,306 मैं जागने की कगार पर हूँ 533 00:41:12,931 --> 00:41:17,018 मेरे लिए एक नई तरह की शक्ति 534 00:41:17,019 --> 00:41:21,230 मैं एक ताक़त महसूस कर रही हूँ जो पहले कभी नहीं की 535 00:41:21,231 --> 00:41:25,526 अब मैं और नहीं लड़ सकती 536 00:41:25,527 --> 00:41:29,614 इतनी प्रबल भावनाएँ नज़रअंदाज़ नहीं की जा सकतीं 537 00:41:29,615 --> 00:41:33,827 मैंने आवाज़ उठाई मैं बदल गई 538 00:41:34,453 --> 00:41:38,497 मैं एक ताक़त महसूस कर रही हूँ जो पहले कभी नहीं की 539 00:41:38,498 --> 00:41:42,877 अब मैं और नहीं लड़ सकती 540 00:41:42,878 --> 00:41:46,964 इतनी प्रबल भावनाएँ नज़रअंदाज़ नहीं की जा सकतीं 541 00:41:46,965 --> 00:41:51,052 और मैं उस पर हँसती हूँ यही दस्तूर है 542 00:41:51,053 --> 00:41:55,015 मैंने आवाज़ उठाई मैं बदल गई 543 00:42:23,752 --> 00:42:25,212 मैं एक ताक़त महसूस कर रही हूँ 544 00:42:27,339 --> 00:42:31,760 मैं बस चाहती हूँ मैं बस चाहती हूँ 545 00:42:57,160 --> 00:42:58,995 आपका बारह शब्दों का सीड वाक्यांश इसे सुरक्षित रखें। 546 00:42:58,996 --> 00:43:00,539 इस वाक्यांश से कोई भी आपके वॉलेट तक पहुँच सकता है। 547 00:44:53,151 --> 00:44:55,153 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू