1 00:00:07,174 --> 00:00:11,303 टेन्डू सेकंड। पैर पीछे, टेन्डू साइड, पैर अपनी जगह पर। 2 00:00:12,012 --> 00:00:16,558 पाँच, छह, सात, आठ। बिग प्लिए। पासे… 3 00:00:16,642 --> 00:00:18,727 मैंने नौ साल की उम्र में नाचना शुरू किया था। 4 00:00:19,353 --> 00:00:22,231 इसकी शुरुआत स्कूल के बाद होने वाली मुफ़्त बैले क्लास से हुई थी, 5 00:00:22,314 --> 00:00:24,358 और जल्द ही इसका जुनून मेरे सिर चढ़ गया। 6 00:00:27,486 --> 00:00:30,822 एक डांसर के तौर पर मेरी सबसे बड़ी ताक़त मेरी दर्द सहने की क्षमता थी। 7 00:00:31,823 --> 00:00:34,326 वह पहले ही मेरी ज़िंदगी की रोज़ की सच्चाई थी, 8 00:00:35,035 --> 00:00:37,829 और तरक्की करने के लिए चुकाई जाने वाली एक छोटी सी क़ीमत। 9 00:00:39,039 --> 00:00:41,959 आप अपने पैरों की उँगलियों के सिरों पर अपने वज़न से 12 गुना दबाव 10 00:00:42,042 --> 00:00:44,211 संतुलित करना सीखते हैं, 11 00:00:44,711 --> 00:00:47,589 ताकि हवा में चलने का भ्रम पैदा किया जा सके। 12 00:00:47,673 --> 00:00:51,426 ताकि अपनी प्रस्तुति को सुंदर और सहज बनाए रखा जा सके, 13 00:00:51,510 --> 00:00:54,179 यहाँ तक कि तब भी जब चीज़ें लगभग असहनीय लगने लगें। 14 00:01:04,565 --> 00:01:05,899 तुम्हें ठीक से नींद आई, जान? 15 00:01:06,984 --> 00:01:08,068 ख़ास नहीं। 16 00:01:08,151 --> 00:01:09,736 नैंसी की मौत से दो महीने पहले 17 00:01:09,820 --> 00:01:11,321 क्या तुम सोफ़े पर सोए थे? 18 00:01:11,405 --> 00:01:12,823 मेहमानों के कमरे में। 19 00:01:13,782 --> 00:01:16,410 मेरी मीटिंग देर तक चलती रहीं, तो मैंने तुम्हें जगाना ठीक नहीं समझा। 20 00:01:24,376 --> 00:01:25,627 क्या तुम मुझे यह पहना दोगे? 21 00:01:26,753 --> 00:01:29,006 हाँ। कोशिश करता हूँ। 22 00:01:33,218 --> 00:01:35,971 मेरा काम छह बजे के आसपास ख़त्म हो जाएगा, अगर तुम साथ में डिनर करना चाहो। 23 00:01:36,054 --> 00:01:41,476 मेरी मीटिंग देर रात तक चलेंगी, तो मेरे बिना ही डिनर कर लेना। 24 00:01:41,560 --> 00:01:44,104 - हो गया। - शुक्रिया। 25 00:01:45,772 --> 00:01:48,025 पहले दिन की घबराहट से मुझे थोड़ी मतली आ रही है। 26 00:01:48,609 --> 00:01:51,361 वह समाज सेवा वाले काम को लेकर? 27 00:01:55,073 --> 00:01:57,868 मैं पूरे प्रोडक्शन की रचनात्मक सलाहकार हूँ। 28 00:01:57,951 --> 00:01:59,369 हाँ। 29 00:01:59,453 --> 00:02:03,790 सेट डिज़ाइन, पोशाकों पर राय देना, रिहर्सल के दौरान मौजूद रहना। 30 00:02:08,794 --> 00:02:10,547 तुम्हें लगता है निवेश करना मुश्किल है, 31 00:02:10,631 --> 00:02:13,175 तो कभी एक एक्सपेरिमेंटल बैले का शो खड़ा करके देखो। 32 00:02:22,476 --> 00:02:23,894 नैंसी, मत करो… 33 00:02:23,977 --> 00:02:26,021 दो दिनों में पूरी एक लीटर? 34 00:02:26,104 --> 00:02:29,274 मैं पहले ही काफ़ी झंझटों में फँसा हूँ, तुम्हें तो मुझे परेशान नहीं करना चाहिए। 35 00:02:31,276 --> 00:02:33,529 इसलिए इस बात को यहीं छोड़ दो, प्लीज़। 36 00:02:39,660 --> 00:02:41,995 मैं बस तुमसे समय माँग रही हूँ। 37 00:02:42,079 --> 00:02:45,541 उस थेरेपिस्ट के साथ सिर्फ़ एक घंटा, जिसका मैंने ज़िक्र किया था। 38 00:02:45,624 --> 00:02:48,585 ज़रूर। ठीक है। मैं उसके लिए समय निकालने की कोशिश करूँगा। 39 00:02:49,086 --> 00:02:52,047 ठीक है, मीटिंग शुरू होने से पहले मुझे यह किट को भेजना ही होगा। 40 00:02:53,382 --> 00:02:55,217 जब तुम बात करने के लिए तैयार हो जाओ, मुझे बता देना। 41 00:03:36,800 --> 00:03:40,345 इम्पर्फ़ेक्ट विमेन 42 00:03:40,429 --> 00:03:42,347 ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित 43 00:04:05,662 --> 00:04:08,081 हैलो। हॉवर्ड को लेने आने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। 44 00:04:08,165 --> 00:04:09,917 - हैलो। - हमारी साब कार इस साल चौथी बार 45 00:04:10,000 --> 00:04:11,668 मकैनिक के पास गई है, वह… 46 00:04:11,752 --> 00:04:13,420 आज किसी समय वापस आ जानी चाहिए। पता नहीं। 47 00:04:13,504 --> 00:04:15,005 आज सुबह से तुमने कितनी कॉफ़ी पी ली हैं? 48 00:04:15,088 --> 00:04:16,964 एक, दो, तीन, चार। शायद पाँच। 49 00:04:17,048 --> 00:04:19,176 पर मैं सुबह पाँच बजे उठ गई थी। इस हफ़्ते मैंने दो अध्याय लिख लिए। 50 00:04:19,259 --> 00:04:21,053 तुम वह लेखकों वाली वर्कशॉप ले रही हो? 51 00:04:21,136 --> 00:04:23,388 हाँ। और फ़िलहाल तो साउथ पास पब्लिक लाइब्रेरी में 52 00:04:23,472 --> 00:04:25,098 बस छह रिटायर हो चुके बुज़ुर्ग ही आते हैं, 53 00:04:25,182 --> 00:04:27,684 पर इससे ज़िंदगी में थोड़ा अनुशासन आया है, और मुझे यह अच्छा लगता है। 54 00:04:27,768 --> 00:04:29,353 - यह बढ़िया बात है। - तुम ख़ूबसूरत लग रही हो। 55 00:04:29,436 --> 00:04:31,104 - सच में? - हाँ। काफ़ी पेशेवर लग रही हो। 56 00:04:31,188 --> 00:04:34,775 मतलब, नज़र ना लगे, कोशिश करूँगी कि मैं इसे थोड़े और स्थायी काम में बदल पाऊँ। 57 00:04:34,858 --> 00:04:36,944 कुछ दूसरे शो के लिए भी सलाहकार के तौर पर काम करने लगूँ। 58 00:04:37,027 --> 00:04:38,028 - बढ़िया, बढ़िया। - हाँ। 59 00:04:38,111 --> 00:04:40,155 - वे तुम्हें इसके पैसे देंगे? - वैसे, मुमकिन तो है। 60 00:04:40,239 --> 00:04:41,406 पता नहीं, मैं बस… 61 00:04:41,490 --> 00:04:43,825 मुझे नहीं पता क्या होगा, मेअर। मुझे तैयार रहना होगा। 62 00:04:44,409 --> 00:04:45,452 किस चीज़ के लिए? 63 00:04:45,536 --> 00:04:46,995 पता नहीं। कुछ भी हो सकता है। 64 00:04:48,455 --> 00:04:49,790 तुम और रॉबर्ट अभी भी… 65 00:04:50,499 --> 00:04:55,212 मतलब, वह कभी-कभार ही मुझे कोई पूरी बात बताता है, लेकिन… 66 00:04:55,963 --> 00:04:58,131 देखो, अभी कुछ ही हफ़्ते हुए हैं, है ना? पार्टी के बाद से। 67 00:04:58,215 --> 00:05:00,425 तो, मुमकिन है हालात अभी थोड़े नाज़ुक ही हों। 68 00:05:01,009 --> 00:05:02,177 वह मान जाएगा। 69 00:05:03,053 --> 00:05:05,764 आर्केडिया! माउंट ऑलिम्पस के खेल शुरू किए जाएँ! 70 00:05:06,557 --> 00:05:07,641 हैलो, हॉवर्ड! 71 00:05:07,724 --> 00:05:08,892 - यह लो। - हैलो, नैंसी। 72 00:05:08,976 --> 00:05:09,977 ठीक है, मज़े करना। 73 00:05:12,104 --> 00:05:14,064 - बाय। - हे, शुक्रिया। 74 00:05:14,147 --> 00:05:17,067 मुझे पता है कि हॉवर्ड को इसकी ज़रूरत थी, लेकिन शायद मुझे इसकी ज़्यादा ज़रूरत थी। 75 00:05:17,150 --> 00:05:18,569 अपना दिन अच्छा बिताना, ठीक है? 76 00:05:19,111 --> 00:05:20,696 दोनों मज़े करना। 77 00:05:21,238 --> 00:05:23,490 मैरी के साथ मेरी इतने सालों की दोस्ती में, 78 00:05:23,574 --> 00:05:25,701 मैंने कभी उसके पति के साथ अकेले समय नहीं बिताया था। 79 00:05:26,535 --> 00:05:27,619 वह ज़्यादा दिलचस्प भी नहीं था। 80 00:05:27,703 --> 00:05:30,205 - …मेरा फ़ोन? मैं अपना फ़ोन… - पता है क्या? 81 00:05:30,289 --> 00:05:31,498 मैं अपना फ़ोन ऐड कर रहा हूँ। 82 00:05:31,582 --> 00:05:33,375 ताकि बस… मेरे पास स्ट्रैविंस्की की एक कमाल की… 83 00:05:33,458 --> 00:05:36,086 मुझे मैरी बहुत पसंद थी, मैं बस किसी के लगभग बेरोज़गार पति की 84 00:05:36,170 --> 00:05:38,672 देखभाल करने की मानसिक स्थिति में नहीं थी। 85 00:05:48,807 --> 00:05:49,808 शुक्रिया, बॉनी। 86 00:05:49,892 --> 00:05:50,893 ला मेट्रो बैले 87 00:05:50,976 --> 00:05:53,103 डांसर्स, संगीतकार, तकनीकी कलाकार, 88 00:05:53,187 --> 00:05:55,647 और हमारे सभी शानदार क्रू सदस्य, आप सबका शुक्रिया। 89 00:05:56,148 --> 00:06:00,194 अब, इससे पहले कि हम रिहर्सल शुरू करें, मैं चाहता हूँ कि आप एक पल लें, 90 00:06:00,277 --> 00:06:03,280 अपने बग़ल में बैठे व्यक्ति की तरफ़ मुड़ें और अपना परिचय दें। 91 00:06:03,989 --> 00:06:05,616 हेल्गा ड्यूरर, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर। 92 00:06:05,699 --> 00:06:08,785 हाँ! मैं नैंसी हेनेसी हूँ। मुझे पिछले सीज़न के "वेव्स" में आपका काम बहुत पसंद आया था। 93 00:06:08,869 --> 00:06:10,370 - शुक्रिया। - वह बहुत ख़ूबसूरत था। 94 00:06:10,454 --> 00:06:14,625 अगले आठ हफ़्तों के लिए, उद्घाटन समारोह की रात तक, यही आपका परिवार है। 95 00:06:16,001 --> 00:06:20,088 अब, यह ख़त्म करने से पहले, मैं आपको एक व्यक्ति से मिलवाना चाहूँगा, 96 00:06:20,172 --> 00:06:23,634 जो मेट्रो बैले की बोर्ड की सदस्य और इस शो की रचनात्मक सलाहकार हैं, 97 00:06:23,717 --> 00:06:24,885 नैंसी हेनेसी। 98 00:06:26,929 --> 00:06:27,971 शुक्रिया, फ़िल। 99 00:06:28,639 --> 00:06:32,059 "एरिआड्ने" हमारी कम्पनी का अब तक का सबसे पेचीदा बैले शो है, 100 00:06:32,559 --> 00:06:35,103 जो कि मौजूदा समय की जटिलताओं को देखते हुए एकदम उपयुक्त है, 101 00:06:35,187 --> 00:06:37,981 और मुझे आप सबके साथ इस सफ़र का हिस्सा बनकर बहुत ख़ुशी हो रही है। 102 00:06:38,815 --> 00:06:43,403 और मैं आपका परिचय हॉवर्ड सिम्पसन से करवाना चाहूँगी, जो एक क्लासिक्स स्कॉलर और… 103 00:06:43,487 --> 00:06:44,863 और एक क़रीबी दोस्त है। 104 00:06:44,947 --> 00:06:47,824 और दोस्त है, जिनके लिखे प्रोग्राम नोट्स दर्शकों को 105 00:06:47,908 --> 00:06:49,910 महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पृष्ठभूमि समझने में मदद करेंगे। 106 00:06:51,828 --> 00:06:54,456 तो जब फ़िल ने मुझे इस प्रोजेक्ट में शामिल किया, 107 00:06:54,540 --> 00:06:58,126 मैंने अपना हर्क्युलेनियम पैपायरी के अनुवाद के लिए लिया गया अध्ययन अवकाश बीच में रोक दिया। 108 00:06:58,210 --> 00:06:59,753 जैसा कि आप जानते होंगे या नहीं जानते होंगे, 109 00:06:59,837 --> 00:07:05,300 "एरिआड्ने" ग्रीक भाषा का एक शब्द है, जिसका मतलब अत्यंत पवित्र या अत्यंत शुद्ध… 110 00:07:05,384 --> 00:07:07,344 - शुक्रिया, डेविड। - हॉवर्ड। 111 00:07:07,427 --> 00:07:10,764 ठीक है, बहुत-बहुत शुक्रिया। चलिए, सब लोग काम पर लग जाते हैं। शुक्रिया। 112 00:07:10,848 --> 00:07:12,558 - आपसे मिलकर ख़ुशी हुई। - मुझे भी, दोस्त। 113 00:07:15,936 --> 00:07:18,856 हे, नैंसी। क्या तुम्हें पता है कि यहाँ लंच मिलने वाला है या नहीं? 114 00:07:18,939 --> 00:07:21,191 मुझे नहीं पता। नहीं, माफ़ करना। 115 00:07:23,652 --> 00:07:26,822 हे, फ़िल, ज़रा सुनो। हे, मुझे एक चीज़ पर तुम्हारी राय चाहिए। 116 00:07:26,905 --> 00:07:30,325 मैं सोच रही थी कि पोशाकों के लिए कौन से रंग इस्तेमाल किए जाएँ। 117 00:07:30,409 --> 00:07:32,619 मुझे पता है कि तुम्हारे सबसे हाल के कामों में, 118 00:07:32,703 --> 00:07:35,163 तुमने आधुनिक एकरंगी, काले लियोटार्ड लुक का इस्तेमाल किया है, 119 00:07:35,247 --> 00:07:37,875 लेकिन मैंने सोचा कि इस साल हम कुछ और नया कर सकते हैं। 120 00:07:38,917 --> 00:07:39,918 दिलचस्प। 121 00:07:40,002 --> 00:07:45,591 तो मैं ऐसे कपड़ों पर रीसर्च कर रही थी, जिनमें रोशनी और रंग को परावर्तित करने की क्षमता हो, 122 00:07:45,674 --> 00:07:47,009 यहाँ तक कि जिन पर तस्वीरें साफ़ दिख सकें। 123 00:07:47,092 --> 00:07:49,761 मैं सोच रही थी कि शायद उससे शो में चार चाँद लग जाएँगे। 124 00:07:50,470 --> 00:07:52,723 क्यों ना तुम लुकबुक यानी तस्वीरों भरी पुस्तक बना लो, फिर वहीं से आगे देखेंगे। 125 00:07:52,806 --> 00:07:54,474 ठीक है, बढ़िया। मुझे बस कुछ दिन दो। 126 00:07:54,558 --> 00:07:55,559 ठीक है। 127 00:08:08,405 --> 00:08:12,159 मुझे किसी डांस स्टूडियो में क़दम रखे 25 साल हो गए थे। 128 00:08:15,829 --> 00:08:19,458 बैले में वापस आना मेरे लिए भावनात्मक रूप से बहुत थका देने वाला था। 129 00:08:21,502 --> 00:08:24,087 रिहर्सल रूम में पुरानी यादें ताज़ा हो जाती थीं। 130 00:08:25,297 --> 00:08:29,218 युवा लचीले बदन, मंच का विशाल विस्तार। 131 00:08:35,724 --> 00:08:37,893 वह मेरी सोच से कहीं ज़्यादा मुश्किल था। 132 00:08:41,647 --> 00:08:43,941 मैं यह पहले भी रॉबर्ट के दोस्तों के समूह में देख चुकी हूँ। 133 00:08:44,024 --> 00:08:48,779 एक पल, एलाना बर्कहॉफ़ अपने कार्टिएर के नए ब्रेसलेट दिखा रही होती है, 134 00:08:48,862 --> 00:08:51,365 और अगले ही पल, वह उन्हें खाने के लिए बेच रही होती है। 135 00:08:51,448 --> 00:08:52,866 ठीक है, तुम थोड़ी साँस ले लो। 136 00:08:52,950 --> 00:08:55,702 सच कहूँ तो लम्बी-लम्बी साँसें लो। 137 00:08:56,995 --> 00:08:58,956 मुझे लगता है तुम जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकाल रही हो। 138 00:09:00,123 --> 00:09:01,750 जहाँ से मैं देख पा रही हूँ, 139 00:09:01,834 --> 00:09:04,461 शराब पीना, अपने परिवार से झगड़ना, यह… 140 00:09:04,545 --> 00:09:07,714 यह तलाक़ के नहीं, इस उम्र में अपनी पहचान को लेकर चलने वाले अंदरूनी संघर्षों के लक्षण हैं। 141 00:09:07,798 --> 00:09:10,843 अमीर परिवारों में सम्पत्ति का बँटवारा कई वजहों से होता है। 142 00:09:10,926 --> 00:09:12,886 तुम्हें बस उससे इस बारे में बात करनी होगी। 143 00:09:12,970 --> 00:09:17,224 जब भी मैं उसे सोफ़े पर बेहोश पड़ा हुआ देखती हूँ या… 144 00:09:22,813 --> 00:09:24,773 जब भी कभी मुझे कोई ख़ाली बोतल मिलती है, 145 00:09:24,857 --> 00:09:27,317 तो ऐसा लगता है मानो मेरे बचपन का डरावना सपना बार-बार मेरे सामने आ रहा है। 146 00:09:28,193 --> 00:09:31,655 मेरे मन का एक हिस्सा कहता है, हम हर मुश्किल से उबर जाएँगे, है ना? 147 00:09:32,406 --> 00:09:34,783 पर मेरे मन में एक और कहीं ज़्यादा तेज़ आवाज़ है, जो कहती है, "भाड़ में जाए। 148 00:09:34,867 --> 00:09:37,703 अगर आप अपनी ही ज़िंदगी पर क़ाबू नहीं रख सकते, तो फिर शायद बस…" 149 00:09:40,247 --> 00:09:41,248 पता नहीं… 150 00:09:42,791 --> 00:09:45,460 नैंसी, क्या मैं तुम्हें एक काम की सलाह दूँ? 151 00:09:47,212 --> 00:09:48,422 हाँ। 152 00:09:49,506 --> 00:09:53,552 तुम्हें अपने मन की शांत आवाज़ को सुनना होगा। 153 00:09:54,595 --> 00:10:01,226 मुझे पता है कि रॉबर्ट की शराब पीने की आदत तुम्हारे पुराने ज़ख़्मों को कुरेद रही है, लेकिन असल में, 154 00:10:01,310 --> 00:10:06,315 उस आदमी को लगता है कि तुम्हारी बगलों से हनीसकल के फूलों और इंद्रधनुषों की ख़ुशबू आती है। 155 00:10:06,398 --> 00:10:10,611 वह तुम्हें पूजता है। वह तुम्हें नहीं छोड़ेगा। 156 00:10:13,614 --> 00:10:16,742 तुम सही कह रही हो। मैं बस… सम्भल नहीं पा रही हूँ। 157 00:10:19,661 --> 00:10:21,997 यह विडम्बना ही है कि हम अभी इस बारे में बात कर रहे हैं। 158 00:10:22,080 --> 00:10:25,292 मैंने हमारी सालगिरह के लिए एक पेंटिंग बनवाई है… 159 00:10:26,126 --> 00:10:27,544 अगर तब तक सब कुछ ठीक रहा। 160 00:10:27,628 --> 00:10:30,589 हे भगवान। सब कुछ ठीक रहेगा। 161 00:10:30,672 --> 00:10:32,799 तुम लोगों ने साथ जीने-मरने की क़समें खाई थीं। 162 00:10:32,883 --> 00:10:35,010 वह कहीं नहीं जाएगा। 163 00:10:49,566 --> 00:10:51,985 आपने जॉर्जिया लेनर्ड की जो पेंटिंग बनाई थी, मुझे वह बहुत पसंद आई। 164 00:10:53,445 --> 00:10:55,781 मैं जॉर्जिया के साथ काफ़ी काम करता हूँ। 165 00:10:56,865 --> 00:11:01,203 क्या उन्होंने आपको बताया कि उन्होंने अपने कुत्तों की पेंटिंग बनवाई थी? 166 00:11:05,290 --> 00:11:08,794 मैं उम्मीद कर रही थी कि शायद हम कोई ऐसी पेंटिंग बना सकते हैं जो थोड़ी स्वच्छंद हो। 167 00:11:12,631 --> 00:11:15,133 इस पेंटिंग को देखने से मेरा मन नहीं भरता। यह कौन हैं? 168 00:11:16,635 --> 00:11:17,719 एक कवयित्री। 169 00:11:18,720 --> 00:11:20,138 हम एक पार्टी में मिले थे। 170 00:11:20,222 --> 00:11:21,640 क्या आप लोग हमबिस्तर हुए थे? 171 00:11:23,141 --> 00:11:24,643 उस मुलाक़ात का मुझ पर काफ़ी असर हुआ था। 172 00:11:25,227 --> 00:11:27,020 प्लीज़, बैठ जाइए। 173 00:11:39,950 --> 00:11:41,118 यह ज़्यादा आकर्षक है। 174 00:11:42,870 --> 00:11:45,539 आपको मेरे ज़ख़्मों के निशान… निशान दिख रहे हैं। 175 00:11:46,123 --> 00:11:48,125 क्यों नहीं? मुझे वे अच्छे लग रहे हैं। 176 00:11:49,126 --> 00:11:51,378 वे आप ही का हिस्सा हैं। वे आपकी कहानी सुनाते हैं। 177 00:11:52,171 --> 00:11:54,506 एक ऐसी कहानी जिसे मैं भूलना चाहूँगी। 178 00:11:55,507 --> 00:11:56,925 आपने तो कहा था आपको ऐसी पेंटिंग चाहिए… 179 00:11:58,218 --> 00:11:59,219 जो थोड़ी स्वच्छंद हो। 180 00:11:59,970 --> 00:12:01,805 मैं इन निशानों को रोज़ आईने में देखती हूँ। 181 00:12:01,889 --> 00:12:04,808 मुझे नहीं लगता कि मुझे ये भविष्य के लिए सहेजकर रखने की ज़रूरत है। 182 00:12:05,642 --> 00:12:07,686 तो फिर, आपको पारम्परिक पेंटिंग ही चाहिए। 183 00:12:08,979 --> 00:12:10,939 अब तो मुझे यह भी नहीं पता कि मुझे क्या चाहिए। 184 00:12:15,194 --> 00:12:17,905 देख लीजिए। आप निपटा लीजिए, फिर हम फिर से शुरू करेंगे। 185 00:12:17,988 --> 00:12:18,989 माफ़ करना। 186 00:12:21,909 --> 00:12:23,327 स्कॉट रीड सुनो तो नैंसी - मुझसे बात करो 187 00:12:23,410 --> 00:12:25,329 जब तक तुम मुझसे बात नहीं करतीं नैंसी मैं तुम्हें मैसेज करता रहूँगा 188 00:12:25,412 --> 00:12:27,581 स्कॉट के मैसेज अपने आप में काफ़ी डरावने थे। 189 00:12:27,664 --> 00:12:29,416 पर उससे भी बुरी बात यह थी कि इसकी शुरुआत मैंने की थी। 190 00:12:29,499 --> 00:12:30,584 रुक जाओ - मुझे बस बात करनी है 191 00:12:30,667 --> 00:12:34,213 कि मेरे भीतर कुछ ऐसा था जिसने मुझे वापस जाकर उस आग को छूने के लिए मजबूर कर दिया… 192 00:12:34,296 --> 00:12:35,464 स्कॉट रीड को ब्लॉक करें? - ब्लॉक करें 193 00:12:35,547 --> 00:12:36,590 ब्लॉक किया जा रहा है 194 00:12:36,673 --> 00:12:38,759 …जबकि वह पहले ही मुझे बुरी तरह जला चुकी थी। 195 00:12:39,468 --> 00:12:40,594 सब ठीक है? 196 00:12:43,096 --> 00:12:44,348 हाँ। 197 00:12:51,855 --> 00:12:53,106 मैं तैयार हूँ। 198 00:13:22,302 --> 00:13:23,554 मुझे लगता है तुम इसे ढूँढ रही हो। 199 00:13:25,556 --> 00:13:29,142 मैंने देखा तुम्हारी नोटबुक भरने वाली थी… यह… यह ज़्यादा बड़ी बात नहीं है। 200 00:13:29,226 --> 00:13:30,477 शुक्रिया, हॉवर्ड। 201 00:13:31,562 --> 00:13:32,771 लुइस के लिए डेविड की ओर से 202 00:13:33,522 --> 00:13:36,275 क्या वह अभी भी तुम्हें डेविड बुलाता है? वह इस हफ़्ते दो बार मुझे लुइस कह चुका है। 203 00:13:36,358 --> 00:13:38,235 वह हर बार मुझे किसी अलग नाम से बुलाता है। 204 00:13:40,988 --> 00:13:43,907 एक अव्वल दर्जे के नशेबाज़ से यही उम्मीद की जा सकती है। 205 00:13:43,991 --> 00:13:45,409 क्या? रुको, फ़िल? 206 00:13:46,702 --> 00:13:49,872 मुझे लगता है उस शैतानी पदार्थ ने उसके दिमाग़ में छेद कर दिया है। 207 00:13:51,832 --> 00:13:53,750 ख़ैर। मुझे ख़ुशी हुई तुम्हें यह पसंद आई। 208 00:13:55,586 --> 00:13:57,588 सब ने बहुत बढ़िया किया। चलिए, शुरू करते हैं। 209 00:14:39,296 --> 00:14:42,174 शुक्रिया। शुक्रिया। 210 00:14:42,925 --> 00:14:44,092 सिलेक्टेड कटैलस अ न्यू ट्रांसलेशन 211 00:14:44,176 --> 00:14:45,177 डॉ. हॉवर्ड सिम्पसन, पीएचडी 212 00:14:49,264 --> 00:14:51,475 मैं सोचने लगी कि कहीं मैं हॉवर्ड के मामले में ग़लत तो नहीं थी। 213 00:14:51,975 --> 00:14:56,313 कहीं उसे नज़रअंदाज़ करने की वजह वह ख़ुद नहीं, बल्कि मेरा अपना मिज़ाज तो नहीं था। 214 00:15:14,456 --> 00:15:15,457 हे। 215 00:15:19,044 --> 00:15:22,381 ऐसा लगने लगा था कि अब हमारी दोस्ती होना तय है। 216 00:15:30,681 --> 00:15:33,350 नैंसी की मौत से चार हफ़्ते पहले 217 00:15:36,395 --> 00:15:37,396 यह हुई ना बात। 218 00:15:37,479 --> 00:15:40,274 ठीक है। सब लोगों ने अच्छा किया। आज यहीं ख़त्म करते हैं। 219 00:15:42,526 --> 00:15:45,320 वाह, आधे दिन की रिहर्सल, मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा है कि अब मैं क्या करूँगी। 220 00:15:45,404 --> 00:15:48,657 सच में। लड़कियों को लेने जाने से पहले मेरे पास चार घंटे हैं। 221 00:15:50,868 --> 00:15:52,411 क्या मैं एक बुरा पिता कहलाऊँगा, 222 00:15:52,494 --> 00:15:56,123 अगर मैं 35 मिलीमीटर प्रिंट पर "रेड शूज़" देखना चाहूँ? 223 00:15:56,623 --> 00:15:57,791 तुम भी चल सकती हो। 224 00:15:58,458 --> 00:16:00,502 यह कपड़ों पर टपक गई। मैं अभी जाकर इसे साफ़ कर लेती हूँ। 225 00:16:00,586 --> 00:16:02,629 - ठीक है, जाओ। मैं इंतज़ार करूँगा। - ठीक है। 226 00:16:03,672 --> 00:16:05,549 हे, फ़िल। रिहर्सल बहुत अच्छी थी। 227 00:16:05,632 --> 00:16:06,842 कल मिलते हैं, लुइस। 228 00:16:07,926 --> 00:16:09,428 मेरा नाम नैंसी है। 229 00:16:09,511 --> 00:16:11,555 सभी लिंगों के लिए 230 00:16:28,697 --> 00:16:32,201 एरिआड्ने लुकबुक 231 00:16:33,285 --> 00:16:34,286 नैंसी हेनेसी 232 00:16:40,250 --> 00:16:41,502 रंग संयोजन 233 00:16:41,585 --> 00:16:42,920 एरिआड्ने दृश्य एक कपड़ा 234 00:16:52,262 --> 00:16:53,347 क्या हुआ? 235 00:16:53,430 --> 00:16:54,681 कुछ नहीं हुआ। 236 00:16:55,516 --> 00:16:57,059 नैंसी, कोई बात नहीं। तुम मुझे बता सकती हो। 237 00:16:59,144 --> 00:17:01,730 फ़िल ने मेरी बनाई यह लुकबुक कूड़े में फेंक दी। 238 00:17:02,940 --> 00:17:05,567 मैं… यह शर्मनाक है कि मुझे लगा कि वह मेरे विचारों की भी उतनी ही क़द्र करेगा, 239 00:17:05,651 --> 00:17:07,152 जितनी मेरे पैसों की। 240 00:17:07,736 --> 00:17:11,281 वह दिखावटी कमीना तुम्हारे पैसों के बिना बेरोज़गार होता। 241 00:17:12,281 --> 00:17:14,034 वे तो पैसे भी मेरे नहीं हैं, रॉबर्ट के हैं। 242 00:17:14,117 --> 00:17:15,743 तुम्हें सच में तो ऐसा नहीं लगता? 243 00:17:15,827 --> 00:17:19,039 उसका परिवार मुझे यह याद दिलाने का एक भी मौक़ा नहीं छोड़ता। 244 00:17:20,958 --> 00:17:23,085 मुझे नहीं पता कि यह पैसों का सारा मामला कैसे चलता है। 245 00:17:23,167 --> 00:17:26,755 मेरे पिता एमएस की वजह से व्हीलचेयर पर आ गए थे। 246 00:17:26,839 --> 00:17:28,048 हम हमेशा पैसों की तंगी में रहते थे। 247 00:17:28,131 --> 00:17:31,552 मुझे अक्सर बहुत ग़ुस्सा आ जाता था, और वह कहते थे, 248 00:17:32,970 --> 00:17:36,974 "हमारे जैसे लोगों के पास कुछ ऐसा है, जो उन लोगों के पास कभी नहीं होगा, 249 00:17:37,724 --> 00:17:39,059 मेहनत से मिली सफलता का गर्व।" 250 00:17:39,893 --> 00:17:41,270 तुम्हारा यहाँ तक पहुँचना… 251 00:17:41,353 --> 00:17:42,521 तुम बेकर्सफ़ील्ड से हो? 252 00:17:43,188 --> 00:17:46,859 वहाँ से निकलकर एक विश्व-प्रसिद्ध बैले कम्पनी की रचनात्मक सलाहकार बनना, 253 00:17:48,068 --> 00:17:49,736 यह ऐसी उपलब्धि है कि किसी को भी ईर्ष्या हो जाए। 254 00:17:50,737 --> 00:17:53,073 रॉबर्ट इसे मेरी समाज सेवा कहता है। 255 00:17:54,199 --> 00:17:57,619 बुरा मत मानना, लेकिन तुम्हारा पति विरासत के पैसों पर निर्भर है और उसे कला की कोई समझ नहीं है। 256 00:17:58,120 --> 00:17:59,538 तुमने जो किया है, वह क़ाबिले तारीफ़ है। 257 00:18:01,498 --> 00:18:02,583 इसके लिए शुक्रिया। 258 00:18:04,459 --> 00:18:05,711 वह फ़िल्म कितने बजे से है? 259 00:18:09,298 --> 00:18:10,757 यह असल बात यही है? 260 00:18:10,841 --> 00:18:16,346 हाँ। विकी ने सब कुछ छोड़कर अपने जुनून को चुना, भले ही वह प्यार हो, या खाना, या नींद। 261 00:18:16,430 --> 00:18:17,848 अब प्रदर्शित - द रेड शूज़ 35 मिलीमीटर में रीस्टोर की गई 262 00:18:17,931 --> 00:18:21,143 और यही चुनाव अंत में उसकी तबाही की वजह बना, जो कि पहले से तय थी। 263 00:18:21,226 --> 00:18:25,606 क्या हम सच में अपनी आसक्तियों को ख़ुद चुनते हैं या वे पहले से हमारे स्वभाव में मौजूद होती हैं? 264 00:18:25,689 --> 00:18:28,150 मुझे नहीं लगता कि वह चाहकर भी ख़ुद को रोक सकती थी। 265 00:18:28,233 --> 00:18:29,651 यही चीज़ तो इसे एक त्रासदी का रूप देती है। 266 00:18:32,070 --> 00:18:36,033 पता है, मुझे हमेशा लगता था कि तुम उस "ट्रॉफ़ी वाइफ़" वाली दिखावटी सोच में फँसी हुई हो। 267 00:18:36,700 --> 00:18:39,745 लेकिन एकदम ग़ज़ब के नैन-नक्श, 268 00:18:39,828 --> 00:18:41,413 और मेरे पूरे होम-लोन से महँगी घड़ी के अलावा भी 269 00:18:41,496 --> 00:18:43,332 तुम में बहुत कुछ है जो पहली नज़र में दिखाई नहीं देता। 270 00:18:43,415 --> 00:18:47,252 तारीफ़ की आड़ में मेरी इससे ज़्यादा प्यारी बेइज़्ज़ती आज तक किसी ने नहीं की। 271 00:18:48,420 --> 00:18:52,591 और तुम्हारे बेकन खाने वाले वीगनिज़म के दोगलेपन की तो दाद देनी पड़ेगी। 272 00:18:53,175 --> 00:18:55,886 और ई-बुक्स को लेकर तुम्हारी बेकार की नफ़रत की भी। 273 00:18:55,969 --> 00:18:58,430 जिस चीज़ को मैं छू नहीं सकता, मैं उसे नहीं पढ़ूँगा। 274 00:19:00,933 --> 00:19:02,851 - हैलो। - नैंसी? 275 00:19:05,562 --> 00:19:07,105 मुझे फ़ोन करना बंद करो। 276 00:19:07,189 --> 00:19:09,358 तुम ये खेल क्यों खेलती रहती हो? तुमने ही मुझे ढूँढा था। 277 00:19:10,817 --> 00:19:11,902 नहीं। 278 00:19:12,819 --> 00:19:18,659 नहीं, मुझे बस तुम्हारा ख़याल आया और एक बेवक़ूफ़ी भरे, कमज़ोर पल में, मैं तुम्हें ढूँढने लगी। 279 00:19:19,243 --> 00:19:20,994 तुम कमबख़्त मुझे अकेला छोड़ दो। 280 00:19:21,495 --> 00:19:22,496 नैंसी… 281 00:19:25,999 --> 00:19:27,000 हे, माफ़ करना। 282 00:19:29,336 --> 00:19:30,420 मामला बहुत गम्भीर लग रहा था। 283 00:19:32,506 --> 00:19:33,507 हाँ। 284 00:19:33,590 --> 00:19:36,009 क्या कोई ऐसी बात है जिसके बारे में तुम बात करना चाहो, या… 285 00:19:37,135 --> 00:19:39,680 बस कोई है जो मेरे अतीत से जुड़ा है। 286 00:19:39,763 --> 00:19:45,769 बात बहुत पेचीदा और उलझी हुई है, इतनी बुरी तरह कि कल्पना करना भी मुश्किल है। 287 00:19:46,520 --> 00:19:48,689 मेरे भी इस तरह के काफ़ी अनुभव रहे हैं। 288 00:19:49,940 --> 00:19:51,692 भगवान, तुम काँप रही हो। 289 00:19:54,528 --> 00:19:56,864 मैरी ने हमें तुम्हारे घर पर डिनर के लिए बुलाया है। 290 00:19:57,531 --> 00:19:58,824 हाँ, मैं उसे लेकर काफ़ी उत्साहित हूँ। 291 00:19:58,907 --> 00:20:00,909 क्या हम इस बातचीत को सिर्फ़ अपने तक रख सकते हैं? 292 00:20:02,119 --> 00:20:03,370 मतलब, कॉल वाली बात। 293 00:20:03,453 --> 00:20:06,790 मैं बस… मैंने अभी… मैंने अभी रॉबर्ट से इस बारे में बात नहीं की है। 294 00:20:08,542 --> 00:20:10,544 बेशक। मैं कुछ नहीं कहूँगा। 295 00:20:10,627 --> 00:20:12,212 बढ़िया। शुक्रिया। 296 00:20:17,843 --> 00:20:18,969 दो कैपेचीनी, प्लीज़। 297 00:20:19,553 --> 00:20:20,637 ऑर्डर के लिए नाम? 298 00:20:20,762 --> 00:20:21,805 - डेविड। - लुइस। 299 00:20:26,268 --> 00:20:29,813 मैंने सुना कि तुम मेरे बारे में बातें कर रहे हो लेकिन मैं बिल्कुल ठीक हूँ 300 00:20:29,897 --> 00:20:33,817 कह रहे हो कि मैं बहुत रो रही हूँ हर एक रात 301 00:20:33,901 --> 00:20:37,946 तुम्हें निराश करने के लिए मुझे अफ़सोस है लेकिन मैं बिल्कुल ठीक हूँ 302 00:20:38,030 --> 00:20:41,575 ठीक हूँ ठीक हूँ 303 00:20:42,159 --> 00:20:45,162 हाँ, हाँ, मैं बिल्कुल ठीक हूँ 304 00:20:45,787 --> 00:20:49,499 ठीक हूँ ठीक हूँ 305 00:20:49,583 --> 00:20:52,586 हाँ, हाँ, मैं बिल्कुल ठीक हूँ 306 00:20:55,172 --> 00:20:56,173 बहुत अच्छे! 307 00:20:56,256 --> 00:20:57,966 शानदार! यह शानदार था। 308 00:20:58,050 --> 00:20:59,760 इसे तो हमारी किसी पार्टी में गाना चाहिए। ठीक है? 309 00:20:59,843 --> 00:21:00,844 हम तुम्हें बुलाएँगे! 310 00:21:00,928 --> 00:21:02,137 - हाँ! - हम तुम्हें बुलाएँगे। 311 00:21:02,221 --> 00:21:03,764 जाकर अपना होमवर्क करो। स्पेलिंग से शुरू करना। 312 00:21:03,847 --> 00:21:05,140 तुमने बहुत अच्छा गाया, बच्चे। 313 00:21:05,224 --> 00:21:06,767 - वह कितनी प्यारी है। - मैं करता हूँ, मैं करता हूँ। 314 00:21:06,850 --> 00:21:08,477 शुक्रिया। बैले कैसा चल रहा है? 315 00:21:08,560 --> 00:21:10,687 - बढ़िया। बढ़िया, हाँ। अभी तक तो। - हाँ? 316 00:21:10,771 --> 00:21:13,398 हाँ, अगर आप उस नाक खींचते रहने वाले निर्देशक के बर्दाश्त से बाहर 317 00:21:13,482 --> 00:21:15,442 घमंडी बर्ताव की बात ना करें। 318 00:21:16,443 --> 00:21:19,488 - नाक खींचते रहने वाले? - हम किसकी बात कर रहे हैं? 319 00:21:20,113 --> 00:21:23,116 - पता नहीं… - वह… फ़िल, कलात्मक निर्देशक, वह… 320 00:21:23,200 --> 00:21:26,036 …कमीना है। लेकिन उसकी बहुत बात हो गई। तुम दोनों, आराम करो। 321 00:21:26,119 --> 00:21:28,497 जाकर बैठक में बैठो, बर्तन हम मर्द लोग साफ़ कर लेंगे। 322 00:21:28,580 --> 00:21:29,831 शुक्रिया। 323 00:21:36,421 --> 00:21:38,632 - हे भगवान। मैं बहुत थक गई हूँ। - अच्छा? 324 00:21:38,715 --> 00:21:41,844 आजकल तो पर्याप्त नींद मिलना भी दुर्लभ हो गया है। 325 00:21:41,927 --> 00:21:47,099 हॉवर्ड की, मतलब, नौकरी की खोज, और मार्कस की सारी उलझनों के चलते। 326 00:21:47,182 --> 00:21:48,517 मुझे लगता है कि हॉवर्ड को जल्द ही 327 00:21:48,600 --> 00:21:50,561 - पक्की नौकरी मिल जाएगी। - शुक्रिया। 328 00:21:50,644 --> 00:21:53,897 मैंने जितना भी थोड़ा-बहुत समय उसके साथ बिताया है, मैंने देखा कि वह बहुत होशियार है। 329 00:21:53,981 --> 00:21:55,524 तुमने वह मेरी दी हुई क्लैडा अँगूठी पहनी हुई है? 330 00:21:55,607 --> 00:21:57,568 - हाँ। - यह बहुत ख़ूबसूरत लग रही है। 331 00:21:57,651 --> 00:22:01,780 तुमने ही मुझसे कहा था कि यह मुझे सम्भालकर रखेगी, है ना? यह रख रही है। 332 00:22:03,699 --> 00:22:07,327 देखो, देखो, देखो। देखो तो मॉम के अच्छे जूते किसने पहने हैं! 333 00:22:07,411 --> 00:22:09,663 प्लीज़ उन्हें पहनकर ध्यान से चलना! 334 00:22:09,746 --> 00:22:11,415 ख़ासकर सीढ़ियों पर ऊपर जाते हुए, बच्चे। 335 00:22:11,498 --> 00:22:13,375 हे, जान। मुझे लगता है हमें घर के लिए निकलना चाहिए। 336 00:22:13,458 --> 00:22:15,210 - ये लोग अब बच्चों को सुलाएँगे। - हाँ। 337 00:22:15,294 --> 00:22:17,254 नहीं, मुझे मैरी और हॉवर्ड को एक बात बतानी है। 338 00:22:18,422 --> 00:22:19,590 हम सुन रहे हैं। 339 00:22:19,673 --> 00:22:22,426 तो, मेरा एक दोस्त है, जे माइकल्स… 340 00:22:22,509 --> 00:22:24,219 असल में वह मेरा पारिवारिक दोस्त है। 341 00:22:24,303 --> 00:22:27,306 वह थोड़ा कमीना है, लेकिन वह कमबख़्त बहुत होशियार है। 342 00:22:27,389 --> 00:22:29,266 - जान। चलो, अब घर चलते हैं। - रुक जाओ। 343 00:22:29,349 --> 00:22:32,186 ये हमारे दोस्त हैं, जान, और इन्हें हमारी मदद की ज़रूरत है। 344 00:22:32,269 --> 00:22:35,439 - हम सुन सकते हैं। कोई बात नहीं। - तो, जे एक वकील है और अपराधियों के केस लड़ता है, 345 00:22:35,522 --> 00:22:37,774 और मैंने उस पर एक बहुत बड़ा एहसान किया है। 346 00:22:37,858 --> 00:22:41,236 और नैंस ने मुझे बताया कि मार्कस की सुनवाई का दिन आने वाला है। 347 00:22:41,320 --> 00:22:45,157 तो, क्यों ना मैं जे से कहूँ कि वह मार्कस का केस लड़े, बिल्कुल मुफ़्त। 348 00:22:45,240 --> 00:22:48,243 हे भगवान। यह… रॉबर्ट, यह तो… 349 00:22:48,327 --> 00:22:50,704 तुम्हारी दरियादिली के लिए शुक्रिया, लेकिन हमें इसे अस्वीकार करना पड़ेगा। 350 00:22:51,622 --> 00:22:53,332 हॉवर्ड, इस बारे में बात कर लेते हैं। 351 00:22:53,415 --> 00:22:55,501 हमें अपने बेटे को बचाने के लिए तुम्हारे दोस्तों का एहसान नहीं लेना चाहिए। 352 00:22:56,460 --> 00:22:57,961 मैं कोई और रास्ता ढूँढ लूँगा। 353 00:22:58,045 --> 00:23:00,214 - शुक्रिया। - हॉवर्ड, यह कोई एहसान नहीं है। 354 00:23:00,297 --> 00:23:02,799 यह एक तोहफ़ा है। समझ रहे हो? मैंने बताया तो, उस पर मेरा उधार बाक़ी है। 355 00:23:02,883 --> 00:23:05,344 जान, इस मामले में इनकी सीमाओं का सम्मान करते हैं। 356 00:23:06,428 --> 00:23:07,846 हे भगवान, नैंस। 357 00:23:07,930 --> 00:23:09,681 "इनकी सीमाओं का सम्मान।" 358 00:23:09,765 --> 00:23:12,768 क्या तुम्हें एहसास है कि तुम इस समय कितनी बेवक़ूफ़ाना बात कर रही हो? 359 00:23:15,979 --> 00:23:17,105 सुनो भी, मुझे माफ़ कर दो। 360 00:23:17,773 --> 00:23:19,024 हद है, मैं बस मदद करना चाहता था। 361 00:23:20,234 --> 00:23:21,276 उसे जल्दी बुरा लग जाता है। 362 00:23:30,327 --> 00:23:33,121 मुझे यह कहने का हक़ नहीं है, लेकिन उसकी कोई ज़रूरत नहीं थी। 363 00:23:34,748 --> 00:23:37,292 क्या आज रात तुम्हारा उसके साथ अकेले रहना ठीक होगा? 364 00:23:40,212 --> 00:23:41,338 हाँ, मुझे कुछ नहीं होगा। 365 00:23:45,467 --> 00:23:47,636 नैंस, रॉबर्ट कार में बैठने वाला है। 366 00:23:47,719 --> 00:23:49,721 हाँ, मुझे उसे घर ले जाना चाहिए। 367 00:23:49,805 --> 00:23:51,807 - मैं तुमसे टेक रिहर्सल में मिलूँगी। - ठीक है। 368 00:24:06,405 --> 00:24:07,406 हे। 369 00:24:07,948 --> 00:24:09,867 - हे, मुझे लगा था तुम चली गईं। - मैं अपना बैग भूल गई थी। 370 00:24:10,868 --> 00:24:13,120 मैं बस प्रोग्राम को अंतिम रूप दे रहा हूँ। 371 00:24:13,203 --> 00:24:15,789 मैं इसे भेजूँ, उससे पहले, क्या तुम इस पैराग्राफ़ को एक बार देख लोगी? 372 00:24:16,456 --> 00:24:17,457 ज़रूर। 373 00:24:18,250 --> 00:24:22,045 तुम इसकी विशेषज्ञ हो, मैं नहीं। मुझे… मुझे नहीं पता कि मैंने इसका भाव सही पकड़ा है या नहीं। 374 00:24:23,005 --> 00:24:24,423 थोड़ा नीचे करोगे? 375 00:24:25,215 --> 00:24:26,758 हाँ, वहाँ। 376 00:24:26,842 --> 00:24:30,387 इसमें यह लाइन जोड़ दो, 377 00:24:30,470 --> 00:24:36,143 "वह तीखी, झटकेदार नृत्य-शैली के साथ बैले की सीमाओं को चुनौती दे रहे हैं, 378 00:24:36,226 --> 00:24:40,689 और उसी शारीरिक तीव्रता से नर्तकों के बीच एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव पैदा हो रहा है।" 379 00:24:41,857 --> 00:24:43,066 तुमने यह अभी-अभी सोचा है? 380 00:24:43,734 --> 00:24:45,944 हाँ, मैं एक बहुत गम्भीर डांसर थी। 381 00:24:46,028 --> 00:24:49,364 इतनी गम्भीर कि 16 साल की उम्र में सैन फ़्रैंसिस्को बैले के लिए मेरा चयन हो गया था। 382 00:24:49,448 --> 00:24:51,116 लेकिन मैं कभी वहाँ तक पहुँच नहीं पाई। 383 00:24:51,200 --> 00:24:53,785 और यह बहुत साल पहले की बात है। 384 00:24:54,661 --> 00:25:00,751 लेकिन मुझे लगता है कि अगर तुम यह लिख दोगे, तो बाक़ी सब बढ़िया है। 385 00:25:05,380 --> 00:25:06,673 ठीक है, हो गया। 386 00:25:08,926 --> 00:25:12,471 देखो, मुझे सच में तुम्हें शुक्रिया कहना है। 387 00:25:13,805 --> 00:25:16,099 रोज़गार मिलने के फ़ायदे से कहीं ज़्यादा, 388 00:25:17,226 --> 00:25:18,977 मुझे एक बहुत अच्छी दोस्त मिल गई है। 389 00:25:19,561 --> 00:25:21,146 ज़्यादा भावुक मत हो। 390 00:25:21,230 --> 00:25:23,273 तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त के पति हो। 391 00:25:23,357 --> 00:25:24,441 मैं तुमसे मिलती रहूँगी। 392 00:25:24,525 --> 00:25:25,526 हाँ। जानता हूँ। जानता हूँ। 393 00:25:25,609 --> 00:25:28,529 लेकिन एक इतनी विचारशील, होशियार व्यक्ति के साथ समय बिताकर मुझे बहुत अच्छा लगा। 394 00:25:29,655 --> 00:25:32,533 नैंसी हेनेसी, तुम्हारा साथ बहुत अच्छा रहा है। 395 00:25:33,909 --> 00:25:36,036 यह तुम्हारी उदारता है। शुक्रिया। 396 00:25:38,497 --> 00:25:43,335 दरअसल मैं इस शानदार वाइन की बोतल का मज़ा लेने जा रही थी। 397 00:25:44,002 --> 00:25:46,588 ज़ाहिर है मैं इसे रॉबर्ट के साथ नहीं पी सकती। 398 00:25:46,672 --> 00:25:49,633 तो, क्या तुम चाहोगे… 399 00:25:53,720 --> 00:25:56,056 यह 1998 की पोमेरोल बॉरडॉ है। 400 00:25:57,099 --> 00:26:00,227 लुइस, इसे अकेले पीना अपराध होगा। 401 00:26:00,310 --> 00:26:02,187 तुम्हें यक़ीन है तुम्हें वापस मेअर और बच्चों के पास नहीं जाना है? 402 00:26:02,271 --> 00:26:04,982 तुम्हारे घर में यह एक आम रेड वाइन होगी, 403 00:26:05,065 --> 00:26:07,609 लेकिन यह एक कमाल की वाइन है। इसलिए… 404 00:26:08,443 --> 00:26:10,571 और बैकाए की तरह, 405 00:26:10,654 --> 00:26:15,951 हम इस दमदार गाढ़े अमृत की हर एक बूँद का मज़ा लेंगे, 406 00:26:16,034 --> 00:26:22,291 और 13वीं शताब्दी ईसा पूर्व की लीनियर बी टैबलेट में दर्ज देवता की पूजा करेंगे। 407 00:26:22,875 --> 00:26:24,459 बी टैबलेट क्या होता है? 408 00:26:26,086 --> 00:26:29,798 वह माइसीनियन कलाकृति जहाँ डायोनिसस का पहली बार ज़िक्र मिलता है। ज़ाहिर है। 409 00:26:29,882 --> 00:26:34,761 और चूँकि डायोनिसस पागलपन के देवता भी हैं, 410 00:26:34,845 --> 00:26:37,973 तो यह जाम अफ़रा-तफ़री और पागलपन के नाम। 411 00:26:38,682 --> 00:26:40,350 वैसे, इसे सच में छान लेना चाहिए। 412 00:26:41,143 --> 00:26:42,144 देखते हैं। 413 00:26:55,199 --> 00:26:56,700 मुझे लगता है कि असल में मैं इसमें काफ़ी अच्छा हूँ। 414 00:26:56,783 --> 00:27:00,037 - मैं शायद विलक्षण प्रतिभा का मालिक हूँ। - तुम सीधे खड़े तक नहीं हो सकते। 415 00:27:00,120 --> 00:27:03,165 हे भगवान। यह इतना… 416 00:27:03,248 --> 00:27:05,209 सबको लगता है वे नाच सकते हैं, पर कोई नहीं जानता यह कितना मुश्किल… 417 00:27:05,292 --> 00:27:06,919 यहाँ आकर मुझे दिखाओ। 418 00:27:07,002 --> 00:27:11,340 मुझे पता है। मतलब, यह पहली पोज़िशन है। दूसरी पोज़िशन। 419 00:27:11,423 --> 00:27:13,800 नहीं, तुम्हें वह बाँह थोड़ी और फैलानी होगी। 420 00:27:13,884 --> 00:27:17,763 मैं फैला रहा हूँ। तुम एक ऐसे आदमी को देख रही हो जिसे कंधे में दुनिया की सबसे बेढंगी चोट लगी है। 421 00:27:17,846 --> 00:27:18,972 यह बाँह बस इतनी ही फैलती है। 422 00:27:19,056 --> 00:27:21,934 ओह, भगवान के लिए, नहीं। फिर से कोशिश करो। 423 00:27:22,017 --> 00:27:24,102 मैं तुम्हें दिखाती हूँ। ठीक है। 424 00:27:26,063 --> 00:27:27,648 - रुको। - तुम ठीक हो? 425 00:27:27,731 --> 00:27:29,900 हे भगव… हिलो मत। हिलो मत। हिलो मत। मैं सम्भालता हूँ। 426 00:27:29,983 --> 00:27:31,360 लो, थोड़ा आराम से बैठ जाओ। 427 00:27:33,320 --> 00:27:34,905 पैरों से वज़न कम करो। हे भगवान। 428 00:27:36,406 --> 00:27:37,533 - मुझे चोट लग गई… - हे भगवान। 429 00:27:39,743 --> 00:27:41,870 - यह सूजन के लिए। - शुक्रिया। 430 00:27:43,455 --> 00:27:44,706 यह दर्द के लिए। 431 00:27:44,790 --> 00:27:45,791 बढ़िया। 432 00:27:56,134 --> 00:27:58,136 तो, तुमने नाचना क्यों छोड़ दिया? 433 00:27:59,596 --> 00:28:01,849 तुम्हें छोटा जवाब चाहिए या लम्बा? 434 00:28:01,932 --> 00:28:03,267 छोटे से शुरू करते हैं। 435 00:28:03,934 --> 00:28:05,018 एक कार हादसे की वजह से। 436 00:28:07,104 --> 00:28:08,105 लम्बा जवाब क्या है? 437 00:28:12,276 --> 00:28:13,277 तो… 438 00:28:16,613 --> 00:28:17,948 जब मैं तुम्हें अपना जवाब दूँगी, 439 00:28:18,031 --> 00:28:20,325 तुम्हें लगेगा कि मैं दिमाग़ी रूप से पागल हूँ। 440 00:28:20,909 --> 00:28:22,286 आज़माकर देख लो। 441 00:28:24,162 --> 00:28:28,375 मेरी मॉम, वह मुझसे बहुत ग़ुस्सा थीं और उन्हें होना भी चाहिए था। 442 00:28:30,377 --> 00:28:34,548 वह कार चला रही थीं, काफ़ी तेज़ रफ़्तार से, और मैं उनसे कार रोकने की विनती कर रही थी। 443 00:28:35,716 --> 00:28:37,759 लेकिन वह रोक ही नहीं रही थीं। 444 00:28:37,843 --> 00:28:41,597 शायद इस बार हमेशा की तरह नशे में मारे गए थप्पड़ से क़िस्सा ख़त्म नहीं होने वाला था, 445 00:28:41,680 --> 00:28:43,223 जो मैंने किया था, उसके बाद तो नहीं। 446 00:28:44,057 --> 00:28:45,058 क्या किया था तुमने? 447 00:28:47,352 --> 00:28:49,021 मैंने उनके बॉयफ़्रेंड के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए थे। 448 00:28:50,522 --> 00:28:51,815 तुम्हारा मतलब है उसने तुम्हारा शोषण किया। 449 00:28:53,275 --> 00:28:54,943 मेरी मॉम के नशे में बेहोश हो जाने के बाद, 450 00:28:55,027 --> 00:28:59,948 वह मुझे कार में ले जाता था, या मेरे कमरे में, या जहाँ भी जगह मिलती। 451 00:29:00,908 --> 00:29:03,035 वह अनाम कॉल, वह उसी की थी? 452 00:29:03,619 --> 00:29:04,620 स्कॉट। 453 00:29:07,372 --> 00:29:09,208 तुम्हें एक ग़ज़ब की बात बताऊँ? 454 00:29:09,291 --> 00:29:11,543 इस बार मैंने ही उससे सम्पर्क किया था। 455 00:29:14,630 --> 00:29:16,048 पता नहीं मैंने ऐसा क्यों किया। 456 00:29:16,882 --> 00:29:18,050 मुझे लगता है तुम्हें पता है। 457 00:29:19,927 --> 00:29:21,220 तुम्हें चिंगारी भड़काना पसंद है। 458 00:29:22,262 --> 00:29:23,722 यही तुम्हारा असली स्वभाव है। 459 00:29:24,389 --> 00:29:28,060 तुम जलती हुई इमारत के ढहने से ठीक पहले उसकी जलती आग में कूद जाती हो। 460 00:29:30,395 --> 00:29:35,859 लेकिन तुम्हें इस सब पर शराफ़त का पर्दा डालना पड़ता है। 461 00:29:38,111 --> 00:29:39,988 रॉबर्ट की अच्छी पत्नी बनना पड़ता है। 462 00:29:41,365 --> 00:29:43,242 मुझे यक़ीन है उसे इस बारे में कुछ नहीं पता। 463 00:29:45,369 --> 00:29:46,912 मुझे वह सच में अच्छा लगने लगा था। 464 00:29:49,998 --> 00:29:51,124 वह ख़तरा। 465 00:29:52,501 --> 00:29:54,461 इस बात से अनजान होना कि कहीं हम पकड़े तो नहीं जाएँगे। 466 00:29:57,422 --> 00:29:59,758 और किसी का मुझ पर इतना ध्यान देना। ऐसा मेरे साथ पहले कभी नहीं हुआ था। 467 00:30:00,676 --> 00:30:02,135 और तुम्हें वह चाहिए था। 468 00:30:03,971 --> 00:30:05,013 मुझे उसकी ज़रूरत थी। 469 00:30:13,856 --> 00:30:16,191 कुछ हादसों का पहले से पता होता है। 470 00:30:16,817 --> 00:30:20,112 आपको सम्भलने या रास्ता बदल लेने का समय मिल जाता है। 471 00:30:20,988 --> 00:30:24,783 लेकिन कुछ झटके इतने ज़ोरदार और अचानक होते हैं 472 00:30:24,867 --> 00:30:27,160 कि अपनी नियति बदलने के लिए आपको कुछ भी करने का मौक़ा नहीं मिलता। 473 00:31:24,384 --> 00:31:27,888 तो, जज इस बात पर सहमत हो गए कि अगर मार्कस "गैम्ब्लर्स एनोनिमस" में नियमित रूप से जाए 474 00:31:27,971 --> 00:31:31,350 और फिर सामुदायिक सेवा करे, तो उसे सज़ा देने के बजाय सुधार कार्यक्रम में भेजा जा सकता है। 475 00:31:31,433 --> 00:31:34,394 - तो, जो कि… यह अच्छी ख़बर है। - यह तो शायद बहुत अच्छी बात है, है ना? 476 00:31:38,857 --> 00:31:41,026 क्योंकि इस तरह उसे ज़रूरी मदद मिल जाएगी। 477 00:31:41,109 --> 00:31:43,028 उसका रिकॉर्ड हमेशा के लिए ख़राब नहीं होगा। 478 00:31:43,111 --> 00:31:44,780 - और यह बहुत अहम बात है। - मुझे जाना होगा। 479 00:31:44,863 --> 00:31:47,658 - मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। मैं घर जा रही हूँ। - क्या हुआ? क्या… नैंसी? 480 00:31:47,741 --> 00:31:48,825 - बस तबियत ठीक नहीं है। - नैन? 481 00:31:49,368 --> 00:31:51,828 - क्या तुम… हाँ, हाँ। - क्या मैं? हाँ। मैं अभी आती हूँ। 482 00:31:51,912 --> 00:31:53,413 हे, नैंसी। 483 00:31:54,706 --> 00:31:57,042 - नैंस! क्या हो रहा है? - माफ़ करना। मैं… 484 00:31:57,125 --> 00:31:59,044 मैं मेअर का साथ देना चाहती हूँ। मैं बस… 485 00:32:00,045 --> 00:32:02,256 मेरी ज़िंदगी में अभी बहुत कुछ चल रहा है। 486 00:32:02,339 --> 00:32:03,590 तुम्हारा क्या… रॉबर्ट के साथ? 487 00:32:05,592 --> 00:32:07,427 मैंने एक बहुत बड़ी बेवक़ूफ़ी कर दी। 488 00:32:07,511 --> 00:32:09,388 कैसी बेवक़ूफ़ी? 489 00:32:11,765 --> 00:32:13,350 मैंने किसी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए। 490 00:32:14,977 --> 00:32:17,187 प्लीज़ मैरी को मत बताना। मुझे नहीं लगता वह समझेगी। 491 00:32:17,271 --> 00:32:18,272 नैंसी, मैं… 492 00:32:19,273 --> 00:32:20,941 क्या तुम्हारा अफ़ेयर चल रहा है? 493 00:32:24,570 --> 00:32:25,904 किसके साथ? 494 00:32:26,738 --> 00:32:28,699 - इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। तुम उसे नहीं जानतीं। - ठीक है। 495 00:32:28,782 --> 00:32:31,034 उसका नाम डेविड है। ऐसा फिर कभी नहीं होगा। 496 00:32:31,118 --> 00:32:33,245 - ठीक है। - मुझे जाना होगा। 497 00:32:33,328 --> 00:32:34,705 - तुम मुझे फ़ोन करोगी? - ठीक है। 498 00:32:34,788 --> 00:32:35,789 ठीक है। 499 00:32:43,672 --> 00:32:44,673 हे, जान। 500 00:32:45,174 --> 00:32:46,300 तुम कहाँ जा रहे हो? 501 00:32:47,009 --> 00:32:49,511 मुझे एक फ़्लाइट पकड़ने के लिए भागना पड़ रहा है। 502 00:32:50,095 --> 00:32:51,680 मुझे इस बारे में क्यों नहीं पता था? 503 00:32:51,763 --> 00:32:53,765 मुझे ख़ुद इस बारे में अभी पता चला है। 504 00:32:53,849 --> 00:32:55,475 यह थोड़ी आपातकालीन स्थिति है। 505 00:32:55,559 --> 00:32:58,645 पुनर्गठन को अंतिम रूप दिए जाने से पहले, उन्हें एक सौदा पूरा करने में मेरी मदद की ज़रूरत है। 506 00:32:58,729 --> 00:33:01,231 मैं कल सुबह-सुबह न्यूयॉर्क के वकीलों से मिलने वाला हूँ। 507 00:33:01,315 --> 00:33:03,025 मुझे लगता है मेरा दिमाग़ ख़राब हो रहा है। 508 00:33:04,151 --> 00:33:06,028 क्या? क्यों? तुम… फ़िक्र करने की कोई बात नहीं है। 509 00:33:06,111 --> 00:33:07,696 बेशक मुझे फ़िक्र हो रही है। 510 00:33:08,322 --> 00:33:10,699 तुम्हारे पास बिना तैयारी के देश के एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाने का समय है, 511 00:33:10,782 --> 00:33:15,329 पर तुम्हारे पास मुझसे बात करने का, या काउंसलर से मुलाक़ात का समय तय करने का समय नहीं है। 512 00:33:15,412 --> 00:33:17,581 सोमवार को वापस आने के बाद, मैं हर चीज़ के लिए समय निकाल लूँगा। 513 00:33:17,664 --> 00:33:18,665 सोमवार? 514 00:33:19,166 --> 00:33:20,375 तुम एक हफ़्ते के लिए जा रहे हो? 515 00:33:22,920 --> 00:33:24,505 मैं शौक़ से नहीं जा रहा हूँ। 516 00:33:25,631 --> 00:33:27,216 - फिर मत जाओ। - जाना होगा। 517 00:33:28,509 --> 00:33:29,718 क्या तुम मुझसे तलाक़ ले रहे हो? 518 00:33:38,060 --> 00:33:40,312 हे। फ़िक्र करना बंद करो। मैं तुमसे प्यार करता हूँ। 519 00:33:45,776 --> 00:33:47,611 जब मैं वापस आ जाऊँगा, तब बात करेंगे। 520 00:34:11,342 --> 00:34:12,386 हे। 521 00:34:13,387 --> 00:34:14,429 क्या हम मिल सकते हैं? 522 00:35:45,979 --> 00:35:48,023 मंच 523 00:36:50,335 --> 00:36:51,461 हाँ, यह अच्छा है। 524 00:36:56,175 --> 00:36:57,176 हे। 525 00:36:58,427 --> 00:36:59,428 हे। 526 00:37:00,012 --> 00:37:01,180 ट्रिप कैसी थी? 527 00:37:02,139 --> 00:37:03,140 अच्छी थी। 528 00:37:06,852 --> 00:37:09,646 मैं उम्मीद कर रही थी अगर आज रात हम बैठकर बात कर सकें? 529 00:37:09,730 --> 00:37:12,024 आज रात हमें फ़ैमिली डिनर पर जाना है। 530 00:37:13,650 --> 00:37:15,235 अभी मैं नहाने जा रहा हूँ। 531 00:37:23,118 --> 00:37:24,828 मूसो एंड फ़्रैंक ग्रिल 1919 में स्थापित हॉलीवुड में सबसे पुराना रेस्त्राँ 532 00:37:24,912 --> 00:37:27,998 उन्होंने कहा कोई फ़ायदा नहीं होगा। वह बहुत बुरी हालत में थी। उसे जाने देने का समय आ गया था। 533 00:37:29,249 --> 00:37:31,960 लेकिन तुम्हारे ज़िद्दी पिता ने बात नहीं मानी। 534 00:37:32,044 --> 00:37:34,796 उसे वापस ज़िंदगी देने के लिए कोई भी क़ीमत बहुत ज़्यादा नहीं थी। 535 00:37:35,506 --> 00:37:39,843 इन गर्मियों में, सुरक्षित और शुभ यात्रा की कामना के साथ, हम डिमीटर्स विश को विदा करेंगे। 536 00:37:39,927 --> 00:37:42,221 वह बूढ़ी मोहतरमा अब रवाना होने के लिए तैयार है। 537 00:37:43,222 --> 00:37:44,723 - बेटा। - जी, सर? 538 00:37:44,806 --> 00:37:47,351 - हमारे शैम्पेन गिलास ख़ाली हो गए हैं। - मैं तुरंत भरता हूँ। 539 00:37:48,227 --> 00:37:49,728 मुझे कहने की ज़रूरत नहीं होनी चाहिए। 540 00:37:50,812 --> 00:37:52,564 वैसे, यह बहुत अच्छी ख़बर है, डैडी। 541 00:37:53,065 --> 00:37:55,943 बॉबी की भारी भूल की बदौलत, यह बुरी ख़बर में बदलने वाली थी। 542 00:37:56,985 --> 00:37:58,445 यहाँ नहीं। प्लीज़। 543 00:37:58,529 --> 00:38:00,822 क्यों नहीं? इसीलिए तो हम जश्न मना रहे हैं। 544 00:38:00,906 --> 00:38:04,868 हार्लन की चतुराई भरी रणनीति की बदौलत एसईसी से हमारा पीछा छूट गया। 545 00:38:04,952 --> 00:38:06,578 आपकी सेवा करने में मुझे हमेशा ख़ुशी होती है। 546 00:38:07,371 --> 00:38:10,624 हम बाल-बाल बच गए वरना भयानक तबाही देखनी पड़ती। 547 00:38:10,707 --> 00:38:13,293 मुझे लगता है इसके लिए तो जश्न मनाना बनता है। 548 00:38:14,211 --> 00:38:15,921 जान, यह किस बारे में बात कर रहे हैं? कैसी भूल? 549 00:38:18,298 --> 00:38:20,634 तुम तो घर पहुँचने पर इसे बताने वाले थे ना, बॉबी? 550 00:38:21,593 --> 00:38:23,428 मुझे समय नहीं मिल पाया। 551 00:38:23,512 --> 00:38:25,222 नहीं? अच्छा, मैं बता देती हूँ। 552 00:38:25,305 --> 00:38:28,350 बॉबी ने डैडी को राज़ी करके हमारी सम्पत्ति का 20 प्रतिशत हिस्सा 553 00:38:28,433 --> 00:38:32,354 एक ऐसी कम्पनी के अधिग्रहण में लगा दिया, जो पूरी तरह क़र्ज़ में डूबी हुई थी। 554 00:38:32,437 --> 00:38:36,984 और अब हमारे पास क़ानूनी पचड़ों से बचने का एक ही रास्ता था, 555 00:38:37,067 --> 00:38:41,738 कि बॉबी ट्रस्ट के अपने हिस्से के पैसों से हमारे निवेशकों को भुगतान करे। 556 00:38:42,406 --> 00:38:43,574 क्या यह सच है? 557 00:38:44,324 --> 00:38:46,660 कभी-कभी एक ही बार में झमेला ख़त्म कर देना चाहिए, बॉबी। 558 00:38:46,743 --> 00:38:50,038 वह अब कोई बच्चा नहीं है, उसे रॉबर्ट कहकर बुलाओ। 559 00:38:51,665 --> 00:38:53,041 हाँ, चलो। 560 00:39:35,876 --> 00:39:37,002 जान। 561 00:39:42,132 --> 00:39:44,176 मुझसे ग़लती हो गई, नैंस। 562 00:39:47,262 --> 00:39:49,181 मुझसे बहुत बड़ी ग़लती हो गई। 563 00:39:51,558 --> 00:39:52,768 मैं हमेशा ग़लतियाँ करता रहता हूँ। 564 00:39:54,353 --> 00:39:55,896 उनकी यह बात सही थी। 565 00:39:58,148 --> 00:39:59,858 अब सब कुछ बदल जाएगा। 566 00:39:59,942 --> 00:40:01,193 हमारे सारे ख़र्चे… 567 00:40:03,362 --> 00:40:05,197 सब कुछ मेरे पिता के नियंत्रण में होगा। 568 00:40:05,822 --> 00:40:09,201 घर, कारें, तुम्हारी पार्टियाँ। 569 00:40:11,370 --> 00:40:12,955 हर चीज़ के लिए उनकी मंज़ूरी लेनी पड़ेगी। 570 00:40:15,582 --> 00:40:17,835 क्या यह पूरी बात सिर्फ़ पैसों की थी? 571 00:40:20,379 --> 00:40:22,714 मुझे पता है कि तुमने अपना भविष्य ऐसा नहीं सोचा था। 572 00:40:22,798 --> 00:40:28,136 तो मैं तुम्हें बताना चाहता हूँ कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहो, तो कोई बात नहीं। 573 00:40:28,220 --> 00:40:31,682 तुम्हें छोड़ना चाहूँ? मुझे लगा था कि तुम मुझे छोड़ना चाहते हो। 574 00:40:31,765 --> 00:40:33,475 मैं तुम्हें कभी भी क्यों छोड़ना चाहूँगा? 575 00:40:33,559 --> 00:40:37,437 तुम मेरे लिए इस दुनिया की सबसे अहम इंसान हो। 576 00:40:38,021 --> 00:40:43,527 क्योंकि मैंने सम्पत्ति के बँटवारे से जुड़ा वह ईमेल पढ़ा था। 577 00:40:43,610 --> 00:40:47,906 - मैं… - वह तुम्हें बचाने के लिए था। 578 00:40:48,574 --> 00:40:50,534 तुम मुझे बचाने के लिए मुझसे तलाक़ ले रहे हो? 579 00:40:50,617 --> 00:40:52,870 समझौते की रकम किसी बाहरी खाते में जमा करना ज़रूरी है 580 00:40:52,953 --> 00:40:54,955 ताकि मेरे पिता उसे निकाल ना सकें। 581 00:40:55,038 --> 00:40:56,164 हे भगवान। 582 00:40:57,624 --> 00:40:59,960 तुम्हें सुरक्षा देना ज़रूरी है। 583 00:41:03,797 --> 00:41:05,883 मुझे तलाक़ नहीं चाहिए। बस तुम मेरे साथ रहो। 584 00:41:06,508 --> 00:41:11,763 लेकिन जिस आदमी ने तुम्हें बचाया था, मैं अब वह इंसान नहीं रहा हूँ। 585 00:41:12,347 --> 00:41:14,099 तुम्हारे पैसों ने मुझे नहीं बचाया था। 586 00:41:14,850 --> 00:41:16,852 - तुम ऐसा नहीं कह सकतीं। - हाँ, मैं कह सकती हूँ। 587 00:41:16,935 --> 00:41:18,228 मैं कह सकती हूँ। 588 00:41:19,813 --> 00:41:22,357 मैं तीन महीनों से तुम्हारे प्यार के लिए तरस रही हूँ 589 00:41:22,441 --> 00:41:26,945 और मैं… पूरी तरह से बिखर रही हूँ। 590 00:41:27,029 --> 00:41:29,990 मुझे उससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। तुम्हारे डैड सारे पैसे ले सकते हैं। 591 00:41:30,073 --> 00:41:31,491 मैं बस तुम्हें चाहती हूँ। 592 00:41:32,034 --> 00:41:33,493 मुझे माफ़ कर दो। 593 00:41:35,954 --> 00:41:38,665 मेरी शराब पीने की आदत कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ गई। 594 00:41:40,000 --> 00:41:41,835 यह मेरी एक और ग़लती है, हँ? 595 00:41:43,086 --> 00:41:46,340 फिर तुम्हें देखो, तुम कितनी हिम्मत वाली हो। 596 00:41:46,423 --> 00:41:47,424 - नहीं। - हाँ। 597 00:41:47,508 --> 00:41:48,509 ऐसा मत कहो। 598 00:42:02,814 --> 00:42:04,650 मैं तुम्हें कभी अपने से दूर नहीं जाने दूँगा। 599 00:43:40,871 --> 00:43:42,706 तुमने इतने दिनों से मेरे फ़ोन का कोई जवाब नहीं दिया। 600 00:43:46,376 --> 00:43:49,296 तुम बर्नर फ़ोन को फेंक दो। हम दोनों का रिश्ता ख़त्म हो चुका है। 601 00:43:49,379 --> 00:43:52,257 दो हफ़्ते पहले, तुम और मैं तुम्हारी रेंज रोवर की पिछली सीट में सेक्स कर रहे थे। 602 00:43:52,925 --> 00:43:55,552 उससे एक दिन पहले, हम ड्रेसिंग रूम में सेक्स कर रहे थे। 603 00:43:55,636 --> 00:43:57,721 और उससे एक दिन पहले, जहाँ तुम कहती गईं, मैं आ गया। 604 00:43:57,804 --> 00:44:01,225 वह एक ग़लती थी। मेरी शादी एक मुश्किल दौर से गुज़र रही थी। 605 00:44:01,308 --> 00:44:03,810 - ऐसा कभी होना ही नहीं चाहिए था। - मुझे इससे तो ज़्यादा अहमियत मिलनी चाहिए। 606 00:44:04,686 --> 00:44:06,688 - तुम्हारे लिए मैंने सब कुछ दाँव पर लगा दिया। - मैंने नहीं कहा था। 607 00:44:06,772 --> 00:44:09,566 नहीं, तुमने पहले मुझे लुभाया और फिर मेरे साथ अपने घर के उस नौकर की तरह बर्ताव किया 608 00:44:09,650 --> 00:44:12,236 - जिसे तुम घंटी बजाकर बुला सकती हो। - ठीक है। अगर तुम्हें 609 00:44:12,319 --> 00:44:15,697 बेहतर महसूस करने के लिए मुझे दोष देना है, तो कोई बात नहीं, लेकिन हमें आगे बढ़ना होगा। 610 00:44:15,781 --> 00:44:17,407 यह फ़ैसला तुम नहीं ले सकतीं। 611 00:44:17,991 --> 00:44:22,162 मेरी बाँह छोड़ो, वरना यक़ीन करो तुम्हारे लिए इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। 612 00:44:24,456 --> 00:44:27,000 शायद मुझे रॉबर्ट को हमारे बारे में बता देना चाहिए। 613 00:44:30,128 --> 00:44:31,255 वह अच्छा आदमी है। 614 00:44:33,924 --> 00:44:35,801 उसे जानने का हक़ है कि उसने किससे शादी की है। 615 00:44:38,220 --> 00:44:40,597 तुम्हें सच में लगता है कि उसे विश्वास होगा कि मैं तुम्हारे साथ सोई थी? 616 00:44:42,140 --> 00:44:43,475 किसी को कभी विश्वास नहीं होगा। 617 00:44:55,654 --> 00:44:58,782 मुझे बहुत ख़ुशी है कि तुम्हें वह बहुत बुरा नहीं लगा। 618 00:44:58,866 --> 00:45:00,826 - मुझे क्या नहीं लगा? - कि तुम्हें वह बहुत बुरा नहीं लगा। 619 00:45:01,326 --> 00:45:03,203 मुझे वह बहुत पसंद आया। मुझे उसकी हर चीज़ पसंद आई। 620 00:45:03,704 --> 00:45:06,999 नृत्य और कपड़े। 621 00:45:07,082 --> 00:45:08,208 पोशाकें। 622 00:45:08,292 --> 00:45:09,960 पोशाकें, हाँ। वह ख़ूबसूरत था। 623 00:45:10,544 --> 00:45:14,298 अपनी ग़लती सुधारने और अनर्थ होने से बचाने का मेरे पास यही एक मौक़ा था। 624 00:45:14,381 --> 00:45:17,551 मुझे रॉबर्ट को सच बताना ही था। सब कुछ। 625 00:45:17,634 --> 00:45:19,720 और यह भरोसा रखना था कि वह फिर भी मुझसे प्यार करेगा। 626 00:45:23,765 --> 00:45:24,850 हे। 627 00:45:28,854 --> 00:45:30,022 तुम्हारा फ़ोन… 628 00:45:42,242 --> 00:45:46,205 जान। जान, मुझे तुम्हें कुछ बताना है। 629 00:45:47,831 --> 00:45:48,999 तुम्हें यह किसने भेजी है? 630 00:45:51,001 --> 00:45:53,504 मुझे नहीं पता। मुझे… 631 00:45:54,755 --> 00:45:57,716 मुझे नहीं… पता। मैं… 632 00:45:57,799 --> 00:45:58,884 तुम झूठ बोल रही हो। 633 00:46:01,094 --> 00:46:02,304 यह कौन है? 634 00:46:03,597 --> 00:46:06,183 कोई नहीं। वह बस एक ग़लती थी। 635 00:46:06,266 --> 00:46:08,769 एक ग़लती जिसके साथ तुमने अपनी कार की पिछली सीट पर सेक्स किया? 636 00:46:08,852 --> 00:46:10,562 प्लीज़, प्लीज़, क्या हम इस बारे में बात कर लें? 637 00:46:10,646 --> 00:46:13,398 मैं इतने समय से ख़ुद को दोषी मानकर अंदर ही अंदर घुट रहा था। 638 00:46:13,482 --> 00:46:15,734 - मुझे माफ़ कर दो। माफ़ कर दो। माफ़ कर दो। - कमबख़्त इतने समय से। 639 00:46:15,817 --> 00:46:17,653 यक़ीन नहीं हो रहा है। यक़ीन नहीं हो रहा है। 640 00:46:17,736 --> 00:46:19,613 - तुम ऐसा कैसे? - हम… मत करो… 641 00:46:19,696 --> 00:46:21,990 - रुक जाओ! रुक जाओ! - तुमने कमबख़्त यह किया! 642 00:46:22,074 --> 00:46:23,909 हे! इधर वापस आओ! 643 00:47:42,571 --> 00:47:44,573 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम