1 00:00:10,010 --> 00:00:11,512 - …साठ। - क्या हुआ? 2 00:00:11,595 --> 00:00:16,350 - पल्स बढ़ती जा रही है। अब 145। अब 160। - इसे क्या हो रहा है? 3 00:00:16,433 --> 00:00:18,185 - बच्चे, तुम ठीक हो? - मॉम। 4 00:00:18,268 --> 00:00:20,437 - मैं यहीं हूँ। मॉम यहीं हैं। - मॉम, आप थोड़ा पीछे हट जाइए। 5 00:00:20,521 --> 00:00:22,439 - ठीक है। - यह वी-फ़िब में है! 6 00:00:23,023 --> 00:00:25,067 - नर्स, इन्हें यहाँ से बाहर ले जाओ। - क्या हो रहा है? 7 00:00:25,150 --> 00:00:26,193 हे भगवान। 8 00:00:26,276 --> 00:00:27,486 मॉम, आपका यहाँ से जाना ही मददगार होगा। 9 00:00:27,569 --> 00:00:28,987 - वह यहाँ तुम्हारी वजह से है। - चलिए। 10 00:00:29,613 --> 00:00:31,573 - नहीं, प्लीज़। - ठीक हो जाएगा, सब ठीक हो जाएगा। 11 00:00:31,657 --> 00:00:34,076 वह ठीक हो जाएगी। वह ठीक हो जाएगी। 12 00:00:35,244 --> 00:00:36,370 वह ठीक हो जाएगी। 13 00:00:36,453 --> 00:00:37,704 - नहीं! वह… - वह ठीक हो जाएगी। 14 00:00:37,788 --> 00:00:39,081 - तैयार। - प्लीज़। 15 00:00:39,164 --> 00:00:40,499 पचास तक चार्ज करो। सब लोग हटिए! 16 00:00:41,542 --> 00:00:42,918 इसकी दिल की धड़कन बंद है। 17 00:00:43,001 --> 00:00:44,086 रिदम चेक कर रहे हैं। 18 00:00:44,878 --> 00:00:47,422 - अभी भी वी-फ़िब में। - सौ तक चार्ज करो। सब लोग हटिए! 19 00:00:49,716 --> 00:00:51,426 पल्स मिल रही है। बीपी बढ़ रहा है। 20 00:00:53,637 --> 00:00:54,638 हे भगवान। 21 00:00:58,308 --> 00:00:59,309 हे भगवान। 22 00:01:10,612 --> 00:01:11,655 हैलो। 23 00:01:11,738 --> 00:01:14,241 डॉ. चेन ने कहा कि सबसे बुरा दौर गुज़र चुका है। 24 00:01:14,908 --> 00:01:17,119 इसे अब बस आराम करने की ज़रूरत है। 25 00:01:19,079 --> 00:01:21,206 बेहतर होगा कि आप घर चली जाएँ। बाद में लौट आइएगा। 26 00:01:24,877 --> 00:01:26,295 क्या आपकी बच्ची अस्पताल में है? 27 00:01:29,047 --> 00:01:30,465 फिर मुझे मत बताइए कि क्या बेहतर होगा। 28 00:01:40,017 --> 00:01:43,854 मैरी को हमेशा लगता था कि यह कितनी अजीब तरह से हुआ। 29 00:01:43,937 --> 00:01:46,064 उसे कभी याद नहीं आया कि वह गर्भनिरोधक गोलियाँ लेना भूल गई हो। 30 00:01:47,566 --> 00:01:50,819 लेकिन ऐसा हो गया। वे रेखाएँ उभर आईं जिन्हें नकारा नहीं जा सकता। 31 00:01:52,196 --> 00:01:53,947 उस समय, उसकी उम्र काफ़ी कम थी। 32 00:01:54,031 --> 00:01:58,035 उसका करियर, और वह भी बेहद सम्भावनाओं से भरा, अभी बस शुरू ही हुआ था। 33 00:01:58,994 --> 00:02:00,454 अब उसका क्या होगा? 34 00:02:04,541 --> 00:02:07,753 छोटी उम्र से ही, मैरी के पास कहानी सुनाने का स्वाभाविक हुनर था। 35 00:02:08,252 --> 00:02:09,463 वह उसमें माहिर थी। 36 00:02:10,422 --> 00:02:12,758 वह इसका इस्तेमाल अपने छोटे भाई-बहनों का ध्यान 37 00:02:12,841 --> 00:02:15,886 उनके घर की अफ़रा-तफ़री और अस्थिर माहौल से दूर करने के लिए करती थी। 38 00:02:19,014 --> 00:02:22,684 कहानियाँ, ख़ासकर उकसाने वाली और रहस्यमयी कहानियाँ, उसके लिए 39 00:02:22,768 --> 00:02:23,977 वास्तविकता से दूर जाने का ज़रिया थीं। 40 00:02:25,270 --> 00:02:26,480 जैसा कि क़िस्मत को मंज़ूर था, 41 00:02:26,563 --> 00:02:29,483 शब्दों के प्रति मैरी का जुनून उसे हॉवर्ड तक ले गया। 42 00:02:31,318 --> 00:02:34,571 एक ऐसा इंसान जो आख़िरकार उसे समझ पाया। 43 00:02:34,655 --> 00:02:37,699 पूरी तरह। सिर्फ़ उस कोमल छवि को नहीं, 44 00:02:37,783 --> 00:02:42,246 जो वह दुनिया को दिखाती थी, बल्कि उस रूप को भी, जिसे उसने सावधानीपूर्वक सबसे छुपाकर रखा था। 45 00:02:43,872 --> 00:02:46,708 मैरी एक स्वाभाविक कहानीकार थी। 46 00:02:47,376 --> 00:02:50,838 और उसकी सबसे बेहतरीन कहानी यही थी कि हॉवर्ड के साथ उसकी ज़िंदगी, 47 00:02:50,921 --> 00:02:54,800 एक पत्नी और माँ बनना ही उसका सुखद अंत था। 48 00:03:32,671 --> 00:03:36,216 इम्पर्फ़ेक्ट विमेन 49 00:03:36,300 --> 00:03:38,218 ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित 50 00:03:47,144 --> 00:03:48,228 मैरी? 51 00:03:48,770 --> 00:03:49,771 मैरी? 52 00:04:01,700 --> 00:04:02,868 कितने बजे हैं? 53 00:04:02,951 --> 00:04:04,745 दो बजे हुए कुछ ही देर हुई है। 54 00:04:06,955 --> 00:04:08,749 इसे अभी तक होश नहीं आया है। 55 00:04:09,374 --> 00:04:12,294 नर्सें इसे देखने के लिए आती रहती हैं। 56 00:04:13,754 --> 00:04:18,382 इन्होंने मुझे दिल के डॉक्टरों की एक लम्बी सूची दी है, जिनसे मुझे परामर्श लेना है। 57 00:04:21,970 --> 00:04:24,431 कि कहीं इसके दिल को कोई दीर्घकालिक नुक़सान ना पहुँचा हो। 58 00:04:24,932 --> 00:04:26,600 ओह, मैरी। मुझे बहुत अफ़सोस है। 59 00:04:28,727 --> 00:04:30,771 बच्चे कहाँ हैं? क्या वे अभी भी यहीं हैं? 60 00:04:30,854 --> 00:04:33,941 नहीं, कल रात मैं जूनी और मार्कस को घर ले गई थी। 61 00:04:35,400 --> 00:04:36,485 और हॉवर्ड? 62 00:04:37,194 --> 00:04:38,820 मैंने उसे पूरे दिन नहीं देखा। 63 00:04:40,781 --> 00:04:43,617 मार्कस ने मुझसे कहा था कि मैं तुम्हें यह ज़रूर दे दूँ। 64 00:04:44,326 --> 00:04:45,536 - शुक्रिया। - हाँ। 65 00:04:49,164 --> 00:04:51,083 क्या हम उन गोलियों के बारे में बात कर सकते हैं? 66 00:04:55,128 --> 00:04:56,421 मैरी सिम्पसन? 67 00:04:57,005 --> 00:04:59,216 - हाँ? - आपको हमारे साथ चलना होगा। 68 00:04:59,299 --> 00:05:01,009 ठीक है। क्या… 69 00:05:01,093 --> 00:05:02,845 मुझे क्या करना चाहिए? मैं किसी वकील को बुला सकती हूँ। 70 00:05:02,928 --> 00:05:04,513 हाँ, बस इसके पास रहना। 71 00:05:05,764 --> 00:05:06,765 मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ। 72 00:05:08,183 --> 00:05:09,393 शुक्रिया। 73 00:05:10,435 --> 00:05:11,895 - मुझे फ़ोन करना। - ठीक है। 74 00:05:14,690 --> 00:05:16,358 मैंने कुछ ऐसी बातें कहीं जो सच नहीं थीं, 75 00:05:16,441 --> 00:05:19,945 और मेरी वजह से सबका ध्यान उस चीज़ से हट गया जो असल में मायने रखती है। 76 00:05:20,028 --> 00:05:21,655 मेरी माँ के हत्यारे को ढूँढना। 77 00:05:21,738 --> 00:05:24,032 हमारा पूरा परिवार, हम बस चाहते हैं कि यह बुरा सपना ख़त्म हो जाए। 78 00:05:25,033 --> 00:05:26,702 आज सुबह प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान, 79 00:05:26,785 --> 00:05:27,953 - हेनेसी परिवार ने… - मैम? 80 00:05:28,036 --> 00:05:30,914 …घोषणा की कि नैंसी हेनेसी के हत्यारे को गिरफ़्तार करने में सहायक 81 00:05:30,998 --> 00:05:33,709 किसी भी तरह की जानकारी देने वाले को 50,000 हज़ार डॉलर का इनाम दिया जाएगा। 82 00:05:33,792 --> 00:05:36,628 परिवार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पीड़िता के पति निर्दोष हैं। 83 00:05:41,508 --> 00:05:44,303 मिसेज़ सिम्पसन? मेरा नाम कविता साहनी है। 84 00:05:44,386 --> 00:05:47,598 मैं बाल एवं परिवार सेवा विभाग में काम करती हूँ। 85 00:05:47,681 --> 00:05:51,059 आपकी बेटी के साथ क्या हुआ था, इस सम्बन्ध में हमने औपचारिक जाँच शुरू कर दी है। 86 00:05:51,143 --> 00:05:53,437 यह आपातकालीन सुरक्षा आदेश है। 87 00:05:55,063 --> 00:05:58,275 जब तक हमारी जाँच जारी है और आपके बच्चों की सुरक्षा के लिए, 88 00:05:58,358 --> 00:05:59,943 आपको अपना घर छोड़कर कहीं और जाना होगा। 89 00:06:00,027 --> 00:06:03,363 और आपको अपने नाबालिग बच्चों से बिना निगरानी के किसी भी तरह का सम्पर्क रखने की अनुमति नहीं है। 90 00:06:05,657 --> 00:06:06,658 क्या? 91 00:06:07,451 --> 00:06:09,494 - इस अदालती आदेश का उल्लंघन हुआ… - आप ऐसा नहीं कर सकतीं। 92 00:06:09,578 --> 00:06:11,788 - आप ऐसा नहीं कर सकतीं। - …तो आपको गिरफ़्तार किया जा सकता है। 93 00:06:12,956 --> 00:06:14,249 नहीं, मैं… 94 00:06:14,333 --> 00:06:15,876 मैं एक अच्छी माँ हूँ। 95 00:06:15,959 --> 00:06:18,128 आप जज से हिरासत सम्बन्धी सुनवाई का अनुरोध करने के लिए आज़ाद हैं। 96 00:06:18,212 --> 00:06:21,465 इन्हें बताओ… हॉवर्ड, तुम इन्हें बताना होगा कि मैं एक अच्छी माँ हूँ। 97 00:06:21,548 --> 00:06:23,300 यह बस एक भयानक ग़लती थी। 98 00:06:23,383 --> 00:06:25,219 - क्या मैं अपनी पत्नी से अकेले में बात कर सकता हूँ? - हाँ। 99 00:06:27,930 --> 00:06:29,014 हम इसका विरोध कर सकते हैं, हॉवर्ड। 100 00:06:29,097 --> 00:06:30,766 तुम्हें इन्हें बताना होगा कि… 101 00:06:30,849 --> 00:06:32,976 - एलेनॉर हमारे लिए वकील का इंतज़ाम कर सकती है। - वह कहाँ है? 102 00:06:33,060 --> 00:06:34,228 क्या कहाँ है? 103 00:06:35,646 --> 00:06:37,189 आर्टेमिस ने बिस्तर गीला कर दिया तो मुझे जगाया। 104 00:06:37,272 --> 00:06:38,607 वह तुम्हें ढूँढ रही थी। 105 00:06:39,775 --> 00:06:41,109 मैंने पूरे घर में ढूँढा। 106 00:06:42,361 --> 00:06:44,863 मैंने सोचा कि तुम सोफ़े पर सो गई होंगी, 107 00:06:44,947 --> 00:06:47,824 फ़ोन स्क्रॉल करते हुए या रात में तुम जो कुछ भी करती हो। 108 00:06:47,908 --> 00:06:50,327 और फिर मैंने ऑफ़िस में देखा। 109 00:06:51,036 --> 00:06:53,038 वहाँ तुमने जो उथल-पुथल मचाई, वह… 110 00:06:54,998 --> 00:06:57,251 तुमने मेरी अलमारी से एक चीज़ ली है। 111 00:07:09,137 --> 00:07:11,390 वे गोलियाँ सबसे ऊँचे शेल्फ़ पर थीं। 112 00:07:14,518 --> 00:07:16,728 लड़कियों का हाथ वहाँ तक पहुँच ही नहीं सकता था। 113 00:07:17,563 --> 00:07:19,648 - और तुम्हें यह बात पता है। - मैरी। 114 00:07:20,232 --> 00:07:21,233 यह तुमने किया है। 115 00:07:24,069 --> 00:07:27,197 तुमने हमारी बच्ची को ज़हर दे दिया। 116 00:07:27,281 --> 00:07:28,866 मैं ऐसा कुछ क्यों करूँगा? 117 00:07:28,949 --> 00:07:32,202 क्योंकि मैं जानती हूँ, हॉवर्ड। 118 00:07:32,286 --> 00:07:36,290 मैं जानती हूँ कि तुमने ही नैंसी को मारा है। 119 00:07:36,373 --> 00:07:37,875 और अब मुझे 120 00:07:38,667 --> 00:07:43,630 इस बात पर पुख़्ता यक़ीन हो गया है। 121 00:07:43,714 --> 00:07:48,427 मिन्ट्स की डिब्बी में मिली कुछ उत्तेजक गोलियों के लिए वे तुम्हें जेल में डालने वाले हैं। 122 00:07:48,510 --> 00:07:50,846 और अभी उन्हें आधी सच्चाई भी पता नहीं है। 123 00:07:52,306 --> 00:07:54,266 मुमकिन है तुम अपनी बेटियों से फिर कभी ना मिल पाओ। 124 00:07:55,517 --> 00:07:58,020 हरामज़ादे कहीं के! 125 00:07:59,479 --> 00:08:01,398 कमबख़्त झूठा इंसान! 126 00:08:01,481 --> 00:08:03,150 - मैरी! प्लीज़ रुक जाओ! - कमबख़्त हैवान कहीं के! 127 00:08:03,233 --> 00:08:04,318 - शांत हो जाओ। - झूठे! 128 00:08:04,401 --> 00:08:06,153 - उन्हें लेने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? - मैम। मैम! 129 00:08:06,236 --> 00:08:08,363 - उन्हें लेने… इसने मेरी बच्ची को ज़हर दिया! - हे! क्या… 130 00:08:08,447 --> 00:08:09,531 आपको मेरी बात सुननी होगी! 131 00:08:09,615 --> 00:08:12,075 - मेरी पत्नी बस परेशान है। - इसने मेरी बच्ची को ज़हर दिया! 132 00:08:12,159 --> 00:08:13,785 ऑफ़िसर, मेरी पत्नी बस परेशान है। 133 00:08:13,869 --> 00:08:15,537 - झूठे कहीं के! - प्लीज़, मिसेज़ सिम्पसन को ले जाइए… 134 00:08:15,621 --> 00:08:17,915 नहीं, नहीं, नहीं! मैं इन्हें ले जाती हूँ। यह मेरे साथ चल सकती हैं। 135 00:08:17,998 --> 00:08:20,125 मैं अपनी बच्चियों को उसके साथ नहीं छोड़ूँगी, एली! 136 00:08:20,209 --> 00:08:22,211 - नहीं! - फिर मुझे बस… रुक जाओ। मैरी। रुक जाओ। 137 00:08:22,294 --> 00:08:24,087 - मेरी तरफ़ देखो! मुझे देखो! रुको। रुको! - मेरी बच्चियाँ… 138 00:08:24,171 --> 00:08:27,216 - तुम्हें शांत होना होगा। हम कोई हल ढूँढ लेंगे। - लेकिन इसने ज़हर दिया… 139 00:08:27,299 --> 00:08:28,509 शांत हो जाओ। 140 00:08:28,592 --> 00:08:31,386 - तुम हालात और बिगाड़ रही हो। प्लीज़। - मेरी बच्चियाँ, मेरी बच्चियाँ… 141 00:08:31,970 --> 00:08:34,264 इन्हें छोड़ दीजिए। प्लीज़, प्लीज़। 142 00:08:35,349 --> 00:08:36,933 - इसने ज़हर… - सब ठीक है, ठीक है। 143 00:08:37,558 --> 00:08:38,559 सब ठीक है। 144 00:08:40,687 --> 00:08:41,688 मैरी… 145 00:08:50,697 --> 00:08:54,117 दुकानों पर आने से पहले ही इस किताब की प्रतियाँ ख़त्म हो चुकी थीं। 146 00:08:54,201 --> 00:08:57,454 "कटैलस पंचम" का यह अनुवाद दुनिया में सिर्फ़ हॉवर्ड के पास है। 147 00:08:57,538 --> 00:09:00,249 और उसने यह किताब सालों पहले मुझे दी थी जब हमने डेट करना शुरू किया था। 148 00:09:00,332 --> 00:09:03,460 उसने नैंसी को यही किताब दी। 149 00:09:03,544 --> 00:09:07,297 और तब आपको इसमें से कुछ भी नहीं पता था जब कल मैं आपके घर आई थी? 150 00:09:07,381 --> 00:09:10,217 मुझे इस सबके बारे में आपके जाने के बाद ही पता चला। 151 00:09:11,468 --> 00:09:13,095 वह एक मनोरोगी है। 152 00:09:14,012 --> 00:09:15,013 वह झूठा है। 153 00:09:15,097 --> 00:09:16,932 यह भी आपको कल पता चला? 154 00:09:18,517 --> 00:09:22,563 यह हैरानी की बात है कि कभी-कभी इंसान ख़ुद को किन-किन बातों का यक़ीन दिला देता है। 155 00:09:23,522 --> 00:09:25,816 आप वही देखते हैं जो देखना चाहते हैं, वह नहीं जो आपकी आँखों के सामने है। 156 00:09:26,400 --> 00:09:27,985 लेकिन यह? यह अँगूठी? 157 00:09:28,068 --> 00:09:30,946 यह तो पुख़्ता सबूत है, डिटेक्टिव। आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 158 00:09:31,029 --> 00:09:32,948 आप उसे यहाँ बुला सकती हैं। उसके उँगलियों के निशान ले सकती हैं। 159 00:09:33,031 --> 00:09:35,784 उन्हें अपराध स्थल पर मिले सबूतों से मिलाकर देख सकती हैं। 160 00:09:35,868 --> 00:09:37,077 मैं आपसे सच कह रही हूँ। 161 00:09:37,578 --> 00:09:40,789 मेरे पति के मेरी सबसे अच्छी दोस्त के साथ शारीरिक सम्बन्ध थे। 162 00:09:41,999 --> 00:09:43,041 उसने ही नैंसी को मारा है। 163 00:09:44,918 --> 00:09:47,671 वरना नैंसी की अँगूठी मेरे घर में कैसे आती? 164 00:09:50,132 --> 00:09:51,383 माफ़ करना। 165 00:09:53,218 --> 00:09:55,137 शुक्रिया, जोडी, इन्हें लाने के लिए। 166 00:09:55,220 --> 00:09:58,515 - प्लीज़, अंदर आ जाइए। - नहीं, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। 167 00:09:58,599 --> 00:10:00,976 ठीक है। लेकिन इसमें बस थोड़ी ही देर लगेगी। 168 00:10:16,700 --> 00:10:20,579 मिस बुशे, क्या आप इनमें से किसी भी चीज़ को पहचानती हैं? 169 00:10:21,830 --> 00:10:23,248 ला मेर 170 00:10:23,332 --> 00:10:27,836 हाँ, ये नैंसी की चीज़ें हैं। हाँ, नैंसी लॉरेन हेनेसी। 171 00:10:27,920 --> 00:10:28,921 एनएलएच 172 00:10:33,133 --> 00:10:35,302 मुझे समझ में नहीं आ रहा। क्या ये सबूत हैं? 173 00:10:42,309 --> 00:10:43,644 क्या हो रहा है? 174 00:10:43,727 --> 00:10:45,562 हॉवर्ड ने आपको अपने पक्ष में कर लिया? 175 00:10:45,646 --> 00:10:49,816 अगर आप पूछ रही हैं कि इस डिब्बे की चीज़ें मेरे पास कैसे आईं, तो… 176 00:10:49,900 --> 00:10:52,528 हाँ, आज सुबह आपके पति यहाँ आए थे, लेकिन… 177 00:10:53,820 --> 00:10:54,988 एक बात साफ़ करने में मेरी मदद कीजिए। 178 00:10:55,072 --> 00:10:58,534 ये चीज़ें आख़िर आपके घर में कैसे आईं? 179 00:10:59,368 --> 00:11:01,954 क्या उन्होंने ये चीज़ें मिसेज़ हेनेसी से चुराई थीं या आपने? 180 00:11:06,917 --> 00:11:08,544 ऐसा नहीं है जैसा लग रहा है। 181 00:11:09,127 --> 00:11:12,965 - ओह, मैरी। तुमने क्या किया? - वह… 182 00:11:13,048 --> 00:11:16,260 उसे तो कभी पता भी नहीं चलता कि इनमें से कुछ भी ग़ायब हो गया है। 183 00:11:16,343 --> 00:11:18,887 - नैंसी के पास बहुत कुछ था। - हे भगवान। 184 00:11:18,971 --> 00:11:22,349 आपके पति का कहना है कि आप मिसेज़ हेनेसी से जलती थीं और उन्हें लेकर आपके सिर पर सनक सवार थी। 185 00:11:22,432 --> 00:11:23,433 क्या यह सच है? 186 00:11:23,517 --> 00:11:25,102 वह यही चाहता है। 187 00:11:26,520 --> 00:11:29,565 - वह आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। - उनका कहना है कि इसीलिए आप उन पर 188 00:11:29,648 --> 00:11:32,568 - नैंसी से अफ़ेयर रखने का इल्ज़ाम लगा रही हैं। - नहीं, उसने नैंसी को लुभाया। 189 00:11:32,651 --> 00:11:36,113 उसने नैंसी को मार डाला। वह बुरा आदमी है। मैं नहीं। 190 00:11:40,409 --> 00:11:43,996 पता है, मैं बहुत लम्बे समय से यह काम कर रही हूँ। 191 00:11:44,997 --> 00:11:48,959 मैंने बहुत अलग-अलग तरह के रिश्तों में बहुत क़रीबी लोगों को देखा है। 192 00:11:49,042 --> 00:11:53,213 लेकिन यह जो आप तीनों के बीच था, 193 00:11:53,297 --> 00:11:57,968 मैं यह भी नहीं जानती कि इसे क्या कहूँ, लेकिन यह दोस्ती तो नहीं थी। 194 00:12:04,349 --> 00:12:05,559 यहाँ आने के लिए शुक्रिया। 195 00:12:28,040 --> 00:12:30,542 - मॉम? - हे, हैलो। 196 00:12:30,626 --> 00:12:33,128 मॉम। क्या हो रहा है? डैड ने कहा कि आप घर नहीं आएँगी। 197 00:12:33,212 --> 00:12:34,713 - तुम कहाँ हो? - मैं अस्पताल में हूँ। 198 00:12:34,796 --> 00:12:36,381 जूनी आर्टेमिस से मिलना चाहती थी। 199 00:12:37,633 --> 00:12:39,510 - वह ठीक है? - हाँ। 200 00:12:39,593 --> 00:12:40,719 हाँ, उसे होश आ गया है। 201 00:12:40,802 --> 00:12:43,555 डॉक्टर ने कहा कि वह ठीक हो जाएगी। कल रात वह घर जा सकती है। 202 00:12:46,266 --> 00:12:48,018 - भगवान का शुक्र है। - क्या हो रहा है? 203 00:12:48,101 --> 00:12:51,480 मैं तुम्हें जल्द से जल्द सब कुछ बता दूँगी। ठीक है, बच्चे? 204 00:12:52,272 --> 00:12:53,565 क्या तुम मेरे लिए कुछ कर सकते हो? 205 00:12:55,192 --> 00:12:56,610 ठीक है, हाँ। क्या? 206 00:12:57,236 --> 00:12:59,613 अपनी बहनों को अपने पिता के साथ अकेला मत छोड़ना। 207 00:13:00,239 --> 00:13:02,115 उन्हें अपनी नज़रों के सामने से हटने मत देना। 208 00:13:02,741 --> 00:13:03,909 क्या तुम यह कर सकते हो? 209 00:13:06,787 --> 00:13:08,747 मॉम, मुझे… मुझे जाना होगा। 210 00:13:08,830 --> 00:13:10,666 मुझे पता है यह बहुत मुश्किल है। 211 00:13:11,625 --> 00:13:13,210 - मुझे पता है। - मॉम, यह जो कुछ भी हो रहा है… 212 00:13:14,002 --> 00:13:15,170 मैं आपके साथ हूँ। 213 00:13:35,357 --> 00:13:36,775 मैंने मार्कस से बात की। 214 00:13:37,401 --> 00:13:40,362 आर्टी को होश आ गया है, और उसकी हालत सुधर रही है। 215 00:13:42,489 --> 00:13:43,574 यह अच्छी बात है। 216 00:13:50,581 --> 00:13:54,126 मैंने सुबह एक निजी जाँचकर्ता से मीटिंग तय की है जो मेरे वकीलों के साथ काम करता है। 217 00:13:55,711 --> 00:13:59,089 उसके पास अपराध स्थल की तस्वीरें हैं, 218 00:13:59,173 --> 00:14:03,677 और वह पता लगाने की कोशिश करेगा कि क्या हम हॉवर्ड और नैंसी की हत्या के बीच कोई सम्बन्ध ढूँढ सकते हैं। 219 00:14:04,219 --> 00:14:08,807 क्योंकि इस मोड़ पर, सिर्फ़ पुख़्ता सबूत ही उन्हें यक़ीन दिला पाएँगे। 220 00:14:08,891 --> 00:14:14,021 सही कहा। मेरी वजह से, अब हमारी बातों की कोई ख़ास अहमियत नहीं रह गई है। 221 00:14:20,944 --> 00:14:21,987 तुम मुझसे नाराज़ हो। 222 00:14:22,571 --> 00:14:23,780 मैं नाराज़ नहीं हूँ। 223 00:14:24,656 --> 00:14:27,159 - मैं नैंसी से नफ़रत नहीं करती। - मुझे पता है तुम उससे नफ़रत नहीं करतीं। 224 00:14:33,874 --> 00:14:36,752 क्या तुम जानना नहीं चाहतीं कि मैंने वे चीज़ें क्यों लीं क्योंकि… 225 00:14:36,835 --> 00:14:40,756 क्या तुम्हें भी यह पता है? सच में? 226 00:14:46,261 --> 00:14:47,429 मेरी माँ का फ़ोन है। 227 00:14:48,222 --> 00:14:51,767 वह पक्का बस यह जानने के लिए फ़ोन कर रही हैं कि कहीं मैंने रॉबर्ट के साथ भागकर 228 00:14:51,850 --> 00:14:54,269 बुशे परिवार का नाम हमेशा के लिए मिट्टी में तो नहीं मिला दिया। 229 00:14:56,063 --> 00:14:57,105 रॉबर्ट कैसा है? 230 00:14:57,648 --> 00:14:58,982 मुझे कैसे पता होगा? 231 00:15:03,153 --> 00:15:05,030 कल सुबह हमें जल्दी जागना है। 232 00:15:18,919 --> 00:15:20,671 क्या आप कुछ लेंगी? मैं मेन्यू मँगवा सकता हूँ। 233 00:15:20,754 --> 00:15:21,755 द बेस्ट ब्रेकफ़ास्ट 234 00:15:21,839 --> 00:15:23,632 इनका स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बहुत अच्छा होता है। 235 00:15:23,715 --> 00:15:26,093 नहीं, शुक्रिया। इसकी कोई ज़रूरत नहीं है। 236 00:15:26,176 --> 00:15:27,678 क्या आपके पास तस्वीरें हैं? 237 00:15:27,761 --> 00:15:29,429 सीधा काम की बात। मुझे यह बात पसंद आई। 238 00:15:30,889 --> 00:15:33,725 आप कमज़ोर दिल की तो नहीं हैं ना? ये तस्वीरें काफ़ी भयानक हैं। 239 00:15:33,809 --> 00:15:35,561 मुझे देखना है उसने नैंसी के साथ क्या किया। 240 00:15:56,707 --> 00:15:59,877 ठीक है। ठीक है। ठीक है। ठीक है। 241 00:16:00,961 --> 00:16:02,296 - शुक्रिया। - ज़रूर। 242 00:16:02,379 --> 00:16:05,591 क्या आप हमें असली में दिखा सकते हैं? अपराध स्थल? 243 00:16:06,884 --> 00:16:10,012 हमारी यह बात नहीं हुई थी। मेरा लाइसेंस रद्द हो सकता है। 244 00:16:10,095 --> 00:16:12,556 मैरी। हमें जो कुछ भी चाहिए, वह इन तस्वीरों में है। 245 00:16:12,639 --> 00:16:13,765 नहीं, ऐसा नहीं है। 246 00:16:14,850 --> 00:16:17,186 आप आख़िर करना क्या चाहती हैं? 247 00:16:17,269 --> 00:16:19,229 जिस आदमी ने यह हत्या की है, वह कोई पेशेवर नहीं है। 248 00:16:19,313 --> 00:16:21,523 मैं… मैं उसे जानती हूँ। 249 00:16:22,691 --> 00:16:24,776 और अगर उसने कोई ग़लती की होगी, तो मैं उसे पकड़ लूँगी। 250 00:16:38,624 --> 00:16:40,751 यही जगह है। डेड ज़ोन। 251 00:16:40,834 --> 00:16:42,961 पीड़िता की हत्या यहीं की गई थी। 252 00:16:43,045 --> 00:16:45,797 उसका नाम नैंसी था, "पीड़िता" नहीं। 253 00:16:45,881 --> 00:16:48,509 आप सच में चाहती हैं कि यह सब बताते हुए मैं उनका नाम लूँ? 254 00:16:49,760 --> 00:16:51,470 हत्यारा पीड़िता को यहाँ लेकर आता है। 255 00:16:51,970 --> 00:16:55,432 ख़ून के छींटों की दिशा से पता चलता है कि उसका क़द कम से कम छह फ़ीट है। 256 00:16:56,099 --> 00:16:57,601 वह उन्हें यहाँ फँसा देता है। 257 00:16:57,684 --> 00:17:00,854 वह भाग नहीं सकतीं और वह उन्हें बहुत तेज़ धक्का देता है। 258 00:17:00,938 --> 00:17:04,816 खोपड़ी में हुए फ़्रैक्चर के आधार पर, हम जानते हैं कि एक ही धक्के में उनकी मौत हो गई। 259 00:17:04,900 --> 00:17:06,734 और फिर वह यहाँ गिर जाती हैं। 260 00:17:06,818 --> 00:17:09,570 रुकिए, पुलिस ने तो कहा था कि उन्हें उसकी लाश पानी के पास मिली थी। 261 00:17:09,655 --> 00:17:10,696 सही कहा। 262 00:17:10,781 --> 00:17:14,117 हाँ। हत्यारा उन्हें घसीटकर लगभग 30 फ़ीट पूर्व में ले गया। 263 00:17:14,201 --> 00:17:15,702 उसने वहीं पर उनकी लाश फेंक दी। 264 00:17:16,744 --> 00:17:20,499 किसी मृत व्यक्ति को टखनों से खींचना ज़्यादा आसान है। 265 00:17:24,670 --> 00:17:26,547 लेकिन यहाँ बात दिलचस्प हो जाती है। 266 00:17:26,630 --> 00:17:30,676 लगभग आधे रास्ते जाकर, उसने उन्हें उनके दोनों टखनों से खींचना बंद कर दिया। 267 00:17:30,759 --> 00:17:32,177 आपको कैसे पता? 268 00:17:32,261 --> 00:17:36,348 मतलब, ठीक यहाँ आकर ख़ून के धब्बों के पैटर्न बदल जाते हैं। 269 00:17:36,431 --> 00:17:37,599 मुझे ऐसा आभास हो रहा है। 270 00:17:37,683 --> 00:17:40,602 अपने दोनों हाथों से पीड़िता को पूरी दूरी तक घसीटना 271 00:17:40,686 --> 00:17:43,605 शायद उस आदमी के लिए मुश्किल पड़ रहा था। 272 00:17:44,314 --> 00:17:48,986 लगता है उसने उन्हें बाक़ी के रास्ते खींचने के लिए सिर्फ़ अपने दाएँ हाथ का इस्तेमाल किया। 273 00:17:50,153 --> 00:17:51,738 इसलिए नहीं कि वह कमज़ोर है। 274 00:17:51,822 --> 00:17:54,867 बल्कि मुझे लगता है कि इस हत्यारे को किसी तरह की चोट लगी है। 275 00:17:54,950 --> 00:17:56,869 शायद पीठ में दर्द हो या बाएँ कंधे में कोई समस्या हो। 276 00:18:15,971 --> 00:18:17,431 तुम्हें यक़ीन है घर पर कोई नहीं है? 277 00:18:17,514 --> 00:18:19,308 आर्टी को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है, 278 00:18:19,391 --> 00:18:21,476 और मार्कस ने कहा कि वे सब अभी भी उसके साथ अस्पताल में हैं। 279 00:18:21,560 --> 00:18:23,145 तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए, मैरी। 280 00:18:23,228 --> 00:18:25,147 हम कल डॉक्टर का ऑफ़िस ढूँढ लें तो कैसा रहे? 281 00:18:25,230 --> 00:18:28,650 नहीं, मैं यह कर सकती हूँ। मैं यह कर सकती हूँ। 282 00:18:28,734 --> 00:18:31,236 तुम्हें मेरे सामने कुछ भी साबित करने की ज़रूरत नहीं है। 283 00:18:31,320 --> 00:18:32,654 मुझे यह बात पता है। 284 00:18:36,074 --> 00:18:37,284 जल्दी बाहर आना। 285 00:18:37,367 --> 00:18:38,744 - ठीक है। - मैं यहीं रहूँगी। 286 00:19:34,174 --> 00:19:35,926 यह तो कोई समझदारी की बात नहीं थी। 287 00:19:36,677 --> 00:19:39,596 अगर बाल सेवा वाले अचानक यहाँ आ गए तो सोचो क्या होगा। 288 00:19:39,680 --> 00:19:41,223 तुम बहुत बड़ी मुसीबत में फँस जाओगी। 289 00:19:42,307 --> 00:19:43,725 यह अभी भी मेरा घर है। 290 00:19:50,023 --> 00:19:51,024 तुम्हारे हाथ में क्या है? 291 00:19:55,112 --> 00:19:56,738 मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है, मैरी। 292 00:19:57,531 --> 00:19:58,907 तुम मुझसे डर रही हो। 293 00:19:59,700 --> 00:20:02,035 ख़ुद को देखो। तुम पत्ते की तरह काँप रही हो। 294 00:20:02,119 --> 00:20:03,453 तुमने नैंसी को मारा। 295 00:20:04,204 --> 00:20:05,956 काश तुम यह कहना बंद कर दो। 296 00:20:06,039 --> 00:20:08,792 वे जानते हैं। पुलिस जानती है। 297 00:20:08,876 --> 00:20:13,297 वे जानते हैं कि हत्यारे के बाएँ कंधे में चोट लगी है। 298 00:20:14,047 --> 00:20:15,465 वे जानते हैं। 299 00:20:16,967 --> 00:20:18,552 मेरे मेडिकल रिकॉर्ड। 300 00:20:19,803 --> 00:20:21,013 क्या यह तुम्हारी योजना है? 301 00:20:21,972 --> 00:20:25,726 इन्हें पुलिस के पास ले जाकर उन्हें इस ख़बर से चौंका देना कि मुझे भी वही चोट लगी है 302 00:20:25,809 --> 00:20:27,936 जो जिम में सबसे ज़्यादा लोगों को लगती है? 303 00:20:30,689 --> 00:20:33,984 क्या तुम कम से कम बैठ जाओगी? खड़े रहना बहुत आक्रामक सा लगता है। 304 00:20:34,067 --> 00:20:36,486 मैं बस तुमसे कुछ देर बात करना चाहता हूँ, जैसे हम हमेशा से करते आए हैं। 305 00:20:38,447 --> 00:20:40,782 मुझे लगता है तुम पर मेरा कम से कम इतना तो हक़ है। 306 00:20:41,825 --> 00:20:43,452 तुम मुझसे सबसे अच्छी तरह जानती हो। 307 00:20:44,453 --> 00:20:45,454 मैं नहीं जानती। 308 00:20:46,455 --> 00:20:47,664 मैं तुम्हें नहीं जानती। 309 00:20:50,042 --> 00:20:52,127 जिस आदमी से मैंने शादी की, जिस आदमी से… 310 00:20:54,379 --> 00:20:56,256 जिस आदमी से मुझे प्यार हुआ था। 311 00:20:57,925 --> 00:21:01,887 वह कभी भी इतनी घिनौनी चीज़ें नहीं करता जो तुमने की हैं। 312 00:21:01,970 --> 00:21:03,805 मैंने कुछ भी घिनौना नहीं किया है। 313 00:21:03,889 --> 00:21:05,307 वह तुम कर रही हो। 314 00:21:06,683 --> 00:21:09,561 तुम्हें दिख नहीं रहा है? तुम्हारी वजह से यह परिवार बिखर रहा है। 315 00:21:09,645 --> 00:21:11,271 नहीं, यह मत करो। 316 00:21:11,355 --> 00:21:12,439 यह मत करो। 317 00:21:12,523 --> 00:21:15,025 - क्या ना करूँ? - मेरे सामने बातों को घुमा-फिराकर पेश करना बंद करो। 318 00:21:15,108 --> 00:21:17,027 तुम्हारा अंतिम लक्ष्य क्या है? तुम क्या चाहती हो? 319 00:21:17,110 --> 00:21:21,114 मैं चाहती हूँ कि तुम मेरे घर से चले जाओ और मैं चाहती हूँ कि तुम मेरे बच्चों से दूर रहो। 320 00:21:22,324 --> 00:21:24,826 और मैं चाहती हूँ कि तुमने जो किया है, उसके लिए तुम नर्क में सड़ो। 321 00:21:24,910 --> 00:21:25,911 और फिर क्या होगा? 322 00:21:26,495 --> 00:21:29,248 मेरे ना होने पर, तुम्हें तो बच्चों की कस्टडी मिल नहीं जाएगी। 323 00:21:29,831 --> 00:21:32,709 ना ही तुम्हारे रंग-बिरंगे अस्थिर परिवार के किसी और सदस्य को। 324 00:21:33,210 --> 00:21:37,548 मुझे नहीं लगता कि जो हमारी बच्चियों पर गुज़री है, उसके बाद कोई भी जज 325 00:21:37,631 --> 00:21:39,216 उन्हें नानी माँ के पॉट फ़ार्म में भेजेगा। 326 00:21:39,299 --> 00:21:43,178 और उनकी गॉडमदर एलेनॉर अभी भी अपनी दोस्त की मौत के मामले में संदिग्ध है तो… 327 00:21:43,262 --> 00:21:44,471 हरामज़ादे कमीने कहीं के। 328 00:21:44,555 --> 00:21:47,558 उसके बाद शायद फ़ॉस्टर केयर ही बचता है। और मुझे पता है कि तुम यह नहीं चाहोगी। 329 00:21:50,060 --> 00:21:52,104 मैं अभी भी तुमसे प्यार करता हूँ, मैरी, 330 00:21:52,813 --> 00:21:54,898 तुम्हारी सारी मनगढ़ंत कहानियाँ सुनने के बावजूद। 331 00:21:54,982 --> 00:21:57,734 मुझे अभी भी लगता है कि हम इस मुश्किल दौर से उबर जाएँगे। 332 00:21:57,818 --> 00:21:59,611 फिर से शुरुआत करेंगे, एक नई शुरुआत। 333 00:21:59,695 --> 00:22:01,196 मैं तो यही चाहता हूँ। 334 00:22:01,280 --> 00:22:04,575 यहाँ से निकलकर एक परिवार के रूप में ओहायो जाना। 335 00:22:05,450 --> 00:22:06,994 मुझे पता है कि तुम बच्चों से कितना प्यार करती हो। 336 00:22:08,871 --> 00:22:10,080 सबसे ज़्यादा। 337 00:22:10,163 --> 00:22:12,374 हम अभी भी एक परिवार बनकर रह सकते हैं, तुम और मैं। 338 00:22:13,584 --> 00:22:16,170 "क्लोई एंड डैफ़निस" की तरह। 339 00:22:17,671 --> 00:22:20,424 परेशान, लेकिन नियति से बंधे। 340 00:22:24,052 --> 00:22:25,554 भगवान, मुझे भी यही लगता था। 341 00:22:28,432 --> 00:22:30,142 फिर मैंने जेनी से बात की। 342 00:22:33,187 --> 00:22:34,688 उसने मुझे वह दिखाया। 343 00:22:36,190 --> 00:22:37,858 उसने मुझे वह निशान दिखाया। 344 00:22:41,486 --> 00:22:44,656 जो निशान उसे उस रात मिला था, जिस रात उसने तुम्हें… 345 00:22:45,365 --> 00:22:46,658 छोड़कर जाने की कोशिश की थी। 346 00:22:49,661 --> 00:22:52,331 ये शब्द। तुम्हारी कहानियाँ। 347 00:22:54,750 --> 00:22:59,379 यह एक बात है, लेकिन शरीर के निशान तो सबूत हैं। 348 00:23:00,589 --> 00:23:03,008 क्योंकि तुम यही करते हो, है ना? है ना? 349 00:23:04,384 --> 00:23:06,136 तुम एक नाज़ुक औरत को चुनते हो, 350 00:23:07,095 --> 00:23:12,476 फिर उसे इस हद तक खोखला कर देते हो कि उसमें तुम्हारे अलावा कुछ नहीं बचता। 351 00:23:14,895 --> 00:23:16,980 मुझे एक बात समझ में नहीं आ रही है। 352 00:23:18,106 --> 00:23:21,527 नैंसी क्यों, हॉवर्ड? 353 00:23:24,404 --> 00:23:26,156 तुम और किसी को भी हासिल कर सकते थे। 354 00:23:27,866 --> 00:23:28,909 वह क्यों? 355 00:23:31,286 --> 00:23:32,996 मुझे माफ़ कर दो, मेअर। 356 00:23:38,210 --> 00:23:39,336 मुझे माफ़ कर दो। 357 00:23:44,258 --> 00:23:46,844 लेकिन वह मैं नहीं था जिसे नैंसी पसंद थी। 358 00:23:46,927 --> 00:23:48,220 वह तुम थीं। 359 00:23:52,558 --> 00:23:55,018 - नहीं। - मुझे पता है तुम उससे प्यार करती थीं। 360 00:23:57,062 --> 00:23:58,981 तुम्हें लगता था कि वह बहुत ख़ूबसूरत है। 361 00:23:59,064 --> 00:24:01,358 इसीलिए मैं भी तुम्हारे खेल में तुम्हारा साथ देने लगा। 362 00:24:05,070 --> 00:24:06,989 वह असल में काफ़ी आकर्षक था, 363 00:24:07,573 --> 00:24:12,995 यह देखना कि जब तुम नैंसी होने की कल्पना करती थीं तो तुम कितनी उत्तेजित हो जाती थीं। 364 00:24:15,581 --> 00:24:17,207 उसके कपड़े पहनना… 365 00:24:17,291 --> 00:24:18,917 फिर से स्वागत है, मिस्टर और मिसेज़ हेनेसी। 366 00:24:19,001 --> 00:24:20,711 उसकी बालियाँ पहनना… 367 00:24:24,089 --> 00:24:25,632 तुम चाहती थीं कि तुम में से ख़ुशबू भी उसके जैसी आए। 368 00:24:28,719 --> 00:24:29,720 प्लीज़ बस करो। 369 00:24:39,646 --> 00:24:41,190 याद है हमने कितने मज़े किए थे? 370 00:24:44,610 --> 00:24:45,652 अब नहीं रुका जाता। 371 00:24:51,700 --> 00:24:53,493 मुझे बताओ कि तुम कितनी बेताब हो, नैंसी। 372 00:25:04,588 --> 00:25:08,175 अब तुम इन्हें डिटेक्टिव गैंज़ के पास ले जाओगी, 373 00:25:09,092 --> 00:25:11,345 तो उसे पूरी कहानी बता देना। 374 00:25:13,514 --> 00:25:15,015 क्योंकि अगर मैं दोषी हूँ… 375 00:25:17,309 --> 00:25:18,519 तो तुम भी दोषी हो। 376 00:25:36,620 --> 00:25:38,914 क्या हुआ? तुम्हें इतनी देर क्यों लग गई? 377 00:25:40,499 --> 00:25:41,500 चलो। 378 00:26:11,780 --> 00:26:13,031 कार रोको। 379 00:26:14,575 --> 00:26:17,619 एली, प्लीज़ कार रोको। एली, रोको! कार रोको! 380 00:26:17,703 --> 00:26:19,580 - यहीं? - कार रोको! 381 00:26:19,663 --> 00:26:20,664 ठीक है। 382 00:26:20,747 --> 00:26:21,748 रोको। 383 00:26:22,499 --> 00:26:23,500 तुम ठीक हो? 384 00:26:24,585 --> 00:26:25,794 क्या हो रहा है? 385 00:26:28,589 --> 00:26:29,756 धत्। 386 00:26:29,840 --> 00:26:31,133 मैरी! 387 00:26:33,510 --> 00:26:34,845 तुम क्या कर रही हो? 388 00:26:35,762 --> 00:26:36,889 मैरी, तुम क्या कर… 389 00:26:37,389 --> 00:26:39,016 क्या हुआ? 390 00:26:40,017 --> 00:26:42,394 प्लीज़ मुझसे बात करो। मुझे बताओ क्या हुआ। 391 00:26:42,477 --> 00:26:43,812 मैं यह नहीं कर सकती। 392 00:26:44,980 --> 00:26:46,440 - मैं यह नहीं कर सकती। - क्या? 393 00:26:46,523 --> 00:26:48,650 मैं यह नहीं कर सकती, इसमें से कुछ भी। मैं पुलिस के पास नहीं जा सकती। 394 00:26:48,734 --> 00:26:50,068 तुम क्या बात कर रही हो? 395 00:26:50,569 --> 00:26:51,570 वह जीत गया। 396 00:26:52,070 --> 00:26:53,655 - नहीं, वह नहीं जीत सकता। - हॉवर्ड जीत गया। 397 00:26:55,282 --> 00:26:56,992 मैं अपने बच्चों को खो सकती हूँ, तुम समझ रही हो? 398 00:26:57,075 --> 00:26:58,869 - मैं अपने… - लेकिन अगर वह जेल चला गया… 399 00:26:58,952 --> 00:27:00,704 वह जेल नहीं जाएगा, तुम्हें दिखाई नहीं दे रहा है? 400 00:27:00,787 --> 00:27:02,998 वह मुझसे कहीं ज़्यादा होशियार है, एली। 401 00:27:03,498 --> 00:27:05,667 मैं जो भी पैंतरा चलती हूँ, वह मुझसे दो क़दम आगे है। 402 00:27:05,751 --> 00:27:07,461 वह मुझसे कहीं ज़्यादा होशियार है। 403 00:27:08,086 --> 00:27:10,380 मैं यह सब कर भी क्यों रही हूँ? 404 00:27:11,465 --> 00:27:13,091 नैंसी मुझे बहुत बेकार इंसान समझती थी। 405 00:27:13,175 --> 00:27:14,718 नहीं, नैंसी तुमसे प्यार करती थी। 406 00:27:14,801 --> 00:27:17,346 हाँ, वह मेरे पति के साथ सेक्स कर रही थी! 407 00:27:17,429 --> 00:27:20,849 हॉवर्ड भले ही घटिया इंसान हो, लेकिन नैंसी भी निर्दोष नहीं है। 408 00:27:21,600 --> 00:27:22,726 वह निर्दोष नहीं है। 409 00:27:23,310 --> 00:27:26,063 एली, प्लीज़। मैं नहीं कर सकती। मैं अब कुछ भी खोने की हालत में नहीं हूँ। 410 00:27:26,146 --> 00:27:28,232 मैं उन्हें नहीं खो सकती, नहीं खो… नहीं खो सकती। 411 00:27:29,441 --> 00:27:31,777 वह… वह हत्यारा है! 412 00:27:32,277 --> 00:27:37,699 वह कमबख़्त हत्यारा है। उसने हमारी सबसे अच्छी दोस्त की हत्या की है! 413 00:27:38,200 --> 00:27:41,119 बस। सिर्फ़ यही मायने रखता है। 414 00:27:41,203 --> 00:27:42,621 मैं समझती हूँ कि तुम थकी हुई हो। 415 00:27:42,704 --> 00:27:45,374 मैं समझती हूँ कि तुम डरी हुई हो। मुझे भी डर लग रहा है। 416 00:27:45,457 --> 00:27:47,960 हम घर जाएँगे, बिस्तर में लेटेंगे और सो जाएँगे, 417 00:27:48,043 --> 00:27:50,045 और कल हम साथ में जागेंगे। 418 00:27:50,128 --> 00:27:53,590 हम हॉवर्ड के मेडिकल रिकॉर्ड लेकर पुलिस के पास जाएँगे, जैसा कि हमने सोचा था। 419 00:27:56,051 --> 00:27:57,219 प्लीज़। 420 00:29:28,352 --> 00:29:29,353 मेअर। 421 00:29:39,404 --> 00:29:40,405 मैरी? 422 00:29:45,619 --> 00:29:46,620 हे भगवान। 423 00:29:47,746 --> 00:29:48,747 मैरी? 424 00:29:50,582 --> 00:29:52,459 - हे, यह मैरी का नम्बर है। - और जूनी का। 425 00:29:52,543 --> 00:29:53,544 - धत्। - और मेरा! 426 00:29:53,627 --> 00:29:55,754 - हम अभी फ़ोन नहीं उठा… - ओह, नहीं। 427 00:29:55,838 --> 00:29:57,714 प्लीज़। मैरी? 428 00:29:57,798 --> 00:29:59,842 - हे, यह मैरी का नम्बर है। - और जूनी का। 429 00:29:59,925 --> 00:30:01,385 - और मेरा! - नहीं, प्लीज़। 430 00:30:02,219 --> 00:30:03,512 हे, यह मैरी का नम्बर है। 431 00:30:03,595 --> 00:30:05,013 - और जूनी का। - और मेरा! 432 00:30:05,097 --> 00:30:07,266 हम अभी फ़ोन नहीं उठा सकते, लेकिन अगर आप अपना मैसेज छोड़ेंगे, 433 00:30:07,349 --> 00:30:10,269 - तो हम आपको बाद में फ़ोन कर लेंगे। - मैरी, तुम कहाँ हो? 434 00:30:35,335 --> 00:30:37,129 मैं कुछ नहीं कहूँगी। 435 00:30:40,716 --> 00:30:42,342 मैं अच्छे से रहूँगी। 436 00:30:46,805 --> 00:30:48,265 मैं वादा करती हूँ। 437 00:32:00,963 --> 00:32:01,964 मैरी! 438 00:32:03,799 --> 00:32:05,300 - एलेनॉर, हद है। - वह कहाँ है? 439 00:32:05,384 --> 00:32:07,469 - तुम्हें अंदाज़ा है कि हमारे पड़ोसी भी हैं? - मैरी कहाँ है? 440 00:32:07,553 --> 00:32:08,637 वह तुमसे नहीं मिलना चाहती। 441 00:32:08,720 --> 00:32:10,973 क्या? तुमने क्या किया? 442 00:32:11,473 --> 00:32:14,518 कुछ नहीं। यह उसका फ़ैसला था। वह अपनी मर्ज़ी से वापस आई है। 443 00:32:14,601 --> 00:32:16,019 वह ऐसा नहीं कर सकती। 444 00:32:16,103 --> 00:32:19,731 तुम्हारे लिए शायद यह बात अजीब हो, लेकिन शादियों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। 445 00:32:19,815 --> 00:32:22,734 मैरी मेरी पत्नी है, मैं उसका पति हूँ, हम एक परिवार हैं। 446 00:32:22,818 --> 00:32:23,819 मैरी! 447 00:32:23,902 --> 00:32:25,863 और चाहे तुम जो भी सोचो, एलेनॉर, 448 00:32:25,946 --> 00:32:27,489 तुम इस परिवार का हिस्सा नहीं हो। 449 00:32:28,156 --> 00:32:30,075 अब मेरे घर से दफ़ा हो जाओ, वरना मैं पुलिस बुलाकर 450 00:32:30,158 --> 00:32:31,785 अवैध प्रवेश के लिए तुम्हें गिरफ़्तार करवा दूँगा। 451 00:32:31,869 --> 00:32:33,245 ध… 452 00:32:34,830 --> 00:32:35,831 मैरी! 453 00:32:37,291 --> 00:32:39,293 हे भगवान। मैरी? 454 00:32:40,085 --> 00:32:42,254 - क्या हुआ? - मेरी प्रॉपर्टी से दफ़ा हो जाओ। 455 00:32:42,337 --> 00:32:45,716 तुम क्या कर रही हो? तुम्हें पता है उसने क्या किया है। 456 00:32:46,425 --> 00:32:48,594 उसने नैंसी को मारा है। 457 00:32:49,553 --> 00:32:51,138 कायर मत बनो, मैरी। 458 00:32:51,221 --> 00:32:52,973 - जाओ। - इसे पता है इसने क्या किया है! 459 00:32:53,056 --> 00:32:54,308 - तुरंत। जाओ। - मैरी! 460 00:33:02,232 --> 00:33:03,734 मैं जा रही हूँ, मैं जा रही हूँ। 461 00:33:27,925 --> 00:33:29,635 सम्पर्क सूची 462 00:33:29,718 --> 00:33:30,719 मैरी 463 00:33:31,887 --> 00:33:32,971 हे, यह मैरी का नम्बर है। 464 00:33:33,055 --> 00:33:34,515 - और जूनी का। - और मेरा! 465 00:33:34,598 --> 00:33:37,559 हम अभी फ़ोन नहीं उठा सकते, लेकिन अगर आप अपना मैसेज छोड़ेंगे, तो हम… 466 00:33:46,401 --> 00:33:48,529 मिस बुशे। क्या मिस्टर हेनेसी ने आपको बुलाया है? 467 00:33:48,612 --> 00:33:49,696 क्या वह घर पर हैं? 468 00:33:49,780 --> 00:33:52,074 - वह घर पर हैं लेकिन वह अकेले नहीं हैं। - मुझे बहुत ज़रूरी काम है। 469 00:33:53,242 --> 00:33:55,327 मैंने आपकी बात कब नहीं मानी? 470 00:33:56,703 --> 00:33:59,122 - माफ़ी चाहती हूँ, सर। - एलेनॉर, तुम यहाँ क्या कर रही हो? 471 00:33:59,206 --> 00:34:00,499 मुझे तुमसे बात करनी है। 472 00:34:00,582 --> 00:34:02,084 - मुझे अफ़सोस है यह मुमकिन नहीं है। - बहुत ज़… 473 00:34:02,167 --> 00:34:04,670 जैसा कि तुम देख सकती हो, मेरा बेटा बिल्कुल टूटने की कगार पर है। 474 00:34:04,753 --> 00:34:07,506 - यह बहुत ज़रूरी बात है। - फिर अपने वकीलों से हमसे सम्पर्क करने को कहो। 475 00:34:08,130 --> 00:34:09,757 नैंसी की हत्या हॉवर्ड ने की है। 476 00:34:11,385 --> 00:34:12,386 क्या? 477 00:34:16,849 --> 00:34:20,518 रॉबर्ट, मुझे अफ़सोस है, लेकिन हॉवर्ड का नैंसी के साथ अफ़ेयर चल रहा था। 478 00:34:20,601 --> 00:34:23,397 मुझे नहीं पता वह कब शुरू हुआ, शायद जब वे साथ में काम कर रहे थे। 479 00:34:23,480 --> 00:34:26,483 लेकिन यह उसी का काम है। उसी ने नैंसी को मारा है। 480 00:34:26,567 --> 00:34:28,235 मैरी के पास सबूत हैं। 481 00:34:28,318 --> 00:34:30,821 तुम्हें वह क्लैडा अँगूठी याद है जो नैंसी पहनती थी? 482 00:34:30,904 --> 00:34:32,114 - हाँ। - उस रात उसने वह पहनी हुई थी। 483 00:34:32,197 --> 00:34:38,078 और हॉवर्ड ने वह अँगूठी नैंसी की लाश पर से उतारी और छुपा दी। और मैरी को वह अँगूठी मिल गई। 484 00:34:38,745 --> 00:34:39,996 फिर तो मामला सुलझ गया। 485 00:34:41,248 --> 00:34:44,001 यह सच नहीं हो सकता। इसका कोई मतलब नहीं बन रहा है। 486 00:34:44,083 --> 00:34:45,252 रॉबर्ट, 487 00:34:45,335 --> 00:34:47,254 मुझे मैरी पर भरोसा है। 488 00:34:54,261 --> 00:34:56,763 तुम यह जानकारी लेकर पुलिस के पास क्यों नहीं चली जातीं? 489 00:34:56,847 --> 00:34:59,016 हम गए थे। हमने कोशिश की थी, लेकिन बात… 490 00:34:59,099 --> 00:35:03,270 बात बहुत पेचीदा है। लेकिन अगर पुलिस प्रमुख को आप एक फ़ोन कर दें… 491 00:35:03,353 --> 00:35:04,521 बिल्कुल नहीं। 492 00:35:04,605 --> 00:35:06,064 कॉन्स्टेंस से फ़ोन करने को कहो। 493 00:35:06,148 --> 00:35:08,233 मुझे यक़ीन है तुम्हारी माँ विभाग में काफ़ी प्रभाव रखती है। 494 00:35:08,317 --> 00:35:10,736 बॉस्टन में, शायद हाँ। लेकिन यह… 495 00:35:11,904 --> 00:35:16,366 आप समझ नहीं रहे हैं। हॉवर्ड ख़तरनाक है। मैरी ख़तरे में है। 496 00:35:16,450 --> 00:35:17,951 - नहीं। - क्यों? 497 00:35:18,035 --> 00:35:21,038 मीडिया में नाम ख़राब होने की वजह से इस परिवार को पहले ही बहुत परेशानी उठानी पड़ी है। 498 00:35:21,622 --> 00:35:23,248 मैं यह करने का जोखिम नहीं लूँगा। 499 00:35:24,208 --> 00:35:25,250 आपको करना होगा। 500 00:35:25,876 --> 00:35:27,419 वह औरत तुम्हें धोखा दे रही थी। 501 00:35:30,547 --> 00:35:34,551 आपको याद है जब आप उससे पहली बार मिले थे, तब आपने मुझसे क्या कहा था? 502 00:35:36,053 --> 00:35:38,472 आपने कहा था कि वह हमारी नस्ल को दूषित कर देगी। 503 00:35:39,056 --> 00:35:42,059 हमारी नस्ल को, जैसे हम दूसरों से किसी श्रेष्ठ नस्ल से हों। 504 00:35:43,018 --> 00:35:45,354 वह आपको ख़ुश करने की सबसे ज़्यादा कोशिश करती थी। 505 00:35:46,063 --> 00:35:50,067 उसे अपनी ज़िंदगी में पिता के नाम पर कमबख़्त एक दरिंदा मिला, 506 00:35:50,150 --> 00:35:51,276 जो उसका यौन शोषण करता था। 507 00:35:51,777 --> 00:35:55,447 मैंने उससे वादा किया था कि मैं उसे सुरक्षित रखूँगा। 508 00:35:57,616 --> 00:36:02,788 मैंने सोचा था मैं उसे ख़ुश रख सकता हूँ, लेकिन मैं नहीं रख पाया। 509 00:36:04,081 --> 00:36:05,082 क्योंकि… 510 00:36:07,084 --> 00:36:08,293 आपने ऐसा होने नहीं दिया। 511 00:36:10,462 --> 00:36:12,047 आपने मुझसे बच्चों जैसा बर्ताव किया है। 512 00:36:13,048 --> 00:36:14,424 आप हमेशा से यही करते आए हैं। 513 00:36:15,300 --> 00:36:18,136 आपकी वजह से, नैंसी ने मुझे कभी भी एक ज़िम्मेदार आदमी के रूप में नहीं देखा। 514 00:36:18,220 --> 00:36:19,721 तुम आदमी बनना चाहते हो? 515 00:36:21,139 --> 00:36:22,391 तो उसकी तरह बर्ताव भी करो। 516 00:36:26,895 --> 00:36:27,980 डैड। 517 00:36:34,194 --> 00:36:35,696 आप चीफ़ अलब्राइट को फ़ोन करेंगे। 518 00:36:37,447 --> 00:36:38,657 क्योंकि अगर आपने फ़ोन नहीं किया… 519 00:36:40,826 --> 00:36:42,536 मैं सब कुछ सार्वजनिक कर दूँगा। 520 00:36:44,329 --> 00:36:47,958 सारे विदेशी खाते, हर अवैध लेन-देन, 521 00:36:48,041 --> 00:36:49,543 सच छुपाने की आपकी हर चाल। 522 00:36:51,420 --> 00:36:54,256 मैं यह सुनिश्चित करूँगा कि हमारे सारे ग़लत धंधे अगले एक साल तक 523 00:36:54,339 --> 00:36:56,717 हर अख़बार के पहले पन्ने की मुख्य ख़बर बने रहें। 524 00:36:59,386 --> 00:37:01,138 मैं यह सुनिश्चित करूँगा कि अंत में, 525 00:37:01,221 --> 00:37:04,516 हेनेसी नाम की क़ीमत कमबख़्त एक पेपर क्लिप से ज़्यादा ना बचे। 526 00:37:21,408 --> 00:37:23,452 केनेथ। हाँ। 527 00:37:24,953 --> 00:37:25,996 मुझे एक मदद चाहिए। 528 00:37:37,674 --> 00:37:39,760 लेकिन मैं एक हफ़्ते तक कार में फँसी नहीं रहना चाहती। 529 00:37:39,843 --> 00:37:43,388 ऐसा मत कहो, जून ब्लूम। उसमें बहुत मज़ा आएगा। और पता है क्या? 530 00:37:43,472 --> 00:37:45,766 हम रास्ते में आने वाले हर नेशनल पार्क में रुक सकते हैं। 531 00:37:45,849 --> 00:37:47,601 क्या मॉम भी हमारे साथ चलेंगी? 532 00:37:48,560 --> 00:37:49,853 ना चलने की तो कोई वजह नहीं। 533 00:37:51,563 --> 00:37:54,358 पहले हमें कुछ क़ानूनी रुकावटों को दूर करना है, 534 00:37:55,859 --> 00:37:57,694 लेकिन इस बारे में तुम्हारी माँ की और मेरी एक ही राय है। 535 00:38:06,453 --> 00:38:07,454 बैठ जाओ। 536 00:38:08,121 --> 00:38:09,373 क्या हो रहा है? 537 00:38:10,874 --> 00:38:12,417 अपनी बहनों के साथ रहो। 538 00:38:12,501 --> 00:38:13,919 सब ठीक है, बच्चे। हम देखते हैं। 539 00:38:16,046 --> 00:38:17,756 डिटेक्टिव। ऑफ़िसर। 540 00:38:18,382 --> 00:38:21,718 मिस्टर सिम्पसन, मेरे पास आठ अप्रैल को हुई नैंसी हेनेसी की हत्या के मामले में 541 00:38:21,802 --> 00:38:25,264 पूछताछ के लिए आपको साथ ले जाने का वॉरंट है। 542 00:38:27,182 --> 00:38:28,183 मुझे दिखाइए। 543 00:38:30,978 --> 00:38:32,229 और अगर मैं चलने से इंकार कर दूँ तो? 544 00:38:32,896 --> 00:38:34,731 फिर हमारे पास आपकी गिरफ़्तारी का भी वॉरंट है। 545 00:38:36,775 --> 00:38:38,777 सब ठीक है, बच्चों। मैं सोने के समय तक घर आ जाऊँगा। 546 00:38:38,861 --> 00:38:41,530 हॉवर्ड, यह मैंने नहीं किया है। यह मैंने नहीं किया है। 547 00:38:41,613 --> 00:38:42,698 मैंने कुछ नहीं किया। 548 00:38:43,198 --> 00:38:44,825 किसी को डीसीएफ़एस को फ़ोन करना होगा। 549 00:38:44,908 --> 00:38:46,743 मेरे बच्चों को बिना निगरानी के नहीं छोड़ा जा सकता। 550 00:38:46,827 --> 00:38:49,121 नहीं, प्लीज़। प्लीज़ यह मत करो। 551 00:38:50,289 --> 00:38:51,623 मैंने यह नहीं किया, हॉवर्ड। 552 00:38:51,707 --> 00:38:54,251 इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। प्लीज़, हॉवर्ड। 553 00:38:55,419 --> 00:38:56,420 प्लीज़। 554 00:39:13,520 --> 00:39:15,939 मैं यहीं हूँ। मॉम यहीं हैं। 555 00:39:16,023 --> 00:39:17,816 - इस तरफ़ चलो। - मैं तुमसे प्यार करती हूँ। 556 00:39:25,532 --> 00:39:26,950 मैं यहीं हूँ। 557 00:39:34,458 --> 00:39:35,709 मुझे बताइए मैं क्या करूँ। 558 00:39:37,794 --> 00:39:38,879 मैं क्या करूँ? 559 00:39:39,713 --> 00:39:41,423 मुझे पता भी नहीं है यह कैसे हुआ। 560 00:39:41,965 --> 00:39:44,593 सबसे बुरी स्थिति में, आपके पति को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा, 561 00:39:44,676 --> 00:39:48,180 और हमें आपकी बेटियों को अस्थायी रूप से एक फ़ॉस्टर घर में रखना पड़ेगा। 562 00:39:50,974 --> 00:39:53,310 आप कस्टडी की सुनवाई के लिए अदालत में याचिका दायर कर सकती हैं। 563 00:39:53,393 --> 00:39:56,021 लेकिन आपके मामले में, इसमें हफ़्तों, महीनों लग सकते हैं। 564 00:39:56,104 --> 00:39:57,564 सबसे अच्छी स्थिति में? 565 00:39:57,648 --> 00:40:00,651 आपके पति को छोड़ दिया जाएगा और वह आपकी बेटियों को यहाँ से ले जा सकेंगे। 566 00:40:01,401 --> 00:40:02,736 बेहतर की उम्मीद करते हैं। 567 00:40:02,819 --> 00:40:06,114 अगर कोई गॉडमदर हो तो? एक गॉडमदर उनका ख़याल रख सकती है, है ना? 568 00:40:06,615 --> 00:40:09,618 क्यों ना मैं क़ानूनी सहायता के लिए किसी से आपका सम्पर्क करवा दूँ, ठीक है? 569 00:40:09,701 --> 00:40:10,702 ठीक है। 570 00:40:12,746 --> 00:40:14,456 एलेनॉर वॉइसमेल - छूटी हुई कॉल 571 00:40:14,540 --> 00:40:16,458 एलेनॉर 572 00:40:17,543 --> 00:40:19,711 मुझे यक़ीन नहीं हो रहा है। 573 00:40:20,462 --> 00:40:23,590 जो कुछ हुआ, उसके बाद भी। उसने नैंसी की हत्या की है! 574 00:40:23,674 --> 00:40:26,468 मैरी, उसने नैंसी की हत्या की है। वह एक दरिंदा है। 575 00:40:27,511 --> 00:40:29,763 और तुम उसके पास वापस लौट गईं? 576 00:40:30,264 --> 00:40:32,850 हम लड़कियों को वापस हमारे पास लाने का कोई तरीक़ा ढूँढ सकते थे। 577 00:40:32,933 --> 00:40:36,311 यह करने के लिए मैं ज़मीन-आसमान एक कर देती। 578 00:40:36,937 --> 00:40:38,605 मुझे सब कुछ सही करना होगा। 579 00:40:38,689 --> 00:40:41,775 नैंसी के लिए, मुझे सब कुछ सही करना होगा, तुम्हारे साथ या तुम्हारे बिना। 580 00:40:44,570 --> 00:40:47,781 हमें नैंसी हेनेसी की हत्या के मामले में एक ताज़ा ख़बर मिली है। 581 00:40:47,865 --> 00:40:50,659 सूत्रों से पता चला है कि यह सब कुछ एक गुमनाम सूचना से शुरू हुआ था। 582 00:40:50,742 --> 00:40:53,078 अब हमने वीडियो की विश्वसनीयता की पुष्टि कर ली है। 583 00:40:53,620 --> 00:40:54,788 आप जो वीडियो देखने वाले हैं, 584 00:40:54,872 --> 00:40:58,083 उसमें वह व्यक्ति दिख रहा है जिसे पुलिस अधिकारी 585 00:40:58,166 --> 00:41:00,252 नैंसी हेनेसी की हत्या का मुख्य संदिग्ध मानते हैं। 586 00:41:01,962 --> 00:41:06,466 वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की बेकर्सफ़ील्ड निवासी, स्कॉट रीड के रूप में पहचान कर ली गई है। 587 00:41:06,550 --> 00:41:08,969 यह रिकॉर्डिंग मिसेज़ हेनेसी की हत्या वाली रात 588 00:41:09,052 --> 00:41:10,554 अरॉयो सेको पार्क में की गई थी। 589 00:41:10,637 --> 00:41:12,389 खोज अभियान जारी है। 590 00:41:13,307 --> 00:41:16,894 प्रशासन की चेतावनी है कि मिस्टर रीड हथियारबंद और ख़तरनाक व्यक्ति है। 591 00:41:16,977 --> 00:41:19,354 जिस किसी के पास उसके ठिकाने से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, 592 00:41:19,438 --> 00:41:21,440 वह तुरंत आपातकालीन सेवाओं से सम्पर्क करे। 593 00:42:13,575 --> 00:42:15,577 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम