1 00:00:34,493 --> 00:00:37,704 विडोज़ बे 2 00:00:41,834 --> 00:00:44,628 विडोज़ बे 3 00:00:44,711 --> 00:00:46,088 मेयर की तरफ़ से अभिनंदन 4 00:00:46,588 --> 00:00:47,965 हमारा इतिहास 5 00:00:48,674 --> 00:00:50,300 ये बहुत ख़ूबसूरत हैं, टॉम। 6 00:00:57,349 --> 00:00:58,600 भगवान। 7 00:00:58,684 --> 00:01:00,102 - ओह, नहीं। - क्या हुआ? 8 00:01:01,228 --> 00:01:02,229 मेरी कविता छोड़ दी। 9 00:01:02,312 --> 00:01:03,939 ओह, नहीं। 10 00:01:04,565 --> 00:01:05,566 यक़ीन नहीं होता। 11 00:01:06,233 --> 00:01:08,819 मैंने उसके साथ लेआउट पर तीन बार चर्चा की थी। 12 00:01:08,902 --> 00:01:12,906 लेकिन पता है, ये चीज़ें हो जाती हैं। इसलिए, उसके… उसके साथ ज़्यादा सख़्ती मत बरतना। 13 00:01:13,740 --> 00:01:14,992 हाँ, शायद तुम सही कह रहे हो। 14 00:01:19,955 --> 00:01:21,290 उसे दोबारा पढ़ो। 15 00:01:27,004 --> 00:01:29,339 "न्यू इंग्लैंड का सबसे अच्छी तरह छुपा हुआ राज़।" 16 00:01:29,423 --> 00:01:30,632 अब ज़्यादा दिन नहीं रहेगा। 17 00:01:31,758 --> 00:01:33,594 "यहाँ स्टारबक्स मत ढूँढ़िए।" 18 00:01:33,677 --> 00:01:36,013 सीधा आगे मार्थाज़ विनयर्ड वाला हिस्सा पढ़ो। 19 00:01:38,348 --> 00:01:41,602 "विडोज़ बे अगला मार्थाज़ विनयर्ड है।" 20 00:01:43,937 --> 00:01:44,938 इस बारे में बस यही लिखा है। 21 00:01:45,022 --> 00:01:46,315 - हाँ, पता है। - यह कोई "हिस्सा" नहीं है। 22 00:01:46,398 --> 00:01:47,649 ठीक है, बस पढ़ती रहो। 23 00:01:50,152 --> 00:01:51,778 लॉबस्टर्स 24 00:02:03,874 --> 00:02:04,875 अब, यह… 25 00:02:06,168 --> 00:02:07,169 यह… 26 00:02:07,252 --> 00:02:09,378 यह है वह स्वाद जो विडोज़ बे में लोगों को मिलना चाहिए। 27 00:02:09,963 --> 00:02:10,964 सच में। 28 00:02:11,048 --> 00:02:13,550 इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं, यह समझने में थोड़ा समय लगा। 29 00:02:13,634 --> 00:02:15,802 मेहनत का फल रंग लाया है। 30 00:02:16,386 --> 00:02:19,556 बस… कोई भी इसे ऑर्डर नहीं कर रहा है। 31 00:02:20,933 --> 00:02:22,392 मैंने इसमें बहुत निवेश किया है, टॉम। 32 00:02:22,476 --> 00:02:23,810 - पता नहीं… - मैं जानता हूँ। जानता हूँ। 33 00:02:23,894 --> 00:02:26,313 और तुम अपनी रकम निकल लोगे, बल्कि उससे भी ज़्यादा। 34 00:02:26,396 --> 00:02:30,776 इस वीकेंड पर पर्यटक आने वाले हैं और फिर बात फैल जाएगी। 35 00:02:30,859 --> 00:02:32,528 तुम्हें बहुत सारे मौक़े मिलने वाले… 36 00:02:38,784 --> 00:02:40,786 विक, तुम जाओ, दोस्त। 37 00:02:42,913 --> 00:02:44,289 बशीर, कमबख़्त क्या हो रहा है? 38 00:02:45,207 --> 00:02:46,208 हे। हे! 39 00:02:46,291 --> 00:02:48,418 वह मेरी रोज़ी-रोटी है, हरामज़ादे! 40 00:02:48,502 --> 00:02:50,379 मैं हरामज़ादा नहीं हूँ! 41 00:02:50,462 --> 00:02:52,339 मैंने हाल ही में यह जगह तैयार की है और सारे कमरे बुक हो गए हैं। 42 00:02:52,422 --> 00:02:53,632 ठीक है, विक। 43 00:02:53,715 --> 00:02:55,008 चलो, तुम्हें थोड़ी कॉफ़ी पिलाते हैं। 44 00:02:55,092 --> 00:02:57,261 नहीं, तुम लोगों को यहाँ नहीं रहने दे सकते। 45 00:02:57,344 --> 00:02:58,345 होटल में तो नहीं। 46 00:02:58,428 --> 00:03:01,723 इस होटल में कुछ गड़बड़ है! 47 00:03:01,807 --> 00:03:03,600 विक! विक! विक, चलो! 48 00:03:03,684 --> 00:03:05,060 - मैं यहाँ पहले आया था! - हे भगवान। 49 00:03:05,143 --> 00:03:06,520 - नहीं। नहीं! - विक। 50 00:03:07,563 --> 00:03:08,564 ध्यान से! 51 00:03:11,400 --> 00:03:12,526 तुम ठीक हो? 52 00:03:16,113 --> 00:03:18,490 ठीक है, विक। चलो, तुम्हारा नशा सोकर ही उतरेगा। 53 00:03:18,574 --> 00:03:20,617 नहीं! नहीं, नहीं, नहीं। 54 00:03:20,701 --> 00:03:24,413 होटल पर भूतिया साया है। 55 00:03:24,496 --> 00:03:25,581 और तुम्हारा मेयर… 56 00:03:25,664 --> 00:03:28,125 तुम्हारा मेयर बेवक़ूफ़ है। 57 00:03:28,208 --> 00:03:30,419 - उसे छोड़ दो, लॉफ़्टिस। - हाँ, उसे छोड़ दो। 58 00:03:30,502 --> 00:03:32,671 - वह कुछ नहीं करेगा। - …हम सबको मरवा देगा। 59 00:03:32,754 --> 00:03:35,340 हाँ, इसे हमारी फ़िक्र नहीं है। यह स्वार्थी है। 60 00:03:35,424 --> 00:03:37,718 यह एक स्वार्थी बेवक़ूफ़ है! 61 00:03:37,801 --> 00:03:39,136 नहीं। 62 00:03:39,219 --> 00:03:40,470 ठीक है। 63 00:03:44,683 --> 00:03:45,851 ठीक है, दोस्तों। पता है क्या? 64 00:03:45,934 --> 00:03:47,811 मुझे लगता है इसे थोड़ा समय देते हैं ताकि यह शांत हो जाए। 65 00:03:47,895 --> 00:03:49,188 यह खिड़की नीचे कैसे कर पा रहा है? 66 00:03:49,271 --> 00:03:51,607 - क्योंकि उसके हाथों में हथकड़ी नहीं है। - यह अकेले कभी उसके 67 00:03:51,690 --> 00:03:53,025 - अंदर नहीं जाएगा। - बेशक मैं जा सकता हूँ। 68 00:03:53,108 --> 00:03:54,484 नहीं, यह भरोसे के लायक़ नहीं है। 69 00:03:54,568 --> 00:03:56,236 इसका उद्देश्य बस पैसे कमाना है! 70 00:03:56,320 --> 00:03:57,654 बेशक, मेरा उद्देश्य पैसे कमाना नहीं है! 71 00:03:57,738 --> 00:03:59,656 - मैं सबका ध्यान रखना चाहता हूँ। - क्योंकि यह हम में से एक नहीं है। 72 00:03:59,740 --> 00:04:00,741 यह कायर है! 73 00:04:00,824 --> 00:04:02,284 भाड़ में जा, बेवक़ूफ़ गँवार कहीं के! 74 00:04:06,872 --> 00:04:08,457 शेरिफ़ 75 00:04:08,540 --> 00:04:12,294 - ओह। मैं गँवार हूँ। देखा मैंने क्या कहा था? - मेरा… मेरा वह मतलब… 76 00:04:12,377 --> 00:04:14,546 - ज़ाहिर है मेरा वह मतलब… - तुम सबने इसे कहते हुए सुना है! 77 00:04:14,630 --> 00:04:17,007 तुमने सुना इसने क्या कहा! 78 00:04:17,089 --> 00:04:18,382 - मैं… - तुमने इसकी बात सुनी! 79 00:04:18,466 --> 00:04:21,928 मैं गँवार नहीं हूँ! 80 00:04:25,641 --> 00:04:27,809 हम कहाँ जा रहे हैं? मुझे नहीं जाना! 81 00:04:27,893 --> 00:04:29,353 सो जाएगा तो उसका नशा उतर जाएगा। 82 00:04:31,980 --> 00:04:33,398 सब लोगों का शुक्रिया। 83 00:04:36,193 --> 00:04:38,362 - यक़ीन नहीं होता। - सर्कस चल रहा है। 84 00:04:52,251 --> 00:04:53,669 हे, जिनी। खाना लेने आया हूँ। 85 00:05:01,343 --> 00:05:03,345 मैंने सुना तुम्हारा आज का दिन कमाल का रहा। 86 00:05:04,555 --> 00:05:05,556 आपने सुना? 87 00:05:06,932 --> 00:05:09,685 आपको पता है वह लेख छपवाना कितना मुश्किल था? 88 00:05:09,768 --> 00:05:10,853 जानता हूँ, जानता हूँ। 89 00:05:10,936 --> 00:05:12,688 किसी ने रत्ती भर भी आभार नहीं जताया। 90 00:05:12,771 --> 00:05:14,690 और वह कमबख़्त… 91 00:05:14,773 --> 00:05:18,443 ओह, तुम्हें पता है विक ने बहुत मुश्किल समय देखा है। 92 00:05:19,653 --> 00:05:22,489 तो वह जो मन चाहे करता रहे और लोग फिर भी उससे 93 00:05:22,573 --> 00:05:23,866 प्यार करते रहेंगे? 94 00:05:25,284 --> 00:05:27,286 तुम्हें पता है यहाँ के लोग बदलाव से डरते हैं। 95 00:05:28,495 --> 00:05:31,999 और जब ईश्वर झुंड इकट्ठा करते हैं, 96 00:05:33,166 --> 00:05:34,459 तो वह एक चरवाहे को बुलाते हैं। 97 00:05:38,046 --> 00:05:40,048 ओह, तो यह बस खानापूर्ति है। 98 00:05:40,132 --> 00:05:42,759 - ओह, अच्छा। - हाँ, शायद। हालाँकि जेम्स 4 : 6 भी है। 99 00:05:42,843 --> 00:05:44,928 वही बाइबल वग़ैरह की बातें, तुम समझ ही गए होंगे। 100 00:05:45,012 --> 00:05:46,013 हाँ। 101 00:05:46,763 --> 00:05:48,473 तुम चलकर एक ड्रिंक पीना चाहोगे? 102 00:05:48,557 --> 00:05:50,684 - मैं ऐवन के लिए खाना ले जा रहा हूँ। - ठीक है, अगली बार। 103 00:05:50,767 --> 00:05:51,768 अगली बार। 104 00:05:52,436 --> 00:05:54,104 ओह, हे… 105 00:05:56,398 --> 00:05:58,233 रात में आपको शायद दरवाज़ों पर ताला लगा लेना चाहिए। 106 00:05:59,359 --> 00:06:00,444 - क्या कहा? - घंटा। 107 00:06:00,527 --> 00:06:03,071 मेरा मतलब, सच कहूँ तो वह शायद ऐवन ही था और मैं उससे बात करूँगा। 108 00:06:03,155 --> 00:06:05,073 लेकिन हम दोनों जानते हैं कि उससे कोई फ़ायदा नहीं होगा। 109 00:06:05,157 --> 00:06:07,159 - घंटा… चर्च का घंटा? - हाँ। 110 00:06:07,242 --> 00:06:09,203 उससे रोज़मैरी और पैट्रिशा की नींद भी खुल गई थी। 111 00:06:10,871 --> 00:06:12,331 टॉम, यह नामुमकिन है। 112 00:06:12,414 --> 00:06:13,832 ओह, आप मेरे बेटे से नहीं मिले हैं। 113 00:06:17,127 --> 00:06:18,128 आप ठीक हैं? 114 00:06:19,796 --> 00:06:21,173 हाँ, मैं ठीक हूँ। 115 00:06:22,758 --> 00:06:23,759 अपने बेटे के पास घर जाओ। 116 00:06:30,599 --> 00:06:32,226 क्या यह कैथी ने पैक किया है? 117 00:06:32,309 --> 00:06:33,977 नहीं, मैंने पैक किया है। 118 00:06:36,522 --> 00:06:37,689 शुक्रिया। 119 00:06:43,695 --> 00:06:44,696 "बेवक़ूफ़ गँवार।" 120 00:06:57,835 --> 00:06:58,877 मेरे कहने का वह मतलब नहीं था। 121 00:06:58,961 --> 00:07:00,295 सच कह रहा हूँ। 122 00:07:00,379 --> 00:07:01,880 और मुझे पता है कि तुम… 123 00:07:02,923 --> 00:07:04,424 तुम सब विक के प्रति वफ़ादार हो, 124 00:07:05,300 --> 00:07:06,927 लेकिन इससे वह सही नहीं हो जाता। 125 00:07:08,053 --> 00:07:13,642 हमारे सामने अब एक नया दौर है और उस होटल में कोई गड़बड़ नहीं है। 126 00:07:13,725 --> 00:07:15,477 वहाँ बहुत सारी बुरी घटनाएँ घटित हो चुकी हैं। 127 00:07:15,561 --> 00:07:17,729 हाँ, यह सच है। 128 00:07:18,313 --> 00:07:19,690 लेकिन इससे वह भूतिया नहीं हो जाता। 129 00:07:19,773 --> 00:07:21,692 मैं कभी किसी को ख़तरे में नहीं डालूँगा। 130 00:07:21,775 --> 00:07:23,110 फिर तुम वहाँ क्यों नहीं रुक जाते? 131 00:07:25,195 --> 00:07:27,114 मेरे कमरे के पैसे तुम दोगे, ऐल? 132 00:07:27,197 --> 00:07:30,158 - हम सब मिलकर दे देंगे। - हाँ। 133 00:07:30,242 --> 00:07:31,660 बढ़िया। मैं वहाँ रुकने के लिए उत्साहित हूँ। 134 00:07:33,287 --> 00:07:34,288 आज रात। 135 00:07:35,664 --> 00:07:38,041 दोस्तों, घर पर मेरा बेटा है। 136 00:07:42,671 --> 00:07:44,047 अच्छा बहाना है। 137 00:07:47,676 --> 00:07:49,011 ठीक है, मैं रुक जाऊँगा। 138 00:07:49,553 --> 00:07:52,598 अगर यही क़ीमत है, तो मैं आज रात ही वहाँ रुकूँगा। 139 00:07:52,681 --> 00:07:54,683 तुम्हें कैप्टन्स सूइट में रहना पड़ेगा। 140 00:07:54,766 --> 00:07:55,767 किसमें? 141 00:07:55,851 --> 00:07:57,060 उसका दिमाग़ फिर गया था। 142 00:07:57,561 --> 00:07:58,979 उसने कुल्हाड़ी से अपने परिवार को मार डाला। 143 00:07:59,062 --> 00:08:01,273 फिर ज़ाहिर है हमने उसी के नाम पर सूइट का नाम रख दिया। 144 00:08:01,356 --> 00:08:04,735 - और कुछ? - "नाशुक्री हॉर्टेन्स फ़िट्ज़जेरल्ड।" 145 00:08:04,818 --> 00:08:06,987 यह वही औरत थी जो खिड़की से बाहर गिर गई थी? 146 00:08:07,070 --> 00:08:08,572 बदसूरत औरत जो अपनी शादी से भाग गई। 147 00:08:08,655 --> 00:08:10,949 पीछे हटते-हटते खिड़की से गिर पड़ी और मर गई। 148 00:08:11,033 --> 00:08:14,703 अगर तुम तीन बार "बदसूरत हॉर्टेन्स" कहोगे, तो तुम्हें उसका नाशुक्रा प्रतिबिम्ब दिखाई देगा। 149 00:08:15,746 --> 00:08:18,415 पता है, मैं यही कहूँगा कि हमें इन कहानियों पर सवाल उठाना शुरू करना चाहिए। 150 00:08:18,498 --> 00:08:21,418 यहाँ का माहौल स्त्री विरोधी है। बहुत ज़्यादा। 151 00:08:21,919 --> 00:08:24,087 - तुम ये सब लिख नहीं रहे हो। - ओह, माफ़ करना। 152 00:08:24,171 --> 00:08:26,965 - ओह, नए साल की पूर्वसंध्या, 1962, आपदा। - हाँ। 153 00:08:27,049 --> 00:08:29,092 जॉन रेनल्ड का सिर लिफ़्ट में फँस गया। 154 00:08:29,176 --> 00:08:30,594 साल 1951 का वह जोकर हत्यारा। 155 00:08:30,677 --> 00:08:32,763 ओह, हाँ। वह आदमी जोकरों को मारता था? 156 00:08:32,846 --> 00:08:34,597 नहीं, वह जोकर का भेष बनाकर हत्या करता था! 157 00:08:34,681 --> 00:08:36,058 ओह, माफ़ करना। 158 00:08:36,140 --> 00:08:39,186 इसे उस संकरी खोह में भी समय बिताना चाहिए। 159 00:08:39,269 --> 00:08:40,354 हाँ। 160 00:08:40,979 --> 00:08:42,397 शुक्रिया, रोज़मैरी। 161 00:08:42,481 --> 00:08:45,275 बिल्कुल पीछे तक। आधे रास्ते तक नहीं, डरपोक आदमी। 162 00:08:45,359 --> 00:08:46,693 कोई दिक्कत नहीं है। और कुछ? 163 00:08:46,777 --> 00:08:48,278 यह वहाँ पूरी रात नहीं बिताएगा। 164 00:08:49,446 --> 00:08:50,739 कर्ट बाहर से ताला लगा सकता है। 165 00:08:53,951 --> 00:08:55,202 ठीक है, मैं यह करूँगा। 166 00:08:55,285 --> 00:09:00,040 लेकिन मेरे वहाँ रात बिताने के बाद, तुम सबको ये सब बातें बंद करनी होंगी, ठीक है? 167 00:09:00,541 --> 00:09:01,542 इस सबको भूलना होगा। 168 00:09:02,042 --> 00:09:04,086 वहाँ शांति से पर्यटकों को रहने देना होगा। 169 00:09:04,586 --> 00:09:05,587 सहमत हो? 170 00:09:06,547 --> 00:09:08,841 हाँ, शायद। हाँ। ज़रूर। 171 00:09:09,508 --> 00:09:10,968 ठीक है। शुक्रिया। 172 00:09:14,096 --> 00:09:15,097 यह मत करो। 173 00:09:33,907 --> 00:09:36,910 प्रवेश मना है 174 00:10:08,442 --> 00:10:11,278 बहुत बढ़िया। सातवीं पारी के आख़िरी हिस्से में बॉब नौ-सात से आगे। 175 00:10:12,196 --> 00:10:14,823 बॉस्टन उम्मीद कर रहा है कि अंतर दो रन तक ही रहे। 176 00:10:16,450 --> 00:10:19,411 सुनो, आज… आज रात मुझे होटल में रुकना पड़ेगा, 177 00:10:19,494 --> 00:10:22,831 ताकि मैं यह देख सकूँ कि पर्यटकों के लिए सारा इंतज़ाम ठीक है। 178 00:10:23,957 --> 00:10:25,876 रुकिए, पर्य… पर्यटक सच में आ रहे हैं? 179 00:10:26,877 --> 00:10:28,795 हाँ। तो… 180 00:10:31,256 --> 00:10:33,008 तुम आज रात रूथ के घर पर रुकोगे। 181 00:10:34,051 --> 00:10:35,052 नहीं। 182 00:10:36,553 --> 00:10:37,679 कमबख़्त नहीं। 183 00:10:37,763 --> 00:10:40,807 नहीं। हद है। वह इतनी बूढ़ी हैं। प्लीज़। 184 00:10:40,891 --> 00:10:42,267 प्लीज़। मैं नहीं जाना चाहता। 185 00:10:42,351 --> 00:10:43,352 अफ़सोस। 186 00:10:48,857 --> 00:10:49,858 असल में, ठीक ही है। 187 00:10:52,361 --> 00:10:54,029 - रुको, रुको। तुमने अभी क्या योजना बनाई है? - हँ? 188 00:10:54,112 --> 00:10:55,572 - क्या? मैं सामान पैक करने जा रहा हूँ। - नहीं, 189 00:10:55,656 --> 00:10:57,866 यह तुम्हारे बाहर जाने का बहाना नहीं होगा… 190 00:10:57,950 --> 00:10:59,701 - मेरा सैंडविच मत खाना! - …बिल्कुल भ… 191 00:11:00,202 --> 00:11:03,330 मैं रात भर वहाँ फ़ोन करके पूछता रहूँगा! 192 00:11:18,053 --> 00:11:19,638 इस जगह से मुझे डर लगता है। 193 00:11:21,181 --> 00:11:22,182 ठीक है, गुड लक! 194 00:12:11,481 --> 00:12:13,859 मैंने कुछ ज़्यादा आपत्तिजनक पेंटिंग्स हटा दी हैं, जैसा कि तुमने कहा था। 195 00:12:14,985 --> 00:12:16,987 यह आपत्तिजनक नहीं है? 196 00:12:22,618 --> 00:12:23,619 यह क्या है? 197 00:12:23,702 --> 00:12:24,786 वे चाहते हैं तुम अपने यहाँ रहने की रिकॉर्डिंग करो। 198 00:12:25,787 --> 00:12:27,664 उनका कहना है कि उन्हें तभी पूरी तरह से यक़ीन होगा। 199 00:12:27,748 --> 00:12:28,999 ठीक है। 200 00:12:29,082 --> 00:12:32,878 तो, मुझे कैप्टन्स सूइट की चाबी दे दो। 201 00:12:38,217 --> 00:12:40,719 पार्लर में एक मेहमान बार है। 202 00:12:40,802 --> 00:12:43,472 फ़ॉर्म पर अपना नाम और तुमने क्या पिया है, लिख देना। 203 00:12:43,555 --> 00:12:45,265 - समझ गया। - वहाँ एक सुरक्षा कैमरा है, 204 00:12:45,349 --> 00:12:47,226 तो अगर तुमने कुछ लिया और वहाँ नहीं लिखा तो मुझे पता चल जाएगा। 205 00:12:48,268 --> 00:12:49,770 मेहमानों की ख़ातिरदारी इस तरह नहीं की जाती। 206 00:12:59,196 --> 00:13:01,365 आज मरी ने इसे जल्दी तैयार कर दिया। 207 00:13:02,032 --> 00:13:06,119 यहाँ एसी नहीं है, लेकिन उसने हवा के लिए मेज़ पर एक पंखा लगा दिया है। 208 00:13:07,037 --> 00:13:09,540 यहाँ दो कुर्सियाँ हैं, जो भी पसंद हो। 209 00:13:10,165 --> 00:13:15,546 बाथरूम में कुछ स्थानीय रोज़मर्रा की चीज़ें, तौलिए वग़ैरह और साबुन हैं। 210 00:13:16,129 --> 00:13:18,549 तुम मेहमानों के बैग अंदर नहीं लेकर आते? 211 00:13:20,467 --> 00:13:21,468 धत्। 212 00:13:31,353 --> 00:13:32,771 मेरी ज़रूरत पड़े तो मैं घर पर उपलब्ध रहूँगा। 213 00:13:32,855 --> 00:13:34,439 रुको, तुम यहाँ नहीं रुकते? 214 00:13:35,065 --> 00:13:37,067 अगर किसी मेहमान को कुछ चाहिए हो तो? 215 00:13:37,150 --> 00:13:38,986 तो वे मुझसे घर पर सम्पर्क कर सकते हैं। 216 00:13:40,988 --> 00:13:41,989 नाइट। 217 00:13:47,160 --> 00:13:48,161 नाइट। 218 00:14:07,723 --> 00:14:08,724 चर्च के रेक्टर के लिए, 219 00:14:08,807 --> 00:14:10,309 मेरी प्रार्थना है कि यह भार आप पर कभी ना पड़े 220 00:14:10,392 --> 00:14:16,356 लेकिन अगर घंटा बज ही उठे, तो आपको कुछ आवश्यक क़दम उठाने होंगे। 221 00:14:18,317 --> 00:14:19,568 भगवान। 222 00:14:23,864 --> 00:14:24,865 तो, 223 00:14:24,948 --> 00:14:27,367 मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हम जुलाई के अंत में क्यों नहीं निकल सकते। 224 00:14:27,451 --> 00:14:28,452 शुक्रिया। 225 00:14:29,036 --> 00:14:31,622 अच्छा, हम लेबर डे तक यहाँ से निकल जाएँगे। 226 00:14:32,247 --> 00:14:33,749 लॉफ़्टिस कुछ ज़्यादा ही उम्मीद रखता है। 227 00:14:33,832 --> 00:14:36,126 देखो। मैं जानता हूँ, जानता हूँ। 228 00:14:38,754 --> 00:14:39,755 थोड़ी देर सो जाओ। 229 00:14:40,589 --> 00:14:41,590 प्यार तुम्हें। 230 00:14:43,759 --> 00:14:45,344 यह जगह छोड़कर कहीं जा रहे हो? 231 00:14:51,475 --> 00:14:52,726 जितनी जल्दी हो सके। 232 00:14:55,354 --> 00:14:56,355 होशियार हो। 233 00:15:13,288 --> 00:15:14,873 विडोज़ बे में आपका स्वागत है। 234 00:15:14,957 --> 00:15:16,583 यहाँ देखने के लिए बहुत कुछ है। 235 00:15:17,543 --> 00:15:19,795 मेरे साथ आइए, मैं आपको आसपास की जगहें दिखाता हूँ। 236 00:15:37,229 --> 00:15:38,313 क्या? 237 00:16:26,820 --> 00:16:31,074 डैडीज़ होम! 238 00:16:34,578 --> 00:16:37,414 शी शुडन्ट हैव सेड दैट 239 00:16:37,497 --> 00:16:40,083 टीथ 240 00:16:49,968 --> 00:16:53,847 रन 241 00:16:58,685 --> 00:17:00,270 अभी नहीं 242 00:17:01,104 --> 00:17:02,856 अभी नहीं 243 00:17:03,482 --> 00:17:04,566 अभी नहीं 244 00:17:05,275 --> 00:17:06,484 अभी नहीं 245 00:17:07,444 --> 00:17:08,569 भागो 246 00:17:20,958 --> 00:17:22,542 फ़ॉर्म भर दो। 247 00:17:41,687 --> 00:17:44,940 बैटरी 248 00:17:48,777 --> 00:17:50,946 बदसूरत हॉर्टेन्स। 249 00:17:51,446 --> 00:17:53,365 बदसूरत हॉर्टेन्स। 250 00:17:53,991 --> 00:17:56,952 बदसूरत हॉर्टेन्स। 251 00:18:02,124 --> 00:18:03,125 कैप्टन्स सूइट 252 00:18:03,208 --> 00:18:04,459 नाशुक्री हॉर्टेन्स फ़िट्ज़जेरल्ड 253 00:18:04,543 --> 00:18:06,003 तीन बार बदसूरत हॉर्टेन्स कहो प्रतिबिम्ब देखो 254 00:18:17,681 --> 00:18:22,144 एक, दो, तीन, चार, पाँच। 255 00:18:26,899 --> 00:18:28,734 कमबख़्त हद है! 256 00:18:36,575 --> 00:18:38,493 मरे हुए आदमी की अलमारी 257 00:19:06,980 --> 00:19:08,190 सवाल ही पैदा नहीं होता। 258 00:19:18,617 --> 00:19:19,618 हैलो। 259 00:19:20,619 --> 00:19:22,079 हाय। हाय, रूथ। टॉम बोल रहा हूँ। 260 00:19:22,162 --> 00:19:23,705 मैंने बस ऐवन के बारे में पूछने के लिए फ़ोन किया है। 261 00:19:23,789 --> 00:19:25,165 ओह, हाय, टॉम। 262 00:19:25,249 --> 00:19:26,250 मैं जाकर उसे ढूँढती हूँ। 263 00:19:26,875 --> 00:19:27,918 बढ़िया। शुक्रिया। 264 00:19:28,001 --> 00:19:29,002 ऐवन? 265 00:19:30,003 --> 00:19:31,004 ऐवन? 266 00:19:31,880 --> 00:19:33,715 ऐवन, तुम्हारे डैडी फ़ोन पर हैं। 267 00:19:34,550 --> 00:19:36,677 ऐवन, तुम्हारे डैडी का फ़ोन है। 268 00:19:38,887 --> 00:19:40,889 कैप्टन्स सूइट 269 00:19:40,973 --> 00:19:42,474 ओह। पता ही नहीं चला पाई का ओवन चलता रह गया। 270 00:19:42,558 --> 00:19:46,186 हे भगवान। ओह। ज़्यादा नुक़सान नहीं हुआ। 271 00:19:46,770 --> 00:19:47,771 ठीक है। 272 00:20:24,725 --> 00:20:28,478 आठ, सात, छह, पाँच, 273 00:20:28,562 --> 00:20:31,398 चार, तीन, दो, एक। 274 00:20:31,481 --> 00:20:34,234 नया साल मुबारक हो! 275 00:21:26,912 --> 00:21:27,913 हैलो? 276 00:21:30,666 --> 00:21:31,667 हैलो? 277 00:21:40,300 --> 00:21:41,301 हैलो? 278 00:21:44,137 --> 00:21:46,431 मतलब, मैं है… तुम कौन हो? 279 00:21:46,515 --> 00:21:48,517 तुम यहाँ… तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 280 00:21:49,101 --> 00:21:50,227 तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 281 00:21:51,937 --> 00:21:54,231 होटल के मालिक ने मुझे नहीं बताया कि यहाँ कोई और भी होगा। 282 00:21:55,524 --> 00:21:57,401 वह आम तौर पर मेहमानों को एक दूसरे के बारे में बता देता है? 283 00:21:58,360 --> 00:21:59,444 हे भगवान। 284 00:22:00,279 --> 00:22:01,572 मेरा नाम विलियम है। 285 00:22:03,448 --> 00:22:04,658 मैं टॉम हूँ। 286 00:22:04,741 --> 00:22:08,161 तुम ठीक हो? लग रहा है तुम्हें ड्रिंक की ज़रूरत है। 287 00:22:08,245 --> 00:22:10,873 - नीचे मेहमानों के लिए एक बार है। - नहीं, शुक्रिया। 288 00:22:11,540 --> 00:22:12,833 मेरा मतलब, शुक्रिया, लेकिन… 289 00:22:16,545 --> 00:22:17,546 गुड नाइट। 290 00:22:49,369 --> 00:22:50,704 मेरे साथ आइए। 291 00:22:52,414 --> 00:22:53,415 धत्! 292 00:22:55,334 --> 00:22:56,752 तुम ठीक हो, पड़ोसी? 293 00:22:58,879 --> 00:23:00,547 कैमरा किसलिए है? 294 00:23:03,467 --> 00:23:05,802 पता है क्या? मेरा… मेरा इस बारे में बात करने का भी मन नहीं है। 295 00:23:10,807 --> 00:23:12,809 पता है, मैं पहले भी विडोज़ बे आ चुका हूँ। 296 00:23:12,893 --> 00:23:15,312 कमबख़्त सच में, एक बार तो कैपेचीनो का ऑर्डर करके अच्छा लगा। 297 00:23:16,897 --> 00:23:18,190 हाँ। 298 00:23:18,273 --> 00:23:19,358 शु… शुक्रिया। 299 00:23:19,441 --> 00:23:20,609 भगवान। 300 00:23:20,692 --> 00:23:22,528 किसी के मुँह से यह सुनकर अच्छा लग रहा है। 301 00:23:24,488 --> 00:23:26,490 तो… तो इस बार तुम यहाँ किस काम से आए हो? 302 00:23:26,573 --> 00:23:28,700 ओह, मैं एक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग फ़र्म के लिए काम करता हूँ। 303 00:23:28,784 --> 00:23:31,411 - नगर प्रशासन ने हमें डॉक के निरीक्षण का काम दिया है। - अच्छा। 304 00:23:31,495 --> 00:23:33,372 हाँ। विस्तार के लिए। 305 00:23:33,455 --> 00:23:36,291 हाँ। लगता है यहाँ आने वाली फ़ेरी की संख्या बढ़ने वाली है, हँ? 306 00:23:36,792 --> 00:23:37,876 उम्मीद तो यही है। 307 00:23:38,377 --> 00:23:40,128 यह तो तुम्हारे कंधों पर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। 308 00:23:40,212 --> 00:23:42,130 मुझे यक़ीन है कि तुम्हारे इलाक़े के लोग उत्साहित होंगे। 309 00:23:44,174 --> 00:23:45,175 नहीं? 310 00:23:46,552 --> 00:23:47,761 वे मेरा काम आसान नहीं करते। 311 00:23:48,720 --> 00:23:50,973 वैसे, उन्हें तुम्हारी थोड़ी बहुत क़द्र तो ज़रूर होगी। 312 00:23:51,056 --> 00:23:52,474 उन्होंने तुम्हें मेयर जो बनाया है। 313 00:23:55,102 --> 00:23:56,895 चुनाव में मैं अकेला खड़ा था। 314 00:23:59,022 --> 00:24:00,274 यह तो शर्मिंदगी भरा है, टॉम। 315 00:24:05,320 --> 00:24:07,197 ठीक है। अपनी क़िस्मत आज़मा रहा हूँ। 316 00:24:08,407 --> 00:24:09,408 एक कार्ड चुनें ? 317 00:24:09,491 --> 00:24:12,327 - ओह! नहीं। नहीं। - ठीक है। पढ़ते हैं। 318 00:24:12,411 --> 00:24:15,122 "अह-ओह। आज डैडी के छोटी उम्र के बॉस ने उन्हें डाँट दिया।" 319 00:24:16,206 --> 00:24:17,291 - क्या? - क्या? 320 00:24:18,208 --> 00:24:19,877 अब मुझे तीन खाने पीछे जाना पड़ेगा। 321 00:24:19,960 --> 00:24:23,255 - ठीक है। तुम्हारी बारी। चलो। - ठीक है। 322 00:24:23,922 --> 00:24:26,175 "पासा… पासा फेंको और देखो कि पड़ोसी घर पर है या नहीं।" 323 00:24:27,384 --> 00:24:28,385 चलो, पड़ोसी। 324 00:24:29,595 --> 00:24:30,971 हाँ! 325 00:24:31,054 --> 00:24:32,389 पड़ोसी ने बचा लिया। 326 00:24:32,472 --> 00:24:34,016 एक। दो। तीन। चार। 327 00:24:34,099 --> 00:24:35,100 शुक्रिया, यार। 328 00:24:35,184 --> 00:24:36,977 यह लो। 329 00:24:37,853 --> 00:24:39,188 "आज डैडी का दिन बुरा बीता। 330 00:24:39,271 --> 00:24:41,690 - छह खाने पीछे जाएँ।" - ओह, यार। मैं बेसमेंट में हूँ। 331 00:24:43,108 --> 00:24:44,610 मैं बुरी तरह हार रहा हूँ। 332 00:24:48,697 --> 00:24:50,490 हाँ, वह यहीं के रहने वाले थे। 333 00:24:50,574 --> 00:24:52,576 मेरी मॉम मुख्य भूमि से थीं। 334 00:24:53,410 --> 00:24:55,370 वे तब मिले थे जब वह एक स्कूनर टूर पर थीं। 335 00:24:55,454 --> 00:24:56,455 अह-हँ। 336 00:24:56,538 --> 00:24:58,957 लेकिन वह उनके साथ रिश्ता कायम नहीं रख सकीं। 337 00:24:59,041 --> 00:25:02,669 तो, मेरा पालन-पोषण, मेरा पालन-पोषण मैसाचूसेट्स में हुआ। 338 00:25:02,753 --> 00:25:04,755 लेकिन मेरी गर्मियाँ यहीं बीतती थीं। 339 00:25:07,049 --> 00:25:08,967 मुझे उन गर्मियों का बड़ा डर सताता था। 340 00:25:09,051 --> 00:25:10,469 - सच में? - हाँ। 341 00:25:10,552 --> 00:25:11,929 वह कितने बुरे थे? 342 00:25:14,598 --> 00:25:15,599 मेरा मतलब… 343 00:25:17,309 --> 00:25:18,644 दुनिया के सबसे ख़राब आदमी तो नहीं थे। 344 00:25:18,727 --> 00:25:22,397 बस सब कुछ बहुत… डर-डरकर करना पड़ता था, समझ रहे हो? 345 00:25:22,481 --> 00:25:23,649 ओह, मैं अच्छी तरह समझता हूँ। 346 00:25:24,733 --> 00:25:26,860 मेरे बड़े होने के बाद हमारी ज़्यादा बात नहीं होती थी। 347 00:25:27,569 --> 00:25:29,029 वह बीमार रहने लगे तो मैं यहीं आकर रहने लगा। 348 00:25:29,988 --> 00:25:30,989 यहीं अपनी पत्नी से मिला। 349 00:25:31,990 --> 00:25:33,200 आगे की कहानी सब जानते ही हैं। 350 00:25:34,243 --> 00:25:36,036 वह बंदा ख़ुशक़िस्मत था कि तुम वापस भी आ गए। 351 00:25:36,119 --> 00:25:37,120 हाँ। 352 00:25:42,668 --> 00:25:45,671 पता है, अक्सर वह दो-चार ड्रिंक लेने के बाद घर लौटते थे, 353 00:25:45,754 --> 00:25:47,005 और फिर इस… 354 00:25:49,466 --> 00:25:52,594 इस द्वीप के बारे में बहुत डरावनी कहानियाँ बकने लगते थे। 355 00:25:52,678 --> 00:25:54,012 मेरा मतलब ऐसी चीज़ें… 356 00:25:54,513 --> 00:25:56,014 जिन्हें सुनने के लिए मैं बहुत छोटा था। 357 00:25:59,268 --> 00:26:00,978 उस बंदे को कभी बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए था। 358 00:26:05,190 --> 00:26:07,192 जब मैं छह साल का था, वह मुझे कमज़ोर कहते थे। 359 00:26:13,866 --> 00:26:18,120 मैं हमेशा से कहता आया हूँ, मतलब, यह द्वीप जिस एकमात्र चीज़ से शापित है, वह है शराब पीने की लत। 360 00:26:21,874 --> 00:26:23,125 तुम्हें सावधान रहना चाहिए। 361 00:26:24,877 --> 00:26:27,296 अगर तुमने ढील दी, तो ये लोग तुम्हें अपने साथ घसीट लेंगे। 362 00:26:29,089 --> 00:26:33,552 कमबख़्त नाकारा पिछड़ी और छोटी सोच के देहाती, गँवार लोग। 363 00:26:34,720 --> 00:26:39,474 इन सबको नर्क में सड़ने दो और कमबख़्त जलकर राख हो जाने दो। 364 00:26:47,357 --> 00:26:48,692 मैंने शायद थोड़ी ज़्यादा पी ली है। 365 00:26:54,281 --> 00:26:57,326 देखो। मैं जानता हूँ कि दो बातें बिल्कुल सच हैं। 366 00:26:57,826 --> 00:26:59,745 एक, तुम एक बहुत अच्छे मेयर हो। 367 00:27:00,370 --> 00:27:01,455 नहीं, नहीं। अह-अह। 368 00:27:03,332 --> 00:27:04,625 मैं ये बातें जानता हूँ। 369 00:27:04,708 --> 00:27:05,709 और दो, 370 00:27:06,919 --> 00:27:09,213 भूत जैसी कोई चीज़ नहीं होती। ठीक है? 371 00:27:09,296 --> 00:27:11,048 ऐसा कोई नहीं… क्या नाम था उसका? 372 00:27:11,131 --> 00:27:12,299 "हैरिएट फ़िट्ज़जेरल्ड"? 373 00:27:12,883 --> 00:27:14,468 - हॉर्टेन्स। - हाँ, ठीक है। 374 00:27:15,052 --> 00:27:17,554 कोई हॉर्टेन्स तुम्हारी खिड़की पर नहीं आने वाली है। 375 00:27:17,638 --> 00:27:19,139 मतलब, वह हत्यारा समुद्री कप्तान, 376 00:27:19,223 --> 00:27:20,807 वह नए साल की पार्टी, 377 00:27:20,891 --> 00:27:22,559 वह "हत्यारा जोकर," मतलब… 378 00:27:23,936 --> 00:27:27,731 हो सकता है कभी ये चीज़ें सच रही हों, लेकिन अब ये सच नहीं हैं। 379 00:27:28,315 --> 00:27:29,316 तो… 380 00:27:30,317 --> 00:27:32,069 ठीक है। मैं सोने जाता हूँ। 381 00:27:33,237 --> 00:27:34,446 मैं तो कहूँगा, 382 00:27:35,447 --> 00:27:38,450 उनकी कही हुई चीज़ें पूरी कर दो और उन्हें दिखा दो कि यहाँ कमान किसके हाथ में है। 383 00:27:39,368 --> 00:27:40,369 चीयर्स। 384 00:27:41,411 --> 00:27:42,579 चीयर्स। 385 00:27:45,749 --> 00:27:47,376 शायद यही बेहतर है। 386 00:27:48,168 --> 00:27:49,837 ठीक है। ठीक है। 387 00:27:50,504 --> 00:27:51,547 तुम्हारी रात अच्छी बीते। 388 00:27:51,630 --> 00:27:52,798 - नाइट। - नाइट। 389 00:27:59,346 --> 00:28:00,347 मैं ठीक हूँ। 390 00:29:33,649 --> 00:29:36,151 मैं संकरी खोह के अंदर हूँ। 391 00:29:43,909 --> 00:29:44,910 हैलो? 392 00:29:50,707 --> 00:29:51,959 विलियम? 393 00:29:56,004 --> 00:29:57,089 विलियम? 394 00:30:03,011 --> 00:30:04,012 हैलो, पड़ोसी। 395 00:30:05,347 --> 00:30:07,808 क्य… तुमने मेरी बात का जवाब क्यों नहीं दिया? 396 00:30:14,565 --> 00:30:15,899 तुम्हें अंदर कोई मदद चाहिए? 397 00:30:15,983 --> 00:30:18,110 क्या? नहीं! नहीं। 398 00:30:18,861 --> 00:30:20,571 नहीं, अंदर… अंदर… अंदर मत आओ। 399 00:30:20,654 --> 00:30:21,697 अंदर मत… मैं बाहर आ रहा हूँ! 400 00:30:21,780 --> 00:30:23,407 अंदर मत आओ! अंदर मत… 401 00:30:27,953 --> 00:30:29,329 ओह, नहीं! 402 00:30:42,009 --> 00:30:43,093 मैंने ख़ुद दरवाज़े पर ताला लगाया था। 403 00:30:43,177 --> 00:30:45,429 वह जो भी था, बिना चाबी के अंदर नहीं आ सकता था, टॉम। 404 00:30:45,512 --> 00:30:46,513 क्या… 405 00:30:47,264 --> 00:30:48,265 वह… 406 00:30:49,016 --> 00:30:50,934 ओह, क्या तुमने कुछ देखा? तुमने… 407 00:30:51,018 --> 00:30:52,895 ओह, तुम्हें संकरी खोह में कोई नहीं दिखा, हँ? 408 00:30:52,978 --> 00:30:54,646 तो, क्या मेरे हाव-भाव से यह लग रहा है 409 00:30:54,730 --> 00:30:56,899 कि मैं अभी-अभी किसी से किसी संकरी खोह में मिलकर आ रहा हूँ? 410 00:30:58,066 --> 00:30:59,067 ज़रा रुकना। 411 00:31:11,079 --> 00:31:14,750 मुझे समझ में नहीं आ रहा है। अब देखो… शायद मैं… मैं… 412 00:31:15,250 --> 00:31:16,251 नींद में चल रहा था? 413 00:31:16,335 --> 00:31:17,336 जानता हूँ। हे भग… 414 00:31:17,836 --> 00:31:19,630 उसने अपना नाम विलियम बताया था। 415 00:31:19,713 --> 00:31:20,797 विली। 416 00:31:21,548 --> 00:31:22,966 जोकर। 417 00:31:23,675 --> 00:31:24,885 तुमसे वह मिलने आया था, हँ? 418 00:31:25,511 --> 00:31:26,678 तुमने कुछ देखा। 419 00:31:27,846 --> 00:31:32,059 तुमने कुछ देखा और फिर भी तुम लोगों को यहाँ ठहरने दोगे। 420 00:31:32,809 --> 00:31:34,603 - अब तुम यह बकवास शुरू मत करो, विक। - नहीं। 421 00:31:34,686 --> 00:31:36,855 - मुझ पर चिल्लाओ मत। - धत्। मेरे पास जितने भी पैसे थे, 422 00:31:36,939 --> 00:31:39,066 - मैंने इस होटल में लगा दिए! - मैं कह रहा हूँ यह जगह एक जाल है! 423 00:31:39,149 --> 00:31:40,442 यह सच नहीं है! 424 00:31:40,526 --> 00:31:42,152 यह जगह बिल्कुल ठीक है। 425 00:31:42,236 --> 00:31:44,404 फिर तुम कैप्टन्स सूइट के अंदर जाओ। 426 00:31:46,615 --> 00:31:47,616 कर्ट, तुम… 427 00:31:49,493 --> 00:31:53,330 तुम कमरे में जाकर इसे दिखा दो कि डरने की कोई बात नहीं है। 428 00:31:55,916 --> 00:31:58,085 चला गया। देखा? 429 00:31:59,169 --> 00:32:00,170 अंदर जाओ। 430 00:32:00,796 --> 00:32:03,924 - क्या? - अंदर जाओ और दरवाज़ा बंद करो। 431 00:32:05,217 --> 00:32:07,261 हम… हम दस तक गिनती गिनेंगे। 432 00:32:13,642 --> 00:32:15,310 एक, दो, तीन, चार, पाँच, 433 00:32:15,394 --> 00:32:17,312 छह, सात, आठ, नौ, दस। 434 00:32:18,689 --> 00:32:20,482 कमबख़्त हद है? हमने तो दस सेकंड कहा था ना? 435 00:32:20,566 --> 00:32:21,650 दस ही सेकंड हुए हैं। 436 00:32:21,733 --> 00:32:23,485 तुम्हें क्या लगता है तुम कब से अंदर थे? 437 00:32:25,988 --> 00:32:28,740 - दस ही सेकंड से। - फिर इस बार 30 सेकंड के लिए अंदर जाकर दिखाओ? 438 00:32:28,824 --> 00:32:30,534 कम से कम पहले मैं थोड़ा खाना तो खा लूँ? 439 00:32:30,617 --> 00:32:32,619 तुम्हें कमबख़्त 30 सेकंड के लिए खाना चाहिए? 440 00:32:38,709 --> 00:32:42,462 लॉफ़्टिस, तुम्हें पता है कि इस द्वीप पर कुछ गड़बड़ है। 441 00:32:42,546 --> 00:32:45,382 अब तो तुमने अपनी दोनों आँखों से भी देख लिया है। 442 00:32:46,133 --> 00:32:47,176 मान जाओ, बेटा। 443 00:32:48,135 --> 00:32:49,761 तुम यहाँ मेरे साथ खड़े हो। 444 00:32:49,845 --> 00:32:51,096 वही देख रहे हो जो मैं देख रहा हूँ। 445 00:32:53,390 --> 00:32:54,933 तुम पर्यटकों का आना टाल सकते हो। 446 00:32:58,937 --> 00:32:59,980 नहीं, मुमकिन नहीं। 447 00:33:00,063 --> 00:33:01,148 मुमकिन है। 448 00:33:02,191 --> 00:33:05,444 यहाँ किसी को बुलाना ठीक नहीं है, तुम यह बात जानते हो। 449 00:33:05,527 --> 00:33:06,862 द्वीप अब जाग गया है। 450 00:33:06,945 --> 00:33:08,405 यह ख़तरनाक है। 451 00:33:08,989 --> 00:33:09,990 ठीक है। 452 00:33:16,246 --> 00:33:17,247 सब तय हो गया? 453 00:33:36,308 --> 00:33:38,268 कमबख़्त यह क्या है? 454 00:33:44,316 --> 00:33:45,734 यह काली फफूँद? 455 00:33:50,447 --> 00:33:51,573 फफूँद। 456 00:33:54,034 --> 00:33:56,453 बस, यही बात है, इसी के सम्पर्क में आने से तुम्हें भ्रम हो गया होगा। 457 00:33:56,537 --> 00:33:57,538 नहीं। 458 00:33:58,080 --> 00:33:59,414 नहीं। 459 00:34:00,624 --> 00:34:04,711 तुम्हें लगता है किसी पर इतनी जल्दी असर हो सकता है? नहीं। 460 00:34:04,795 --> 00:34:08,005 इसे 72 घंटों में ठीक किया जा सकता है, टॉम। 461 00:34:08,090 --> 00:34:11,009 और एहतियात के तौर पर मैं इस सूइट को पूरी तरह से सील कर दूँगा। 462 00:34:16,473 --> 00:34:17,641 लॉफ़्टिस। 463 00:34:49,840 --> 00:34:50,841 कैसा रहा? 464 00:34:51,592 --> 00:34:52,592 ठीक रहा। 465 00:36:43,787 --> 00:36:45,789 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम