1 00:00:45,254 --> 00:00:49,007 नए असंतुष्ट समूह ज़ेटा पर फ़ील्ड इंटेलिजेंस रिपोर्ट 2 00:00:49,550 --> 00:00:51,510 संदर्भ संख्या एस/बीएफ़-22। 3 00:00:51,593 --> 00:00:54,179 दिनांक 8 नवंबर 1963 को जारी। 4 00:00:55,806 --> 00:00:59,685 लेसी-ज़रुबिन सांस्कृतिक आदान-प्रदान समझौते के दौरान पहली बार नज़र में आए, 5 00:00:59,768 --> 00:01:03,856 ज़ेटा के सदस्य सोवियत हितों के विरुद्ध काम करने की मंशा दिखाते हैं। 6 00:01:04,690 --> 00:01:08,277 एसेट आंद्रेई ज़ाइत्सेव द्वारा अन्य असंतुष्ट संगीतकारों को भर्ती किए जाने के बाद, 7 00:01:08,360 --> 00:01:10,696 प्रारंभिक वित्तीय अनुरोध स्वीकृत हुआ। 8 00:01:11,655 --> 00:01:15,617 समूह को निरंतर समर्थन देने का अनुरोध है क्योंकि ज़ाइत्सेव ने देनिसोव, श्निट्का, 9 00:01:15,701 --> 00:01:18,662 गुबाइदुलिना जैसे संगीतकारों की प्रतिबंधित रचनाओं को 10 00:01:18,745 --> 00:01:23,250 सोवियत संघ से बाहर तस्करी से भेजने की एक प्रणाली विकसित कर ली है, 11 00:01:23,834 --> 00:01:27,004 जिसमें उन्हें वाद्ययंत्रों के बक्सों की अन्दरूनी तह में छिपाया जाता है। 12 00:01:27,796 --> 00:01:29,464 निरंतर निगरानी जारी रखने का सुझाव है। 13 00:01:35,846 --> 00:01:40,142 फ़ील्ड इंटेलिजेंस रिपोर्ट संदर्भ संख्या एस/बीएफ़-26। 14 00:01:40,851 --> 00:01:43,270 दिनांक 15 मई 1964 को जारी। 15 00:01:44,354 --> 00:01:47,274 विरोधी गतिविधियों का दबाव अब नकारात्मक असर दिखाता प्रतीत हो रहा है। 16 00:01:48,317 --> 00:01:50,777 समूह के बीच गंभीर टकराव उभर आया है। 17 00:01:51,820 --> 00:01:55,908 ज़ाइत्सेव और उसकी प्रेमिका, तान्या देनिलोवा में अक्सर बहस हो रही है। 18 00:01:56,825 --> 00:01:59,870 चिंता है कि समूह के बीच का यह मतभेद मिशन को कमज़ोर कर देगा, 19 00:01:59,953 --> 00:02:02,414 पर फिलहाल वित्तीय समर्थन जारी रखने का सुझाव है। 20 00:02:31,652 --> 00:02:35,489 फ़ील्ड इंटेलिजेंस रिपोर्ट संदर्भ संख्या एस/बीएफ़-32। 21 00:02:36,156 --> 00:02:38,408 दिनांक 10 सितंबर 1964 को जारी। 22 00:02:38,951 --> 00:02:41,245 पात्र देनिलोवा का नया प्रेमी। 23 00:02:42,037 --> 00:02:46,708 लेफ़्टिनेंट वैलेंटिन मिरोनोव, सोवियत वायुसेना का पायलट। 24 00:02:47,292 --> 00:02:51,505 सोवियत सेना में नए एसेट तलाशने के वॉशिंगटन के निर्देश के मद्देनज़र, 25 00:02:51,588 --> 00:02:53,423 एक अवसर मौजूद है। 26 00:02:56,844 --> 00:03:00,764 मिरोनोव, देनिलोवा की गैरक़ानूनी सरकार-विरोधी गतिविधियों से अनभिज्ञ है। 27 00:03:01,348 --> 00:03:03,350 निरंतर निगरानी जारी रखने का अनुरोध है। 28 00:03:05,394 --> 00:03:09,147 फ़ील्ड इंटेलिजेंस रिपोर्ट संदर्भ संख्या एस/बीएफ़-40। 29 00:03:09,231 --> 00:03:11,984 दिनांक 24 दिसंबर 1964 को जारी। 30 00:03:12,776 --> 00:03:15,320 देनिलोवा और मिरोनोव का संबंध आगे बढ़ रहा है। 31 00:03:16,321 --> 00:03:20,242 सूत्र बताता है कि मिरोनोव को सोवियत अंतरिक्ष प्रोग्राम के लिए चुना जा रहा है। 32 00:03:20,325 --> 00:03:22,160 निरंतर निगरानी जारी रखना प्राथमिकता है। 33 00:03:27,374 --> 00:03:30,836 फ़ील्ड इंटेलिजेंस रिपोर्ट संदर्भ संख्या एस/बीएफ़-45। 34 00:03:30,919 --> 00:03:33,547 दिनांक 15 जनवरी 1965 को जारी। 35 00:03:34,214 --> 00:03:36,216 मिरोनोव की सगाई देनिलोवा से हो गई। 36 00:03:36,717 --> 00:03:40,012 शादी फ़रवरी में तय की गई है, कॉस्मोनॉट प्रशिक्षण शुरू होने से पहले। 37 00:03:40,554 --> 00:03:43,432 लगता है कि देनिलोवा ने सरकार-विरोधी गतिविधियाँ बंद कर दी हैं। 38 00:03:54,318 --> 00:03:58,113 फ़ील्ड इंटेलिजेंस रिपोर्ट संदर्भ संख्या एस/बीएफ़-51। 39 00:03:58,197 --> 00:04:01,158 दिनांक 28 फ़रवरी 1965 को जारी। 40 00:04:01,241 --> 00:04:05,245 सूत्र बताता है कि तान्या और वाल्या मिरोनोव जल्द ही स्टार सिटी स्थानांतरित होने वाले हैं। 41 00:04:06,038 --> 00:04:08,624 निगरानी के अवसर बेहद सीमित हो जाएँगे। 42 00:04:09,124 --> 00:04:12,294 पात्र मिरोनोव से सीधे संपर्क का तत्काल अनुरोध है। 43 00:04:13,045 --> 00:04:16,005 सहयोग सुनिश्चित करने के लिए पत्नी के अवैध अतीत का इस्तेमाल किया जाएगा। 44 00:04:34,024 --> 00:04:35,192 कितना सुहाना दिन है, है न? 45 00:04:36,109 --> 00:04:37,110 हाँ। 46 00:04:39,821 --> 00:04:41,657 वैसे, शादी की बधाइयाँ। 47 00:04:42,449 --> 00:04:43,700 तुम्हें कैसे पता चला कि मेरी शादी हो गई? 48 00:05:00,217 --> 00:05:03,929 फ़ील्ड इंटेलिजेंस रिपोर्ट संदर्भ संख्या एस/बीएफ़-53। 49 00:05:04,012 --> 00:05:06,348 दिनांक 1 मार्च 1965 को जारी। 50 00:05:07,015 --> 00:05:09,768 नया एसेट, कॉस्मोनॉट वाल्या मिरोनोव। 51 00:05:10,435 --> 00:05:12,145 कूटनाम "निकोलाय।" 52 00:06:08,076 --> 00:06:12,873 स्टार सिटी 53 00:06:38,857 --> 00:06:40,025 चीफ़ डिज़ाइनर। 54 00:06:51,995 --> 00:06:53,580 बाहर निकलो! सब के सब। 55 00:07:00,921 --> 00:07:01,964 यह रहा। 56 00:07:03,215 --> 00:07:04,424 यह क्या है? 57 00:07:05,050 --> 00:07:06,301 यही दोषी है। 58 00:07:07,553 --> 00:07:08,804 मुझे एक… 59 00:07:29,366 --> 00:07:30,951 यह बेहतरीन कारीगरी है। 60 00:07:32,536 --> 00:07:35,247 इसकी सर्किट्री सिग्नल ऐम्प्लीफ़ायर जैसी ही है। 61 00:07:35,330 --> 00:07:37,916 ऐसी आपको पुराने आर्गन प्रोसेसर में मिलेगी। 62 00:07:38,000 --> 00:07:39,793 यह… हाँ, देखिए। 63 00:07:39,877 --> 00:07:42,379 यह जीटी-104 ट्रांज़िस्टर है। 64 00:07:42,462 --> 00:07:44,882 यह सोवियत ट्रांसमीटरों में बहुत आम है। 65 00:07:44,965 --> 00:07:46,049 वह सोवियत है? 66 00:07:47,301 --> 00:07:48,552 हाँ। 67 00:07:49,928 --> 00:07:50,971 पर यह… 68 00:07:51,722 --> 00:07:54,474 यह मूल टेक्नोलॉजी का हिस्सा नहीं है। 69 00:07:54,558 --> 00:07:55,559 यह… 70 00:07:56,518 --> 00:07:57,811 यह बाद में जोड़ा गया है। 71 00:07:59,271 --> 00:08:01,106 यह एक माइक्रो ट्रांसमीटर है। 72 00:08:01,190 --> 00:08:05,027 इसीलिए यह व्यवधान जैसा लगा, जबकि असल में यह सिर्फ़ बिजली खींच रहा था। 73 00:08:07,988 --> 00:08:09,489 तो यह मिशन को विफल करने की कोशिश नहीं थी। 74 00:08:11,366 --> 00:08:12,826 यह जासूसी थी। 75 00:08:17,206 --> 00:08:18,415 धन्यवाद, सर्गेई। 76 00:08:19,666 --> 00:08:20,709 अब तुम जा सकते हो। 77 00:08:30,886 --> 00:08:33,179 मेरे एक और कॉस्मोनॉट की जान चली गई। 78 00:08:33,263 --> 00:08:35,432 - तुम क्या कहना चाह रहे हो? - मैं कुछ कहना नहीं चाह रहा। 79 00:08:35,515 --> 00:08:36,725 मैं तुमसे साफ़-साफ़ कह रहा हूँ, 80 00:08:36,808 --> 00:08:40,854 तुम्हारे वहम की वजह से मेरी निगरानी में अब और मौतें नहीं होंगी। 81 00:08:41,897 --> 00:08:43,190 वह एक ट्रांसमीटर था। 82 00:08:43,273 --> 00:08:45,984 मुझे प्रणाली रीबूट करने पर मजबूर करना हद से ज़्यादा प्रतिक्रिया थी। 83 00:08:46,068 --> 00:08:49,696 उस समय हमारे पास जो जानकारी थी, मैंने उसी के आधार पर फैसला लिया। 84 00:08:49,780 --> 00:08:52,282 हमारे अभियान सुरक्षित रहने चाहिए। 85 00:08:52,366 --> 00:08:53,784 "हम" नहीं। "हमारे" नहीं। 86 00:08:53,867 --> 00:08:55,827 मेरे कॉस्मोनॉटों ने अपने बेहतरीन कोशिश की। 87 00:08:55,911 --> 00:08:58,872 तुम्हारी दख़लंदाज़ी के बिना, मेरी प्रणालियाँ काम करतीं। 88 00:08:58,956 --> 00:09:00,707 तुमने अपना हिस्सा नहीं निभाया। 89 00:09:00,791 --> 00:09:03,293 मुझे मालूम नहीं था कि हम अलग-अलग पक्षों में हैं। 90 00:09:03,877 --> 00:09:06,171 इंजीनियरिंग मैं सँभालता हूँ। 91 00:09:06,255 --> 00:09:07,422 सुरक्षा तुम सँभालती हो। 92 00:09:07,506 --> 00:09:09,967 अगर तुम वह नहीं कर सकती, तो तुम्हारा फ़ायदा क्या है? 93 00:09:13,470 --> 00:09:15,389 मैं तुम्हारी नाकामियों का दोष अपने सिर नहीं लूँगा। 94 00:09:15,889 --> 00:09:17,349 जाकर मॉस्को से यह कह दो। 95 00:09:54,803 --> 00:09:55,846 माफ़ कीजिए। 96 00:10:00,142 --> 00:10:01,143 मा… 97 00:10:25,918 --> 00:10:26,919 हैलो? 98 00:10:35,969 --> 00:10:37,095 कॉमरेड चड्ढा? 99 00:10:37,721 --> 00:10:38,722 भारत से? 100 00:10:39,348 --> 00:10:40,641 आपने कैसे पहचाना? 101 00:10:44,061 --> 00:10:45,270 डिब्बों पर तुम्हारा नाम लिखा है। 102 00:10:54,488 --> 00:10:57,449 तो, स्टार सिटी में आकर कैसा लग रहा है? 103 00:10:59,159 --> 00:11:00,994 शुरुआत तो शानदार हुई है। 104 00:11:01,078 --> 00:11:03,247 किसी ने मुझे नहीं बताया कि मुझे किस पर काम करना है। 105 00:11:05,082 --> 00:11:07,584 यह सामान्य है। अब हमें काम पर लौटना चाहिए। 106 00:11:19,054 --> 00:11:20,973 मेरा बाकी सामान कहाँ है? 107 00:11:23,767 --> 00:11:25,686 क्या आपको पता है कि चीफ़ डिज़ाइनर कहाँ मिलेंगे? 108 00:11:25,769 --> 00:11:28,146 मुझे सच में लग रहा है कि शायद कोई गड़बड़ हुई है। 109 00:11:29,565 --> 00:11:30,649 उसके लिए शुभकामनाएँ। 110 00:11:30,732 --> 00:11:32,025 वह बहुत व्यस्त आदमी हैं। 111 00:11:57,676 --> 00:11:58,677 लक्ष्मी… 112 00:11:59,428 --> 00:12:01,263 वे सुन रहे हैं हमको। 113 00:12:02,598 --> 00:12:04,016 तुम कुछ ज़्यादा ही सोच रहे हो। 114 00:12:04,099 --> 00:12:05,100 मैं नहीं सोच रहा। 115 00:12:06,226 --> 00:12:11,190 मैं अनपैक कर रहा था और फिर इन साली मक्खियों को कोस रहा था और फिर 116 00:12:11,273 --> 00:12:12,983 जब मैं मार्केट से लौटा… 117 00:12:16,111 --> 00:12:17,112 यह मिला। 118 00:12:17,696 --> 00:12:18,906 यह था क्या पहले? 119 00:12:18,989 --> 00:12:21,658 मैं कह रहा हूँ, इन लोगों ने दीवारों में माइक्रोफ़ोन लगा रखे हैं। 120 00:12:22,618 --> 00:12:24,620 बाथरूम में तो नहीं होंगे? अरे, यार! 121 00:12:25,704 --> 00:12:26,747 बेडरूम? 122 00:12:37,174 --> 00:12:38,425 तुम हँस रही हो? 123 00:12:42,221 --> 00:12:43,847 उन्होंने हमें वॉर्न किया था। 124 00:12:43,931 --> 00:12:45,849 - हमें पता था यह होने वाला है। - नहीं, लक्ष्मी। 125 00:12:46,892 --> 00:12:50,729 सोवियत सर्वेलन्स के बारे में पता होने में और जीने में बहुत फ़र्क होता है। 126 00:12:55,067 --> 00:12:56,777 हाँ, तो क्या तुम अब जासूस हो? 127 00:12:56,860 --> 00:12:59,446 - अरे, नहीं। - तो फिर प्रॉब्लम क्या है, मनु? 128 00:13:01,615 --> 00:13:03,617 अपसेट तो मुझे होना चाहिए। 129 00:13:05,744 --> 00:13:08,372 मुझे लगा था अब फ़ाइनली मेरी बारी होगी। 130 00:13:08,455 --> 00:13:10,165 मेरा चांस कुछ कर दिखाने का। 131 00:13:10,707 --> 00:13:13,502 ये लोग इतने बड़े-बड़े काम कर रहे हैं, और मैं… 132 00:13:13,585 --> 00:13:16,630 तुम्हें देखना चाहिए इन्होंने मुझे कहाँ फँसा दिया है। 133 00:13:17,130 --> 00:13:18,841 - वे लोग मुझे यहाँ लाए ही क्यों? - सॉरी। 134 00:13:19,842 --> 00:13:21,343 सॉरी, मेरी जान। 135 00:13:23,762 --> 00:13:24,888 सॉरी। 136 00:13:32,020 --> 00:13:33,021 मिल गई। 137 00:13:36,275 --> 00:13:37,609 सॉरी। 138 00:13:43,156 --> 00:13:45,158 कर्नल रास्कोवा आपसे मिलना चाहती हैं। 139 00:14:02,926 --> 00:14:04,261 कॉमरेड कर्नल? 140 00:14:04,344 --> 00:14:05,345 हाँ? 141 00:14:11,685 --> 00:14:15,480 जो हुआ उसके बाद, मैंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि के दर्ज ब्योरे खँगालने शुरू किए हैं। 142 00:14:15,564 --> 00:14:17,900 भले ही वह छोटी-मोटी अटकल ही क्यों न हो। 143 00:14:19,193 --> 00:14:20,194 इरीना वैस्लिएवना, 144 00:14:20,277 --> 00:14:23,739 क्या तुम सारी ज़िंदगी छोटी-मोटी अटकलें ही दर्ज करती रहना चाहती हो? 145 00:14:24,239 --> 00:14:25,407 नहीं। 146 00:14:25,490 --> 00:14:26,742 मुझे भी यही लगा था। 147 00:14:27,659 --> 00:14:29,661 अपनी ड्यूटी सँभालने के लिए किसी को ढूँढो। 148 00:14:30,287 --> 00:14:33,332 मुझे इस यंत्र का स्रोत पता करना है। 149 00:14:33,415 --> 00:14:34,833 जल्दी और चुपचाप। 150 00:14:35,542 --> 00:14:37,294 पता करो कि यह कहाँ बनाया गया था। 151 00:14:38,170 --> 00:14:39,922 मुझे जानना है कि इसे किसने मँगवाया। 152 00:14:40,464 --> 00:14:42,049 वे हमें उस गद्दार तक पहुँचा सकते हैं। 153 00:14:42,633 --> 00:14:43,926 पता करो कि यह क्या है। 154 00:14:52,684 --> 00:14:53,727 इसे साथ ले जाओ। 155 00:15:00,484 --> 00:15:01,485 मुझे उसकी ज़रूरत नहीं है। 156 00:15:01,985 --> 00:15:04,071 जब अकेले अभियान पर निकलो, तो हथियार साथ ले जाना चाहिए। 157 00:15:08,158 --> 00:15:09,743 तुमने प्रशिक्षण लिया था, है न? 158 00:15:10,536 --> 00:15:11,745 हाँ। 159 00:15:13,997 --> 00:15:15,165 तुम जा सकती हो। 160 00:16:34,161 --> 00:16:35,162 हैलो? 161 00:16:41,001 --> 00:16:42,169 तुम घर पर क्या कर रहे हो? 162 00:16:43,003 --> 00:16:46,131 प्रशिक्षण जल्दी ख़त्म हो गया। मैंने सोचा कि कुछ खा लूँ। 163 00:16:52,179 --> 00:16:54,181 कोई डाक आई? कोई आया था? 164 00:16:55,432 --> 00:16:56,433 नहीं। 165 00:16:58,310 --> 00:16:59,478 कोई क्यों आएगा? 166 00:17:00,479 --> 00:17:02,189 क्या हुआ? तुम ऐसा बर्ताव क्यों कर रही हो? 167 00:17:03,482 --> 00:17:05,150 "ऐसा"? कैसा बर्ताव? 168 00:17:43,188 --> 00:17:44,189 माफ़ करना। 169 00:17:47,734 --> 00:17:50,112 मुझे लगा था कि हमने मॉस्को में बहुत अच्छी रात बिताई थी, है न? 170 00:17:54,157 --> 00:17:55,409 क्या मैंने कुछ ग़लत किया? 171 00:17:58,120 --> 00:17:59,121 मुझे बताओ। 172 00:18:06,003 --> 00:18:08,130 नहीं, मैं बस थकी हुई हूँ। 173 00:18:21,727 --> 00:18:22,728 आर्सेनी। 174 00:18:24,146 --> 00:18:25,147 आर्सेनी। 175 00:18:27,232 --> 00:18:28,650 आर्सेनी। 176 00:18:54,301 --> 00:18:58,222 आज और भाषण देने हैं। रात को लौटूँगी। ए. 177 00:19:50,691 --> 00:19:52,985 तुम्हें समझना होगा, मिला अलेक्सांद्रोव्ना, 178 00:19:53,068 --> 00:19:57,114 कि सभी मिशन, प्रशिक्षण वाले हों या दूसरे मिशन हों, बेहद गोपनीय होते हैं। 179 00:19:57,823 --> 00:19:58,824 यह… 180 00:20:00,617 --> 00:20:02,452 यह वह चिट्ठी है जो उसने तुम्हारे लिए लिखी थी। 181 00:20:18,260 --> 00:20:19,887 मेरी संवेदनाएँ तुम्हारे साथ हैं। 182 00:20:33,859 --> 00:20:37,529 कॉमरेड मिरोनोव ने उसे प्रशिक्षित किया था, और कॉमरेड पोलिवानोव… 183 00:20:38,447 --> 00:20:39,823 उसके साथ था जब उसकी मृत्यु हुई। 184 00:20:42,409 --> 00:20:44,244 वे अब तुम्हारे लिए यहाँ हैं। 185 00:20:51,168 --> 00:20:53,253 वह…वह…वह वैसे ही गया जैसे वह जाना चाहता। 186 00:20:58,300 --> 00:20:59,718 वह वापस आना चाहता था। 187 00:21:02,387 --> 00:21:03,514 क्या हुआ था? 188 00:21:10,938 --> 00:21:12,314 मैं तुमसे झूठ नहीं बोलना चाहता। 189 00:21:12,397 --> 00:21:13,607 तो मत बोलो। 190 00:21:18,195 --> 00:21:19,530 जितना करना चाहिए था, मैंने उतना नहीं किया। 191 00:21:20,197 --> 00:21:21,740 - उसकी जगह मुझे मरना चाहिए था। - साशा। 192 00:21:21,823 --> 00:21:23,325 बस करो। बस, बस, बस। 193 00:21:23,408 --> 00:21:24,660 माफ़ करना। 194 00:21:26,912 --> 00:21:28,288 उसे यह सुनने की ज़रूरत नहीं है। 195 00:21:28,872 --> 00:21:29,957 तुमने उसे नहीं मारा। 196 00:21:30,666 --> 00:21:31,708 मैं ही पायलट था। 197 00:21:32,668 --> 00:21:34,378 मैंने ही उसे उस कम्पार्टमेंट में भेजा था। 198 00:21:34,461 --> 00:21:35,963 क्या वह व्यवधान तुमने पैदा किया था? 199 00:21:39,508 --> 00:21:40,509 नहीं। 200 00:21:41,677 --> 00:21:42,678 नहीं। 201 00:21:43,929 --> 00:21:44,930 वहाँ ऊपर… 202 00:21:46,557 --> 00:21:49,017 अपने बचाव के सिवा, 203 00:21:50,102 --> 00:21:51,520 कोई किसी चीज़ का ज़िम्मेदार नहीं होता है। 204 00:22:11,498 --> 00:22:13,083 मुझे वह अच्छी तरह याद है। 205 00:22:13,667 --> 00:22:17,004 वह क्षण, जिसके लिए मैंने पूरी ज़िंदगी मेहनत की थी। 206 00:22:20,257 --> 00:22:25,387 मुझे अपने देश की सेवा करने के लिए उसी भूमिका में चुना गया था, जो मैं निभा सकती थी। 207 00:22:26,180 --> 00:22:27,806 एक कॉस्मोनॉट के रूप में। 208 00:22:29,266 --> 00:22:30,434 एक महिला के रूप में। 209 00:22:32,144 --> 00:22:33,645 एक सोवियत के रूप में। 210 00:22:34,730 --> 00:22:39,526 मैं समझती थी कि ब्रह्मांड मेरे अकेले की विजय के लिए नहीं है। 211 00:22:41,278 --> 00:22:43,238 वह हमेशा से हम सबका था। 212 00:23:03,592 --> 00:23:08,722 धन्यवाद, कॉमरेड बेलिकोवा, अपने राष्ट्र की सेवा करने के लिए। 213 00:23:08,805 --> 00:23:11,808 और लेनिनग्राद की सोवियत महिला समिति को भी धन्यवाद, 214 00:23:11,892 --> 00:23:14,019 जिन्होंने इस सुंदर कार्यक्रम की मेज़बानी की। 215 00:23:14,686 --> 00:23:18,023 जनरल सेक्रेटरी को आपके काम पर गर्व है। 216 00:23:22,611 --> 00:23:25,614 "लूना 17" पर तुम्हारी ज़िम्मेदारियाँ क्या थीं? 217 00:23:25,697 --> 00:23:29,660 चीफ़ डिज़ाइनर ने मुझे लूनर लैंडर के प्रणोदक-भंडार की सुरक्षित सीमा का विश्लेषण करने का काम दिया था। 218 00:23:31,578 --> 00:23:34,039 क्या तुमने कभी प्रयोगशाला में कुछ संदिग्ध देखा? 219 00:23:35,123 --> 00:23:39,086 मैं इतना व्यस्त रहता हूँ कि जो सर्किट काट रहा होता हूँ, उसके अलावा और किसी चीज़ पर ध्यान ही नहीं जाता। 220 00:23:42,130 --> 00:23:44,132 अंतिम बूस्टरों पर अंतिम स्वीकृति तुमने ही दी थी, है न? 221 00:23:45,092 --> 00:23:47,177 सब दुरुस्त था। कोई दिक़्क़त नहीं थी। 222 00:23:48,554 --> 00:23:52,266 क्या तुमने किसी को बाइकोनूर जाने वाली रेलगाड़ियों से छेड़छाड़ करते देखा? 223 00:23:52,349 --> 00:23:53,600 बिल्कुल नहीं। 224 00:23:54,184 --> 00:23:55,602 हम 2100 बजे निकले थे। 225 00:23:55,686 --> 00:23:57,354 परिसर में कोई नहीं था। 226 00:24:00,232 --> 00:24:05,195 लॉन्च से पहले अवतरण मॉड्यूल तक और किसकी पहुँच हो सकती थी? 227 00:24:05,279 --> 00:24:06,280 किसी की नहीं, 228 00:24:07,698 --> 00:24:09,616 सिवाय लॉन्च इंजीनियरों और कर्मी दल के। 229 00:24:10,659 --> 00:24:11,827 शायद प्रशिक्षकों की। 230 00:24:13,996 --> 00:24:15,956 तुम्हारे सहयोग के लिए धन्यवाद। 231 00:24:17,082 --> 00:24:18,208 तुम जा सकते हो। 232 00:24:25,757 --> 00:24:29,469 जी, मैं बहुत अच्छी प्रगति कर रही हूँ, कॉमरेड डायरेक्टर। 233 00:24:29,553 --> 00:24:31,763 मुझे लगता है कि तुम्हें मॉस्को में मुख्यालय आना चाहिए 234 00:24:31,847 --> 00:24:35,184 और हमें व्यक्तिगत रूप से बताना चाहिए कि यह घुसपैठ कैसे संभव हुई। 235 00:24:37,102 --> 00:24:39,354 दरअसल, मेरी जाँच आगे बढ़ रही है। 236 00:24:39,438 --> 00:24:40,939 सब मेरे नियंत्रण में है। 237 00:24:41,815 --> 00:24:44,234 मुझे यक़ीन है, पर फिर भी आ जाओ। 238 00:24:45,819 --> 00:24:46,904 धन्यवाद, कॉमरेड। 239 00:24:46,987 --> 00:24:48,488 मैं कल आ जाऊँगी। 240 00:24:57,915 --> 00:24:59,708 मैंने सात अनुरोध दाख़िल किए हैं 241 00:24:59,791 --> 00:25:05,005 कि बेलिकोवा अगले महीने कारख़ाने में आकर एक कार्यक्रम करे, पर कुछ नहीं हुआ। 242 00:25:05,088 --> 00:25:08,133 वैसे, दृढ़ता एक अच्छा गुण है, कॉमरेड। 243 00:25:09,843 --> 00:25:11,887 क्या यह इसलिए है क्योंकि वह फिर से चाँद पर जा रही है? 244 00:25:11,970 --> 00:25:12,971 अरे, नहीं, नहीं, नहीं। 245 00:25:13,055 --> 00:25:15,390 राज्य ऐसा ख़तरा नहीं उठा सकता। वह बहुत ज़्यादा मूल्यवान है। 246 00:25:15,474 --> 00:25:18,810 हाँ, पर आपका मतलब है कि आपके लिए बहुत ज़्यादा मूल्यवान है? 247 00:25:20,521 --> 00:25:22,439 अब। सावधान रहो। 248 00:25:44,545 --> 00:25:46,338 अगली उपस्थिति में कितना समय है? 249 00:25:48,382 --> 00:25:49,508 बस एक घंटा। 250 00:25:55,180 --> 00:25:56,515 यह लो। 251 00:25:57,516 --> 00:25:58,517 नहीं। 252 00:26:04,606 --> 00:26:06,441 तुम गैगारिन के साथ थे, है न? 253 00:26:11,613 --> 00:26:13,031 उसे कब पता चला? 254 00:26:15,033 --> 00:26:16,034 क्या? 255 00:26:18,203 --> 00:26:20,038 कि वह फिर कभी ऊपर नहीं जाएगा। 256 00:26:24,001 --> 00:26:25,711 अपनी विश्व-यात्रा के कुछ ही समय बाद। 257 00:26:45,856 --> 00:26:47,024 मुझे वह दो। 258 00:27:12,841 --> 00:27:14,009 वापसी पर स्वागत है। 259 00:27:15,552 --> 00:27:16,678 प्रशिक्षण मिशन कैसा रहा? 260 00:27:21,475 --> 00:27:23,435 - अंदर आ सकती हूँ? - मैंने सफ़ाई नहीं की है, सच में। 261 00:27:31,985 --> 00:27:33,403 तो बेडरूम में कौन सोता है? 262 00:27:35,822 --> 00:27:37,115 वह सोती है। 263 00:27:37,199 --> 00:27:38,534 और डिनर कौन बनाता है? 264 00:27:39,701 --> 00:27:41,370 तुम यहाँ यही बात करने आई हो? 265 00:27:41,453 --> 00:27:42,454 नहीं। 266 00:27:49,044 --> 00:27:50,462 मैंने उसे एक महिला के साथ देखा। 267 00:27:52,965 --> 00:27:54,132 किसे? 268 00:27:55,133 --> 00:27:56,385 वाल्या को। 269 00:28:00,389 --> 00:28:01,431 उसकी माँ के साथ? 270 00:28:02,724 --> 00:28:03,809 मैं गंभीर हूँ। 271 00:28:05,227 --> 00:28:07,020 माफ़ करना। तुम्हें लगता है कि वाल्या का किसी से चक्कर चल रहा है? 272 00:28:07,104 --> 00:28:08,564 मुझे नहीं पता कि मुझे क्या लगता है। 273 00:28:08,647 --> 00:28:11,650 मुझे बस इतना पता है कि मैंने उसे और किसी औरत को कॉन्सर्ट हॉल में देखा। 274 00:28:12,317 --> 00:28:14,069 मैं यह नहीं समझा सकती। वह… 275 00:28:14,152 --> 00:28:16,530 वह बहुत अंतरंग लगा, जैसे वे एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हों। 276 00:28:21,743 --> 00:28:23,412 वाल्या का किसी से चक्कर नहीं चल रहा, तान्या। 277 00:28:27,958 --> 00:28:29,459 काश उसका कोई चक्कर चल जाए। 278 00:28:30,335 --> 00:28:31,336 यह उसके लिए अच्छा होगा। 279 00:28:32,754 --> 00:28:33,755 भाड़ में जाओ। 280 00:28:35,549 --> 00:28:36,842 तुम्हें जलन हो रही है? 281 00:28:36,925 --> 00:28:37,926 नहीं, मुझे… 282 00:28:39,386 --> 00:28:40,679 मुझे नहीं पता। 283 00:30:30,247 --> 00:30:31,498 यह जगह क्या है? 284 00:30:32,666 --> 00:30:34,042 ज़रा वह पाना दोगी? 285 00:30:36,587 --> 00:30:37,880 शोर के लिए माफ़ करना। 286 00:30:39,715 --> 00:30:40,966 मुझे ज़्यादा नींद नहीं आती। 287 00:30:42,759 --> 00:30:45,179 तो आपको भी किनारे कर दिया गया है? 288 00:30:46,722 --> 00:30:48,098 कुछ वैसा ही। 289 00:30:51,810 --> 00:30:54,021 जब मुझे बताया गया था कि मेरी नियुक्ति स्टार सिटी में हो रही है, 290 00:30:54,104 --> 00:30:58,233 तो मुझे लगा था कि मैं अंतरिक्ष यात्रा के मोर्चे में रहूँगी, पर उसके बजाय मैं… 291 00:30:59,234 --> 00:31:00,235 यहाँ हूँ। 292 00:31:01,278 --> 00:31:02,738 किनारे कर दी गई, हँ? 293 00:31:06,158 --> 00:31:08,493 ख़ुद को कम मत आँको, कॉमरेड। 294 00:31:09,453 --> 00:31:13,540 स्व-निर्भर श्वासयोग्य वायु-उत्पादन पर तुम्हारा काम 295 00:31:14,583 --> 00:31:16,293 अंतरिक्ष यात्रा का भविष्य है। 296 00:31:18,795 --> 00:31:19,922 आपको मेरे काम के बारे में पता है? 297 00:31:20,005 --> 00:31:21,131 बिल्कुल। 298 00:31:22,132 --> 00:31:26,762 ब्रह्मांड को सच में जीतने के लिए यही अंतिम कड़ी चाहिए। 299 00:31:31,850 --> 00:31:34,895 अगर उन्होंने ऑक्सीजन पैदा करने के लिए "लूना 17" के अक्षम एलआईओएच और ओ2 टैंकों की जगह 300 00:31:34,978 --> 00:31:38,524 मेरी बीआईओएस प्रणाली का इस्तेमाल किया होता, 301 00:31:38,607 --> 00:31:41,360 तो वजन 77 किलोग्राम कम हो जाता। 302 00:31:42,653 --> 00:31:44,821 जिसने भी उसे बनाया, मैं उसका अपमान नहीं करना चाहती। 303 00:31:46,615 --> 00:31:47,824 मुझे बुरा नहीं लगा। 304 00:31:55,249 --> 00:31:56,250 आप वही हैं। 305 00:31:58,335 --> 00:32:00,254 आप ही चीफ़ डिज़ाइनर हैं? 306 00:32:00,796 --> 00:32:02,714 इस छल के लिए माफ़ी चाहूँगा। 307 00:32:02,798 --> 00:32:05,968 मैं तुम्हें यहाँ हमें चाँद पर पहुँचाने के लिए नहीं लाया, कॉमरेड चड्ढा। 308 00:32:08,178 --> 00:32:09,680 हम पहले ही चाँद पर जा चुके हैं। 309 00:32:22,568 --> 00:32:24,111 - आप शुक्र ग्रह पर जा रहे हैं? - नहीं। 310 00:32:25,028 --> 00:32:27,197 हम शुक्र ग्रह पर जा रहे हैं। 311 00:32:30,200 --> 00:32:31,535 मेरा लैब का सामान। 312 00:32:40,419 --> 00:32:42,129 और वहाँ पहुँचने में तुम हमारी मदद करोगी। 313 00:32:53,640 --> 00:32:55,267 - हैलो। - क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूँ? 314 00:32:55,350 --> 00:32:56,852 मैं मुख्य कार्यालय ढूँढ रही हूँ। 315 00:32:56,935 --> 00:32:58,854 हाँ। वहाँ से भीतर जाइए। 316 00:33:26,548 --> 00:33:27,549 तुम्हें क्या चाहिए? 317 00:33:33,514 --> 00:33:35,724 इसे पहचानते हो? 318 00:33:35,807 --> 00:33:36,892 बिल्कुल। 319 00:33:37,434 --> 00:33:38,602 यह हमारे ट्रांसमीटरों में से एक है। 320 00:33:42,814 --> 00:33:44,942 तुम्हें पता है कि यह तुमसे किसने खरीदा होगा? 321 00:33:48,195 --> 00:33:50,822 दरअसल, यह कहना मुश्किल है। हम हर दिन ऐसे कई बनाते हैं। 322 00:33:54,952 --> 00:33:57,204 इतनी रफ़्तार बनाए रखना मुश्किल होता होगा। 323 00:33:58,413 --> 00:34:00,499 पक्का नियम-कायदे अड़चनें बनती होंगी। 324 00:34:02,084 --> 00:34:04,962 दरअसल, अंदर आते समय, मैंने कई उल्लंघन देखे। 325 00:34:06,463 --> 00:34:08,757 ऐसी चूकों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। 326 00:34:08,841 --> 00:34:11,885 - हम बस अपना कोटा पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। - और मैं बस अपना काम कर रही हूँ, कॉमरेड। 327 00:34:17,099 --> 00:34:18,308 कृपया एक और नज़र डालो। 328 00:34:27,192 --> 00:34:29,069 यह हमारा मानक ट्रांसमीटर है। 329 00:34:30,529 --> 00:34:31,780 यहाँ देख रही हो? 330 00:34:33,197 --> 00:34:34,449 इसमें यह लगाकर… 331 00:34:36,118 --> 00:34:38,078 - बदलाव किया गया है। - हाँ, मैं उस बारे में ही पूछना चाहती थी। 332 00:34:38,161 --> 00:34:40,455 जिसने इसे खरीदा, यह बाद में उसी ने जोड़ा होगा। 333 00:34:40,539 --> 00:34:42,040 यह निश्चित ही सोवियत नहीं है। 334 00:34:42,875 --> 00:34:43,876 तुम यह कैसे कह सकते हो? 335 00:34:45,460 --> 00:34:46,670 यह एक असामान्य मिश्रधातु है। 336 00:34:47,212 --> 00:34:48,964 हम ऐसी चीज़ का इस्तेमाल नहीं करते। मुझे इसकी जाँच करने दो। 337 00:34:58,223 --> 00:34:59,641 मीटर देखो। 338 00:34:59,725 --> 00:35:02,436 जब मैं प्रोब्स लगाता हूँ, तो देखो यह कितनी… 339 00:35:03,604 --> 00:35:04,605 तुम्हें यह कहाँ से मिला? 340 00:35:05,731 --> 00:35:07,149 मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। 341 00:35:09,026 --> 00:35:11,612 यह पूरे सोवियत संघ में कहीं उपलब्ध नहीं है। 342 00:35:12,446 --> 00:35:13,822 इसे ज़रूर तस्करी करके लाया गया होगा। 343 00:35:13,906 --> 00:35:16,658 इसकी तापीय-चालकता ताँबे से चार गुना ज़्यादा है। 344 00:35:18,952 --> 00:35:20,704 इसे किस काम के लिए जोड़ा गया होगा? 345 00:35:20,787 --> 00:35:23,457 अरे, इसके साथ, तुम्हें एक बेहतरीन ऊष्मा-शोषक मिल जाता है। 346 00:35:24,625 --> 00:35:28,504 यानी यह छोटा-सा ट्रांसमीटर काफ़ी ज़्यादा ऊर्जा प्रवाह सँभाल सकता है 347 00:35:28,587 --> 00:35:30,297 और फिर भी काम करता रहेगा। 348 00:35:30,964 --> 00:35:35,260 यह हमारी मानक आपूर्ति से कई गुना ज़्यादा बिजली-आपूर्ति सँभाल सकता है। 349 00:35:37,429 --> 00:35:39,598 इस ट्रांसमीटर का ऊर्जा-स्रोत क्या था? 350 00:35:41,266 --> 00:35:43,393 मैं तुम्हारे खरीद अभिलेख देखना चाहूँगी। 351 00:36:08,126 --> 00:36:09,127 अंदर आओ। 352 00:36:17,761 --> 00:36:19,304 ल्यूडमिला एफ़िमोव्ना। 353 00:36:19,388 --> 00:36:20,472 कोस्त्या। 354 00:36:22,391 --> 00:36:24,601 काश हमारी मुलाक़ात बेहतर हालातों में हो रही होती। 355 00:36:26,061 --> 00:36:27,187 धन्यवाद। 356 00:36:27,271 --> 00:36:31,942 मैंने घुसपैठ रोक दी है और यान में लगा उपकरण भी ढूँढ लिया है। 357 00:36:32,025 --> 00:36:35,320 उसे लगाने वाले की तलाश आगे बढ़ रही है। 358 00:36:38,657 --> 00:36:40,993 यह रैदिमिर सेर्गेयेविच पेत्रोव्स्की हैं। 359 00:36:42,786 --> 00:36:44,121 आपके नए लेफ़्टिनेंट? 360 00:36:44,204 --> 00:36:46,999 सेकंड चीफ़ डायरेक्टरेट का नया प्रथम उप-प्रमुख। 361 00:36:51,128 --> 00:36:52,504 प्रथम उप-प्रमुख। 362 00:36:53,964 --> 00:36:55,465 मेरी माँ आपके विभाग में काम करती थीं। 363 00:36:56,300 --> 00:36:57,467 राया फ़मोवा। 364 00:36:58,552 --> 00:36:59,678 आपको याद है? 365 00:37:00,345 --> 00:37:02,347 दुर्भाग्य है कि उन्हें इतनी जल्दी सेवानिवृत्त होना पड़ा। 366 00:37:02,431 --> 00:37:03,932 उन्होंने अपने परिवार को पाला। 367 00:37:04,558 --> 00:37:07,978 माफ़ कीजिए, हम यहाँ आपकी माँ की बात करने आए हैं या "लूना 17" की? 368 00:37:10,898 --> 00:37:12,524 हमें एक पूरी रिपोर्ट चाहिए 369 00:37:12,608 --> 00:37:15,777 कि अमरीकियों ने यह चौंका देने वाली घुसपैठ कैसे की। 370 00:37:15,861 --> 00:37:17,154 यह बहुत चिंताजनक है। 371 00:37:17,237 --> 00:37:18,572 मैं पता लगा लूँगी कि क्या हुआ, 372 00:37:18,655 --> 00:37:20,741 पर कृपया रिपोर्टों में मेरा समय बर्बाद मत कीजिए। 373 00:37:20,824 --> 00:37:23,285 वह सिर्फ़ ढेरों काग़ज़ी काम है जिसे कोई नहीं पढ़ेगा। 374 00:37:23,368 --> 00:37:24,995 मैं आपको यक़ीन दिलाता हूँ कि उसे पढ़ा जाएगा। 375 00:37:27,039 --> 00:37:28,040 ल्यूडमिला, 376 00:37:28,749 --> 00:37:31,168 तुम्हारी दशकों की सेवा की सब लोग सराहना करते हैं। 377 00:37:31,251 --> 00:37:33,337 पर अब काम इसी तरह होगा। 378 00:37:36,798 --> 00:37:40,552 आपकी निगरानी में एक वरिष्ठ कॉस्मोनॉट को मौत की सज़ा दी गई। 379 00:37:41,428 --> 00:37:43,222 - याना… - आख्मातोवा। 380 00:37:43,889 --> 00:37:47,726 हाँ। उसने स्वीकार किया था कि अमरीकियों ने उसे अपने पक्ष में कर लिया था। 381 00:37:47,809 --> 00:37:50,103 अब यह लगता है कि वह अकेली काम नहीं कर रही थी। 382 00:37:50,187 --> 00:37:52,773 यह उससे कहीं बड़ा अभियान है जितना हमने पहले सोचा था। 383 00:37:55,108 --> 00:37:58,070 रैदिमिर, सेकंड चीफ़ डायरेक्टरेट की सहायता देने में ख़ुश होगा। 384 00:37:58,153 --> 00:38:01,406 उसे अंतरिक्ष प्रोग्राम में विशेष रुचि है। 385 00:38:01,990 --> 00:38:04,326 सुरक्षा सेवा में आने से पहले, मैंने विश्वविद्यालय में 386 00:38:04,409 --> 00:38:06,286 इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग पढ़ी थी। 387 00:38:06,370 --> 00:38:09,915 यह बढ़िया है, पर यह ऐसा मामला नहीं है जिसे मैं सँभाल न सकूँ। 388 00:38:14,294 --> 00:38:19,216 और तुम्हें इसकी भी रिपोर्ट बनानी होगी कि कॉस्मोनॉट आर्सेनी वेत्रोव की मृत्यु कैसे हुई, 389 00:38:19,967 --> 00:38:22,553 तकनीकी विफलता के कारण या घुसपैठ के कारण। 390 00:38:22,636 --> 00:38:24,555 और फिर हम तय करेंगे कि आगे कैसे… 391 00:38:25,681 --> 00:38:26,682 बढ़ना है। 392 00:38:26,765 --> 00:38:28,225 क्या मुझे चिंतित होना चाहिए? 393 00:38:29,518 --> 00:38:30,644 बिल्कुल नहीं। 394 00:38:30,727 --> 00:38:33,522 तुम सोवियत संघ की एक नायिका हो, कॉमरेड रास्कोवा। 395 00:38:35,524 --> 00:38:36,817 यह तो शोक-संदेश जैसा लग रहा है। 396 00:38:37,359 --> 00:38:38,569 नहीं। 397 00:38:39,152 --> 00:38:40,821 यह तुम्हारी सेवा के प्रति सम्मान है। 398 00:38:43,615 --> 00:38:45,409 मैं इसे नियंत्रित कर लूँगी। 399 00:38:45,492 --> 00:38:46,660 इसका आपको आश्वासन देती हूँ। 400 00:38:50,289 --> 00:38:51,290 अच्छी बात है। 401 00:38:51,790 --> 00:38:53,041 ध्यान रहे कि ऐसा ही हो। 402 00:39:04,303 --> 00:39:05,554 मेरे साथ चलो। 403 00:39:09,141 --> 00:39:12,895 तो स्वचालित यान की तैयारियों का इस हफ़्ते का ताज़ा हाल क्या है? 404 00:39:12,978 --> 00:39:15,772 लगभग सारे मॉड्यूल पहुँचाए जा चुके हैं 405 00:39:15,856 --> 00:39:20,360 और इस वक़्त एन-1 को बाइकोनूर के पैड पर ले जाया जा रहा है। 406 00:39:20,944 --> 00:39:23,906 चीफ़ डिज़ाइनर, सब कुछ अभी भी समय पर है। 407 00:39:24,615 --> 00:39:26,658 और अब जबकि कॉमरेड चड्ढा यहाँ है, 408 00:39:26,742 --> 00:39:29,786 उसकी जीवन-समर्थन प्रणालियाँ आश्चर्यजनक रूप से अच्छी तरह काम कर रही हैं 409 00:39:29,870 --> 00:39:32,247 - और हम लॉन्च के लिए तैयार होंगे। - अच्छी बात है। 410 00:39:32,331 --> 00:39:35,876 हालाँकि जो कुछ चल रहा है, उसे देखते हुए, मैं सोचता हूँ कि… 411 00:39:35,959 --> 00:39:38,670 क्या यह समझदारी होगी कि लॉन्च को तब तक टाल दिया जाए जब तक… 412 00:39:38,754 --> 00:39:40,214 हमें अभी लॉन्च करना होगा, सर्गेई। 413 00:39:40,297 --> 00:39:41,715 वरना कभी लॉन्च नहीं कर पाएँगे। 414 00:39:41,798 --> 00:39:44,551 हाँ। तो फिर हमें और चर्चा करनी चाहिए कि मिशन पर किसे भेजा जाएगा। 415 00:39:45,135 --> 00:39:46,637 मैं वह सँभाल चुका हूँ। 416 00:39:54,645 --> 00:39:56,146 चीफ़ ने बताया कि हम यहाँ क्यों हैं? 417 00:40:09,618 --> 00:40:10,702 तुम्हें कुछ चाहिए? 418 00:40:12,913 --> 00:40:13,914 नहीं। 419 00:40:14,581 --> 00:40:15,582 तुम्हें चाहिए? 420 00:40:28,470 --> 00:40:29,555 कृपया, बैठो। 421 00:40:32,140 --> 00:40:33,433 बढ़िया है। 422 00:40:34,434 --> 00:40:37,688 तीन दिनों में, मेरा एक यान लॉन्च होने जा रहा है 423 00:40:37,771 --> 00:40:39,565 और उसे एक दल चाहिए। 424 00:40:43,694 --> 00:40:46,238 मिशन की अत्यंत गोपनीय प्रकृति के कारण 425 00:40:46,321 --> 00:40:47,948 इससे पहले सूचित करना संभव नहीं था। 426 00:40:51,410 --> 00:40:53,579 आप मुझे जानते हैं, चीफ़, मैं हर चीज़ के लिए तैयार हूँ। 427 00:40:55,163 --> 00:40:58,250 पर लूना 17 के बाद, कर्नल रास्कोवा ने मुझे और साशा को उड़ान भरने से रोक दिया है। 428 00:40:58,333 --> 00:41:01,503 इसी वजह से तुम उस मिशन के लिए उत्तम हो, जिसके बारे में कोई जान नहीं सकता। 429 00:41:03,922 --> 00:41:06,341 - हम कहाँ जा रहे हैं? - जब तक तुम सहमत नहीं होते, मैं नहीं बता सकता। 430 00:41:11,054 --> 00:41:13,223 तुम यह किसी को नहीं बता सकते, अपने जीवनसाथियों को भी नहीं। 431 00:41:14,766 --> 00:41:16,476 तुम नौ महीनों के लिए जाओगे। 432 00:41:18,312 --> 00:41:20,189 सोचने के लिए तुम्हारे पास आज की रात है। 433 00:41:20,272 --> 00:41:21,523 मुझे पूरी रात नहीं चाहिए। 434 00:41:22,524 --> 00:41:23,984 - मैं तैयार हूँ। - अच्छी बात है। 435 00:41:27,529 --> 00:41:29,948 आप मेरी जीवन-समर्थन प्रणालियाँ इस्तेमाल करने जा रहे हैं? 436 00:41:30,574 --> 00:41:31,658 मुझे इन्हें उस पर प्रशिक्षण देना होगा? 437 00:41:31,742 --> 00:41:34,953 इतना समय नहीं है कि उन्हें इतनी जटिल चीज़ पर प्रशिक्षित किया जा सके। 438 00:41:35,037 --> 00:41:36,413 तुम्हारे आने तक तो हम क्लोरेला से 439 00:41:36,496 --> 00:41:38,790 पर्याप्त कार्बन डाइऑक्साइड का चयापचय भी नहीं करा पा रहे थे। 440 00:41:38,874 --> 00:41:39,875 नहीं। 441 00:41:39,958 --> 00:41:41,126 तुम्हें उनके साथ जाना होगा। 442 00:41:43,504 --> 00:41:45,005 पर मैं कॉस्मोनॉट नहीं हूँ। 443 00:41:45,088 --> 00:41:46,173 अब हो। 444 00:41:49,176 --> 00:41:51,011 रुकिए, यह? 445 00:41:51,803 --> 00:41:53,305 आप मज़ाक कर रहे होंगे। 446 00:41:53,889 --> 00:41:54,973 ख़ासकर यह। 447 00:42:05,943 --> 00:42:07,110 माफ़ कीजिए, चीफ़। 448 00:42:18,580 --> 00:42:20,249 मैं जानता हूँ कि तुम जूझ रहे हो, 449 00:42:20,332 --> 00:42:22,543 पर इससे उबरने का एक ही तरीक़ा है, आगे बढ़ते रहना। 450 00:42:22,626 --> 00:42:24,920 आप भी जानते हैं और मैं भी, मुझे फिर कभी किसी यान के पास नहीं जाने देना चाहिए। 451 00:42:25,003 --> 00:42:27,381 अगर तुम अभी नहीं गए, तो मुझे डर है कि फिर कभी नहीं जा पाओगे। 452 00:42:28,173 --> 00:42:29,591 तो, शायद यह अच्छी बात है। 453 00:42:32,970 --> 00:42:33,971 मैं इस्तीफ़ा देता हूँ। 454 00:42:34,638 --> 00:42:35,681 इससे चीज़ें आसान हो जाएँगी। 455 00:42:35,764 --> 00:42:38,600 तुम्हें लगता है कि मैं तुम्हें वायुसेना से यहाँ चीज़ें आसान करने के लिए लाया था? 456 00:42:41,770 --> 00:42:43,355 मैं तुम्हें यहाँ लाया, जबकि मुझे चेतावनी दी गई थी 457 00:42:43,438 --> 00:42:45,858 कि तुम बेलगाम और आवेगी हो। 458 00:42:47,818 --> 00:42:49,820 इस मिशन का कोई नक़्शा नहीं है। हम उसे अभी बना रहे हैं। 459 00:42:49,903 --> 00:42:53,907 और मुझे एक अच्छा पायलट चाहिए, जिसकी सहज प्रवृत्तियों को बाँधा न जाए। 460 00:42:55,367 --> 00:42:57,452 नहीं। मैं… 461 00:42:58,662 --> 00:43:00,998 अब और किसी की मौत का ज़िम्मेदार नहीं बन सकता। 462 00:43:01,748 --> 00:43:02,749 आप समझ रहे हैं? 463 00:43:02,833 --> 00:43:07,254 आर्सेनी वेत्रोव तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगा कि तुम उसकी याद को बहाना बना रहे हो, साशा। 464 00:43:10,424 --> 00:43:13,468 उसके पास अब कोई और मिशन नहीं है। तुम पर उसका ऋण है कि आगे बढ़ते रहो। 465 00:43:17,264 --> 00:43:18,515 तुम पर अपना भी ऋण है। 466 00:43:39,494 --> 00:43:42,456 सामूहिक उपलब्धि ही सोवियत आदर्श है। 467 00:43:44,583 --> 00:43:45,751 यह लो। 468 00:43:47,211 --> 00:43:48,587 यह लो। 469 00:43:50,756 --> 00:43:52,257 मुझसे कुछ पूछना चाहते हो? 470 00:43:52,925 --> 00:43:54,259 पर ज्यामिति का सवाल मत पूछना। 471 00:43:54,343 --> 00:43:55,552 मैं उसमें कभी अच्छी नहीं थी। 472 00:43:55,636 --> 00:43:57,804 मैंने गणित में स्वर्ण पदक कभी नहीं जीता। 473 00:43:57,888 --> 00:43:58,889 सिर्फ़ रजत जीता। 474 00:43:59,473 --> 00:44:00,891 पर फिर भी, 475 00:44:01,642 --> 00:44:04,019 मैंने अपनी पूरी कोशिश की और… 476 00:44:04,603 --> 00:44:06,271 और बस… बस वही है। 477 00:44:06,355 --> 00:44:08,148 यही… यही राज़ है। यह… 478 00:44:08,857 --> 00:44:11,068 कभी हार नहीं माननी चाहिए, तो… 479 00:44:12,027 --> 00:44:13,820 आपको लगता है कि हमें भी अंतरिक्ष में जाने का मौका मिलेगा? 480 00:44:19,243 --> 00:44:20,494 अब मेरी जगह तुम्हें ही मौका मिलेगा। 481 00:44:23,539 --> 00:44:25,290 कॉमरेड बेलिकोवा को उनका समय देने के लिए धन्यवाद कहो। 482 00:44:25,374 --> 00:44:28,001 वह बहुत व्यस्त महिला हैं। 483 00:44:29,044 --> 00:44:30,379 ठीक है। धन्यवाद, लड़कियों। 484 00:44:35,843 --> 00:44:36,927 मुझे बहुत भूख लगी है। 485 00:44:37,010 --> 00:44:39,763 - तुम्हें लगता है कि कुछ… - मैं… कृपया, मुझे लाने दीजिए। 486 00:44:39,847 --> 00:44:41,098 वह गणित विभाग की ओर से है। 487 00:44:41,181 --> 00:44:43,392 - नहीं, कोई बात नहीं। - नहीं, बस एक सेकंड दीजिए। 488 00:44:50,190 --> 00:44:51,400 वह तुम्हें पसंद करता है। 489 00:44:52,818 --> 00:44:54,486 उसे मेरे बारे में कुछ भी नहीं पता। 490 00:44:55,279 --> 00:44:56,947 वैसे, इससे कभी कोई नहीं रुका। 491 00:44:59,908 --> 00:45:05,414 हम आपको कैफ़ेटेरिया का खाना नहीं खाने दे सकते, कॉमरेड बेलिकोवा, तो… 492 00:45:06,206 --> 00:45:09,042 कृपया लीजिए। भौतिकी विभाग की ओर से। 493 00:45:20,929 --> 00:45:23,015 मुझे इस तरह देखना बंद करोगे? 494 00:45:26,810 --> 00:45:28,937 मेरा मतलब, मैं बस इतना ख़ुश हूँ कि आप यहाँ हैं, कॉमरेड बेलिकोवा। 495 00:45:29,021 --> 00:45:30,856 आपकी उपलब्धियाँ… 496 00:45:32,065 --> 00:45:33,483 यह हम सबके लिए प्रेरणा हैं। 497 00:45:33,567 --> 00:45:34,902 सच में। 498 00:45:34,985 --> 00:45:38,572 वैसे, मैं तुम्हें यक़ीन दिलाती हूँ कि मैं तो बस एक भूखी खेतिहर लड़की हूँ 499 00:45:38,655 --> 00:45:40,616 जो आदेशों का पालन करते-करते चाँद तक पहुँच गई। 500 00:45:41,158 --> 00:45:43,076 दरअसल, मेरा मतलब, आप… आप उससे कहीं ज़्यादा हैं। 501 00:45:44,494 --> 00:45:45,704 आप… 502 00:45:45,787 --> 00:45:47,581 आप किसी बेहतर चीज़ के वादे जैसी हैं। 503 00:45:50,000 --> 00:45:51,251 मुझे नहीं पता। 504 00:45:52,169 --> 00:45:55,214 मेरा मतलब, सच कहूँ तो, मैं बस 505 00:45:55,297 --> 00:45:58,133 किसी ऐसी जगह जाने के लिए बेताब हूँ, जहाँ कोई यह न जानता हो कि मैं कौन हूँ। 506 00:45:58,717 --> 00:46:03,472 और मैं बस ताज़े टमाटर खाऊँ, और जैसे, 507 00:46:05,182 --> 00:46:07,935 आकाश की ओर देखकर तारामंडल निहारूँ, जैसे मैं किया करती थी 508 00:46:09,019 --> 00:46:12,940 जब किसी को यह नहीं लगता था कि मैं गाय दुहने के अलावा कुछ कर सकती हूँ। 509 00:46:14,274 --> 00:46:16,360 जो मैं कर सकती हूँ, बहुत अच्छी तरह। 510 00:46:23,784 --> 00:46:25,994 मेरा डाचा यहाँ से 20 मिनट दूर है। 511 00:46:27,162 --> 00:46:29,540 वहाँ जितने तारे दिखेंगे, उतने तो आपने अपनी पूरी ज़िंदगी में भी नहीं देखे होंगे। 512 00:46:29,623 --> 00:46:30,749 शायद आपने देखे हों। 513 00:46:34,586 --> 00:46:35,921 वहाँ शायद एक गाय भी हो। 514 00:46:40,759 --> 00:46:41,927 यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी। 515 00:46:48,267 --> 00:46:49,893 वैसे, पक्का वहाँ गाय होगी? 516 00:46:51,103 --> 00:46:52,437 बकरी भी हो सकती है। 517 00:46:56,984 --> 00:46:57,985 समझ गई। 518 00:46:59,278 --> 00:47:01,780 मेरा मतलब, यह जानने का एक ही तरीका है, है न? 519 00:47:03,574 --> 00:47:05,659 हाँ? हाँ? चलो चलें। 520 00:47:05,742 --> 00:47:07,661 - हाँ। - मुझे बकरियाँ भी पसंद हैं। 521 00:47:07,744 --> 00:47:10,247 - मेरा मतलब, चलो, चलते हैं। - चलिए। ठीक है! 522 00:48:24,988 --> 00:48:26,156 हैलो? 523 00:49:15,247 --> 00:49:16,999 रुको! रुको! 524 00:50:22,940 --> 00:50:24,566 हाँ! 525 00:50:25,776 --> 00:50:26,902 हाँ! 526 00:50:32,533 --> 00:50:34,368 - ठीक है! फिर से। - अगला! 527 00:50:35,494 --> 00:50:36,537 अगला। 528 00:50:42,251 --> 00:50:43,252 ठीक है। 529 00:50:44,127 --> 00:50:46,213 - हाँ, हाँ। - बढ़िया, बढ़िया, बढ़िया, बढ़िया! 530 00:50:46,296 --> 00:50:48,298 तीन, दो, एक। 531 00:50:51,176 --> 00:50:52,219 हे भगवान! 532 00:50:53,136 --> 00:50:54,304 हाँ। 533 00:50:55,264 --> 00:50:57,015 वह वाला कितनी दूर गया? 534 00:50:57,558 --> 00:50:59,226 कम से कम तीस मीटर। 535 00:51:07,234 --> 00:51:08,235 वह कौन है? 536 00:51:09,862 --> 00:51:12,197 वह मेरे पति हैं। 537 00:51:14,324 --> 00:51:15,325 स्वागत है! 538 00:51:15,409 --> 00:51:16,451 स्वागत है! 539 00:51:16,535 --> 00:51:17,703 फ़ोन करने के लिए धन्यवाद। 540 00:51:18,871 --> 00:51:20,080 आइए! आइए! 541 00:51:20,664 --> 00:51:21,665 हैलो! 542 00:51:22,416 --> 00:51:23,917 - आइए। - आप इसे उड़ा सकते हैं। 543 00:51:24,001 --> 00:51:25,586 - हैलो! - स्वागत है। 544 00:51:25,669 --> 00:51:26,712 साशा। 545 00:51:28,630 --> 00:51:31,258 - आओ। पानी कमाल का है। - गाड़ी में बैठो। हम घर जा रहे हैं। 546 00:51:33,802 --> 00:51:35,304 नहीं! नहीं, आओ न। 547 00:51:35,387 --> 00:51:36,388 - आओ। - गाड़ी में बैठो। 548 00:51:36,471 --> 00:51:38,098 - साशा। साशा! - हम इसे आपके सम्मान में उड़ाएँगे। 549 00:51:38,182 --> 00:51:39,349 - हाँ, आपके सम्मान में! - मेरे सम्मान में! 550 00:51:41,518 --> 00:51:44,062 यह रहा। यह रहा! 551 00:51:44,146 --> 00:51:45,147 गाड़ी में बैठो। 552 00:51:45,230 --> 00:51:46,398 अरे, तुम तो बिल्कुल मज़ेदार नहीं हो। 553 00:51:46,982 --> 00:51:47,983 बिल्कुल मज़ेदार नहीं हो। 554 00:51:54,156 --> 00:51:55,574 हाँ! 555 00:51:55,657 --> 00:51:58,035 - व्हू! - हाँ! 556 00:52:17,429 --> 00:52:18,472 नहीं। 557 00:52:19,556 --> 00:52:20,557 मेरे बिस्तर से हटो। तुमसे बदबू आ रही है। 558 00:52:21,266 --> 00:52:23,602 - मुझे नहाना है। - हाँ, मैं पहले नहाऊँगा। 559 00:52:23,685 --> 00:52:25,103 मैं अभी झील से निकली हूँ। 560 00:52:25,187 --> 00:52:26,522 हाँ, और वह किसकी ग़लती है? 561 00:52:27,231 --> 00:52:28,649 तुम कहना क्या चाहते हो? 562 00:52:29,274 --> 00:52:30,776 जो मैं कह रहा हूँ, वह कोई छिपी बात नहीं है। 563 00:52:31,443 --> 00:52:34,029 क्योंकि मैं सारी रात गाड़ी में एक कर्तव्यनिष्ठ पति बनकर बैठा रहा, 564 00:52:34,112 --> 00:52:37,032 जबकि तुम भौतिकी विभाग के आधे लोगों को उस कमबख़्त पानी में घसीट रही थी। 565 00:52:37,115 --> 00:52:38,992 ए! हिम्मत मत करना। 566 00:52:39,076 --> 00:52:42,913 अगर वे मुझे फिर से उड़ान भरने ही नहीं देंगे, तो मैं मज़े करने की कोशिश क्यों नहीं कर सकती? 567 00:52:43,497 --> 00:52:46,208 तुम्हें थोड़ी मौज-मस्ती करने से कब से ऐतराज़ होने लगा, हँ? 568 00:52:46,291 --> 00:52:48,919 या बस तब, जब उसमें तुम शामिल न हो? मैं पहले नहाऊँगी। 569 00:52:49,002 --> 00:52:51,046 तुम पहले नहीं नहाओगी। ए! 570 00:52:51,129 --> 00:52:53,715 बेचारी, प्यारी अनास्तासिया, धरती की सबसे मशहूर औरत, 571 00:52:53,799 --> 00:52:56,093 - जिसके हर शब्द को संजोकर रखा जाता है। - मेरा हर शब्द मुझे 572 00:52:56,176 --> 00:52:57,678 - कोई और देता है! - जिसकी हर सेवा के लिए लोग दौड़ते हैं। 573 00:52:57,761 --> 00:52:59,721 अगर उसे फिर कभी उड़ान भरने को न मिला, तो वह क्या करेगी, हँ? 574 00:52:59,805 --> 00:53:02,808 - अरे, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। - यह तुम बोल रहे हो! 575 00:53:02,891 --> 00:53:04,852 तुम तो बस… बस… 576 00:54:34,608 --> 00:54:35,859 कॉमरेड निकुलोव। 577 00:54:37,736 --> 00:54:38,737 जी? 578 00:54:40,239 --> 00:54:41,490 इसे पहचानते हो? 579 00:54:45,577 --> 00:54:47,204 "द फ़िलॉसोफ़ी ऑफ़ अ कॉमन टास्क।" 580 00:54:50,666 --> 00:54:53,126 यह आपके निवास की नियमित तलाशी में मिली। 581 00:54:54,294 --> 00:54:56,588 इस तरह का समिज़्दात निषिद्ध है। 582 00:54:56,672 --> 00:54:58,841 जी, मुझे… मुझे पता है, पर, 583 00:54:59,967 --> 00:55:02,177 यहाँ आधे इंजीनियरों ने फ़्योदोरोव की किताबें पढ़ी हैं। 584 00:55:03,679 --> 00:55:05,013 उनके नाम बताना चाहोगे? 585 00:55:17,276 --> 00:55:18,277 उसे ले चलो। 586 00:55:21,363 --> 00:55:23,949 कृपया। यह… यह कोई ग़लतफ़हमी है। यह… 587 00:56:24,843 --> 00:56:26,929 - हैलो। - माफ़ करना। मैं काम में फँस गई थी। 588 00:56:27,012 --> 00:56:28,764 हे भगवान। नहीं, ऐसी बात मत कहो। 589 00:56:28,847 --> 00:56:29,848 अंदर आओ। 590 00:56:31,475 --> 00:56:35,812 ज़ोया और मैंने अच्छा-ख़ासा अभ्यास किया और बहुत स्वादिष्ट डिनर भी किया। 591 00:56:35,896 --> 00:56:38,440 - वह सो गई। - इसमें मुझे कोई शक़ नहीं है। 592 00:56:40,859 --> 00:56:42,736 उसका ख़याल रखने के लिए धन्यवाद। 593 00:56:42,819 --> 00:56:43,862 नहीं। 594 00:56:47,866 --> 00:56:50,410 नहीं, इरिनोच्का, कृपया रुको। मैं तुम्हारे लिए चाय बनाती हूँ। 595 00:56:50,494 --> 00:56:52,496 मैं नहीं रुक सकती। हम तुम्हें पहले ही बहुत परेशान कर चुके हैं। 596 00:56:52,579 --> 00:56:53,747 कृपया रुको। 597 00:56:56,750 --> 00:56:57,793 काली चाय अच्छी रहेगी। 598 00:56:59,586 --> 00:57:00,671 अपना कोट दो। 599 00:57:06,927 --> 00:57:08,470 - धन्यवाद। - हाँ। 600 00:57:13,100 --> 00:57:14,768 तुम्हारा पति घर पर नहीं है? 601 00:57:14,852 --> 00:57:15,853 नहीं। 602 00:57:16,937 --> 00:57:18,230 वाल्या मॉस्को में है। 603 00:57:19,147 --> 00:57:20,983 कोई प्रशिक्षण-वाला काम है। 604 00:57:21,817 --> 00:57:22,860 वह यही कहता है। 605 00:57:24,987 --> 00:57:26,196 और कहाँ होगा? 606 00:57:26,697 --> 00:57:28,532 मैं भी अपने-आप से यही पूछती रही हूँ। 607 00:57:44,882 --> 00:57:46,133 मैंने उसे किसी के साथ देखा। 608 00:57:47,676 --> 00:57:48,677 एक महिला के साथ। 609 00:57:49,303 --> 00:57:50,721 जब हम फ़िलहार्मोनिक में थे। 610 00:57:52,598 --> 00:57:54,266 उसने कहा था कि वह शौचालय जा रहा है, 611 00:57:54,975 --> 00:57:58,020 पर मैंने उसे उसके साथ सिमटा खड़ा देखा। 612 00:58:00,063 --> 00:58:01,064 नहीं। 613 00:58:02,733 --> 00:58:04,443 वाल्या कभी तुम्हारे साथ बेवफ़ाई नहीं करेगा। 614 00:58:04,526 --> 00:58:05,569 वह तुम पर जान छिड़कता है। 615 00:58:06,820 --> 00:58:07,946 तुम उससे मिली भी नहीं हो। 616 00:58:10,240 --> 00:58:11,241 हाँ, नहीं मिली। 617 00:58:12,034 --> 00:58:13,619 बस तुम जिस तरह उसके बारे में बात करती हो, उससे। 618 00:58:14,786 --> 00:58:17,539 मुझे… मुझे यक़ीन है कि वह ऐसा कभी नहीं करेगा। 619 00:58:17,623 --> 00:58:18,707 शायद किसी समय नहीं करता। 620 00:58:19,583 --> 00:58:21,585 पर हाल में हममें बहुत दूरी आ गई है। 621 00:58:22,920 --> 00:58:24,546 ख़ासकर पैरिस के बाद। 622 00:58:29,801 --> 00:58:32,012 क्या तुमने कभी उसके साथ बेवफ़ाई की है? 623 00:58:36,183 --> 00:58:37,726 नहीं। कभी नहीं। 624 00:58:50,531 --> 00:58:52,366 मैं तुम्हारा शौचालय इस्तेमाल कर सकती हूँ? 625 00:58:52,449 --> 00:58:53,575 बिल्कुल। 626 01:02:03,557 --> 01:02:05,559 उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता