1 00:00:14,848 --> 00:00:16,183 टारवॉटर 2 00:00:16,725 --> 00:00:20,854 सात साल पहले 3 00:01:39,933 --> 00:01:42,644 मारो उसे! मारो उस हरामी को! 4 00:01:44,980 --> 00:01:47,774 उसे जान से मार दो! उस हरामी को जान से मार दो! 5 00:03:43,390 --> 00:03:44,975 वह आख़िर है कहाँ? 6 00:03:45,851 --> 00:03:47,394 क्या हमें घर पर नज़र रखनी चाहिए? 7 00:03:47,477 --> 00:03:48,645 वह वापस आ सकता है। 8 00:03:53,817 --> 00:03:54,943 हे! 9 00:03:55,986 --> 00:03:58,363 - हमें यहाँ अंदर बैकअप चाहिए, तुरंत! - हिलना मत! 10 00:03:58,447 --> 00:04:00,782 नहीं! मैं विरोध नहीं कर रहा हूँ! नहीं! मुझे नहीं पता था तुम लोग पुलिसवाले हो। 11 00:04:05,537 --> 00:04:06,830 {\an8}अतीत 12 00:04:08,874 --> 00:04:10,542 कमबख़्त लेटे रहो। 13 00:04:15,714 --> 00:04:20,552 केप फ़ियर 14 00:04:27,100 --> 00:04:28,310 {\an8}जॉन डी. मैकडॉनल्ड के उपन्यास 15 00:04:28,393 --> 00:04:29,394 {\an8}"दी एक्सीक्यूशनर्स" पर आधारित 16 00:04:42,616 --> 00:04:44,284 बस थोड़ा सा चुभेगा। 17 00:04:44,368 --> 00:04:46,245 - ग्रेसन से बात हुई? - अभी तक नहीं। 18 00:04:46,328 --> 00:04:49,373 शायद अब थाने में केडी से पूछताछ हो रही होगी। 19 00:04:49,456 --> 00:04:51,500 क्या तुम्हें कुछ याद आया? 20 00:04:51,583 --> 00:04:53,043 तुम कहाँ गए थे? 21 00:04:53,126 --> 00:04:54,127 तुमने क्या लिया था? 22 00:04:55,379 --> 00:04:57,089 तुम पूरा दिन ग़ायब थे, ज़ैक। 23 00:05:02,344 --> 00:05:03,554 नैटली बोल रही हूँ। 24 00:05:05,597 --> 00:05:09,142 अगर तुम्हें याद हो कि तुम्हारी पैर की उँगली कहाँ कटी थी, तो मैं उसे बर्फ़ में रख सकता हूँ। 25 00:05:09,226 --> 00:05:10,394 उसे वापस लगा सकते हैं। 26 00:05:15,816 --> 00:05:16,900 क्या हुआ? 27 00:05:16,984 --> 00:05:19,111 - क्या हुआ? तुम ठीक हो? - निगलना मुश्किल हो रहा है। 28 00:05:19,194 --> 00:05:20,696 क्या मेरी बात किसी डॉक्टर से हो सकती है? 29 00:05:21,530 --> 00:05:22,865 वह थोड़ी देर में आपसे मिलेंगे। 30 00:05:22,948 --> 00:05:24,491 मैं देखता हूँ अगर हम तुम्हें... 31 00:05:33,166 --> 00:05:34,168 हट जाइए। 32 00:05:36,503 --> 00:05:38,881 - नहीं! - रुकिए, रुकिए। मैम। 33 00:05:40,048 --> 00:05:42,092 हे भगवान! मैम... 34 00:05:42,176 --> 00:05:44,761 - छोड़ दो! छोड़ दो मुझे! - मुझे मदद चाहिए! 35 00:05:47,222 --> 00:05:48,223 ज़रा सम्भालकर। 36 00:05:55,480 --> 00:05:56,481 कप ही नहीं हैं। 37 00:05:56,565 --> 00:05:58,775 ठीक है, डॉक, जो आपको करना है, करिए। 38 00:06:00,444 --> 00:06:04,156 आपको बिल्कुल स्थिर रहना है, जब तक मैं इसे ठीक से नहीं लगा देता। 39 00:06:04,239 --> 00:06:06,325 आप कब तक इसके साथ छेड़छाड़ करते रहेंगे? 40 00:06:06,408 --> 00:06:08,785 जब पुलिस वालों ने मुझ पर हमला किया, उन्होंने इसे बुरी तरह मरोड़ दिया था। 41 00:06:10,078 --> 00:06:12,331 यह टूटी नहीं है, ठीक है? यह बस अपनी जगह से हट गई है। 42 00:06:12,414 --> 00:06:13,498 आपको पूरा यक़ीन है? 43 00:06:13,999 --> 00:06:15,834 - क्या आपने यह पहले किया है? - दिन-रात यही करता हूँ। 44 00:06:17,920 --> 00:06:19,963 - क्या सबसे अच्छा तरीक़ा यही है? - यही एकमात्र तरीक़ा है। 45 00:06:21,256 --> 00:06:22,424 - ठीक है। - नहीं, नहीं। 46 00:06:27,513 --> 00:06:29,223 - हिलो मत। एकदम स्थिर रहो... - ठीक है, सर, सर। 47 00:06:29,306 --> 00:06:31,600 - मुझे करने दीजिए। मैं करता हूँ। मैं करता हूँ। - नहीं... 48 00:06:33,477 --> 00:06:34,937 हो गया। आसान था। 49 00:06:35,938 --> 00:06:41,193 और अब आपकी उँगली पर स्प्लिंट लगा दी गई है, मिस्टर केडी। 50 00:06:41,276 --> 00:06:42,569 ठीक है। शुक्रिया। 51 00:06:42,653 --> 00:06:45,656 और अब यह पूरी तरह से आपके हवाले हैं, डिटेक्टिव्स। 52 00:06:46,698 --> 00:06:47,866 शुक्रिया, डॉक्टर। 53 00:06:47,950 --> 00:06:51,703 कोई जवाब नहीं दे रहा है। लगता है वे सब मेरे बारे में भूल गए। 54 00:06:51,787 --> 00:06:54,456 समझ में नहीं आ रहा कि उसकी पैर की उँगली कैसे कट गई। तुम्हारी माँ कहाँ थीं? 55 00:06:54,540 --> 00:06:55,874 - टॉम कहाँ था? - पॉल। 56 00:06:57,209 --> 00:06:58,627 मैं वापस सोने आ रहा हूँ। 57 00:06:59,628 --> 00:07:02,631 - ठीक है, तो... - माफ़ करना। ब्रिटनी को नींद नहीं आती। 58 00:07:03,382 --> 00:07:04,550 - बातचीत अच्छी रही, डैड। - नाइट। 59 00:07:33,036 --> 00:07:34,955 - कमबख़्त पार्टी हो जाए! - भगवान। 60 00:07:35,038 --> 00:07:37,457 - कैली। - मैं शराब लाई हूँ। मैं जॉइंट भी लाई हूँ। 61 00:07:37,541 --> 00:07:40,210 - हे। हे। - यह तो बहुत अच्छी बात है। 62 00:07:41,587 --> 00:07:43,630 - हे भगवान। - मैंने तुम्हें चौंका दिया। 63 00:07:44,214 --> 00:07:46,466 मैं तुम्हारी पसंद की चीज़ें लाई हूँ। सब कुछ लाई हूँ। 64 00:07:46,967 --> 00:07:49,887 मिस्टर केडी, अगर हम कुछ सवाल पूछें तो आपको कोई ऐतराज़ तो नहीं? 65 00:07:49,970 --> 00:07:52,472 क्या यह वही समय है जब एक समझदार आदमी एक वकील की माँग करता है? 66 00:07:54,558 --> 00:07:57,936 देखिए, सर, आज रात आपने तीन पुलिस वालों पर हमला किया। 67 00:07:58,020 --> 00:08:00,355 मुझे लगता है एक समझदार व्यक्ति हमारे साथ सहयोग करना चाहेगा। 68 00:08:00,439 --> 00:08:03,817 आप हमें यह क्यों नहीं बताते कि पिछले 24 घंटों में आप क्या कर रहे थे? 69 00:08:04,693 --> 00:08:07,154 आपके ऑफ़िसरों ने अपनी पहचान नहीं बताई थी। 70 00:08:07,237 --> 00:08:11,491 आपका एयरबीएनबी एक गेस्ट हाउस था। प्रॉपर्टी के मालिक ने हमें मंज़ूरी दे दी थी। 71 00:08:11,575 --> 00:08:14,578 देखिए, आधी रात को फुसफुसाहटें हो रही थीं... 72 00:08:14,661 --> 00:08:16,038 शरीर अपने-आप प्रतिक्रिया देने लगता है। 73 00:08:16,914 --> 00:08:18,415 आपको पता है मेरे दिमाग़ में चोट लगी है? 74 00:08:19,041 --> 00:08:20,417 हाँ, वह दिमाग़ की चोट... 75 00:08:21,460 --> 00:08:25,005 क्या उसकी वजह से आपको कभी भ्रम होता है या कुछ चीज़ें दिखाई देती हैं? 76 00:08:25,923 --> 00:08:28,133 जैसे, आपकी मृत पत्नी या बच्चा? 77 00:08:30,719 --> 00:08:31,845 क्या हुआ? 78 00:08:33,096 --> 00:08:34,972 अब मुझे पता चल गया आपको किसने भेजा है। 79 00:08:37,476 --> 00:08:40,312 और इसमें आपको इतना मज़ेदार क्या लग रहा है, मिस्टर केडी? 80 00:09:04,086 --> 00:09:05,546 शैतान का नाम लिया और शैतान हाज़िर। 81 00:09:08,882 --> 00:09:11,510 ग्रेसन, मैं मिस्टर केडी से अकेले में कुछ बात करना चाहूँगी। 82 00:09:12,511 --> 00:09:14,555 आप एक दूसरे को जानते हैं? बेशक जानते होंगे। 83 00:09:16,348 --> 00:09:18,851 मुझे लगता है यह मामला आप हमें सम्भालने दीजिए, मिस बॉडन। 84 00:09:18,934 --> 00:09:20,978 दरअसल, मैं भी एक वकील से बात करना चाहता हूँ। 85 00:09:21,812 --> 00:09:22,813 इस वकील से। 86 00:09:23,772 --> 00:09:24,773 तुमने सुन लिया। 87 00:09:39,997 --> 00:09:41,665 क्या यहाँ का काम कभी पूरा भी होगा? 88 00:09:42,583 --> 00:09:45,294 मेरे डैड ने एक और कांट्रेक्टर को निकाल दिया। 89 00:09:47,713 --> 00:09:49,631 जब टॉम ग़ुस्से में होते हैं तो काफ़ी आकर्षक लगते हैं। 90 00:09:50,549 --> 00:09:55,846 उस "मैं पहले मरीन में था और तुम्हें उठाकर आसानी से बेंच-प्रेस कर सकता हूँ," वाले अंदाज़ में। 91 00:09:59,766 --> 00:10:02,936 क्या? तुम दोनों का कोई ख़ून का रिश्ता तो है नहीं। 92 00:10:03,937 --> 00:10:05,689 तुम ऐसी क्यों हो? 93 00:10:05,772 --> 00:10:07,107 अपना मूड मत ख़राब करो। 94 00:10:08,317 --> 00:10:09,902 मुझे मस्ती करती हुई नैटली ज़्यादा अच्छी लगती है। 95 00:10:20,662 --> 00:10:21,663 पी भी लो। 96 00:10:22,581 --> 00:10:26,668 मैं नहीं चाहती कि जब वे वापस आएँ, मैं उन्हें नशे में धुत मिलूँ। 97 00:10:28,587 --> 00:10:29,588 ठीक है। 98 00:10:37,262 --> 00:10:38,555 वैसे तुम मुझे पिला सकती हो। 99 00:10:40,182 --> 00:10:42,059 तुम ख़ुद जॉइंट नहीं पी सकतीं? 100 00:10:43,477 --> 00:10:44,728 तुम चाहती हो कि मैं, मतलब, 101 00:10:45,521 --> 00:10:48,690 इसे चबा-चबाकर चिड़िया के बच्चे की तरह तुम्हारे मुँह में डालूँ? 102 00:10:50,150 --> 00:10:51,151 नहीं। 103 00:11:12,130 --> 00:11:14,466 अह-अह। बहुत अजीब लगेगा। 104 00:11:18,887 --> 00:11:20,097 माफ़ करना। 105 00:11:28,355 --> 00:11:29,356 क्या कोई फ़ोन बज रहा है? 106 00:11:30,399 --> 00:11:32,442 तुम्हारे उँगलियाँ और पैर की उँगलियाँ काटने वाले 107 00:11:32,526 --> 00:11:35,028 भाषण देने के ठीक बाद मेरा बेटा घर आया और उसके पैर में नौ उँगलियाँ थीं। 108 00:11:35,112 --> 00:11:38,407 वाह। तुम्हारे बेटे के पैर की उँगली कट गई? क्या हुआ? 109 00:11:38,490 --> 00:11:40,784 उसे याद नहीं है क्योंकि तुमने उसे कुछ नशीली चीज़ पिला दी थी। 110 00:11:41,368 --> 00:11:43,120 - मैंने उसे नशीली चीज़ पिला दी? - हाँ। 111 00:11:44,121 --> 00:11:45,330 मैं ऐसा क्यों करूँगा? 112 00:11:45,414 --> 00:11:48,208 मैक्स। मुझे पता है यह तुमने ही किया है। 113 00:11:49,126 --> 00:11:50,794 फिर मैं तुमसे दोबारा पूछता हूँ। 114 00:11:52,045 --> 00:11:53,797 मैं तुम्हें तकलीफ़ क्यों देना चाहूँगा? 115 00:11:57,968 --> 00:11:59,428 मैं तुम्हारा दिमाग़ नहीं पढ़ सकती। 116 00:12:01,680 --> 00:12:03,473 मुझे तुम्हारे बेटे के लिए अफ़सोस हो रहा है। 117 00:12:03,557 --> 00:12:06,977 अगर वह ड्रग्स ले रहा है और ग़लत फ़ैसले ले रहा है, यह उसके लिए अच्छा नहीं है। 118 00:12:07,060 --> 00:12:10,439 लेकिन, उसकी उम्र बहुत कम है। वह बदल सकता है। तुम भी बदल गई थीं। 119 00:12:11,023 --> 00:12:12,191 मत करो। 120 00:12:12,274 --> 00:12:13,567 - क्या? - तुम मुझे नहीं जानते। 121 00:12:13,650 --> 00:12:14,651 - नहीं? - नहीं। 122 00:12:14,735 --> 00:12:18,113 मुझे याद आ रहा है कि हम कई मायनों में एक जैसे हैं। 123 00:12:18,197 --> 00:12:20,991 जैसे, मुश्किल बचपन, और सख़्त पिता। 124 00:12:21,074 --> 00:12:24,912 और सुनो, तुम्हारा बेटा ख़ुशक़िस्मत है कि तुम उसके साथ हो। 125 00:12:27,581 --> 00:12:31,585 और तुम भी ख़ुशक़िस्मत हो। तुम्हें वह सब कुछ मिल गया जो तुम चाहती थीं। 126 00:12:33,086 --> 00:12:34,087 भाड़ में जाओ। 127 00:12:38,383 --> 00:12:40,385 - ज़ैक बॉडन? - वह वहाँ पर है। 128 00:12:42,304 --> 00:12:44,139 - मिस्टर बॉडन? - हाँ। 129 00:12:44,640 --> 00:12:46,558 मैं डॉ. मिंटर हूँ। मैं एक मनोचिकित्सक हूँ। 130 00:12:46,642 --> 00:12:47,935 - हाय। - क्या मैं आपसे बात कर सकती हूँ? 131 00:12:48,018 --> 00:12:50,270 हाँ। मेरी पत्नी बस अभी आती ही होंगी। 132 00:12:52,439 --> 00:12:53,982 तुम कहाँ हो? प्रश्नवाचक चिह्न। 133 00:12:56,276 --> 00:12:57,861 क्या आपका बेटा ड्रग्स लेता है? 134 00:12:58,612 --> 00:12:59,947 नहीं। नहीं। 135 00:13:00,030 --> 00:13:03,700 मेरा मतलब, शायद वीड लेता हो, लेकिन हार्ड ड्रग्स नहीं। 136 00:13:03,784 --> 00:13:05,536 परिवार में पहले किसी को मानसिक बीमारी रही है? 137 00:13:05,619 --> 00:13:06,745 नहीं, नहीं। 138 00:13:08,497 --> 00:13:11,834 मेरी पत्नी के डैड को रही है। वह शायद बायपोलर हैं। 139 00:13:11,917 --> 00:13:13,710 पर अब उनका मेलजोल नहीं है। 140 00:13:13,794 --> 00:13:14,795 और आपकी तरफ़ के परिवार में? 141 00:13:15,921 --> 00:13:16,922 नहीं। 142 00:13:18,882 --> 00:13:21,051 क्या घर पर कुछ चल रहा है? स्कूल में? 143 00:13:28,684 --> 00:13:33,730 पिछले साल, ज़ैक की उसी की उम्र की एक गर्लफ़्रेंड थी, और ज़ैक के पास उसकी कुछ... 144 00:13:35,148 --> 00:13:37,317 अंतरंग तस्वीरें थीं। 145 00:13:38,151 --> 00:13:39,486 और उसका... 146 00:13:39,570 --> 00:13:42,281 अपने दोस्तों के साथ एक छोटा सा चैट ग्रुप था। 147 00:13:42,364 --> 00:13:43,365 और... 148 00:13:43,448 --> 00:13:47,119 पर शायद उनमें से एक और लड़का उस लड़की को पसंद करता था, और उसने उस लड़की को यह बता दिया। 149 00:13:48,287 --> 00:13:54,459 मेरा मतलब, ज़ैक ने माफ़ी माँग ली थी, पर स्कूल ने मिसाल कायम करने के लिए उसे सज़ा दी। 150 00:13:54,543 --> 00:13:57,087 वह... वह मामला महीनों तक चलता रहा था। 151 00:13:57,171 --> 00:13:59,006 मुझे... बड़ा शर्मिंदगी भरा मामला है। 152 00:13:59,089 --> 00:14:00,174 और... 153 00:14:01,175 --> 00:14:02,676 उसने अपने दोस्तों को खो दिया 154 00:14:02,759 --> 00:14:04,845 और तब से वह सबसे दूर रहने लगा है। 155 00:14:11,393 --> 00:14:13,395 ओह, धत्। यह महक कैसी है? 156 00:14:30,913 --> 00:14:32,664 हे भगवान। यह तो पॉसम है। 157 00:14:32,748 --> 00:14:35,501 कैली! 158 00:14:36,126 --> 00:14:37,127 धत्। 159 00:14:38,545 --> 00:14:39,546 वाह। 160 00:14:41,840 --> 00:14:43,217 हे भगवान। 161 00:14:44,218 --> 00:14:47,054 कमबख़्त यह क्या है? ये सब चीज़ें क्या हैं? 162 00:14:56,271 --> 00:14:57,272 कॉल आ रही है 163 00:14:57,356 --> 00:14:58,732 {\an8}छूटी हुई कॉल - द सकर्स 164 00:14:58,815 --> 00:15:00,692 {\an8}यह तो कमबख़्त ज़ैक का फ़ोन है। 165 00:15:07,032 --> 00:15:08,033 हे भगवान। 166 00:15:08,617 --> 00:15:10,202 क्या यहाँ कोई डॉक्टर आ सकता है प्लीज़? 167 00:15:10,285 --> 00:15:11,578 मैं आपको बाद में फ़ोन करती हूँ। 168 00:15:12,371 --> 00:15:14,665 हम ऐसे ही बहस करते रह सकते हैं। 169 00:15:14,748 --> 00:15:17,793 तुम पुलिस वालों से कह सकती हो कि मैं लोगों की उँगलियाँ काटता फिरता हूँ 170 00:15:17,876 --> 00:15:21,004 और मुझे अपना मृत परिवार दिखाई देता है। 171 00:15:21,088 --> 00:15:23,966 वैसे, तुम्हें पता है कि मेरा सच में वह मतलब नहीं था, है ना? 172 00:15:24,591 --> 00:15:28,554 या तुम्हें लगता है कि इतने साल जेल में बंद रहकर मैं, मतलब, 173 00:15:28,637 --> 00:15:30,764 बिल्कुल सनकी और पागल हो गया हूँ। हद है। 174 00:15:30,848 --> 00:15:32,808 मुझे नहीं लगता कि तुम पागल हो। 175 00:15:32,891 --> 00:15:33,976 मुझे लगता है कि तुम अपराधी हो। 176 00:15:34,560 --> 00:15:35,769 ऐना, तुम कहाँ हो? 177 00:15:37,145 --> 00:15:38,355 आराम से। ठीक है। 178 00:15:38,438 --> 00:15:40,107 सत्रह साल बाद जेल से रिहा होकर, 179 00:15:41,233 --> 00:15:44,278 तुम्हें लगता है कि मैं सबसे पहले जाकर किसी बच्चे के शरीर को काटूँगा? 180 00:15:45,529 --> 00:15:47,489 बस उसकी मॉम को परेशान करने के लिए? 181 00:15:48,407 --> 00:15:50,909 तुमने मेरे बेटे के साथ कमबख़्त क्या किया है? 182 00:15:51,952 --> 00:15:53,871 और कमबख़्त उसके पैर की उँगली कहाँ है? 183 00:15:55,205 --> 00:15:56,874 नैट, मैं अभी बात नहीं कर सकता। क्या हुआ? 184 00:15:56,957 --> 00:15:59,418 उसने वह यहीं किया था। उसने वह घर में ही किया था। 185 00:16:00,586 --> 00:16:01,587 डेन में। 186 00:16:01,670 --> 00:16:02,921 हे, इसकी साँस अटक रही है! 187 00:16:07,301 --> 00:16:08,302 तुम ठीक हो? 188 00:16:12,264 --> 00:16:13,265 भगवान। 189 00:16:14,099 --> 00:16:15,350 क्या यह इनके पैर की उँगली है? 190 00:16:16,101 --> 00:16:17,144 - हाँ। - मुझे यह कैसे पता होगा... 191 00:16:17,227 --> 00:16:18,478 - मिस बॉडन? - क्या? 192 00:16:18,562 --> 00:16:19,938 आपके बेटे से जुड़ी बात है। 193 00:16:25,194 --> 00:16:27,738 मुझे नहीं लगता कि अपने पैर की उँगली ख़ुद ही काट लेना मुमकिन भी है? 194 00:16:27,821 --> 00:16:31,658 वैसे, जोड़ों से पैर की उँगलियाँ अलग करने में ज़्यादा ताक़त नहीं लगती। 195 00:16:32,993 --> 00:16:35,204 डॉक्टर ने कहा, "उसे एक छोटी गाजर जैसा समझो।" 196 00:16:35,287 --> 00:16:36,330 - क्या? - मैं... 197 00:16:38,373 --> 00:16:40,626 जब हम फ़ंडरेज़र कार्यक्रम में थे, वह घर आया होगा, 198 00:16:40,709 --> 00:16:42,961 उसने कुछ नशा किया होगा, 199 00:16:44,296 --> 00:16:46,340 और घर में ही अपने पैर की उँगली काट ली होगी। 200 00:16:47,049 --> 00:16:49,009 फिर हमारे घर आने के बाद, वह मुख्य द्वार से बाहर गया होगा, 201 00:16:49,092 --> 00:16:50,552 और इसी वजह से अलार्म बजा होगा। 202 00:16:51,053 --> 00:16:52,429 उसकी उँगली किसी और ने काटी है। 203 00:16:53,639 --> 00:16:56,016 मैक्स हमारे साथ फ़ंडरेज़र कार्यक्रम में था। 204 00:16:56,099 --> 00:16:57,309 वह बीच में आया था। 205 00:16:57,893 --> 00:17:00,312 देखो, उससे पहले, वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रहा था। 206 00:17:01,230 --> 00:17:03,065 उसके पास किसी और जगह होने का पुख़्ता सबूत है। 207 00:17:03,148 --> 00:17:04,148 क्या? 208 00:17:05,651 --> 00:17:07,778 क्या, ज़ैक ने अपने साथ यह ख़ुद ही किया है? 209 00:17:11,698 --> 00:17:12,699 नहीं। 210 00:17:13,534 --> 00:17:14,660 मैं घर जाना चाहता हूँ। 211 00:17:15,743 --> 00:17:17,079 जानती हूँ, जान। जानती हूँ। 212 00:17:17,996 --> 00:17:20,332 तुम्हें बस रात भर यहाँ रहने की ज़रूरत है, ठीक है? 213 00:17:21,250 --> 00:17:22,251 हाँ, ठीक है। 214 00:17:22,334 --> 00:17:24,127 ठीक है, मैं जाकर नैटली को देखती हूँ। 215 00:17:24,211 --> 00:17:25,628 - ठीक है। - मैं वापस आ जाऊँगी। 216 00:17:25,712 --> 00:17:26,713 - ठीक है। - ठीक है? 217 00:17:26,797 --> 00:17:27,798 बाय। 218 00:17:27,881 --> 00:17:28,882 बाय। 219 00:17:37,140 --> 00:17:38,517 रुकिए, रुकिए, रुकिए, रुकिए, रुक जाइए। 220 00:17:39,101 --> 00:17:40,477 मुझे पेशाब करना है। 221 00:17:42,437 --> 00:17:43,814 - आ जाओ। मैंने सम्भाला हुआ है। - नहीं, मैं... 222 00:17:43,897 --> 00:17:45,899 मुझे अंदर तक छोड़ने की ज़रूरत नहीं है, डैड। 223 00:17:46,775 --> 00:17:49,069 - मैं यहीं पर इंतज़ार करता हूँ। - हाँ। 224 00:18:07,546 --> 00:18:10,007 मैंने सुना कि तुम्हारे पैर की एक उँगली ग़ायब हो गई। 225 00:18:11,008 --> 00:18:12,009 दर्द हो रहा है? 226 00:18:13,760 --> 00:18:15,012 नहीं, ज़्यादा नहीं। 227 00:18:15,512 --> 00:18:16,513 अच्छी बात है। 228 00:18:22,102 --> 00:18:24,104 तुम्हारे माता-पिता तुम्हारा अच्छे से ख़याल रखेंगे। 229 00:18:29,443 --> 00:18:30,652 भाड़ में जाएँ मेरे माता-पिता। 230 00:18:40,412 --> 00:18:41,413 ठीक हो? 231 00:18:41,496 --> 00:18:42,497 हाँ। 232 00:18:43,624 --> 00:18:47,503 मैं बहुत तक गया हूँ। चलिए, ऊपर चलते हैं। 233 00:18:48,337 --> 00:18:49,880 तुम्हारा शानदार कमरा तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है। 234 00:20:37,863 --> 00:20:39,489 हे भगवान। माफ़ करना। 235 00:20:41,617 --> 00:20:42,826 ज़ैक के बारे में कोई नई ख़बर? 236 00:20:44,411 --> 00:20:47,164 तुम्हारे डैड अभी भी अस्पताल में हैं। मैं वहाँ वापस जा रही हूँ। 237 00:20:48,916 --> 00:20:50,375 मैंने यहाँ एक पॉसम को देखा। 238 00:20:52,252 --> 00:20:54,213 मुझे लगता है वह शायद दीवार में रह रहा है। 239 00:20:56,757 --> 00:20:58,717 दरअसल, एक दिन मुझे खरोंचने की आवाज़ सुनाई दी थी। 240 00:20:58,800 --> 00:21:00,427 तुम्हें पता है यह सब सामान कैसा है? 241 00:21:01,595 --> 00:21:02,596 नहीं। 242 00:21:03,388 --> 00:21:07,351 और तुमने उसे ऐसा कुछ करते हुए पहले कभी नहीं देखा? 243 00:21:08,310 --> 00:21:09,311 कभी नहीं। 244 00:21:11,980 --> 00:21:16,276 अब तो वह मुझसे बात ही नहीं करता है। 245 00:21:18,487 --> 00:21:20,489 डैनी ने बताया कि वह ऑनलाइन एक लड़की से मिला। 246 00:21:22,491 --> 00:21:25,327 ज़ाहिर है वह बेहद आकर्षक है। 247 00:21:25,994 --> 00:21:27,663 बहुत अच्छे। यह तो अच्छी बात है। 248 00:21:30,916 --> 00:21:34,670 वैसे, मुझे उसका फ़ोन मिला। 249 00:21:35,254 --> 00:21:36,922 मुझे उसका पासवर्ड नहीं पता, लेकिन... 250 00:21:45,264 --> 00:21:48,016 भगवान का शुक्र है कि हम तुम पर हमेशा भरोसा कर सकते हैं कि तुम ठीक रहोगी। 251 00:21:57,192 --> 00:21:59,653 नोआ, मैं आज काम पर नहीं आ सकती। मैं अभी बस... 252 00:22:01,822 --> 00:22:03,031 तुम सच कह रही हो? 253 00:22:04,825 --> 00:22:05,826 कैसे? 254 00:22:17,045 --> 00:22:19,423 वे दोनों? कमबख़्त यह क्या हो गया? 255 00:22:19,506 --> 00:22:22,885 उन्हें लगता है कि बनी ने बायरन को गोली मारी, फिर वह गिर पड़ी। शायद दिल के दौरे से। 256 00:22:23,468 --> 00:22:25,095 पर बनी ने उसे जेल से छुड़ाने के लिए सालों मेहनत की। 257 00:22:25,179 --> 00:22:27,556 लगता है आपके उन्हें यहाँ छोड़ने के बाद वह वापस बाहर चला गया। 258 00:22:27,639 --> 00:22:29,558 जब घर आया तो होश में नहीं था, शराब या किसी नशे के असर में। 259 00:22:29,641 --> 00:22:32,519 पड़ोसियों ने लड़ाई-झगड़े, चीखने और फिर धमाके की आवाज़ें सुनीं। 260 00:22:33,270 --> 00:22:35,689 पता है, लोग हमेशा वैसे नहीं होते हैं जैसी आप उनसे उम्मीद करते हैं। 261 00:22:36,857 --> 00:22:38,150 नहीं, मुझे उन्हें देखना है। 262 00:22:38,233 --> 00:22:39,443 हाँ, मुझे लगा ही था। 263 00:22:51,955 --> 00:22:53,373 हमें यहाँ रहने की ज़रूरत नहीं है। 264 00:22:55,626 --> 00:22:56,627 हाँ। 265 00:22:57,794 --> 00:23:01,256 उसने मुझसे कहा था कि वह इंडी 500 रेस देखने जाना चाहता है। अपनी मॉम को साथ लेकर। 266 00:23:01,340 --> 00:23:02,674 मेरा मतलब, कमबख़्त क्या हो गया? 267 00:23:03,425 --> 00:23:06,053 हे, देखो। जेल इंसान को कई अलग-अलग मायनों में बदल सकती है 268 00:23:06,136 --> 00:23:07,971 और यह बात वहीं जाकर समझ आती है। 269 00:23:08,055 --> 00:23:10,098 वह एक आदमी को बना भी सकती है, और उसे तोड़ भी सकती है, 270 00:23:10,182 --> 00:23:13,101 या फिर उसे इतना बदल सकती है कि उसकी ख़ुद की मॉम भी उसे पहचान न सकें। 271 00:23:13,185 --> 00:23:14,228 इसलिए ख़ुद को दोष मत दो। 272 00:23:14,311 --> 00:23:15,729 हे, देखो। यह सही समय नहीं है, 273 00:23:15,812 --> 00:23:18,315 लेकिन हमें एक और निर्दोष बंदे के बारे में बात करने की ज़रूरत है। 274 00:23:19,650 --> 00:23:21,652 मैक्स नहीं। रूबेन। 275 00:23:22,319 --> 00:23:23,737 वह अपनी अपील वापस लेना चाहता है। 276 00:23:23,820 --> 00:23:26,782 वह इस मोड़ पर हार नहीं मान सकता। छह हफ़्तों में उसे फाँसी दे दी जाएगी। 277 00:23:26,865 --> 00:23:30,035 इसीलिए तुम्हें आज ही टारवॉटर जाना होगा 278 00:23:30,118 --> 00:23:32,579 और उससे बात करके उसमें कमबख़्त फिर से लड़ने का जज़्बा भरना होगा। 279 00:23:32,663 --> 00:23:34,581 मैं... मैं नहीं जा सकती। 280 00:23:35,624 --> 00:23:38,126 ज़ैक... वह अस्पताल में है। 281 00:23:38,210 --> 00:23:39,795 ज़ैक को क्या हो गया? वह ठीक तो है? 282 00:23:39,878 --> 00:23:42,172 मुझे काफ़ी बेहतर नींद आएगी, जब मुझे इस सवाल का जवाब पता चल जाएगा, 283 00:23:42,256 --> 00:23:45,384 लेकिन उसे जल्दी ही छुट्टी मिल जाएगी, तो मुझे घर जाना होगा, ठीक है? 284 00:23:45,467 --> 00:23:46,927 मैं रूबेन से कल बात कर लूँगी। 285 00:23:51,306 --> 00:23:52,891 देखो तो कौन आया है। 286 00:23:56,770 --> 00:23:57,771 हाय, मॉम। 287 00:23:58,272 --> 00:23:59,690 बच्चे। 288 00:23:59,773 --> 00:24:03,026 तुम्हें भूख लग रही होगी, हँ? तुम्हें खाने के लिए कुछ चाहिए? 289 00:24:03,569 --> 00:24:04,653 नहीं, नहीं। 290 00:24:04,736 --> 00:24:08,115 सवाना कॉफ़ी रॉस्टर्स की ब्लैक कॉफ़ी अच्छी रहेगी। 291 00:24:08,198 --> 00:24:09,241 ठीक है। कॉफ़ी तैयार करते हैं। 292 00:24:10,617 --> 00:24:13,370 उन्होंने तुम्हें तुम्हारे पैर के लिए कुछ निर्देश वग़ैरह दिए थे? 293 00:24:14,580 --> 00:24:17,207 नहाना मना है। शुक्रवार तक बूट पहने रखना है। 294 00:24:17,291 --> 00:24:18,876 काफ़ी बदबू फैलने वाली है। 295 00:24:19,793 --> 00:24:21,003 उन्होंने कहा मैं उसे रख सकता हूँ। 296 00:24:21,086 --> 00:24:22,087 बूट को? 297 00:24:22,963 --> 00:24:24,339 नहीं। पैर की उँगली को। 298 00:24:28,886 --> 00:24:30,053 मैं कपड़े बदलने जा रहा हूँ। 299 00:24:30,137 --> 00:24:31,138 ठीक है। 300 00:24:38,270 --> 00:24:39,479 जो सोच रही हो, कह दो। 301 00:24:40,397 --> 00:24:43,066 मैं सोच रही हूँ कि हमारे बेटे के साथ ऐसा बहुत कुछ हुआ है 302 00:24:43,150 --> 00:24:44,151 जिसके बारे में हम नहीं जानते, 303 00:24:45,110 --> 00:24:47,863 और हमें जितना कम पता होगा, हमारे लिए उसकी मदद करना उतना ज़्यादा मुश्किल होगा। 304 00:24:48,572 --> 00:24:52,576 और मुझे लगता है कि उसकी मदद करने का सबसे अच्छा तरीक़ा बस यही है कि हम बस उसके लिए मौजूद रहें। 305 00:24:53,160 --> 00:24:55,454 तुम ऐसे कह रहे हो जैसे मैं कुछ और करने को कह रही हूँ। 306 00:24:57,497 --> 00:24:59,875 माफ़ करना, बस यह पूरा बायरन वाला मामला और... 307 00:25:00,459 --> 00:25:02,920 बस ऐसा लगता है जैसे सब कुछ बिखर रहा है, है ना? 308 00:25:12,554 --> 00:25:14,181 वह लड़की कौन है जिससे वह ऑनलाइन मिला था? 309 00:25:15,599 --> 00:25:16,934 भगवान। सही कहा। 310 00:25:19,228 --> 00:25:20,812 पिछले साल सोफ़िया वाले मामले के बाद, 311 00:25:20,896 --> 00:25:23,357 ज़ैक की एक ऑनलाइन गर्लफ़्रेंड है जिसके बारे में हम कुछ नहीं जानते। 312 00:25:24,274 --> 00:25:26,860 तुम्हें लगता है हमें उससे पूछना चाहिए कि क्या उस लड़की ने उसे ड्रग्स दिए थे? 313 00:25:26,944 --> 00:25:27,945 सही कहा। 314 00:25:29,279 --> 00:25:31,281 देखो, हमें जानना होगा कि यह कैसे हुआ था। 315 00:25:34,826 --> 00:25:35,827 हाँ। 316 00:25:37,579 --> 00:25:38,580 ज़ैकरी। 317 00:25:43,460 --> 00:25:44,503 कैसा लग रहा है? 318 00:25:47,923 --> 00:25:48,924 ठीक लग रहा है। 319 00:25:51,260 --> 00:25:52,427 तुम्हें कुछ याद आया? 320 00:25:54,054 --> 00:25:56,974 मतलब तुम्हारे यहाँ से जाने के बाद, क्या तुम किसी से मिले थे, 321 00:25:57,057 --> 00:25:58,976 शायद इंटरनेट पर मिली उस लड़की से? 322 00:26:02,229 --> 00:26:03,564 मुझे अभी भी याद नहीं आ रहा है। 323 00:26:04,231 --> 00:26:05,858 हमें तुम्हारी फ़िक्र हो रही है, ज़ी। 324 00:26:07,276 --> 00:26:08,652 तुम्हें किसी से तो बात करनी होगी। 325 00:26:09,361 --> 00:26:10,696 उन चीज़ों के बारे में, जो मुझे याद नहीं हैं? 326 00:26:12,322 --> 00:26:16,159 अब डॉ. कार्लायल के साथ हफ़्ते में तीन सेशन होंगे। ठीक है? 327 00:26:17,160 --> 00:26:19,496 और कुछ सेशन हम साथ में भी करेंगे। हम दोनों। 328 00:26:20,789 --> 00:26:22,207 इसे मैं अपने पास रखूँगी। 329 00:26:22,291 --> 00:26:23,542 ओह, नहीं। मेरा फ़ोन मैं ही रखूँगा। 330 00:26:23,625 --> 00:26:25,669 - तुम्हारा पासकोड क्या है? - मेरा फ़ोन मुझे वापस दीजिए। 331 00:26:25,752 --> 00:26:27,171 मैं आपको पासकोड नहीं बताऊँगा। 332 00:26:28,714 --> 00:26:30,674 यह तस्वीर कैसी है? 333 00:26:32,384 --> 00:26:33,385 कौन सी तस्वीर? 334 00:26:37,806 --> 00:26:39,558 - कमबख़्त कुतिया कहीं की! - हे, हे, हे, हे। 335 00:26:39,641 --> 00:26:41,143 - मेरा फ़ोन वापस दो। - अपनी मॉम को गाली मत दो। 336 00:26:41,226 --> 00:26:43,187 - मॉम, मुझे... - सब ठीक होने पर फ़ोन वापस मिल जाएगा, ठीक है? 337 00:26:43,270 --> 00:26:45,564 - हे, सुनो! शांत हो जाओ, प्लीज़। - मुझे छोड़िए! डैड। 338 00:26:45,647 --> 00:26:46,773 मॉम! 339 00:26:49,318 --> 00:26:50,319 ऐसी लड़की के दीवाने हो जिसे तुमने कभी छुआ तक नहीं 340 00:26:50,402 --> 00:26:51,737 अब तुम सिर्फ़ एक लड़की नहीं रहीं तूफ़ान बन चुकी हो 341 00:26:51,820 --> 00:26:52,821 फिर मेरी लहरों में डूब जाओ 342 00:26:55,657 --> 00:26:56,658 तो आज रात हम क्या कर रहे हैं? 343 00:26:56,742 --> 00:26:57,743 इस वाले पर नहीं। दूसरे से आओ। 344 00:26:57,826 --> 00:26:58,827 {\an8}तस्वीरें भेजो! 345 00:26:58,911 --> 00:27:00,162 {\an8}बेसब्र लड़का। यह तो बस हमारी शुरुआत है। 346 00:27:09,838 --> 00:27:12,174 तुम ऑनलाइन हो? 347 00:27:39,660 --> 00:27:42,079 घर के पीछे के आँगन का मोशन सेंसर। 348 00:28:35,883 --> 00:28:38,260 ब्रैंडन? ब्रैंडन? 349 00:28:41,096 --> 00:28:42,097 हे, टॉमी। 350 00:28:42,931 --> 00:28:44,224 किसी दिन कोई आपको गोली मार देगा। 351 00:28:45,767 --> 00:28:47,186 तुम और मेरी बेटी जैसे आरामदायक ज़िंदगी जीने वाले 352 00:28:47,269 --> 00:28:49,271 उदारवादी लोग किसी को गोली नहीं मार सकते। 353 00:28:49,354 --> 00:28:50,355 सही कहा। 354 00:28:50,439 --> 00:28:52,649 आप जानते हैं कि अगर ऐना आपको देख लेती, तो धक्के देकर बाहर निकाल देती। 355 00:28:52,733 --> 00:28:53,734 वह कमबख़्त मेरी बेटी है। 356 00:28:53,817 --> 00:28:55,819 अगर मैं चाहूँ तो बरामदे में कुछ भी रख सकता हूँ 357 00:28:55,903 --> 00:28:57,779 और वे दोनों मेरे नवासा-नवासी हैं। 358 00:28:58,447 --> 00:29:00,657 तो मैं बस... मैं नैटली के लिए कुछ लाया था। 359 00:29:00,741 --> 00:29:03,744 मैं उसके लिए फ़ुटबॉल खेलने के लिए स्पाइक्स वाले जूते लाया था। उसे फ़ुटबॉल खेलना पसंद है, है ना? 360 00:29:03,827 --> 00:29:05,537 उसे वह मेगन रेपिनो पसंद है। 361 00:29:05,621 --> 00:29:08,540 वे मेगन रेपिनो के जूते हैं। मेरा मतलब, वे उसके जूते नहीं हैं। 362 00:29:08,624 --> 00:29:11,793 - वह... वह उनकी... मॉडल है। - ठीक है। 363 00:29:11,877 --> 00:29:13,837 वह लड़की... वह मर्दों की टीम के लिए भी खेल सकती थी। 364 00:29:13,921 --> 00:29:16,548 - ठीक है। ठीक है। ठीक है। - वह भी कमाल कर देती। 365 00:29:16,632 --> 00:29:18,217 नैटली का जन्मदिन हफ़्तों पहले था। 366 00:29:18,926 --> 00:29:21,637 ऐना नहीं चाहती कि आप यहाँ आएँ। यह डिब्बा ले जाइए। 367 00:29:22,387 --> 00:29:24,640 मैं कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहा हूँ, कमबख़्त। 368 00:29:24,723 --> 00:29:25,891 तुम... 369 00:29:27,976 --> 00:29:30,312 ऐना से कहना कि मुझे उससे मिलकर बहुत अच्छा लगेगा... 370 00:29:32,898 --> 00:29:33,941 जब भी वह तैयार हो। 371 00:29:37,152 --> 00:29:38,529 मैं आप पर एक एहसान कर देता हूँ। 372 00:29:41,240 --> 00:29:42,824 मैं उसे नहीं बताऊँगा कि आप आए थे। 373 00:29:45,536 --> 00:29:46,662 गुड नाइट, ब्रैंडन। 374 00:30:02,886 --> 00:30:06,306 जब भी वह तैयार हो। जब भी वह तैयार हो। 375 00:30:38,422 --> 00:30:39,548 कमबख़्त तुम कौन हो? 376 00:30:42,009 --> 00:30:43,010 हे। 377 00:30:48,640 --> 00:30:49,975 आख़िर तुझे हो क्या गया है, कुत्ते? 378 00:30:50,893 --> 00:30:52,186 तू भौंकता तक नहीं है। 379 00:30:52,269 --> 00:30:56,231 यार, यह कुत्ता, मुझे लगता है इसे कुछ हो गया है। इसे देखो ज़रा। 380 00:30:56,315 --> 00:30:58,400 बहुत लम्बे समय तक ज़ंजीर में बंधा जानवर 381 00:30:58,483 --> 00:31:00,819 यह सीख जाता है कि चाहे वह कुछ भी करे, उससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। 382 00:31:01,612 --> 00:31:04,281 यह कुत्ता तो जैसे एक ज़िंदा लाश बन गया है, तुम देख नहीं पा रहे हो? 383 00:31:05,782 --> 00:31:07,826 इसे अपने मालिक तक की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही है। 384 00:31:08,493 --> 00:31:11,580 यह बेवक़ूफ़ कुत्ता कोई करतब वग़ैरह करना भी नहीं जानता। 385 00:31:12,122 --> 00:31:16,001 और आँगन में आए अजनबी लोगों पर भौंकना तो इसे बिल्कुल नहीं आता। 386 00:31:17,878 --> 00:31:23,967 तुम जैसे आदमी को, जो अपनी चीज़ों की रखवाली करता है, एक ताक़तवर, ख़तरनाक कुत्ते की ज़रूरत है। 387 00:31:24,051 --> 00:31:25,052 हाँ, तुम सही कह रहे हो। 388 00:31:27,596 --> 00:31:30,807 अगर तुम चाहो तो मैं इसे अपने साथ ले सकता हूँ, 389 00:31:31,642 --> 00:31:37,523 क्योंकि मैं सली मूड ड्राइव वाली ह्यूमेन सोसाइटी में काम करता हूँ, समझ रहे हो? 390 00:31:38,440 --> 00:31:42,402 और तुम कल आ जाना और कहना कि मैक्स ने तुम्हें भेजा है। 391 00:31:42,486 --> 00:31:47,491 क्योंकि वहाँ एक कुत्ता है, एक नया कुत्ता, जो तुम्हारे लिए बिल्कुल सही रहेगा, क्योंकि वह... 392 00:31:47,574 --> 00:31:52,913 वह एक मैक्सिकन पिट बुल है जिसका सिर मानो... मेरे सिर जितना बड़ा है 393 00:31:52,996 --> 00:31:55,874 और वह मेरा गला ऐसे फाड़ देता जैसे... 394 00:31:58,544 --> 00:32:00,128 तुम्हें उसी की ज़रूरत है, मेरे दोस्त। 395 00:32:01,088 --> 00:32:03,173 क्या, तुम कह रहे हो मुझे इस कुत्ते के बदले में वह कुत्ता मिल जाएगा? 396 00:32:03,257 --> 00:32:04,508 जैसे कार वग़ैरह की अदला-बदली होती है? 397 00:32:04,591 --> 00:32:07,886 हाँ, मैं तुम्हारे लिए इसका इंतज़ाम कर दूँगा। और उसका नाम "तू पोइया" है। 398 00:32:07,970 --> 00:32:11,348 समझ गए? तुम उसका या मेरा नाम भूल तो नहीं जाओगे? 399 00:32:12,432 --> 00:32:15,269 तो, वहाँ जाकर तुम आख़िर क्या कहोगे? 400 00:32:16,228 --> 00:32:17,229 - मुझे मैक्स ने भेजा है। - हाँ? 401 00:32:18,605 --> 00:32:19,606 - सही कहा? - हाँ। 402 00:32:19,690 --> 00:32:22,150 मैक्स। मैं यहाँ "तू पोइया" लेने आया हूँ। 403 00:32:23,318 --> 00:32:24,778 - तुम्हारा औज़ार। - सही कहा। 404 00:32:24,862 --> 00:32:26,363 - हाँ। - तुम्हें कुत्ता मिल जाएगा। 405 00:33:25,339 --> 00:33:26,673 मिलती-जुलती तस्वीरें खोजें 406 00:33:26,757 --> 00:33:27,966 खोजा जा रहा है 407 00:33:28,050 --> 00:33:29,051 शून्य मेल 408 00:33:29,134 --> 00:33:31,386 तुम कमबख़्त हो कौन? 409 00:33:31,470 --> 00:33:32,846 एंजेलएक्स 410 00:33:32,930 --> 00:33:34,264 क्या तुम अंदर हो? 411 00:33:36,266 --> 00:33:37,851 तो ज़ैक उस लड़की को मैसेज कर रहा था। 412 00:33:37,935 --> 00:33:38,936 मिसेज मिट जाते हैं 413 00:33:39,019 --> 00:33:41,355 इसलिए मेरे पास बस पिछले कुछ दिनों के मैसेज हैं, पर फिर भी हज़ारों मैसेज हैं। 414 00:33:41,438 --> 00:33:43,398 तुम यहाँ अंदर कब से बैठी हो? 415 00:33:44,358 --> 00:33:47,903 तुम मुझे उस लड़की के बारे में पता लगाने के लिए दोषी महसूस कराने की कोशिश कर रहे हो 416 00:33:47,986 --> 00:33:49,780 जिसने ज़ैक को पूरी तरह से अपने क़ाबू में कर रखा है? 417 00:33:49,863 --> 00:33:52,407 नहीं। मैं तुम्हारा ध्यान खींचने की कोशिश में हूँ, क्योंकि तुम एक चीज़ पर अटक जाती हो। 418 00:33:52,491 --> 00:33:56,703 माफ़ करना अगर मेरा ध्यान इस बात पर अटका है कि हमारे बेटे को ड्रग्स किसने दिए थे। 419 00:33:56,787 --> 00:34:00,791 इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि उसे ड्रग्स किसी ऑनलाइन गेमर लड़की ने दिए थे या मैक्स केडी ने, 420 00:34:00,874 --> 00:34:03,460 या फिर सवाना बनैनाज़ ने। 421 00:34:03,544 --> 00:34:04,711 यहाँ सिर्फ़ ज़ैक मायने रखता है। 422 00:34:05,546 --> 00:34:08,632 हमें उसके लिए मौजूद रहना होगा। हमें सामान्य ज़िंदगी में लौटना होगा। 423 00:34:10,050 --> 00:34:12,886 तो मैं चाहता हूँ कि तुम भी मेरे साथ वही करो, अगर तुम कर सको। 424 00:34:14,763 --> 00:34:17,431 हमें असल दुनिया में बहुत काम करना है। 425 00:34:39,538 --> 00:34:40,539 हैलो। 426 00:34:41,581 --> 00:34:44,793 सोफ़िया। मैं बोल रहा हूँ, ज़ैक। 427 00:34:44,877 --> 00:34:45,878 क्या चाहिए तुम्हें? 428 00:34:46,712 --> 00:34:52,967 मैं बस कहना चाहता था कि मैं... मैं बस... मुझे माफ़ कर दो। फिर से। 429 00:34:53,760 --> 00:34:56,889 मुझे वह नहीं करना... मैं नहीं... 430 00:34:59,808 --> 00:35:00,809 मैं बस... 431 00:35:06,648 --> 00:35:08,066 {\an8}टारवॉटर राज्य जेल सवाना, जॉर्जिया 432 00:35:08,150 --> 00:35:09,902 {\an8}रमीरेज़, कोई मिलने आया है। 433 00:35:09,985 --> 00:35:11,486 मुलाक़ात कक्ष 434 00:35:16,033 --> 00:35:17,743 ये वकील लोग कभी भी हार नहीं मानते। 435 00:35:45,312 --> 00:35:47,814 हैलो, रूबेन। 436 00:35:47,898 --> 00:35:51,193 तुम जानते हो मैं कौन हूँ? 437 00:35:52,277 --> 00:35:57,199 फिर तुम्हें पता होगा कि यह वह आख़िरी जगह है जहाँ मैं कभी भी आना चाहूँगा। 438 00:35:58,867 --> 00:36:00,410 फिर तुम यहाँ क्यों आए हो? 439 00:36:00,494 --> 00:36:04,498 मैंने सुना कि तुम अपील वापस लेने वाले हो। 440 00:36:06,542 --> 00:36:09,545 तुम्हें एसजेएलपी ने भेजा है। 441 00:36:09,628 --> 00:36:11,672 मैंने उनसे कह दिया था कि मैं अब अपील नहीं करूँगा। 442 00:36:13,549 --> 00:36:16,385 मैं यहाँ तुमसे एक बात कहने आया हूँ... 443 00:36:16,468 --> 00:36:20,222 ...कि तुम्हारे दर्द की भी अहमियत है। 444 00:36:20,973 --> 00:36:26,186 तुम्हारा दर्द, तुम उसे अपनाओ और उसे अपनी ताक़त में बदल दो। 445 00:36:28,689 --> 00:36:31,358 पता है, ये शब्द तुम्हारे मुँह से सुनकर अजीब लग रहा है। 446 00:36:33,068 --> 00:36:34,444 मैंने तुम्हारे बारे में कुछ बातें सुनी थीं। 447 00:36:35,153 --> 00:36:37,072 मैं हैरान हूँ कि उन्होंने तुम्हारे जैसे कमीने को यूँ ही निकल जाने दिया। 448 00:36:37,155 --> 00:36:39,074 मैं जन्म से कमीना नहीं था। 449 00:36:39,157 --> 00:36:42,286 इस दुनिया ने मुझे कमीना बना दिया। ज़िंदा रहने के लिए मुझे कमीना बनना पड़ा। 450 00:36:43,287 --> 00:36:44,413 और तुम... 451 00:36:47,332 --> 00:36:51,461 मैंने कभी किसी को नहीं मारा था, जब तक कि उन्होंने मुझे इस घटिया जगह में नहीं डाल दिया। 452 00:36:52,212 --> 00:36:55,215 यह जगह आप पर हावी हो जाती है! 453 00:36:55,299 --> 00:36:59,553 पिछले हफ़्ते ही, मैं वहीं था जहाँ आज तुम हो। 454 00:37:00,345 --> 00:37:04,016 तुम्हें लगता है कि तुम्हारी कहानी ख़त्म हो चुकी है, पर ऐसा नहीं है। 455 00:37:05,767 --> 00:37:08,270 शायद वह तुम्हारी कहानी है ही नहीं। 456 00:37:08,353 --> 00:37:13,483 हो सकता है तुम्हारी ज़िंदगी का कोई बड़ा उद्देश्य हो... जो अब तक सामने नहीं आया। 457 00:37:13,567 --> 00:37:15,903 रूबेन! 458 00:37:33,003 --> 00:37:34,004 ज़ैक। 459 00:37:36,673 --> 00:37:38,091 ज़ैक, तुम आख़िर क्या कर रहे हो? 460 00:37:38,759 --> 00:37:39,801 ज़ैक। 461 00:37:40,719 --> 00:37:42,679 तुम कहाँ जा रहे हो? 462 00:37:42,763 --> 00:37:45,766 डॉक्टर ने मुझसे पैदल चलने को कहा था, तो मैं... 463 00:37:45,849 --> 00:37:48,185 मैं बस सैर करने जा रहा हूँ। 464 00:37:48,810 --> 00:37:50,771 सोफ़िया ने कुछ लोगों को बताया कि तुमने उसे फ़ोन किया। 465 00:37:52,814 --> 00:37:55,275 प्लीज़ कह दो कि अभी तुम वहाँ नहीं जा रहे हो। 466 00:37:55,359 --> 00:37:58,403 बस... मैं... मैं माफ़ी माँगना चाहता हूँ। 467 00:38:00,197 --> 00:38:03,075 जो कुछ हुआ, तुम उसे ठीक नहीं कर सकते। तुम्हें आगे बढ़ना होगा। 468 00:38:03,992 --> 00:38:05,869 तुम्हारे लिए सब कुछ आसान है। 469 00:38:05,953 --> 00:38:08,830 तुम बढ़िया एथलिट हो, पढ़ाई में अच्छी हो, एकदम आदर्श बेटी। 470 00:38:08,914 --> 00:38:10,624 मेरे लिए कुछ भी आसान नहीं है। 471 00:38:12,125 --> 00:38:13,752 यह कमबख़्त थका देने वाला है। 472 00:38:14,628 --> 00:38:16,004 वे मुझे समझते तक नहीं हैं। 473 00:38:20,092 --> 00:38:21,635 मॉम और डैड हमें नहीं जानते। 474 00:38:24,471 --> 00:38:25,472 और हम उन्हें नहीं जानते। 475 00:38:28,308 --> 00:38:30,352 वे बस हमारा भला चाहते हैं। 476 00:38:32,062 --> 00:38:34,898 कम से कम तुम्हारा। तुम उनके असली बच्चे हो। 477 00:38:37,985 --> 00:38:39,069 हालाँकि उन्हें तुम ज़्यादा पसंद हो। 478 00:38:42,155 --> 00:38:44,241 चलो। चलो, घर चलते हैं। 479 00:38:47,870 --> 00:38:52,374 मैं सम्भाल लूँगा। मैं चल सकता हूँ। मैं विकलांग नहीं हूँ, बस पैर की एक उँगली कटी है। 480 00:38:56,253 --> 00:38:58,505 तुम रात में यूँ ही निकल तो नहीं जाओगे, है ना? 481 00:39:01,383 --> 00:39:02,467 मैं नहीं जाऊँगा। 482 00:39:10,100 --> 00:39:11,101 वादा? 483 00:39:13,687 --> 00:39:14,730 नाइट। 484 00:39:14,813 --> 00:39:15,814 नाइट। 485 00:40:02,277 --> 00:40:03,362 मुझे माफ़ कर दो। 486 00:40:06,615 --> 00:40:08,325 पिछले कुछ दिन बहुत तनाव से भरे थे। 487 00:40:11,411 --> 00:40:14,164 पता है, मैं नोआ की कही एक बात के बारे में सोचती रहती हूँ, 488 00:40:14,248 --> 00:40:17,125 कि अगर मैक्स दोषी साबित होता तो यह हमारे लिए कितना बुरा होता। 489 00:40:17,626 --> 00:40:19,586 लेकिन उसके ख़िलाफ़ पुख़्ता सबूत थे। 490 00:40:20,504 --> 00:40:23,423 वह अपनी पत्नी को बहुत मानसिक यातना देता था। 491 00:40:23,507 --> 00:40:26,343 ल्यूमिनोल को उसके घर और उसकी कार की डिक्की में ख़ून के निशान मिले थे... 492 00:40:26,426 --> 00:40:29,221 एमी ब्रैनकाटो ने अपना जुर्म कुबूल किया था। उसके पास क़त्ल का हथियार था। 493 00:40:29,304 --> 00:40:30,556 हो सकता है वह उसे मैक्स ने ही दिया हो। 494 00:40:30,639 --> 00:40:34,726 और उसने अपने सिर में गोली मारकर मैक्स पर आख़िरी एहसान किया था? 495 00:40:34,810 --> 00:40:36,603 वह लोगों को प्रभावित करके उनसे चीज़ें करवा सकता है। 496 00:40:39,273 --> 00:40:41,859 पता है... पता है मैं शायद ज़रूरत से ज़्यादा शक कर रही हूँ। 497 00:40:41,942 --> 00:40:45,320 - माफ़ करना, मैं... - एमी ब्रैनकाटो के उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध थे, 498 00:40:45,404 --> 00:40:47,364 और वह उसकी पत्नी को अपने रास्ते से हटाना चाहती थी। 499 00:40:47,447 --> 00:40:51,994 तो, वे सारे सबूत जो हमारे हिसाब से मैक्स की तरफ़ इशारा कर रहे थे, वे असल में एमी की तरफ़ इशारा कर रहे थे। 500 00:40:55,122 --> 00:40:56,373 मान लो तुम्हारी बात सही है। 501 00:40:58,375 --> 00:40:59,626 क्या तुम्हें अपराधबोध महसूस नहीं होता? 502 00:41:01,962 --> 00:41:03,630 हमने वही किया जो हमें सही लगा। 503 00:41:06,091 --> 00:41:07,092 है ना? 504 00:41:09,303 --> 00:41:12,055 क्या हम बस इस मामले को पीछे नहीं छोड़ सकते? 505 00:41:12,723 --> 00:41:15,976 वापस सामान्य ज़िंदगी जीना शुरू नहीं कर सकते? साथ में? 506 00:41:18,395 --> 00:41:20,814 हाँ। हाँ। 507 00:41:47,132 --> 00:41:48,509 तुमने अलार्म बंद कर दिया? 508 00:41:49,927 --> 00:41:50,969 शुक्रिया की कोई ज़रूरत नहीं है। 509 00:41:51,512 --> 00:41:54,306 ऐसा कोई ज़रूरी काम नहीं है कि तुम एक घंटा ज़्यादा ना सो सको, है ना? 510 00:41:56,141 --> 00:41:58,894 नहीं, शायद नहीं है। लेकिन... 511 00:41:58,977 --> 00:42:02,689 धत्। धत्! धत्! 512 00:42:03,857 --> 00:42:05,776 मुझे उस कमबख़्त फ़ोन को पूल में फेंक देना चाहिए था। 513 00:42:06,652 --> 00:42:07,653 अब कहाँ आग लग गई? 514 00:42:07,736 --> 00:42:11,281 नोआ, मुझे माफ़ करना। मैं रूबेन से बात करने के लिए अभी जा रही हूँ। 515 00:42:11,365 --> 00:42:13,158 बस कल का दिन मेरे हाथ से निकल गया। 516 00:42:13,242 --> 00:42:14,368 शांत हो जाओ। 517 00:42:14,451 --> 00:42:17,371 मैक्स केडी के वहाँ जाकर उसे समझाने और हिम्मत देने के बाद 518 00:42:17,454 --> 00:42:20,791 रूबेन को फिर से अपनी जान बचाने में दिलचस्पी होने लगी है। 519 00:42:20,874 --> 00:42:23,168 मैक्स केडी ने वहाँ जाकर उससे बात क्यों की? 520 00:42:23,252 --> 00:42:24,795 देखो, वह ऑफ़िस आया था, 521 00:42:24,878 --> 00:42:27,422 जानना चाहता था कि वह हमारी मदद कैसे कर सकता है। मैंने कहा, 522 00:42:27,506 --> 00:42:30,217 "वापस जेल जाने के बारे में क्या ख़याल है?" 523 00:42:30,300 --> 00:42:33,178 देखो, वह ग़ैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए बहुत काम का आदमी है। 524 00:42:33,262 --> 00:42:36,139 और वह "द टाइम्स" को एक इंटरव्यू भी देने वाला है। 525 00:42:36,223 --> 00:42:37,266 हमें अपनी शुभकामनाएँ दो। 526 00:42:37,349 --> 00:42:39,434 रुको, वह इंटरव्यू दे रहा है? कब? 527 00:42:39,518 --> 00:42:40,519 अभी। 528 00:42:40,602 --> 00:42:42,563 इस समय ऑफ़िस में उसका ही इंतज़ाम हो रहा है। 529 00:42:45,440 --> 00:42:47,025 - मैं अच्छा लग रहा हूँ? बताओ? - हाँ। 530 00:42:47,109 --> 00:42:48,569 हे। 531 00:42:48,652 --> 00:42:49,695 मैं वहाँ आ रही हूँ। 532 00:42:52,990 --> 00:42:54,324 अब तो आराम नहीं किया जा सकता। 533 00:42:54,992 --> 00:42:58,579 मैक्स, आप उस व्यवस्था के सबसे बड़े शिकार हैं, 534 00:42:58,662 --> 00:43:00,664 जिसे आप आपराधिक अन्याय व्यवस्था कहते हैं। 535 00:43:01,248 --> 00:43:04,835 लेकिन मुझे पूछना होगा, आपने अपराध स्वीकार करके समझौता क्यों किया था? 536 00:43:06,920 --> 00:43:09,715 देखिए, मुझ पर बहुत दबाव था। 537 00:43:10,716 --> 00:43:11,717 किसका? 538 00:43:11,800 --> 00:43:13,093 यह अतीत की बात है। 539 00:43:13,177 --> 00:43:15,596 टैबिथा, आज, मैं बस 540 00:43:15,679 --> 00:43:20,350 रूबेन रमीरेज़ जैसे उन दूसरे लोगों की मदद करना चाहता हूँ जिन पर अन्याय हुआ है, ठीक है? 541 00:43:20,434 --> 00:43:25,439 और ईश्वर का शुक्रिया, एसजेएलपी जैसे समूहों के लिए, जो रूबेन के लिए लड़ रहे हैं। 542 00:43:25,522 --> 00:43:27,608 यह मानना मुश्किल है कि आप अतीत के बारे में नहीं सोचते। 543 00:43:27,691 --> 00:43:29,776 लेकिन वैसे, अतीत है क्या? 544 00:43:30,611 --> 00:43:34,114 मृत चीज़ों से भरा हुआ एक संग्राहलय। 545 00:43:34,198 --> 00:43:37,034 आपका बचपन सामान्य नहीं था, है ना? 546 00:43:37,784 --> 00:43:40,329 आप अपने पिता से 13 साल की उम्र तक नहीं मिल पाए थे? 547 00:43:43,415 --> 00:43:44,958 हाँ। मेरे पिता। 548 00:43:45,042 --> 00:43:49,796 ठीक है, मेरे पिता एक अमेरिकी सैनिक थे, 549 00:43:52,424 --> 00:43:54,218 - उन्होंने ख़ूब मज़े किए। - ठीक है। 550 00:43:54,301 --> 00:43:58,555 उन्होंने एक ख़ूबसूरत जवान बैस्क महिला को गर्भवती कर दिया, लेकिन वह बच्चा नहीं चाहती थीं। 551 00:43:58,639 --> 00:44:02,309 तो, मतलब, उनके... 552 00:44:03,143 --> 00:44:07,523 उनके साथ रहकर... रहकर बड़ा होना कोई आसान काम नहीं था। आप समझ रही हैं? 553 00:44:08,732 --> 00:44:10,651 लेकिन कम से कम वह खाना बहुत अच्छा पकाती थीं। 554 00:44:10,734 --> 00:44:13,028 इसीलिए मैंने रेस्त्राँ उद्योग में क़दम रखा। 555 00:44:13,111 --> 00:44:15,322 तो, कम से कम मेरे पास यह तो है। 556 00:44:15,906 --> 00:44:19,159 और, हाँ। 557 00:44:19,243 --> 00:44:22,579 और फिर, जब मैं 13 साल का था, उन्होंने आत्महत्या कर ली। 558 00:44:23,580 --> 00:44:28,460 हाँ। धड़ाम। वह एक इमारत से नीचे कूद गईं। 559 00:44:30,170 --> 00:44:35,509 और मुझे अपने पिता के साथ रहने के लिए अमेरिका भेज दिया गया। 560 00:44:36,510 --> 00:44:39,012 अब स्पेन में मेरा कोई परिवार नहीं है, मैं वहाँ कभी वापस नहीं गया। 561 00:44:40,430 --> 00:44:43,308 और जब मैं उत्तरी कैरोलाइना पहुँचा... 562 00:44:44,184 --> 00:44:47,563 मुझे नहीं पता। मैं... मैं एकदम भटक सा गया था। 563 00:44:47,646 --> 00:44:49,731 मुझे अंग्रेज़ी बोलनी भी नहीं आती थी, समझ रही हैं? 564 00:44:49,815 --> 00:44:51,191 आपके डैड ने आपको अंग्रेज़ी सिखाई? 565 00:44:51,275 --> 00:44:56,989 नहीं। नहीं। नहीं। नहीं, मेरे पिता एक नई ज़िंदगी जी रहे थे। 566 00:44:57,072 --> 00:44:58,740 वह कुत्ते पाल रहे थे। 567 00:44:59,741 --> 00:45:01,368 उनका एक... उनका एक नया परिवार था 568 00:45:02,244 --> 00:45:05,414 और वह नहीं चाहते थे कि कोई 569 00:45:06,665 --> 00:45:13,630 हरामख़ोर कमीना उनके आसपास रहे, शायद। 570 00:45:14,506 --> 00:45:15,799 बहुत तकलीफ़देह बात है। 571 00:45:22,014 --> 00:45:25,767 वह मुश्किल दौर था, लेकिन मुझे हालात के अनुसार ख़ुद को ढालना था। 572 00:45:26,393 --> 00:45:27,978 और मैंने ख़ुद को ढाला। 573 00:45:28,687 --> 00:45:30,856 मैंने मज़बूत बनना सीखा। 574 00:45:33,901 --> 00:45:35,736 उससे मुझे सही और ग़लत की पहचान हुई। 575 00:46:02,221 --> 00:46:05,599 पता है, एक दिन एक पुराने दोस्त ने मुझसे कहा 576 00:46:05,682 --> 00:46:09,811 कि अपनी ग़लतियाँ सुधारने के लिए कभी भी बहुत देर नहीं होती, 577 00:46:09,895 --> 00:46:13,440 और मैंने ज़िंदगी भर सिर्फ़ एक चीज़ की चाह रखी। 578 00:46:14,107 --> 00:46:15,317 कि मेरा अपना एक परिवार हो। 579 00:46:15,400 --> 00:46:19,947 और मैं उसे साफ़ देख पाता था। पत्नी, बेटी, बेटा। 580 00:46:20,030 --> 00:46:22,658 शायद एक घर जिसके पीछे एक बड़ा सा आँगन है। 581 00:46:23,200 --> 00:46:24,576 शायद एक स्विमिंग पूल। 582 00:46:25,202 --> 00:46:27,955 यहाँ तक कि एक गुज़रती हुई बिल्ली भी। पता नहीं। 583 00:46:28,747 --> 00:46:30,040 उसके लिए अब शायद बहुत देर हो चुकी है। 584 00:46:30,123 --> 00:46:33,377 पता नहीं, लेकिन मैं एक बेसब्र लड़का था, 585 00:46:34,461 --> 00:46:36,296 लेकिन मैं एक सब्र रखने वाला आदमी हूँ। 586 00:46:37,297 --> 00:46:39,091 और यह तो बस मेरी शुरुआत है। 587 00:46:48,809 --> 00:46:49,810 क्या? 588 00:47:00,779 --> 00:47:04,116 बेसब्र लड़का। यह तो बस हमारी शुरुआत है। 589 00:47:06,285 --> 00:47:07,369 हरामज़ादा। 590 00:47:08,620 --> 00:47:13,584 सब ठीक है? ऐना? हैलो? 591 00:47:16,128 --> 00:47:20,382 क्या हमारी अभी यह बात नहीं हुई थी कि हम ज़ैक पर ध्यान देंगे? सामान्य ज़िंदगी में लौटने की कोशिश करेंगे? 592 00:47:23,427 --> 00:47:24,928 हाँ। तुम सही कह रहे हो। 593 00:47:26,805 --> 00:47:28,056 लग नहीं रहा है तुम मान गई हो। 594 00:47:32,936 --> 00:47:35,564 क्या मैक्स को किसी तरह पता चल सकता है हमने क्या किया था? 595 00:47:37,858 --> 00:47:39,109 हमारे अलावा और कोई नहीं जानता। 596 00:47:39,693 --> 00:47:41,653 कोई नहीं जान पाएगा, क्योंकि उसकी ज़रूरत ही नहीं है, है ना? 597 00:47:42,946 --> 00:47:43,947 सही कहा। 598 00:47:45,324 --> 00:47:46,742 हमने वही किया जो हमें सही लगा। 599 00:48:08,138 --> 00:48:10,807 इस घर में चार बेडरूम, चार बड़े बाथरूम और एक छोटा बाथरूम है। 600 00:48:11,391 --> 00:48:12,392 रसोई में, 601 00:48:12,476 --> 00:48:15,646 यहाँ सम्भलकर चलिएगा, सभी उपकरण नए और स्टेनलेस स्टील के हैं। 602 00:48:16,563 --> 00:48:19,900 निजी बरामदा सीधे एक ख़ूबसूरत बग़ीचे में खुलता है। 603 00:48:20,734 --> 00:48:25,155 आप यहाँ रखा सारा फ़र्नीचर भी ख़रीद सकते हैं, बस उसकी क़ीमत अलग होगी। 604 00:48:26,365 --> 00:48:28,825 और गराज के ऊपर जो अतिरिक्त कमरा है, 605 00:48:28,909 --> 00:48:31,662 आप उसे होम ऑफ़िस या खेलने के कमरे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 606 00:48:32,746 --> 00:48:38,168 क्या आप अकेले हैं? आपके बच्चे हैं? आपके इस प्यारे से पालतू जानवर के अलावा। 607 00:48:38,252 --> 00:48:40,462 यह घर में कोई गंदगी तो नहीं करेगा, है ना? 608 00:48:41,713 --> 00:48:42,798 नहीं। 609 00:48:45,259 --> 00:48:47,261 बयाना देकर जल्दी ही सौदा कर लें तो कैसा रहेगा? 610 00:48:48,178 --> 00:48:50,889 और मैं कोई भी शर्त नहीं रखूँगा। 611 00:48:52,057 --> 00:48:53,559 मैं देखती हूँ क्या हो सकता है। 612 00:48:55,185 --> 00:48:59,439 माफ़ करना। आप बुरा मत मानिएगा, लेकिन मैं जानती हूँ आप कौन हैं। 613 00:49:00,482 --> 00:49:01,483 क्या यह घर आपके बजट में है? 614 00:49:02,317 --> 00:49:07,489 पैसों की फ़िक्र मत करिए। मुझे मेरी तकलीफ़ों के लिए मुआवज़ा मिलने वाला है। 615 00:49:08,365 --> 00:49:09,366 ठीक है। 616 00:49:10,617 --> 00:49:14,246 क्या आपके बैंक में कोई है जिससे मैं बात कर सकती हूँ? 617 00:49:15,289 --> 00:49:18,625 आपको पता ही है लोग क्या कहते हैं। भरोसा करो, लेकिन जाँच-परखकर। 618 00:49:18,709 --> 00:49:22,379 हाँ। आपको पता है लोग और क्या कहते हैं? 619 00:49:23,672 --> 00:49:26,091 कि अगर आपको झूठा दोषी ठहराया जाता है, 620 00:49:26,175 --> 00:49:31,221 तो उसका सदमा बाक़ी क़ैदियों से अलग होता है, 621 00:49:31,305 --> 00:49:37,186 क्योंकि आप उन सभी व्यवस्थाओं से भरोसा खो देते हैं, जो आपकी रक्षा करने के लिए बने थे, 622 00:49:37,269 --> 00:49:39,438 जैसे क़ानून और पैसे। 623 00:49:40,397 --> 00:49:42,816 तो, आपको सिर्फ़ एक व्यवस्था समझ आती है, वह है "भाड़ में जाओ" वाली व्यवस्था। 624 00:49:44,818 --> 00:49:47,237 पर, ग्लोरिया, आप उस व्यवस्था में नहीं हैं। 625 00:49:47,321 --> 00:49:49,531 आप नहीं हैं। आप अभी भी दूसरी व्यवस्था में हैं। 626 00:49:49,615 --> 00:49:51,450 - सही कहा ना? - हाँ। 627 00:49:51,533 --> 00:49:54,244 फ़िक्र मत करिए, मेरी दोस्त। मैं आपको पूरी जानकारी दे दूँगा। 628 00:49:55,162 --> 00:49:57,623 और मैं माँगे हुए दाम से ज़्यादा ही दूँगा। 629 00:49:59,750 --> 00:50:02,628 कितने ज़्यादा? 630 00:50:05,172 --> 00:50:08,967 क्या आप मुझे थोड़ा समय दे सकती हैं ताकि मैं इस जगह को महसूस कर सकूँ? 631 00:50:10,969 --> 00:50:12,262 ज़रूर। 632 00:50:19,811 --> 00:50:22,731 अकेले में, अगर आपको ऐतराज़ ना हो। 633 00:50:33,617 --> 00:50:36,495 आप बिल्कुल बाहर चली जाइए, प्लीज़। 634 00:53:28,959 --> 00:53:30,961 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम