1 00:00:06,048 --> 00:00:08,592 "स्पाइडर-नूआ" पर अब तक… 2 00:00:09,760 --> 00:00:10,761 यह क्या है? 3 00:00:11,512 --> 00:00:14,347 सुपर शक्ति वालों को मामूली इंसान बना देता है। 4 00:00:14,348 --> 00:00:16,975 रूबी के जाने के बाद से ही तुम जैसे अपनी कब्र खोद रहे हो, 5 00:00:16,976 --> 00:00:18,435 और तुम बस खोदते ही जा रहे हो। 6 00:00:18,436 --> 00:00:21,147 उस पछतावे से बाहर निकलने का यही वो मौका है। 7 00:00:21,439 --> 00:00:23,189 {\an8}उन सबको ये एंटीडोट देना होगा। 8 00:00:23,190 --> 00:00:25,818 जब वो इस बीमारी से आज़ाद हो जाएँगे, फिर मेरी बारी आएगी। 9 00:00:26,527 --> 00:00:28,361 अब और कोई जवान बीमार नहीं रहेगा। 10 00:00:28,362 --> 00:00:30,281 न कोई दुख होगा। और न कोई स्पाइडर। 11 00:00:32,032 --> 00:00:33,324 ये सब क्या है? 12 00:00:33,325 --> 00:00:34,618 ये सब तो मर चुके हैं! 13 00:00:35,161 --> 00:00:36,619 हम डॉक्टर की लैब गए थे। 14 00:00:36,620 --> 00:00:38,538 - इलाज की कोई उम्मीद थी ही नहीं। - ऐसा नहीं है। 15 00:00:38,539 --> 00:00:41,166 मैं सिल्वरमेन को नहीं बताऊँगा, पर वो होशियार है। 16 00:00:41,167 --> 00:00:42,752 उसे कभी न कभी पता चल ही जाएगा। 17 00:00:52,052 --> 00:00:53,220 नहीं, अभी साथ मत छोड़ो। 18 00:00:57,892 --> 00:01:00,102 अंदर बैठो। चलो, निकलें यहाँ से, जल्दी करो! 19 00:01:02,271 --> 00:01:03,855 किसी डॉक्टर को बुलाएं क्या? 20 00:01:03,856 --> 00:01:05,607 नहीं। इसे बस आराम की ज़रूरत है। 21 00:01:05,608 --> 00:01:06,900 ये क्या बला है? 22 00:01:06,901 --> 00:01:09,194 ये जो भी है, इसने उस हट्टे-कट्टे को ढेर कर दिया। 23 00:01:09,195 --> 00:01:10,737 अब हम क्या करेंगे, बॉस? 24 00:01:10,738 --> 00:01:12,948 हम उस स्पाइडर को ढूँढ निकालेंगे। 25 00:01:13,491 --> 00:01:14,950 - बेन रायली चाहिए। - बेन रायली चाहिए। 26 00:01:20,873 --> 00:01:21,956 फर्निचर कैमराज़ 27 00:01:21,957 --> 00:01:23,876 बी रायली प्राइवेट इन्वेस्टीगेटर 28 00:01:30,049 --> 00:01:31,217 इन बेचारों को देखो। 29 00:01:32,843 --> 00:01:33,803 भटके हुए। 30 00:01:34,929 --> 00:01:37,348 जानते हो, एक वक़्त पर मैं भी इन्हीं के जैसा था। 31 00:01:38,390 --> 00:01:40,267 सब अंधे हैं, और इन्हें खबर तक नहीं। 32 00:01:41,143 --> 00:01:44,605 दिन-ब-दिन, बस भेड़चाल में चले जा रहे हैं। 33 00:01:44,939 --> 00:01:46,564 भगवान के लिए, तुम चुप रहोगे? 34 00:01:46,565 --> 00:01:47,399 नहीं। 35 00:01:48,234 --> 00:01:51,319 मैं अपनी शान-ओ-शौकत से दुनिया को महरूम क्यों रखूँ? 36 00:01:51,320 --> 00:01:52,154 हाँ, खैर, 37 00:01:53,197 --> 00:01:55,698 आफ़त आने वाली है, बस तुम्हें अभी अंदाज़ा नहीं है। 38 00:01:55,699 --> 00:01:58,869 अपनी बात करो। जहाँ तक मेरी बात है, मैं और भी ताकतवर हो रहा हूँ। 39 00:02:05,876 --> 00:02:06,877 ऐसा वक़्त… 40 00:02:09,088 --> 00:02:10,714 मुझे गौर करने का मौका देता है। 41 00:02:11,674 --> 00:02:12,633 ऐसा अक्सर नहीं करता। 42 00:02:13,801 --> 00:02:16,303 आमतौर पर मैं खुद की तारीफ़ करने वालों में से नहीं हूँ, पर… 43 00:02:17,555 --> 00:02:19,431 कसम से, अगर तुम्हें पता होता मैं कहाँ पला-बढ़ा… 44 00:02:20,933 --> 00:02:23,519 वो भूख, वो तंगी। 45 00:02:25,729 --> 00:02:28,148 पैदा होने से पहले ही मैंने अपने दो भाईयों को खो दिया था। 46 00:02:30,067 --> 00:02:31,819 जो कुछ मैंने झेला, वो बेहद दर्दनाक था। 47 00:02:35,364 --> 00:02:36,865 क्या तुम्हें पता है, 48 00:02:36,866 --> 00:02:39,243 मुझमें और उस दौर के बेशुमार गुंडों में क्या फ़र्क है? 49 00:02:40,452 --> 00:02:42,746 एक जुआरी का जिगर। बस इतना ही। 50 00:02:43,622 --> 00:02:44,540 वो फ़र्क ताकत, 51 00:02:45,791 --> 00:02:47,334 चालाकी या बेरहमी का नहीं है। 52 00:02:50,004 --> 00:02:51,088 फ़र्क बस हिम्मत का है। 53 00:02:55,217 --> 00:02:56,176 और जुनून का। 54 00:02:56,844 --> 00:02:57,845 मेरा दिल कभी भरा ही नहीं। 55 00:02:58,804 --> 00:03:01,390 मैं कभी रुका नहीं, कभी चैन से नहीं बैठा। 56 00:03:07,438 --> 00:03:08,898 तुम्हें भी यही सलाह दूँगा। 57 00:03:14,361 --> 00:03:15,737 "कभी चैन से मत बैठना।" 58 00:03:15,738 --> 00:03:17,323 कभी सब्र मत करना। 59 00:03:18,324 --> 00:03:19,782 जो मिल रहा है चुपचाप ले मत लेना, 60 00:03:19,783 --> 00:03:22,286 क्योंकि कोई तुम्हें वो नहीं देगा जो तुम चाहते हो। 61 00:03:22,786 --> 00:03:25,205 वो तुम्हें वही देंगे जो वो देना चाहते हैं, अपने फ़ायदे के लिए। 62 00:03:32,463 --> 00:03:34,840 बहुत हुआ। किस्से-कहानियों का वक़्त खत्म। 63 00:03:37,217 --> 00:03:38,552 ज़रा हल्का होकर आता हूँ। 64 00:04:00,240 --> 00:04:01,659 मैं कैट, तुमसे मिलना है। 65 00:04:17,299 --> 00:04:19,510 शुक्र है। मुझे लगा था तुम नहीं आओगी… 66 00:04:21,387 --> 00:04:22,346 ये बेन के लिए। 67 00:04:23,222 --> 00:04:24,306 मैं इसी लायक हूँ। 68 00:04:25,975 --> 00:04:27,184 और ये मेरी तरफ़ से। 69 00:04:28,352 --> 00:04:30,354 बेन ने तुम्हारे लिए जान दांव पर लगा दी, 70 00:04:30,813 --> 00:04:32,647 और तुमने उसकी जान के बदले धोखा दिया। 71 00:04:32,648 --> 00:04:35,234 उस डॉक्टर ने उसे चीर-फाड़ कर रख दिया। 72 00:04:35,818 --> 00:04:37,945 कसम से, मुझे नहीं पता था कि वह उसे चोट पहुँचाएगी। 73 00:04:38,529 --> 00:04:40,405 मुझे लगा इसी में सबकी भलाई है। 74 00:04:40,406 --> 00:04:42,282 बेन ने खुद कहा कि उसे अब स्पाइडर नहीं… 75 00:04:44,410 --> 00:04:46,829 तो अब तुम्हें उसके राज़ की फ़िक्र हो रही है? 76 00:04:47,663 --> 00:04:51,500 फ़ेबर को बेन के बारे में बताने का तुम्हें कोई हक नहीं था। 77 00:04:52,793 --> 00:04:53,918 मुझे एक मौका चाहिए। 78 00:04:53,919 --> 00:04:56,713 - क्या बात है, सुन के मज़ा आ गया। - नहीं, वादा करती हूँ। यकीन करो। 79 00:04:56,714 --> 00:04:58,257 हाँ, मैं वो करके देख चुकी हूँ। 80 00:04:58,632 --> 00:04:59,842 तुम झूठी हो। 81 00:05:00,259 --> 00:05:01,634 और मक्कार हो। 82 00:05:01,635 --> 00:05:03,052 मैंने ये सब प्यार के लिए किया। 83 00:05:03,053 --> 00:05:04,304 किसके प्यार के लिए? 84 00:05:06,181 --> 00:05:07,224 फ़्लिंट के। 85 00:05:12,438 --> 00:05:13,605 पर बेन एक नेक इंसान है। 86 00:05:16,358 --> 00:05:18,068 वादा करती हूँ, मैं सब ठीक कर दूँगी। 87 00:05:19,653 --> 00:05:20,487 कैसे? 88 00:05:21,488 --> 00:05:24,867 अगर वह मुझे एंटीडोट दे दे, तो वो मैं फ़्लिंट और डर्क को लगा दूँगी। 89 00:05:25,868 --> 00:05:28,454 मैं बिना किसी शक के उनके करीब पहुँच सकती हूँ। 90 00:05:29,580 --> 00:05:32,666 और ये तुम्हें तय नहीं करना है? बेन खुद फैसला कर सकता है। 91 00:05:38,756 --> 00:05:40,007 पता है, मैं कुछ सोच रहा हूँ। 92 00:05:40,799 --> 00:05:41,966 तुमसे किसी ने पूछा? 93 00:05:41,967 --> 00:05:43,844 देखा? यही तो मुसीबत है। 94 00:05:44,970 --> 00:05:47,264 हम इस बुज़ुर्ग के फालतू काम क्यों कर रहे हैं, 95 00:05:48,015 --> 00:05:49,600 जबकि सारी ताकत हमारे पास है? 96 00:05:50,517 --> 00:05:52,226 हमें इसकी ज़रूरत ही क्या है? 97 00:05:52,227 --> 00:05:54,353 लगता है तुम्हें वफ़ादारी रास नहीं आती। 98 00:05:54,354 --> 00:05:56,398 "वफ़ादारी।" "वफ़ादारी।" 99 00:05:57,316 --> 00:06:00,819 जिसे तुम वफ़ादारी कह रहे हो, उसे मैं चालबाज़ी कहता हूँ। 100 00:06:02,196 --> 00:06:04,948 सिल्वरमेन की गुलामी से हमें क्या मिल रहा है और उसे क्या मिल रहा है? 101 00:06:07,576 --> 00:06:11,371 अगर तुम उसके हुक्म न मानो, तो वो तुमसे कितना वफ़ादार रहेगा? 102 00:06:12,289 --> 00:06:14,291 खैर छोड़ो, जवाब मत दो। 103 00:06:15,042 --> 00:06:17,001 हम तुम्हारे पुराने यार, विंस्टन से ही पूछ लेंगे। 104 00:06:17,002 --> 00:06:19,004 अरे, हम नहीं पूछ सकते। वो तो मर चुका है। 105 00:06:23,509 --> 00:06:24,760 वह उसकी सेक्रेटरी है न? 106 00:06:25,594 --> 00:06:27,888 हाँ। वो सही है। 107 00:06:38,690 --> 00:06:40,775 तुम कहाँ थीं? वो लोग तुमको ढूँढ रहे हैं। 108 00:06:40,776 --> 00:06:45,029 लोग "आपको" ढूँढ रहे हैं, होता है और वैसे, कौन से लोग? 109 00:06:45,030 --> 00:06:47,825 फिलहाल तो रॉबी जैसे लोग। बेन उसके घर पर है। 110 00:06:48,367 --> 00:06:51,036 रॉबी कह रहा था कि उसका हालत पतला है। 111 00:06:51,537 --> 00:06:54,247 उसकी हालत। उसकी हालत पतली है। 112 00:06:54,248 --> 00:06:55,707 - क्या? - "हालत।" 113 00:06:56,208 --> 00:06:57,751 एक बार में एक चीज़ सिखाइए। 114 00:07:02,506 --> 00:07:03,966 - रायली इन्वेस्टिगेशन… - जैनेट, हनी। 115 00:07:04,591 --> 00:07:06,426 - हे, हैंक। - कहीं मेरा ज़िक्र मत करना, 116 00:07:06,844 --> 00:07:08,469 पर तुम्हारा बॉस बड़ी मुसीबत में है। 117 00:07:08,470 --> 00:07:09,971 पता नहीं उसने क्या किया है, 118 00:07:09,972 --> 00:07:11,931 पर हर पुलिस स्टेशन उसकी तलाश में है। 119 00:07:11,932 --> 00:07:15,060 ऑर्डर सीधे मेयर के पास से आया है। तो हनी, अपना ख्याल रखना। 120 00:07:15,644 --> 00:07:16,478 शुक्रिया, हैंक। 121 00:07:17,855 --> 00:07:19,314 फ़ोन मत उठाना और यहीं रहना। 122 00:07:30,951 --> 00:07:33,120 अगर मैं कोई फ़िल्म बना रहा होता, 123 00:07:33,579 --> 00:07:36,623 तो इसे "किसी से मिलने की जल्दबाज़ी" कहता। 124 00:07:37,291 --> 00:07:38,292 सही कहा। 125 00:07:50,345 --> 00:07:51,180 मरीज़ का हाल क्या है? 126 00:07:51,680 --> 00:07:52,722 ज़िंदा हूँ। 127 00:07:52,723 --> 00:07:56,267 पर अब तक इसकी शक्तियां वापस नहीं आईं। इसे आराम की ज़रूरत है। 128 00:07:56,268 --> 00:07:57,603 अभी भी केले जैसे दिख रहे हो। 129 00:07:58,729 --> 00:08:02,023 सड़े हुए केले जैसे, हालत और बुरे होती जा रही है? 130 00:08:02,024 --> 00:08:03,692 हाँ, सही कहा। 131 00:08:04,359 --> 00:08:05,610 कैसा लग रहा है? 132 00:08:05,611 --> 00:08:07,111 जितना दिख रहा है, उससे भी बुरा? 133 00:08:07,112 --> 00:08:08,196 वह दूसरा बंदा कैसा है? 134 00:08:08,197 --> 00:08:10,741 नायग्रा फ़ॉल्स जा रहा है। अपनी माँ के साथ। 135 00:08:12,910 --> 00:08:15,287 सुनो, मुझे तुम्हें कुछ बताना है। 136 00:08:16,163 --> 00:08:18,123 - कैट ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। - क्या? 137 00:08:18,832 --> 00:08:20,333 - कब? - आज शाम को। 138 00:08:20,334 --> 00:08:22,793 वो चाहती थी उसे एंटीडोट दे दो ताकि वो फ़्लिंट को लगा सके। 139 00:08:22,794 --> 00:08:24,337 और दूसरे बंदे, लेडन को भी। 140 00:08:24,338 --> 00:08:26,465 वो उनके करीब पहुँच सकती है, उन्हें पता नहीं चलेगा। 141 00:08:27,299 --> 00:08:28,133 एक बार धोखा खा चुका। 142 00:08:28,550 --> 00:08:29,676 पता नहीं। 143 00:08:30,469 --> 00:08:32,220 पर आइडिया बुरा नहीं है। 144 00:08:32,221 --> 00:08:35,389 लॉनी ने सिर पर मारा था क्या? उस औरत ने अभी तो तुम्हें दगा दिया है। 145 00:08:35,390 --> 00:08:37,934 - और क्या लगता है उसने ऐसा क्यों किया? - फ़्लिंट के लिए। 146 00:08:37,935 --> 00:08:40,561 - उसने खुद मुझे बताया। - सही कहा, फ़्लिंट को बचाना चाहती है। 147 00:08:40,562 --> 00:08:43,190 अगर उसे लगता है इससे मदद मिलेगी, तो यकीनन वो ये काम कर लेगी। 148 00:08:46,360 --> 00:08:47,360 कौन है? 149 00:08:47,361 --> 00:08:50,363 - "नन्हें शैतान, मुन्ने शैतान… - यह तो लेडन है। 150 00:08:50,364 --> 00:08:52,406 - …मुझे अंदर आने दो।" - वह यहाँ क्या कर रहा है? 151 00:08:52,407 --> 00:08:56,160 "वरना मैं मारूँगा एक फूंक, 152 00:08:56,161 --> 00:08:58,288 और उड़ा दूँगा तुम्हारा घर!" 153 00:08:59,122 --> 00:09:01,166 शुक्रिया! शुक्रिया। 154 00:09:01,708 --> 00:09:03,001 बहुत-बहुत शुक्रिया। 155 00:09:07,339 --> 00:09:08,714 तुम्हारी हालत ख़स्ता लग रही है। 156 00:09:08,715 --> 00:09:11,884 - तो क्या हुआ? - हाँ, "क्या हुआ"? ये जाकर गिलगड को बताओ। 157 00:09:11,885 --> 00:09:14,388 वो कहता था कि मेरी ठोड़ी गधे के पिछवाड़े जैसी है। 158 00:09:17,641 --> 00:09:19,934 ऐसा क्यों लग रहा है कि तुमसे पहले भी मिल चुका हूँ? 159 00:09:19,935 --> 00:09:23,271 क्योंकि कुछ रात पहले, हम मिल चुके हैं, सिल्वरमेन के पेंटहाउस में। 160 00:09:23,272 --> 00:09:26,357 तुम्हारे लिए वो एक्टिंग वाला गाना गाया था। क्या हुआ, पसंद नहीं आया? 161 00:09:26,358 --> 00:09:28,819 अरे नहीं। मेरा मतलब है, उससे भी पहले। 162 00:09:29,278 --> 00:09:31,196 शायद तुम किसी और की बीवी के साथ सो गए थे। 163 00:09:32,864 --> 00:09:34,865 तो तुम्हारे साथ आख़िर हुआ क्या है? 164 00:09:34,866 --> 00:09:36,868 पेशा ही ऐसा है, कभी सुराग़ मिलते हैं कभी घाव। 165 00:09:38,161 --> 00:09:39,870 यहाँ क्यों आए हो? 166 00:09:39,871 --> 00:09:40,789 इसके लिए। 167 00:09:41,665 --> 00:09:44,042 खड़े हो जाओ। बॉस तुमसे बात करना चाहते हैं। 168 00:09:44,960 --> 00:09:47,795 बस बात करनी है या मेरा काम तमाम वाली बात करनी है? 169 00:09:47,796 --> 00:09:50,798 मैं जानना चाहता हूँ कि अपने दोस्तों को किस तरह से अलविदा कहूँ। 170 00:09:50,799 --> 00:09:53,968 मुझे नहीं लगता कि तुमको अभी अपना बीमा करवाने की ज़रूरत है। 171 00:09:53,969 --> 00:09:55,178 तो चलो, अब, उठो। 172 00:09:59,308 --> 00:10:03,603 ठीक है, मैं चल रहा हूँ। बस अपना कोट उठा लूँ। 173 00:10:12,487 --> 00:10:14,823 फ़िक्र मत करो, हम तुम्हें अच्छी गर्माहट देंगे। 174 00:11:34,528 --> 00:11:36,905 {\an8}मार्वल कॉमिक्स पर आधारित 175 00:11:37,114 --> 00:11:41,284 "स्पाइडर-नूआ" 176 00:11:52,712 --> 00:11:55,549 एल्कोव 177 00:12:06,893 --> 00:12:09,396 रायली, तुम मेरी बात सुन रहे हो? 178 00:12:10,439 --> 00:12:13,566 बात ऐसी है कि आप बस एक बार कह देते। 179 00:12:13,567 --> 00:12:15,025 मुझे लगा हम दोस्त हैं। 180 00:12:15,026 --> 00:12:16,360 बिल्कुल हैं। 181 00:12:16,361 --> 00:12:18,488 पर मामला काफ़ी गंभीर था। 182 00:12:19,322 --> 00:12:21,866 मैं तुम्हारे दोस्त को शहर भर में घूमकर 183 00:12:21,867 --> 00:12:23,742 मेरा खेल बिगाड़ने नहीं दे सकता। 184 00:12:23,743 --> 00:12:28,039 तो मैं तुमसे गुज़ारिश करूँगा कि फ़ोन उठाओ और अपने स्पाइडर दोस्त से बात करो। 185 00:12:38,842 --> 00:12:40,426 नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करूँगा। 186 00:12:40,427 --> 00:12:41,886 क्या कहा? 187 00:12:41,887 --> 00:12:44,305 मेरा स्पाइडर से बात करने का मूड नहीं है। 188 00:12:44,306 --> 00:12:47,933 सच तो ये है कि उससे बात करना टेढ़ी खीर है, खासकर फ़ोन पर। 189 00:12:47,934 --> 00:12:51,146 "हे दोस्त, क्या तुम अपना मास्क उतार सकते हो ताकि आवाज़ सुन सकूँ?" 190 00:12:52,272 --> 00:12:55,816 मज़ाक चल रह है क्या? कोई ऐसा चुटकुला जो मेरे पल्ले नहीं पड़ रहा? 191 00:12:55,817 --> 00:12:56,734 नहीं, सच कह रहा हूँ। 192 00:12:56,735 --> 00:13:00,362 उसकी आधी बातें तो मेरे पल्ले ही नहीं पड़तीं। 193 00:13:00,363 --> 00:13:02,991 आपने उसे देखा ही है। वह सिर पर अजीब सा मोज़ा पहनता है। 194 00:13:03,700 --> 00:13:05,659 मैंने पहली मुलाक़ात में कहा था 195 00:13:05,660 --> 00:13:07,829 कि तुम्हारी ज़ुबान किसी दिन तुम्हारी जान ले लेगी। 196 00:13:09,706 --> 00:13:12,041 लगता है आज वही दिन है। 197 00:13:12,042 --> 00:13:15,628 नहीं, आपको मेरी ज़रूरत है। यह एक सौदा है। 198 00:13:15,629 --> 00:13:18,672 आपको स्पाइडर चाहिए, तो ज़ाहिर है मेरा रहना ज़रूरी है। 199 00:13:18,673 --> 00:13:20,717 बात खुद बयाँ होती है… 200 00:13:21,176 --> 00:13:22,385 खैर, मैं मुहावरे नहीं समझता। 201 00:13:23,386 --> 00:13:26,764 वैसे, बाज़ार में खबर है कि मेयर मॉरिस को भी 202 00:13:26,765 --> 00:13:28,599 जनाब स्पाइडर में ख़ासी दिलचस्पी है, 203 00:13:28,600 --> 00:13:31,227 तो कमाल है, हर तरफ़ नोटों की गड्डियाँ बिछी हैं। 204 00:13:31,228 --> 00:13:33,980 तो ऐसे में मुझ जैसा फूटी किस्मत वाला जासूस भला क्या करेगा? 205 00:13:39,861 --> 00:13:41,613 ठीक है, फिर, 500 डॉलर। 206 00:13:42,364 --> 00:13:44,323 जो नंबर मेरे दिमाग में है, वो पाँच से शुरू होता है, 207 00:13:44,324 --> 00:13:45,951 पर वो सौ पर खत्म नहीं होता। 208 00:13:47,786 --> 00:13:48,995 ज़रा संभलकर, मेरे दोस्त। 209 00:13:49,788 --> 00:13:53,165 तुम चाहते हो कि मैं तुम्हें पैसे भी दूँ और तुम ज़िंदा भी बच जाओ? 210 00:13:53,166 --> 00:13:54,542 और आपने बिल्कुल सही पकड़ा है। 211 00:13:54,543 --> 00:13:57,044 मैं जीना चाहता हूँ, ऐशो-आराम से, और उसमें पैसे लगते हैं। 212 00:13:57,045 --> 00:14:00,214 पहले मैंने सैंटोरिनी जाने का सोचा था, पर नहीं। 213 00:14:00,215 --> 00:14:03,926 पर अब मुझे लगता है फ्रांस ज़्यादा रोमांटिक और महफूज़ जगह है, 214 00:14:03,927 --> 00:14:05,554 मुझ जैसे बड़बोले आदमी के लिए भी। 215 00:14:06,137 --> 00:14:09,014 - तो 1,000 डॉलर। - दस भी माँग लूँ तो आपको कम नहीं पड़ेंगे। 216 00:14:09,015 --> 00:14:12,102 बात उसूल की है, दोस्त। जैसा तुमने कहा, हम सौदा कर रहे हैं। 217 00:14:12,769 --> 00:14:13,686 - तीन हज़ार। - दो। 218 00:14:13,687 --> 00:14:14,979 मंज़ूर है। 219 00:14:14,980 --> 00:14:17,731 अब जब सौदा तय हो चुका है, तो कैट, ज़रा मेहरबानी करो 220 00:14:17,732 --> 00:14:21,069 और मिस्टर बर्न और मेरे लिए एक-एक जाम ले आओ। 221 00:14:21,653 --> 00:14:22,862 इसे फ़ोन लाकर दो। 222 00:14:29,286 --> 00:14:30,412 मैं तो एक में ही मान जाता। 223 00:14:31,204 --> 00:14:32,664 मैं भी तुम्हें खुशी-खुशी दस दे देता। 224 00:14:37,168 --> 00:14:38,003 घंटी जा रही है। 225 00:14:38,753 --> 00:14:39,670 हैलो, मैं बेन। 226 00:14:39,671 --> 00:14:42,382 हाँ, जानता हूँ, इतनी देर से फ़ोन करने के लिए माफ़ी चाहता हूँ, मैं… 227 00:14:42,757 --> 00:14:43,592 क्या? 228 00:14:44,384 --> 00:14:45,343 तुमने क्या किया? 229 00:14:46,261 --> 00:14:47,429 ये तो लाजवाब है। 230 00:14:47,929 --> 00:14:50,139 ठीक है। सुनो, मैं यहाँ सिल्वरमेन के साथ हूँ… 231 00:14:50,140 --> 00:14:52,516 उससे कहो कि उस दिन की बातों का कोई बुरा ना माने। 232 00:14:52,517 --> 00:14:55,102 जो बीत गई सो बात गई। कहो उससे। 233 00:14:55,103 --> 00:14:56,770 वो कह रहे हैं 234 00:14:56,771 --> 00:14:59,440 कि उस दिन जो भी हुआ उसके लिए वो तुमसे बिलकुल भी नाराज़ नहीं हैं… 235 00:14:59,441 --> 00:15:00,733 कहो, पुरानी बातों को भुला दो। 236 00:15:00,734 --> 00:15:03,111 और ये कि पुरानी बातों को… 237 00:15:03,945 --> 00:15:04,821 भूल जाना चाहिए, मैं… 238 00:15:05,155 --> 00:15:07,364 उससे कहो कि मैं बस थोड़ी बात करना चाहता हूँ। 239 00:15:07,365 --> 00:15:09,158 - वो बस बात करना चाहते हैं। - उसे कहो… 240 00:15:09,159 --> 00:15:10,869 एक बात कहूँ? आप ख़ुद से बात कर लीजिए। 241 00:15:15,790 --> 00:15:17,167 जनाब, मिस्टर स्पाइडर। 242 00:15:21,296 --> 00:15:23,672 खैर, अब तक मिली 243 00:15:23,673 --> 00:15:27,510 सारी जानकारियों के हिसाब से इस पर गौर किया जा सकता है। 244 00:15:28,386 --> 00:15:30,721 तुम आख़िर इस तरह की बकवास क्यों कर रहे हो? 245 00:15:30,722 --> 00:15:32,098 मैं बेन की नकल कर रहा हूँ। 246 00:15:34,392 --> 00:15:36,769 बेन रायली की जान के बदले और क्या? 247 00:15:36,770 --> 00:15:40,315 मैं नहीं चाहता कि तुम इस रिश्ते को ज़रूरत से ज़्यादा अहमियत दो। 248 00:15:45,904 --> 00:15:47,197 ठीक है, जैसी तुम्हारी मर्ज़ी। 249 00:15:48,281 --> 00:15:49,199 मैं वहाँ आता हूँ। 250 00:15:51,451 --> 00:15:52,285 क्या हुआ? 251 00:15:52,869 --> 00:15:54,162 उसे एंटीडोट चाहिए, 252 00:15:55,038 --> 00:15:57,874 पर वो चाहता है कि स्पाइडर खुद उसे लेकर आए। 253 00:15:58,958 --> 00:16:00,125 - वह आ रहा है। - बढ़िया है। 254 00:16:00,126 --> 00:16:02,878 और अब, जनाब, अगर बुरा ना लगे, तो मैं अपने 2 हज़ार डॉलर ले लूँ। 255 00:16:02,879 --> 00:16:06,965 या जैसा फ्रांस में कहते हैं, मुझे मेरे 'दे मिल' दे दो। 256 00:16:06,966 --> 00:16:08,133 सोच अच्छी है। 257 00:16:08,134 --> 00:16:11,345 पर पैसे स्पाइडर को यहाँ लाने के थे, न कि सिर्फ फ़ोन पर बात करवाने के। 258 00:16:11,346 --> 00:16:13,807 ठीक है। फिर इस खुशी में एक-एक जाम और हो जाए? 259 00:16:14,849 --> 00:16:17,935 अंदर और क्या सब छुपा रखा है जो आम लोग नहीं खरीद सकते? 260 00:16:17,936 --> 00:16:19,478 कुछ अमेरिकन हो जाए? 261 00:16:19,479 --> 00:16:22,273 शायद थोड़ी बर्बन, या वो आपकी शान-ओ-शौकत पर सही नहीं है? 262 00:16:22,607 --> 00:16:24,358 तीन गुने की शर्त, स्पाइडर नहीं आएगा। 263 00:16:24,359 --> 00:16:26,068 न आए उसी में उसकी भलाई है। 264 00:16:26,069 --> 00:16:29,530 वैसे, तुम्हें स्पाइडर चाहिए ही क्यों? उसमें अब वो पहले वाली बात नहीं रही। 265 00:16:29,531 --> 00:16:32,783 पता नहीं तुम ऐसा क्यों कह रही हो, मुझे तो वो काफ़ी फिट लगता है। 266 00:16:32,784 --> 00:16:35,453 वैसे भी, उसने उस नमूने को बड़े आराम से धूल चटा दी थी। 267 00:16:36,913 --> 00:16:39,540 सच बताओ, क्या तुम्हें लगता है कि स्पाइडर मेरे लिए 268 00:16:39,541 --> 00:16:41,458 काम करने में दिलचस्पी लेगा? 269 00:16:41,459 --> 00:16:44,212 गलत घोड़े पर दांव लगाने के लिए मैं उसे दोष नहीं दूँगा। 270 00:16:44,713 --> 00:16:46,463 मुझे दूर-दूर तक कोई अंदाज़ा नहीं है। 271 00:16:46,464 --> 00:16:48,674 स्पाइडर वही करता है जो उसका दिल करता है। 272 00:16:48,675 --> 00:16:50,802 सच कहूँ तो वो बड़ा ही अजीब है। 273 00:16:53,012 --> 00:16:56,223 - आख़िर ये सब क्या चल रहा है? - बस घूमने-फिरने के पैसे जुटा रहा हूँ। 274 00:16:56,224 --> 00:16:58,601 तुम्हें भी साथ चलने को कहता, पर हमें उसका अंजाम पता है। 275 00:16:59,185 --> 00:17:01,520 मैं सिल्वरमेन को बता सकती थी कि तुम ही स्पाइडर हो। 276 00:17:01,521 --> 00:17:03,398 और मैं बता सकता था कि तुम ही उसकी गद्दार हो। 277 00:17:03,773 --> 00:17:05,107 मैं अभी भी बता सकता हूँ। 278 00:17:05,108 --> 00:17:07,068 तो मतलब हम दोनों की गर्दन एक-दूसरे के हाथ में है। 279 00:17:10,155 --> 00:17:14,242 जब स्पाइडर आए, तो तुम दोनों तब तक कुछ नहीं करोगे जब तक मैं न कहूँ। 280 00:17:15,285 --> 00:17:17,287 कसम से, मैं उस बन्दे से पहले कहीं मिला हूँ। 281 00:17:18,455 --> 00:17:22,041 इधर ध्यान दो। जब तक मैं इशारा न करूँ, कुछ मत करना। 282 00:17:23,251 --> 00:17:24,085 समझ गए? 283 00:17:24,961 --> 00:17:27,213 जो आज्ञा, सरदार। 284 00:17:27,630 --> 00:17:29,339 तो क्या तुम मुझे वो एंटीडोट दोगे? 285 00:17:29,340 --> 00:17:31,717 तुम ध्यान भटकाने में माहिर हो, मैं अभी ये कर सकती हूँ। 286 00:17:31,718 --> 00:17:34,303 मज़े की बात ये है कि तुम पर यकीन है, पर वो मेरे पास नहीं है। 287 00:17:34,304 --> 00:17:37,973 - मज़ाक कर रहे हो? - तुम दोनों आख़िर क्या खिचड़ी पका रहे हो? 288 00:17:37,974 --> 00:17:40,642 खैर, मैं बस कैट को फ्रांस के उस आईलैंड के बारे में बता रहा था 289 00:17:40,643 --> 00:17:43,396 जहाँ मैं आपके दिए पैसों को उड़ाने वाला हूँ। 290 00:17:43,980 --> 00:17:46,106 खूबसूरत रेतीले बीच, 291 00:17:46,107 --> 00:17:49,194 हरी-भरी वादियाँ और पहाड़ों पर बसे गांव… 292 00:17:49,903 --> 00:17:53,031 - बड़ा बोरियत भरा है। - हाँ। अकेले रहने के लिए बेहतरीन जगह है। 293 00:17:53,615 --> 00:17:54,532 - चीयर्स। - किस्मत के नाम। 294 00:17:56,493 --> 00:17:58,620 मुझे याद आ गया कि मैंने तुम्हें कहाँ देखा था। 295 00:17:59,204 --> 00:18:00,121 फ्रांस में। 296 00:18:00,705 --> 00:18:02,915 मुझे रत्ती भी अंदाजा नहीं तुम क्या कह रहे हो, 297 00:18:02,916 --> 00:18:04,917 और मैं एक जासूस हूँ, तो यहाँ से चलते बनो। 298 00:18:04,918 --> 00:18:07,170 नहीं, नहीं, मुझे पूरा यकीन है। 299 00:18:07,670 --> 00:18:09,421 म्यूज़-आरगॉन। 300 00:18:09,422 --> 00:18:12,759 तुम वही हो जिसने हमें उस जंग के कैदियों के कैंप से रिहा किया था। 301 00:18:13,760 --> 00:18:16,303 रुको। क्या तुम दोनों एक-दूसरे को जानते हो? 302 00:18:16,304 --> 00:18:18,556 हाँ। फ़्लिंट भी इसे जानता है। 303 00:18:19,516 --> 00:18:21,391 तुम लोगों को चढ़ गई है। 304 00:18:21,392 --> 00:18:23,101 आज तक शराब को हाथ तक नहीं लगाया। 305 00:18:23,102 --> 00:18:24,686 तो इसका मतलब यह है 306 00:18:24,687 --> 00:18:29,399 कि हमारा यह जासूस दोस्त भी उसी कैंप में था जिसमें तुम दोनों थे? 307 00:18:29,400 --> 00:18:30,692 लॉनी भी। 308 00:18:30,693 --> 00:18:31,611 और एडिसन भी। 309 00:18:33,571 --> 00:18:34,613 यानी कि 310 00:18:34,614 --> 00:18:38,910 यह आदमी भी उस जगह पर था जहाँ तुम सब पर प्रयोग हुए थे, 311 00:18:39,577 --> 00:18:43,122 और यही आदमी इत्तेफ़ाक से स्पाइडर का जिगरी दोस्त भी है? 312 00:18:44,916 --> 00:18:47,334 मुझे लगता है कि स्पाइडर अब तक यहाँ इसलिए नहीं आया 313 00:18:47,335 --> 00:18:50,171 क्योंकि वह पहले से ही मेरी मेज़ पर बैठा है 314 00:18:55,510 --> 00:18:58,428 आप लोग बस अंधेरे में तीर चला रहे हैं। 315 00:18:58,429 --> 00:19:01,766 स्पाइडर से मेरी इतनी इसलिए बनती है क्योंकि… 316 00:19:05,353 --> 00:19:09,857 म्यूज़-आरगॉन में मैंने उसकी जान बचाई थी। 317 00:19:09,858 --> 00:19:13,318 हाँ, बिल्कुल। मेरा मतलब, ये कोई बहुत बड़ी साज़िश नहीं है। 318 00:19:13,319 --> 00:19:14,153 अच्छा, ऐसी बात है? 319 00:19:15,488 --> 00:19:16,990 बिल्कुल ऐसी ही बात है। 320 00:19:22,120 --> 00:19:23,996 ये क्या, कोई हाथ की सफ़ाई है? 321 00:19:23,997 --> 00:19:25,289 अब तुम अपना ध्यान लगाओगे, 322 00:19:25,290 --> 00:19:28,000 कान में उंगली डालोगे और मेरे सारे ख़याल पढ़ लोगे? 323 00:19:28,001 --> 00:19:31,044 नहीं, मुझे नहीं लगता हमें किसी जादू की ज़रूरत पड़ेगी। 324 00:19:31,045 --> 00:19:33,005 इसे बच्चों की बर्थडे पार्टी के लिए बचाकर रखो। 325 00:19:33,006 --> 00:19:35,799 तो फिर क्या? मेरी जेब देखनी है कि बिना निशान वाला नोट है या नहीं? 326 00:19:35,800 --> 00:19:40,053 लो, मैं काम आसान कर देता हूँ। मेरे पास बस एक सिक्का है और… 327 00:19:40,054 --> 00:19:44,434 बस एक नहीं, ज़रा गिनो, च्युइंग गम के दो पैकेट हैं। 328 00:19:47,353 --> 00:19:49,939 तुम शातिर खिलाड़ी हो, पर एक बात सुनो। 329 00:19:50,607 --> 00:19:53,109 मैं भी थोड़ा तुम्हारी तरह ही हूँ। एक जासूस। 330 00:19:53,693 --> 00:19:55,612 मैं देखता हूँ। मैं सुनता हूँ। 331 00:19:56,237 --> 00:19:58,323 मैं सब बातों का हिसाब यहाँ रखता हूँ। 332 00:20:00,491 --> 00:20:01,784 एक आर जाम ले आओगी, जान? 333 00:20:03,077 --> 00:20:03,953 बिल्कुल। 334 00:20:09,334 --> 00:20:10,418 और तुम्हारी तरह ही, 335 00:20:11,085 --> 00:20:14,839 मैं भी सिर्फ खुद का सगा हूँ। 336 00:20:15,548 --> 00:20:18,927 तो अगर मुझे यह जानने करने का 337 00:20:19,469 --> 00:20:22,262 कोई तरीका मिल जाए कि तुम, बेन रायली, स्पाइडर हो या नहीं, 338 00:20:22,263 --> 00:20:24,514 तो मैं वो ज़रूर करूँगा, चाहे अंजाम कुछ भी हो। 339 00:20:24,515 --> 00:20:27,518 - मेरी बात समझ रहे हो? - कुछ पक्के तौर पर नहीं कह सकता। 340 00:20:28,394 --> 00:20:29,228 यहाँ बैठो। 341 00:20:31,522 --> 00:20:33,566 अब देखो, मेरा नज़रिया क्या है। 342 00:20:34,275 --> 00:20:36,234 बेन रायली एक मामूली जासूस है 343 00:20:36,235 --> 00:20:39,072 जिसे अपने अलावा किसी की परवाह नहीं है। 344 00:20:39,781 --> 00:20:42,824 पर स्पाइडर के बारे में एक बात पता है कि उसे सबकी परवाह है। 345 00:20:42,825 --> 00:20:45,453 वह बेगुनाहों की मौत पर कभी चुप नहीं बैठता। 346 00:20:46,162 --> 00:20:49,373 कम से कम उसके सामने तो नहीं, वो भी तब जब वह उन्हें बचा सकता हो। 347 00:20:49,374 --> 00:20:50,541 मुझे नहीं पता। 348 00:20:51,125 --> 00:20:51,960 मुझे पता है। 349 00:20:52,543 --> 00:20:53,962 अपनी बंदूक हमें दो। 350 00:20:56,839 --> 00:20:58,591 वही, जिसके बारे में तुम्हें लगता है किसी को खबर नहीं। 351 00:21:00,426 --> 00:21:03,513 तो, मुझे यकीन तो है। 352 00:21:04,389 --> 00:21:05,472 पर पक्के तौर पर नहीं। 353 00:21:05,473 --> 00:21:08,433 सही है। मुझे भी यकीन है कि हम सब मरने वाले हैं, 354 00:21:08,434 --> 00:21:10,645 पर पक्का करने का एक ही तरीका है। 355 00:21:11,270 --> 00:21:13,272 हाँ। बिल्कुल। काफ़ी चालाक हो। 356 00:21:14,107 --> 00:21:18,318 अब, इस कमरे में चारों तरफ़ देखूँ तो मुझे यहाँ कई खतरनाक लोग दिख रहे हैं। 357 00:21:18,319 --> 00:21:22,239 गुंडे, मवाली और खूँखार मुजरिम। 358 00:21:22,240 --> 00:21:25,367 ये वो लोग नहीं हैं जिनके लिए स्पाइडर अपनी नींद खराब करेगा। 359 00:21:25,368 --> 00:21:26,535 सही कहा न? 360 00:21:26,536 --> 00:21:27,745 पर यहाँ एक और इंसान भी है। 361 00:21:28,246 --> 00:21:30,456 एक बेगुनाह इंसान, 362 00:21:31,082 --> 00:21:35,795 एक ऐसा इंसान जिसे स्पाइडर चुपचाप मरते हुए नहीं देख सकता। 363 00:21:36,796 --> 00:21:38,631 ये सब बकवास बंद करो, मेरा मूड नहीं है। 364 00:21:39,007 --> 00:21:42,218 - हाँ, मरने के मूड में कौन होता है। - सच में। ये कोई मज़ाक नहीं है। 365 00:21:42,760 --> 00:21:43,594 मज़ाक तो बिल्कुल नहीं है। 366 00:21:44,303 --> 00:21:45,972 तुम्हें खोना मेरे लिए दुख की बात होगी। 367 00:21:46,931 --> 00:21:49,517 धंधे के लिए भी बुरा होगा और मेरे दिल के लिए भी। 368 00:21:50,560 --> 00:21:52,270 तुम जानती हो तुम मुझे कितनी खुशी देती हो। 369 00:21:53,312 --> 00:21:54,439 पर मुझे लगता है, 370 00:21:56,107 --> 00:21:58,276 सच जानने का यही एक रास्ता बचा है। 371 00:21:59,527 --> 00:22:01,654 मुझे छोड़ो, फ़िन। अभी! 372 00:22:02,905 --> 00:22:06,200 ओ तेरी, ये तो शहर का सबसे धांसू तमाशा है! 373 00:22:06,826 --> 00:22:08,578 तो, अगर मैं इसे मार दूँ, 374 00:22:09,245 --> 00:22:12,205 तो तुम सिर्फ बेन रायली साबित होगे, एक चालाक जासूस 375 00:22:12,206 --> 00:22:13,791 जिसे सिर्फ अपनी फ़िक्र है। 376 00:22:14,208 --> 00:22:16,669 या फिर अगर तुम वाकई स्पाइडर हो, 377 00:22:16,961 --> 00:22:19,213 तो तुम गोली चलाने से पहले मुझे रोक लोगे। 378 00:22:26,345 --> 00:22:27,305 सुनो। 379 00:22:28,014 --> 00:22:29,640 वह मुझे नहीं बचाने वाला। 380 00:22:30,433 --> 00:22:32,100 पर इसलिए नहीं कि कोई बुरा आदमी है। 381 00:22:32,101 --> 00:22:33,311 फिर किसलिए? 382 00:22:34,687 --> 00:22:36,939 कोई बात नहीं जान, सच सामने आने ही वाला है। 383 00:22:38,983 --> 00:22:40,109 मैंने उसका दिल तोड़ा है। 384 00:22:43,988 --> 00:22:44,906 तुम ऐसा क्यों करोगी? 385 00:22:45,531 --> 00:22:46,407 तुम्हें वजह पता है। 386 00:22:48,493 --> 00:22:49,911 तुम्हारे मुँह से सुनना चाहता हूँ। 387 00:22:52,497 --> 00:22:54,248 क्योंकि मैं फ़्लिंट से प्यार करती हूँ। 388 00:22:55,583 --> 00:22:56,709 मैं उससे प्यार करती हूँ। 389 00:22:57,251 --> 00:22:58,668 और मैं उसे बचाना चाहती थी, 390 00:22:58,669 --> 00:23:00,880 और नहीं सोचा कि इस चक्कर में किसे चोट पहुँचाई। 391 00:23:04,509 --> 00:23:07,053 चलो, कम से कम इसने मान तो लिया। 392 00:23:07,512 --> 00:23:09,304 हाँ, मैं मानती हूँ। 393 00:23:09,305 --> 00:23:12,350 मैं छिपाते-छिपाते और झूठ बोलते-बोलते थक गई हूँ। 394 00:23:13,559 --> 00:23:15,811 - क्या तुम बाकी का भी सुनना चाहते हो? - कैट, रहने दो। 395 00:23:15,812 --> 00:23:19,690 मैंने ये सब इसलिए किया क्योंकि मैं फ़्लिंट को बचाना और तुम्हें मारना चाहती थी। 396 00:23:20,733 --> 00:23:22,109 हर हाल में। 397 00:23:22,110 --> 00:23:24,987 - तो तुमने ही एडिसन को सुपारी दी थी। - हाँ। 398 00:23:25,863 --> 00:23:28,281 और मेयर को मेरी शराब की डिलीवरी के बारे में बताया। 399 00:23:28,282 --> 00:23:29,117 हाँ। 400 00:23:29,742 --> 00:23:30,992 तुम्हीं वो आस्तीन का सांप हो। 401 00:23:30,993 --> 00:23:33,703 सही कहा। तो अब चलो मार डालो मुझे। 402 00:23:33,704 --> 00:23:35,456 इसलिए क्योंकि मुझे मरा देखना चाहते हो, 403 00:23:36,541 --> 00:23:38,835 न कि इसलिए कि इससे बेन के बारे में कुछ साबित होगा। 404 00:23:39,293 --> 00:23:43,047 उसका इकलौता गुनाह ये है कि वो अपनी औकात से बाहर के मामले में फँस गया है। 405 00:23:45,508 --> 00:23:46,592 देखा रायली, 406 00:23:47,426 --> 00:23:48,511 यही फ़र्क है 407 00:23:49,804 --> 00:23:51,139 यकीन करने और 408 00:23:51,848 --> 00:23:53,432 - सबूत होने के बीच। - नहीं! 409 00:23:59,063 --> 00:24:00,814 क्या मैं गलत वक़्त पर आ गया? 410 00:24:00,815 --> 00:24:01,774 बिल्कुल नहीं। 411 00:24:02,316 --> 00:24:06,237 सिल्वरमेन हमें बस सिखा रहा था कि एक निहत्थी औरत को कैसे मारते हैं। 412 00:24:06,821 --> 00:24:07,779 उसके लिए माफ़ करना। 413 00:24:07,780 --> 00:24:08,823 भाड़ में जाओ। 414 00:24:09,907 --> 00:24:13,619 अरे वाह, क्या कमाल का सरप्राइज़ है? 415 00:24:14,203 --> 00:24:16,204 बस इतना करीब आना काफ़ी है। 416 00:24:16,205 --> 00:24:18,165 - क्या हाल है रायली? - सब मज़े में। 417 00:24:18,166 --> 00:24:21,376 देखो, तुम चाहते थे कि मैं आऊँ, तो मैं आ गया। अब तुम्हें क्या चाहिए? 418 00:24:21,377 --> 00:24:24,297 ये अंदाज़ पसंद आया। सीधी बात, नो बकवास। 419 00:24:25,173 --> 00:24:27,340 - चलो, काम की बात करते हैं। - हाँ, चलो। 420 00:24:27,341 --> 00:24:31,179 मैं एक पल के लिए भी ये नहीं मान सकता कि तुम मेयर के लिए काम कर रहे हो। 421 00:24:31,721 --> 00:24:33,764 तुम काफ़ी चालाक हो, और वो महामूर्ख। 422 00:24:35,141 --> 00:24:37,018 तो तुम मेरे लिए काम क्यों नहीं करते? 423 00:24:38,102 --> 00:24:39,937 हरा नहीं सकते, तो क्यों न हाथ मिला लो? 424 00:24:41,522 --> 00:24:42,939 किसने कहा तुम्हें हरा नहीं सकता? 425 00:24:42,940 --> 00:24:43,941 एक तो, मैं। 426 00:24:44,859 --> 00:24:46,068 और दूसरा मैं। 427 00:24:46,652 --> 00:24:47,777 माफ़ करना। 428 00:24:47,778 --> 00:24:52,240 क्या तुम भूल रहे हो कि मैं स्पाइडर हूँ, और मैं तुम दोनों की धुलाई कर सकता हूँ? 429 00:24:52,241 --> 00:24:56,913 वैसे, बीच में तो नहीं बोलना चाहिए, पर मेरी राय है तुम मिस्टर बर्न की सुनो। 430 00:24:57,997 --> 00:25:00,540 माफ़ करना, तुम चाहते हो मैं सिल्वरमेन की बात सुनूँ? 431 00:25:00,541 --> 00:25:03,460 मैं तो बस कह रहा हूँ कि सच तो ये है, 432 00:25:03,461 --> 00:25:05,630 कि तुम अब पहले जितने जवान नहीं रहे। 433 00:25:07,673 --> 00:25:11,301 मैं अभी भी एकदम फिट हूँ। हाँ। एकदम तंदुरुस्त। काफ़ी फुर्तीला। 434 00:25:11,302 --> 00:25:12,719 मैं तो बस ये सलाह दे रहा हूँ 435 00:25:12,720 --> 00:25:17,140 कि लॉनी लिंकन के साथ उस बड़ी लड़ाई के तुरंत बाद 436 00:25:17,141 --> 00:25:20,228 तुम्हें फिर से किसी पंगे में नहीं पड़ना चाहिए। 437 00:25:22,355 --> 00:25:25,483 हाँ। तुम्हें थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। थोड़ा आराम कर लो। 438 00:25:26,776 --> 00:25:27,610 सही कहा। 439 00:25:27,944 --> 00:25:31,154 तो तुम उसे एंटीडोट दे दो, और तुम मुझे मेरे दो हज़ार डॉलर दे दो, 440 00:25:31,155 --> 00:25:33,574 - और सब खुशी-खुशी अपने रास्ते चले जाएँगे। - बिल्कुल। 441 00:25:34,116 --> 00:25:35,826 वाह भाई वाह। 442 00:25:36,410 --> 00:25:37,995 क्या बात है। 443 00:25:38,788 --> 00:25:41,748 कहानी में एक के बाद एक मोड़ आ रहे हैं। 444 00:25:41,749 --> 00:25:43,584 क्यों न इसमें एक और मोड़ जोड़ दिया जाए? 445 00:25:44,919 --> 00:25:46,920 यह बाहर ताक-झांक कर रही थी। 446 00:25:46,921 --> 00:25:49,340 - माफ़ करना, बेन। मुझे यहाँ नहीं आना… - चुप रहो, मोहतरमा। 447 00:25:51,300 --> 00:25:53,094 और देखिए इसके पास क्या मिला, बॉस। 448 00:25:57,932 --> 00:26:01,643 क्या, तुम चाहते थे कि मैं ये सब लेकर यहाँ अंदर आ जाऊँ? ऐसा करना बेवकूफ़ी होती। 449 00:26:01,644 --> 00:26:04,522 तुम सही कह रही हो। यह उससे कहीं बेहतर है। 450 00:26:10,152 --> 00:26:14,197 तो, यही है वो चीज़ जिसके लिए इतना हंगामा बरपा है? 451 00:26:14,198 --> 00:26:15,323 लाओ मुझे दो। 452 00:26:15,324 --> 00:26:17,576 जी, अभी लाया। बस एक सेकंड दीजिए। 453 00:26:20,955 --> 00:26:21,914 कैसा लग रहा है? 454 00:26:23,749 --> 00:26:25,126 तुमने आख़िर ऐसा क्यों किया? 455 00:26:26,377 --> 00:26:27,837 बस देखना था कि काम करता है या नहीं। 456 00:26:31,465 --> 00:26:33,258 हाँ। लगता है काम कर गया। 457 00:26:33,259 --> 00:26:34,634 वो मुझे दे दो। 458 00:26:34,635 --> 00:26:35,677 क्या, ये? 459 00:26:35,678 --> 00:26:37,471 हाँ। कोई खेल नहीं। 460 00:26:39,056 --> 00:26:41,892 पर अगर मैं कोई खेल खेलना चाहूँ, तो क्या होगा? 461 00:26:42,852 --> 00:26:45,895 और इस खेल का नाम होगा "मैं क्यों दूँ?" 462 00:26:45,896 --> 00:26:48,816 मैं यहाँ तुम्हें सफाई देने के लिए नहीं बैठा हूँ। 463 00:26:49,984 --> 00:26:52,445 न तो तुम्हें, न किसी और को। 464 00:26:52,987 --> 00:26:54,321 अब वो मेरे हवाले करो। 465 00:26:54,322 --> 00:26:55,906 अब स्पाइडर से कोई खतरा नहीं है। 466 00:26:56,657 --> 00:26:57,908 तो, मैं सोच रहा हूँ 467 00:26:58,826 --> 00:27:03,331 कि तुम इन सुइयों में भरी चीज़ पाने के लिए इतने उतावले क्यों हो? 468 00:27:03,873 --> 00:27:07,960 दरअसल, मुझे लगता है कि तुम हमें अपने काबू में रखना चाहते हो। 469 00:27:08,836 --> 00:27:12,422 तुम हम पर राज करना चाहते हो। 470 00:27:12,423 --> 00:27:15,425 फ़्लिंट। इस बेवक़ूफ़ को ज़रा धूल चटा दे। 471 00:27:15,426 --> 00:27:19,054 वरना, क्यों न मैं इन आख़िरी 2 शीशियों को तोड़ दूँ, 472 00:27:19,055 --> 00:27:21,223 - और किस्सा यहीं खत्म करें? - फ़्लिंट। 473 00:27:21,849 --> 00:27:24,060 तुम अब भी मेरे अपने हो, बेटे… तुम दोनों हो। 474 00:27:25,353 --> 00:27:27,980 तुम जानते हो मैं कभी उसे चोट नहीं पहुँचाऊँगा। 475 00:27:28,731 --> 00:27:30,149 तुम जानते हो तुम्हें क्या करना है। 476 00:27:30,524 --> 00:27:31,816 क्या वो जानता है? 477 00:27:31,817 --> 00:27:35,987 अब, उसकी गर्लफ्रेंड को तो पता है क्या करना है। 478 00:27:35,988 --> 00:27:40,117 पर तुम्हारी फटी जा रही थी। 479 00:27:41,577 --> 00:27:42,745 संभलकर। 480 00:27:43,329 --> 00:27:44,872 वह तुम्हारा दोस्त नहीं है, फ़्लिंट। 481 00:27:45,206 --> 00:27:46,832 वह तुम्हारा बॉस भी नहीं है। 482 00:27:49,543 --> 00:27:51,504 वो तुम्हारा कठपुतलीबाज़ है, 483 00:27:52,171 --> 00:27:56,133 जो तुम्हारी डोर खींचकर तुम्हें नचा रहा है। 484 00:27:59,136 --> 00:28:00,304 उसे ऐसा क्यों करने देता है? 485 00:28:00,888 --> 00:28:01,889 उसे देखो। 486 00:28:02,515 --> 00:28:03,682 वो कोई खास नहीं है। 487 00:28:05,726 --> 00:28:10,021 वो बस एक महँगा सूट पहने एक बूढ़ा आदमी है, 488 00:28:10,022 --> 00:28:12,273 जो अपनी साख बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। 489 00:28:12,274 --> 00:28:15,027 अपना मुँह सोच-समझकर खोलो, मेरे बच्चे। 490 00:28:15,277 --> 00:28:16,821 ये तुम्हारे आख़िरी शब्द हो सकते हैं। 491 00:28:21,283 --> 00:28:24,954 अब, देखते हैं इस मास्क के पीछे कौन है। 492 00:28:37,800 --> 00:28:39,552 - ये क्या बकवास है? - वो रिपोर्टर। 493 00:28:49,520 --> 00:28:50,521 हद है… 494 00:29:02,283 --> 00:29:03,868 रॉबी? आँखें खोलो। 495 00:29:15,337 --> 00:29:16,172 झुको! 496 00:29:32,146 --> 00:29:33,397 बेन, अपने पीछे देखो! 497 00:29:41,113 --> 00:29:41,947 ओह, बेन। 498 00:29:42,656 --> 00:29:46,243 - रॉबी! वह ठीक तो है? - हाँ। लगता तो ऐसा ही है। 499 00:29:47,578 --> 00:29:49,455 अब समझा तुम्हें ये काम क्यों पसंद नहीं है। 500 00:30:03,719 --> 00:30:06,138 हैलो, दोस्तों। ड्रिंक पीना चाहोगे? 501 00:30:47,596 --> 00:30:49,472 - वह तो स्पाइडर है न? - क्या चल रहा है? 502 00:30:49,473 --> 00:30:54,060 झमाझम आई बारिश और मकड़ी को ले गई बहा 503 00:30:54,061 --> 00:30:55,479 अरे, देखो तो। 504 00:31:07,825 --> 00:31:08,866 ठीक है। 505 00:31:08,867 --> 00:31:10,077 हड्डी नहीं टूटेगी। 506 00:31:15,291 --> 00:31:16,625 आकर मुझे पकड़ लो। 507 00:31:36,478 --> 00:31:37,313 अरे, नहीं। 508 00:32:56,225 --> 00:32:57,350 मैंने तुम्हारे लिए इतना कुछ किया, 509 00:32:57,351 --> 00:32:59,977 मेरा दिल टूट गया कि उसके बाद भी तुमने मुझे धोखा दिया। 510 00:32:59,978 --> 00:33:02,731 नहीं, तुम्हारा दिल इसलिए टूटा क्योंकि पहचान नहीं पाए वो मैं थी। 511 00:33:04,525 --> 00:33:06,150 ये सब उस डेंटिस्ट की वजह से है? 512 00:33:06,151 --> 00:33:08,277 तुम उसके साथ कभी खुश नहीं रह पातीं। 513 00:33:08,278 --> 00:33:11,365 न्यू जर्सी के किसी कोने में दांतों के छेद भर रही होतीं। 514 00:33:11,865 --> 00:33:13,659 उसे रास्ते से हटाकर तुम्हारी जान बचाई थी। 515 00:33:15,202 --> 00:33:17,037 पहले वो डेंटिस्ट, और अब फ़्लिंट। 516 00:33:18,247 --> 00:33:20,248 तुम्हारी पसंद तो कमाल की है, है न? 517 00:33:20,249 --> 00:33:21,083 सही कहा। 518 00:33:21,959 --> 00:33:23,209 मैं अपने मर्द चुन सकती हूँ, 519 00:33:23,210 --> 00:33:24,836 अपने कपड़े चुन सकती हूँ 520 00:33:24,837 --> 00:33:26,255 और अपने गाने भी चुन सकती हूँ। 521 00:33:29,883 --> 00:33:32,468 झूठ। तुम्हें पालतू बनकर रहना पसंद था। 522 00:33:32,469 --> 00:33:34,263 तुम्हें लाड़-प्यार पसंद था। 523 00:33:34,847 --> 00:33:38,183 खाना, कपड़े और ऊपर से नीचे तक सजना-धजना। 524 00:33:38,559 --> 00:33:39,643 सब कुछ टिप टॉप। 525 00:33:40,310 --> 00:33:43,271 दुनिया की कोई फ़िक्र नहीं, बस स्टेज पर खड़ा होना। 526 00:33:43,272 --> 00:33:45,524 हर तरफ़ बस तुम्हारी तारीफ़ें हों। 527 00:33:46,859 --> 00:33:49,653 "कभी सब्र मत करना।" यही कहा था न तुमने? 528 00:33:50,612 --> 00:33:52,364 "जो मिल रहा है उसे स्वीकार मत करो।" 529 00:34:00,539 --> 00:34:01,540 मेरा इकलौता अफसोस 530 00:34:02,833 --> 00:34:04,752 ये है कि तुम्हें सिर्फ एक बार मार सकती हूँ। 531 00:34:15,387 --> 00:34:16,889 सच तो ये है जान, 532 00:34:18,932 --> 00:34:20,350 कि मुझे ख़ुशी है कि वह तुम हो। 533 00:34:54,092 --> 00:34:55,676 बस भी करो। 534 00:34:55,677 --> 00:34:58,679 जानते हो, मुझे लगता है मुझे तुम्हारा शुक्रिया अदा करना चाहिए। 535 00:34:58,680 --> 00:35:01,140 फ्रांस में तुम्हारी जान बचाने के लिए? 536 00:35:01,141 --> 00:35:02,434 अगर सच कहूँ, तो मुझे… 537 00:35:03,101 --> 00:35:04,727 मुझे उसका अफ़सोस है। 538 00:35:04,728 --> 00:35:06,771 नहीं, बिल्कुल नहीं। 539 00:35:06,772 --> 00:35:10,234 बल्कि वो चीज़ देने के लिए जो मैं हमेशा से चाहता था। 540 00:35:11,235 --> 00:35:12,903 अब मुझे देखो, माँ! 541 00:35:13,403 --> 00:35:15,571 मैं एक स्टार हूँ! 542 00:35:15,572 --> 00:35:16,864 तुम कोई स्टार नहीं हो। 543 00:35:16,865 --> 00:35:18,407 तुम बीमार हो। 544 00:35:18,408 --> 00:35:21,452 तुम्हारी ताकत जितनी बढ़ेगी, तुम उतने ही बीमार होते जाओगे। 545 00:35:21,453 --> 00:35:22,662 पर मैं मदद कर सकता हूँ। 546 00:35:22,663 --> 00:35:24,248 रहने दो, दोस्त। 547 00:35:24,581 --> 00:35:26,708 अपना इलाज उन बेचारों के लिए बचाकर रखो। 548 00:35:37,761 --> 00:35:38,762 अपने पीछे देखो! 549 00:35:43,225 --> 00:35:44,560 यह सही नहीं है। 550 00:36:04,621 --> 00:36:06,707 बड़े आए, स्पाइडर? 551 00:36:09,334 --> 00:36:12,004 मुझे तो तुम एक कुत्ते जैसे लग रहे हो। 552 00:36:14,715 --> 00:36:17,092 वो भी एक गली का आवारा कुत्ता। 553 00:36:19,595 --> 00:36:21,513 हे, देखो ये कैसे तड़प रहा है। 554 00:36:22,347 --> 00:36:24,725 बड़े आए हीरो बनने। 555 00:36:26,894 --> 00:36:28,477 लगता है तुमने अपनी बात साबित कर दी। 556 00:36:28,478 --> 00:36:29,563 मज़ाक कर रहे हो क्या? 557 00:36:30,022 --> 00:36:32,064 मैंने पूरी ज़िंदगी इसी पल का इंतज़ार किया है। 558 00:36:32,065 --> 00:36:34,234 ब्रॉडवे का मेरा सबसे बड़ा शो! 559 00:36:34,735 --> 00:36:36,527 शो की सारी टिकटें बिक चुकी हैं। 560 00:36:36,528 --> 00:36:39,071 हॉल खचाखच भरा हुआ है। 561 00:36:39,072 --> 00:36:42,326 - भाड़ में जाओ! - "भाड़ में" तुम जाओ। 562 00:36:44,161 --> 00:36:46,788 सुनो सब, अपने प्यारे स्पाइडर को अलविदा कह दो। 563 00:36:55,464 --> 00:36:56,298 रुक जाओ! 564 00:37:00,385 --> 00:37:01,386 हनी। 565 00:37:01,762 --> 00:37:05,223 मुझे ज़रा भी यकीन नहीं, कि तुम ट्रिगर दबा पाओगी। 566 00:37:08,852 --> 00:37:10,187 बड़े शर्म की बात है। 567 00:37:11,521 --> 00:37:12,522 नहीं! 568 00:37:23,492 --> 00:37:25,284 वाह, क्या बात है। 569 00:37:25,285 --> 00:37:28,037 देवियों और सज्जनों, आप बड़े खुशनसीब हैं। 570 00:37:28,038 --> 00:37:31,123 आज रात डबल धमाका होने वाला है, 571 00:37:31,124 --> 00:37:35,295 पेश है आपका अपना हीरो, मेगावाट, 572 00:37:35,837 --> 00:37:39,049 बनाम सैंडमैन के बीच मुकाबला। 573 00:37:42,678 --> 00:37:45,013 लगता नहीं कि इसे अपना ये नया नाम पसंद आया। 574 00:37:50,143 --> 00:37:54,105 लगता है हमारे शो का आखिरी सीन आ गया है। 575 00:37:54,106 --> 00:37:55,774 फैसले की घड़ी। 576 00:38:03,323 --> 00:38:04,741 "गुड नाइट, नन्हें राजकुमार।" 577 00:38:05,701 --> 00:38:09,746 "और फरिश्ते अपनी लोरियों से तुम्हें सुला दें।" 578 00:38:41,945 --> 00:38:43,113 - बहुत ख़ूब, स्पाइडर। - कमाल! 579 00:39:09,431 --> 00:39:10,974 मेरे पास अभी भी एक बची है। 580 00:39:18,356 --> 00:39:20,817 - क्यों? - तुम जानते हो क्यों। 581 00:39:23,570 --> 00:39:24,613 और यह भी। 582 00:39:36,958 --> 00:39:37,876 क्या बात है, स्पाइडर। 583 00:39:41,338 --> 00:39:43,339 - वेलकम बैक। - आपका शुक्रिया। 584 00:39:43,340 --> 00:39:44,508 शुक्रिया। 585 00:39:59,523 --> 00:40:04,027 उम्मीद है फ़िन सिल्वरमेन बर्न की आत्मा को शांति मिले। 586 00:40:23,463 --> 00:40:24,673 तुम अच्छे लग रहे हो। 587 00:40:25,841 --> 00:40:26,800 तुम्हारी वजह से। 588 00:40:29,553 --> 00:40:30,720 अकेले में बात कर सकते हैं? 589 00:40:31,763 --> 00:40:32,681 हाँ। 590 00:40:37,894 --> 00:40:38,854 फ़्लिंट से प्यार है, 591 00:40:40,147 --> 00:40:42,524 पर किसी और दुनिया में, मैं तुम्हारे साथ ज़रूर भाग चलती। 592 00:40:45,235 --> 00:40:46,361 तुम ये जानते हो न? 593 00:40:47,612 --> 00:40:49,197 किसी का इस्तेमाल करना एक बात है। 594 00:40:50,532 --> 00:40:53,325 पर किनारे पर पहुँचने के बाद भी 595 00:40:53,326 --> 00:40:55,453 किसी को उम्मीद में लटकाए रखना दूसरी बात है। 596 00:40:56,746 --> 00:40:58,582 - जहन्नुम में जाओ, बेन। - मैं हो आया हूँ। 597 00:40:59,166 --> 00:41:00,750 और वहाँ तुम्हारे लिए जगह रखूँगा। 598 00:41:28,028 --> 00:41:29,403 शुक्रिया! 599 00:41:29,404 --> 00:41:30,780 शुक्रिया, न्यू यॉर्क! 600 00:41:31,448 --> 00:41:33,741 आपका मेयर होना मेरे लिए गर्व की बात है! 601 00:41:33,742 --> 00:41:36,285 आपने मुझ पर यकीन किया, और मैं हमेशा आपके साथ रहूँगा! 602 00:41:36,286 --> 00:41:39,539 जानते हो, मुझे अब तक नहीं पता कि वो रिपब्लिकन है या डेमोक्रेट। 603 00:41:40,332 --> 00:41:42,625 तुमने वोट देते वक़्त क्या लिखा था? 604 00:41:42,626 --> 00:41:44,669 मैंने वहाँ निशान लगाया जहाँ लिखा था "कचरे को वोट दें।" 605 00:41:48,340 --> 00:41:49,298 देख रहे हो? 606 00:41:49,299 --> 00:41:52,343 ये मेज़ कैसे हिल रही है? इसे ठीक करना होगा। 607 00:41:52,344 --> 00:41:54,553 सुना न। हिलनी नहीं चाहिए। 608 00:41:54,554 --> 00:41:57,724 भला कोई हिलती हुई मेज़ पर अपना गणित कैसे सीखेगा? 609 00:41:59,476 --> 00:42:01,810 खैर, वापस वहीं पहुँच गए। 610 00:42:01,811 --> 00:42:03,062 {\an8}जो रॉबर्टसन - चीफ़ एडिटर हार्लेम हेरल्ड 611 00:42:03,063 --> 00:42:04,146 {\an8}मेयर मॉरिस दूसरी बार जीते 612 00:42:04,147 --> 00:42:07,983 {\an8}तो अब, मेरे पास अपना अखबार है, मॉरिस जीत गया, फ़्लिंट को लड़की मिल गई 613 00:42:07,984 --> 00:42:10,194 और जैनेट को नया ऑफ़िस मिल गया। 614 00:42:10,195 --> 00:42:11,196 तुम्हें क्या मिला? 615 00:42:13,156 --> 00:42:14,866 ज़िंदगी जीने का एक नया नज़रिया? 616 00:42:15,909 --> 00:42:20,455 मैं तो बस एक बढ़िया से हॉट डॉग में ही ख़ुश हूँ। 617 00:42:22,832 --> 00:42:24,376 आखिर गूंगा फ़ोन बोला। 618 00:42:28,672 --> 00:42:30,215 रायली-रुइज़ इन्वेस्टिगेशंस। 619 00:42:32,259 --> 00:42:35,470 बिल्कुल, हमारा दफ़्तर खुला है। मैं आपसे मिल सकती हूँ… 620 00:42:36,972 --> 00:42:39,724 आप खुशनसीब हैं। दोपहर 2:00 बजे का एक स्लॉट खाली है। 621 00:42:40,725 --> 00:42:41,685 बढ़िया। 622 00:42:42,477 --> 00:42:43,478 मिलते हैं फिर। 623 00:42:44,104 --> 00:42:44,980 दो बजे ही क्यों? 624 00:42:45,438 --> 00:42:46,773 इससे लगता है हम बिज़ी हैं। 625 00:42:47,190 --> 00:42:49,817 और वैसे भी, मुझे वो हॉट डॉग खाना है। 626 00:42:49,818 --> 00:42:51,111 रॉबी खिला रहा है। 627 00:42:51,778 --> 00:42:53,904 क्या? अब तुम अपना खुद का अखबार चला रहे हो। 628 00:42:53,905 --> 00:42:56,199 हाँ, और इसमें ब्युगल से भी कम पैसे मिलते हैं। 629 00:42:59,327 --> 00:43:01,579 अरे यार, रॉबर्टसन। मुझे हॉट डॉग भी नहीं खिला सकते? 630 00:43:15,302 --> 00:43:18,972 रायली और रुइज़ प्राइवेट इन्वेस्टीगेशन्स 631 00:45:28,726 --> 00:45:30,811 संवाद अनुवादक महताब आलम 632 00:45:30,812 --> 00:45:32,814 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल