1 00:00:33,659 --> 00:00:35,661 तुम चाँद पर चलने वाली पहली महिला हो। 2 00:00:37,663 --> 00:00:39,414 इससे तुम्हें कुछ तो सुरक्षा मिलेगी। 3 00:00:42,835 --> 00:00:45,128 पहला व्यक्ति होने पर भी गैगारिन नहीं बचा। 4 00:00:50,425 --> 00:00:52,302 प्रक्षेप पथ मिशन पैरामीटर के भीतर है। 5 00:00:52,386 --> 00:00:53,387 आदेश दो। 6 00:00:53,470 --> 00:00:56,056 लूना 16, तुम्हें पृथ्वी के वायुमंडल में लौटने की अनुमति है। 7 00:00:56,139 --> 00:00:58,016 स्टार सिटी, लूना 16। 8 00:00:58,100 --> 00:01:03,564 स्वचालित वापसी, 08:07 यूटीसी पर शुरू कर रहे हैं। 9 00:01:03,647 --> 00:01:05,566 अवधि, 122 सेकंड। 10 00:01:13,282 --> 00:01:14,533 स्टार सिटी। 11 00:01:14,616 --> 00:01:16,618 हम आधे रास्ते पर पहुँचने वाले हैं। 12 00:01:16,702 --> 00:01:18,328 समझ गया, लूना 16। 13 00:01:26,295 --> 00:01:27,546 स्टार सिटी, लूना 16। 14 00:01:28,463 --> 00:01:29,923 हम पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर चुके हैं। 15 00:01:30,007 --> 00:01:33,135 समझ गया, लूना 16। अलग होने की प्रक्रिया शुरू करो। 16 00:01:33,218 --> 00:01:37,264 अलग होने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं, तीन, दो, एक में। 17 00:01:42,060 --> 00:01:43,061 अलग होने की प्रक्रिया पू… 18 00:01:49,276 --> 00:01:50,694 हम अब भी जुड़े हुए हैं। 19 00:01:50,777 --> 00:01:52,029 वह अलग नहीं हुआ। 20 00:01:52,112 --> 00:01:54,907 स्टार सिटी, हमारा एक और अम्बिलिकल बोल्ट ख़राब है। 21 00:01:54,990 --> 00:01:56,617 सर्विस मॉड्यूल उनके पीछे ही घिसट रहा है। 22 00:01:56,700 --> 00:01:59,620 - हल का तापमान ख़तरनाक स्तर पर है। - शांत रहो। शांत रहो। 23 00:01:59,703 --> 00:02:01,955 हमने उन्हें चाँद पर इसलिए नहीं भेजा था कि अब खो दें। 24 00:02:02,039 --> 00:02:04,917 वायुमंडल उस केबल को जला देगा। 25 00:02:05,000 --> 00:02:08,127 अगर नहीं जलाया, तो सिर्फ़ उनकी राजकीय अंत्येष्टि नहीं होगी। 26 00:02:08,211 --> 00:02:09,963 बचकानी बात मत करो। 27 00:02:10,047 --> 00:02:11,798 राज्य हमारी अंत्येष्टि का ख़र्च कभी नहीं उठाएगा। 28 00:02:12,841 --> 00:02:14,343 - मुझे कॉम्स दो। - सर। 29 00:02:21,266 --> 00:02:23,685 मेरे बाजों, मेरा यक़ीन मानो, 30 00:02:23,769 --> 00:02:26,522 वह कैप्सूल सोवियत संघ द्वारा बनाए गए 31 00:02:26,605 --> 00:02:28,774 सबसे बेहतरीन टाइटेनियम से बना है। 32 00:02:29,650 --> 00:02:32,611 जब तक केबल टूट नहीं जाती, वह सलामत रहेगा। 33 00:02:50,921 --> 00:02:52,798 स्टार सिटी, ऐटिट्यूड ठीक हो गया है। 34 00:02:54,007 --> 00:02:55,551 हल का तापमान घट रहा है। 35 00:02:55,634 --> 00:02:58,011 लूना 16, अपने प्रक्षेप पथ की पुष्टि कर सकते हो? 36 00:02:58,095 --> 00:02:59,847 योजना से कहीं ज़्यादा खड़े उतर रहे हो। 37 00:03:01,098 --> 00:03:02,099 इससे वे कहाँ पहुँचेंगे? 38 00:03:03,517 --> 00:03:05,143 तीन सौ… नहीं। 39 00:03:05,227 --> 00:03:08,105 रास्ते से 450 किलोमीटर दूर भटक गए हैं। 40 00:03:08,188 --> 00:03:11,275 बाइकाल झील के पास, मध्य साइबेरियाई पठार। 41 00:03:11,358 --> 00:03:13,652 रिकवरी टीम, तुम्हारे पास वे निर्देशांक हैं? 42 00:03:46,560 --> 00:03:47,978 चलो थोड़ी हवा लेते हैं। 43 00:04:39,279 --> 00:04:41,990 कौन जाने, उन्हें हम तक पहुँचने में कितना वक़्त लगेगा? 44 00:04:43,450 --> 00:04:46,119 मैं इमरजेंसी किट से सिग्नल फ़्लेयर निकालता हूँ। 45 00:04:48,247 --> 00:04:50,499 - वाल्या। - क्या है? 46 00:04:50,582 --> 00:04:52,042 बंदूक ले आओ। बंदूक ले आओ। 47 00:04:53,293 --> 00:04:54,920 हिलो मत। 48 00:06:23,884 --> 00:06:28,680 स्टार सिटी 49 00:07:18,146 --> 00:07:19,439 वापसी पर स्वागत है, कॉमरेड। 50 00:07:24,403 --> 00:07:26,613 यह डिप्टी चेयरमैन तारासॉव हैं। 51 00:07:29,324 --> 00:07:30,325 बैठो। 52 00:07:34,830 --> 00:07:36,206 क्या तुम इस औरत को पहचानती हो? 53 00:07:40,961 --> 00:07:42,337 - नहीं। - सच में? 54 00:07:42,921 --> 00:07:44,882 वह अनास्तासिया बेलिकोवा है, 55 00:07:44,965 --> 00:07:46,633 चाँद पर चलने वाली पहली महिला। 56 00:07:46,717 --> 00:07:52,347 तुम्हारे विपरीत, वह जानती है कि राज्य के हित में कैसे बर्ताव करना चाहिए। 57 00:07:53,682 --> 00:07:56,226 अनास्तासिया बेलिकोवा… 58 00:07:57,227 --> 00:07:59,354 अब तुम्हारा नाम नहीं रहा, कॉमरेड। 59 00:08:03,317 --> 00:08:05,485 मुझे… मुझे समझ… मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूँ। 60 00:08:05,569 --> 00:08:07,654 चाँद पर तुम्हारे भीतर यह झिझक नहीं थी। 61 00:08:09,489 --> 00:08:13,452 जब कर्नल रास्कोवा ने सुझाव दिया था कि तुम अपनी पूर्ववर्ती कॉस्मोनॉट द्वारा 62 00:08:13,535 --> 00:08:18,207 मिशन में छोड़ी गई जगह लो, तो उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया था कि तुम अपनी हैसियत समझोगी। 63 00:08:18,290 --> 00:08:19,791 हाँ, मैंने समझी थी। मैं समझती हूँ। 64 00:08:19,875 --> 00:08:24,213 फिर भी, मैं यहाँ हूँ, सुदूर साइबेरिया में, एक ट्रक के पीछे। 65 00:08:25,422 --> 00:08:27,591 अगर ऐसा फिर कभी हुआ… 66 00:08:27,674 --> 00:08:29,218 नहीं होगा, कर्नल रास्कोवा। 67 00:08:30,636 --> 00:08:31,762 मैं क़सम खाती हूँ। 68 00:08:33,179 --> 00:08:34,515 अच्छी बात है। 69 00:08:41,980 --> 00:08:43,482 ख़ैर, अब जब यह मसला सुलझ गया है। 70 00:08:43,565 --> 00:08:48,487 यहाँ से तुम उलान-उदे एयरफ़ील्ड जाओगी जहाँ से तुम स्टार सिटी के लिए उड़ान भरोगी, 71 00:08:49,196 --> 00:08:51,740 रेड स्क्वेयर से होकर जाने वाली परेड की तैयारी करने के लिए। 72 00:08:51,823 --> 00:08:54,409 हमारी मातृभूमि के एक छोटे से दौरे के बाद, 73 00:08:55,035 --> 00:08:56,870 हम तुम्हें पैरिस भेजने की योजना बना रहे हैं 74 00:08:57,454 --> 00:09:00,916 ताकि दुनिया भर की प्रेस के साथ तुम्हारी ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया जा सके, 75 00:09:01,458 --> 00:09:04,461 और सोवियत नैतिक श्रेष्ठता के प्रतीक के रूप में। 76 00:09:05,254 --> 00:09:08,674 पर एक समस्या है जिसे हमें सुलझाना होगा। 77 00:09:10,342 --> 00:09:13,554 एक अविवाहित महिला के रूप में, तुम सोवियत नारीत्व की 78 00:09:13,637 --> 00:09:14,847 मिसाल नहीं बन सकती। 79 00:09:21,103 --> 00:09:22,729 पर मैं तो अविवाहित हूँ। 80 00:09:25,023 --> 00:09:28,569 इसीलिए इस यात्रा के अंत में तुम्हारी शादी होगी। 81 00:09:28,652 --> 00:09:30,112 शादी? 82 00:09:32,698 --> 00:09:34,783 क्या यह ज़रूरी है? 83 00:09:34,867 --> 00:09:36,994 क्या तुम कह रही हो कि तुम सहयोग नहीं करना चाहती? 84 00:09:38,704 --> 00:09:39,705 नहीं। 85 00:09:40,581 --> 00:09:41,582 नहीं, नहीं। 86 00:09:45,627 --> 00:09:46,712 मुझे…मुझे नहीं पता… मुझे… 87 00:09:46,795 --> 00:09:49,715 - मेरे प…पिताजी, मुझे उनसे बात करनी होगी… - तुम्हारे पिताजी को बता दिया जाएगा। 88 00:09:49,798 --> 00:09:51,425 हमने पहले ही सारी तैयारियाँ कर ली हैं। 89 00:09:51,508 --> 00:09:55,262 यह एक… एक ख़ूबसूरत सोवियत शादी होगी। 90 00:09:58,056 --> 00:09:59,141 बधाई हो। 91 00:10:02,686 --> 00:10:05,772 क्या मैं पूछ सकती हूँ कि मुझे किससे शादी करनी है? 92 00:10:10,485 --> 00:10:12,196 - आप मज़ाक कर रहे हैं? - वह जवान है, 93 00:10:12,279 --> 00:10:13,405 इतनी बुरी भी नहीं दिखती है 94 00:10:13,488 --> 00:10:15,991 और संयोग से पूरे ग्रह पर सबसे मशहूर औरत है। 95 00:10:16,074 --> 00:10:18,827 - इसका यह मतलब नहीं कि मैं उससे शादी करना चाहता हूँ। - सोवियत संघ का हर कुंवारा 96 00:10:18,911 --> 00:10:21,205 तुम्हारी जगह लेने के लिए अपना आख़िरी रूबल दे देगा। 97 00:10:21,288 --> 00:10:22,289 तो फिर, उनमें से किसी एक से ही कहिए। 98 00:10:22,372 --> 00:10:24,750 वैसे भी, ऐसा नहीं है कि तुम्हारे लिए कोई और इंतज़ार कर रही है, है न? 99 00:10:24,833 --> 00:10:27,085 तुम्हारे लिए शादी करके घर बसाना अच्छा रहेगा। 100 00:10:27,169 --> 00:10:29,546 सेंट्रल कमिटी चाहती है कि वह किसी कॉस्मोनॉट से शादी करे। 101 00:10:29,630 --> 00:10:32,883 और चाहो या न चाहो, तुम ही अकेले हो जो अब भी कुंवारे हो। 102 00:10:34,092 --> 00:10:35,302 वह मेरी पसंद की नहीं है। 103 00:10:36,470 --> 00:10:38,263 मेरा मतलब, वह… वह अजीब है। वह… 104 00:10:38,347 --> 00:10:40,474 साशा। तुम अच्छे पायलट हो, 105 00:10:40,557 --> 00:10:43,310 पर एक वजह है कि तुम्हें अभी तक कोई मिशन नहीं दिया गया है। 106 00:10:44,686 --> 00:10:45,687 हाँ। मुझे वजह पता है। 107 00:10:45,771 --> 00:10:47,856 तुम अपनी सारी समस्याओं का दोष उस धर्म पर नहीं मढ़ सकते 108 00:10:47,940 --> 00:10:50,234 जिसका पालन तुम्हारे दादा-दादी 50 साल पहले करते थे। 109 00:10:50,317 --> 00:10:52,611 - तो फिर मैं ऊपर क्यों नहीं गया? - क्योंकि तुम्हारे लिए हर चीज़ 110 00:10:52,694 --> 00:10:56,365 मज़ाक है, साशा। तुम्हें साबित करना होगा कि तुम इस प्रोग्राम को लेकर कितने गंभीर हो। 111 00:10:56,448 --> 00:10:58,033 कैसे? उस मशीन से शादी करके? 112 00:10:58,116 --> 00:10:59,868 मेरा मतलब, अब यहाँ मज़ाक कौन कर रहा है? 113 00:10:59,952 --> 00:11:01,620 साशा, तुम्हें लगता है, जिन दबावों में मैं हूँ, उनके चलते 114 00:11:01,703 --> 00:11:03,914 मैं अपने दिन लोगों के रिश्ते करवाते हुए बिताना चाहता हूँ? 115 00:11:03,997 --> 00:11:06,208 तुम्हें लगता है कि मैं अपना समय ऐसे बिताना चाहता हूँ? 116 00:11:09,002 --> 00:11:12,172 मैंने बहुत पहले सीख लिया था कि इस दुनिया में जो चाहिए, उसे पाने के लिए 117 00:11:12,256 --> 00:11:13,799 कुर्बानियाँ देनी पड़ती है। 118 00:11:14,550 --> 00:11:16,426 - क्या तुम वह करने के लिए तैयार हो? - हाँ। 119 00:11:17,302 --> 00:11:20,764 मेरा विश्वास करो, अभी आदेशों के ख़िलाफ़ जाने का सही वक़्त नहीं है। 120 00:11:37,698 --> 00:11:38,699 मेरे पीछे आओ। 121 00:11:54,047 --> 00:11:55,215 कर्नल रास्कोवा? 122 00:11:55,299 --> 00:11:56,550 दरवाज़ा बंद करो। 123 00:12:20,157 --> 00:12:22,659 क्या बर्लिन में कोई नई प्रगति हुई है? 124 00:12:22,743 --> 00:12:25,537 तुम्हें लगता है कि मेरी मेज़ पर रखी फ़ाइलें पढ़ना ठीक है? 125 00:12:25,621 --> 00:12:27,414 मुझे माफ़ कर दीजिए, कर्नल। पता नहीं… 126 00:12:29,208 --> 00:12:30,876 पता नहीं मैं क्या सोच रही थी। 127 00:12:36,965 --> 00:12:40,427 स्टाज़ी ने एक आदमी को पकड़ा है जिसे वे अमरीकी कूरियर मानते हैं। 128 00:12:41,053 --> 00:12:43,305 वही, जो लूनर बेस की योजनाएँ ले गया था? 129 00:12:44,014 --> 00:12:46,558 मैं जर्मन भाषा बोलती हूँ, अगर उससे कुछ मदद हो सके तो। 130 00:12:46,642 --> 00:12:49,311 तुम्हें समझना थोड़ा मुश्किल है, इरीना वैस्लिएवना। 131 00:12:49,937 --> 00:12:51,855 तुम साफ़ तौर पर महत्वाकांक्षी हो, रचनात्मक हो, 132 00:12:51,939 --> 00:12:54,650 अपने मकसद के लिए जो करना पड़े, वह करने को तैयार हो। 133 00:12:54,733 --> 00:12:59,029 तुम जैसी कर्मचारी, सेना के लिए, मेरे लिए बहुत काम की हो सकती हो। 134 00:12:59,112 --> 00:13:02,241 मैं जिस तरह भी ज़रूरत हो, आपकी सेवा में हाज़िर हूँ, कर्नल। 135 00:13:04,326 --> 00:13:05,452 पर एक सीमा तक। 136 00:13:09,915 --> 00:13:12,125 वाल्या और तान्या मिरोनोव पर अपनी निगरानी जारी रखो 137 00:13:12,209 --> 00:13:15,879 जब वे कॉमरेड बेलिकोवा के साथ पैरिस के दौरे पर जाएँ। 138 00:13:15,963 --> 00:13:18,173 और हमारे नए इश्क़बाज़ों पर नज़र रखो। 139 00:13:19,174 --> 00:13:21,051 पक्का करो कि बेलिकोवा नियमों का पालन करे। 140 00:13:21,969 --> 00:13:25,138 वह अविश्वसनीय साबित हो चुकी है। 141 00:13:25,222 --> 00:13:26,890 और तुम्हें सतर्क रहना होगा। 142 00:13:26,974 --> 00:13:31,270 स्टार सिटी से निकलते ही, हम पर विदेशी दखलंदाज़ी का ख़तरा होगा। 143 00:13:31,353 --> 00:13:32,396 मैं समझ गई। 144 00:14:10,142 --> 00:14:12,394 माफ़ कीजिए, पर शुक्रिया, चीफ़ डिज़ाइनर। 145 00:14:12,477 --> 00:14:13,604 किसलिए, मेरी बच्ची? 146 00:14:13,687 --> 00:14:15,564 चाय तो तुम ही डाल रही हो। 147 00:14:15,647 --> 00:14:18,442 हाँ, पर आपने दुनिया को दिखाया कि सोवियत औरतें किस मिट्टी की बनी हैं। 148 00:14:18,525 --> 00:14:20,194 वह ठीक कह रही है, कॉमरेड। 149 00:14:20,277 --> 00:14:22,112 आपकी वजह से दुनिया सोवियत औरतों से ईर्ष्या करने लगी है 150 00:14:22,196 --> 00:14:25,449 और अब हमारी पत्नियाँ चुप ही नहीं हो रही हैं। 151 00:14:27,784 --> 00:14:31,038 जनरल सेक्रेटरी ब्रेज़नेव जानते हैं कि आपकी अनोखी दूरदृष्टि ही 152 00:14:31,121 --> 00:14:34,499 वह चीज़ है जिसने हमें फिर एक बार अमरीकियों से आगे रखा है। 153 00:14:35,667 --> 00:14:39,922 तो हम आपको आज यहाँ इसलिए लाए हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि यह प्रगति जारी रहे। 154 00:14:40,005 --> 00:14:42,174 यह सुनकर मुझे बेहद ख़ुशी हुई। 155 00:14:42,257 --> 00:14:46,386 मैं आप सबके लिए लूनर मिशन से आगे की परियोजनाओं के लिए अपनी प्रस्तावनाओं की प्रतियाँ लाया हूँ 156 00:14:46,470 --> 00:14:50,933 जो हमारे ऑपरेशंस का एक चरण तो रहेगा ही, पर हमें और बड़ा सोचना होगा। 157 00:14:51,016 --> 00:14:52,392 हमें प्रगति करने की कोशिश जारी रखनी होगी 158 00:14:52,476 --> 00:14:55,771 अगर हम सच में अमरीकियों पर जीत हासिल करना चाहते हैं। 159 00:14:55,854 --> 00:14:59,024 अब, एक सोवियत कॉस्मोनॉट को… शुक्रिया… 160 00:14:59,107 --> 00:15:02,194 हमारे सबसे क़रीबी पड़ोसी ग्रहों तक भेजना, 161 00:15:02,277 --> 00:15:04,571 - शुक्र तक… - कॉमरेड, अगर इजाज़त हो, 162 00:15:04,655 --> 00:15:07,241 शायद इनमें से कुछ तब मुमकिन होता, 163 00:15:07,950 --> 00:15:10,118 जब अमरीकियों ने ज़्वेज़्दा की आपकी योजनाएँ चुराई नहीं थीं। 164 00:15:11,370 --> 00:15:15,082 लूनर बेस अब कॉमरेड ब्रेज़नेव की सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुका है। 165 00:15:15,165 --> 00:15:16,166 यह… 166 00:15:16,959 --> 00:15:17,960 एक ग़लती होगी। 167 00:15:19,711 --> 00:15:21,255 सम्मान के साथ। 168 00:15:21,338 --> 00:15:24,091 पर कॉमरेड ब्रेज़नेव की इच्छाएँ बिल्कुल साफ़ हैं। 169 00:15:24,758 --> 00:15:29,221 वह अमरीकियों को यह करने नहीं देंगे कि हमारे ही डिज़ाइन का इस्तेमाल करके वे हमसे पहले लूनर बेस बना दें। 170 00:15:32,558 --> 00:15:34,142 आप मुझसे क्या चाह रहे हैं? 171 00:15:34,726 --> 00:15:37,729 हम चाहते हैं कि आप ज़्वेज़्दा का लॉन्च जल्दी करें। 172 00:15:38,480 --> 00:15:41,149 क्या वह पैराट्रूपर्स डे के जश्न तक तैयार हो सकता है? 173 00:15:41,233 --> 00:15:43,694 वह तो कुछ ही महीनों में है। 174 00:15:44,945 --> 00:15:46,238 हमें लूनर बेस के लिए 175 00:15:46,321 --> 00:15:49,032 फिर से डिज़ाइन बनाने में एक साल से भी ज़्यादा समय लगेगा। 176 00:15:49,116 --> 00:15:50,117 और ऊपर से, 177 00:15:50,200 --> 00:15:54,454 हमें अभी यह भी पता करना है कि चाँद की सतह पर पानी है भी या नहीं। 178 00:15:54,538 --> 00:15:57,749 यह काम पूरा करने के लिए जो चाहिए, वह सब मिलेगा। पैसे, संसाधन, कर्मचारी। 179 00:15:57,833 --> 00:15:58,917 आप जो कहेंगे, वह मिलेगा। 180 00:15:59,001 --> 00:16:00,169 - यह… - बस समय नहीं मिलेगा। 181 00:16:00,252 --> 00:16:01,879 माफ़ कीजिए, कॉमरेड, पर यह बेतुका है। 182 00:16:02,963 --> 00:16:04,298 यह बेतुका है। 183 00:16:05,048 --> 00:16:07,009 मैं अमरीकियों को हराने के लिए उतना ही उत्सुक हूँ जितना कि 184 00:16:07,092 --> 00:16:09,928 यहाँ मौजूद हर व्यक्ति है, पर इतनी जल्दी लॉन्च करना? 185 00:16:12,514 --> 00:16:16,435 आप इन पुरुषों और महिलाओं को मौत के मुँह में भेज रहे होंगे। 186 00:16:20,439 --> 00:16:23,901 ख़ैर, हमें आपकी क़ाबिलियत पर पूरा भरोसा है 187 00:16:25,027 --> 00:16:27,321 कि आप जनरल सेक्रेटरी के लिए यह काम कर दिखाएँगे। 188 00:16:27,404 --> 00:16:28,405 आप 189 00:16:29,072 --> 00:16:30,866 हमारा सबसे क़ीमती संसाधन हैं। 190 00:16:33,410 --> 00:16:37,080 अब, कॉमरेड बेलिकोवा के दौरे की नवीनतम योजनाएँ क्या हैं? 191 00:16:46,590 --> 00:16:47,883 चीफ़ डिज़ाइनर? 192 00:16:52,137 --> 00:16:53,722 कॉमरेड बेलिकोवा। 193 00:16:55,516 --> 00:16:56,725 आपके पास एक पल है? 194 00:16:59,603 --> 00:17:01,063 हाँ, लगता है, है। 195 00:17:11,240 --> 00:17:12,241 मैं… 196 00:17:13,659 --> 00:17:17,996 उम्मीद कर रही थी कि मैं "लूना 17" की क्रू के लिए अपनी सेवा पेश कर सकूँ। 197 00:17:18,914 --> 00:17:20,790 मतलब, ऊपर जाकर अच्छा लगा? 198 00:17:21,708 --> 00:17:24,252 वह मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन पल था। 199 00:17:24,336 --> 00:17:26,755 हम सबको तुम पर बहुत गर्व है। 200 00:17:27,756 --> 00:17:31,176 पर अभी तुम्हें सामने वाले मिशन पर ध्यान देना होगा। 201 00:17:34,096 --> 00:17:35,931 क्या तुम अपने दौरे के लिए तैयार हो? 202 00:17:36,974 --> 00:17:39,393 सच कहूँ तो, डर लग रहा है। 203 00:17:42,563 --> 00:17:45,023 लियोनोव ने अपनी प्रसिद्धि का पूरा मज़ा लिया था। 204 00:17:46,483 --> 00:17:48,151 मैं लियोनोव नहीं हूँ। 205 00:17:48,235 --> 00:17:49,486 मुझे पता है। 206 00:17:50,153 --> 00:17:51,989 तुम मुझे यूरी की याद दिलाती हो। 207 00:17:53,949 --> 00:17:56,410 उसके पास भी "वोस्तोक 1" पर मिशन रद्द करने का मौका था, 208 00:17:56,493 --> 00:17:59,913 पर उसने भी तुम्हारी तरह मिशन के लिए सब दाँव पर लगा दिया था। 209 00:18:00,789 --> 00:18:04,418 और उसकी तरह, तुम्हें लोगों की नज़रों में रहना अच्छा लगने लगेगा। 210 00:18:06,003 --> 00:18:08,839 क्या आप हमारे साथ पैरिस चलेंगे, चीफ़ डिज़ाइनर? 211 00:18:12,092 --> 00:18:13,093 मुझे… 212 00:18:14,845 --> 00:18:17,264 सोवियत संघ से बाहर जाने की मनाही है। 213 00:18:21,768 --> 00:18:24,188 - सच में? - मेरी सुरक्षा के लिए… 214 00:18:25,439 --> 00:18:26,648 या वे ऐसा ही कहते हैं। 215 00:18:28,692 --> 00:18:31,278 तुम्हारी यात्रा अच्छी हो, कॉमरेड बेलिकोवा। 216 00:18:32,196 --> 00:18:33,614 हमें गर्व करवाना। 217 00:18:33,697 --> 00:18:34,698 शुक्रिया। 218 00:18:44,458 --> 00:18:45,918 आप कहाँ जा रही हैं? 219 00:18:46,001 --> 00:18:49,296 दरअसल, जिन लोगों के साथ मैं काम करती हूँ, वे एक यात्रा पर जा रहे हैं। 220 00:18:50,339 --> 00:18:51,465 तो मुझे भी जाना होगा। 221 00:18:52,049 --> 00:18:54,676 मैंने नतालिया को फ़ोन पर बात करते सुना। 222 00:18:55,385 --> 00:18:59,348 उन्होंने कहा कि वह आपके सामने बात नहीं कर सकती क्योंकि आप बिल्डिंग 12 में काम करती हैं। 223 00:19:04,228 --> 00:19:07,064 अरे, दरअसल, वह बस जलती हैं क्योंकि वह ख़ुद वहाँ काम नहीं करतीं। 224 00:19:07,898 --> 00:19:08,899 चलो। 225 00:19:10,234 --> 00:19:11,735 टीवी बंद कर दोगी? 226 00:19:17,616 --> 00:19:20,118 हमारी मातृभूमि की राजधानी में 227 00:19:20,202 --> 00:19:22,287 अभूतपूर्व भीड़ जुटाने के बाद, 228 00:19:22,371 --> 00:19:26,375 कॉस्मोनॉट अनास्तासिया बेलिकोवा अपना दौरा जारी रखे हुए हैं 229 00:19:26,458 --> 00:19:29,878 और सोवियत समाजवादी गणराज्यों की राजधानियों की यात्रा कर रही हैं। 230 00:19:30,754 --> 00:19:35,133 यूएसएसआर के श्रमिक हर जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। 231 00:19:35,217 --> 00:19:37,594 जल्द ही एक साथी कॉस्मोनॉट से शादी करने वाली, 232 00:19:37,678 --> 00:19:39,179 दोनों पैरिस रवाना होंगे 233 00:19:39,263 --> 00:19:42,432 ताकि दुनिया भर की प्रेस के साथ उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया जा सके। 234 00:19:55,237 --> 00:19:56,363 हैलो। 235 00:19:57,030 --> 00:19:58,031 हैलो! 236 00:19:58,824 --> 00:19:59,992 मॉस्को से शुभकामनाएँ। 237 00:20:08,375 --> 00:20:09,751 यह कमाल है। 238 00:20:10,627 --> 00:20:12,379 यह मेरी कल्पना से भी बेहतर है। 239 00:20:17,301 --> 00:20:18,302 चलो भी, ज़रा मुस्कुराओ। 240 00:20:19,344 --> 00:20:21,722 वे सिर्फ़ तुम्हें देखने के लिए लाइन लगा रहे हैं। देखो। 241 00:20:25,934 --> 00:20:27,352 अनास्तासिया! 242 00:21:07,726 --> 00:21:11,063 हम क़िस्मतवाले होंगे अगर 15 महीनों में ज़्वेज़्दा पूरा कर पाएँ। 243 00:21:11,730 --> 00:21:13,565 उससे भी कम समय में कैसे पूरा करेंगे? 244 00:21:13,649 --> 00:21:17,486 हमने सावधान होकर अमरीकियों को नहीं हराया। तो अब क्यों यह शुरू करें? 245 00:21:17,569 --> 00:21:20,697 पर एन-1 में मुश्किल से इतनी प्रज्वलन शक्ति है कि मौजूदा लूनर मॉड्यूल लॉन्च कर सकें। 246 00:21:20,781 --> 00:21:23,075 अगर हम उसमें कुछ और जोड़ेंगे, तो लॉन्च ही नहीं कर पाएँगे। 247 00:21:23,158 --> 00:21:24,785 हम वहीं लौट आए जहाँ से शुरू किया था। 248 00:21:24,868 --> 00:21:26,870 रेम, तुम हर वक़्त इतने नकारात्मक क्यों रहते हो? 249 00:21:26,954 --> 00:21:28,872 वास्तविकता को स्वीकार करना नकारात्मकता नहीं है। 250 00:21:28,956 --> 00:21:30,958 - मैं बस… - फुलाए जाने वाले कम्पार्टमेंट कैसे रहेंगे? 251 00:21:34,086 --> 00:21:35,087 हम… 252 00:21:36,004 --> 00:21:38,799 हम लूनर लैंडर की रहने की जगह बढ़ाने के लिए 253 00:21:38,882 --> 00:21:41,051 फुलाए जाने वाले कम्पार्टमेंट इस्तेमाल कर सकते हैं, 254 00:21:41,134 --> 00:21:43,512 बिल्कुल वैसे ही जैसे लियोनोव के स्पेस वॉक का एयर लॉक था। 255 00:21:44,137 --> 00:21:45,889 अगर हम उतरने करने के बाद उसे फुलाएँ, 256 00:21:45,973 --> 00:21:48,559 तो हम उतरने के वही नियम इस्तेमाल कर सकेंगे। 257 00:21:49,101 --> 00:21:50,853 तुम चाहते हो कि हमारा लूनर बेस एक तंबू हो? 258 00:21:51,562 --> 00:21:53,355 इसके अलावा कुछ और बनाने का वक़्त नहीं है। 259 00:21:53,438 --> 00:21:56,149 इस मिशन में ती…तीन लोगों की ज़रूरत होगी। 260 00:21:56,233 --> 00:21:58,819 दो सतह पर और एक कक्षा में रहेगा। 261 00:21:58,902 --> 00:22:01,113 फिर भी तुम्हें यह उपाय निकालना होगा कि उन्हें मौजूदा यान में 262 00:22:01,196 --> 00:22:04,241 कैसे फिट करोगे जो दो के लिए बना है, पर… 263 00:22:04,324 --> 00:22:09,246 …तुम इससे शुरू कर सकते हो, और फिर आगे देख सकते हो। 264 00:22:12,666 --> 00:22:13,917 यह दिलचस्प विचार है। 265 00:22:14,710 --> 00:22:17,588 पर रात हो गई है। 266 00:22:18,589 --> 00:22:19,923 चलो… 267 00:22:22,301 --> 00:22:24,136 घर चलते हैं, थोड़ी नींद लेते हैं, 268 00:22:25,095 --> 00:22:26,597 और सुबह फिर मिलते हैं। 269 00:24:16,248 --> 00:24:20,002 दुनिया भर की प्रेस के सदस्यों से मिलने के लिए रखी गई रिसेप्शन के लिए आप कपड़े बदलेंगी। 270 00:24:20,085 --> 00:24:21,753 मॉस्को के लिए प्लेन कल सुबह जल्दी निकलेगा, 271 00:24:21,837 --> 00:24:23,839 ताकि आप शादी के लिए समय पर रोस्तोव पहुँच सकें। 272 00:24:25,716 --> 00:24:27,551 मॉस्को की प्रेस क्लिप वहाँ हैं। 273 00:24:28,343 --> 00:24:30,137 - कॉमरेड कैलिंस्की, मैं… - देर मत कीजिए। 274 00:24:30,220 --> 00:24:31,680 आपको अच्छी छाप छोड़नी होगी। 275 00:25:28,862 --> 00:25:30,697 - तुम क्या कर रही हो? - कुछ नहीं। 276 00:25:30,781 --> 00:25:32,824 बस इस परफ़्यूम की बोतल को निहार रही हूँ। 277 00:25:32,908 --> 00:25:33,909 उसे मत छुओ। 278 00:25:34,660 --> 00:25:37,496 क्यों नहीं? ये तो तोहफ़े हैं। और ये किस लिए हैं? 279 00:25:48,882 --> 00:25:50,342 वे तुम पर इसकी महक सूँघ लेंगे। 280 00:25:51,552 --> 00:25:53,762 उन्हें लगेगा तुम्हें पैरिस के 281 00:25:54,763 --> 00:25:56,390 ऐशो-आराम ने बहका दिया है। 282 00:25:56,473 --> 00:25:58,642 मैं पैरिस के ऐशो-आराम से सच में बहक रही हूँ। 283 00:25:58,725 --> 00:26:00,060 हो सकता है कि वे सुन भी रहे हों। 284 00:26:01,186 --> 00:26:02,980 मैं परफ़्यूम लगा रही हूँ! 285 00:26:03,605 --> 00:26:04,898 किसी को फ़र्क नहीं पड़ता, वैल्युश। 286 00:26:06,358 --> 00:26:07,943 चलो आज रात को बस थोड़ा मज़ा कर लेते हैं। 287 00:26:25,210 --> 00:26:26,211 कर्नल रास्कोवा। 288 00:26:36,305 --> 00:26:37,389 देखा, वैल्युश? 289 00:26:37,973 --> 00:26:38,974 और तुम फ़िक्र कर रहे थे। 290 00:26:40,684 --> 00:26:42,895 मैं सोच रहा था कि हम रिसेप्शन के लिए साथ चल सकते हैं। 291 00:26:43,645 --> 00:26:44,980 मुझे यह पूरा करना है। 292 00:26:45,063 --> 00:26:46,064 बस मेरे बिना चले जाओ। 293 00:26:46,148 --> 00:26:49,067 - मैं अनास्तासिया के साथ नीचे आ जाऊँगा। - नहीं, नहीं, जान, मैं इंतज़ार करूँगी। 294 00:26:49,151 --> 00:26:50,444 कोई बात नहीं। तुम चली जाओ। 295 00:26:53,071 --> 00:26:54,239 ठीक है। 296 00:26:56,241 --> 00:26:57,284 बस ज़्यादा देर मत करना। 297 00:27:02,456 --> 00:27:04,249 क्या लिफ़्ट में कोई यंत्र है? 298 00:27:05,834 --> 00:27:07,377 नहीं। नहीं, कर्नल। 299 00:27:21,850 --> 00:27:22,893 मुझे नज़रअंदाज़ कर रही हो? 300 00:27:22,976 --> 00:27:24,019 मैं अपने पति के साथ हूँ। 301 00:27:25,562 --> 00:27:27,689 तुम अच्छी महक रही हो। 302 00:27:29,608 --> 00:27:30,609 बस करो। 303 00:27:32,277 --> 00:27:33,403 चलो आज रात को कहीं और चलें। 304 00:27:34,571 --> 00:27:36,573 मुझे इस क्लब के बारे में पता चला, यहीं पास में, जहाँ वह संगीत बजता है जो… 305 00:27:36,657 --> 00:27:38,659 मैं तुम्हारे साथ कहीं नहीं जाऊँगी, साशा। 306 00:27:42,329 --> 00:27:43,664 इसकी वजह अनास्तासिया है? 307 00:27:43,747 --> 00:27:44,873 मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। 308 00:27:44,957 --> 00:27:45,958 मुझे बख़ूबी पता है। 309 00:27:46,500 --> 00:27:47,793 तो फिर तुम नाराज़ क्यों हो? 310 00:27:49,169 --> 00:27:50,838 असल में तुम ही शादीशुदा हो। 311 00:27:53,757 --> 00:27:54,967 हाँ, तुमने सही कहा। 312 00:27:58,220 --> 00:28:00,430 शायद हम दोनों को यही चाहिए था। 313 00:28:03,141 --> 00:28:04,226 तुमने यह दिल से नहीं कहा। 314 00:28:22,035 --> 00:28:25,038 कॉमरेड बेलिकोवा, इस दौरे पर अब तक वह कैसी रही है? 315 00:28:27,374 --> 00:28:28,792 बहुत अच्छी। 316 00:28:28,876 --> 00:28:33,297 चाँद पर जो समस्यात्मक बर्ताव था, उसका अभी तक कोई संकेत नहीं दिखा है। 317 00:28:35,215 --> 00:28:36,550 कोट पहन लो। 318 00:28:38,218 --> 00:28:40,971 - हम कहाँ जा रहे हैं? - तुमने कहा था कि तुम जर्मन भाषा बोलती हो। 319 00:28:41,054 --> 00:28:43,724 आख़िरकार तुम अपनी पढ़ाई का सही इस्तेमाल कर सकती हो। 320 00:28:43,807 --> 00:28:44,933 जर्मनी? 321 00:28:45,017 --> 00:28:49,021 कूरियर ने अभी तक क़बूल नहीं किया है कि लूनर बेस की योजनाएँ उसे किसने दीं। 322 00:28:49,104 --> 00:28:53,567 और स्टाज़ी की नाकामी से मेरा धीरज टूट चुका है। 323 00:28:53,650 --> 00:28:55,110 कॉमरेड बेलिकोवा का क्या? 324 00:28:55,194 --> 00:28:58,113 गेलित्ज़िन, तुम्हारी ग़ैरमौजूदगी में तुम्हारा काम संभाल लेगा। 325 00:28:58,197 --> 00:28:59,948 जल्दी करो, हमें प्लेन पकड़ना है। 326 00:29:03,827 --> 00:29:05,120 मेरे प्यारे दोस्तों… 327 00:29:06,205 --> 00:29:07,206 मेरे प्यारे दोस्तों… 328 00:29:08,790 --> 00:29:10,000 देवियों और सज्जनों, 329 00:29:10,959 --> 00:29:12,544 कृपया मेरे साथ अनास्तासिया बेलिकोवा का 330 00:29:13,045 --> 00:29:14,880 शुक्रिया अदा कीजिए 331 00:29:16,507 --> 00:29:20,093 कि वह अपनी इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए हमारे साथ जुड़ी हैं। 332 00:29:20,177 --> 00:29:21,595 दुनिया भर की प्रेस 333 00:29:22,221 --> 00:29:24,598 चाँद पर चलने वाली पहली महिला को सम्मान देने के लिए 334 00:29:25,390 --> 00:29:26,808 आज रात 335 00:29:27,351 --> 00:29:30,687 यहाँ फ्रांस के लोगों के साथ एकजुट हुई है। 336 00:29:49,706 --> 00:29:51,083 क्या तमाशा है। 337 00:29:52,251 --> 00:29:53,836 सोचता हूँ कि याना यह सब कैसे संभालती। 338 00:29:54,795 --> 00:29:56,922 वह एक ही दिन में फ्रांस को जीत लेती। 339 00:29:58,841 --> 00:30:00,008 हैलो, जान। 340 00:30:03,929 --> 00:30:06,181 तो, सगाई कैसी चल रही है? प्यार हो गया? 341 00:30:07,349 --> 00:30:08,350 कहाँ। 342 00:30:08,433 --> 00:30:10,102 - बस उसके आसपास रहना ही… - इधर देखिए! 343 00:30:10,185 --> 00:30:11,186 …यातना है। 344 00:30:12,271 --> 00:30:13,564 तो शादी। 345 00:30:23,115 --> 00:30:24,283 अनास्तासिया! 346 00:30:55,230 --> 00:30:56,481 माफ़ कीजिए। मुझे जाना होगा। 347 00:30:57,399 --> 00:30:58,400 माफ़ कीजिए। 348 00:31:24,009 --> 00:31:26,929 - चीफ़ डिज़ाइनर। - नमस्ते, कॉमरेड निकुलोव। 349 00:31:31,725 --> 00:31:33,393 माफ़ कीजिए, चीफ़। 350 00:31:35,562 --> 00:31:36,647 मैं अंदर आ सकता हूँ? 351 00:31:37,481 --> 00:31:38,732 कृपया! कृपया। 352 00:31:43,153 --> 00:31:46,240 ख़ैर, मैं…मैं बेहद माफ़ी चाहता हूँ। क्या तुम किसी का इंतज़ार कर रहे हो? 353 00:31:47,908 --> 00:31:48,909 नहीं। 354 00:32:14,726 --> 00:32:18,021 मैं… मैं जानता हूँ कि फ़्योदोरोव पर… 355 00:32:19,606 --> 00:32:20,607 पर… 356 00:32:22,234 --> 00:32:23,277 प्रतिबंध लगा है। 357 00:32:26,029 --> 00:32:27,614 मैं आपकी कैसे मदद करूँ, चीफ़? 358 00:32:27,698 --> 00:32:29,449 लूना 16 के दौरान, 359 00:32:30,117 --> 00:32:34,663 तुम्हें कैसे पता चला कि एस-बैंड एंटीना अनास्तासिया की पहुँच में होगा? 360 00:32:34,746 --> 00:32:37,291 दरअसल, मैंने नक़्शे याद कर लिए थे। 361 00:32:37,374 --> 00:32:41,920 पर फ़ाइनल असेंबली के दौरान हमने एंटीना की जगह बदल दी थी। 362 00:32:42,004 --> 00:32:43,172 हाँ, 363 00:32:43,255 --> 00:32:46,049 और मैंने बाइकोनूर से आने वाली इंजीनियरिंग रिपोर्ट पढ़ी थी। 364 00:32:46,133 --> 00:32:50,596 उसमें हज़ारों पन्ने हैं। वह… 365 00:32:50,679 --> 00:32:52,890 मेरे पास काफ़ी खाली समय है। 366 00:32:52,973 --> 00:32:53,974 हाँ। 367 00:32:58,187 --> 00:32:59,521 हाँ। 368 00:33:00,355 --> 00:33:02,357 बड़ी ख़ूबसूरत शाम है, सर्गेई। 369 00:33:04,776 --> 00:33:05,986 टहलने चलें? 370 00:33:58,664 --> 00:34:00,958 कभी-कभी मुझे लगता है कि काश मैं ऊपर गई ही नहीं होती। 371 00:34:03,752 --> 00:34:04,753 तुम्हारा मतलब? 372 00:34:06,630 --> 00:34:07,923 जब तुम सतह पर होते हो… 373 00:34:11,051 --> 00:34:12,344 वहाँ कोई आवाज़ नहीं होती है। 374 00:34:13,178 --> 00:34:14,596 बस ख़ामोशी होती है। 375 00:34:17,516 --> 00:34:20,476 ऐसा लगा था जैसे मैं आख़िरकार साँस ले सकती हूँ। 376 00:34:27,067 --> 00:34:28,610 मेरे दादाजी कहा करते थे, 377 00:34:30,654 --> 00:34:33,824 जब भगवान तुम्हें शाप देना चाहते हैं, तो वह तुम्हें ख़ुश करते हैं। 378 00:34:53,260 --> 00:34:54,803 यहाँ से निकलना चाहोगी? 379 00:35:02,477 --> 00:35:04,021 शैम्पेन उसके सिर पर चढ़ गई है। 380 00:35:21,830 --> 00:35:24,041 मैं सुनिश्चित करूँगा कि वह अपने कमरे तक पहुँच जाए, ठीक है? 381 00:36:22,266 --> 00:36:23,392 हम कहाँ जा रहे हैं? 382 00:36:24,601 --> 00:36:25,602 इस तरफ़! 383 00:37:15,485 --> 00:37:16,486 उससे कहो कि वह जा सकता है। 384 00:37:18,572 --> 00:37:20,616 शुक्रिया। आप जा सकते हैं। 385 00:37:22,659 --> 00:37:24,912 मैं चाहती हूँ कि जो मैं कहूँ, तुम उसका बिल्कुल सही अनुवाद करो 386 00:37:24,995 --> 00:37:26,121 और उसके जवाब का भी सटीक अनुवाद करो। 387 00:37:26,205 --> 00:37:29,124 कोई घुमा-फिरा कर बात नहीं होनी चाहिए। समझी? 388 00:37:29,208 --> 00:37:30,250 हाँ। 389 00:37:44,765 --> 00:37:47,017 उससे पूछो कि क्या उसने ग्रेट पैट्रिओटिक वॉर में लड़ाई लड़ी थी। 390 00:37:49,686 --> 00:37:52,773 क्या तुमने ग्रेट पैट्रिओटिक वॉर में लड़ाई लड़ी थी? 391 00:37:56,944 --> 00:37:59,112 मैं कुर्स्क में मोर्चे पर था। 392 00:38:03,200 --> 00:38:05,077 वह कुर्स्क में मोर्चे पर था। 393 00:38:07,120 --> 00:38:09,540 उससे कहो कि शायद यह पहली बार नहीं है कि हम मिले हों। 394 00:38:10,791 --> 00:38:15,420 उन्होंने कहा कि शायद यह पहली बार नहीं है कि तुम दोनों मिले हो। 395 00:38:19,258 --> 00:38:21,343 उम्मीद है कि इस बार तुम्हारे लिए चीज़ें बेहतर होंगी। 396 00:38:49,288 --> 00:38:50,289 चीफ़। 397 00:38:56,044 --> 00:38:57,045 आओ। 398 00:39:10,976 --> 00:39:11,977 यह क्या है? 399 00:39:14,104 --> 00:39:15,355 भूत… 400 00:39:17,566 --> 00:39:18,817 पुराने मिशनों के। 401 00:39:20,360 --> 00:39:21,778 वॉशकोद। 402 00:39:24,823 --> 00:39:25,824 वोस्तोक। 403 00:39:28,660 --> 00:39:29,661 सोयूज़। 404 00:39:39,338 --> 00:39:40,923 पर हम उन्हें फिर से ज़िंदा कर सकते हैं। 405 00:39:43,050 --> 00:39:44,551 बिल्कुल जैसे फ़्योदोरोव ने कहा था। 406 00:39:46,803 --> 00:39:49,806 अमरता, सर्गेई। 407 00:39:52,017 --> 00:39:54,019 आख़िरी दुश्मन पर जीत। 408 00:39:58,815 --> 00:40:00,108 ब्रेज़नेव और कमिटी, 409 00:40:00,192 --> 00:40:02,903 उन्हें सिर्फ़ चाँद में झंडे गाड़ने से मतलब है, 410 00:40:02,986 --> 00:40:05,364 मुट्ठी भर मिट्टी पर झगड़ने से। 411 00:40:06,698 --> 00:40:08,116 अगर हम सच में… 412 00:40:09,284 --> 00:40:12,120 ब्रह्मांड पर अपनी पकड़ बढ़ाना चाहते हैं, और… 413 00:40:12,829 --> 00:40:14,665 और अनंतता पर, और अमरता पर… 414 00:40:17,876 --> 00:40:19,378 तो हमें वहीं नहीं रुकना चाहिए। 415 00:40:25,509 --> 00:40:26,552 शुक्र। 416 00:40:26,635 --> 00:40:27,636 हाँ। 417 00:40:30,848 --> 00:40:32,224 पर ब्रेज़नेव? 418 00:40:32,307 --> 00:40:35,978 जब वक़्त सही होगा, उसे अपनी नाक से आगे देखने के लिए मनाया जा सकता है। 419 00:40:37,980 --> 00:40:40,566 तब तक, हमें गोपनीयता से आगे बढ़ना होगा। 420 00:40:42,526 --> 00:40:45,237 सिर्फ़ चुनिंदा लोग जान सकते हैं कि हम यहाँ क्या कर रहे हैं। 421 00:40:45,320 --> 00:40:46,822 हम कैसे… 422 00:40:47,823 --> 00:40:51,243 इतना बड़ा प्रयास, इसके लिए बहुत बड़े संसाधन चाहिए। 423 00:40:51,326 --> 00:40:53,120 दरअसल, वे मुझे जो चाहिए देंगे, 424 00:40:53,203 --> 00:40:55,455 जब तक उन्हें लगेगा कि यह लूनर बेस के लिए है। 425 00:40:58,375 --> 00:41:01,879 और भी वरिष्ठ इंजीनियर होंगे जिनको आप… 426 00:41:02,713 --> 00:41:03,714 शामिल करना चाहेंगे। 427 00:41:03,797 --> 00:41:06,550 - मैं पहला विकल्प नहीं हूँ। - ख़ुद को कम मत आँको, सर्गेई। 428 00:41:06,633 --> 00:41:07,676 तुममें जुनून है। 429 00:41:09,720 --> 00:41:11,638 और समस्याएँ सुलझाने के कोई हटकर तरीके सोच लेते हो। 430 00:41:12,472 --> 00:41:13,640 पर इससे पहले कि तुम हाँ कहो, 431 00:41:13,724 --> 00:41:19,354 तुम्हें समझना होगा कि तुम सेंट्रल कमिटी के सीधे आदेशों की अवज्ञा करोगे 432 00:41:19,438 --> 00:41:22,191 और राज्य की संपत्ति का दुरुपयोग करोगे। 433 00:41:25,652 --> 00:41:27,112 अगर पकड़े गए, तो नतीजे… 434 00:41:29,406 --> 00:41:31,825 काफ़ी गंभीर हो सकते हैं। 435 00:41:37,539 --> 00:41:38,665 हम कब शुरू करेंगे? 436 00:41:40,834 --> 00:41:42,044 अभी। 437 00:41:50,219 --> 00:41:51,345 शायद यही जगह है। 438 00:41:59,728 --> 00:42:00,771 मैंने क्या कहा था? 439 00:42:01,730 --> 00:42:03,065 बेन रोज़ 440 00:42:05,651 --> 00:42:06,777 चलो। 441 00:42:08,987 --> 00:42:11,490 - साशा! साशा! - मुझे सुनाई नहीं दे रहा। 442 00:42:11,573 --> 00:42:12,741 मुझे सुनाई नहीं दे रहा, माफ़ करना। 443 00:42:29,925 --> 00:42:30,926 स्तासिया। 444 00:42:45,983 --> 00:42:46,984 यह लो। 445 00:42:47,734 --> 00:42:50,445 - साशा, मुझे लगता है कि यह बुरा विचार है। - बस एक ड्रिंक। 446 00:42:50,529 --> 00:42:52,239 और फिर अगर तुम जाना चाहोगी, तो मैं तुम्हें वापस छोड़ दूँगा 447 00:42:52,322 --> 00:42:54,700 ताकि आर्केडी तुम्हें बिस्तर पर सुला दे। 448 00:43:03,083 --> 00:43:04,960 वाल्या, मेरा परफ़्यूम देखा? 449 00:43:09,131 --> 00:43:10,382 वाल्या? 450 00:43:21,268 --> 00:43:23,437 - वाल्या? - बार-बार मेरे ज़हन में घूम रहा है… 451 00:43:24,521 --> 00:43:27,274 याना के लिए ही आज रात यहाँ जश्न मनाया जाना चाहिए था। 452 00:43:27,357 --> 00:43:28,650 वही उसकी हक़दार थी। 453 00:43:28,734 --> 00:43:30,194 वह ख़ास थी। 454 00:43:33,530 --> 00:43:36,200 और ट्रेनिंग के पहले दिन से ही हमें यह पता था। 455 00:43:37,075 --> 00:43:38,327 यह जैसे… 456 00:43:38,410 --> 00:43:40,746 सुनो, तुम अच्छे आदमी हो। 457 00:43:41,830 --> 00:43:43,332 यही वजह है कि मुझे तुमसे प्यार हुआ। 458 00:43:44,583 --> 00:43:46,084 पर तुम कुछ कर ही नहीं सकते थे। 459 00:44:50,816 --> 00:44:52,734 पीछे हटो। थोड़ी जगह दो। 460 00:44:53,527 --> 00:44:55,153 अनास्तासिया, यह तुम्हारे लिए है। 461 00:45:05,831 --> 00:45:07,791 ए! ए! 462 00:45:40,490 --> 00:45:43,118 मैं सारी रात तुमसे बात करने का मौका ढूँढ रही थी। 463 00:45:45,162 --> 00:45:47,456 आम तौर पर मैं ऐसी सार्वजनिक जगह में बात करने नहीं आती, 464 00:45:47,539 --> 00:45:50,709 पर लोगों की नज़रों में आए बिना, तुम्हारे पास आना मुश्किल है। 465 00:45:55,923 --> 00:45:57,424 अगर तुम अपने देश में ख़ुश नहीं हो… 466 00:45:59,343 --> 00:46:00,802 तो हम तुम्हें वहाँ से निकाल सकते हैं। 467 00:46:04,097 --> 00:46:05,349 क्या मतलब? 468 00:46:07,809 --> 00:46:10,812 अमरीकियों के पास तुम्हारे लिए जगह है। 469 00:46:17,402 --> 00:46:19,112 नहीं। 470 00:46:19,821 --> 00:46:21,990 मैं अपने देश से कभी ग़द्दारी नहीं करूँगी। 471 00:46:32,501 --> 00:46:33,836 अगर कभी तुम्हारा फैसला बदले तो। 472 00:46:52,479 --> 00:46:56,191 - तुम ठीक हो? - हाँ। बस अचानक बहुत थक गई हूँ। 473 00:47:10,789 --> 00:47:12,207 शायद अब हमें चलना चाहिए। 474 00:47:13,166 --> 00:47:14,501 हाँ। 475 00:47:25,304 --> 00:47:28,891 उस आदमी का नाम क्या है जिसने तुम्हें दस्तावेज़ दिए 476 00:47:28,974 --> 00:47:30,767 ताकि तुम उन्हें अमरीकियों तक पहुँचा सको? 477 00:47:30,851 --> 00:47:32,895 मैं कितनी बार कहूँ? 478 00:47:33,687 --> 00:47:35,480 मैं मानता हूँ कि मैंने 479 00:47:35,564 --> 00:47:40,068 वोल्क्सपार्क फ़्रीडरिखशाइन से सारे दस्तावेज़ उठाए जहाँ किसी अनजान आदमी ने उन्हें छोड़ा था। 480 00:47:40,152 --> 00:47:42,946 जब मैं वेस्ट बर्लिन पहुँचा, 481 00:47:43,030 --> 00:47:48,827 तो मैंने लिफ़ाफ़ा बोर्नहोल्मर स्ट्रासे के एक कूड़ेदान में फेंक दिया। 482 00:47:50,037 --> 00:47:52,873 वह हर बार की तरह बिल्कुल वही कह रहा है। 483 00:47:53,498 --> 00:47:54,666 कोई बदलाव नहीं है। 484 00:47:59,713 --> 00:48:00,714 कॉफ़ी? 485 00:48:05,260 --> 00:48:06,762 नहीं? अफ़सोस। 486 00:48:09,264 --> 00:48:10,849 बर्लिन कितना ख़ूबसूरत शहर है। 487 00:48:12,643 --> 00:48:14,686 मुझे याद है जब मैं पहली बार 488 00:48:15,270 --> 00:48:18,106 टी-34 चलाते हुए फ़्राइडरिखश्ट्रासा से होकर यहाँ आई थी। 489 00:48:18,190 --> 00:48:20,234 मुझे याद है जब मैं पहली बार यहाँ आई थी। 490 00:48:20,317 --> 00:48:21,610 शुरुआत में धीमे चला रही थी 491 00:48:21,693 --> 00:48:23,987 क्योंकि हर जगह नाज़ियों की लाशें बिखरी पड़ी थीं। 492 00:48:24,071 --> 00:48:27,908 मैं फ़्राइडरिखश्ट्रासा से होकर टी-34 चला रही थी। 493 00:48:28,700 --> 00:48:30,702 - शुरुआत में धीमे चला रही थी… - हाँ? 494 00:48:32,996 --> 00:48:34,998 …क्योंकि हर जगह नाज़ियों की लाशें बिखरी पड़ी थीं। 495 00:48:35,082 --> 00:48:36,625 मैं दस मिनट में लौटूँगी। 496 00:48:36,708 --> 00:48:40,546 अगर तब तक उसने नाम नहीं बताया, तो मैं उसे सिर में गोली मार दूँगी। 497 00:49:04,319 --> 00:49:09,283 उस आदमी का नाम क्या है जिसने तुम्हें दस्तावेज़ दिए? 498 00:49:12,494 --> 00:49:14,538 मैं कुछ नहीं जानता। 499 00:49:40,564 --> 00:49:43,108 मैंने… मैंने आज रात तुम्हारे बारे में एक बात समझी है। 500 00:49:44,776 --> 00:49:47,154 तुम सच में बहुत ख़राब नाचती हो। 501 00:49:57,122 --> 00:49:59,875 वे लौट आए हैं। अब उन्हें हिरासत में ले लें? 502 00:49:59,958 --> 00:50:01,126 नहीं। 503 00:50:02,294 --> 00:50:03,921 मुझे कॉमरेड डकॉर्नी से बात करनी है। 504 00:50:16,433 --> 00:50:17,601 तो? 505 00:50:17,684 --> 00:50:20,771 मैं उससे मिली। आपको बेलिकोवा की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। 506 00:50:20,854 --> 00:50:22,648 - वह वफ़ादार है। - अच्छी बात है। 507 00:50:42,626 --> 00:50:43,710 मेरी बात सुनो। 508 00:50:43,794 --> 00:50:46,547 उनके वापस आने से पहले, तुम्हें मुझे बताना होगा जो तुम्हें पता है। 509 00:50:46,630 --> 00:50:48,757 मैं देख चुकी हूँ कि वह क्या कर सकती हैं। 510 00:50:48,841 --> 00:50:50,634 मैं वह नहीं बता सकता जो मुझे पता ही नहीं। 511 00:50:50,717 --> 00:50:55,222 उनके लौटने से पहले, तुम्हें बताना होगा कि तुम्हें वे नक़्शे किसने दिए। 512 00:50:55,889 --> 00:50:57,391 यह तुम्हारे अपने भले के लिए है। 513 00:51:06,483 --> 00:51:08,151 तुम अच्छी इंसान हो। 514 00:51:08,235 --> 00:51:09,528 तुम अच्छी इंसान हो। 515 00:51:09,611 --> 00:51:11,822 तुम इन स्टाज़ी सूअरों से बेहतर हो। 516 00:51:12,531 --> 00:51:15,325 - मेरी मदद करो। - तुम्हें क्या लगता है कि मैं क्या कर रही हूँ? 517 00:51:15,951 --> 00:51:17,953 मुझे नाम बताओ और मैं मदद करूँगी! 518 00:51:18,036 --> 00:51:19,329 मुझे नहीं पता। 519 00:51:32,759 --> 00:51:34,511 मुझे नाम बताओ। 520 00:51:35,137 --> 00:51:36,930 मुझे नहीं पता। 521 00:51:41,310 --> 00:51:42,644 नहीं। नहीं। 522 00:51:58,076 --> 00:52:00,037 मुझे नाम बताओ! 523 00:52:00,579 --> 00:52:02,706 नाम बताओ! 524 00:52:03,207 --> 00:52:05,042 नाम बताओ! 525 00:52:05,125 --> 00:52:08,045 वह राइकेश्ट्रासा में रहता है! 526 00:52:08,795 --> 00:52:11,673 मुझे और कुछ नहीं पता! 527 00:52:11,757 --> 00:52:14,635 मैं सिर्फ़ सामान सीमा पार करा सकता था। 528 00:52:14,718 --> 00:52:18,680 मैंने उससे कहा था कि मैं स्टार सिटी में कुछ भी घुसाने में मदद नहीं कर सकता। 529 00:52:20,390 --> 00:52:24,978 स्टार सिटी में कुछ घुसाने से तुम्हारा क्या मतलब है? 530 00:52:27,022 --> 00:52:28,857 …स्टार सिटी में? 531 00:52:29,525 --> 00:52:31,276 तुमने यही कहा। 532 00:52:31,360 --> 00:52:34,279 नहीं। मैंने नहीं कहा। मैंने नहीं कहा। 533 00:52:34,363 --> 00:52:37,449 वे स्टार सिटी में तुमसे क्या घुसवाना चाहते थे? 534 00:52:38,700 --> 00:52:40,994 मैं बता रहा हूँ, ऐसा कभी हुआ ही नहीं! 535 00:52:41,078 --> 00:52:43,372 कभी हुआ ही नहीं! 536 00:52:43,455 --> 00:52:45,290 शाबाश, कॉमरेड। 537 00:52:59,012 --> 00:53:02,850 उन्होंने मुझे कभी नहीं बताया कि वे चुपके से अंदर क्या ले जाना चाहते थे। 538 00:53:02,933 --> 00:53:04,476 मैं क़सम खाता हूँ। 539 00:53:05,602 --> 00:53:09,356 कृपया, मेरी पत्नी… 540 00:53:13,402 --> 00:53:18,115 कृपया, उसे इस बारे में कुछ पता नहीं था… 541 00:53:21,952 --> 00:53:23,370 फ़िक्र मत करो। 542 00:53:25,455 --> 00:53:28,917 तुम्हारी पत्नी तुम्हें बहुत लंबे समय तक 543 00:53:30,002 --> 00:53:33,463 नहीं देख पाएगी। 544 00:54:04,369 --> 00:54:05,537 और एक और। 545 00:54:06,747 --> 00:54:07,748 ठीक है। 546 00:54:08,916 --> 00:54:09,917 तुम्हारी कसमें। 547 00:54:11,543 --> 00:54:13,253 यहाँ उन्होंने जो लिखा, मुझे वह ख़ास पसंद आया। 548 00:54:13,337 --> 00:54:15,214 "प्यार, समझदारी, सम्मान पर आधारित।" 549 00:54:21,678 --> 00:54:23,013 हैलो, पापा। 550 00:54:25,182 --> 00:54:26,225 नास्त्या। 551 00:54:31,855 --> 00:54:34,566 हमने रेड स्क्वेयर की परेड में आपको मिस किया। 552 00:54:36,443 --> 00:54:38,779 बात करते वक़्त सीधी खड़ी रहा करो। 553 00:54:41,323 --> 00:54:44,117 यह अलेक्सान्द्र दिमित्रियेविच पोलिवानोव हैं। 554 00:54:45,410 --> 00:54:47,412 कॉमरेड बेलिकोव, आपसे मिलकर ख़ुशी हुई। 555 00:54:48,580 --> 00:54:50,666 और कृपया मुझे साशा बुलाइए। 556 00:54:53,502 --> 00:54:55,212 तो तुम मेरी नास्त्या से शादी कर रहे हो? 557 00:54:57,923 --> 00:54:59,132 हाँ। 558 00:55:12,604 --> 00:55:14,147 हमें हॉल तक चलना चाहिए। 559 00:55:14,648 --> 00:55:17,150 आइए, कॉमरेड पोलिवानोव। अपनी जगह लेने का वक़्त आ गया है। 560 00:55:32,124 --> 00:55:34,042 हमें यह करने की ज़रूरत नहीं है। 561 00:55:35,961 --> 00:55:36,962 मतलब? 562 00:55:39,214 --> 00:55:40,215 शादी। 563 00:55:43,302 --> 00:55:45,012 हाँ, पर अगर हम नहीं करेंगे, तो हम… 564 00:55:45,095 --> 00:55:46,096 तो फिर हम नहीं करेंगे। 565 00:55:48,515 --> 00:55:49,725 साशा, आओ। 566 00:56:22,508 --> 00:56:24,134 वह रहा, घोंसले में पड़ा मेरा बाज़। 567 00:56:25,135 --> 00:56:26,136 चीफ़। 568 00:56:26,678 --> 00:56:27,679 हैलो। 569 00:56:29,765 --> 00:56:31,808 - तुम ठीक हो? - हाँ। बस… 570 00:56:31,892 --> 00:56:32,893 घबराहट हो रही है। 571 00:56:33,894 --> 00:56:35,229 हमारी शादी के दिन यह भी घबराया हुआ था। 572 00:56:35,312 --> 00:56:38,148 मैं तुम्हें लेक बेलोये पर मौजूद मेरा कॉटेज 573 00:56:38,232 --> 00:56:40,025 तुम्हें हनीमून के लिए देना चाहता हूँ। 574 00:56:40,567 --> 00:56:41,568 शुक्रिया, चीफ़। 575 00:56:41,652 --> 00:56:43,612 पर तुम्हें जल्दी लौटना होगा, साशा। 576 00:56:43,695 --> 00:56:47,574 तुम्हें वापस स्टार सिटी लौटकर ट्रेनिंग शुरू करनी होगी। 577 00:56:48,575 --> 00:56:49,701 व्लादिमीर। कैसे हो? 578 00:56:49,785 --> 00:56:51,703 - कैसे हो? - पत्नी कैसी है? 579 00:57:54,099 --> 00:57:57,311 हम यहाँ अनास्तासिया व्लादिमिरोवना बेलिकोवा और अलेक्सान्द्र दिमित्रियेविच पोलिवानोव की 580 00:57:57,394 --> 00:58:01,064 शादी को आधिकारिक रूप से दर्ज करने के लिए 581 00:58:01,148 --> 00:58:04,860 - इकट्ठा हुए हैं। - वह फिर से कब ऊपर जाएगी? 582 00:58:06,236 --> 00:58:07,321 वह नहीं जाएगी। 583 00:58:07,404 --> 00:58:08,405 वह… 584 00:58:09,907 --> 00:58:11,783 राज्य के लिए बहुत क़ीमती है। 585 00:58:11,867 --> 00:58:14,453 कॉमरेड पोलिवानोव, क्या आप अपनी कसमें पढ़ेंगे? 586 00:58:14,536 --> 00:58:16,496 और मेरे पास उसे बताने की हिम्मत नहीं है। 587 00:58:18,290 --> 00:58:21,418 मैं, अलेक्सान्द्र दिमित्रियेविच पोलिवानोव… 588 00:58:23,962 --> 00:58:25,756 अपने परिवार की मौजूदगी में, 589 00:58:25,839 --> 00:58:29,426 दोस्तों और सोवियत राज्य के सामने, 590 00:58:29,510 --> 00:58:33,388 तुम्हें, अनास्तासिया व्लादिमिरोवना बेलिकोवा को 591 00:58:33,472 --> 00:58:35,224 अपनी वैध पत्नी के रूप में स्वीकार करता हूँ, 592 00:58:35,307 --> 00:58:37,684 इस समान मिलन में, जो प्यार, समझदारी… 593 00:58:39,895 --> 00:58:42,064 और सम्मान पर आधारित है। 594 00:58:44,441 --> 00:58:48,362 कॉमरेड बेलिकोवा, क्या आप अपनी कसमें पढ़ेंगी? 595 00:59:07,339 --> 00:59:11,510 मैं, अनास्तासिया व्लादिमिरोवना बेलिकोवा, 596 00:59:13,095 --> 00:59:15,597 अपने परिवार की मौजूदगी में, 597 00:59:15,681 --> 00:59:19,268 दोस्तों और सोवियत राज्य के सामने, तुम्हें, 598 00:59:19,351 --> 00:59:22,312 अलेक्सान्द्र दिमित्रियेविच पोलिवानोव को 599 00:59:23,105 --> 00:59:24,773 अपने वैध पति के रूप में स्वीकार करती हूँ, 600 00:59:26,358 --> 00:59:33,323 इस समान मिलन में, जो प्यार, सम्मान और समझदारी पर आधारित है। 601 00:59:42,833 --> 00:59:44,251 हम ख़तरे में हैं। 602 00:59:45,377 --> 00:59:48,172 सुरक्षा स्थिति लेवल वन तक बढ़ा दी गई है। 603 00:59:49,173 --> 00:59:52,926 मैं जानना चाहती हूँ कि हर इंसान क्या कर रहा है, इससे पहले कि वह करे। 604 00:59:54,469 --> 00:59:58,473 मैं जानना चाहती हूँ कि हर इंसान क्या कह रहा है, इससे पहले कि वह कहे। 605 01:00:00,434 --> 01:00:05,814 मैं जानना चाहती हूँ कि हर इंसान क्या सोच रहा है, इससे पहले कि वह सोचे। 606 01:00:07,566 --> 01:00:09,735 स्टार सिटी अब मोर्चे पर है। 607 01:00:11,195 --> 01:00:12,196 तो… 608 01:00:13,780 --> 01:00:14,781 चलो शुरू करें। 609 01:01:43,787 --> 01:01:45,789 उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता