1 00:00:17,643 --> 00:00:19,269 मैं जानता हूँ कब बाहर जाना चाहिए 2 00:00:20,521 --> 00:00:21,813 मैं जानता हूँ कब घर पर रहना चाहिए 3 00:00:23,398 --> 00:00:24,399 काम पूरे करने चाहिए 4 00:00:24,483 --> 00:00:27,319 - हाँ। हाँ। - जानती हूँ। 5 00:00:28,445 --> 00:00:33,700 मैं अख़बार वाले के समय उठ गया पर सच में कुछ भी नहीं बदला 6 00:00:33,784 --> 00:00:38,914 मैं बहती हवा में खड़ा हूँ पर कभी अलविदा में हाथ नहीं हिलाता 7 00:00:38,997 --> 00:00:40,374 इसके बाद क्या है? 8 00:00:42,167 --> 00:00:44,378 पर मैं कोशिश करता हूँ 9 00:00:45,546 --> 00:00:46,755 मैं कोशिश करता हूँ 10 00:00:50,050 --> 00:00:51,844 ड्रॉइंग रूम - किताबें - ऑफ़िस 11 00:00:52,636 --> 00:00:55,222 - मेरे साथ चलता है - आधुनिक प्यार 12 00:00:55,305 --> 00:00:57,474 - मुझे छोड़कर चला जाता है - आधुनिक प्यार 13 00:00:58,058 --> 00:01:01,895 मुझे समय पर चर्च पहुँचाता है 14 00:01:01,979 --> 00:01:04,605 - समय पर चर्च पहुँचाता है - मुझे डराता है 15 00:01:04,690 --> 00:01:07,192 - समय पर चर्च पहुँचाता है - मुझसे पार्टी करवाता है 16 00:01:07,276 --> 00:01:12,322 - समय पर चर्च पहुँचाता है - भगवान और इंसान में मुझे विश्वास दिलाता है 17 00:01:12,406 --> 00:01:14,992 - भगवान और इंसान में - कोई स्वीकरण नहीं 18 00:01:15,075 --> 00:01:17,911 - भगवान और इंसान में - कोई धर्म नहीं 19 00:01:17,995 --> 00:01:22,833 - भगवान और इंसान में - मुझे आधुनिक प्यार में विश्वास नहीं 20 00:04:03,035 --> 00:04:04,995 मरिसा स्टेपली के उपन्यास पर आधारित 21 00:04:08,749 --> 00:04:11,668 लकी 22 00:04:28,185 --> 00:04:29,937 माइकल लुइस गोइंग इन्फ़िनिट 23 00:04:33,315 --> 00:04:36,151 आर्मस्ट्रॉन्ग। तुमसे मिलने कोई आया है। 24 00:04:37,444 --> 00:04:38,946 अभी मुलाक़ात करने का समय नहीं है। 25 00:04:39,029 --> 00:04:41,740 जानता हूँ। मुझे बस इतना पता है कि तुम्हें बुलाया गया है। 26 00:05:06,974 --> 00:05:08,016 तुम अंदर नहीं आ रहे हो? 27 00:05:08,600 --> 00:05:09,601 केवल तुम जाओगे। 28 00:05:24,575 --> 00:05:25,784 मेरी याद आई? 29 00:05:26,493 --> 00:05:27,870 कभी-कभी। 30 00:05:27,953 --> 00:05:29,746 तुम कमाल की लग रही हो। 31 00:05:32,791 --> 00:05:36,920 पता है, प्रिसिला, ज़्यादातर लोग जेल से निकलने के बाद… 32 00:05:37,004 --> 00:05:38,881 वहाँ दोबारा आना पसंद नहीं करते हैं। 33 00:05:38,964 --> 00:05:40,382 उस मामले में मैं थोड़ी अजीब हूँ। 34 00:05:44,344 --> 00:05:47,264 तो, मैं जानती हूँ कि तुम उससे बात करते हो। 35 00:05:48,974 --> 00:05:49,975 कभी-कभी। 36 00:05:51,268 --> 00:05:52,477 तुम्हें पता है वह कहाँ है? 37 00:05:52,561 --> 00:05:56,148 और मैं जानता हूँ कि तुम जानती हो कि अगर मुझे पता भी होता, तो भी मैं तुम्हें नहीं बताता। 38 00:05:56,940 --> 00:05:59,026 तो, मुझे लगता है कि घूम-फिरकर आख़िर में 39 00:05:59,109 --> 00:06:01,153 तुम मुझे वह संदेश दे दोगी जो तुम देना चाहती हो। 40 00:06:03,155 --> 00:06:04,406 तुम मुझे कितने अच्छे से जानते हो। 41 00:06:05,115 --> 00:06:07,451 ख़ैर, मैंने उसमें समय बिताया था। 42 00:06:09,244 --> 00:06:12,706 तो, उसे वे पैसे मेरे पास लाने होंगे, जॉन। जल्दी। 43 00:06:13,582 --> 00:06:15,667 फिर मैं वेन को शांत कर सकती हूँ, 44 00:06:15,751 --> 00:06:17,836 हम दोनों के बच्चों को मरने से बचा सकती हूँ। 45 00:06:20,672 --> 00:06:21,673 तुम्हारा लड़का, 46 00:06:22,716 --> 00:06:23,926 नियमों को तोड़कर चला गया। 47 00:06:24,009 --> 00:06:25,928 या किसी ने उसे अगवा कर लिया। 48 00:06:26,678 --> 00:06:29,097 मैं अभी भी वह पता करने की कोशिश कर रही हूँ। 49 00:06:29,181 --> 00:06:30,182 ख़ैर, जो भी हो। 50 00:06:30,265 --> 00:06:32,434 इसका मतलब है कि अब पैसे लकी के पास नहीं हैं। 51 00:06:33,101 --> 00:06:36,730 अगर अभी नहीं हैं, तो तुम और मैं, दोनों जानते हैं कि जल्द आ जाएँगे। 52 00:06:43,362 --> 00:06:44,655 मैं उससे मिली थी। 53 00:06:45,864 --> 00:06:46,865 हाँ। 54 00:06:47,449 --> 00:06:48,534 वह मुलाक़ात कैसी रही? 55 00:06:48,617 --> 00:06:50,744 उसके लिए बहुत सफलता भरा दिन नहीं था। 56 00:06:52,329 --> 00:06:53,455 पर वह बचकर भाग निकली। 57 00:06:53,539 --> 00:06:55,499 मेरे ख़्याल से लंगड़ाते हुए गई होगी। 58 00:06:58,919 --> 00:07:00,254 वह उसे मार डालेगा। 59 00:07:04,258 --> 00:07:05,384 तुम उसे मार डालोगी। 60 00:07:05,467 --> 00:07:06,927 अगर वह सहयोग करेगी, तो नहीं। 61 00:07:07,636 --> 00:07:10,138 प्रिसिला, वह पहले से सहयोग कर रही है। 62 00:07:10,639 --> 00:07:12,432 तुम्हें बस अभी तक खेल समझ में नहीं आया है। 63 00:07:15,018 --> 00:07:18,230 मैं भूल गई थी कि तुम्हारी हेकड़ी कितनी थकाऊ लगती है। 64 00:07:19,273 --> 00:07:22,568 बाप का गर्व एक चीज़ है, और अँधा घमंड दूसरी चीज़ है। 65 00:07:23,485 --> 00:07:24,486 ख़ैर, 66 00:07:25,404 --> 00:07:27,406 कम से कम मेरी बच्ची अभी भी मुझसे बात करती है। 67 00:07:29,950 --> 00:07:32,494 पता है, मुझसे पैसे चुराने के लिए मैं तुम्हें माफ़ कर सकती हूँ। 68 00:07:34,204 --> 00:07:35,414 तुम जैसे हो वैसे हो। 69 00:07:36,832 --> 00:07:37,833 पर… 70 00:07:38,876 --> 00:07:42,880 जब तुम्हारी बेटी अकेले और डरते हुए, 71 00:07:42,963 --> 00:07:47,551 किसी गली-कूचे में छुपने की जगह में सिर में पीछे गोली लगने से मरेगी, 72 00:07:48,385 --> 00:07:50,721 तब मेरे ख़्याल से तुम भी ज़िम्मेदार महसूस करोगे। 73 00:07:55,726 --> 00:07:58,812 - जब मैं यहाँ से बाहर निकलूँगा… - प्लीज़ रहने दो। 74 00:07:59,563 --> 00:08:01,398 ख़ुद को शर्मिंदा मत करो। 75 00:08:03,567 --> 00:08:04,568 मुझे… 76 00:08:06,278 --> 00:08:07,279 मुझे सच में तुम्हारी याद आती है… 77 00:08:08,864 --> 00:08:09,865 कभी-कभी। 78 00:08:13,619 --> 00:08:15,412 उसके पास ज़्यादा समय नहीं है, जॉन। 79 00:08:16,538 --> 00:08:17,581 उसे बता देना। 80 00:08:33,597 --> 00:08:35,265 हे भगवान। 81 00:08:57,829 --> 00:08:59,456 मेरी लड़कियों से दूर हटो। 82 00:09:01,625 --> 00:09:04,169 माफ़ करना। मैं तुम्हें डराना नहीं चाहती थी। 83 00:09:04,253 --> 00:09:06,296 अपने हाथ में विंचेस्टर बंदूक लिए हुए मैं तुम्हें डरी हुई लग रही हूँ? 84 00:09:07,798 --> 00:09:09,800 मुझे बहुत प्यास लगी है। मैं घंटों से चल रही हूँ। 85 00:09:09,883 --> 00:09:10,884 अच्छा? 86 00:09:10,968 --> 00:09:12,594 अब तुम थोड़ा और चल सकती हो। 87 00:09:12,678 --> 00:09:14,388 - इन्होंने साँप को मारा। - अच्छा? 88 00:09:14,471 --> 00:09:16,557 - वह डसने वाला था। - अह-हँ। 89 00:09:17,391 --> 00:09:18,642 बस प्रतिक्रिया थी। 90 00:09:19,142 --> 00:09:20,352 तुमने भी यही किया होता। 91 00:09:25,899 --> 00:09:27,317 तुम यहाँ क्या कर रही हो? 92 00:09:28,735 --> 00:09:29,736 मेरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 93 00:09:30,362 --> 00:09:31,363 तुम्हें चोट लगी है? 94 00:09:32,155 --> 00:09:34,992 कुछ चोटें आई हैं, पर मेरे… मेरे ख़्याल से खून बहना बंद हो चुका है। 95 00:09:35,617 --> 00:09:38,370 - मैं तुम्हारे लिए एम्बुलेंस बुलाऊँ? - नहीं। मत बुलाना। मेरे पास… 96 00:09:39,705 --> 00:09:41,206 इंश्योरेंस नहीं है। 97 00:09:41,999 --> 00:09:43,000 मैं यहाँ से चली जाती हूँ। 98 00:09:43,542 --> 00:09:45,919 मुझे अपना पानी पीने देने के लिए शुक्रिया। 99 00:09:49,131 --> 00:09:51,592 क्या मुझे सबसे क़रीबी शहर की दिशा बता सकती हो? 100 00:09:52,426 --> 00:09:55,512 किंगमन यहाँ से दक्षिण में 40 मील दूर है। 101 00:09:55,596 --> 00:09:59,099 वहाँ पहुँचने से पहले तुम गर्मी से मर जाओगी। 102 00:10:03,228 --> 00:10:04,563 तुम अंदर क्यों नहीं आ जाती? 103 00:10:05,439 --> 00:10:07,941 हम तुम्हारी मरहम-पट्टी करते हैं और तुम्हें एक गिलास साफ़ पानी पिलाते हैं। 104 00:10:08,025 --> 00:10:09,902 और फिर हम सोचेंगे कि तुम्हारे साथ क्या करना है। 105 00:10:18,785 --> 00:10:20,287 हमें पता चल गया है कि मरने वाले कौन हैं? 106 00:10:20,370 --> 00:10:21,705 अभी तक नहीं। 107 00:10:21,788 --> 00:10:26,460 कोई आईडी नहीं है। यह कैलिफ़ोर्निया की नंबर प्लेट डेलावेयर की एक नक़ली कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। 108 00:10:26,543 --> 00:10:29,046 आपको ऐसा क्यों लगता है कि ये हमारे केस से जुड़े हैं? 109 00:10:29,129 --> 00:10:30,130 घातक दुर्घटना, 110 00:10:30,214 --> 00:10:31,840 नक़ली पंजीकरण वाली गाड़ी जो उस जगह से 111 00:10:31,924 --> 00:10:33,842 तीस मील से कम दूरी पर है जहाँ मेसन को मारा गया था। 112 00:10:34,343 --> 00:10:35,761 तुम्हें लगता है यह संयोग है? 113 00:10:36,345 --> 00:10:39,890 तुम और मैं, दोनों जानते हैं कि जब भी प्रिसिला आती है, लाशों के ढेर लग जाते हैं। 114 00:10:40,390 --> 00:10:41,600 आपको लगता है वह यहाँ थी? 115 00:10:42,476 --> 00:10:43,477 नहीं। 116 00:10:44,269 --> 00:10:46,021 प्रिसिला अपने हाथ गंदे नहीं करती है। 117 00:10:46,772 --> 00:10:48,106 मुझे लगता है लकी यहाँ थी। 118 00:10:49,066 --> 00:10:50,901 और उसने संघर्ष भी किया है। 119 00:10:50,984 --> 00:10:54,947 आपको लगता है कि उस लड़की ने इन दो आदमियों को मारा है? उसका वज़न 40 किलो भी नहीं होगा। 120 00:10:55,948 --> 00:10:58,534 मुझे नहीं पता कि यहाँ क्या हुआ था, पर मैं जानती हूँ कि वह यहाँ थी। 121 00:11:00,619 --> 00:11:01,745 वह बचकर निकल गई थी। 122 00:11:01,828 --> 00:11:03,247 उसे वापस किसने घसीटा? 123 00:11:04,331 --> 00:11:05,582 एक करोड़ डॉलर ने। 124 00:11:05,666 --> 00:11:06,792 नहीं। 125 00:11:09,044 --> 00:11:10,170 कुछ और है। 126 00:11:11,797 --> 00:11:13,173 आपके पीछे। 127 00:11:20,347 --> 00:11:22,182 गुड मॉर्निंग, सहायक डायरेक्टर। 128 00:11:24,977 --> 00:11:27,437 - मेसन की कोई ख़बर? - मैं सीधे अस्पताल से आ रहा हूँ। 129 00:11:27,521 --> 00:11:29,314 उस कार ने उसे काफ़ी ज़ोर से टक्कर मारी थी। 130 00:11:29,398 --> 00:11:31,859 उसकी सर्जरी हो गई है, पर फ़ील्ड में उसका करियर ख़त्म हुआ। 131 00:11:32,693 --> 00:11:34,903 मैं तय करने की कोशिश कर रहा हूँ कि क्या बदतर है। 132 00:11:34,987 --> 00:11:38,574 कि तुमने मुझे बताए बिना वेगस में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया, 133 00:11:38,657 --> 00:11:40,242 या यह कि तुम्हारे हाथ कुछ नहीं लगा। 134 00:11:41,285 --> 00:11:44,037 - मेरा अच्छा समय नहीं चल रहा है, सर। - और इसी समय तुम मुझे बताओगी 135 00:11:44,121 --> 00:11:45,706 कि इसका प्रिसिला मैस्टरसन को फिर से जेल भेजने की 136 00:11:45,789 --> 00:11:47,875 तुम्हारी इच्छा से कोई लेना-देना नहीं है। 137 00:11:50,460 --> 00:11:51,587 हमें अकेला छोड़ दो, गेट्स। 138 00:11:56,133 --> 00:11:57,885 - पीटर? - तुम डूब रही हो, बिली। 139 00:11:57,968 --> 00:11:59,094 नहीं, डूब नहीं रही हूँ। 140 00:11:59,178 --> 00:12:00,596 मैं अपना काम कर रही हूँ। 141 00:12:01,388 --> 00:12:03,640 - मैं पैसों का पीछा कर रही हूँ। - प्रिसिला तक? 142 00:12:04,391 --> 00:12:05,517 वेन व्हिटेकर तक। 143 00:12:07,269 --> 00:12:09,438 तुम्हें लगता है प्रिसिला ने व्हिटेकर के पैसे चुराए हैं? 144 00:12:09,521 --> 00:12:11,148 नहीं। नहीं, वह इतनी बेवक़ूफ़ नहीं है। 145 00:12:12,274 --> 00:12:17,321 पर जॉन आर्मस्ट्रॉन्ग ने अपना फ़ायदा देखे बिना कभी कुछ नहीं किया है। 146 00:12:17,404 --> 00:12:22,284 मेरा अनुमान है कि उसने प्रिसिला की पीठ पीछे पैसे जमा किए थे। 147 00:12:22,784 --> 00:12:24,203 अब जब वह जेल से छूट गई है, 148 00:12:24,286 --> 00:12:27,581 उसने सोचा कि प्रिसिला को पता चलने से पहले उसे वे पैसे ठिकाने लगाने होंगे। 149 00:12:27,664 --> 00:12:28,916 तो उसने अपनी बेटी को फ़ोन किया। 150 00:12:28,999 --> 00:12:31,126 व्हिटेकर ने प्रिसिला को पैसों का पता लगाने भेजा। 151 00:12:31,210 --> 00:12:34,087 अगर हम उसे पैसे कब्ज़े में लेते हुए पकड़ लें, तो हम उसे पकड़ लेंगे। 152 00:12:34,171 --> 00:12:36,381 वह व्हिटेकर के ख़िलाफ़ बयान दे देगी, हम दोनों को जेल भेज सकते हैं। 153 00:12:36,465 --> 00:12:37,966 हाँ, पर पिछली बार उसने मुँह नहीं खोला था। 154 00:12:38,050 --> 00:12:39,635 अब वह जेल का मज़ा ले चुकी है। 155 00:12:44,139 --> 00:12:45,891 ठीक है, मैं तुम्हें इस पर काम करने की आज़ादी देता हूँ। 156 00:12:45,974 --> 00:12:47,935 पर मुझे जानकारी देती रहना, सुन रही हो? 157 00:12:48,810 --> 00:12:51,313 - तुम सुन रही हो? - मैं सुन रही हूँ। जी, सर। मैं सुन रही हूँ। 158 00:12:51,396 --> 00:12:52,397 मैं सुन रही हूँ। 159 00:12:54,900 --> 00:12:56,026 यही चीज़। 160 00:12:57,444 --> 00:12:58,987 तुम्हारी आँखों में यह भाव। 161 00:12:59,071 --> 00:13:00,322 कैसा भाव? 162 00:13:00,405 --> 00:13:02,032 - बिल्कुल यही। - यह भाव? 163 00:13:04,618 --> 00:13:07,246 प्रतिशोध की भावना ऐसे केसों को डुबो देती है। 164 00:13:08,914 --> 00:13:10,916 उसे फिर से अपना लक्ष्य मत बनाओ। 165 00:13:14,503 --> 00:13:16,380 जी, सर। गेट्स। 166 00:13:28,851 --> 00:13:30,769 इसके बाल पीछे करो। एकदम पीछे। 167 00:13:30,853 --> 00:13:31,854 - एकदम पीछे? - हाँ। 168 00:13:31,937 --> 00:13:33,188 - बस थोड़ा… - और फिर क्लिप लगा दो। 169 00:13:33,272 --> 00:13:35,023 - ठीक है। - हाँ, हाँ, हाँ। एकदम पीछे। 170 00:13:35,107 --> 00:13:36,233 हाँ। ताकि मैं यह देख सकूँ। 171 00:13:36,900 --> 00:13:38,944 बहुत गहरा घाव है। देखो ज़रा। 172 00:13:39,611 --> 00:13:42,739 इसमें शायद टाँकों की ज़रूरत थी, पर अब उसके लिए बहुत देर हो चुकी है। 173 00:13:43,907 --> 00:13:46,493 लगता है तुम्हारी माँ जानती हैं कि यह क्या कर रही हैं। 174 00:13:46,577 --> 00:13:48,078 यह हमारी माँ नहीं हैं। 175 00:13:48,161 --> 00:13:49,621 यह हमारी नानी हैं। 176 00:13:50,539 --> 00:13:52,499 ये मेरी बेटी की बेटियाँ हैं। 177 00:13:53,333 --> 00:13:57,629 बहुत समय पहले की बात है, पर मैं एक हाई स्कूल में नर्स का काम करती थी। 178 00:13:58,380 --> 00:14:01,884 और तुम्हें जानकर हैरानी होगी कि मुझे ऐसे कितने घावों का इलाज करना पड़ता था। 179 00:14:01,967 --> 00:14:05,470 वे सभी बच्चे कभी स्केटबोर्ड से गिरते थे और… 180 00:14:06,680 --> 00:14:07,681 ठीक है। 181 00:14:09,016 --> 00:14:10,350 यह तुम दोनों में से किसी ने बनाया है? 182 00:14:10,434 --> 00:14:12,436 मैंने बनाया था। जब मैं छोटी थी। 183 00:14:13,145 --> 00:14:17,065 बहुत अच्छा है, हँ? यह स्पष्ट रूप से कलाकर है। 184 00:14:17,149 --> 00:14:18,400 अपनी माँ की तरह। 185 00:14:18,483 --> 00:14:21,069 मुझे वह पसंद नहीं है, वह नानी उसे हटाने नहीं देती हैं। 186 00:14:21,153 --> 00:14:22,154 क्या? 187 00:14:22,779 --> 00:14:23,780 क्या मैं देख सकती हूँ? 188 00:14:24,531 --> 00:14:25,699 ज़रूर। 189 00:14:31,580 --> 00:14:32,581 चलो देखें। 190 00:14:33,999 --> 00:14:36,335 इसमें क्या बुराई है? यह तुम्हें पसंद क्यों नहीं है? 191 00:14:36,418 --> 00:14:38,420 यह मैं और नानी हैं। 192 00:14:39,171 --> 00:14:40,506 - पर… - ये पक्षी जैसे दिखते हैं। 193 00:14:40,589 --> 00:14:41,673 नहीं, पक्षी नहीं दिखते हैं। 194 00:14:41,757 --> 00:14:43,884 - इन पंखों को देखिए। - बिल्कुल नहीं। 195 00:14:43,967 --> 00:14:46,136 मेरे ख़्याल से ये स्पष्ट रूप से बाल हैं। 196 00:14:46,220 --> 00:14:48,514 यह इसका मास्टरपीस है। 197 00:14:49,014 --> 00:14:50,140 और यह पूरी तरह से मेरा है। 198 00:14:51,475 --> 00:14:53,185 मैं इसे कभी नहीं हटाऊँगी। 199 00:14:58,899 --> 00:15:01,360 क्या मैं तुम्हारे लिए किसी को फ़ोन कर सकती हूँ? 200 00:15:02,611 --> 00:15:04,488 नहीं। नहीं। कोई बात नहीं। 201 00:15:04,571 --> 00:15:06,448 - पक्का? कोई तो होगा। - नहीं। 202 00:15:11,828 --> 00:15:15,415 बच्चों, तुम जाकर अपने कबाड़खाने जैसे कमरे में टोबी को क्यों नहीं ढूँढती? 203 00:15:15,499 --> 00:15:17,042 और फिर तुम दिखा सकती हो… 204 00:15:17,125 --> 00:15:18,252 - रेचल। - रेचल को। 205 00:15:18,335 --> 00:15:21,171 तुम रेचल को अपना खरगोश दिखा सकती हो। जाओ और उसे ढूँढो। 206 00:15:21,255 --> 00:15:23,674 नानी। यह टोबी को देखना नहीं चाहती हैं। 207 00:15:23,757 --> 00:15:24,925 शायद देखना चाहती हूँ। 208 00:15:25,008 --> 00:15:26,718 - चलो, एली। मेरी मदद करो। - ठीक है। 209 00:15:26,802 --> 00:15:28,053 पलंग के नीचे देखना। 210 00:15:29,012 --> 00:15:30,013 ज़्यादा उत्साहित मत होना। 211 00:15:31,849 --> 00:15:33,475 क्योंकि नन्हा टोबी मेरे ट्रक में है। 212 00:15:34,268 --> 00:15:38,146 कभी-कभी, जब मुझे थोड़ी शांति की ज़रूरत होती है, मैं उन्हें बेकार की खोज में लगा देती हूँ। 213 00:15:38,230 --> 00:15:40,107 अगर कभी मेरे बच्चे हुए, तो मैं यह याद रखूँगी। 214 00:15:43,694 --> 00:15:46,321 सुनो। मैं… मैं तुमसे झूठ नहीं बोलना चाहती हूँ। 215 00:15:47,739 --> 00:15:51,827 और मुझे यक़ीन है कि तुमने पहले ही अनुमान लगा लिया होगा कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी। 216 00:15:54,079 --> 00:15:55,080 जानती हूँ। 217 00:15:56,123 --> 00:15:57,875 मुझे इसका आभास था। 218 00:15:57,958 --> 00:16:00,919 हाँ। मेरे… मेरे पति और मेरी लड़ाई हो गई और उसने… 219 00:16:03,380 --> 00:16:04,923 मुझे कार से धक्का दे दिया। 220 00:16:07,634 --> 00:16:09,469 मैं… तुम भाग्यशाली हो कि ज़िंदा हो। 221 00:16:12,097 --> 00:16:15,517 मुझे पता नहीं कि इस समय मैं क्या करूँ। 222 00:16:17,394 --> 00:16:19,938 मैं इन लड़कियों को इनकी माँ की मौत के बाद 223 00:16:20,022 --> 00:16:21,940 यहाँ इस रेगिस्तान में एक वजह से रहने के लिए लाई थी। 224 00:16:23,400 --> 00:16:24,735 तुम मेरी सलाह सुनना चाहती हो? 225 00:16:26,403 --> 00:16:27,821 तुम्हें उसे छोड़ना होगा। 226 00:16:27,905 --> 00:16:30,282 तुम्हें इस अवसर को पहचानना होगा 227 00:16:30,365 --> 00:16:33,619 - और दोबारा उसके पास वापस कभी मत जाना। - नहीं। वह बुरा इंसान नहीं है। 228 00:16:33,702 --> 00:16:35,037 उसने तुम्हें कार से बाहर फेंक दिया। 229 00:16:35,120 --> 00:16:37,122 - पर मैंने उसे ग़ुस्सा दिलाया था। - और उसने तुम्हें सड़क किनारे छोड़ दिया। 230 00:16:37,206 --> 00:16:38,874 हम लड़ रहे थे और वह… वह मेरी ग़लती थी। 231 00:16:38,957 --> 00:16:40,751 - वह सच में मेरी ग़लती थी। - वह तुम्हारी ग़लती नहीं थी। 232 00:16:40,834 --> 00:16:42,419 वह कभी तुम्हारी ग़लती नहीं थी। 233 00:16:45,714 --> 00:16:46,840 मैं उससे प्यार करती हूँ। 234 00:16:48,592 --> 00:16:49,593 सच में। 235 00:16:52,846 --> 00:16:55,349 इसीलिए इस बात पर यक़ीन करना इतना मुश्किल है कि उसने… 236 00:16:57,809 --> 00:17:00,479 मेरे साथ ऐसा किया। 237 00:17:03,899 --> 00:17:05,067 मुझे ऐसे छोड़कर चला गया। 238 00:17:10,239 --> 00:17:14,910 मेरी बेटी मुझे ऐसी कहानियाँ सुनाया करती थी। 239 00:17:16,328 --> 00:17:19,164 इसके पहले हज़ारों बार और… 240 00:17:21,625 --> 00:17:27,256 मेरा यक़ीन मानो कि इसका अंत ख़ुशनुमा नहीं होगा। 241 00:17:34,012 --> 00:17:35,681 आपकी बेटी के लिए मुझे खेद है। 242 00:17:37,474 --> 00:17:38,517 रहने दो। 243 00:17:46,650 --> 00:17:47,818 नहीं, मेरी बात सुनो। 244 00:17:48,861 --> 00:17:50,612 ऐसा आदमी जो तुम्हें मरने के लिए छोड़ दे, 245 00:17:52,239 --> 00:17:53,615 वह तुम्हारे प्यार के लायक़ नहीं है। 246 00:17:55,576 --> 00:17:58,161 वह हथकड़ियों में, जेल में होने के लायक़ है। 247 00:17:58,787 --> 00:18:00,831 उसे उसकी बाकी की ज़िंदगी वहीं सड़ना चाहिए। 248 00:18:00,914 --> 00:18:03,750 - मैं ऐसा नहीं कर सकती… - हाँ, मैं जानती हूँ यह मुश्किल है। 249 00:18:04,251 --> 00:18:07,212 - यह मुश्किल है, पर… - नहीं, तुम समझ नहीं रही हो। वह… 250 00:18:08,714 --> 00:18:10,090 एक पुलिसवाला है। 251 00:18:12,593 --> 00:18:13,677 ओह, सत्यानाश। 252 00:18:15,012 --> 00:18:18,432 उसके दोस्त शायद इस समय मुझे ढूँढ रहे होंगे और मैं उन्हें मुझे ढूँढने नहीं दे सकती। 253 00:18:19,224 --> 00:18:20,976 मैं इस सबका बोझ तुम पर डालना नहीं चाहती हूँ। 254 00:18:21,059 --> 00:18:22,227 मैंने बस सोचा कि तुम्हें पता होना चाहिए। 255 00:18:22,853 --> 00:18:25,522 क्योंकि मैं तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के सिर पर कोई मुसीबत नहीं डालना चाहती हूँ। 256 00:18:26,023 --> 00:18:27,274 मुझे मुसीबत से डर नहीं लगता। 257 00:18:29,276 --> 00:18:31,778 कोई तुम्हें यहाँ ढूँढ नहीं पाएगा। ठीक है? 258 00:18:32,696 --> 00:18:35,949 क्यों ना तुम नहा लो? और मैं तुम्हारे लिए साफ़ कपड़े लाती हूँ। 259 00:18:37,159 --> 00:18:38,368 - सच में? - हाँ। 260 00:18:38,452 --> 00:18:40,662 मेरे पास बहुत सारे पुराने कपड़े हैं 261 00:18:40,746 --> 00:18:42,497 क्योंकि यह लड़कियाँ लंबी होती जाती हैं। 262 00:18:42,581 --> 00:18:43,957 - मैं तुम्हारे लिए कुछ ढूँढ लूँगी। - हे। 263 00:18:46,001 --> 00:18:47,002 शुक्रिया। 264 00:18:52,716 --> 00:18:54,801 हाँ। कोई बात नहीं। 265 00:19:12,402 --> 00:19:14,655 गुड आफ़्टरनून। मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूँ? 266 00:19:17,157 --> 00:19:18,158 मैंने… 267 00:19:19,117 --> 00:19:22,913 मैंने आपके वेगस वाले ऑफ़िस से अपने बेटे के लिए एक कार किराए पर ली थी। 268 00:19:23,997 --> 00:19:24,998 और… 269 00:19:25,666 --> 00:19:28,252 वह उसका जन्मदिन का सप्ताहांत था। 270 00:19:30,128 --> 00:19:32,464 और आप जानते हैं कि वेगस में युवक क्या करते हैं। 271 00:19:33,257 --> 00:19:34,675 बिल्कुल जानता हूँ। 272 00:19:34,758 --> 00:19:37,594 बात यह है कि वह घर नहीं आया है। 273 00:19:37,678 --> 00:19:39,638 और उसने कार भी नहीं लौटाई है। 274 00:19:39,721 --> 00:19:41,932 तो मुझे चिंता होने लगी है। 275 00:19:42,891 --> 00:19:44,893 मुझे ऐसा याद है कि किराए की कार वाली कंपनियाँ 276 00:19:44,977 --> 00:19:47,437 अपनी गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकर लगाती हैं। 277 00:19:48,063 --> 00:19:49,064 हाँ, हम लगाते हैं। 278 00:19:49,731 --> 00:19:51,942 पर मैं वैध रूप से वह जानकारी नहीं दे सकता। 279 00:19:55,946 --> 00:19:57,990 मुझे लगा था कि आप ऐसा कुछ कहेंगे। 280 00:20:19,261 --> 00:20:21,513 कुछ चीज़ों के लिए नियम तोड़े जा सकते हैं। 281 00:20:22,472 --> 00:20:23,724 चलो, देखें। 282 00:20:25,100 --> 00:20:26,935 सुबारू फ़ॉरेस्टर कार है, है ना? 283 00:20:30,731 --> 00:20:33,775 लगता है वह लॉन्ग बीच में पाइक्स आउटलेट पर खड़ी है। 284 00:20:34,818 --> 00:20:36,195 एक मॉल में? 285 00:20:41,909 --> 00:20:44,203 - हैलो। - तो, तुम्हें यह सुनकर यक़ीन नहीं होगा। 286 00:20:44,286 --> 00:20:45,412 आज़माकर देख लो। 287 00:20:45,495 --> 00:20:48,540 कैरी की किराए की कार लॉन्ग बीच के एक मॉल में है। 288 00:20:49,583 --> 00:20:51,835 वह कमबख़्त लॉन्ग बीच के मॉल में क्या कर रहा है? 289 00:20:51,919 --> 00:20:54,004 वही तो। कार वहाँ एक दिन से खड़ी है। 290 00:20:55,297 --> 00:20:57,966 - तुम्हें लगता है उसे अगवा कर लिया गया है? - शायद। 291 00:20:59,343 --> 00:21:00,802 या वह मर चुका है। 292 00:21:02,596 --> 00:21:03,639 तुम कहाँ हो? 293 00:21:03,722 --> 00:21:06,058 मैं इस समय उन्हें लकी द्वारा मचाई बर्बादी की सफाई करते हुए देख रहा हूँ। 294 00:21:06,558 --> 00:21:09,019 और मैं भयानक बर्बादी की बात कर रहा हूँ। 295 00:21:10,437 --> 00:21:12,731 इतने छोटे कद का कोई इतनी मुसीबत कैसे खड़ी कर सकता है? 296 00:21:12,814 --> 00:21:15,692 डच, मेरे पास इस समय तुम्हारे पहेलियों के लिए समय नहीं है। 297 00:21:15,776 --> 00:21:17,152 मैं बस चाहती हूँ कि तुम उसे ढूँढ लो। 298 00:21:17,236 --> 00:21:18,403 ख़ैर, वह पैदल है। 299 00:21:18,987 --> 00:21:22,533 किसी भी दिशा में 20 मील से ज़्यादा दूर नहीं गई होगी। 300 00:21:23,200 --> 00:21:24,868 और यहाँ कुछ भी नहीं है। 301 00:21:24,952 --> 00:21:26,578 उसे ढूँढना मुश्किल नहीं होगा। 302 00:21:26,662 --> 00:21:27,913 लॉन्ग बीच का क्या? 303 00:21:27,996 --> 00:21:29,831 मैं अभी वहाँ जा रही हूँ। 304 00:22:39,610 --> 00:22:40,736 भगवान… 305 00:22:41,361 --> 00:22:44,990 तीस साल का हो गया और अपना कमबख़्त कूड़ा नहीं फेंक सकता। 306 00:22:54,458 --> 00:22:57,127 418 बैक्सटर स्ट्रीट एको पार्क, कैलिफ़ोर्निया 307 00:23:03,050 --> 00:23:04,051 हाथ दो। 308 00:23:12,684 --> 00:23:13,810 आमीन। 309 00:23:17,397 --> 00:23:19,024 क्या तुम लोग यह हमेशा करते हो? 310 00:23:20,234 --> 00:23:21,235 डिनर खाना? 311 00:23:21,985 --> 00:23:22,986 नहीं। 312 00:23:23,070 --> 00:23:25,072 इस तरह मेज़ पर एक साथ बैठना। 313 00:23:25,781 --> 00:23:29,076 क्या सामान्य लोग यही नहीं करते हैं? 314 00:23:29,952 --> 00:23:32,037 सामान्य जैसा कुछ नहीं होता, एली। 315 00:23:33,830 --> 00:23:35,749 हाँ, बड़े होते समय में मुझे घर का खाना नहीं मिला। 316 00:23:36,250 --> 00:23:37,793 - क्यों नहीं? - ख़ैर… 317 00:23:41,004 --> 00:23:42,214 परिवार में केवल मैं और मेरे डैड थे। 318 00:23:44,216 --> 00:23:46,760 उनका काम काफ़ी बेतरतीब था, तो हम काफ़ी सफ़र करते थे। 319 00:23:48,762 --> 00:23:50,597 ज़्यादातर बर्गर और… 320 00:23:52,599 --> 00:23:53,934 मिल्कशेक पर जीते थे। 321 00:23:54,977 --> 00:23:58,105 पर कभी-कभी हम होटल में बड़ा कमरा लेते थे, 322 00:23:58,897 --> 00:24:01,692 रूम सर्विस से जितना खा सकें, उतना खाना मँगवाते थे और पूरी रात जागकर फ़िल्में देखते थे। 323 00:24:02,401 --> 00:24:03,443 गज़ब। 324 00:24:03,527 --> 00:24:05,612 हमें कभी भी वैसा कुछ करने को नहीं मिलता है। 325 00:24:06,196 --> 00:24:08,031 नानी हमेशा हमें पौष्टिक खाना देती हैं। 326 00:24:08,574 --> 00:24:10,367 मैं तुमसे सब्ज़ियाँ खाने के बारे में क्या कहा था? 327 00:24:10,450 --> 00:24:11,535 वह महत्वपूर्ण है। 328 00:24:11,618 --> 00:24:14,955 हाँ, पर देखिए। यह ठीक हैं। 329 00:24:16,290 --> 00:24:18,917 अपना खाना ख़त्म करो, मैं तुम्हें डेरी क्वीन ले चलूँगी। 330 00:24:19,001 --> 00:24:20,002 सच में? 331 00:24:22,129 --> 00:24:24,923 लॉमपोक, कैलिफ़ोर्निया कॉल आ रही है 332 00:24:25,007 --> 00:24:26,133 उसी का फ़ोन है? 333 00:24:32,097 --> 00:24:33,223 हिम्मत रखो। 334 00:24:57,956 --> 00:24:59,416 हाँ, हाँ, हाँ, हाँ। 335 00:25:05,714 --> 00:25:08,425 तुम… ऊबर ईट्स की डिलीवरी वाली नहीं लग रही हो। 336 00:25:09,009 --> 00:25:11,136 नहीं, मैं उम्मीद कर रही थी कि तुम मेरी मदद कर पाओगे। 337 00:25:11,220 --> 00:25:13,931 मैं… मैं कैरी मैस्टरसन को ढूँढ रही हूँ। 338 00:25:14,014 --> 00:25:16,058 - किसे? - कैरी मैस्टरसन? 339 00:25:16,141 --> 00:25:17,226 मैंने कभी उसका नाम नहीं सुना है। 340 00:25:17,309 --> 00:25:18,519 नहीं? वह मेरा बेटा है। 341 00:25:18,602 --> 00:25:22,439 मुझे यक़ीन है वह बहुत अच्छा बंदा है, पर मैं उसे नहीं जानता हूँ। 342 00:25:22,523 --> 00:25:24,566 नहीं, वह इतना अच्छा बंदा भी नहीं है। 343 00:25:25,442 --> 00:25:28,779 बल्कि, कभी-कभी वह एक नंबर का एहसान फ़रामोश कमीना होता है, 344 00:25:28,862 --> 00:25:31,615 और फिर उसकी ऐसी परवरिश करने के लिए मैं ख़ुद को दोष देती हूँ 345 00:25:31,698 --> 00:25:34,576 और फिर मुझसे नफ़रत करने के लिए मैं उससे नाराज़ हो जाती हूँ। 346 00:25:35,869 --> 00:25:37,538 तुम्हारा नाम क्या है? 347 00:25:37,621 --> 00:25:39,623 मेरा? मैं… मैं नोआह हूँ। 348 00:25:40,541 --> 00:25:43,043 तुम मुझसे झूठ तो नहीं बोल रहे हो ना, नोआह? 349 00:25:43,627 --> 00:25:47,297 देखो, मोहतरमा, मैं झूठ नहीं बोल रहा हूँ और मैं तुम्हारे बेटे को नहीं जानता हूँ। 350 00:25:47,381 --> 00:25:49,842 और, गज़ब, मुझे अफ़सोस है कि वह एहसान फ़रामोश कमीना है। 351 00:25:49,925 --> 00:25:52,511 बहुत बुरी बात है। पर मैं बस… मैंने कुछ खाना मँगवाया था। 352 00:25:52,594 --> 00:25:54,388 वह… क्या बकवास है? व्हो, व्हो, व्हो। 353 00:25:54,471 --> 00:25:57,140 व्हो, व्हो। क्या बकवास है? 354 00:26:02,145 --> 00:26:05,482 देखो, मेरा बेटा लापता है और मुझे उसकी कार में तुम्हारा पता मिला, 355 00:26:05,566 --> 00:26:07,943 तो तुम दोबारा कोशिश करना चाहोगे? 356 00:26:09,820 --> 00:26:12,573 मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है कि तुम्हारा बेटा कौन है। भगवान की क़सम, यार। 357 00:26:12,656 --> 00:26:15,075 मुझे बस डेल टाको का… ओह, कमबख़्त! 358 00:26:15,826 --> 00:26:18,745 - हाँ। तुम उसे कमीना नहीं बुला सकते हो। - हे भगवान। 359 00:26:18,829 --> 00:26:19,872 तिरपाल का इस्तेमाल करना। 360 00:26:19,955 --> 00:26:22,040 मैं नहीं चाहती कि कार में सब जगह खून फैल जाए। 361 00:26:41,185 --> 00:26:42,186 हैलो। 362 00:26:52,321 --> 00:26:54,156 आरामदायक आराम 363 00:27:00,996 --> 00:27:02,039 क्या मिला है? 364 00:27:03,540 --> 00:27:04,666 ट्रेल टूट गई है! 365 00:27:04,750 --> 00:27:06,084 सियार की लाश से यह भटक गई। 366 00:27:07,461 --> 00:27:08,670 तुम इसे वापस ट्रेल पर ला सकती हो? 367 00:27:08,754 --> 00:27:10,589 आपने कभी मरे हुए सियार को सूँघा है? 368 00:27:12,591 --> 00:27:13,634 यहाँ से आगे नहीं जा पाएँगे। 369 00:28:42,681 --> 00:28:45,893 प्लीज़, भगवान। आशा करती हूँ कि तुम वह मेरे लिए नहीं बना रहे हो। 370 00:28:51,940 --> 00:28:54,735 पता नहीं क्यों तुम उन चीज़ों से इतना क्यों भागती हो जो तुम्हारे लिए अच्छी हैं। 371 00:28:55,319 --> 00:28:56,486 मैं ऐसी ही हूँ। 372 00:28:57,279 --> 00:29:01,200 केल एक सुपरफ़ूड है, जिसमें बहुत लूटीन होता है। 373 00:29:01,283 --> 00:29:02,743 - अह-हँ। - तुम्हें पता है उससे क्या होता है? 374 00:29:03,243 --> 00:29:06,330 नहीं, पर मुझे लगता है कि तुम मुझे बताओगे। 375 00:29:07,873 --> 00:29:10,918 इससे आँखों की माँसपेशियों की कमज़ोरी दूर होती है। 376 00:29:11,001 --> 00:29:13,754 और पैनी नज़र, प्रिसिला, बहुत ज़रूरी होती है 377 00:29:14,922 --> 00:29:16,632 ताकि बकवास को पहचान पाओ। 378 00:29:16,715 --> 00:29:21,261 पता है, यह अजीब है कि पर्यावरण की इतनी चिंता करने वाले इंसान ने 379 00:29:21,345 --> 00:29:23,889 अपनी दौलत जीवाश्म ईंधन के स्कैम से कमाई है। 380 00:29:24,806 --> 00:29:27,559 तुम यहाँ और समय माँगने आई हो, तो माँगो। 381 00:29:28,852 --> 00:29:32,231 मामला काफ़ी अस्त-व्यस्त हो गया है, पर हमें उसका सुराग़ मिला है। 382 00:29:32,773 --> 00:29:34,650 मामले में अस्त-व्यस्त यह था 383 00:29:34,733 --> 00:29:37,819 कि जॉन आर्मस्ट्रॉन्ग जैसा औसत दर्जे का ठग 384 00:29:37,903 --> 00:29:39,905 तुम्हें बेवक़ूफ़ बना पाया। 385 00:29:40,822 --> 00:29:44,785 मैंने तुमसे कहा था कि पैसे जितनी तेज़ी से आ रहे थे, मैं उतनी तेज़ी से उसे वैध नहीं बना सकती थी। 386 00:29:44,868 --> 00:29:47,162 क्या उसका हल निकालना तुम्हारा काम नहीं था? 387 00:29:47,246 --> 00:29:49,540 मैंने कोशिश की थी, पर तुम मेरी बात सुन नहीं रहे थे। 388 00:29:49,623 --> 00:29:51,750 तुम उसके लिए उतनी ही बेताब थी, जितना कि मैं था। 389 00:29:51,834 --> 00:29:55,003 नहीं, मैं सबको थोड़ा धीमा करना चाहती थी, पर तुमने मुझे करने नहीं दिया। 390 00:29:55,087 --> 00:29:56,797 तो यह मेरी ग़लती है? 391 00:29:56,880 --> 00:29:59,007 तुम संयम बरतने की बुद्धिमानी समझ ही नहीं रहे थे। 392 00:29:59,091 --> 00:30:01,552 मुझे पाँच हज़ार करोड़ की बुद्धिमानी समझ आ रही थी। 393 00:30:01,635 --> 00:30:04,263 ख़ैर, उस सबका सटीक हिसाब रखना नामुमकिन था। 394 00:30:04,346 --> 00:30:06,014 वह तुम्हारी ज़िम्मेदारी थी। 395 00:30:06,098 --> 00:30:09,810 देखो, वह मेरा आईडिया था, ठीक है? वह पूरा कमबख़्त धंधा। 396 00:30:10,352 --> 00:30:11,728 वह मेरा आईडिया था। 397 00:30:11,812 --> 00:30:13,689 मैंने तुम्हारे लिए दौलत कमाई, 398 00:30:13,772 --> 00:30:18,277 तो यह समझना इतना मुश्किल भी नहीं है कि जॉन उससे कुछ लाख का फ़ायदा उठा सकता था। 399 00:30:18,360 --> 00:30:19,778 तुम्हारा मतलब तुम्हारा फ़ायदा उठा सकता था। 400 00:30:21,572 --> 00:30:22,906 तुम्हारा। 401 00:30:24,658 --> 00:30:26,326 वह बिस्तर में कमाल का होगा। 402 00:30:28,161 --> 00:30:29,371 तुम्हें जलन हो रही है? 403 00:30:32,332 --> 00:30:33,333 क्या मुझे जलन हो रही है? 404 00:30:35,002 --> 00:30:36,086 मुझे पता नहीं, शायद। 405 00:30:58,275 --> 00:31:00,110 तुम्हारी उम्र की औरत का यह सोचना 406 00:31:00,903 --> 00:31:04,323 कि सेक्स अभी भी मायने रखता है, थोड़ा दयनीय है। 407 00:31:06,950 --> 00:31:08,994 भगवान के लिए, अपनी कुछ तो इज़्ज़त रखो। 408 00:31:23,300 --> 00:31:24,968 क्या कैरी उस लड़की के साथ काम कर रहा है? 409 00:31:29,765 --> 00:31:30,807 मुझे नहीं पता। 410 00:31:32,893 --> 00:31:34,478 अंत में उससे फ़र्क नहीं पड़ता। 411 00:31:35,979 --> 00:31:37,356 जहाँ तक कैरी की बात आती है। 412 00:31:38,190 --> 00:31:40,442 कृपया मेरे बेटे को धमकी मत दो, वेन। 413 00:31:41,735 --> 00:31:43,362 मैंने तुम्हें किसी वजह से जेल से निकाला है। 414 00:31:46,240 --> 00:31:47,241 अपना काम करो। 415 00:31:47,783 --> 00:31:48,784 मेरे पैसे पहुँचाओ। 416 00:31:49,326 --> 00:31:50,536 पर कैरी… 417 00:32:00,170 --> 00:32:01,296 गुड नाइट, नानी। 418 00:32:01,380 --> 00:32:02,923 हाँ। गुड नाइट। 419 00:32:04,967 --> 00:32:06,093 गुड नाइट। 420 00:32:06,885 --> 00:32:08,053 तुमसे प्यार है। 421 00:32:08,136 --> 00:32:09,680 आपसे भी। गुड नाइट। 422 00:32:14,560 --> 00:32:17,062 अच्छा हुआ तुमने तब उसका फ़ोन नहीं उठाया। 423 00:32:18,480 --> 00:32:19,565 पर वह फ़ोन करता रहेगा। 424 00:32:19,648 --> 00:32:20,983 तुम जानती हो वह क्या कहेगा, 425 00:32:21,066 --> 00:32:24,069 कि वह तुमसे प्यार करता है और वह दोबारा कभी ऐसा नहीं करेगा, 426 00:32:24,152 --> 00:32:26,697 पर लोग कभी नहीं बदलते हैं। 427 00:32:26,780 --> 00:32:29,700 हाँ, कुछ लोग बदल जाते हैं। 428 00:32:30,826 --> 00:32:33,370 मेरी बेटी यही मनाते हुए मर गई। 429 00:32:35,455 --> 00:32:37,958 और सुरक्षित रहने का इकलौता तरीका है कि उसे अपनी ज़िंदगी से निकाल दो। 430 00:32:38,041 --> 00:32:39,835 पर यह हमेशा इतना आसान नहीं होता है। 431 00:32:43,630 --> 00:32:45,591 मुझे माफ़ करना। मुझे माफ़ करना। 432 00:32:45,674 --> 00:32:47,801 मैं… मैं ज़्यादा बोल गई। तुम्हारी… 433 00:32:48,385 --> 00:32:49,553 तुम्हारी ज़िंदगी तुम्हारी अपनी है। 434 00:32:50,429 --> 00:32:53,515 सुनो, तुमने यहाँ मेरे लिए जो कुछ भी किया है, मैं उसके लिए आभारी हूँ, 435 00:32:53,599 --> 00:32:55,100 पर मुझे सच में चलना चाहिए। 436 00:33:08,530 --> 00:33:10,157 म…म…मैं इस औरत को जानती हूँ। 437 00:33:11,283 --> 00:33:12,284 यह उसके साथ काम करती है। 438 00:33:12,367 --> 00:33:14,328 प्लीज़, प्लीज़ कुछ मत कहना, 439 00:33:14,411 --> 00:33:16,413 क्योंकि यह बस मुझे उसके पास वापस ले जाएगी और मैं व… 440 00:33:16,496 --> 00:33:17,915 मैं वह नहीं कर सकती। 441 00:33:18,457 --> 00:33:20,292 लड़कियों के बेडरूम में जाओ, उन्हें शांत रखना। 442 00:33:20,375 --> 00:33:23,045 - मैं संभाल लूँगी। हाँ, बिल्कुल। - सच में? 443 00:33:23,670 --> 00:33:25,047 हाँ, एक सेकंड! 444 00:33:29,343 --> 00:33:30,469 मैं आपकी कोई मदद कर सकती हूँ? 445 00:33:31,053 --> 00:33:33,764 हाय, मैं स्पेशल एजेंट बिली रैंड हूँ। 446 00:33:34,515 --> 00:33:38,185 एफ़बीआई। और डिनर के समय आपको परेशान करने के माफ़ी चाहती हूँ, 447 00:33:38,268 --> 00:33:39,895 पर हम एक गुमशुदा औरत को ढूँढ रहे हैं। 448 00:33:41,688 --> 00:33:43,398 यहाँ बस मैं और मेरी दो नातिन रहती हैं। 449 00:33:43,482 --> 00:33:46,109 - हमने किसी को नहीं देखा है। - ठीक है। 450 00:33:48,403 --> 00:33:50,781 - मैं आपको उसकी तस्वीर दिखा सकती हूँ? - ज़रूर, हाँ। 451 00:33:50,864 --> 00:33:52,658 हाँ, अगर वह आपको दिख जाए… 452 00:33:52,741 --> 00:33:53,992 - हाँ। ज़रूर। - …मेरे जाने के बाद। 453 00:33:54,701 --> 00:33:56,245 कैलिफ़ोर्निया 454 00:33:58,121 --> 00:33:59,498 दिखने में बहुत प्यारी है। 455 00:33:59,581 --> 00:34:01,959 मैं आशा करती हूँ कि वह मिल जाए। 456 00:34:04,711 --> 00:34:08,674 ठीक है, तो हम यहाँ अंदर रहेंगे और चुप रहने की पूरी कोशिश करेंगे, ठीक है? 457 00:34:09,257 --> 00:34:11,051 - क्यों? - दरवाज़े पर कौन आया है? 458 00:34:14,054 --> 00:34:15,264 तुम लोग एक राज़ रख सकते हो? 459 00:34:15,347 --> 00:34:16,598 - ज़रूर। - हाँ? 460 00:34:16,681 --> 00:34:18,058 ठीक है, यहाँ आओ। 461 00:34:18,141 --> 00:34:20,768 तो, यह थोड़ा डरावना होगा, ठीक है? 462 00:34:20,853 --> 00:34:22,062 पर तुम यह देख रही हो? 463 00:34:22,145 --> 00:34:23,272 तुम यह देख रही हो? 464 00:34:23,856 --> 00:34:24,857 हाँ। 465 00:34:24,940 --> 00:34:28,860 बाहर जो औरत आई है, वह उस इंसान की दोस्त है जिसने मुझे चोट पहुँचाई, 466 00:34:28,944 --> 00:34:31,446 और अगर उसने मुझे ढूँढ लिया, तो मुझे दोबारा चोट पहुँचेगी, 467 00:34:31,530 --> 00:34:33,364 और मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि वैसा हो। 468 00:34:33,447 --> 00:34:34,908 तो क्या तुम मेरी मदद कर सकती हो? 469 00:34:35,659 --> 00:34:36,952 - हाँ। - हमें क्या… हमें क्या करना होगा? 470 00:34:37,703 --> 00:34:40,873 तुम्हें एकदम ख़ामोश रहना होगा। 471 00:34:42,708 --> 00:34:44,126 मैं आपको अपना विज़िटिंग कार्ड दे सकती हूँ? 472 00:34:44,208 --> 00:34:46,128 - ज़रूर। - अगर आपको वह दिखाई दे। 473 00:34:46,210 --> 00:34:47,880 हाँ, ज़रूर। ज़रूर। 474 00:34:48,463 --> 00:34:50,174 असल में, मेरे पास मेरा कार्ड नहीं है। 475 00:34:50,966 --> 00:34:54,261 अगर आपके पास कागज़ और पेन हो, तो मैं अपना नंबर लिख सकती हूँ। 476 00:34:54,344 --> 00:34:56,804 ज़रूर। बिल्कुल। हाँ। मैं अभी वापस आती हूँ। हाँ। 477 00:34:56,889 --> 00:34:58,390 आपका नाम क्या है? 478 00:34:59,349 --> 00:35:00,601 सिल्विया। 479 00:35:00,684 --> 00:35:02,144 सिल्विया। 480 00:35:02,227 --> 00:35:04,188 सच कहूँ तो, मेरा दिन बहुत बुरा बीता है। 481 00:35:04,271 --> 00:35:06,732 - ओह, अच्छा? - आपको ऐतराज़ होगा अगर मैं एक गिलास पानी पीने… 482 00:35:06,815 --> 00:35:07,900 अंदर आ जाऊँ? 483 00:35:07,983 --> 00:35:11,403 - हाँ। हाँ, ज़रूर। हाँ, अंदर आइए। - शुक्रिया। 484 00:35:11,486 --> 00:35:13,155 हाँ। मैं… मैं लाती हूँ… 485 00:35:18,785 --> 00:35:22,039 तो यहाँ बस आप और आपकी नातिन रहती हैं, हँ? 486 00:35:22,122 --> 00:35:23,498 जी, मैडम। 487 00:35:32,382 --> 00:35:34,009 वे पूरा समय आपके साथ रहती हैं? 488 00:35:34,676 --> 00:35:36,136 - जी, मैडम। - शुक्रिया। 489 00:35:36,220 --> 00:35:37,471 - हाँ। - शुक्रिया। 490 00:35:42,226 --> 00:35:43,560 मेरा भी एक बच्चा है। 491 00:35:43,644 --> 00:35:45,687 - ओह, अच्छा? - किशोर बेटी है। 492 00:35:45,771 --> 00:35:48,190 अह-ओह। किशोरी, हँ? 493 00:35:48,273 --> 00:35:49,399 लॉस एंजेलेस में है। 494 00:35:51,401 --> 00:35:53,070 तो, यह कैसा लगता है? 495 00:35:53,946 --> 00:35:55,864 शहर से इतनी दूर लड़कियों को पालना? 496 00:35:55,948 --> 00:35:58,659 मेरे ख़्याल से यह ज़्यादा आसान है। 497 00:35:59,326 --> 00:36:01,620 दूसरे लोगों से दूर। मेरे पास नहीं… 498 00:36:02,162 --> 00:36:03,330 मुझे पेन नहीं मिल रहा है। 499 00:36:04,081 --> 00:36:05,415 मेरे फ़ोन में सेव करना चाहेंगी? 500 00:36:13,048 --> 00:36:14,132 हाँ, ठीक है। 501 00:36:21,348 --> 00:36:23,225 - यह लीजिए। - बढ़िया, शुक्रिया। 502 00:36:30,190 --> 00:36:33,193 आपने कहा कि यहाँ केवल आप और आपकी दो नातिन रहती हैं, है ना? 503 00:36:35,487 --> 00:36:36,697 जी, मैडम। 504 00:36:36,780 --> 00:36:40,826 पर वहाँ चार प्लेट सूख रही हैं। 505 00:36:42,953 --> 00:36:44,288 चौथी प्लेट किसके लिए है? 506 00:36:47,499 --> 00:36:49,751 - क्या कहा? - चौथी प्लेट किसके लिए है? 507 00:36:54,173 --> 00:36:55,174 देखो। 508 00:36:55,841 --> 00:36:56,884 सिल्विया। 509 00:37:03,974 --> 00:37:05,475 मैं जिस औरत को ढूँढ रही हूँ, 510 00:37:07,144 --> 00:37:09,062 वह दिखने में भले ही प्यारी लगती है… 511 00:37:11,106 --> 00:37:12,900 पर वह बहुत ख़तरनाक है। 512 00:37:13,525 --> 00:37:15,152 कल रात उसने दो आदमियों को मार डाला। 513 00:37:15,652 --> 00:37:17,821 उनकी कार में आग लगा दी। 514 00:37:17,905 --> 00:37:20,407 वह पेशेवर अपराधी है जो कानून से भाग रही है 515 00:37:20,490 --> 00:37:26,038 और वह अपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिए कुछ भी, कुछ भी करने से पीछे नहीं हटेगी। 516 00:37:26,872 --> 00:37:29,958 अब मैं जानती हूँ तुम अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखने के लिए यहाँ ले आई, 517 00:37:30,042 --> 00:37:32,711 पर आज तुमने अपने घर में ग़लत इंसान को घुसने दिया। 518 00:37:33,420 --> 00:37:34,463 तुम मेरी बात समझ रही हो? 519 00:37:35,214 --> 00:37:36,215 हाँ। 520 00:37:40,886 --> 00:37:42,804 मैं तुम्हें और तुम्हारी लड़कियों को सुरक्षित रखूँगी। 521 00:37:42,888 --> 00:37:43,889 मैं क्या करूँ? 522 00:37:50,896 --> 00:37:52,064 ठीक है, लड़कियों। 523 00:37:52,940 --> 00:37:55,067 मुझे वहाँ बाहर से कुछ सामान चाहिए, 524 00:37:55,150 --> 00:37:58,153 तो तुम लोग यहीं रहना और मैं वादा करती हूँ कि सब ठीक हो जाएगा, 525 00:37:58,237 --> 00:37:59,238 ठीक है? 526 00:37:59,988 --> 00:38:01,865 - ठीक है। - आप वापस आ रही हैं… 527 00:38:03,992 --> 00:38:04,993 है ना? 528 00:38:06,995 --> 00:38:09,706 हाँ, बच्चे, मैं वादा करती हूँ, ठीक है? 529 00:38:09,790 --> 00:38:12,835 - प्लीज़ वापस आना। - ठीक है। मैं वादा करती हूँ। 530 00:38:14,127 --> 00:38:15,170 बहादुर रहना, ठीक है। 531 00:38:18,507 --> 00:38:20,050 ठीक है, ठीक है। 532 00:38:24,304 --> 00:38:25,347 याद रखना। 533 00:38:27,933 --> 00:38:30,602 मैं तुम्हें और तुम्हारी लड़कियों को कुछ नहीं होने दूँगी। 534 00:38:32,479 --> 00:38:33,730 क्या वह अभी भी यहाँ है? 535 00:38:37,150 --> 00:38:39,069 वह लड़कियों के साथ कमरे में है। 536 00:38:39,152 --> 00:38:40,696 तुम्हारी लड़कियाँ किस चीज़ के लिए बाहर आएँगी? 537 00:38:40,779 --> 00:38:42,614 - आइसक्रीम के लिए। - ठीक है, ठीक है। 538 00:38:42,698 --> 00:38:45,075 मैं चाहती हूँ कि तुम उन्हें यहाँ बाहर बुलाओ। शांत हो जाओ। 539 00:38:46,994 --> 00:38:48,370 उन्हें बाहर बुलाओ। 540 00:38:50,747 --> 00:38:51,874 बच्चों। 541 00:38:53,709 --> 00:38:56,378 - उन्हें बुलाओ। - आइसक्रीम खाने के लिए बाहर आ जाओ। 542 00:38:57,838 --> 00:38:58,839 लड़कियों। 543 00:38:59,673 --> 00:39:02,509 पक्का? आपने हमसे यहाँ अंदर रहने को कहा था। 544 00:39:02,593 --> 00:39:04,386 थोड़ी आइसक्रीम खाने के लिए बाहर आ जाओ, सब ठीक है। 545 00:39:05,095 --> 00:39:06,180 सब ठीक है। 546 00:39:10,309 --> 00:39:11,310 क्या हो रहा है? 547 00:39:12,311 --> 00:39:13,687 चुप रहने की कोशिश करना। 548 00:39:57,940 --> 00:39:59,525 हाँ। ठीक है। 549 00:41:00,335 --> 00:41:01,378 लकी! 550 00:41:01,879 --> 00:41:03,005 लकी, रुक जाओ! 551 00:41:04,381 --> 00:41:05,674 लकी! 552 00:41:29,156 --> 00:41:30,699 आपको कैसे पता था कि वह काम कर जाएगा? 553 00:41:31,825 --> 00:41:33,744 हर व्यक्ति की एक लय होती है। 554 00:41:33,827 --> 00:41:36,371 तुम उसे बजाना सीख लो, तो तुम उन्हें अपनी उँगलियों पर नचा सकती हो। 555 00:41:37,831 --> 00:41:40,292 - हम भागकर कहाँ जा रहे हैं? - हम भाग नहीं रहे हैं। 556 00:41:40,375 --> 00:41:42,461 लोग केवल तभी भागते हैं जब वे ख़तरे में होते हैं। 557 00:41:42,544 --> 00:41:45,631 और आप ख़तरे में केवल तब होते हैं, जब नियंत्रण आपके हाथ में नहीं होता। 558 00:41:48,342 --> 00:41:49,968 नियंत्रण हमारे हाथों में है। 559 00:42:27,756 --> 00:42:30,968 सभी यूनिट्स चुराई हुई भूरी फ़ोर्ड एफ़-150 के लिए चौकन्ने रहें, 560 00:42:31,051 --> 00:42:33,679 जो आख़िरी बार मोहावे काउंटी से पूर्व की ओर जाते हुए देखी गई थी। 561 00:42:33,762 --> 00:42:37,891 माना जा रहा है कि ड्राइवर एक श्वेत महिला है, उम्र 26 से 29 के बीच, सुनहरे बाल हैं। 562 00:43:17,222 --> 00:43:18,724 यहाँ चारा बेचा जाता है 563 00:43:18,807 --> 00:43:20,726 मैंने उससे कहा कि वे दूध पर एक्सपायरी की तारीख़ 564 00:43:20,809 --> 00:43:23,145 दो हफ़्ते पहले की डालते हैं, वे वैसे ही मुनाफ़ा कमाते हैं। 565 00:43:23,228 --> 00:43:26,106 उनके पास चीज़ों का समाधान निकालने के लिए एल्गोरिदम वगैरह होते हैं। 566 00:43:26,190 --> 00:43:27,566 मुझे पता नहीं, उसने मेरा विश्वास नहीं किया। 567 00:43:31,236 --> 00:43:33,697 तो, तुम्हें क्या लगता है? स्निकर्स? या बेबी रूथ? 568 00:43:33,780 --> 00:43:36,283 - उसमें नट्स हैं, है ना? - मेरे ख़्याल से मूँगफली और कैरामेल है। 569 00:43:37,451 --> 00:43:40,787 हे, जब तक यह तय करता है, सात नंबर के पंप में 40 डॉलर डाल सकते हो? 570 00:43:40,871 --> 00:43:41,872 ज़रूर। 571 00:43:46,877 --> 00:43:51,048 क्या इसमें ग्लूटेन है? अगर मैं ग्लूटेन खा लूँ, तो गुब्बारे की तरह फूल जाता हूँ। 572 00:43:51,673 --> 00:43:52,799 मुझे नहीं पता। 573 00:43:53,592 --> 00:43:54,760 ये बहुत अच्छी हैं। 574 00:43:56,094 --> 00:43:58,263 ये दोनों दूध के साथ अच्छे लगते हैं, यह तो पक्का है। 575 00:43:59,264 --> 00:44:01,141 मुझे पाँच लकी 10 लॉटरी टिकट मिलेंगे? 576 00:44:01,767 --> 00:44:02,768 ज़रूर। 577 00:44:09,233 --> 00:44:10,901 पाँच लकी 10 लॉटरी टिकट। 578 00:44:13,278 --> 00:44:14,279 हे भगवान! 579 00:44:24,456 --> 00:44:25,541 हे, डच। 580 00:44:25,624 --> 00:44:26,708 सब कैसा चल रहा है? 581 00:44:26,792 --> 00:44:28,710 तुम मुझे जानती हो। बेहतरीन ज़िंदगी जी रहा हूँ। 582 00:44:28,794 --> 00:44:30,295 911, आपको क्या मदद चाहिए? 583 00:44:30,796 --> 00:44:33,257 - वह तुमसे ख़ुश नहीं है। - हाँ, मुझे यक़ीन है। 584 00:44:33,966 --> 00:44:35,551 - पैसे कहाँ हैं? - कैरी कहाँ है? 585 00:44:35,634 --> 00:44:37,177 चलो भी, लकी। सहयोग करो। 586 00:44:37,761 --> 00:44:40,931 तुम जानती हो वेन उसके साथ क्या करेगा। तुम्हारे साथ भी वही करेगा। 587 00:44:43,725 --> 00:44:46,436 - मुझे लॉन्ग बीच के बारे में बताओ। - कमबख़्त लॉन्ग बीच में क्या है? 588 00:44:46,520 --> 00:44:47,646 हमें उसकी कार मिल गई। 589 00:44:48,230 --> 00:44:50,023 और अगर तुम्हें सच में नहीं पता कि वह कहाँ है, 590 00:44:50,774 --> 00:44:52,943 तो तुम्हें यह तो पता ही होगा कि हम उसे पहले ढूँढ लेंगे। 591 00:44:53,485 --> 00:44:56,029 तुम्हें इस मामले में सही पक्ष की ओर आने के बारे में सोचना चाहिए। 592 00:44:56,113 --> 00:44:57,781 शायद तुम्हारे बचने का कोई रास्ता हो। 593 00:44:57,865 --> 00:44:59,116 भाड़ में जाओ, डच। 594 00:45:00,701 --> 00:45:01,952 तुम हमेशा मुश्किल रास्ता चुनती हो, हँ? 595 00:45:02,035 --> 00:45:03,036 हाँ, ज़ाहिर है। 596 00:45:04,454 --> 00:45:05,706 मुझे अपने प्रति सच्चा रहना है। 597 00:45:11,211 --> 00:45:12,754 सत्यानाश। 598 00:45:19,178 --> 00:45:20,554 उसे बुझाओ! 599 00:45:21,889 --> 00:45:23,098 लकी। 600 00:45:37,070 --> 00:45:38,155 लकी! 601 00:46:03,597 --> 00:46:06,016 आप ख़तरे में केवल तब होते हैं, जब नियंत्रण आपके हाथ में नहीं होता। 602 00:46:08,018 --> 00:46:09,811 नियंत्रण हमारे हाथों में है। 603 00:46:16,151 --> 00:46:18,737 लकी 10 604 00:46:48,684 --> 00:46:51,770 नहीं, मैं समझा नहीं सकता 605 00:46:52,271 --> 00:46:55,566 मैं उसका चेहरा नहीं पहचानता 606 00:46:56,233 --> 00:46:59,319 जब मैं अकेला छुपा हुआ होता हूँ बत्तियां बंद होती हैं 607 00:46:59,403 --> 00:47:03,198 मेरे शीशे के घर पर पत्थर मार रहा है 608 00:47:05,075 --> 00:47:10,497 यह सबसे अजीब अलविदा है 609 00:47:13,041 --> 00:47:18,630 यह सबसे अजीब अलविदा है 610 00:47:20,465 --> 00:47:23,719 मैं अपना हाथ फैलाता हूँ 611 00:47:24,261 --> 00:47:27,556 इस दुनिया को फिर से महसूस करने के लिए 612 00:47:28,140 --> 00:47:32,269 पर तुम्हारी याद की डोर मुझे खींचती है 613 00:47:32,352 --> 00:47:36,607 सब कुछ पहुँच से बाहर रखती है 614 00:47:36,690 --> 00:47:40,068 मैं यह समझा नहीं सकता 615 00:47:40,152 --> 00:47:44,031 नहीं, मैं अपना ख़ुद का चेहरा नहीं पहचानता 616 00:47:44,114 --> 00:47:46,116 तो मैं बत्तियाँ बुझाकर अकेले छुपा रहता हूँ 617 00:47:46,200 --> 00:47:48,202 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू