1 00:00:12,888 --> 00:00:16,308 स्थिति रिपोर्ट, जनरल कॉन्स्टैन्टिन फ़िलोनोव लुब्यैंका के लिए। 2 00:00:17,059 --> 00:00:21,313 सेकंड डायरेक्टरेट के आदेशानुसार, अंतरिक्ष कार्यक्रम का ध्यान 3 00:00:21,396 --> 00:00:23,524 पृथ्वी की कक्षा तक सीमित कर दिया गया है। 4 00:00:24,316 --> 00:00:28,987 यह निर्णय उन प्रतिबंधों के बाद लिया गया जो पिछली गर्मियों में प्रशिक्षण दुर्घटना में 5 00:00:29,071 --> 00:00:33,158 तीन कॉस्मोनॉटों की दुर्भाग्यपूर्ण मौतों के बाद स्टार सिटी पर लगाए गए। 6 00:00:35,994 --> 00:00:39,373 वैज्ञानिक शोध के आवरण में, नए अंतरिक्ष स्टेशन सैल्यूट-1 द्वारा 7 00:00:39,456 --> 00:00:43,627 इकट्ठी की जा रही खुफ़िया जानकारी अत्यंत मूल्यवान सिद्ध हुई है। 8 00:00:48,423 --> 00:00:51,426 पश्चिमी सैन्य ठिकाने जो पहले हमारी हवाई निगरानी की पहुँच के 9 00:00:51,510 --> 00:00:54,847 बाहर थे, अब पूरी तरह निगरानी में हैं। 10 00:00:56,932 --> 00:01:01,019 आईसीबीएम साइलो, वायु रक्षा और रणनीतिक परमाणु क्षमताओं का 11 00:01:01,103 --> 00:01:05,941 सैल्यूट द्वारा अवलोकन राज्य के लिए अत्यंत मूल्यवान बन गया है। 12 00:01:09,194 --> 00:01:10,654 यह निगरानी तब तक जारी रहेगी 13 00:01:10,737 --> 00:01:12,823 जब तक इस कार्यक्रम को 14 00:01:12,906 --> 00:01:15,659 जनरल सेक्रेटरी ब्रेज़नेव का समर्थन 15 00:01:16,660 --> 00:01:21,123 और चीफ़ डिज़ाइनर का सीधा निरीक्षण और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। 16 00:01:24,251 --> 00:01:26,086 खुफ़िया रिपोर्टें जिनकी उन्होंने माँग की थी। 17 00:01:26,170 --> 00:01:27,546 वह आपका इंतज़ार कर रहे हैं। 18 00:01:30,591 --> 00:01:33,218 सैल्यूट निगरानी कार्यक्रम पर ताज़ा जानकारी। 19 00:01:33,302 --> 00:01:34,845 धन्यवाद, कॉमरेड कर्नल। 20 00:01:49,151 --> 00:01:50,194 तुम जा सकती हो। 21 00:02:03,624 --> 00:02:06,210 चीफ़ डिज़ाइनर रैदिमिर सेर्गेयेविच पेत्रोव्स्की 22 00:03:01,473 --> 00:03:06,270 स्टार सिटी 23 00:04:12,211 --> 00:04:13,504 निकुलोव। 24 00:04:15,255 --> 00:04:17,966 बाइकोनूर को आज दिन के अंत तक अगले सैल्यूट पेलोड पर 25 00:04:18,050 --> 00:04:21,011 अतिरिक्त 100 किलो के लिए लोड विश्लेषण दोबारा चाहिए। 26 00:04:21,094 --> 00:04:23,931 नहीं, मैं पहले से ही नए एन-1 बूस्टर के 27 00:04:24,014 --> 00:04:25,516 थ्रस्ट समीकरणों पर काम कर रहा हूँ। 28 00:04:27,059 --> 00:04:28,519 तुम्हें बस देर तक काम करना पड़ेगा। 29 00:05:09,351 --> 00:05:10,561 सुबह हो गई है। 30 00:05:23,407 --> 00:05:24,700 पापा, मुझे आपकी मदद करने दीजिए। 31 00:05:32,416 --> 00:05:34,001 ट्रैक्टर चालू कर दिया है। 32 00:05:34,501 --> 00:05:36,795 अब आप पूर्वी खेत में बुवाई शुरू कर सकते हैं। 33 00:05:39,840 --> 00:05:42,968 ट्रैक्टर तुमने ठीक किया है। बुवाई भी तुम ही कर लो। 34 00:05:46,513 --> 00:05:49,183 मुझे फ़ार्मर्स यूनियन में भाषण देना है, याद है? 35 00:05:52,644 --> 00:05:53,896 तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। 36 00:05:54,897 --> 00:05:56,315 तुम अभी भी शोक में हो। 37 00:05:57,274 --> 00:05:58,317 अब खाइए। 38 00:06:15,751 --> 00:06:19,755 संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत, जॉर्ज बुश ने 39 00:06:19,838 --> 00:06:22,674 आज दुनिया के पहले अंतरिक्ष स्टेशन, सैल्यूट को लेकर 40 00:06:22,758 --> 00:06:25,761 अपमानजनक और झूठे आरोप लगाए। 41 00:06:25,844 --> 00:06:27,429 राजदूत बुश ने दावा किया 42 00:06:27,513 --> 00:06:31,433 कि अमरीकी ज़मीन पर एक सोवियत फ़िल्म कैप्सूल बरामद हुआ है 43 00:06:31,517 --> 00:06:34,603 और यह प्रमाण है कि यह असैनिक स्टेशन 44 00:06:34,686 --> 00:06:38,565 वैज्ञानिक प्रयोगों के बजाय खुफ़िया सैन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल हो रहा है। 45 00:06:38,649 --> 00:06:39,900 यह कथित प्रमाण 46 00:06:39,983 --> 00:06:42,986 - कि सैल्यूट… अमरीकी… - मॉम, मैं तैयार हूँ। 47 00:06:43,070 --> 00:06:47,616 …सोवियत अधिकारियों और विश्व समुदाय द्वारा खारिज किया गया है। 48 00:06:48,534 --> 00:06:50,327 याद रखना, आज स्कूल के बाद ओल्गा के साथ अभ्यास करना है। 49 00:06:50,410 --> 00:06:52,496 मुझे अपने पियानो लेसन पसंद नहीं हैं। 50 00:06:53,747 --> 00:06:55,499 तुम्हें बस यह जारी रखने होंगे। 51 00:06:55,582 --> 00:06:57,167 हम तुम्हारे लिए कोई बेहतर टीचर ढूँढ लेंगे। 52 00:06:58,961 --> 00:07:00,420 तान्या का क्या? 53 00:07:00,504 --> 00:07:02,506 शायद वह वापस आ जाए। 54 00:07:05,008 --> 00:07:06,051 वह नहीं आएगी। 55 00:07:15,602 --> 00:07:18,188 यह रासोल्निक अच्छा है। कुछ अलग किया क्या? 56 00:07:18,856 --> 00:07:21,483 मैंने कुछ ज़्यादा अचार वाले खीरे डाले हैं। 57 00:07:21,984 --> 00:07:23,527 हमेशा से थोड़े ज़्यादा। 58 00:07:23,610 --> 00:07:26,029 यही कारण होगा। स्वाद बेहतर हो गया है। 59 00:07:26,113 --> 00:07:27,531 गाजरें भी नरम हैं। 60 00:07:27,614 --> 00:07:30,200 हाँ। और वे छोटी थीं, इसलिए अच्छी तरह पक गईं। 61 00:07:33,579 --> 00:07:35,998 धत्, यह खिड़की फिर से धुंधली हो रही है। 62 00:07:36,081 --> 00:07:39,418 मैंने शीशा साफ़ किया था, पर हवा अंदर आ रही है। 63 00:07:39,501 --> 00:07:40,544 सुप्रभात, इरीना। 64 00:07:40,627 --> 00:07:42,838 - तुमने कहा था कि इसे ठीक करोगे। - मैंने ठीक किया था। 65 00:07:45,257 --> 00:07:46,592 कल फिर देखूँगा। 66 00:07:46,675 --> 00:07:48,010 हमेशा कल। 67 00:07:51,889 --> 00:07:53,974 मॉस्को गुस्से में है। 68 00:07:54,057 --> 00:07:56,101 अमरीका ने सोवियत अंतरिक्ष स्टेशन से जासूसी तस्वीरें पकड़ीं 69 00:07:56,185 --> 00:07:59,021 सैल्यूट का फ़िल्म कैप्सूल गिरने की गड़बड़ हर ख़बर में है। 70 00:08:00,022 --> 00:08:02,065 और न सिर्फ़ हम अपनी खुफ़िया निगरानी की सामग्री वापस लाने में असफल रहे, 71 00:08:02,149 --> 00:08:04,860 बल्कि अब अमरीकियों को पता है कि हमारे कैमरों की नज़रें किन ठिकानों पर हैं। 72 00:08:04,943 --> 00:08:07,321 कक्षा से फ़िल्म के कैनिस्टर गिराना 73 00:08:07,404 --> 00:08:08,989 ज़्यादा प्रभावी तरीका नहीं लगता। 74 00:08:09,072 --> 00:08:13,452 जैसा कि मैंने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, इसके लिए कोई इंजीनियरिंग समाधान चाहिए। 75 00:08:13,535 --> 00:08:17,497 और फिर भी इंजीनियरिंग विभाग 76 00:08:17,581 --> 00:08:19,166 तस्वीरें सीधे स्टेशन से भेजने का कोई भरोसेमंद तरीका… 77 00:08:19,249 --> 00:08:21,793 - …नहीं ढूँढ पाया है। - इसका मुझसे क्या लेना-देना है? 78 00:08:21,877 --> 00:08:24,713 जहाँ तक मुझे याद है, कॉमरेड बुर्कोव आपको रिपोर्ट करता है। 79 00:08:26,757 --> 00:08:29,343 वह मेरे पूर्ववर्ती का वफ़ादार है। 80 00:08:31,094 --> 00:08:34,306 आपको लगता है कि वह जानबूझकर समाधान छुपा रहा है? 81 00:08:34,389 --> 00:08:37,351 मुझे लगता है वह मानता है कि पिछली व्यवस्था के तहत चीज़ें बेहतर थीं। 82 00:08:38,477 --> 00:08:40,854 तो उसे उदाहरण बनाना होगा। 83 00:08:41,563 --> 00:08:44,858 तुम्हारी निगरानी में जो कुछ हुआ, उसके बाद जनरल सेक्रेटरी ने 84 00:08:44,942 --> 00:08:46,944 मुझे स्टार सिटी को फिर से नियंत्रण में लाने की जिम्मेदारी दी है। 85 00:08:47,027 --> 00:08:48,612 मेरी निगरानी में? 86 00:08:49,196 --> 00:08:52,157 पहले मिरोनोव, फिर वेनेरा, और अब ये विश्वासघाती इंजीनियर। 87 00:08:52,241 --> 00:08:53,909 मैंने वेनेरा को ख़त्म किया। 88 00:08:53,992 --> 00:08:56,411 मैंने मिरोनोव को ख़त्म किया। 89 00:08:56,495 --> 00:08:58,956 और अब तुम्हें कॉमरेड बुर्कोव से निपटना होगा, 90 00:08:59,039 --> 00:09:02,459 वरना स्टार सिटी में और कठोर बदलाव करने होंगे। 91 00:09:06,922 --> 00:09:08,215 एक और बात। 92 00:09:08,298 --> 00:09:09,383 हाँ। 93 00:09:10,300 --> 00:09:12,261 इरीना मोरोज़ोवा कैसी है? 94 00:09:14,221 --> 00:09:15,556 ठीक है। वह ठीक है। 95 00:09:15,639 --> 00:09:18,851 उसने ही सबसे पहले वाल्या मिरोनोव की गतिविधियाँ पकड़ी थीं, है न? 96 00:09:18,934 --> 00:09:21,186 हाँ, पर प्रभावित करने की जल्दी में, 97 00:09:21,270 --> 00:09:23,063 वह मुझे सही समय पर सूचित करने में असफल रही। 98 00:09:24,106 --> 00:09:28,360 मैं मानती हूँ कि उसमें क्षमता है और महत्वाकांक्षा भी, पर अनुशासन की कमी है। 99 00:09:28,443 --> 00:09:30,070 उस उम्र में, मैं भी ऐसा ही था। 100 00:09:31,321 --> 00:09:32,531 देखो अब मैं कहाँ हूँ। 101 00:09:33,824 --> 00:09:34,825 हाँ। 102 00:09:35,492 --> 00:09:36,952 बहुत प्रभावशाली है। 103 00:09:38,954 --> 00:09:43,458 मैं तुम्हें सलाह दूँगा कि उसकी ताकतों पर भी ध्यान दो, सिर्फ़ उसकी कमज़ोरियों पर नहीं। 104 00:09:44,334 --> 00:09:47,462 दरअसल, यह मेरा विभाग है, तो मैं इसे जैसे चाहूँगी चलाऊँगी। 105 00:09:48,964 --> 00:09:50,632 यह सिर्फ़ एक सुझाव है। 106 00:09:54,553 --> 00:09:56,054 तुम्हारा दिन शुभ हो, कॉमरेड कर्नल। 107 00:10:23,040 --> 00:10:24,458 नमस्ते। 108 00:10:26,168 --> 00:10:29,838 आज मुझे आपके सामने यह फ़िल्म प्रस्तुत करते हुए गर्व है, 109 00:10:30,881 --> 00:10:34,134 जो एक कॉस्मोनॉट के रूप में मेरी यात्रा की सफलता दिखाती है, 110 00:10:35,427 --> 00:10:38,055 उसी जगह जहाँ यह यात्रा शुरू हुई थी। 111 00:10:38,847 --> 00:10:42,935 रोस्तोव्स्काया ओब्लास्ट की सामूहिक कृषि भूमि में। 112 00:10:59,993 --> 00:11:03,163 डिप्टी चेयरमैन तारासॉव, सोचा नहीं था कि आप यहाँ आएँगे। 113 00:11:03,247 --> 00:11:05,624 मैं इसे कभी नहीं चूकता। 114 00:11:17,010 --> 00:11:20,430 मजदूरों की बेटी। हमारे राष्ट्र का एक प्रतीक। 115 00:11:20,514 --> 00:11:24,893 यह फ़िल्म पूरे सोवियत संघ में दिखाई जाएगी और फिर पश्चिम में भी जाएगी, 116 00:11:25,602 --> 00:11:28,272 उन्हें उस अनास्तासिया बेलिकोवा को दिखाने के लिए 117 00:11:28,355 --> 00:11:30,357 जिसे उनके गवर्नरों ने उनसे छुपाने की कोशिश की। 118 00:11:30,440 --> 00:11:34,611 …साबित किया कि बलिदान और सामूहिक शक्ति से तारों तक पहुँच सकते हैं। 119 00:11:36,280 --> 00:11:38,490 कल की ही बात लगती है, है न? 120 00:11:39,700 --> 00:11:43,871 …कर्तव्य, दृढ़ता और एक साझा उद्देश्य से एकजुट लोगों की 121 00:11:43,954 --> 00:11:46,290 अटूट भावना को साकार करती हुई। 122 00:11:47,833 --> 00:11:53,672 वह उद्देश्य जो उन्होंने अपने पति, अलेक्ज़ेंडर दिमित्रीयेविच पोलिवानोव के साथ साझा किया था। 123 00:11:55,716 --> 00:11:58,510 एक-दूसरे के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटूट थी, 124 00:11:59,511 --> 00:12:02,931 अंतरिक्ष और देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी। 125 00:12:05,058 --> 00:12:09,021 उनका यह सर्वोच्च बलिदान हमारे लोग आसानी से नहीं भूलेंगे। 126 00:12:11,982 --> 00:12:12,983 माफ़ कीजिए। 127 00:12:13,066 --> 00:12:16,111 …हमारे महान राष्ट्र के भविष्य पर नज़र टिकी है, 128 00:12:16,737 --> 00:12:18,947 जो साझा बलिदान से गढ़ा गया है, 129 00:12:19,489 --> 00:12:21,408 और इस विश्वास से कि हम दुनिया की उम्मीदें बढ़ाते हैं… 130 00:13:40,654 --> 00:13:43,448 हमने अंतरिक्ष में सबसे पहले इंसान को भेजा। 131 00:13:44,908 --> 00:13:47,077 हमने कॉस्मोनॉटों को चाँद पर भेजा। 132 00:13:47,160 --> 00:13:50,289 हमने उन्हें दूसरे ग्रह पर भेजने की भी कोशिश की। 133 00:13:51,665 --> 00:13:53,917 कौन जानता है कि उससे हम कहाँ पहुँच जाते? 134 00:13:55,711 --> 00:14:00,132 पर अब, हम सिर्फ़ नीचे देख रहे हैं, 135 00:14:01,592 --> 00:14:06,471 वापस पृथ्वी को घूर रहे हैं ताकि मिसाइलों के ठिकानों की तस्वीरें ले सकें। 136 00:14:08,932 --> 00:14:11,351 आपको भी यह अंतर स्वीकार करना होगा। 137 00:14:13,854 --> 00:14:17,858 तो तुम मानते हो कि तुम अब भी पुराने चीफ़ डिज़ाइनर के प्रति वफ़ादार हो। 138 00:14:19,735 --> 00:14:21,695 चीफ़ डिज़ाइनर केवल एक ही हैं। 139 00:14:23,906 --> 00:14:26,366 रैदिमिर पेत्रोव्स्की केजीबी का मोहरा हैं, 140 00:14:26,450 --> 00:14:29,369 जो तरल ऑक्सीजन और वोडका में फ़र्क भी नहीं बता सकते। 141 00:14:29,453 --> 00:14:31,955 मैं याद दिला दूँ कि यह बातचीत रिकॉर्ड हो रही है। 142 00:14:32,039 --> 00:14:34,875 अपने शब्द बहुत सोच-समझकर चुनो। 143 00:14:40,756 --> 00:14:42,633 जो कहना था, मैं कह चुका। 144 00:14:47,888 --> 00:14:51,725 क्या तुम यह स्वीकार करते हुए इक़बालिया बयान पर हस्ताक्षर करोगे कि सैल्यूट अंतरिक्ष स्टेशन को 145 00:14:51,808 --> 00:14:57,523 आधुनिक बनाने के चीफ़ डिज़ाइनर पेत्रोव्स्की के प्रयासों को तुमने नुकसान पहुँचाया? 146 00:15:04,196 --> 00:15:07,157 आपको लगता है कि इससे आप सबसे अपनी मर्ज़ी का काम करवा पाएँगी, पर ऐसा नहीं होगा। 147 00:15:08,575 --> 00:15:13,330 मेरी टीम सैल्यूट फ़िल्म ड्रॉप की समस्या हल नहीं कर पाई है, 148 00:15:13,413 --> 00:15:17,709 इसका कारण न तो इच्छाशक्ति की कमी है, और न ही अवज्ञा। 149 00:15:22,256 --> 00:15:25,133 विचार हवा में नहीं बनते। 150 00:15:26,593 --> 00:15:28,470 उन्हें प्रेरणा चाहिए। 151 00:15:33,600 --> 00:15:37,312 और आप जानती हैं कि वह केवल एक ही व्यक्ति दे सकता है। 152 00:15:50,409 --> 00:15:51,577 घूरना बंद करो। 153 00:15:51,660 --> 00:15:53,036 काम पर वापस जाओ। 154 00:15:57,916 --> 00:15:59,751 बधाई हो, कॉमरेड स्तेपानोव। 155 00:15:59,835 --> 00:16:03,172 अब तुम सैल्यूट 1 के मुख्य इंजीनियर हो। 156 00:16:04,089 --> 00:16:06,842 जी, कॉमरेड कर्नल। 157 00:17:32,344 --> 00:17:34,346 क्या तुम उनसे संपर्क कर पाए? 158 00:17:35,097 --> 00:17:37,224 वह हैरान हैं कि तुम यह करना भी चाहोगे। 159 00:17:38,475 --> 00:17:41,395 स्टार सिटी का इंजीनियर उनके विश्वविद्यालय में पढ़ाएगा। 160 00:17:41,895 --> 00:17:43,772 यह उन तक पहुँचाने के लिए धन्यवाद। 161 00:17:45,357 --> 00:17:47,693 यह इस पद के लिए मेरी अपेक्षाओं को स्पष्ट करता है। 162 00:17:51,864 --> 00:17:53,323 बेशक़, मैं इसे उन तक पहुँचा दूँगा। 163 00:17:53,407 --> 00:17:56,034 पर, सर्गेई, मुझे समझ नहीं आ रहा… 164 00:17:57,786 --> 00:18:00,247 तुम यहाँ से प्रोफेसर बनने के लिए क्यों जाना चाहते हो? 165 00:18:02,708 --> 00:18:04,126 मुझे बदलाव चाहिए। 166 00:18:05,711 --> 00:18:07,796 स्टार सिटी पहले जैसा नहीं रहा। 167 00:18:37,201 --> 00:18:38,243 मैं कह रहा हूँ, 168 00:18:38,327 --> 00:18:41,538 यह फसल आने तक तुम बोर्श्ट खाकर ऊब जाओगी। 169 00:18:43,540 --> 00:18:44,958 जान। 170 00:18:45,042 --> 00:18:46,043 क्या? 171 00:18:47,419 --> 00:18:48,795 जान। 172 00:18:49,671 --> 00:18:52,174 तुमसे कोई मिलने आया है। 173 00:19:09,483 --> 00:19:11,276 लगता है तुम यहाँ अच्छी तरह बस गए हो। 174 00:19:12,986 --> 00:19:14,363 अच्छा नज़ारा है। 175 00:19:14,988 --> 00:19:18,158 हाँ, लगभग उन हथियारबंद पहरेदारों से परे भी देख सकता हूँ। 176 00:19:18,242 --> 00:19:20,327 वैसे, यह गुलाग से तो बेहतर है। 177 00:19:25,374 --> 00:19:27,209 जल्दी करो और मुद्दे पर आओ, ल्यूडमीला। 178 00:19:27,292 --> 00:19:29,962 गालिना शायद अंदर अपने चाकू तेज़ कर रही होगी। 179 00:19:31,463 --> 00:19:35,926 हमारा नया अंतरिक्ष स्टेशन, सैल्यूट-1, धरती की कक्षा से पूरी दुनिया की निगरानी करता है। 180 00:19:37,344 --> 00:19:40,180 इसमें टुपोलेव विमान से कहीं ज़्यादा 181 00:19:40,264 --> 00:19:42,224 निगरानी की क्षमता है। 182 00:19:42,850 --> 00:19:45,519 इतनी अच्छी बात है कि अब वे निगरानी पर ध्यान दे रहे हैं। 183 00:19:46,812 --> 00:19:50,148 हाँ, हमें एक ज़्यादा सुरक्षित प्रणाली चाहिए 184 00:19:50,232 --> 00:19:53,193 ताकि निगरानी की तस्वीरें स्टार सिटी तक भेजी जा सकें। 185 00:19:57,573 --> 00:20:00,200 तुम्हारे पुराने इंजीनियर काम टाल रहे हैं। 186 00:20:00,868 --> 00:20:02,369 और उन्हें टालना भी चाहिए। 187 00:20:11,211 --> 00:20:12,921 मैं तुम्हारी मदद नहीं कर सकता, ल्यूडमीला। 188 00:20:17,092 --> 00:20:19,344 जो तुमने मेरे कॉस्मोनॉटों के साथ किया, उसके बाद नहीं। 189 00:20:20,888 --> 00:20:24,308 हमेशा की तरह, मैंने वही किया जो देश की रक्षा के लिए ज़रूरी था। 190 00:20:25,100 --> 00:20:28,145 क्या तुम्हें पता है, तुम्हारे साथियों को जेल में न डालने का एकमात्र कारण यह है 191 00:20:28,228 --> 00:20:32,024 कि मैंने तुम्हें उस पूरी नाकामी की ज़िम्मेदारी लेने की अनुमति दी। 192 00:20:32,107 --> 00:20:34,818 अनुमति दी? बहुत एहसान है तुम्हारा। 193 00:20:38,280 --> 00:20:41,742 तुम अपने नए चीफ़ डिज़ाइनर से अपनी छोटी-सी समस्या में मदद करने के लिए क्यों नहीं कहती? 194 00:20:42,534 --> 00:20:43,535 पेत्रोव्स्की। 195 00:20:43,619 --> 00:20:45,871 तो, उन्होंने उसे अपना असली नाम रखने दिया। 196 00:20:46,705 --> 00:20:47,706 वह… 197 00:20:50,876 --> 00:20:52,211 …तुम्हारे जैसा नहीं है। 198 00:20:54,880 --> 00:20:56,131 सेंट्रल कमिटी भी यह जानती है। 199 00:20:56,215 --> 00:20:58,175 शायद इसी वजह से तुम अब भी ज़िंदा हो। 200 00:20:58,258 --> 00:21:03,597 ताकि मैं उसे जवाब दे सकूँ जो वह इंजीनियरों के सामने दोहराए? 201 00:21:07,935 --> 00:21:12,481 अगर नहीं किया, तो तुम्हारी यह शांत ज़िंदगी कुछ बुरी बन सकती है। 202 00:21:17,528 --> 00:21:19,905 मैं अब जवान नहीं रहा, ल्यूडमीला। 203 00:21:23,408 --> 00:21:25,577 मुझे अपने अंजाम की चिंता नहीं है। 204 00:21:25,661 --> 00:21:28,121 हो सकता है, पर पेत्रोव्स्की की… 205 00:21:31,208 --> 00:21:35,170 कार्रवाइयाँ स्टार सिटी को नुकसान पहुँचा सकती हैं, शायद अपूरणीय रूप से। 206 00:21:53,063 --> 00:21:54,731 तो क्या चाहती हो कि मैं क्या करूँ? मैं… 207 00:21:57,609 --> 00:21:58,777 मैं नज़रबंद हूँ, 208 00:21:58,861 --> 00:22:01,363 बाहरी दुनिया से संपर्क करने का कोई तरीका नहीं है। 209 00:22:07,452 --> 00:22:10,122 स्टालिन ने तुम्हें बिना किसी वजह गुलाग में डाल दिया था। 210 00:22:12,416 --> 00:22:17,504 तुम्हें भूखा रखा गया, पीटा गया, लगभग ठंड से मर ही गए थे। 211 00:22:19,756 --> 00:22:23,594 पर जब तुम्हें दोबारा बुलाया गया, तुमने ज़रा भी हिचकिचाहट नहीं दिखाई। 212 00:22:25,304 --> 00:22:28,473 तुमने वही किया जो ज़रूरी था क्योंकि तुम देशभक्त थे। 213 00:22:28,557 --> 00:22:29,641 देशभक्त। 214 00:22:34,897 --> 00:22:36,190 मैं मूर्ख था। 215 00:22:36,732 --> 00:22:38,525 ख़ैर, पेत्रोव्स्की दोनों में से कुछ भी नहीं है। 216 00:22:40,194 --> 00:22:43,071 और अगर उसे उसके अपेक्षित नतीजे नहीं मिले, 217 00:22:43,155 --> 00:22:46,033 तो स्टार सिटी बिखर जाएगा। 218 00:22:46,116 --> 00:22:49,453 जो कुछ हमने मिलकर बनाया है, सब नष्ट हो जाएगा। 219 00:22:55,167 --> 00:22:57,544 जान, नाश्ता। 220 00:23:08,722 --> 00:23:12,935 वेनेरा कंप्यूटर पर एक एल्गोरिदम है। 221 00:23:13,018 --> 00:23:18,565 वीनस की सतह पर मौजूद प्रोब से मिली हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरों को 222 00:23:18,649 --> 00:23:22,277 ऐसे रूप में कम करने का तरीका है जिसे वापस पृथ्वी पर भेजा जा सके। 223 00:23:22,361 --> 00:23:25,322 शायद वे उसे शुरुआती आधार के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। 224 00:23:27,991 --> 00:23:31,411 कोड शायद अभी भी सैल्यूट के कम्युनिकेशन सिस्टम में हों। 225 00:23:32,079 --> 00:23:33,205 धन्यवाद। 226 00:23:33,705 --> 00:23:35,958 तुम्हें मुझसे बस इतना ही मिलेगा, ल्यूडमीला। 227 00:23:38,669 --> 00:23:40,212 मेरा समय बीत चुका है। 228 00:23:43,632 --> 00:23:46,134 अब जाओ। कोई दूसरा मूर्ख ढूँढो। 229 00:23:53,892 --> 00:23:56,061 कृषि मंत्रालय ने पुष्टि की है कि 230 00:23:56,144 --> 00:24:00,190 असामान्य रूप से शुष्क मौसम के दौर ने डोनेट्स 231 00:24:00,274 --> 00:24:01,817 और वोल्गा क्षेत्रों के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया है। 232 00:24:02,401 --> 00:24:05,571 मौसम विज्ञान केंद्रों की रिपोर्ट के अनुसार, 233 00:24:05,654 --> 00:24:07,364 वर्षा अभी तक मौसमी मानकों के स्तर तक नहीं पहुँची है… 234 00:24:07,447 --> 00:24:08,991 पापा, मैं आ गई। 235 00:24:09,074 --> 00:24:10,659 - आपने खा लिया? - चुप रहो। 236 00:24:10,742 --> 00:24:12,703 - वे सूखे के बारे में बात कर रहे हैं। - …अस्थायी मुश्किलें। 237 00:24:12,786 --> 00:24:15,622 स्थानीय पार्टी समितियाँ और सामूहिक कृषि फार्मों के अध्यक्ष… 238 00:24:15,706 --> 00:24:17,875 …निर्णायक कदम उठा रहे हैं। 239 00:24:18,667 --> 00:24:21,295 कई लोग जलाशय और नहर प्रणालियों का 240 00:24:21,378 --> 00:24:25,048 कुशल उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई ब्रिगेडों को सक्रिय कर रहे हैं, 241 00:24:26,633 --> 00:24:30,429 और खेतों को बचाए रखने के लिए पंप स्टेशन चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं… 242 00:24:30,512 --> 00:24:33,891 पापा, मेहमान आए हैं। 243 00:24:33,974 --> 00:24:34,975 क्या? 244 00:24:40,397 --> 00:24:41,732 इस समय? 245 00:24:41,815 --> 00:24:45,777 …इससे जल संसाधनों को वहाँ पहुँचाना संभव हो रहा है, जहाँ उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। 246 00:24:53,619 --> 00:24:55,871 - नमस्ते। - कॉमरेड तारासॉव। 247 00:24:56,371 --> 00:24:57,873 बिना बताए आने के लिए माफ़ी चाहूँगा। 248 00:24:58,707 --> 00:25:00,542 नहीं, कृपया, अंदर आइए। 249 00:25:00,626 --> 00:25:02,503 - धन्यवाद। - नास्त्या, गिलास ले आओ। 250 00:25:06,381 --> 00:25:07,966 - नमस्ते। - नमस्ते। 251 00:25:10,469 --> 00:25:13,889 कृपया, बाईं ओर आइए। 252 00:25:13,972 --> 00:25:15,057 अह-हँ। 253 00:25:17,142 --> 00:25:19,520 प्रारंभिक पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है… 254 00:25:19,603 --> 00:25:21,271 - हम ड्रिंक ले सकते हैं। - …कि कुछ ज़िलों में पैदावार 255 00:25:21,355 --> 00:25:25,150 कम हो सकती है पर संघ की कुल अनाज खरीद योजना 256 00:25:25,234 --> 00:25:27,236 सामूहिक प्रयासों से पूरी की जा साकती हैं… 257 00:25:27,319 --> 00:25:28,695 मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूँ? 258 00:25:28,779 --> 00:25:33,408 दरअसल, मैं आपकी बेटी, कॉमरेड बेलिकोवा से मिलने आया हूँ। 259 00:25:34,451 --> 00:25:35,452 हाँ, बेशक़। 260 00:25:35,536 --> 00:25:37,704 पर मैं वह ड्रिंक लेना चाहूँगा। 261 00:25:38,830 --> 00:25:40,541 - जी। - धन्यवाद। 262 00:25:47,798 --> 00:25:52,052 मुझे अपने बचपन का घर याद आ गया, ब्रायांस्काया ओब्लास्ट में, 263 00:25:52,135 --> 00:25:53,554 यहाँ से ज़्यादा दूर नहीं है। 264 00:26:05,399 --> 00:26:06,567 धन्यवाद। 265 00:26:14,032 --> 00:26:15,742 हाँ, मैं पीछे रहूँगा। 266 00:26:24,251 --> 00:26:26,587 सोवियत संघ के हीरो के नाम। 267 00:26:38,265 --> 00:26:39,474 कृपया, बैठो। 268 00:26:45,230 --> 00:26:50,444 उस प्रशिक्षण वाली दुर्घटना से पहले, तुम और कॉमरेड पोलिवानोव 269 00:26:50,527 --> 00:26:52,112 काफ़ी करीब आ गए होंगे। 270 00:26:55,073 --> 00:26:56,742 लगता है कि वह कहावत सही है। 271 00:26:58,243 --> 00:27:00,829 प्यार तब होता है जब तुम सबसे कम उम्मीद करते हो। 272 00:27:10,464 --> 00:27:12,007 माफ़ कीजिए, कॉमरेड। 273 00:27:12,090 --> 00:27:15,469 पर मुझे यक़ीन है कि आप जैसे व्यक्ति के पास यहाँ तक 274 00:27:15,552 --> 00:27:17,846 सिर्फ़ एक ड्रिंक लेने के लिए आने से बेहतर काम होंगे। 275 00:27:18,388 --> 00:27:19,640 हाँ, हाँ। 276 00:27:19,723 --> 00:27:20,849 मैं यहाँ क्यों आया हूँ? 277 00:27:22,100 --> 00:27:25,354 बस इतना समझ लो कि अब तुम्हारा यहाँ रहना 278 00:27:25,437 --> 00:27:26,939 देश के हित में नहीं रहा। 279 00:27:29,149 --> 00:27:30,692 और न ही तुम्हारे अपने हित में। 280 00:27:32,528 --> 00:27:35,447 तुमने वह सब किया जो हमने तुमसे कहा, कॉमरेड बेलिकोवा। 281 00:27:36,073 --> 00:27:38,242 और अब समय है कि हम एहसान लौटाएँ। 282 00:27:41,495 --> 00:27:42,788 मैं समझी नहीं। 283 00:27:42,871 --> 00:27:47,835 हमें एक और कॉस्मोनॉट चाहिए जो रोटेशन में सैल्यूट-1 अंतरिक्ष स्टेशन पर जाए 284 00:27:47,918 --> 00:27:50,671 और हमने मिशन की कमांडर बनाने के लिए तुम्हें चुना है। 285 00:27:54,007 --> 00:27:55,092 मिशन की कमांडर? 286 00:27:57,636 --> 00:27:59,304 मैंने इसके लिए प्रशिक्षण नहीं लिया। 287 00:27:59,388 --> 00:28:03,433 इस चीज़ ने तुम्हें "लूना-16" पर भी नहीं रोका था और तुम सीधा चाँद तक पहुँच गई थी। 288 00:28:09,147 --> 00:28:11,608 पर मुझे लगा था कि सरकार का मानना है 289 00:28:11,692 --> 00:28:15,404 कि मेरे लिए दोबारा अंतरिक्ष में जाना बहुत जोखिम भरा है। 290 00:28:15,487 --> 00:28:17,781 वैसे, मेरा मतलब, ऐसा लगता है कि तुम्हारा यहाँ रहना 291 00:28:17,865 --> 00:28:19,491 उससे भी ज़्यादा जोखिम भरा है। 292 00:28:23,120 --> 00:28:25,789 कॉमरेड बेलिकोवा, क्या तुम यही नहीं चाहती थी? 293 00:28:29,585 --> 00:28:31,253 यही तो मैं हमेशा से चाहती थी। 294 00:28:32,546 --> 00:28:34,548 जब से मैं पहली बार ऊपर गई थी। 295 00:28:37,467 --> 00:28:38,468 माफ़ कीजिए… 296 00:28:39,303 --> 00:28:44,391 पर मुझे नहीं लगता कि आप यह सिर्फ़ सद्भावना में कर रहे हैं। 297 00:28:51,565 --> 00:28:52,566 वाह… 298 00:28:56,445 --> 00:29:01,074 पिछली बार से तुम काफ़ी समझदार हो गई हो। 299 00:29:03,994 --> 00:29:07,539 अमरीकी हम पर आरोप लगा रहे हैं कि हम सैल्यूट का इस्तेमाल जासूसी के लिए कर रहे हैं। 300 00:29:08,207 --> 00:29:09,208 क्या हम कर रहे हैं? 301 00:29:10,375 --> 00:29:14,505 हम पश्चिमी उकसावे के ख़िलाफ़ सोवियत संघ की रक्षा कर रहे हैं। 302 00:29:14,588 --> 00:29:17,132 पर तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए, 303 00:29:17,216 --> 00:29:21,094 हमें दुनिया को यक़ीन दिलाना होगा कि सैल्यूट का उद्देश्य शांतिपूर्ण है। 304 00:29:23,472 --> 00:29:24,806 और अगर मैं वहाँ ऊपर वापस जाऊँ, तो… 305 00:29:24,890 --> 00:29:29,770 तो फिर अंतरिक्ष में तुम्हारी विजयी वापसी, वह भी मिशन की कमांडर के रूप में, 306 00:29:30,646 --> 00:29:33,023 वह एक… 307 00:29:33,106 --> 00:29:35,067 एक वैकल्पिक कहानी पेश करेगी। 308 00:29:57,548 --> 00:29:58,674 ठीक है, मैं जाऊँगी। 309 00:29:59,258 --> 00:30:01,134 बहुत ख़ूब, तो यह तय रहा। 310 00:30:02,636 --> 00:30:07,641 कल सुबह एक विमान तुम्हें टैगानरोग एयर बेस से बाइकोनूर ले जाएगा। 311 00:30:08,600 --> 00:30:10,018 बधाई हो। 312 00:31:28,680 --> 00:31:29,681 हैलो? 313 00:33:04,193 --> 00:33:07,529 एक कारण है कि मैं तुमसे अकेले में बात करना चाहता था। 314 00:33:19,041 --> 00:33:21,460 जिस तरह तुम्हारी बॉस तुम्हारे साथ व्यवहार कर रही है, मुझे वह पसंद नहीं है। 315 00:33:23,212 --> 00:33:24,796 वह तुम्हारी क्षमता को दबाकर रख रही है। 316 00:33:25,380 --> 00:33:27,508 पर मुझे पता है कि तुममें काफ़ी क्षमता है, काफ़ी संभावना है। 317 00:33:28,133 --> 00:33:29,510 मुझे अभी भी उनसे बहुत कुछ सीखना है। 318 00:33:29,593 --> 00:33:31,553 तुम्हें उनसे कुछ भी सीखने की ज़रूरत नहीं है। 319 00:33:36,975 --> 00:33:41,188 वेनेरा के साथ जो हुआ, उसके बाद मुझे स्टार सिटी भेजा गया था। 320 00:33:41,271 --> 00:33:45,192 सब ठीक करने के लिए, हाँ, पर बदलाव लाने के लिए भी। 321 00:33:46,568 --> 00:33:48,529 इसे आधुनिक दौर में लाने के लिए। 322 00:33:48,612 --> 00:33:50,614 समस्या का एक पहलू यह है कि यहाँ दशकों से बैठे ये पुराने लोग 323 00:33:50,697 --> 00:33:52,991 यहाँ से हटने को तैयार नहीं हैं। 324 00:33:53,825 --> 00:33:56,495 अगर हमें विज्ञान, तकनीक और अन्वेषण में 325 00:33:56,578 --> 00:34:00,832 आगे रहना है, तो हम जैसे लोगों को… 326 00:34:02,417 --> 00:34:06,296 तुम्हें और मुझे, इरीना, स्टार सिटी को नियंत्रित करना होगा। हम्म? 327 00:34:16,264 --> 00:34:19,643 एक अमरीकी एजेंट को एक ग़ैरक़ानूनी मिशन पर भागने दिया गया 328 00:34:19,726 --> 00:34:23,272 और हम यह मान लें कि कर्नल रास्कोवा को इस बारे में कुछ पता नहीं था? 329 00:34:23,355 --> 00:34:25,357 - उन्हें पता नहीं था। - यहाँ उसका समय ख़त्म हो गया है। 330 00:34:27,525 --> 00:34:31,780 मुझे बस सबूत चाहिए कि उसे सत्ता से हटाना देश के हित में है। 331 00:34:40,163 --> 00:34:43,708 और आप चाहते हैं कि मैं वह सबूत लाऊँ? 332 00:34:46,962 --> 00:34:49,297 यहाँ तुम्हारा भविष्य उज्ज्वल है, इरीना। 333 00:34:51,382 --> 00:34:53,677 तुम जितना सोचती हो, उससे कहीं ज़्यादा मज़बूत और समझदार हो। 334 00:34:56,221 --> 00:34:57,931 मुझे पता है कि तुमने क्या सहा है। 335 00:35:00,726 --> 00:35:04,438 यहाँ आने से पहले तुम्हें कितना झेलना पड़ा। 336 00:35:07,691 --> 00:35:09,776 मैं ऐसे राक्षस के हाथों इतनी यातना की… 337 00:35:11,320 --> 00:35:13,906 कल्पना भी नहीं कर सकता। 338 00:35:13,989 --> 00:35:15,365 मुझे नहीं लगता… 339 00:35:15,449 --> 00:35:17,951 आख़िर में, जो हुआ, उसका परिणाम कुछ अच्छा निकला। 340 00:35:18,035 --> 00:35:19,203 तुम्हारी बेटी, ज़ोया। 341 00:35:19,286 --> 00:35:22,748 और मुझे लगता है कि इसका परिणाम भी कुछ अच्छा निकल सकता है। 342 00:35:28,420 --> 00:35:31,548 रुब्लियोव्का से आए हम लोगों को एक-दूसरे की रक्षा करनी चाहिए। 343 00:35:38,847 --> 00:35:41,308 - देर हो रही है। मुझे… - बेशक़। बेशक़। 344 00:35:46,355 --> 00:35:47,648 जो मैंने कहा है, उस पर सोचो। 345 00:35:50,359 --> 00:35:51,485 ज़रूर सोचूँगी। 346 00:35:54,154 --> 00:35:55,322 जल्द मिलेंगे। 347 00:36:32,693 --> 00:36:34,069 सफ़र कितना लंबा है? 348 00:36:35,028 --> 00:36:36,196 अब ज़्यादा समय नहीं लगेगा। 349 00:36:39,575 --> 00:36:40,993 उसकी कहानी क्या है? 350 00:36:43,620 --> 00:36:44,872 एनातोली फ़्रोलोव। 351 00:36:44,955 --> 00:36:47,541 वह हाल ही में कॉस्मोनॉट टीम में शामिल हुआ है। 352 00:36:48,250 --> 00:36:49,376 तो वह केजीबी से है। 353 00:36:50,961 --> 00:36:53,338 हाँ, हम दोनों को असल में इस मिशन के… 354 00:36:54,756 --> 00:36:56,842 असल कारण का काम सौंपा गया है? 355 00:37:10,189 --> 00:37:13,275 कॉस्मोनॉट बेलिकोवा, क्या आप अंतरिक्ष में अपनी वापसी को लेकर उत्साहित हैं? 356 00:37:13,358 --> 00:37:16,028 बिल्कुल, यह मिशन दुनिया के 357 00:37:16,111 --> 00:37:20,616 पहले अंतरिक्ष स्टेशन पर हमारे वैज्ञानिक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का एक शानदार अवसर है। 358 00:37:22,117 --> 00:37:23,118 कैमरे की ओर हाथ हिलाइए। 359 00:37:56,610 --> 00:37:58,028 फ़ायरिंग चेन सक्रिय है। 360 00:37:58,111 --> 00:37:59,404 मुख्य इंजन स्टार्ट कीजिए। 361 00:38:01,156 --> 00:38:06,411 स्टार सिटी, पुष्टि करो कि कम्बस्चन चेम्बर ग्यारह से 17 तक पूर्ण दबाव पर हैं। 362 00:38:07,120 --> 00:38:08,413 सुन लिया। दूसरा शुरू करो। 363 00:38:10,499 --> 00:38:11,500 इग्निशन। 364 00:38:52,749 --> 00:38:55,586 सैल्यूट-1 के लिए लक्ष्य पर टी-माइनस दो घंटे में। 365 00:38:58,630 --> 00:38:59,673 सुनिए, सब लोग। 366 00:39:06,847 --> 00:39:08,599 बधाई हो। 367 00:39:09,474 --> 00:39:11,351 एक और सफल लॉन्च के साथ, 368 00:39:11,435 --> 00:39:14,855 हमने फिर से सोवियत संघ की शक्ति साबित की। 369 00:39:15,689 --> 00:39:20,027 पर हमें केंद्रित और दृढ़ रहना होगा। 370 00:39:21,153 --> 00:39:23,447 सबसे बड़ी चुनौतियाँ अब भी आने वाली हैं। 371 00:39:25,574 --> 00:39:26,575 बहुत ख़ूब। 372 00:39:39,254 --> 00:39:40,255 बहुत बढ़िया। 373 00:39:40,339 --> 00:39:43,634 जिस तरह यह सफल हुआ, जनरल सेक्रेटरी इससे बहुत ख़ुश हैं। 374 00:39:44,843 --> 00:39:46,678 धन्यवाद, डिप्टी चेयरमैन। 375 00:39:46,762 --> 00:39:48,263 सेवा करके ख़ुशी हुई। 376 00:40:10,911 --> 00:40:12,079 किरिल कहाँ है? 377 00:40:12,162 --> 00:40:13,413 पता नहीं। 378 00:40:13,497 --> 00:40:15,082 वह आज सुबह आया ही नहीं। 379 00:41:12,097 --> 00:41:15,058 प्रक्षेप पथ सामान्य है। सैल्यूट से मिलने के रास्ते पर हैं। 380 00:41:16,268 --> 00:41:19,354 "सोयूज़," मिलने से पहले, सैल्यूट-1 से संपर्क जोड़ा जा रहा है। 381 00:41:20,814 --> 00:41:24,026 सैल्यूट स्टेशन, आपकी जगह लेने वाली टीम संपर्क में है। 382 00:41:24,943 --> 00:41:26,111 हम तुम्हें देख रहे हैं, सोयूज़। 383 00:41:26,820 --> 00:41:28,739 उम्मीद है कि तुमने अपने बैग में वोडका छुपाई होगी, 384 00:41:28,822 --> 00:41:30,449 क्योंकि हम अपनी लेकर घर जा रहे हैं। 385 00:41:40,959 --> 00:41:42,169 यह ख़ूबसूरत है। 386 00:41:55,182 --> 00:41:59,186 स्टार सिटी, सैल्यूट स्टेशन से मिलने के लिए 387 00:41:59,269 --> 00:42:01,188 कक्षीय समायोजन की तैयारी कर रहे हैं। 388 00:42:24,127 --> 00:42:26,713 डॉकिंग शुरू करें, कमांडर बेलिकोवा। 389 00:42:27,214 --> 00:42:28,841 फ़्यूल रिएक्टर सेल सामान्य स्थिति में है। 390 00:42:53,991 --> 00:42:57,578 आगमन की गति 0.91 मीटर प्रति सेकंड है। 391 00:42:58,245 --> 00:43:00,914 थोड़ा तेज़ आ सकते हो? हम घर जाने को तैयार हैं। 392 00:43:03,000 --> 00:43:04,501 पाँच मीटर। 393 00:43:04,585 --> 00:43:06,420 गति पर ध्यान रखो। 394 00:43:22,436 --> 00:43:24,271 लैच एलाइनमेंट सही लग रहा है। 395 00:43:28,817 --> 00:43:30,068 संपर्क एक। 396 00:43:31,153 --> 00:43:32,738 संपर्क दो। 397 00:43:34,031 --> 00:43:35,991 सॉफ़्ट कैप्चर पूरा हुआ। 398 00:43:37,701 --> 00:43:39,453 सैल्यूट-1 में स्वागत है। 399 00:44:31,505 --> 00:44:32,923 तुम यहाँ क्या कर रही हो? 400 00:44:33,590 --> 00:44:36,510 माफ़ कीजिए, कॉमरेड कर्नल। सैल्यूट-1 से जुड़ा एक ज़रूरी मामला है। 401 00:44:37,469 --> 00:44:38,887 यह कल तक इंतज़ार कर सकता है? 402 00:44:38,971 --> 00:44:40,180 मुझे नहीं लगता। 403 00:44:40,264 --> 00:44:42,850 मैंने देखा कि चीफ़ डिज़ाइनर पेत्रोव्स्की 404 00:44:42,933 --> 00:44:46,019 पहली सैल्यूट निगरानी की तस्वीरें मुख्यालय भेजने वाले थे। 405 00:44:48,105 --> 00:44:49,356 मेरी अनुमति के बिना? 406 00:44:50,023 --> 00:44:51,024 हाँ। 407 00:44:51,942 --> 00:44:54,361 मैं उन्हें आपके लिए लेकर लाई हूँ ताकि आप उनकी समीक्षा कर सकें। 408 00:44:55,320 --> 00:44:56,655 तो बेहतर होगा कि तुम अंदर आओ। 409 00:45:00,951 --> 00:45:02,452 मैं फ़ाइल देख सकती हूँ? 410 00:45:19,553 --> 00:45:21,346 एक मिनट रुको। मैंने ओवन में कुछ रखा है। 411 00:46:14,983 --> 00:46:16,777 उसका नाम डीमा था। 412 00:46:26,662 --> 00:46:28,121 वह युद्ध के दौरान मारा गया। 413 00:46:30,749 --> 00:46:32,251 माफ़ कीजिए, मुझे पता नहीं था। 414 00:46:34,878 --> 00:46:36,463 यह बहुत समय पहले की बात है। 415 00:46:47,599 --> 00:46:49,226 इसे मेरे पास लाने के लिए धन्यवाद। 416 00:46:49,309 --> 00:46:52,145 मैं सुनिश्चित करूँगी कि यह लुब्यैंका तक पहुँचे। 417 00:46:52,729 --> 00:46:54,398 देर हो गई है, तुम्हें जाना चाहिए। 418 00:47:03,198 --> 00:47:04,825 एक और बात है। 419 00:47:08,871 --> 00:47:10,080 क्या? 420 00:47:19,464 --> 00:47:20,549 तुम्हें वह कहाँ मिला? 421 00:47:24,136 --> 00:47:25,596 मैं लेकर लाई हूँ। 422 00:47:28,182 --> 00:47:29,641 मेरी बातें सुनने के लिए माइक्रोफ़ोन लगाने वाली थी? 423 00:47:34,271 --> 00:47:37,441 मुझे आदेश मिला था, पर मैं नहीं लगा पाई। 424 00:47:39,109 --> 00:47:40,110 पेत्रोव्स्की? 425 00:47:42,446 --> 00:47:43,947 वह आपको हटाना चाहते हैं। 426 00:47:52,206 --> 00:47:54,124 तो, तुम किसका इंतज़ार कर रही हो? 427 00:47:57,002 --> 00:47:58,003 क्या? 428 00:47:59,463 --> 00:48:02,216 इरीना वासिलियेवना, जब स्टार सिटी के प्रमुख तुम्हें आदेश देते हैं, 429 00:48:02,299 --> 00:48:04,510 तो तुम्हें बिल्कुल वही करना चाहिए। 430 00:48:09,056 --> 00:48:10,057 मैं समझी नहीं। 431 00:48:10,140 --> 00:48:12,434 तुम उन्हें रिपोर्ट करती रहोगी। 432 00:48:14,561 --> 00:48:16,146 और मुझे भी, बेशक़। 433 00:48:21,401 --> 00:48:23,070 जी, कॉमरेड कर्नल। 434 00:48:41,547 --> 00:48:43,882 - रुकिए। आपको बिना अनुमति के… - नहीं, कृपया। सुनिए। मुझे… 435 00:48:43,966 --> 00:48:46,134 - …अंदर आने की अनुमति नहीं है। - यह सरकारी मामला है। 436 00:48:46,218 --> 00:48:48,095 आपको अंदर आने की अनुमति नहीं है। 437 00:49:04,444 --> 00:49:05,779 स्तेपानोव। 438 00:49:10,075 --> 00:49:11,118 स्तेपानोव। 439 00:49:11,660 --> 00:49:13,662 कृपया। रुको… यह ज़रूरी है। 440 00:49:15,163 --> 00:49:16,957 मैं तुमसे बात करते हुए नहीं दिख सकता। 441 00:49:17,040 --> 00:49:19,501 ल्यूडमीला के लोग पहले ही मेरे पीछे पड़े हैं। 442 00:49:20,085 --> 00:49:22,546 ठीक है। तो मैं जो माँगने वाला हूँ, वह मुझे जितनी जल्दी दोगे, 443 00:49:22,629 --> 00:49:24,590 उतना बेहतर होगा। 444 00:49:25,549 --> 00:49:27,968 अगर चीफ़ डिज़ाइनर यहाँ होते, तो उनसे कहता। 445 00:49:29,511 --> 00:49:31,138 ठीक है, तुम्हारे पास एक मिनट है। 446 00:49:32,848 --> 00:49:34,766 मुझे सैल्यूट-1 से संपर्क करना है। 447 00:49:37,394 --> 00:49:38,562 अभी। 448 00:49:41,148 --> 00:49:42,858 कृपया। मुझे तुम्हारी मदद चाहिए। 449 00:50:08,675 --> 00:50:11,553 सैल्यूट-1, यह स्टार सिटी है। सुन रहे हो? 450 00:50:15,390 --> 00:50:16,642 सैल्यूट-1? 451 00:50:17,851 --> 00:50:19,937 स्टार सिटी, बोलिए। बेलिकोवा बोल रही हूँ। 452 00:50:20,020 --> 00:50:21,980 कमांडर बेलिकोवा, मैं स्तेपानोव बोल रहा हूँ। 453 00:50:22,814 --> 00:50:24,149 सब ठीक है? 454 00:50:24,233 --> 00:50:25,234 हाँ। 455 00:50:25,317 --> 00:50:28,195 हम सिक्योरिटी मॉनिटर पर एक टेस्ट करना चाहते हैं। 456 00:50:30,572 --> 00:50:32,324 वह फ़्रोलोव का प्रोजेक्ट है। 457 00:50:32,407 --> 00:50:34,076 - मैं उसे जगा देती हूँ, वह… - अरे, नहीं। नहीं। 458 00:50:34,159 --> 00:50:35,452 नहीं। 459 00:50:36,662 --> 00:50:37,663 क्यों? 460 00:50:38,747 --> 00:50:41,416 बात बस यह है कि… यह कोई बड़ा टेस्ट नहीं है। 461 00:50:41,500 --> 00:50:43,460 तो उसकी नींद ख़राब करने की ज़रूरत नहीं है। 462 00:50:44,127 --> 00:50:45,504 तुम स्तेपानोव नहीं हो। 463 00:50:45,587 --> 00:50:46,964 कौन हो तुम? 464 00:50:47,798 --> 00:50:49,091 सर्गेई निकुलोव। 465 00:50:50,008 --> 00:50:51,385 निकुलोव? 466 00:50:51,468 --> 00:50:53,011 यह नाम जाना-पहचाना क्यों लग रहा है? 467 00:50:53,971 --> 00:50:55,931 मैं वही इंजीनियर हूँ जिसने लूना-16 के दौरान 468 00:50:56,014 --> 00:50:59,309 तुम्हारे सूट में सीओ2 कम करने का तरीका सोचा था। 469 00:51:01,603 --> 00:51:06,358 तो, वह तुम ही हो जिसने मुझे अंतरिक्ष में अपने सूट में छेद करने को कहा था? 470 00:51:11,154 --> 00:51:15,617 - हाँ। माफ़ करना। मैं केवल… - माफ़ी मत माँगो, तुमने मेरी जान बचाई थी। 471 00:51:17,119 --> 00:51:18,745 मैं तो बस अपना काम कर रहा था। 472 00:51:20,122 --> 00:51:21,999 नहीं, बाकी सब वही कर रहे थे। 473 00:51:23,292 --> 00:51:25,460 अब बताओ, तुम्हें क्या चाहिए, सर्गेई निकुलोव? 474 00:51:25,544 --> 00:51:27,254 सर्गेई, जल्दी करो। 475 00:51:29,590 --> 00:51:32,843 मैं हमें एक सुरक्षित चैनल पर स्थानांतरित कर रहा हूँ। 476 00:51:34,052 --> 00:51:35,179 सुरक्षित चैनल पर? 477 00:51:36,346 --> 00:51:38,724 तुम वेनेरा प्रोग्राम से वाकिफ़ हो? 478 00:51:41,268 --> 00:51:42,477 शायद। 479 00:51:42,561 --> 00:51:46,732 दरअसल, तुम्हारे स्टेशन की निगरानी की तकनीक 480 00:51:46,815 --> 00:51:51,069 वेनेरा मिशन से आए एक सिद्धांत पर आधारित है। 481 00:51:51,153 --> 00:51:52,654 मुझे समझ नहीं आ रहा कि तुम क्या कह रहे हो। 482 00:51:52,738 --> 00:51:55,032 हाँ। हाँ। नहीं, बेशक़। 483 00:51:56,617 --> 00:51:58,785 मैं येव्पेटोरिया टेलीस्कोप से मिले 484 00:51:58,869 --> 00:52:03,999 डेटा की जाँच कर रहा था, और मुझे कुछ… 485 00:52:05,459 --> 00:52:06,585 अजीब मिला। 486 00:52:06,668 --> 00:52:08,170 अजीब? 487 00:52:08,253 --> 00:52:12,382 हाँ, मैं चाहता हूँ कि तुम इसकी पुष्टि करने में मेरी मदद करो। 488 00:52:15,302 --> 00:52:17,804 यह वेनेरा से कैसे जुड़ा है? 489 00:52:18,972 --> 00:52:20,974 मैं यही पता लगाने की कोशिश कर रहा हूँ। 490 00:52:21,058 --> 00:52:22,893 बस यह टेस्ट चलाओ। 491 00:52:23,435 --> 00:52:24,520 कृपया। 492 00:52:41,870 --> 00:52:43,664 मुझे क्या करना होगा? 493 00:52:44,873 --> 00:52:50,879 यूएचएफ़ ट्रांसमीटर को 922.76 मेगाहर्ट्ज पर सेट करो। 494 00:52:54,466 --> 00:52:58,637 ठीक है, 922.76 मेगाहर्ट्ज पर सेट कर रही हूँ। 495 00:53:11,608 --> 00:53:13,235 मुझे एक सिग्नल मिल रहा है। 496 00:53:17,030 --> 00:53:18,949 कृपया, वह सिग्नल मुझे भेजो। 497 00:53:19,449 --> 00:53:20,534 भेज रही हूँ। 498 00:53:40,637 --> 00:53:42,055 यह डेटा है। 499 00:53:44,558 --> 00:53:48,228 - यह डेटा है और यह कम्प्रेस्ड है… - किससे? 500 00:53:49,438 --> 00:53:50,772 क्या हो रहा है? 501 00:53:52,274 --> 00:53:54,193 किससे, सर्गेई? 502 00:53:55,986 --> 00:53:57,821 यह क्या है? तुम मुझे किसमें फँसा रहे हो? 503 00:53:57,905 --> 00:54:00,073 - मैं नहीं… - बस एक और मिनट। कृपया। चलो भी। 504 00:54:00,157 --> 00:54:01,366 मुझे कैलेंडर चाहिए। 505 00:54:01,450 --> 00:54:02,534 किसके पास है… 506 00:54:04,828 --> 00:54:06,747 - हाँ, बस एक… बस एक मिनट। - ए। 507 00:54:14,379 --> 00:54:15,756 मुझे सुन रहे हो? तुम वहाँ हो? 508 00:54:15,839 --> 00:54:16,924 जवाब दो। 509 00:54:23,096 --> 00:54:25,265 - नहीं, यह संभव नहीं है। - क्या संभव नहीं है? 510 00:54:25,349 --> 00:54:26,600 सर्गेई। 511 00:54:29,728 --> 00:54:31,897 माफ़ करना। माफ़ करना। 512 00:54:31,980 --> 00:54:34,733 - सर्गेई। यह ख़त्म हुआ। तुम नहीं… - नहीं। कृपया। 513 00:54:35,359 --> 00:54:36,443 तुम वहाँ हो? 514 00:54:37,361 --> 00:54:39,821 - मुझे सुन रहे हो? जवाब दो। जवाब दो। - हैलो, हैलो, हैलो। 515 00:54:40,322 --> 00:54:41,448 हाँ, हाँ। मैं यहीं हूँ। मैं यहीं हूँ। 516 00:54:41,532 --> 00:54:43,534 सिग्नल कहाँ से आ रहा है? 517 00:54:44,368 --> 00:54:49,623 कॉमरेड बेलिकोवा, सिर्फ़ एक और यान है 518 00:54:49,706 --> 00:54:54,378 जो इस फ़्रीक्वेंसी पर मेरे एल्गोरिदम से डेटा भेजने में सक्षम है। 519 00:54:59,049 --> 00:55:00,342 नहीं। 520 00:55:02,386 --> 00:55:05,722 - यह नहीं… यह संभव नहीं है। - मुझे नहीं पता। 521 00:55:06,682 --> 00:55:10,143 पर किसी तरह, अगर वह नष्ट नहीं हुआ था, 522 00:55:11,562 --> 00:55:15,566 तो पृथ्वी पर उसकी वापसी का समय… 523 00:55:16,608 --> 00:55:17,609 अभी होना चाहिए। 524 00:56:52,246 --> 00:56:54,248 उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता