1 00:00:01,502 --> 00:00:04,588 चोटें, खरोंचे और क़ुर्बानियाँ असली होती हैं। 2 00:00:04,671 --> 00:00:07,883 असली ज़िंदगी यह है कि मेरा पति इस समय 3 00:00:07,966 --> 00:00:11,053 ओहायो में एक नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया हुआ है, 4 00:00:11,136 --> 00:00:14,848 जिसका मतलब है हमें सब कुछ छोड़कर एक नई जगह जाकर बसना पड़ सकता है। यह है असल ज़िंदगी। 5 00:00:14,932 --> 00:00:17,768 जो तुम्हारे मन में है, वह बस एक दूसरी औरत के पति के साथ रहने की घिनौनी कल्पना भर है। 6 00:00:18,519 --> 00:00:19,686 तुम लोग यहाँ से जा रहे हो? 7 00:00:19,770 --> 00:00:22,105 - इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है? - तुम्हारा क्या मतलब है? 8 00:00:22,189 --> 00:00:23,941 - तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो। - हाँ! 9 00:00:24,024 --> 00:00:26,985 वह तो नैंसी भी थी, और तुम उसके पति के साथ सो रही हो। 10 00:00:27,069 --> 00:00:29,821 मैरी सिम्पसन हमेशा लोगों की अच्छाई पर ध्यान देती थी। 11 00:00:30,489 --> 00:00:32,991 हालाँकि लोग हमेशा उसे ग़लत साबित करते हुए दिखते थे। 12 00:00:33,075 --> 00:00:34,993 - मेरे घर से निकल जाओ। - मैरी। 13 00:00:35,577 --> 00:00:36,578 अभी! 14 00:00:36,662 --> 00:00:38,163 वह नादान नहीं थी। 15 00:00:38,247 --> 00:00:41,333 उसे इस बात का अच्छा-ख़ासा अनुभव था कि यह दुनिया कितनी बदसूरत हो सकती है। 16 00:00:43,627 --> 00:00:46,338 इसलिए उसने अपने लिए एक नई वास्तविकता गढ़ना सीख लिया। 17 00:00:48,382 --> 00:00:51,051 लेकिन असल ज़िंदगी में मैरी के साथ कुछ और होना तय था। 18 00:00:55,097 --> 00:00:56,348 तुमने सुना, नैंस? 19 00:00:59,810 --> 00:01:01,311 उसे आख़िरकार वह मिल ही गया जो उसे चाहिए था। 20 00:01:02,396 --> 00:01:05,816 अध्याय तीन मैरी 21 00:01:05,899 --> 00:01:09,278 मैरी को याद भी नहीं था कि उसने आख़िरी बार कब कुछ ऐसा किया था जिससे वह ख़ुद दंग रह गई हो। 22 00:01:09,361 --> 00:01:11,947 एक समय था जब उसे लगता था कि वह कुछ भी कर सकती है। 23 00:01:12,531 --> 00:01:16,201 कोस्टको के रोज़ के चक्करों और पीटीए के कार्यक्रमों… 24 00:01:16,285 --> 00:01:18,120 "…और उपयोगी अंतर्वस्त्रों से पहले का समय। 25 00:01:18,203 --> 00:01:22,541 मैरी में महत्वाकांक्षा भी थी और चाहत भी। एक गुप्त आग जो पूरी तरह उसकी अपनी थी। 26 00:01:22,624 --> 00:01:26,336 उसे पता होता था उसे क्या चाहिए और वह उसे हासिल कर लेती थी। उसे हॉवर्ड भी इसी तरह मिला था। 27 00:01:26,420 --> 00:01:30,007 वह हॉवर्ड की टीए थी, उसे पीएचडी शुरू किए हुए एक साल भी नहीं हुआ था। 28 00:01:31,091 --> 00:01:36,054 दशकों बाद भी, वह उसके शरीर का वज़न अपने शरीर पर महसूस कर सकती थी, 29 00:01:36,847 --> 00:01:40,726 और उसके सोफ़े की ऐक्रेलिक गद्दी की खुरदुरी रगड़ अपनी नंगी पीठ पर।" 30 00:01:42,561 --> 00:01:44,521 "वह चाहती…" माफ़ करना। 31 00:01:45,772 --> 00:01:48,567 "हॉवर्ड की शादी सालों पहले ही दम तोड़ चुकी थी। 32 00:01:48,650 --> 00:01:50,152 वह अब तक अपनी पत्नी को छोड़ चुका होता, 33 00:01:50,235 --> 00:01:53,238 अगर उसे इस बात की फ़िक्र ना होती कि वह अपनी कलाइयाँ काट लेगी। फिर से। 34 00:01:53,322 --> 00:01:56,325 मैरी ख़ुद से कहती रही कि उसे उस बेचारी औरत पर तरस आता है। 35 00:01:56,408 --> 00:02:01,455 लेकिन असल में, उनके नाजायज़ रिश्ते ने उस पूरे अनुभव को और भी ज़्यादा आकर्षक बना दिया था। 36 00:02:01,538 --> 00:02:05,292 मैरी हॉवर्ड को चाहती थी। और उसे इस बात की कोई शर्म नहीं थी।" 37 00:02:08,252 --> 00:02:10,130 तो यह बस शुरुआत है, शायद। 38 00:02:11,632 --> 00:02:13,926 पढ़ने में यह मेरी मंशा से कुछ ज़्यादा कामुक लग रहा था। 39 00:02:15,344 --> 00:02:17,554 इस बात का फ़ैसला पाठकों पर छोड़ देते हैं। 40 00:02:17,638 --> 00:02:19,765 इसमें बहुत सारी अच्छी चीज़ें हैं। 41 00:02:19,848 --> 00:02:23,435 "उपयोगी अंतर्वस्त्र"? इस औरत की पूरी तस्वीर तुरंत आँखों के सामने आ जाती है। 42 00:02:23,519 --> 00:02:27,147 - शुक्रिया। - ठीक है। कोई विचार? प्रतिक्रिया? 43 00:02:28,023 --> 00:02:29,024 कोई भी? 44 00:02:29,942 --> 00:02:31,777 मुझे यह ईमानदारी पसंद आई। 45 00:02:32,361 --> 00:02:37,366 मैं सहमत हूँ। ख़ुद को एक ऐसा अनैतिक इंसान दिखाने के लिए काफ़ी बहादुरी चाहिए। 46 00:02:37,449 --> 00:02:41,245 अनैतिक। हाँ। और पसंद ना आने वाला। 47 00:02:42,412 --> 00:02:45,749 और किसे लगा कि मैरी की कहानी की नायिका एक पसंद ना आने वाली इंसान है? 48 00:02:45,832 --> 00:02:48,377 हाँ। उसका एक शादीशुदा आदमी से अफ़ेयर चल रहा है, 49 00:02:48,460 --> 00:02:51,213 और वह उम्मीद कर रही है कि उस आदमी की पत्नी आत्महत्या कर ले। 50 00:02:51,296 --> 00:02:53,924 वह यह उम्मीद नहीं कर रही है। माफ़ करना। 51 00:02:54,007 --> 00:02:56,510 तो मैरी शुरुआत में ही पाठकों को अपने पक्ष में कैसे कर सकती है? 52 00:02:56,593 --> 00:02:59,847 व्यक्तिगत तौर पर, मैं तो नैंसी के बारे में सुनना चाहूँगा। 53 00:03:00,597 --> 00:03:01,598 हाँ। 54 00:03:02,099 --> 00:03:04,101 मैंने तो उसका ज़िक्र भी नहीं किया। 55 00:03:04,184 --> 00:03:05,644 दोस्तों, मुद्दे पर रहते हैं। 56 00:03:05,727 --> 00:03:08,146 हमने नैंसी के सोशल मीडिया पर आपकी तस्वीरें देखी हैं। 57 00:03:08,230 --> 00:03:10,440 मैं रसल से सहमत हूँ। नैंसी के बारे में लिखिए। 58 00:03:10,524 --> 00:03:13,360 आप चाहें तो रहस्य को और गहरा कर सकती हैं। उसमें रोमांच ला सकती हैं। 59 00:03:13,443 --> 00:03:14,778 - यह बहुत अच्छा है। - हाँ। 60 00:03:14,862 --> 00:03:16,947 असल ज़िंदगी में, क्या क़त्ल पति ने किया था? 61 00:03:17,030 --> 00:03:19,157 - दोस्त भी हो सकती है। - दोस्त कौन है? 62 00:03:19,241 --> 00:03:21,034 - देखिए, ऐसा कुछ नहीं… - हमें शांत हो जाना चाहिए। 63 00:03:21,118 --> 00:03:22,703 उसकी बेटी ने आज सुबह वह वीडियो डाला है। 64 00:03:22,786 --> 00:03:24,913 - कौन सा वीडियो? - वह वायरल हो गया। 65 00:03:24,997 --> 00:03:26,582 मालूम होता है, उसका पति… 66 00:03:26,665 --> 00:03:28,667 - रॉबर्ट। - रॉबर्ट, 67 00:03:28,750 --> 00:03:30,252 - जो बहुत सुंदर है… - बहुत सुंदर। 68 00:03:30,335 --> 00:03:33,505 …उसके नैंसी की सबसे अच्छी दोस्त, एलेनॉर के साथ शारीरिक सम्बन्ध थे। 69 00:04:17,132 --> 00:04:20,677 इम्पर्फ़ेक्ट विमेन 70 00:04:20,761 --> 00:04:22,721 ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित 71 00:04:30,479 --> 00:04:32,022 जिस दिन वे मिली थीं, 72 00:04:32,105 --> 00:04:36,360 उसी दिन मैरी समझ गई थी कि नैंसी की दोस्त कहलाना ही उसकी सबसे दिलचस्प पहचान है। 73 00:04:37,569 --> 00:04:39,029 मैरी एक सहज रूप से आकर्षक, 74 00:04:39,112 --> 00:04:41,907 दमकती त्वचा और सुनहरे बालों वाली स्त्री का आकर्षण ख़ूब समझती थी। 75 00:04:41,990 --> 00:04:43,367 नैंसी हेनेसी का असली रूप क्या था? 76 00:04:43,450 --> 00:04:46,453 और वह जानती थी कि उसकी तुलना में वह कहाँ ठहरती है। 77 00:04:54,253 --> 00:04:57,673 लेकिन मैरी को दुनिया की सम्पूर्णता की परिभाषा में कोई दिलचस्पी नहीं थी। 78 00:04:58,882 --> 00:05:02,803 वह पाँच बच्चों में सबसे बड़ी थी, और 1980 के दशक में एक पॉट फ़ार्म पर पली-बढ़ी थी। 79 00:05:03,303 --> 00:05:04,972 और उसे कभी नहीं लगा कि उसके पास किसी चीज़ की कमी है। 80 00:05:06,139 --> 00:05:10,394 क्योंकि ज़रा सी कल्पना-शक्ति के साथ, वह हकीकत को अपनी ज़रूरतों के हिसाब से मोड़ सकती थी। 81 00:05:11,687 --> 00:05:12,938 ज़रा सुनिए, क्या आप शॉन हैं? 82 00:05:13,522 --> 00:05:15,691 - हाँ। - मुझे बताया गया कि आप मेरी मदद कर सकते हैं। 83 00:05:15,774 --> 00:05:18,110 मैं सर्दी की दवा ढूँढ रही हूँ। 84 00:05:18,986 --> 00:05:20,654 क्या आपके पास वह है? 85 00:05:20,737 --> 00:05:21,905 दिन के लिए या रात के लिए? 86 00:05:21,989 --> 00:05:23,240 निश्चित तौर पर दिन के लिए। 87 00:05:23,991 --> 00:05:26,201 - मुझे पीछे जाकर देखना पड़ेगा। - बस आपको कोई परेशानी ना हो। 88 00:05:27,744 --> 00:05:28,745 शुक्रिया। 89 00:05:28,829 --> 00:05:29,830 एलेनॉर बुशे 90 00:05:29,913 --> 00:05:32,332 जहाँ दूसरे लोगों के पास दौलत और रुतबा था, 91 00:05:33,208 --> 00:05:35,544 मैरी के पास उससे कहीं ज़्यादा उपयोगी चीज़ थी। 92 00:05:38,046 --> 00:05:39,673 जुगाड़ करने की कला। 93 00:05:43,302 --> 00:05:45,012 - शुक्रिया। - शुक्रिया। 94 00:05:47,222 --> 00:05:49,474 एडेरल 95 00:06:00,986 --> 00:06:02,070 ठीक है। 96 00:06:08,577 --> 00:06:15,167 राजकुमारी टिली टुमॉरो ने ऊपर सूरज के पिरामिड की ओर नज़र उठाई। 97 00:06:15,250 --> 00:06:19,046 ड्रैगन, सूरज के पिरामिड की चोटी पर क्या है? 98 00:06:20,130 --> 00:06:24,635 वह आग उगलता है, लेकिन एक बहुत ही दोस्ताना और अच्छे अंदाज़ में। 99 00:06:24,718 --> 00:06:29,139 आज, तुम्हारी माँ, विख्यात पुरातत्वविद और रानी, 100 00:06:29,223 --> 00:06:35,395 टान्या टुमॉरो से तुम्हारा पुनर्मिलन होगा। 101 00:06:35,479 --> 00:06:41,443 और फिर राजकुमारी टिली टुमॉरो फुदकती हुई सूरज के पिरामिड की सीढ़ियों पर चढ़ गई। 102 00:06:41,527 --> 00:06:44,238 वह चोटी पर पहुँचने के लिए बहुत उत्साहित थी। 103 00:06:45,239 --> 00:06:46,532 वह चौंकी। 104 00:06:49,076 --> 00:06:51,286 - वहाँ क्या हुआ, मैं तुम्हें कल बताऊँगी। - नहीं! 105 00:06:51,370 --> 00:06:52,621 मॉम, प्लीज़ कहानी पूरी कीजिए। 106 00:06:52,704 --> 00:06:55,707 मैं करूँगी। कल। 107 00:06:55,791 --> 00:06:57,709 - ड्रैगन किसे चाहिए? - मुझे! 108 00:06:57,793 --> 00:07:00,712 ठीक है। आज शायद जूनी की बारी है, बच्चे। 109 00:07:00,796 --> 00:07:04,049 माफ़ करना, लेकिन तुम्हें राजकुमारी मिलेगी। ठीक है? 110 00:07:04,550 --> 00:07:06,218 - यह लो, पकड़ लो। - शुक्रिया। 111 00:07:06,301 --> 00:07:07,386 प्यार तुम्हें। 112 00:07:07,886 --> 00:07:10,264 - आपको भी प्यार। - गुड नाइट। 113 00:07:10,347 --> 00:07:12,891 और अब उसकी बारी जिसने ड्रैगन जीता। 114 00:07:12,975 --> 00:07:15,853 - गुड नाइट। प्यार तुम्हें। - नाइट। आपको भी प्यार। 115 00:07:19,106 --> 00:07:21,275 और स्थानीय ख़बरों में, 116 00:07:21,358 --> 00:07:24,653 पैसडीना की गृहिणी, नैंसी हेनेसी की हैरतअंगेज़ हत्या को लगभग दो महीने हो चुके हैं। 117 00:07:24,736 --> 00:07:26,905 - नए खुलासों के बाद… - देखो, नैंस, तुम टीवी पर आ रही हो। 118 00:07:26,989 --> 00:07:29,199 …अब पीड़िता की अच्छी दोस्त, एलेनॉर बुशे भी 119 00:07:29,283 --> 00:07:31,869 जाँच के दायरे में एक संदिग्ध व्यक्ति मानी जा रही हैं। 120 00:07:31,952 --> 00:07:33,620 सूत्रों से हमें पता चला है कि जाँचकर्ता 121 00:07:33,704 --> 00:07:35,706 - पीड़िता के पति… - बकवास। किस सबूत के आधार पर? 122 00:07:35,789 --> 00:07:38,083 …रॉबर्ट हेनेसी की फिर से जाँच कर रहे हैं। 123 00:07:38,166 --> 00:07:41,378 उनकी टिप्पणी के लिए आज मिस बुशे और मिस्टर हेनेसी से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया, 124 00:07:41,461 --> 00:07:44,089 लेकिन हमें बताया गया है कि कल हेनेसी परिवार की तरफ़ से… 125 00:07:44,173 --> 00:07:46,383 - मैरी, मैरी, विचित्र मैरी। - …एक बयान दिया जा सकता है। 126 00:07:46,466 --> 00:07:48,260 - तुम्हारा बग़ीचा कैसे लहलहाता है? - हैलो! 127 00:07:48,343 --> 00:07:53,682 चाँदी की घंटियाँ और सीपों की सजावट और सुंदर युवतियाँ, एक पंक्ति में खड़ी हुईं। 128 00:07:55,726 --> 00:07:57,644 तुमने कहा था कि तुम्हारी फ़्लाइट कल है। तुम यहाँ क्या… 129 00:07:57,728 --> 00:08:00,022 सुबह का कार्यक्रम रद्द हो गया था, तो मैं स्टैंडबाय टिकट लेकर आ गया। 130 00:08:00,105 --> 00:08:01,523 मैं तुम्हें मिलकर बताना चाहता था। 131 00:08:02,774 --> 00:08:03,775 मुझे नौकरी मिल गई। 132 00:08:04,776 --> 00:08:05,777 वाह। 133 00:08:05,861 --> 00:08:07,362 स्थायी नियुक्ति का रास्ता खुल गया, जान। 134 00:08:07,863 --> 00:08:09,156 डीन ने मुझे लंच पर बताया। 135 00:08:09,239 --> 00:08:12,284 पता चला कि दूसरे उम्मीदवारों का प्रदर्शन बहुत ख़राब रहा और उन्हें मैं बहुत पसंद आया। 136 00:08:12,367 --> 00:08:13,535 मेरा मतलब, तुम कैसे पसंद नहीं आते? 137 00:08:13,619 --> 00:08:15,454 वे सच में मेरे काम को समझते हैं। 138 00:08:15,537 --> 00:08:17,998 बधाई हो। मेरा मतलब, यह शानदार है। 139 00:08:18,081 --> 00:08:19,333 "यह शानदार है"? 140 00:08:19,416 --> 00:08:22,544 सीज़र युद्ध के मैदान से जीतकर वापस लौट रहा है, 141 00:08:22,628 --> 00:08:25,881 अपने सैनिकों का सरेआम प्रदर्शन कर रहा है, और तुम कहती हो, "यह शानदार है"? 142 00:08:25,964 --> 00:08:28,425 माफ़ करना। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। 143 00:08:29,259 --> 00:08:31,929 विजयी नायक की जय हो! 144 00:08:34,306 --> 00:08:35,349 तो नौकरी कब से शुरू करनी है? 145 00:08:35,432 --> 00:08:36,892 अगस्त से। 146 00:08:36,975 --> 00:08:38,519 और हमारे पास फ़ैसला करने के लिए कितना समय है? 147 00:08:39,602 --> 00:08:40,812 कैसा फ़ैसला? 148 00:08:40,895 --> 00:08:43,482 कि हम पूरे परिवार के साथ ओहायो जाएँगे या नहीं। 149 00:08:44,358 --> 00:08:46,193 मैं आज तक कभी ओहायो नहीं गई। 150 00:08:46,276 --> 00:08:48,403 बकआइज़, स्पेगेटी पर मसालेदार चिली सॉस… तुम्हें वहाँ अच्छा लगेगा। 151 00:08:48,487 --> 00:08:49,655 जान, मैं मज़ाक़ नहीं कर रही हूँ। 152 00:08:49,738 --> 00:08:51,990 अब जाकर आर्टी अपने स्कूल में घुलमिल पाई है। 153 00:08:52,074 --> 00:08:54,826 और जूनी बस… उसे अपनी पियानो क्लास बहुत पसंद है। 154 00:08:54,910 --> 00:08:56,328 - मार्कस… - मार्कस अब बड़ा हो चुका है। 155 00:08:56,411 --> 00:08:58,163 और लड़कियों की ज़रूरतें हमेशा सबसे पहले नहीं रखी जा सकतीं। 156 00:08:58,247 --> 00:09:00,082 मैं भी इस परिवार का हिस्सा हूँ, समझ रही हो? 157 00:09:00,165 --> 00:09:01,750 हमारे दोस्त भी यहीं रहते हैं। यह… 158 00:09:01,834 --> 00:09:03,669 क्या यह कोई मज़ाक़िया खेल चल रहा है? 159 00:09:03,752 --> 00:09:06,004 क्या मैं ग़लत घर में आ गया हूँ? 160 00:09:06,088 --> 00:09:07,548 यह नौकरी हमारा सपना है। 161 00:09:07,631 --> 00:09:09,758 मुझे लगता है कि अगर हालात थोड़े अलग होते तो यह… 162 00:09:09,842 --> 00:09:13,178 मेरा पिछ्ला काम एक घटिया दर्जे के कमबख़्त बैले के लिए प्रोग्राम नोट्स लिखने का था। 163 00:09:13,262 --> 00:09:15,305 मैं एक अध्येता हूँ। यह काम मेरे स्तर का नहीं है। 164 00:09:15,389 --> 00:09:16,974 ज़ाहिर है हमें पैसों की भी कितनी ज़रूरत है। 165 00:09:17,641 --> 00:09:19,351 तो, मैं काम कर सकती हूँ। 166 00:09:19,434 --> 00:09:21,687 - हमने हमेशा से यही सोचा था। - सच में? 167 00:09:21,770 --> 00:09:25,482 हाँ, जब मार्कस मेरे पेट में था। तुम्हें याद नहीं है? 168 00:09:25,566 --> 00:09:29,862 हमने… हमने चर्चा की थी कि जब वह छोटा होगा, तुम अपना करियर बनाओगे। 169 00:09:29,945 --> 00:09:32,447 लेकिन फिर उसके बाद मेरी बारी होगी। 170 00:09:32,531 --> 00:09:34,741 वह बरसों पहले की बात है। बहुत कुछ बदल गया है, मेअर। 171 00:09:34,825 --> 00:09:37,578 मैं… भगवान के लिए, उस समय मेरी पत्नी वह मनोरोगी, जेनी थी। 172 00:09:38,245 --> 00:09:39,872 मैं बस एक हल ढूँढने की कोशिश कर रही हूँ, तो… 173 00:09:39,955 --> 00:09:42,124 उस समस्या का हल, जो तुम ही पैदा कर रही हो। हद है! 174 00:09:43,375 --> 00:09:47,045 मेरी पेशेवर ज़िंदगी का सबसे ख़ास दिन और तुम्हारे लिए यह भी काफ़ी नहीं है। 175 00:09:47,129 --> 00:09:48,964 मेरी कामयाबी पर सबसे ख़ुश तुम होती थीं। 176 00:09:49,047 --> 00:09:51,300 बहुत ख़ूब, मैरी। बहुत अच्छा कर रही हो। 177 00:09:51,383 --> 00:09:53,510 मुझे माफ़ कर दो। मुझे माफ़ कर दो। 178 00:09:53,594 --> 00:09:55,846 तुम सही कह रहे हो। यह… मैं ख़ुश हूँ। 179 00:09:55,929 --> 00:09:57,014 - सच में? - हाँ। 180 00:09:57,097 --> 00:10:00,100 बस यह सब कुछ, मतलब, मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा जल्दी हो रहा है। 181 00:10:00,184 --> 00:10:02,102 यह हमारे लिए बहुत अच्छा होगा। 182 00:10:02,186 --> 00:10:03,896 हम वहाँ ख़ुश रहेंगे। मेरा यक़ीन करो। 183 00:10:03,979 --> 00:10:05,397 ठीक है। 184 00:10:09,234 --> 00:10:10,652 क्या तुम्हें मेरा मैसेज मिला था? 185 00:10:10,736 --> 00:10:13,322 - कौन सा मैसेज? - एलेनॉर के बारे में। 186 00:10:14,489 --> 00:10:16,742 अच्छा। मुझे लगा कि मैंने उसका जवाब दे दिया था। 187 00:10:18,577 --> 00:10:20,913 हमने एक दूसरे को बहुत भला-बुरा कह दिया। 188 00:10:20,996 --> 00:10:23,540 मुझे नहीं लगता कि हमारी इतनी बुरी लड़ाई पहले कभी भी हुई है। 189 00:10:23,624 --> 00:10:25,792 देखो, तुम दोनों के लिए थोड़ा दूर रहना अच्छा रहेगा। 190 00:10:25,876 --> 00:10:28,337 एक दूसरे पर इतना निर्भर होना अच्छी बात नहीं है। 191 00:10:31,131 --> 00:10:32,716 मैं बहुत थक गया हूँ। 192 00:10:32,799 --> 00:10:34,635 - तुम ऊपर आ रही हो? - हाँ, मैं अभी आती हूँ। 193 00:11:09,503 --> 00:11:12,005 बस एक। क्योंकि तुम अपने आपे में हो। 194 00:11:19,471 --> 00:11:21,473 एरमिन्ट्स 195 00:11:39,449 --> 00:11:42,119 मैरी को "गृहिणी" शब्द से हमेशा से नफ़रत थी। 196 00:11:43,287 --> 00:11:44,788 "होममेकर" से तो और भी ज़्यादा। 197 00:11:46,373 --> 00:11:50,586 इन शब्दों से उसकी दिनचर्या का वर्णन करना ना तो न्यायसंगत होता और ना ही सही। 198 00:11:51,753 --> 00:11:54,256 लेकिन अगर कोई उससे उसके समय का हिसाब माँगता, 199 00:11:55,007 --> 00:11:57,009 तो उसे जवाब देने में परेशानी होती। 200 00:11:57,593 --> 00:12:00,971 तथ्यों और विवरणों को याद रखना कभी उसके बस की बात नहीं रही। 201 00:12:02,055 --> 00:12:06,602 और जब तक उसकी सबसे अच्छी दोस्त की हत्या नहीं हुई, किसी ने भी उससे सवाल पूछने की ज़हमत नहीं उठाई। 202 00:12:06,685 --> 00:12:08,187 ध्यान से, यह गर्म है। 203 00:12:08,270 --> 00:12:09,271 शुक्रिया। 204 00:12:10,397 --> 00:12:13,192 मेअर। डिटेक्टिव गैंज़ कह रही हैं कि इन्हें हमसे कुछ सवाल पूछने हैं। 205 00:12:13,775 --> 00:12:14,776 ठीक है। 206 00:12:14,860 --> 00:12:16,195 बस कुछ ही सवाल हैं। 207 00:12:17,946 --> 00:12:18,947 हे। 208 00:12:21,200 --> 00:12:25,120 मिस्टर हेनेसी और मिस बुशे के बीच के अफ़ेयर के बारे में 209 00:12:25,204 --> 00:12:26,788 आपको पहली बार कब पता चला? 210 00:12:26,872 --> 00:12:28,373 - कल सुबह। - मैरी ने कल ही मुझे बताया। 211 00:12:28,457 --> 00:12:30,834 और जहाँ तक आपको पता है, उस रिश्ते की शुरुआत कब हुई? 212 00:12:30,918 --> 00:12:32,127 नैंसी की मौत के बाद। 213 00:12:32,211 --> 00:12:34,505 - आपको पूरा यक़ीन है? - बिल्कुल। 214 00:12:34,588 --> 00:12:38,967 जो एलेनॉर ने किया, वह बहुत ग़लत है, लेकिन वह पुराना क्रश है। 215 00:12:39,051 --> 00:12:41,845 वह… वह दुःख के इस पल में बह गई। 216 00:12:43,180 --> 00:12:44,681 वे साथ में भागने नहीं वाले हैं। 217 00:12:45,849 --> 00:12:47,518 वह कुछ नहीं है। 218 00:12:47,601 --> 00:12:51,271 क्या आप दोनों में से किसी ने भी कभी उन्हें अपना आपा खोते, हिंसक होते हुए देखा है? 219 00:12:51,355 --> 00:12:54,274 एलेनॉर? नहीं। नहीं। 220 00:12:55,192 --> 00:12:56,568 बेशक, लेकिन रॉबर्ट… 221 00:12:58,237 --> 00:13:00,072 जब वह थोड़ी शराब पी लेता है, वह थोड़ा तुनकमिज़ाज हो जाता है। 222 00:13:00,155 --> 00:13:01,490 तुनकमिज़ाज कैसे? 223 00:13:01,573 --> 00:13:05,702 रॉबर्ट… कैसे बताऊँ? वह अपनी मनचाही चीज़ें पाने का आदी है। 224 00:13:05,786 --> 00:13:08,664 मेरा मतलब, आप उससे मिल चुकी हैं। वह ख़ूबसूरत, अमीर और बिगड़ा हुआ है। 225 00:13:08,747 --> 00:13:11,583 काफ़ी महँगी जगहों पर पढ़ा है, लेकिन दुःख की बात है कि नतीजा कुछ ख़ास नहीं निकला। 226 00:13:12,417 --> 00:13:17,840 और जब चीज़ें उसके मुताबिक नहीं होती हैं… हाँ, मैंने उसे… कठोर प्रतिक्रिया देते हुए देखा है। 227 00:13:18,507 --> 00:13:21,301 - उसने नैंसी को एक ख़त लिखा था। - कैसा ख़त? 228 00:13:21,385 --> 00:13:23,053 रॉबर्ट को अफ़ेयर के बारे में पता था। 229 00:13:23,637 --> 00:13:27,140 उसने ऐसा दिखाया जैसे उसे नहीं पता, पर उसे पता था। 230 00:13:27,224 --> 00:13:31,979 और उनके बीच लड़ाई हो गई और नैंसी उससे डर गई थी। 231 00:13:32,646 --> 00:13:34,523 इसलिए रॉबर्ट को ख़त लिखकर उससे माफ़ी माँगनी पड़ी। 232 00:13:34,606 --> 00:13:36,441 एलेनॉर ने मुझे कल बताया। 233 00:13:37,734 --> 00:13:38,735 मैं इसकी जाँच करूँगी। 234 00:13:39,403 --> 00:13:43,073 क्या आपने नैंसी के सौतेले पिता की जाँच की? स्कॉट की? 235 00:13:43,657 --> 00:13:45,075 आप मिसर रीड की बात कर रही हैं? 236 00:13:45,158 --> 00:13:49,246 हाँ। आपको पता है कि नैंसी के बचपन में उसने नैंसी का यौन शोषण किया था? 237 00:13:49,329 --> 00:13:50,581 क्या आपने इसकी जाँच की है? 238 00:13:50,664 --> 00:13:52,291 हम मिस्टर रीड से सम्पर्क कर चुके हैं 239 00:13:52,374 --> 00:13:55,085 और उन्होंने हमें बताया कि उनका मिसेज़ हेनेसी से 20 सालों से 240 00:13:55,169 --> 00:13:56,962 कोई सम्पर्क नहीं है। 241 00:13:57,045 --> 00:13:58,589 अगर आपके पास कोई और जानकारी है तो बताइए। 242 00:13:58,672 --> 00:14:00,924 मुझे बस इतना पता है कि नैंसी उससे डरती थी। 243 00:14:01,758 --> 00:14:04,553 नैंसी ने उसका स्केच अपनी स्क्रैपबुक में बनाया था। 244 00:14:04,636 --> 00:14:05,804 और वह… वह… 245 00:14:06,305 --> 00:14:07,806 यह साफ़ ज़ाहिर है कि वह उससे डरती थी। 246 00:14:09,183 --> 00:14:10,517 ठीक है। 247 00:14:11,518 --> 00:14:12,686 "ठीक है"? 248 00:14:13,812 --> 00:14:16,565 ये वे बातें हैं जिनके आधार पर आप आगे बढ़ सकती हैं, डिटेक्टिव, ठीक है? 249 00:14:16,648 --> 00:14:18,567 इन दोनों मर्दों में से किसी ने मेरी दोस्त की हत्या की है। 250 00:14:19,401 --> 00:14:21,069 आपको इतना यक़ीन कैसे है कि वह कोई मर्द ही था? 251 00:14:22,070 --> 00:14:23,405 क्या आप… 252 00:14:23,488 --> 00:14:26,366 डिटेक्टिव गैंज़, मेरी पत्नी आपको अपना बहुत समय दे चुकी है। 253 00:14:26,450 --> 00:14:30,204 और मैं इसकी क़द्र करती हूँ। मैं बस… मेरे पास बस एक और सवाल है। 254 00:14:31,205 --> 00:14:33,916 उस रात आप डिनर करके वहाँ से कितने बजे निकली थीं? 255 00:14:33,999 --> 00:14:35,417 जैसा कि मैंने बताया, लगभग नौ बजे होंगे। 256 00:14:35,501 --> 00:14:38,253 अगर कोई बारटेंडर कहे कि बाक़ी दोनों महिलाओं के जाने के बाद उसने आपको 257 00:14:38,921 --> 00:14:41,882 तीन या चार ड्रिंक दी थीं, तो वह झूठ बोल रहा होगा ना? 258 00:14:42,966 --> 00:14:44,718 शायद मैं ड्रिंक लेने के लिए कुछ देर वहाँ रुक गई थी। 259 00:14:44,801 --> 00:14:48,555 उसने हमें बताया कि उसे, उसके शब्दों में, "आपको किसी तरह ऊबर में बिठाना पड़ा।" 260 00:14:48,639 --> 00:14:51,433 क्या यह मुमकिन है कि उस रात के कुछ हिस्से आपको याद नहीं हैं? 261 00:14:52,684 --> 00:14:55,187 मेरी पत्नी साढ़े दस बजे घर आई थी और सीधा सोने चली गई थी। 262 00:14:55,270 --> 00:14:56,772 मैं पूरी रात उसके साथ था। 263 00:14:58,065 --> 00:15:00,984 - ऊप्स। मैं कर लूँगी। - ठीक है। ठीक है। 264 00:15:05,364 --> 00:15:07,407 तो, क्या मुझे किसी वकील को बुलाने की ज़रूरत है? 265 00:15:08,075 --> 00:15:10,244 शांत हो जाइए। हमारा काम हो गया है। 266 00:15:28,554 --> 00:15:30,556 क्या यही वह स्क्रैपबुक है? 267 00:15:31,139 --> 00:15:33,016 जिसका ज़िक्र तुमने डिटेक्टिव से किया था? 268 00:15:33,100 --> 00:15:37,020 हाँ। तुमने ज़रूर नैंसी को रिहर्सल वग़ैरह में चित्र बनाते हुए देखा होगा। 269 00:15:37,771 --> 00:15:40,482 मुमकिन है। क्या पुलिस इसे देख चुकी है? 270 00:15:40,566 --> 00:15:42,150 हाँ, उन्हें नहीं लगा इसमें कुछ काम का है। 271 00:15:43,360 --> 00:15:45,112 - कुछ काम का है? - हाँ, मुझे तो लगता है। 272 00:15:45,195 --> 00:15:48,907 लेकिन तुमने देखा कि जब मैंने चित्र की बात उठाई, तो डिटेक्टिव गैंज़ ने मुझे नज़रअंदाज़ कर दिया। 273 00:15:49,491 --> 00:15:53,453 मुझे बस ऐसा लगता है कि अगर मुझे कुछ पक्की जानकारी मिल जाए… 274 00:15:53,537 --> 00:15:55,247 ताकि एलेनॉर पर से शक की सुई हट जाए। 275 00:15:55,330 --> 00:15:57,374 मैं बस जानना चाहती हूँ कि नैंसी के साथ क्या हुआ था। 276 00:16:01,253 --> 00:16:05,382 मैंने ओहायो के रियल एस्टेट एजेंट के साथ फ़ोन पर बात करने का समय तय किया हुआ है। 277 00:16:05,465 --> 00:16:06,884 बशर्ते तुम नहीं चाहती हों कि मैं उसे रद्द करूँ। 278 00:16:09,469 --> 00:16:10,679 नहीं। नहीं। 279 00:16:15,058 --> 00:16:16,143 अब इसे एक तरफ़ रख दो। 280 00:16:16,727 --> 00:16:19,188 लग रहा था कि डिटेक्टिव इस मामले को अच्छे से सम्भाल रही है। 281 00:16:20,105 --> 00:16:21,607 उसे अपना काम करने दो। 282 00:16:46,298 --> 00:16:49,092 नैंसी, तुम मुझसे क्या कहने की कोशिश कर रही हो? 283 00:16:49,760 --> 00:16:52,679 मैरी कभी भी ईश्वर के अस्तित्व पर विश्वास नहीं कर सकी। 284 00:16:53,472 --> 00:16:56,767 लेकिन उन दुर्लभ, सिहरन भरे निर्णायक पलों में, 285 00:16:56,850 --> 00:17:01,230 उसे साफ़ महसूस होता था कि कोई ऊर्जावान शक्ति उसे रास्ता दिखा रही है। 286 00:17:02,064 --> 00:17:06,984 और जून की उस गर्म दोपहर में, मैरी को फिर से उस ऊर्जा की सक्रियता महसूस हुई। 287 00:17:07,653 --> 00:17:09,029 या शायद वह नैंसी थी। 288 00:17:09,530 --> 00:17:10,989 या एडेरल का असर। 289 00:17:11,073 --> 00:17:12,406 लेकिन नतीजा मिल गया। 290 00:17:18,288 --> 00:17:20,790 कटैलस छठवाँ भाग 291 00:17:25,878 --> 00:17:27,548 तुम मुझे हज़ार-हज़ार बार चूमोगी। 292 00:17:30,133 --> 00:17:31,385 फिर हम दोनों गिनती भूल जाएँगे, 293 00:17:31,468 --> 00:17:32,761 ताकि कोई अकेला पुरुष ईर्ष्या से ना भर जाए, 294 00:17:32,845 --> 00:17:34,263 जब उसे पता चले कि हमारा प्यार कितना गहरा है। 295 00:18:02,291 --> 00:18:03,458 सिलेक्टेड कटैलस अ न्यू ट्रांसलेशन 296 00:18:03,542 --> 00:18:05,544 डॉ. हॉवर्ड सिम्पसन, पीएचडी 297 00:18:15,929 --> 00:18:18,807 "मुझे हज़ार बार चूमो, फिर सौ बार, 298 00:18:18,891 --> 00:18:21,810 फिर दोबारा हज़ार बार, फिर दोबारा सौ बार, 299 00:18:21,894 --> 00:18:24,521 फिर एक और हज़ार बार, और फिर एक और सौ बार।" 300 00:18:24,605 --> 00:18:28,734 "तुम मुझे हज़ार-हज़ार बार चूमोगी, 301 00:18:29,484 --> 00:18:31,153 फिर हम दोनों गिनती भूल जाएँगे। 302 00:18:31,904 --> 00:18:37,242 ताकि कोई अकेला पुरुष ईर्ष्या से ना भर जाए, जब उसे पता चले कि हमारा प्यार कितना गहरा है।" 303 00:18:38,076 --> 00:18:42,581 प्राचीन भाषाओं पर तुम्हारी पकड़ बस… यह सचमुच प्रेरणादायक है। 304 00:18:43,332 --> 00:18:49,963 एक छोटी सी बात। मुझे लगता है "कन्टरबो" का मतलब "भूल जाना" से ज़्यादा "असमंजस में होना" होता है। 305 00:19:00,182 --> 00:19:02,851 - जेनी और मेरा रिश्ता ख़त्म हो चुका है। - क्या वह यह जानती है? 306 00:19:02,935 --> 00:19:04,102 वह एक बीमार औरत है। 307 00:19:05,771 --> 00:19:08,941 और मुझे यह नहीं कहना चाहिए, पर उसे एक पति की ज़रूरत नहीं है। 308 00:19:09,024 --> 00:19:10,275 उसे डॉक्टर की ज़रूरत है। 309 00:19:11,527 --> 00:19:13,946 जब वह थोड़ी और स्थिर हो जाएगी, तब मैं उससे रिश्ता ख़त्म कर लूँगा। 310 00:19:26,250 --> 00:19:27,876 - हैलो, जेनी। - मैरी, क्या वह अंदर हैं? 311 00:19:38,095 --> 00:19:40,430 तुम मुझे हज़ार-हज़ार बार चूमोगी 312 00:19:55,362 --> 00:19:58,115 बहुत बढ़िया। वह सूची भेज दो ताकि मैं अपनी पत्नी से बात कर सकूँ। 313 00:19:58,615 --> 00:20:00,200 शुक्रिया, रीटा। तुम फ़रिश्ता हो। 314 00:20:01,952 --> 00:20:03,871 मुझे शायद मेरा ख़ुद का ऑफ़िस मिलने वाला है। 315 00:20:03,954 --> 00:20:05,581 मुझे यह नैंसी की स्क्रैपबुक में मिला। 316 00:20:08,584 --> 00:20:09,835 यह क्या है? 317 00:20:10,502 --> 00:20:13,046 यह तुम्हारी "कटैलस" का एक पन्ना है। 318 00:20:13,714 --> 00:20:14,923 ठीक है, क्या दिखा रही हो? 319 00:20:15,591 --> 00:20:17,843 उसी पंक्ति के नीचे लाइन खींची हुई है। 320 00:20:19,636 --> 00:20:20,637 यह अच्छी पंक्ति है। 321 00:20:21,388 --> 00:20:25,893 हॉवर्ड, नैंसी को एक पुराने रोमन कवि के तुम्हारे अनुवाद की 322 00:20:25,976 --> 00:20:27,603 इतनी कम प्रचलित किताब कैसे मिली? 323 00:20:27,686 --> 00:20:29,062 मुझे नहीं पता। यह अमेज़ॉन पर है। 324 00:20:29,146 --> 00:20:32,524 इसकी लगभग ना के बराबर प्रतियाँ छपी थीं। किसी ने यह किताब नहीं पढ़ी। 325 00:20:32,608 --> 00:20:34,735 मुझे नहीं पता। शायद मैंने उसे एक प्रति दे दी हो। मुझे याद नहीं है। 326 00:20:41,491 --> 00:20:43,827 तुमने नैंसी को कविताओं की किताब दी? 327 00:20:45,495 --> 00:20:46,747 हाँ। 328 00:20:47,331 --> 00:20:52,085 हाँ, हम रिहर्सल के समय बातें कर रहे थे और बातचीत मेरे काम की तरफ़ मुड़ गई, 329 00:20:52,169 --> 00:20:53,629 और मैंने कहा मैं एक प्रति ले आऊँगा। 330 00:20:53,712 --> 00:20:54,755 ताज्जुब है उसने किताब पढ़ ली। 331 00:20:54,838 --> 00:20:55,839 मैरी, तुम ठीक हो? 332 00:20:55,923 --> 00:20:57,591 मुझे बता दो क्या मामला है, हॉवर्ड। 333 00:20:57,674 --> 00:20:59,259 मैं भी तुमसे यही सवाल पूछ सकता हूँ। 334 00:20:59,343 --> 00:21:01,345 तुमने उसे यह किताब क्यों दी थी? 335 00:21:05,432 --> 00:21:08,310 मैरी, तुम्हारी पुतलियाँ बहुत फैल गई हैं। 336 00:21:09,061 --> 00:21:11,730 हम इस रास्ते से पहले भी गुज़र चुके हैं। मुझे लगा था हम इसे पीछे छोड़ आए हैं। 337 00:21:11,813 --> 00:21:13,315 क्या तुम फिर से वे गोलियाँ ले रही हो? 338 00:21:13,398 --> 00:21:14,733 तुम बात को टला रहे हो। तुम नहीं… 339 00:21:14,816 --> 00:21:16,860 मैरी, हमें फिर से नियंत्रण नहीं खोना है। 340 00:21:16,944 --> 00:21:19,238 याद है जब पिछली बार तुम बेक़ाबू हो गई थीं तो क्या हुआ था? 341 00:21:19,321 --> 00:21:20,572 हम कितने डर गए थे? 342 00:21:20,656 --> 00:21:23,534 - नहीं, अब… नहीं, अब हालात अलग हैं। - तुमने हमारे बच्चों को ख़तरे में डाल दिया था। 343 00:21:23,617 --> 00:21:26,745 भगवान का शुक्र है जूनी को कुछ नहीं हुआ। अगली बार हम शायद इतने ख़ुशक़िस्मत ना हों। 344 00:21:42,010 --> 00:21:44,930 मैरी उस बात के बारे में बार-बार सोचती रही। 345 00:21:45,013 --> 00:21:48,934 उसने उसे हर तरह से समझने की कोशिश की, फिर भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। 346 00:21:49,017 --> 00:21:52,479 नैंसी और हॉवर्ड। हॉवर्ड और नैंसी। 347 00:21:54,106 --> 00:21:57,067 मैरी को हॉवर्ड बिल्कुल अजनबी लग रहा था। 348 00:21:57,150 --> 00:22:00,737 पर साथ ही हूबहू वही, जैसे हॉवर्ड की कोई नक़ल हो। 349 00:22:03,365 --> 00:22:05,325 क्या उससे हमेशा ऐसी ही ख़ुशबू आती थी? 350 00:22:35,189 --> 00:22:37,524 क्या नैंसी की भी नक़ल की गई थी? 351 00:22:38,901 --> 00:22:41,069 असली नैंसी हेनेसी कौन थी? 352 00:22:50,913 --> 00:22:52,623 वह कमबख़्त बैले। 353 00:22:54,374 --> 00:22:55,375 वह रात। 354 00:22:59,463 --> 00:23:01,381 उसे उस रात ही समझ जाना चाहिए था। 355 00:23:16,438 --> 00:23:18,524 मैरी को उसी समय हॉवर्ड से बात कर लेनी चाहिए थी… 356 00:23:21,360 --> 00:23:23,946 …लेकिन उसका मिज़ाज ठीक नहीं था। 357 00:23:28,575 --> 00:23:30,702 नैंसी ही ज़्यादा घबराई हुई लग रही थी। 358 00:23:33,038 --> 00:23:34,623 यह नैंसी हेनेसी का नम्बर है। 359 00:23:34,706 --> 00:23:36,917 इस समय मैं आपका फ़ोन उठाने में असमर्थ हूँ। 360 00:23:37,000 --> 00:23:40,003 और फ़िक्र अक्सर अपनी जिज्ञासा को सही ठहराने का अच्छा बहाना बन जाती है। 361 00:23:52,474 --> 00:23:55,727 24 घंटे खुला 362 00:24:11,618 --> 00:24:12,995 उसके आँसू असली थे। 363 00:24:14,162 --> 00:24:15,247 मैरी? 364 00:24:16,707 --> 00:24:18,667 - बाक़ी सब कुछ झूठ था। - हे। 365 00:24:18,750 --> 00:24:21,628 - बिल्कुल मैरी के मुँह पर बोला गया। - हे। सब ठीक है। सब ठीक है। 366 00:24:22,754 --> 00:24:23,797 कोई बात नहीं। 367 00:24:23,881 --> 00:24:26,133 जब रॉबर्ट शराब पीता है, वह बिल्कुल अलग इंसान बन जाता है। 368 00:24:26,216 --> 00:24:29,344 पता नहीं आज रात उसे किस बात पर इतना ग़ुस्सा आया, पर मुझे वहाँ से निकल जाना ही ठीक लग रहा था। 369 00:24:29,428 --> 00:24:30,971 मैंने कुछ भी सोचा नहीं था, मैं बस गाड़ी चलाती रही। 370 00:24:33,182 --> 00:24:36,894 तुम मेरे या एलेनॉर के बजाय हॉवर्ड के पास क्यों गईं? 371 00:24:38,604 --> 00:24:40,314 मैं नहीं चाहती थी कि तुम रॉबर्ट से नफ़रत करो। 372 00:24:42,107 --> 00:24:43,358 हॉवर्ड को तो वह पहले से पसंद नहीं है। 373 00:24:43,442 --> 00:24:47,154 साथ ही, उसे थोड़ा अनुभव है… समझ रही हो। 374 00:24:50,824 --> 00:24:54,036 हद है, मैं कोई हेरोइन की आदी नहीं थी। 375 00:24:54,119 --> 00:24:56,079 मुझे बस थोड़े और घंटे जागने की ताक़त चाहिए होती थी। 376 00:24:56,163 --> 00:24:59,541 - कॉलेज में यह हम सब ने किया है। - हाँ, मैं जानती हूँ। मैं जानती हूँ। मैं… 377 00:24:59,625 --> 00:25:02,211 वैसे, हॉवर्ड ने मेरी कुछ ख़ास मदद नहीं की। 378 00:25:02,294 --> 00:25:05,631 मेरा मतलब… मैं बस हताश थी। 379 00:25:05,714 --> 00:25:07,633 तो क्या तुम घर जाने वाली हो? 380 00:25:07,716 --> 00:25:09,384 मतलब, कभी भी? उम्मीद तो है। 381 00:25:10,469 --> 00:25:12,179 क्यों ना आज रात तुम हमारे साथ रहो? 382 00:25:12,262 --> 00:25:13,305 - नहीं। - हाँ। 383 00:25:13,388 --> 00:25:15,307 नहीं, नहीं, नहीं। मैं… 384 00:25:15,390 --> 00:25:17,643 मैं शायद बस… मैं ओहाय चली जाऊँगी, शायद। 385 00:25:17,726 --> 00:25:18,977 ठीक है। 386 00:25:22,689 --> 00:25:25,609 मेअर, आज के दिन की शुरुआत इतनी अच्छी हुई थी। और फिर यह बस… 387 00:25:25,692 --> 00:25:28,237 और फिर इसका अंत ऐसा हुआ कि तुम और तुम्हारी सबसे अच्छी दोस्त 388 00:25:28,320 --> 00:25:31,990 नॉर्म्स के पूरे हॉट केक मेन्यू पर टूट पड़े। 389 00:25:32,074 --> 00:25:34,618 आज रात के बारे में तुम्हें यही याद रहेगा, है ना? 390 00:25:35,327 --> 00:25:37,996 बढ़िया। हमें अभी और भी काम करना है, तो… 391 00:25:38,080 --> 00:25:41,124 सर, क्या हमें हॉट केक्स का मेन्यू मिल सकता है प्लीज़? 392 00:25:41,208 --> 00:25:44,753 और प्यारी मैरी, हमारी रहमदिल मैरी, जिसका दिल सबके लिए लहूलुहान रहता है, 393 00:25:44,837 --> 00:25:47,005 उसने सच में उस फालतू बकवास को सच मान लिया। 394 00:25:49,049 --> 00:25:51,093 हे, बच्चे। तुम जागे हुए क्यों हो? 395 00:25:51,176 --> 00:25:52,469 मुझे नींद नहीं आई। 396 00:25:52,553 --> 00:25:55,514 अह-ओह। तुम तो घोड़े बेचकर सोते हो। 397 00:25:57,224 --> 00:25:58,225 हाँ, कोई ख़ास बात नहीं है। 398 00:25:58,308 --> 00:25:59,935 ठीक है। कैसी ख़ास बात नहीं है? 399 00:26:02,896 --> 00:26:04,356 पहले, वादा कीजिए कि आप ग़ुस्सा नहीं करेंगी। 400 00:26:05,899 --> 00:26:07,025 पक्का वादा। 401 00:26:10,487 --> 00:26:13,615 बात एलेनॉर आंटी की है। मैंने सुना आज उस डिटेक्टिव ने क्या कहा। 402 00:26:14,908 --> 00:26:15,909 तुम सुन रहे थे? 403 00:26:15,993 --> 00:26:19,329 मुझे पता है कि पुलिस वालों को लगता है कि उन्होंने नैंसी आंटी की हत्या की है, और… 404 00:26:21,957 --> 00:26:23,083 मुझे पता है कि उन्होंने हत्या नहीं की। 405 00:26:27,588 --> 00:26:29,047 तुम्हें यह कैसे पता है, मार्कस? 406 00:26:29,673 --> 00:26:31,383 क्योंकि जिस रात नैंसी की मौत हुई थी… 407 00:26:33,468 --> 00:26:34,845 वह मेरे साथ थीं। 408 00:26:34,928 --> 00:26:36,138 वह कौन? 409 00:26:36,221 --> 00:26:39,391 एलेनॉर। वह मुझे लेने वैन नाइज़ आई थीं। 410 00:26:40,100 --> 00:26:41,518 तुम वैन नाइज़ में क्या कर रहे थे? 411 00:26:42,978 --> 00:26:45,397 हाँ, जानता हूँ वहाँ जाना बेवक़ूफ़ी थी, पर मुझे एक लड़के के पैसे चुकाने थे और उसने… 412 00:26:45,480 --> 00:26:46,773 उसने कहा कि हम कुछ रास्ता निकाल लेंगे। 413 00:26:46,857 --> 00:26:48,483 हद है, मार्कस। तुम फिर से जुआ खेल रहे हो? 414 00:26:48,567 --> 00:26:50,652 मैंने जुआ सिर्फ़ इसलिए खेला ताकि मुझे आप लोगों से पैसे ना माँगने पड़ें। 415 00:26:50,736 --> 00:26:51,737 क्या? 416 00:26:51,820 --> 00:26:53,488 आप और डैड हमेशा पैसों को लेकर परेशान रहते हैं। 417 00:26:53,572 --> 00:26:56,575 - तुम प्रोबेशन पर हो। क्या तुम समझते हो… - मॉम। ठीक है, मॉम। आपने वादा किया था। 418 00:27:00,454 --> 00:27:02,372 वे मुझे पैसे चुकाए बिना जाने नहीं दे रहे थे। 419 00:27:02,456 --> 00:27:06,960 हे भगवान। तो तुमने एलेनॉर को फ़ोन किया? 420 00:27:07,044 --> 00:27:08,962 मेरे जानने वालों में सिर्फ़ वही हैं जिनके पास इतने पैसे हैं। 421 00:27:09,046 --> 00:27:10,547 उसने तुम्हारे बुकी को पैसे दिए? 422 00:27:10,631 --> 00:27:15,177 पुलिस को लगता है कि उन्होंने नैंसी आंटी को मारा है, और मैं उनके कहीं और होने का एकमात्र गवाह हूँ। 423 00:27:15,969 --> 00:27:17,137 वह तुम्हें बचा रही है। 424 00:27:17,221 --> 00:27:19,932 मुझे सच में नहीं पता कि अगर वह नहीं आतीं तो उस रात क्या होता। 425 00:27:20,015 --> 00:27:21,934 लेकिन मैं उन्हें मुसीबत में पड़ते नहीं देख सकता, और… 426 00:27:22,017 --> 00:27:22,935 बच्चे। 427 00:27:23,018 --> 00:27:25,229 - मुझे बस… मुझे नहीं पता मैं क्या करूँ। - बच्चे, कोई बात नहीं। 428 00:27:25,312 --> 00:27:28,774 - मॉम, मुझे नहीं पता मैं क्या करूँ। - इधर आओ। सब ठीक है। 429 00:27:28,857 --> 00:27:31,527 मैं बस नहीं चाहता कि मेरी वजह से आपकी और एली आंटी की दोस्ती टूटे। 430 00:27:31,610 --> 00:27:34,154 हमारी दोस्ती कभी नहीं टूटेगी। 431 00:27:35,531 --> 00:27:37,866 हम पहले ही बहुत कुछ झेल चुके हैं… 432 00:27:37,950 --> 00:27:39,576 - हाँ। - …वह और मैं। है ना? 433 00:27:39,660 --> 00:27:42,162 तुम एक अच्छे इंसान हो, तुम्हें पता है ना? 434 00:27:43,413 --> 00:27:45,290 बस अगली बार प्लीज़ मुझे फ़ोन करना, ठीक है? 435 00:27:45,374 --> 00:27:47,042 जानता हूँ। घर आने पर मैं आपको बताने ही वाला था। 436 00:27:47,125 --> 00:27:50,170 बस हुआ यह कि… आप सो रही थीं और डैड घर पर नहीं थे। 437 00:27:51,213 --> 00:27:52,214 तुम्हारा क्या मतलब… 438 00:27:53,090 --> 00:27:54,383 डैड कहाँ थे? 439 00:27:54,466 --> 00:27:56,885 पता नहीं। उनकी कार सड़क पर नहीं थी। 440 00:28:06,186 --> 00:28:08,438 - मॉम? - माफ़ करना, सब ठीक है। बस… 441 00:28:09,898 --> 00:28:11,775 क्यों ना तुम जाकर थोड़ी नींद ले लो, ठीक है? 442 00:28:12,359 --> 00:28:14,736 इस बारे में हम कल बात करेंगे। कोई बात नहीं। 443 00:28:27,791 --> 00:28:29,459 हॉवर्ड हर चीज़ के बारे में झूठ बोल रहा है। 444 00:28:38,969 --> 00:28:41,013 उसने पुलिस वालों से कहा कि वह घर पर था। 445 00:28:44,558 --> 00:28:45,893 वह घर से कब गया था? 446 00:28:52,608 --> 00:28:53,984 उसने वह ब्लेज़र पहना हुआ था। 447 00:30:31,498 --> 00:30:33,458 तुमने वह मेरी दी हुई क्लैडा अँगूठी पहनी हुई है? 448 00:30:33,542 --> 00:30:35,794 तुमने ही मुझसे कहा था कि यह मुझे सम्भालकर रखेगी, है ना? 449 00:30:57,441 --> 00:30:59,401 तुम नाराज़ लग रही हो। क्या तुम नाराज़ हो? 450 00:30:59,902 --> 00:31:02,154 हाँ, मैं नाराज़ हूँ… तुमसे, नैंसी। 451 00:31:04,656 --> 00:31:08,202 क्या हमारी दोस्ती तुम्हारे लिए इतनी कम मायने रखती थी? 452 00:31:08,869 --> 00:31:10,412 तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती हो? 453 00:31:10,495 --> 00:31:11,997 वैसे, तुमने भी यही किया था। 454 00:31:12,664 --> 00:31:14,124 हॉवर्ड की पत्नी के साथ। 455 00:31:17,878 --> 00:31:21,673 क्या? नहीं, वह बिल्कुल अलग स्थिति थी। 456 00:31:21,757 --> 00:31:22,966 कैसे? 457 00:32:34,830 --> 00:32:35,831 कौन है वहाँ? 458 00:32:36,832 --> 00:32:37,875 जेनी? 459 00:32:38,709 --> 00:32:39,751 क्या मैं तुम्हें जानती हूँ? 460 00:32:39,835 --> 00:32:40,836 मैं मैरी हूँ। 461 00:32:41,879 --> 00:32:43,255 मैरी मैककॉर्मैक। 462 00:32:46,508 --> 00:32:48,177 हे भगवान। मैरी। 463 00:32:50,429 --> 00:32:54,558 - इस तरह अचानक आपके पास आने के लिए माफ़ करना। - तुमने मुझे कैसे ढूँढा? 464 00:32:55,475 --> 00:32:59,104 मैं आपको फ़ेसबुक पर फ़ॉलो करती हूँ, और यह स्वीकारना मेरे लिए शर्मिंदगी भरा है। 465 00:32:59,938 --> 00:33:02,024 क्या हॉवर्ड ने तुम्हें यहाँ भेजा है? क्या वह जानता है मैं कहाँ रहती हूँ? 466 00:33:02,691 --> 00:33:03,942 उसे नहीं पता मैं यहाँ आई हूँ। 467 00:33:23,086 --> 00:33:24,338 क्या हुआ, मैरी? 468 00:33:26,507 --> 00:33:28,008 मैं सच में यह करने जा रही हूँ। 469 00:33:28,091 --> 00:33:29,968 जब आप और हॉवर्ड… 470 00:33:30,969 --> 00:33:32,304 नहीं, मैं क्या कहने की कोशिश कर रही हूँ? 471 00:33:34,723 --> 00:33:36,558 जब आपने और हॉवर्ड ने पहले डेट करना शुरू किया था… 472 00:33:39,311 --> 00:33:40,979 क्या वह आपको कविताएँ पढ़कर सुनाता था? 473 00:33:41,730 --> 00:33:42,940 यह तुम्हारा सवाल है? 474 00:33:47,194 --> 00:33:49,905 मुझे चीज़ें समझने में आपकी मदद चाहिए। 475 00:33:54,076 --> 00:33:56,703 नहीं, यह बस… माफ़ करना, यह पागलपन है। 476 00:33:57,496 --> 00:33:58,872 मैं पागलों जैसी बातें कर रही हूँ। 477 00:33:58,956 --> 00:34:00,582 आपसे कुछ पूछने का मुझे कोई हक़ नहीं है। 478 00:34:01,291 --> 00:34:05,254 क्योंकि आपके पति ने मेरे लिए आपको छोड़ दिया, तो, आप शायद मुझसे नफ़रत करती होंगी। 479 00:34:07,005 --> 00:34:08,674 उसने तुमसे यह कहा था? 480 00:34:08,757 --> 00:34:10,050 कि उसने मुझे छोड़ दिया? 481 00:34:11,134 --> 00:34:12,386 हाँ, हाँ। 482 00:34:14,721 --> 00:34:16,723 जब मैं गर्भ से हुई, तो उसने आपको तलाक़ दे दिया, तो… 483 00:34:16,806 --> 00:34:17,808 वाह। 484 00:34:19,476 --> 00:34:20,978 क्या तुम सच जानना चाहती हो? 485 00:34:28,777 --> 00:34:31,655 सच यह है कि पहले भी उसकी कई छात्राएँ थीं, 486 00:34:32,364 --> 00:34:33,532 लेकिन तुम अलग थीं। 487 00:34:34,074 --> 00:34:35,324 तुमने मुझसे सम्पर्क किया। 488 00:34:35,826 --> 00:34:39,788 तुम एक प्रतिभाशाली युवती थीं जिसका करियर बहुत शानदार होने वाला था। 489 00:34:39,871 --> 00:34:41,998 और मैं बेवक़ूफ़ थी कि मैंने सोचा कि मैं तुम्हारा मार्गदर्शन कर सकती हूँ। 490 00:34:44,126 --> 00:34:46,879 मैंने तुम्हें अपनी ज़िंदगी में आने दिया और तुम तो बस 491 00:34:46,962 --> 00:34:49,755 उसके और क़रीब आने के लिए मेरा इस्तेमाल कर रही थीं। 492 00:34:49,840 --> 00:34:51,717 नहीं, जेनी। यह सच नहीं है। 493 00:34:52,676 --> 00:34:54,511 मैं आपकी बहुत इज़्ज़त करती थी, 494 00:34:55,929 --> 00:34:58,849 और आपके काम ने ही मुझे इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया था। 495 00:34:59,474 --> 00:35:01,268 और मेरे पति के बिस्तर में आने के लिए भी। 496 00:35:05,772 --> 00:35:08,650 जब मुझे तुम्हारे बारे में पता चला, मैंने उससे कह दिया कि मैं अब इस रिश्ते में नहीं रह सकती। 497 00:35:10,444 --> 00:35:12,112 वह मुझे रोकने के लिए मेरे सामने गिड़गिड़ाने लगा। 498 00:35:14,948 --> 00:35:18,410 उसने कहा कि तुम्हारे साथ उसका रिश्ता बस एक बेमानी अफ़ेयर है। 499 00:35:18,493 --> 00:35:24,041 और उसने कहा कि अगर मैं रुकने के लिए राज़ी हो जाऊँ, तो वह तुम्हारे बच्चे को अपनाने से इंकार कर देगा। 500 00:35:26,585 --> 00:35:29,588 नहीं, उसने कहा था कि आप दिमाग़ी तौर पर अस्थिर हैं। 501 00:35:30,088 --> 00:35:31,715 क्या मैं अस्थिर लगती हूँ? 502 00:35:33,634 --> 00:35:38,096 तुमने अपनी ख़ुद की आँखों से देखे गए सच के बजाय उस पर भरोसा करना चुना। 503 00:35:38,931 --> 00:35:40,474 उसने तुमसे और क्या कहा था? 504 00:35:41,391 --> 00:35:45,187 उसने मुझसे कहा था कि आपने अपनी कलाइयाँ काट ली थीं, 505 00:35:45,938 --> 00:35:47,564 कि आपने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 506 00:35:56,448 --> 00:35:58,200 लेकिन यह तो उसी की मेहरबानी है। 507 00:35:59,660 --> 00:36:01,328 दो मंज़िलों से सीढ़ियों से। 508 00:36:01,912 --> 00:36:04,039 यह उस रात की बात है जब मैंने उसे बताया कि मैं जा रही हूँ। 509 00:36:04,540 --> 00:36:05,791 हमारे बीच बहस शुरू हो गई। 510 00:36:07,292 --> 00:36:10,587 हॉवर्ड यह नहीं मान सकता कि कोई उसे छोड़ सकता है। 511 00:36:11,463 --> 00:36:13,549 बीते कई साल मैंने तुम्हारे बारे में बहुत सोचा। 512 00:36:14,550 --> 00:36:16,510 मैं सोचती थी कि तुम्हारी ज़िंदगी में आगे क्या हुआ होगा। 513 00:36:19,346 --> 00:36:20,973 मैं तुम्हें उसके बारे में आगाह कर सकती थी। 514 00:36:23,267 --> 00:36:24,726 मैंने आपकी बात पर विश्वास नहीं करती। 515 00:36:26,186 --> 00:36:27,688 हॉवर्ड ने तुम्हारे साथ क्या किया? 516 00:36:57,301 --> 00:36:58,760 मुझे पता है डेविड कौन है। 517 00:37:02,097 --> 00:37:06,268 मुझे हमेशा लगता था कि यह कविता हमारी कहानी का हिस्सा थी और अब… 518 00:37:07,186 --> 00:37:11,815 मुझे यह भी नहीं पता कि वह कभी मेरी थी भी या नहीं। 519 00:37:11,899 --> 00:37:14,610 मैरी, वह एक दरिंदा है। 520 00:37:14,693 --> 00:37:17,112 मैं कल्पना किए बिना नहीं रह पाती कि वह नैंसी को कविता पढ़कर सुना रहा है। 521 00:37:18,488 --> 00:37:24,161 मेरा मतलब, ज़ाहिर है वह नैंसी के लिए अहम थी। उसने पन्ना फाड़ा। और अपने पास सम्भालकर रखा। 522 00:37:24,244 --> 00:37:29,124 शायद कहीं न कहीं उसे यह पता था कि एक दिन तुम उसे ढूँढ लोगी। 523 00:37:29,208 --> 00:37:30,959 उसे लगता होगा कि मैं कितनी बेवक़ूफ़ हूँ। 524 00:37:31,043 --> 00:37:32,544 - नहीं। - जो कि मैं हूँ। 525 00:37:32,628 --> 00:37:35,631 - भगवान। क्या तुम्हारे पास एडविल वग़ैरह है? - हाँ। 526 00:37:36,673 --> 00:37:42,513 तुम बेवक़ूफ़ नहीं हो। ऐसी कोई वजह नहीं है कि तुम्हें इसके बारे में पता होना चाहिए था। 527 00:37:42,596 --> 00:37:45,140 रहने दो। उसने जेनी के साथ भी यही किया था। 528 00:37:45,224 --> 00:37:46,767 तो मेरे साथ क्यों नहीं करेगा? 529 00:37:46,850 --> 00:37:48,727 मैं बस नहीं चाहती कि तुम ख़ुद को दोष दो। 530 00:37:52,648 --> 00:37:54,399 - और भी थीं। - क्या मतलब है तुम्हारा? 531 00:37:57,152 --> 00:37:58,987 और औरतें भी थीं। 532 00:37:59,988 --> 00:38:01,532 तुमने कभी कुछ नहीं बताया। 533 00:38:01,615 --> 00:38:02,908 उससे क्या फ़ायदा होता? 534 00:38:02,991 --> 00:38:04,910 मैं कभी उसे छोड़ने वाली नहीं थी। 535 00:38:05,410 --> 00:38:07,329 मैं बच्चों के साथ ऐसा कभी नहीं करती। 536 00:38:09,081 --> 00:38:10,541 और वह हमेशा वापस आ जाता था, समझ रही हो? 537 00:38:10,624 --> 00:38:14,586 मैं… उसे मेरी ज़रूरत थी, मुझे उसकी ज़रूरत थी और बस यही मायने रखता था। 538 00:38:15,587 --> 00:38:17,965 लगभग पाँच या छह साल पहले की बात है 539 00:38:18,048 --> 00:38:20,843 जब मैं लड़कियों को नहला रही थी और एक औरत हमारे दरवाज़े पर आई। 540 00:38:20,926 --> 00:38:25,514 वह जवान थी, 20 से 25 साल के बीच। मतलब, दुबली-पतली। 541 00:38:25,597 --> 00:38:28,433 और हॉवर्ड ने कहा कि वह कोई ग्रेजुएशन की विद्यार्थी है जो अपने अंकों को लेकर परेशान है। 542 00:38:29,309 --> 00:38:31,353 वह उसे ऊपर अपने ऑफ़िस में ले गया और दरवाज़ा बंद कर दिया। 543 00:38:33,522 --> 00:38:34,731 तुमने क्या किया? 544 00:38:36,358 --> 00:38:37,985 मैं लड़कियों को नहलाती रही। 545 00:38:41,905 --> 00:38:43,448 मैंने उस बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। 546 00:38:44,157 --> 00:38:47,119 तुम ख़ुद को और अपने परिवार को बचा रही थीं। 547 00:38:47,202 --> 00:38:52,082 लेकिन अगर मैंने कुछ कहा होता, तो… शायद नैंसी अभी भी ज़िंदा होती। 548 00:38:52,165 --> 00:38:53,876 ठीक है, पर शायद तुम ज़िंदा नहीं होतीं। 549 00:38:53,959 --> 00:38:58,213 भगवान। यह अँगूठी, उसने यह नैंसी की लाश से उतारी है। 550 00:38:58,297 --> 00:38:59,256 भगवान। 551 00:38:59,339 --> 00:39:03,343 एली, हॉवर्ड ने यह उसकी लाश से उतारी है। 552 00:39:03,427 --> 00:39:06,597 क्या यह सब सच है? मेरी ज़िंदगी में कुछ भी सच नहीं लगता। 553 00:39:06,680 --> 00:39:07,723 नहीं। मेरी बात सुनो। 554 00:39:08,891 --> 00:39:11,643 तुम और मैं सच हैं। 555 00:39:12,269 --> 00:39:13,270 यह सच है। 556 00:39:15,689 --> 00:39:16,982 तुम्हें मेरी ज़रूरत थी 557 00:39:18,692 --> 00:39:21,695 मैंने तुम्हें अपने घर से धक्के देकर निकाल दिया। मुझे माफ़ कर दो। 558 00:39:21,778 --> 00:39:25,032 मुझे रॉबर्ट के बारे में तुमसे झूठ नहीं बोलना चाहिए था। 559 00:39:25,115 --> 00:39:27,284 नहीं, मार्कस ने मुझे बताया तुमने क्या किया। 560 00:39:28,202 --> 00:39:33,165 तुम मेरे बेटे को बचाने के लिए अपनी आज़ादी दाँव पर लगा रही हो? क्यों? 561 00:39:33,248 --> 00:39:34,374 क्या तुम मज़ाक़ कर रही हो? 562 00:39:34,458 --> 00:39:38,921 वह मेरा बच्चा है। मैं वहीं उसी कमरे में थी जब उसने जन्म लिया। 563 00:39:39,004 --> 00:39:42,132 मैं उसे सुरक्षित रखने के लिए कुछ भी कर सकती हूँ। 564 00:39:42,841 --> 00:39:45,385 जानती हूँ। जानती हूँ तुम कर सकती हो। 565 00:39:48,847 --> 00:39:50,015 - एली। - क्या? 566 00:39:50,516 --> 00:39:52,351 हॉवर्ड का फ़ोन है। हे भगवान। मैं अपना फ़ोन घर पर भूल गई। 567 00:39:52,434 --> 00:39:53,435 मोबाइल हॉवर्ड 568 00:39:55,395 --> 00:39:56,396 मैं क्या करूँ? 569 00:39:56,980 --> 00:39:58,482 - फ़ोन उठाओ। - ठीक है। 570 00:39:58,565 --> 00:40:01,193 - और तुम्हें पता लगाना होगा कि वह क्या जानता है। - ठीक है। 571 00:40:03,654 --> 00:40:04,655 हैलो? 572 00:40:04,738 --> 00:40:06,698 एलेनॉर, वह कहाँ है? मैरी कहाँ है? 573 00:40:07,199 --> 00:40:09,535 क्या? मुझे नहीं पता तुम क्या बात कर रहे हो, हॉवर्ड। 574 00:40:09,618 --> 00:40:11,036 आधी रात का समय है। 575 00:40:11,119 --> 00:40:14,831 मुझे इसी समय उससे बात करनी है। बात आर्टेमिस से जुड़ी है। वह अस्पताल में है। 576 00:40:20,462 --> 00:40:22,631 ठीक है, उन्होंने कमरा नम्बर आठ कहा था। 577 00:40:27,386 --> 00:40:29,555 हे भगवान। आर्टी, बच्चे। मॉम आ गईं। 578 00:40:29,638 --> 00:40:31,265 इसे क्या हुआ? क्या हुआ? 579 00:40:31,849 --> 00:40:33,559 मैम, आप हमें अपना काम करने दीजिए। 580 00:40:33,642 --> 00:40:35,894 - मैरी, उन्हें काम करने दो। - इसे मेरी ज़रूरत है। 581 00:40:35,978 --> 00:40:38,105 प्लीज़, कोई मुझे बताओ क्या हो रहा है। 582 00:40:38,188 --> 00:40:39,898 यहाँ पर। अभी हम उसकी हालत स्थिर करने की कोशिश में हैं। 583 00:40:39,982 --> 00:40:41,066 - ठीक है। - क्या? 584 00:40:41,149 --> 00:40:42,609 आपके पति ने बताया उसने कुछ गोलियाँ निगल लीं। 585 00:40:42,693 --> 00:40:44,444 - कैसी गोलियाँ? - वे इसमें थीं। 586 00:40:44,528 --> 00:40:45,904 क्या आप इसे पहचानती हैं? 587 00:40:46,697 --> 00:40:47,698 वे गोलियाँ कौन सी थीं? 588 00:40:48,282 --> 00:40:50,617 मॉम, आपको हमें बताना होगा ताकि हम आपकी बेटी की मदद कर सकें। 589 00:40:50,701 --> 00:40:55,414 वे… एडेरल थीं। दस मिलीग्राम, शायद। वे एडेरल थीं। 590 00:40:55,497 --> 00:40:56,915 एडेरल, दस मिलीग्राम। 591 00:40:57,749 --> 00:40:59,334 - मैरी… - पल्स बढ़ती जा रही है। 592 00:40:59,418 --> 00:41:01,962 अब 145। अब 160। 593 00:41:02,045 --> 00:41:04,214 क्या हो रहा है? क्या हो रहा है? 594 00:41:04,298 --> 00:41:05,340 क्या हो रहा है? क्या यह ठीक है? 595 00:41:06,091 --> 00:41:07,467 आर्टी, मॉम यहीं हैं, ठीक है? 596 00:41:07,551 --> 00:41:08,886 मॉम, आप थोड़ा पीछे हट जाइए। 597 00:41:08,969 --> 00:41:11,013 आर्टी, मॉम यहीं हैं। मैं यहीं हूँ, बच्चे। 598 00:41:11,096 --> 00:41:12,139 तुम्हारी मॉम यहीं हैं। 599 00:41:12,222 --> 00:41:13,682 सब ठीक हो जाएगा, बच्चे। 600 00:41:13,765 --> 00:41:16,185 मॉम यहीं हैं, बच्चे। मॉम यहीं हैं। 601 00:41:16,268 --> 00:41:17,936 सब ठीक हो जाएगा। 602 00:41:18,020 --> 00:41:20,355 मेरी बच्ची को क्या हो रहा है? 603 00:41:20,439 --> 00:41:23,567 प्लीज़ उसकी मदद करो। प्लीज़। 604 00:42:16,286 --> 00:42:18,288 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम