1 00:00:05,714 --> 00:00:07,841 इसमें से कुछ भी तुम्हारे लिए नया नहीं है, कूप। 2 00:00:07,925 --> 00:00:08,926 पीपीएम, 3 00:00:09,676 --> 00:00:10,677 एलपीए, 4 00:00:11,261 --> 00:00:12,763 सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट, 5 00:00:13,347 --> 00:00:14,932 इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट एग्रीमेंट। 6 00:00:16,225 --> 00:00:17,726 सब मानक शर्तें और फ़ीस हैं। 7 00:00:21,813 --> 00:00:24,399 - कोई सवाल? - सब ठीक है। 8 00:00:25,776 --> 00:00:26,860 माफ़ करना। 9 00:00:26,944 --> 00:00:28,237 एलेना बेनिटेज़ 10 00:00:30,364 --> 00:00:31,865 क्या तुम्हें वह उठाना है? 11 00:00:32,366 --> 00:00:34,076 नहीं, बाद में बात कर सकता हूँ। 12 00:00:35,035 --> 00:00:36,036 माफ़ करना। 13 00:00:36,703 --> 00:00:37,871 चलो, हस्ताक्षर करना शुरू करें। 14 00:00:45,462 --> 00:00:46,547 कूप। 15 00:00:59,601 --> 00:01:00,769 वापसी पर स्वागत है। 16 00:01:03,355 --> 00:01:05,649 - किसने सोचा था? - हाँ। 17 00:01:38,015 --> 00:01:39,224 अंकल चार्ली। 18 00:01:39,892 --> 00:01:42,728 मुझे आपके बारे में एक राज़ पता है जो आपको लगता है कि मुझे नहीं पता। 19 00:01:42,811 --> 00:01:44,271 कौन-सा राज़? 20 00:01:53,989 --> 00:01:55,657 ए... एलेना। 21 00:01:55,741 --> 00:01:57,492 तुम मुझे नज़रअंदाज़ कर रहे हो। 22 00:01:57,576 --> 00:01:59,369 मैं तुम्हें नज़रअंदाज़ नहीं कर रहा हूँ। 23 00:01:59,453 --> 00:02:00,913 मैं बहुत व्यस्त रहा हूँ। 24 00:02:00,996 --> 00:02:02,331 क्या तुम अभी व्यस्त हो? 25 00:02:02,831 --> 00:02:04,124 हाँ, सच में, व्यस्त हूँ। 26 00:02:04,208 --> 00:02:06,585 क्यों न वह कमबख़्त स्नैक्स वापस रखकर मुझे अंदर आने दो? 27 00:02:16,053 --> 00:02:18,013 ए, तुम यहाँ क्या कर रही हो? 28 00:02:18,931 --> 00:02:19,973 ख़ैर... 29 00:02:21,600 --> 00:02:22,809 मैंने तुम्हारे पिताजी के बारे में सुना। 30 00:02:24,394 --> 00:02:26,063 मैं आकर देखना चाहती थी कि तुम कैसे हो। 31 00:02:26,146 --> 00:02:27,981 मैं ठीक हूँ, शुक्रिया। 32 00:02:29,399 --> 00:02:30,943 - सच में? - मुझे नहीं पता। 33 00:02:32,236 --> 00:02:35,614 मुझे लगता है कि तुम चोरी-छुपे पीछे से सिर्फ़ मुझे सांत्वना देने तो नहीं आई हो। 34 00:02:35,697 --> 00:02:36,865 नहीं। 35 00:02:37,783 --> 00:02:39,034 मैंने अपनी दोस्त, विक्टोरिया से सुना। 36 00:02:39,117 --> 00:02:42,371 वही जिसके बारे में मैं तुम्हें बता रही थी जो व्हाइट बर्च वाले उस घर में काम करती है? 37 00:02:42,454 --> 00:02:44,581 ख़ैर, वह परिवार सोमवार तक बाहर रहेगा। 38 00:02:44,665 --> 00:02:47,584 वे अपने ननटकेट वाले घर का गृहप्रवेश कर रहे हैं और उसे भी साथ ले जा रहे हैं, 39 00:02:48,085 --> 00:02:50,128 तो पूरा सप्ताहांत घर खाली रहेगा। 40 00:02:50,879 --> 00:02:55,509 दरअसल, मैं कल से पूरा सप्ताहांत पूरब में रहूँगा। 41 00:02:55,592 --> 00:02:58,095 पूरब में? तुम क्या कह रहे हो? चीन जा रहे हो? 42 00:02:58,929 --> 00:02:59,930 द हैम्पटन्स। 43 00:03:00,973 --> 00:03:04,893 ओवेन ऐश एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, और मुझे जाना होगा। 44 00:03:04,977 --> 00:03:07,396 जिस आदमी को हमने लूटा था? तुम यह क्यों करोगे? 45 00:03:09,773 --> 00:03:11,316 वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। 46 00:03:11,400 --> 00:03:13,527 द हैम्पटन्स जाने के लिए? 47 00:03:13,610 --> 00:03:15,112 यह तो बहुत अच्छी ब्लैकमेल है। 48 00:03:16,071 --> 00:03:17,447 हाँ, पर सच में। 49 00:03:18,740 --> 00:03:20,117 यह सब क्या चल रहा है? 50 00:03:21,243 --> 00:03:23,996 उसने मेरी रिकॉर्डिंग की थी जब मैं उसके घर में गया था। 51 00:03:25,873 --> 00:03:28,750 - उसे मेरे बारे में पता है? - नहीं, उसे नहीं पता और पता भी नहीं चलेगा। 52 00:03:29,751 --> 00:03:32,838 - तुमने मुझे बताया क्यों नहीं? - क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि तुम चिंता करो। 53 00:03:35,382 --> 00:03:37,009 वह तुमसे क्या करवा रहा है? 54 00:03:37,092 --> 00:03:38,177 यह पेचीदा है। 55 00:03:38,886 --> 00:03:40,512 चलो मान लें कि मैं भी तुम्हारे जितनी समझदार हूँ। 56 00:03:42,431 --> 00:03:45,225 मैं थोड़े समय के लिए उसके पैसे निवेश कर रहा हूँ। 57 00:03:45,851 --> 00:03:46,852 कमबख़्त गोरे लोग। 58 00:03:46,935 --> 00:03:47,936 हाँ, सही कहा। 59 00:03:48,020 --> 00:03:50,564 तो, तुम्हारे साथ क्या चल रहा है? अचानक इतनी जल्दबाज़ी क्यों? 60 00:03:50,647 --> 00:03:52,191 चिवो गिरफ़्तार हो गया। 61 00:03:52,274 --> 00:03:53,984 धत्। किस लिए? 62 00:03:54,067 --> 00:03:55,277 कमबख़्त बेवकूफ़ होने के लिए। 63 00:03:55,360 --> 00:03:56,445 बात यह है, 64 00:03:56,528 --> 00:03:58,822 मैंने तुम्हारे दोस्त, बार्नी से बात की। उसने बताया कि मेरा पैसा अटका हुआ है। 65 00:03:58,906 --> 00:04:01,408 तो, मुझे ज़मानत के लिए पैसे उधार लेने पड़े और फिर चिवो भाग गया। 66 00:04:01,491 --> 00:04:03,118 वैसे, उसके लिए शुक्रिया। 67 00:04:03,202 --> 00:04:05,829 हाँ। ख़ैर, विश्वास करो, मुझे भी उन पैसों की उतनी ही ज़रूरत है। 68 00:04:05,913 --> 00:04:08,874 पर निक ने ओवेन को निवेशक बना लिया 69 00:04:08,957 --> 00:04:12,878 और बार्नी तब तक कुछ छू नहीं सकता जब तक वे हिसाब की जाँच-पड़ताल नहीं कर लेते। 70 00:04:12,961 --> 00:04:17,007 ठीक है, तो जो आदमी तुम्हें ब्लैकमेल कर रहा है, उसी के कारण मुझे मेरे पैसे भी नहीं मिल रहे? 71 00:04:18,675 --> 00:04:20,260 मुझे नहीं लगता कि मुझे वह आदमी पसंद है। 72 00:04:25,057 --> 00:04:26,600 उसे पता है कि मैं इंतज़ार कर रहा हूँ, है न? 73 00:04:26,683 --> 00:04:28,143 तुम्हें यक़ीन है कि तुम इसके लिए तैयार हो? 74 00:04:28,894 --> 00:04:30,354 तुमने अभी-अभी अपने पिताजी को दफ़नाया है। 75 00:04:30,437 --> 00:04:34,399 हाँ, इससे अच्छा ध्यान भटकेगा। यह हफ़्ता काफी मुश्किल रहा है। 76 00:04:35,108 --> 00:04:37,069 हाँ। तुम्हारे लिए अच्छा होगा कि तुम्हें हंटर के साथ यह वक़्त मिले। 77 00:04:37,736 --> 00:04:39,947 किसी तरह, मुझे नहीं लगता कि वह इसलिए जा रहा है। 78 00:04:41,615 --> 00:04:42,616 उसकी बेटी। 79 00:04:43,367 --> 00:04:44,785 - डलायला? - डलायला। 80 00:04:46,161 --> 00:04:48,247 हाँ, हंटर के लिए शायद वह ज़्यादा तेज़ है। 81 00:04:48,330 --> 00:04:52,000 सेडर में वह ऐसे लग रही थी कि जैसे टेबल के नीचे उसे हैंड जॉब देने वाली है। 82 00:04:52,584 --> 00:04:55,254 इसीलिए वह रात बाकी सारी रातों से अलग होती है। 83 00:04:56,839 --> 00:05:00,300 कृपया, एक एहसान करोगी और जब हम बाहर होंगे, तो ऐली का हालचाल पूछ लोगी? 84 00:05:00,384 --> 00:05:02,678 मुझे पता है तुम नहीं चाहती कि मैं ज़्यादा दख़ल दूँ, पर... 85 00:05:03,679 --> 00:05:06,515 उसके पिताजी गुज़र गए। यही वह समय है जब दख़ल देते हैं। बिल्कुल पूछूँगी। 86 00:05:06,598 --> 00:05:08,183 - हाँ। हाँ। - शुक्रिया। 87 00:05:08,725 --> 00:05:10,644 वहाँ क्या हो रहा है? 88 00:05:10,727 --> 00:05:11,812 वे एक पत्थर की दीवार बना रहे हैं। 89 00:05:11,895 --> 00:05:13,897 - यह बहुत बड़ा मसला है। मत पूछो। - ठीक है। 90 00:05:15,232 --> 00:05:17,276 ए, अभी यह बात उठाने का मन नहीं था, पर, 91 00:05:17,901 --> 00:05:19,695 इस महीने मुझे तुमसे पैसे नहीं मिले। 92 00:05:19,778 --> 00:05:20,779 क्या? 93 00:05:21,780 --> 00:05:24,116 यह अजीब है। हमेशा की तरह पिछले हफ़्ते ही आ जाने चाहिए थे। 94 00:05:24,199 --> 00:05:25,868 मैंने आज सुबह फिर से देखा। 95 00:05:27,786 --> 00:05:29,371 ख़ैर, मैंने कुछ पैसे इधर-उधर किए हैं। 96 00:05:29,454 --> 00:05:30,789 - शायद मैं कुछ गड़बड़ कर बैठा। - हाँ। 97 00:05:30,873 --> 00:05:32,499 मैं इसे ठीक कर दूँगा। 98 00:05:33,166 --> 00:05:34,376 यह देखो। 99 00:05:35,377 --> 00:05:36,795 अरे, हैलो। 100 00:05:36,879 --> 00:05:39,214 - मज़े करो और सुरक्षित रहो। - करूँगा। हाँ। 101 00:05:39,298 --> 00:05:41,175 - हाँ। ठीक है। - अलविदा। 102 00:05:41,800 --> 00:05:43,260 तुम ठीक रहोगी? 103 00:05:45,345 --> 00:05:47,639 अपने बड़े, खाली घर में बेकार घूमते हुए, 104 00:05:47,723 --> 00:05:49,391 मेरे सबसे चहीते लोगों द्वारा अकेला छोड़ दिए जाने के बाद? 105 00:05:49,474 --> 00:05:51,268 साफ़ ही कह दिया। 106 00:05:51,351 --> 00:05:54,396 मैं ठीक रहूँगी। शायद एक बार थोड़ा लिख भी लूँ। 107 00:05:54,479 --> 00:05:55,564 यह अच्छा होगा। 108 00:05:57,191 --> 00:05:58,609 अलविदा। 109 00:05:58,692 --> 00:06:00,152 अलविदा, मर्दों। 110 00:06:00,235 --> 00:06:01,320 अलविदा, मॉम। 111 00:06:10,704 --> 00:06:11,705 तुमसे प्यार है। 112 00:06:30,307 --> 00:06:33,227 - अरे, वाह। बार्नी कहाँ है? - ठीक है। 113 00:06:33,310 --> 00:06:35,437 - मुझे नहीं पता कि वह कहाँ है। पर... - क्या वह आएगा? 114 00:06:35,521 --> 00:06:36,522 यह मेरी समस्या नहीं है। 115 00:06:37,105 --> 00:06:38,524 हम वैसे भी जा रहे हैं। अरे। 116 00:06:42,945 --> 00:06:44,988 - वाह, वाह, वाह। - वह रहा। 117 00:06:45,072 --> 00:06:47,616 - देर आए, दुरुस्त आए। - लड़कों, बड़ा सप्ताहांत है। 118 00:06:47,699 --> 00:06:49,451 तीन दोस्त, फिर से मैदान में। 119 00:06:51,328 --> 00:06:53,372 - और ग्रेस! - हाँ। 120 00:06:54,748 --> 00:06:55,791 क्या बकवास है? 121 00:06:55,874 --> 00:06:58,585 इसे अंदर पार्क करो, जहाँ कोई इसे ठोक न दे, ठीक है? 122 00:06:58,669 --> 00:07:00,504 - ठीक है। - सुन रहे हो? ठीक है, बढ़िया है। 123 00:07:01,255 --> 00:07:02,297 वाह, सच में? 124 00:07:03,048 --> 00:07:05,467 मैंने नहीं कहा था कि तुम मुझे रोल्स खरीदकर दो। यह थका देने वाला है। 125 00:07:05,551 --> 00:07:07,344 - ए, कैसे हो? - तुम्हारा स्वागत है। 126 00:07:07,427 --> 00:07:09,012 - ए। - हैलो, दोस्त। क्या हाल है? 127 00:07:09,096 --> 00:07:11,390 - ग्रेस। मुझे बेहद ख़ुशी है कि तुम आई। - मुझे भी। 128 00:07:11,473 --> 00:07:13,600 जब तक गर्भवती पत्नी यहाँ नहीं होती, पार्टी नहीं हो सकती। 129 00:07:13,684 --> 00:07:15,853 कितना सुंदर सर... तुम्हारा रथ इंतज़ार कर रहा है। 130 00:07:15,936 --> 00:07:18,021 - हाँ, चलो चलें। - हाँ, चलो। 131 00:07:18,730 --> 00:07:20,816 वाह, तुमने तो एंट्री मार दी। 132 00:07:21,316 --> 00:07:22,317 ए, 133 00:07:23,569 --> 00:07:25,237 मेरी चाइल्ड सपोर्ट की किश्त नहीं गई। 134 00:07:25,988 --> 00:07:27,489 धत्। मुझे माफ़ करना। 135 00:07:27,573 --> 00:07:30,033 ऐश के लोग ऐसे मेरे पीछे पड़े हैं कि मुझे कोई मौका ही नहीं मिल रहा है। 136 00:07:30,117 --> 00:07:32,619 ठीक है। ख़ैर, कोई अंदाज़ा कि यह कब तक ख़त्म होगा? 137 00:07:32,703 --> 00:07:36,540 एक हफ़्ता भी लग सकता है, एक महीना भी। वे कमबख़्त बहुत बारीक़ी से देख रहे हैं। 138 00:07:36,623 --> 00:07:37,875 हद है। 139 00:07:37,958 --> 00:07:39,877 क्या तुम्हारे पिताजी ने... उन्होंने तुम्हारे लिए कुछ छोड़ा? 140 00:07:40,460 --> 00:07:42,504 ए, मैं बस सारे विकल्प देख रहा हूँ। 141 00:07:42,588 --> 00:07:44,089 ख़ैर, वह उनमें से एक नहीं है। 142 00:07:44,173 --> 00:07:47,301 उन्होंने मॉम के लिए जीवन बीमा पॉलिसी कर रखी थी और ऐली के लिए छोटा-सा ट्रस्ट फ़ंड रखा था। 143 00:07:47,384 --> 00:07:49,553 शायद उन्हें लगा कि उन्हें मेरी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। 144 00:07:50,220 --> 00:07:51,221 क्या विडंबना है। 145 00:07:52,389 --> 00:07:54,057 एक सवाल, क्या तुमने कभी अपने आप से पूछा 146 00:07:54,141 --> 00:07:56,727 कि ऐश हम सबको पूरे सप्ताहांत के लिए क्यों बुला रहा है? 147 00:07:56,810 --> 00:07:58,478 मेरा मतलब, पार्टी तो कल रात को है। 148 00:07:58,562 --> 00:07:59,897 यक़ीनन उसे लगता है कि हम उसके दोस्त हैं। 149 00:07:59,980 --> 00:08:02,316 उसने अभी-अभी तुम्हें उसके लिए वित्तीय धोखाधड़ी करने पर मजबूर किया। 150 00:08:02,399 --> 00:08:04,526 तुमने भी अभी-अभी मेरे लिए वित्तीय धोखाधड़ी की। 151 00:08:04,610 --> 00:08:05,611 यह... 152 00:08:06,111 --> 00:08:09,948 यह सच है, पर मैं बस कह रहा हूँ, ये लोग जिम के हिसाब-किताब में घुसे पड़े हैं। 153 00:08:10,032 --> 00:08:12,659 मेरा मतलब, अगर उन्हें कुछ मिल गया हो तो? पता है, अगर... 154 00:08:12,743 --> 00:08:14,369 अगर यह कोई चाल हुई तो, समझे? 155 00:08:14,453 --> 00:08:16,079 बार्नी, बस एक सप्ताहांत की बात है। 156 00:08:16,163 --> 00:08:17,664 शांत होने की कोशिश करो, ठीक है? 157 00:08:18,457 --> 00:08:20,209 हाँ। ठीक है, तुम शायद सही हो। 158 00:08:20,792 --> 00:08:21,919 बस कुछ चुराना मत। 159 00:08:25,047 --> 00:08:26,298 बचपना नहीं गया। 160 00:09:46,587 --> 00:09:49,214 यॉर फ़्रेंड्स एंड नेबर्स 161 00:10:15,407 --> 00:10:18,577 अरे, हाँ। यह हुई न बात। 162 00:10:19,703 --> 00:10:21,371 - ठीक है। - शुक्रिया। 163 00:10:33,884 --> 00:10:35,886 प्रतिष्ठित हैवरफ़र्ड एस्टेट 164 00:10:35,969 --> 00:10:38,680 सैगापॉनैक के बेहतरीन समुद्र-तटीय इलाक़े की दो एकड़ ज़मीन पर बना था, 165 00:10:38,764 --> 00:10:42,351 जिसमें 10,000 वर्ग फ़ुट का घर, पूल, बग़ीचा, और टेनिस कोर्ट था, 166 00:10:42,434 --> 00:10:44,937 और सब कुछ क्लासिक ईस्ट एंड शिंगल स्टाइल में बना था... 167 00:10:45,020 --> 00:10:47,648 फिर ओवेन ऐश ने उसे 12 मिलियन में खरीदा 168 00:10:47,731 --> 00:10:51,902 और फिर उसे तोड़कर प्रारम्भिक आधुनिक शैली में बनाने में और 12 मिलियन उड़ा दिए, 169 00:10:51,985 --> 00:10:55,239 ऐसी शैली में कि चार्ल्स ग्वाथमे और नॉर्मन जैफ़े गर्व करें, 170 00:10:55,322 --> 00:10:57,533 और इस प्रक्रिया में दशकों के नगर-आदेशों 171 00:10:57,616 --> 00:11:00,327 और रेत के टीले बचाने की कोशिशों को पैरों तले रौंद दिया। 172 00:11:01,370 --> 00:11:04,122 चाहे आप ट्रैफ़िक में बैठे हों या ऊपर से उड़कर आ रहे हों, 173 00:11:04,206 --> 00:11:06,500 हैम्पटन्स पहुँचना एक मेहनत वाला काम है, 174 00:11:06,583 --> 00:11:10,212 तो फिर कम से कम तुम्हारे पास ऐसी जगह होनी चाहिए जो उस झंझट को सार्थक बना दे। 175 00:11:11,880 --> 00:11:14,341 ए! स्वागत है, स्वागत है। 176 00:11:14,424 --> 00:11:15,467 सफ़र कैसा रहा? 177 00:11:15,551 --> 00:11:16,552 - शानदार, यार। - अच्छा? 178 00:11:16,635 --> 00:11:18,804 - हेलिकॉप्टर के लिए शुक्रिया। - ए, बिल्कुल। 179 00:11:18,887 --> 00:11:21,098 मैं कभी नहीं चाहूँगा कि मेरे मेहमान हैम्पटन्स के ट्रैफ़िक में फँसे। 180 00:11:21,181 --> 00:11:22,766 कैसे हो? तुम्हें देखकर अच्छा लगा। 181 00:11:22,850 --> 00:11:24,059 - तुम्हें भी, स्वागत है। - हैलो। 182 00:11:24,142 --> 00:11:26,061 - ए, कूप, मुझे ख़ुशी हुई कि तुम आ पाए। - ए। 183 00:11:26,144 --> 00:11:27,563 - बिल्कुल। बिल्कुल। - हाँ। 184 00:11:28,105 --> 00:11:29,398 ए, हंटर। कैसे हो? 185 00:11:29,481 --> 00:11:30,983 - डैड, नहीं। - ठीक है। 186 00:11:31,567 --> 00:11:33,652 आओ, मैं तुम्हें घर दिखाती हूँ। 187 00:11:35,863 --> 00:11:38,740 अरे, मिनी-कूपर को लड़की मिल गई, हँ? 188 00:11:38,824 --> 00:11:40,075 ठीक है, ठीक है। 189 00:11:40,158 --> 00:11:43,370 तो, व्यवस्थित हो जाओ, घर देखो, पूल में डुबकी लगाओ, जो मर्ज़ी करो। 190 00:11:43,453 --> 00:11:44,454 ए, हंटर। 191 00:11:45,038 --> 00:11:46,790 कल रात को मुख्य कार्यक्रम है। 192 00:11:46,874 --> 00:11:48,750 बस कुछ दोस्त आ रहे हैं, कुछ बड़ा नहीं। तुम समझते हो। 193 00:11:48,834 --> 00:11:51,503 पर आज रात, मैंने सिर्फ़ हमारे लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाई है। 194 00:11:51,587 --> 00:11:53,005 मैं अपने दोस्त, शेफ़ निकोलस को ले आया हूँ। 195 00:11:53,088 --> 00:11:55,716 - मैं बता रहा हूँ, मिशेलिन स्टार्स उसके सामने फीके हैं। - टोकने के लिए माफ़ी चाहूँगी, 196 00:11:55,799 --> 00:11:57,926 पर क्या कोई मुझे सबसे नज़दीकी बाथरूम दिखा सकता है? 197 00:11:58,010 --> 00:12:00,470 फ़िलहाल मैं ज़्यादा देर रोके नहीं रख सकती। 198 00:12:00,554 --> 00:12:01,847 - आंका। - हाँ। 199 00:12:02,347 --> 00:12:03,348 - तुम ठीक हो? - इस तरफ़। 200 00:12:03,432 --> 00:12:05,642 - ठीक है, यह नज़ारा देखो। - हाँ, दिखाओ। 201 00:12:05,726 --> 00:12:06,727 हाँ। 202 00:12:06,810 --> 00:12:08,896 - वाह। - वाह, इस घर में तो काफ़ी खर्चा हुआ होगा। 203 00:12:08,979 --> 00:12:11,148 - हाँ, या तो बहुत बड़ा घर हो, या हो ही ना, है न? - यह तो तुम्हारा घर है। 204 00:12:12,024 --> 00:12:13,275 मुझे यह आदमी बेहद पसंद है। 205 00:12:13,358 --> 00:12:14,735 - कूप? - ए। 206 00:12:14,818 --> 00:12:15,944 ए, 207 00:12:17,196 --> 00:12:19,364 मुझे तुम्हारे पिताजी के बारे में सुनकर बेहद अफ़सोस हुआ। 208 00:12:21,116 --> 00:12:24,578 - शुक्रिया। - हाँ। ख़ैर, तुम कैसे हो? 209 00:12:24,661 --> 00:12:28,123 माफ़ करना, मैं... मैं... क्या मैं यह पूछ भी सकती हूँ? 210 00:12:28,207 --> 00:12:29,791 पता है क्या, रहने दो। मैं बस... 211 00:12:30,834 --> 00:12:33,253 - मुझे माफ़ कर दो। - नहीं, कोई बात नहीं। 212 00:12:33,337 --> 00:12:34,630 मैं ठीक हूँ। शुक्रिया। 213 00:12:34,713 --> 00:12:36,924 - सच में ठीक हो? - ए, एक अच्छी ख़बर है। 214 00:12:37,007 --> 00:12:39,468 मेरी टीम ने निक के स्ट्रॉन्ग ऐस जिम्स की जाँच-पड़ताल पूरी कर ली है 215 00:12:39,551 --> 00:12:40,886 और हम आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। 216 00:12:40,969 --> 00:12:42,554 हाँ! 217 00:12:44,056 --> 00:12:46,308 - अरे, धत्! - शाबाश! 218 00:12:46,391 --> 00:12:48,227 - कैसा लग रहा है? - अच्छा लग रहा है। 219 00:12:48,310 --> 00:12:50,270 तो अब क्या होगा? 220 00:12:50,354 --> 00:12:53,607 तो अब हम समेकन शुरू करेंगे, बैक-ऑफ़िस सिस्टम, लेखांकन, बही-खाता, देयक, प्राप्यक... 221 00:12:53,690 --> 00:12:55,651 जो कुछ भी है, सब कुछ अपने में समाहित करेंगे। 222 00:12:55,734 --> 00:12:58,028 ताकि जब हम विस्तार करेंगे, तो सिस्टम पहले से तैयार हों। 223 00:12:58,695 --> 00:13:01,156 व्हो, व्हो, एक सेकंड रुको। हमने इन सब पर चर्चा नहीं की है। 224 00:13:01,240 --> 00:13:04,993 मेरा मतलब, हम पहले ही दिन सारा नियंत्रण तुम्हें नहीं दे सकते। 225 00:13:05,077 --> 00:13:08,121 मुझे लगता है कि 30 मिलियन डॉलर थोड़ी पारदर्शिता तो खरीद ही सकता है, है न? 226 00:13:08,705 --> 00:13:12,167 ज़रूर, पर पारदर्शिता और नियंत्रण एक ही बात नहीं है। 227 00:13:12,251 --> 00:13:14,962 पर तुम क्यों चाहोगे कि निक पूरे बैक-ऑफ़िस के वेतन, लाभ और देनदारी के झंझट 228 00:13:15,045 --> 00:13:17,756 अपने सिर ले जब मेरे पास पूरी बुनियादी व्यवस्था पहले से मौजूद है? 229 00:13:19,007 --> 00:13:20,551 क्योंकि यह निक का व्यवसाय है। 230 00:13:20,634 --> 00:13:23,554 ठीक है, शांत हो जाओ, बार्नी। हम सब यहाँ दोस्त हैं। 231 00:13:23,637 --> 00:13:25,305 ए, कोई बात नहीं। वह बस अपना काम कर रहा है। 232 00:13:25,389 --> 00:13:28,684 देखो, तुम्हारी मूल विशेषज्ञता धन-संपत्ति प्रबंधन है। 233 00:13:28,767 --> 00:13:29,768 मेरी विशेषज्ञता कंपनियाँ चलाने में है। 234 00:13:29,852 --> 00:13:32,104 और अगर तुम सात अंकों तक की लागत वाली परिचालन दक्षता को 235 00:13:32,187 --> 00:13:33,480 नज़रअंदाज़ करने को तैयार हो... 236 00:13:34,898 --> 00:13:36,400 तो मुझे सोचने पर मजबूर होना पड़ेगा कि ऐसा क्यों है। 237 00:13:38,277 --> 00:13:40,529 चलो भी, बार्नी, चलो इसे क़ामयाब बनाएँ। 238 00:13:40,612 --> 00:13:43,156 वैसे भी, मैं नहीं चाहता कि तुम चेकबुक बैलेंस करने में वक़्त बर्बाद करो 239 00:13:43,240 --> 00:13:47,160 जब तुम्हें बाहर जाकर ब्रैंड्स एम्पायर को बढ़ाना चाहिए। 240 00:13:50,163 --> 00:13:51,498 मुझे हर वित्तीय संचार की कॉपी मिलनी चाहिए। 241 00:13:51,582 --> 00:13:53,625 हाँ, बिल्कुल। ए, यह तुम्हारा शो है। 242 00:13:54,543 --> 00:13:56,920 - पूरी रफ़्तार से, लड़कों। - पूरी रफ़्तार से। पूरी रफ़्तार से। 243 00:13:57,004 --> 00:13:58,380 ठीक है, अब कोई व्यवसाय की बात नहीं। 244 00:13:58,463 --> 00:14:00,007 सैम और मुझे कपल्स मसाज के लिए जाना है। 245 00:14:00,090 --> 00:14:03,427 तो तुम लोग इसे अपना ही घर समझो, कृपया इस जगह का आनंद लो। 246 00:14:03,510 --> 00:14:04,761 - थोड़ी देर में मिलते हैं। - ठीक है। 247 00:14:04,845 --> 00:14:05,846 - मज़े करो, दोस्तों। - ठीक है। 248 00:14:05,929 --> 00:14:06,930 - तो हम यहाँ आ गए। - मज़े करो! 249 00:14:07,014 --> 00:14:09,391 मुझे पता नहीं था कि यहाँ सब के सब जोड़े में होंगे। 250 00:14:09,474 --> 00:14:10,851 लगता है फिर तुम मेरी डेट हो। 251 00:14:12,227 --> 00:14:13,770 ज़्यादा देर तक नहीं। 252 00:14:13,854 --> 00:14:16,231 बस देखना। मैं हमारे लिए लड़कियाँ मँगवा रहा हूँ। 253 00:14:16,315 --> 00:14:18,066 अरे, नहीं। मुझे नहीं चाहिए। शुक्रिया। 254 00:14:18,150 --> 00:14:20,861 पक्का? इस मौसम में यहाँ बहुत आकर्षक लड़कियाँ होती हैं। 255 00:14:20,944 --> 00:14:22,321 चलो भी, हंटर साथ आया है। 256 00:14:22,404 --> 00:14:25,157 हाँ, पर जैसा मैं देख रहा हूँ, वह हमें ज़्यादा नज़र नहीं आने वाला है। 257 00:14:25,240 --> 00:14:26,533 मुझे पता है। वह... मैं... 258 00:14:27,034 --> 00:14:28,744 तुम्हारा नुकसान, दोस्त। 259 00:14:58,065 --> 00:14:59,107 ए, मेल्, क्या बात है? 260 00:14:59,191 --> 00:15:01,652 ए, मैंने सुना कि हम दोनों इस सप्ताहांत को अकेले रहेंगे। 261 00:15:01,735 --> 00:15:05,405 तुम यहाँ आकर नेटफ़्लिक्स देखना और मज़े करना चाहोगी? 262 00:15:05,489 --> 00:15:07,324 इसका वह मतलब नहीं है। 263 00:15:07,407 --> 00:15:10,327 - अच्छा? - हाँ, पर हाँ, मैं आ जाऊँगी। 264 00:15:10,410 --> 00:15:11,912 तुम फुसफुसा क्यों रही हो? 265 00:15:12,538 --> 00:15:14,081 मैं पढ़ा रही हूँ। 266 00:15:14,164 --> 00:15:16,542 सच में? फिर तुमने फ़ोन क्यों उठाया? 267 00:15:17,125 --> 00:15:19,670 - मुझे लगा कि कोई आपात स्थिति है। - नहीं, मैंने बस यूँ ही फ़ोन किया। 268 00:15:19,753 --> 00:15:21,338 अपने छात्रों के पास वापस जाओ। बाद में फ़ोन करना। 269 00:15:21,421 --> 00:15:22,422 ठीक है। अलविदा। 270 00:16:32,117 --> 00:16:33,452 यह क्या बकवास है? 271 00:16:34,620 --> 00:16:36,288 अरे, धत्। मुझे माफ़ करना! 272 00:16:38,498 --> 00:16:39,499 मैं... 273 00:16:41,627 --> 00:16:42,961 मुझे माफ़ कर दो। 274 00:16:57,518 --> 00:16:58,977 देखो, मुझे पता है कि वे प्यारे और मासूम लगते हैं, 275 00:16:59,061 --> 00:17:01,480 पर यहाँ उन्हें आक्रामक नस्ल माना जाता है। 276 00:17:01,563 --> 00:17:04,900 वे किलनी लाते हैं जो बीमारी फैलाते हैं। वे वनस्पति को तबाह कर देते हैं। 277 00:17:05,526 --> 00:17:08,194 यक़ीन करो या न करो, यहाँ कार की दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह वे ही हैं। 278 00:17:08,278 --> 00:17:10,446 दरअसल, साउथ अफ़्रीका का एक आदमी यहाँ क़रीब 20 अफ़्रीकी शेर लाया था 279 00:17:10,531 --> 00:17:13,867 और उसने उन्हें सिर्फ़ इन हिरनों का शिकार करने के लिए छोड़ दिया था। 280 00:17:13,951 --> 00:17:15,285 मुझे बंदूकें पसंद नहीं हैं। 281 00:17:18,288 --> 00:17:19,289 बिल्कुल। 282 00:17:20,457 --> 00:17:21,791 माफ़ करना, मैं सोच नहीं रहा था। 283 00:17:24,044 --> 00:17:25,045 चलो वापस अंदर चलते हैं। 284 00:17:44,106 --> 00:17:45,649 सब लोग इतनी सुबह बाहर क्यों हैं? 285 00:17:46,149 --> 00:17:48,735 दरअसल, ज़्यादातर तो बस यह देखने आते हैं कि और कौन यहाँ है। 286 00:17:48,819 --> 00:17:49,945 क्या हम वही कर रहे हैं? 287 00:17:50,028 --> 00:17:51,572 नहीं, हम और क़रीब आ रहे हैं। 288 00:17:53,365 --> 00:17:55,200 तुम्हारे दादाजी को यह जगह बहुत पसंद थी। 289 00:17:55,284 --> 00:17:58,453 हैम्पटन्स के हैम्पटन्स बनने से पहले, उनके माता-पिता का यहाँ एक घर था। 290 00:17:58,537 --> 00:18:00,163 - ओह, अच्छा? - हाँ। 291 00:18:01,999 --> 00:18:03,125 आपको उनकी याद आती है? 292 00:18:08,547 --> 00:18:09,756 हाँ, आती है। 293 00:18:11,633 --> 00:18:12,885 हाँ, मुझे भी। 294 00:18:16,430 --> 00:18:18,515 जितना मैंने सोचा था, यह उससे बहुत बड़ा है। 295 00:18:23,020 --> 00:18:26,857 शायद तुम कितने भी बड़े हो जाओ, तुम्हारी पिताजी तुम्हारे पिताजी ही रहते हैं। 296 00:18:31,278 --> 00:18:32,279 चलो। 297 00:18:37,201 --> 00:18:38,285 कूप! 298 00:18:39,661 --> 00:18:40,746 बॉस्ली, क्या हाल है? 299 00:18:40,829 --> 00:18:44,124 सुना है कि तुमने जैक को अपना ग़ुलाम बना लिया और बेइली में अच्छा-ख़ासा पैसा लगा दिया। 300 00:18:44,208 --> 00:18:46,752 ख़ैर, मैं बस पैसे कमाने की कोशिश कर रहा हूँ, समझे? 301 00:18:47,836 --> 00:18:49,046 वह क्या था? 302 00:18:49,129 --> 00:18:50,672 वह बॉस्ली था। 303 00:18:51,924 --> 00:18:53,967 और अब तुम उसे लगभग उतना ही जानते हो जितना मैं जानता हूँ। 304 00:18:54,510 --> 00:18:55,928 क्यों न तुम जाकर देखो हमारा ऑर्डर तैयार है या नहीं? 305 00:18:56,011 --> 00:18:57,012 ज़रूर। 306 00:19:04,102 --> 00:19:05,771 - कूप? - ए! 307 00:19:05,854 --> 00:19:08,315 - हैलो। कितना अच्छा सरप्राइज़ है। - वाक़ई। 308 00:19:08,398 --> 00:19:10,234 - मुझे पता नहीं था कि तुम्हारा यहाँ भी घर है। - नहीं है। 309 00:19:10,317 --> 00:19:11,985 मैं बस एक दोस्त के यहाँ ठहरा हूँ। 310 00:19:12,486 --> 00:19:14,154 - बढ़िया है। - और तुम्हारा क्या? 311 00:19:14,238 --> 00:19:16,240 मेरा सैगापॉनैक में एक छोटा-सा घर है, 312 00:19:16,323 --> 00:19:18,951 हेजेस पर, जनरल स्टोर से थोड़ा आगे सड़क पर ही। 313 00:19:19,034 --> 00:19:20,035 बढ़िया है, हाँ। 314 00:19:21,495 --> 00:19:22,496 जैक कैसा है? 315 00:19:23,622 --> 00:19:24,706 जैक कॉकरोच है। 316 00:19:24,790 --> 00:19:26,166 वह परमाणु धमाके से भी बच जाएगा। 317 00:19:26,250 --> 00:19:27,835 मैं बहुत दिनों से उसे फ़ोन करके हाल पूछना चाह रही थी, 318 00:19:27,918 --> 00:19:29,795 पर सच कहूँ तो, मैं कहूँ भी क्या? 319 00:19:29,878 --> 00:19:31,588 हाँ, उसके लिए कोई कार्ड तो बनता नहीं है। 320 00:19:31,672 --> 00:19:32,756 नहीं, नहीं बनता। 321 00:19:32,840 --> 00:19:34,883 - तो तुम यहाँ कब तक हो? - बस कल तक। 322 00:19:36,260 --> 00:19:37,261 यह तो अफ़सोस की बात है। 323 00:19:38,887 --> 00:19:40,013 ख़ैर, दरअसल, 324 00:19:40,722 --> 00:19:43,350 जिसके यहाँ मैं ठहरा हूँ, वह आज रात एक छोटी-सी पार्टी दे रहा है। 325 00:19:43,433 --> 00:19:45,477 - तुम्हें आना चाहिए। - मुझे नहीं लगता। 326 00:19:46,061 --> 00:19:48,814 सच कहूँ तो, शायद तुम इस पार्टी में मुझसे ज़्यादा लोगों को पहचानोगी। 327 00:19:48,897 --> 00:19:50,691 मुझे विवरण मैसेज कर दो। मैं बता दूँगी। 328 00:19:50,774 --> 00:19:52,943 - ठीक है। तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई। - ठीक है। 329 00:19:53,026 --> 00:19:54,361 तुमसे भी। 330 00:20:00,075 --> 00:20:01,243 वह कौन थी? 331 00:20:07,165 --> 00:20:08,292 यह लंबी कहानी है। 332 00:20:23,515 --> 00:20:26,018 तुम पूरा खा जाओगे, तो कमबख़्त पूरा खा लो। 333 00:20:26,101 --> 00:20:28,228 बस खा लो। किसे बेवकूफ़ बना रहे हो? 334 00:20:30,022 --> 00:20:31,773 - ओवेन। - वह ऐश का वकील है। 335 00:20:44,536 --> 00:20:45,537 ए, सब लोगों से माफ़ी चाहूँगा। 336 00:20:46,580 --> 00:20:48,665 यहाँ चिंता की कोई बात नहीं है। हम अभी आते हैं। 337 00:20:49,416 --> 00:20:51,001 कमबख़्त यक़ीन नहीं होता। 338 00:20:53,212 --> 00:20:54,296 ऐश? 339 00:21:03,096 --> 00:21:04,306 फिर से यही बकवास? 340 00:21:04,389 --> 00:21:07,017 मैंने तुमसे कहा था कि तुम्हें कमबख़्त वारंट चाहिए होगा, दोस्त। 341 00:21:08,852 --> 00:21:10,479 तुम्हें मेरे ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं मिलेगा। 342 00:21:10,562 --> 00:21:12,856 तुम मेरे दोस्तों के सामने मुझे शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहे हो। 343 00:21:13,357 --> 00:21:16,151 भाड़ में जाओ और भाड़ में जाए यह पूरा कमबख़्त तमाशा। 344 00:21:16,235 --> 00:21:18,529 - ज़ुबान संभालकर। शांत हो जाइए। - निकलो यहाँ से। 345 00:21:19,530 --> 00:21:22,449 - यह सब क्या है? - कोई अंदाज़ा नहीं है। 346 00:21:24,952 --> 00:21:28,288 तुम बार-बार अपनी वह कमबख़्त बनावटी मुस्कान लेकर आ जाते हो 347 00:21:28,372 --> 00:21:30,207 - और तुम यह... - यह अच्छा नहीं है। 348 00:21:30,290 --> 00:21:32,042 - क़ानून बेहतर तरीके से मानिए, सर। - सही है। 349 00:21:32,125 --> 00:21:34,962 - क़ानून? मैं कोई क़ानून नहीं तोड़ रहा हूँ। - हम वह पता लगा लेंगे, है न? 350 00:21:35,045 --> 00:21:37,297 तुम्हें क्या लगता है कि मैं कमबख़्त यहाँ बैठकर यह सह लूँगा? 351 00:21:37,798 --> 00:21:38,799 भाड़ में जाओ। 352 00:21:40,676 --> 00:21:42,261 मेरी बात याद रखना। 353 00:21:42,344 --> 00:21:45,222 तुम अपनी वह कमबख़्त बनावटी मुस्कान लेकर यहाँ से दफ़ा हो जाओ! 354 00:21:51,645 --> 00:21:53,689 यह कमबख़्त सरासर गुंडागर्दी है। 355 00:21:59,653 --> 00:22:00,654 क्या हमें निकल जाना चाहिए? 356 00:22:00,737 --> 00:22:02,322 मुझे लगता है कि हमें थोड़ी देर रुकना चाहिए। 357 00:22:03,115 --> 00:22:05,826 वैसे भी, ड्राइववे में अभी अच्छी-ख़ासी भीड़ हो गई होगी। 358 00:22:06,368 --> 00:22:09,037 - मैं एक मिनट से कम में पैकिंग कर लूँगी। - मैं यह देखने के पैसे दूँगा। 359 00:22:09,121 --> 00:22:11,665 - नहीं, नहीं, तुम लोग मुझे यहाँ छोड़कर नहीं जा सकते। - ए! 360 00:22:12,833 --> 00:22:15,460 माफ़ करना, दोस्तों। वे मेरे साथ साल में एक-दो बार यह करते ही हैं। 361 00:22:15,544 --> 00:22:16,837 इसका कभी कोई परिणाम नहीं निकलता। 362 00:22:16,920 --> 00:22:18,422 मुझे लगता है कि उन्हें मुझे चौकन्ना रखना पसंद है। 363 00:22:18,505 --> 00:22:21,258 - ख़ैर... वे क्या ढूँढ रहे हैं? - यह बस ऐसे ही हाथ-पाँव मार रहे हैं। 364 00:22:21,341 --> 00:22:22,885 उन्हें मेरा काम पसंद नहीं है 365 00:22:22,968 --> 00:22:24,887 और उन्हें यह सच में पसंद नहीं है कि मैं कोई क़ानून नहीं तोड़ रहा। 366 00:22:24,970 --> 00:22:27,598 तुम ठीक हो, यार? बाहर माहौल बहुत गरम लग रहा था। 367 00:22:27,681 --> 00:22:29,474 मुझ पर भरोसा करो, सब ठीक है। यह सब इस तमाशे का हिस्सा है। 368 00:22:29,558 --> 00:22:33,103 अब मैं केस करने की धमकी देता हूँ और उस एजेंट के बॉस का बॉस उससे माफ़ी मँगवाता है। 369 00:22:33,187 --> 00:22:35,439 बार-बार यही होता है। जब तुम्हारे पास एक हद से ज़्यादा पैसे आ जाते हैं, 370 00:22:35,522 --> 00:22:38,275 उन्हें तुम्हें निशाना बनाना पसंद आता है, बस यही बात है। 371 00:22:38,358 --> 00:22:40,360 और मुझे उम्मीद है कि यह ज़्यादा घटिया नहीं लगा होगा। 372 00:22:40,444 --> 00:22:41,862 बस उतना ही घटिया जितना ज़रूरी था। 373 00:22:41,945 --> 00:22:43,947 बहुत बढ़िया, मैं वही चाहता था। 374 00:22:44,031 --> 00:22:46,074 ठीक है, तो, पार्टी पाँच बजे शुरू होती है। 375 00:22:46,158 --> 00:22:49,494 इससे हमारे पास तैरने के लिए भरपूर वक़्त है, शायद दोपहर की थोड़ी झपकी भी ले लेंगे। 376 00:22:50,120 --> 00:22:51,580 मैं कपड़े बदलने जा रहा हूँ। तुम आ रही हो? 377 00:22:52,664 --> 00:22:53,790 चलो यह करें! 378 00:22:59,880 --> 00:23:02,257 मैं अब किशोर-किशोरियों को पहचान ही नहीं पाती। 379 00:23:02,341 --> 00:23:03,509 मेरी दुनिया में स्वागत है। 380 00:23:03,592 --> 00:23:04,593 मेरा मतलब... 381 00:23:05,093 --> 00:23:08,263 उन्हें क्लास बंक करके गांजा फूँकने जाना चाहिए, या... 382 00:23:09,056 --> 00:23:11,350 या अपने माता-पिता की कार में चूमा-चाटी करनी चाहिए, 383 00:23:11,433 --> 00:23:15,979 या पंक रॉक सुनना चाहिए या कोई बचकाना टैटू बनवाना चाहिए। 384 00:23:17,147 --> 00:23:20,108 पर इसके बजाय, वे जैसे अपना रिज़्यूमे बना रहे हैं। 385 00:23:20,817 --> 00:23:23,028 और वे जवान और बेवकूफ़ होने का पूरा मतलब ही चूक रहे हैं 386 00:23:23,111 --> 00:23:24,738 और वयस्कता की ओर ऐसे भाग रहे हैं 387 00:23:24,821 --> 00:23:27,241 जैसे वहाँ कोई दबा हुआ ख़ज़ाना वगैरह हो। 388 00:23:27,324 --> 00:23:28,450 सब ऐसे नहीं हैं। 389 00:23:30,536 --> 00:23:33,205 हाँ, ख़ैर, टोरी समझदार बच्ची है। वह समझ जाएगी। 390 00:23:34,957 --> 00:23:37,125 वह बस मुझसे बात करे, मैं इसी से ख़ुश हो जाऊँगी। 391 00:23:38,043 --> 00:23:41,797 तो फिर उसे मैसेज करो, देखो क्या वह यहाँ आकर थोड़ा समय बिताना चाहती है। 392 00:23:41,880 --> 00:23:43,006 वह नहीं चाहती। 393 00:23:45,008 --> 00:23:46,760 मेरे आकर्षण को कम मत आँको। 394 00:23:52,307 --> 00:23:54,726 ठीक है, उसे तुम्हारी और पूल की फ़ोटो भेजते हैं। 395 00:23:57,020 --> 00:23:59,356 - बेहद आकर्षक दिखो। - बेकन, अंडे और चीज़। 396 00:24:02,943 --> 00:24:03,944 {\an8}ठीक है, रुको। 397 00:24:05,320 --> 00:24:07,865 {\an8}"हमारे साथ तैरने आना चाहोगी?" 398 00:24:09,032 --> 00:24:10,576 {\an8}ठीक है, लो भेज दिया। 399 00:24:15,205 --> 00:24:16,331 {\an8}एक पार्टी में जा रही हूँ 400 00:24:22,296 --> 00:24:23,297 {\an8}चलो भी। 401 00:24:23,380 --> 00:24:24,548 {\an8}पर पूछने के लिए शुक्रिया 402 00:24:24,631 --> 00:24:26,925 कम से कम वह जवाब दे रही है। मुझे लगता है कि यह प्रगति है। 403 00:24:27,634 --> 00:24:28,969 देखा। वह क़रीब आ रही है। 404 00:24:30,053 --> 00:24:33,098 आख़िरकार हर लड़की को अपनी माँ चाहिए होती है, और यह मैं कह रही हूँ, 405 00:24:33,182 --> 00:24:34,391 और तुम मेरी माँ को जानती हो। 406 00:24:36,435 --> 00:24:38,103 मेफ़ील्ड वाला काम कैसा चल रहा है? 407 00:24:38,187 --> 00:24:39,646 क्यों? क्या? उन्होंने तुम्हें फ़ोन किया? 408 00:24:39,730 --> 00:24:41,106 नहीं, वे मुझे क्यों फ़ोन करेंगे? 409 00:24:41,190 --> 00:24:42,482 बस यूँ ही पूछा। 410 00:26:14,700 --> 00:26:17,327 एफ़बीआई वाले बस चीज़ें तितर-बितर कर देते हैं, है न? 411 00:26:17,411 --> 00:26:18,662 माफ़ करना। 412 00:26:19,288 --> 00:26:22,958 - किसलिए? - मेरा ताक-झाँक करने का इरादा नहीं था। 413 00:26:24,042 --> 00:26:25,043 बेशक़ वही इरादा था। 414 00:26:33,927 --> 00:26:35,721 कोई बात नहीं। मुझे यह पसंद आया। 415 00:26:37,598 --> 00:26:38,599 सच में? 416 00:26:41,351 --> 00:26:42,352 ए, तो... 417 00:26:43,812 --> 00:26:46,190 अभी जो एजेंट वगैरह आए थे, वह पूरा मसला, 418 00:26:46,940 --> 00:26:48,817 तुम शायद सोच रही हो कि तुम किसमें फँस गई हो 419 00:26:48,901 --> 00:26:50,986 और क्या तुम्हें यह रिश्ता तोड़ देना चाहिए। 420 00:26:51,069 --> 00:26:52,529 मैंने सही कहा न? 421 00:26:54,489 --> 00:26:55,490 कुछ वैसा ही सोच रही हूँ। 422 00:26:55,574 --> 00:26:59,203 ख़ैर, सुनो, सबसे पहले, मैं नहीं चाहता कि तुम्हें लगे कि तुम यहाँ फँसी हुई हो। 423 00:26:59,953 --> 00:27:02,247 तो अगर तुम जाना चाहो, तो मैं किसी को तुम्हें छोड़ने भेज दूँगा, 424 00:27:03,665 --> 00:27:04,791 पर मुझे उम्मीद है कि तुम नहीं जाओगी। 425 00:27:05,959 --> 00:27:07,586 मैं चाहती हूँ कि तुम मुझे सच बताओ। 426 00:27:08,504 --> 00:27:09,588 मैंने तुमसे झूठ नहीं बोला। 427 00:27:09,671 --> 00:27:10,881 यह एक ही बात नहीं है। 428 00:27:12,049 --> 00:27:13,091 तुमने सही कहा, यह एक ही बात नहीं है। 429 00:27:13,926 --> 00:27:15,093 पर तुम मुझसे कुछ भी पूछ सकती हो। 430 00:27:15,844 --> 00:27:17,262 - मेरे पास छुपाने को कुछ नहीं है। - ठीक है। 431 00:27:18,055 --> 00:27:19,681 एफ़बीआई यहाँ क्यों आई थी? 432 00:27:19,765 --> 00:27:21,725 वे इंटरपोल की मदद कर रहे थे। 433 00:27:22,851 --> 00:27:24,895 ठीक है, यह मददगार था। 434 00:27:24,978 --> 00:27:25,979 - शुक्रिया। - ठीक है। 435 00:27:26,063 --> 00:27:28,398 तो, वह लीड एजेंट, 436 00:27:29,066 --> 00:27:32,361 जिस पर मैं बाहर चिल्ला रहा था, उसका नाम मोहलर है, 437 00:27:33,028 --> 00:27:39,326 और वह कमीना सालों से किसी अस्पष्ट समुद्री अपराध में मुझे दबोचने की फ़िराक़ में है। 438 00:27:39,409 --> 00:27:41,662 उसके लिए यह मायने नहीं रखता कि मैं दोषी हूँ भी या नहीं। 439 00:27:41,745 --> 00:27:45,165 उसके हिसाब से, जो कोई भी मेरे जितना अमीर है, वह किसी न किसी चीज़ का दोषी है। 440 00:27:46,708 --> 00:27:48,210 तो क्या तुम दोषी हो? 441 00:27:48,919 --> 00:27:51,380 वैसे, मैं कभी-कभी हदें पार करता हूँ, पर यह सब करते हैं। 442 00:27:51,922 --> 00:27:53,549 पर अपराधों का दोषी? नहीं। 443 00:27:54,216 --> 00:27:55,509 और जब मोहलर चला जाएगा, 444 00:27:55,592 --> 00:27:59,179 और वह जाएगा जब डमील उससे निपट लेगा, तो यह सब ख़त्म हो जाएगा। 445 00:27:59,930 --> 00:28:03,183 अब यही सही वक़्त लगता है कि तुम बताओ कि तुम असल में करते क्या हो। 446 00:28:03,267 --> 00:28:05,561 मैंने तुम्हें बताया था कि मेरी एक अंतरराष्ट्रीय फ़्रेट कंपनी है। 447 00:28:05,644 --> 00:28:07,354 मुझे पता है, पर तुम क्या माल भेजते हो? 448 00:28:07,437 --> 00:28:08,814 दरअसल, हम सब कुछ भेजते हैं। 449 00:28:08,897 --> 00:28:10,482 फल, कारें, खाना, 450 00:28:10,566 --> 00:28:14,403 फ़ोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, कपड़े, केमिकल, माइक्रोचिप... 451 00:28:14,486 --> 00:28:15,696 हथियार? 452 00:28:16,655 --> 00:28:18,574 - कभी-कभी। - क्या तुम हथियारों के सौदागर हो? 453 00:28:18,657 --> 00:28:21,118 - क्या? नहीं, नहीं, नहीं। - तुमने अभी कहा कि तुम हथियार भेजते हो। 454 00:28:21,201 --> 00:28:22,828 हाँ। ख़ैर, सब हथियार भेजते हैं। 455 00:28:22,911 --> 00:28:26,707 संयुक्त राज्य हर साल 250 बिलियन डॉलर से ज़्यादा के हथियार भेजता है। 456 00:28:26,790 --> 00:28:28,292 और तुम सिर्फ़ संयुक्त राज्य के लिए भेजते हो? 457 00:28:30,377 --> 00:28:31,378 सुनो, 458 00:28:32,045 --> 00:28:36,008 कभी-कभी भू-राजनीति से टकराए बिना तुम इतनी बड़ी कंपनी नहीं चला सकते। 459 00:28:36,091 --> 00:28:38,969 पिछले साल के सहयोगी इस साल के दुश्मन होते हैं 460 00:28:39,678 --> 00:28:40,888 और हम अपनी पूरी कोशिश करते हैं। 461 00:28:42,055 --> 00:28:44,224 और डमील के पास वकीलों की पूरी फ़ौज है, जो यह पक्का करती है 462 00:28:44,308 --> 00:28:46,393 कि हम हमेशा क़ानून के सही पक्ष में रहें। 463 00:28:50,022 --> 00:28:52,316 - मुझे थोड़ा पानी चाहिए। - ठीक है। 464 00:28:55,110 --> 00:28:58,572 तुम्हें पता है, कभी-कभी एक किस, किस के विपरीत जैसी लगती है? 465 00:29:11,126 --> 00:29:13,462 - मैं चालाकी से एक और किस नहीं चाहता था। - मुझे पता है। 466 00:29:52,668 --> 00:29:55,254 - ए, दोस्त। क्या हुआ? - यह बुरा समय है? 467 00:29:55,337 --> 00:29:58,298 नहीं। ग्रेस नहा रही है, पर तुम अंदर आ सकते हो। 468 00:30:03,136 --> 00:30:04,137 क्या हुआ? 469 00:30:06,932 --> 00:30:09,142 क्या तुम्हें लगता है कि ऐश के साथ साझेदारी करना एक ग़लती थी? 470 00:30:10,894 --> 00:30:13,230 मुझे वह आदमी बनना पसंद नहीं जो कहे, "मैंने तो पहले ही कहा था।" 471 00:30:13,313 --> 00:30:15,399 - मेरा मतलब, वहाँ बाहर वह एफ़बीआई थी... - हाँ। 472 00:30:15,482 --> 00:30:17,818 ...और वह ऐसे घूम रहा है जैसे यह रोज़ की बात हो। 473 00:30:17,901 --> 00:30:20,487 जिम मेरी विरासत है। वह मेरे बच्चों के लिए और उनके बच्चों के लिए है। 474 00:30:20,571 --> 00:30:22,114 मैं उसमें गड़बड़ी नहीं कर सकता। 475 00:30:22,197 --> 00:30:26,201 हाँ, ठीक है, देखो, मैं लौटकर ब्यूरिअन और उसकी टीम से बात करूँगा। 476 00:30:26,743 --> 00:30:28,203 हम देखेंगे कि हमारे पास कितनी गुंजाइश है। 477 00:30:28,287 --> 00:30:30,330 - ठीक है? ठीक है। - ठीक है। बढ़िया है। 478 00:30:31,039 --> 00:30:32,833 बढ़िया है, बढ़िया है, बढ़िया है, बढ़िया है, बढ़िया है। 479 00:30:32,916 --> 00:30:35,210 रुको, ब्यूरिअन कौन है? 480 00:30:36,253 --> 00:30:37,504 - वह हमारा वकील है, निक। - वकील! 481 00:30:37,588 --> 00:30:39,173 हमने उसके ऑफ़िस में कुछ हफ़्ते पहले लंच किया था। 482 00:30:39,256 --> 00:30:40,465 - हाँ, हाँ। धत्। - हाँ। 483 00:30:40,549 --> 00:30:42,676 जब से यह सब शुरू हुआ है, लोग ही लोग हैं। 484 00:30:42,759 --> 00:30:43,760 मुझे पता है। 485 00:30:43,844 --> 00:30:47,347 देखो, मुझे कुछ दिन दो। मैं देखूँगा कि तुम्हें इससे निकाल सकता हूँ या नहीं। 486 00:30:48,432 --> 00:30:49,850 मैं यह नहीं कह रहा कि मुझे निकलना है। 487 00:30:50,559 --> 00:30:52,603 मेरा मतलब, हम वैश्विक विस्तार की बात कर रहे हैं। 488 00:30:52,686 --> 00:30:54,646 मैं बस जानना चाहता हूँ कि असलियत क्या है। 489 00:30:54,730 --> 00:30:57,107 वैसे, आम तौर पर किसी के साथ शामिल होने से पहले यह पता करते हैं। 490 00:30:57,733 --> 00:30:59,109 एनबीए में ऐसा नहीं होता है। 491 00:30:59,985 --> 00:31:00,986 हाँ। 492 00:31:01,069 --> 00:31:03,655 देखो, मुझे पता है कि मुझे तुम्हें पहले ही बता देना चाहिए था। 493 00:31:03,739 --> 00:31:07,659 शायद मैं ज़्यादा प्रतिक्रिया कर रहा हूँ। मुझे बस जानना है कि मेरा पाला किस चीज़ से पड़ रहा है। 494 00:31:07,743 --> 00:31:09,661 शायद हमने अभी-अभी देख लिया कि हमारा पाला किस चीज़ से पड़ा है। 495 00:31:09,745 --> 00:31:11,705 यह ढेरों पैसों की बात है, बार्नी। 496 00:31:12,998 --> 00:31:15,709 ठीक है। मैं इसकी तह तक जाऊँगा। 497 00:31:15,792 --> 00:31:17,044 - ठीक है। - शुक्रिया। 498 00:31:17,127 --> 00:31:21,006 तुम्हें पता लगाना होगा कि यह टाइलिंग कहाँ से करवाई है... हे भगवान, नहीं! 499 00:31:21,089 --> 00:31:22,466 - बार्नी! - हैलो, ग्रेस। 500 00:31:30,807 --> 00:31:31,975 क्या मुझे मार दिया जाएगा? 501 00:31:34,520 --> 00:31:36,605 नहीं, नहीं, नहीं। हम बस वह एफ़बीआई वाला मसला सुलझा रहे हैं। 502 00:31:38,148 --> 00:31:39,358 बीच पर सुनने की मशीन नहीं लगी होगी, है न? 503 00:31:41,485 --> 00:31:42,694 मेरे शरीर पर तो नहीं लगी है। 504 00:31:42,778 --> 00:31:44,363 तुम दोनों की औपचारिक मुलाक़ात नहीं हुई है। 505 00:31:44,446 --> 00:31:45,989 लूक डमील, एंड्रू कूपर। 506 00:31:47,407 --> 00:31:50,452 हम सोच रहे थे, श्री कूपर, आप और ओवेन एक अच्छी टीम हो। 507 00:31:51,328 --> 00:31:52,663 हम चाहते हैं कि यह चलता रहे। 508 00:31:54,248 --> 00:31:56,667 - इसका क्या मतलब है? - तुम मेरे और पैसे मैनेज करो। 509 00:31:57,334 --> 00:31:58,585 और मैं तुम्हें पाँच प्रतिशत दूँगा। 510 00:32:01,046 --> 00:32:02,756 पता नहीं, ऐसे किसी पर भरोसा करना मुश्किल है 511 00:32:02,840 --> 00:32:04,633 जिसने हमारे रिश्ते की शुरुआत ब्लैकमेल से की। 512 00:32:04,716 --> 00:32:07,094 वैसे, तुमने इसकी शुरुआत मुझसे चोरी करके की थी, है न? 513 00:32:07,177 --> 00:32:09,221 तुमने मौका देखा और उसका फ़ायदा उठाया। 514 00:32:09,805 --> 00:32:12,474 और मैंने भी। और वह बदसूरत था और बेवकूफ़ी थी और हम दोनों के लायक नहीं था। 515 00:32:12,558 --> 00:32:13,976 अब मैं तुम्हें कुछ अलग पेश कर रहा हूँ। 516 00:32:14,893 --> 00:32:16,228 यह धोखाधड़ी है। 517 00:32:16,311 --> 00:32:17,521 नहीं। यह वॉल स्ट्रीट है। 518 00:32:18,355 --> 00:32:20,691 अगर तुम नियम तोड़-मरोड़ नहीं रहे, तो तुम खेल ही नहीं रहे, है न? 519 00:32:21,191 --> 00:32:22,276 एफ़बीआई भी ऐसा सोचती है? 520 00:32:22,359 --> 00:32:23,944 दरअसल, वही तो बात है, कूप। 521 00:32:24,987 --> 00:32:27,364 अगर एफ़बीआई मुझे इतने नज़दीक से देख रही है, 522 00:32:27,906 --> 00:32:29,408 तो आख़िरकार, वे तुम्हें भी देखने लगेंगे। 523 00:32:30,576 --> 00:32:32,202 तुम मेरे 400 मिलियन डॉलर संभाल रहे हो। 524 00:32:32,286 --> 00:32:34,288 हम जैसे शादीशुदा हैं, है न? 525 00:32:36,748 --> 00:32:39,042 - तो यह सच में प्रस्ताव नहीं है। - बिल्कुल है। 526 00:32:39,126 --> 00:32:41,295 - तुम ना कह सकते हो। - अगर मैं ना कहूँ तो क्या होगा? 527 00:32:43,755 --> 00:32:44,965 मेरे वकील से बात करो। 528 00:32:49,011 --> 00:32:50,053 यह प्रस्ताव नहीं है। 529 00:32:50,137 --> 00:32:51,805 शायद मुझे अपना वकील रखना चाहिए। 530 00:32:51,889 --> 00:32:53,098 ख़ुद एफ़बीआई से बात करनी चाहिए। 531 00:32:53,182 --> 00:32:54,391 ख़ैर, तुम ऐसा कर सकते हो। 532 00:32:55,017 --> 00:32:58,395 पर इतिहास बताता है कि हमारे धंधे के लोगों के लिए यह बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ है। 533 00:32:59,021 --> 00:33:00,314 क्या यह धमकी है? 534 00:33:01,857 --> 00:33:03,192 पार्टी के मज़े लो। 535 00:33:05,360 --> 00:33:06,361 चलो। 536 00:33:51,406 --> 00:33:53,408 - तुम्हें देखो। - ए। 537 00:33:53,951 --> 00:33:57,120 तो, इस पूरे एफ़बीआई वाले मामले के कारण शायद हमें एक छोटा-सा मौका मिला है। 538 00:33:57,204 --> 00:33:59,414 - हाँ? कैसे? - निक आगे बढ़ने से घबरा रहा है। 539 00:34:00,040 --> 00:34:01,333 मतलब, सौदा पूरा करने से। 540 00:34:01,416 --> 00:34:03,919 पर मैं शायद इसका इस्तेमाल करके ऐश के साथ उसका सौदा रद्द करवा सकता हूँ। 541 00:34:04,002 --> 00:34:05,546 और फिर तुम हमारे पैसे निकलवा सकोगे। 542 00:34:05,629 --> 00:34:06,630 वह तो है। 543 00:34:06,713 --> 00:34:10,384 पर दरअसल मुझे ज़्यादा चिंता इस बात की है कि हमें इस आदमी को हम सबकी ज़िंदगी से बाहर निकालना होगा। 544 00:34:10,467 --> 00:34:11,467 वह ख़तरनाक है। 545 00:34:14,429 --> 00:34:17,014 - मुझे लगा था कि तुम इससे ख़ुश होगे। - उसने अभी-अभी मुझे पाँच प्रतिशत का प्रस्ताव दिया। 546 00:34:17,099 --> 00:34:18,891 - किसका? - हर चीज़ का। 547 00:34:18,976 --> 00:34:20,518 - तुम हिसाब लगा रहे हो? - लगाने की ज़रूरत नहीं है। 548 00:34:20,601 --> 00:34:21,687 यह 20 मिलियन डॉलर है। 549 00:34:21,770 --> 00:34:25,357 इसमें मुनाफ़ा शामिल नहीं है, पर मुझे लगता है कि तुमने उसे ना कहा होगा। 550 00:34:26,149 --> 00:34:27,442 मेरे पास शायद विकल्प नहीं है। 551 00:34:28,318 --> 00:34:29,735 यह आदमी कितना ख़तरनाक है? 552 00:34:29,820 --> 00:34:31,655 ए, हम यहाँ से निकलकर एक पार्टी में जा रहे हैं। 553 00:34:31,737 --> 00:34:33,364 तुम अभी पार्टी में ही हो। 554 00:34:33,447 --> 00:34:35,199 हम एक बेहतर पार्टी में जा रहे हैं। 555 00:34:35,284 --> 00:34:36,577 क्या उस पार्टी में ड्रग्स होंगे? 556 00:34:36,659 --> 00:34:38,370 जितने इस पार्टी में होंगे, उससे कम। 557 00:34:42,081 --> 00:34:44,585 ठीक है। जाओ। निकलो। अच्छे फैसले लेना। 558 00:34:44,668 --> 00:34:45,668 आप भी। 559 00:34:45,752 --> 00:34:47,754 ऊबर। 560 00:34:49,047 --> 00:34:51,675 हमने क्यों सोचा था कि बच्चे पैदा करना अच्छा विचार होगा? 561 00:34:53,342 --> 00:34:54,678 तुम्हें पता है कि तुम यह नहीं कर सकते, कूप। 562 00:34:56,013 --> 00:34:58,140 शायद मैं इससे वापस नहीं मुड़ पाऊँगा। 563 00:35:00,684 --> 00:35:03,187 हम कुछ न कुछ सोचेंगे। हमें सोचना ही होगा। 564 00:35:03,854 --> 00:35:04,897 तब तक? 565 00:35:06,064 --> 00:35:09,234 तब तक, मेरे दोस्त, हम खाएँगे, पिएँगे और जश्न मनाएँगे। 566 00:35:10,235 --> 00:35:11,820 "क्योंकि कल हम मर सकते हैं"? 567 00:35:11,904 --> 00:35:12,905 क्या? 568 00:35:13,906 --> 00:35:16,033 - नहीं, वह उस कहावत का अंत नहीं है। - वही अंत है। 569 00:35:16,116 --> 00:35:17,618 वही उस कहावत का अंत है। 570 00:35:18,660 --> 00:35:19,995 ख़ैर, यह बस बचकाना है। 571 00:35:45,604 --> 00:35:47,814 ए, दोस्तों। यह चखकर देखो। 572 00:35:48,482 --> 00:35:49,775 - हमारे पास ड्रिंक्स हैं। - नहीं, नहीं। 573 00:35:49,858 --> 00:35:51,735 ये बेहतर हैं, ये बेहतर हैं। मेरी रेसिपी है। 574 00:35:51,818 --> 00:35:54,863 - ठीक है। मैंने सोचा नहीं था कि यह बैंगनी होगी। - चलो। जाम पेश करते हैं। ठीक है? 575 00:35:54,947 --> 00:35:55,948 नई शुरुआतों के नाम। 576 00:35:56,865 --> 00:35:57,866 ठीक है। 577 00:36:01,954 --> 00:36:03,580 - यार। यह स्वादिष्ट है। - स्वादिष्ट है, है न? 578 00:36:03,664 --> 00:36:05,457 - इसमें क्या है? - बेलूगा वोडका। 579 00:36:05,541 --> 00:36:07,709 एक बोतल की कीमत 25,000 डॉलर है। 580 00:36:07,793 --> 00:36:10,254 एल्डरबेरी सिरप और थोड़ा-सा नींबू का रस। 581 00:36:12,172 --> 00:36:14,132 और एमडीएमए। ऊप्स। 582 00:36:14,216 --> 00:36:15,968 - क्या? - बस थोड़ा-सा। 583 00:36:16,051 --> 00:36:18,554 - थोड़ा-सा। चलो भी। चलो भी। - अरे, यार। 584 00:36:19,721 --> 00:36:20,722 शाबाश। 585 00:36:20,806 --> 00:36:22,474 - धत्। - शाबाश। 586 00:36:22,558 --> 00:36:24,643 - लगता है हम यह कर रहे हैं। - ठीक है। 587 00:36:24,726 --> 00:36:27,229 - ख़ैर, चलो... एक ही साँस में। - बार्नी, मेरे दोस्त। 588 00:36:53,714 --> 00:36:55,632 क्रिकेट, ए। 589 00:36:59,553 --> 00:37:01,096 - तुम आ गई। - हाँ। 590 00:37:01,180 --> 00:37:03,390 - वाह। - हैलो... ए। 591 00:37:04,266 --> 00:37:05,976 ठीक है। 592 00:37:06,059 --> 00:37:07,144 ख़ैर, मुझे देखकर ख़ुश हो? 593 00:37:07,227 --> 00:37:08,562 कैसे पता चला? 594 00:37:09,146 --> 00:37:11,148 मुझे लगता है कि हमें बात करनी चाहिए। 595 00:37:11,231 --> 00:37:13,025 हाँ, हम इसे थोड़ा टालते आ रहे हैं। 596 00:37:13,108 --> 00:37:15,569 - माफ़ करना। शुक्रिया। - शुक्रिया। 597 00:37:17,571 --> 00:37:18,572 चियर्स। 598 00:37:20,991 --> 00:37:22,868 मैं यहाँ से निकल रही हूँ। 599 00:37:22,951 --> 00:37:25,120 मुझे अभी-अभी ड्यूक में मेरी रूममेट असाइन हुई 600 00:37:25,204 --> 00:37:29,124 और पता चला कि वह एक पेजेंट लड़की है जिसके टिकटॉक पर 200,000 फ़ॉलोअर हैं 601 00:37:29,208 --> 00:37:31,251 और वह रोड की एंबेसडर है। 602 00:37:31,335 --> 00:37:33,921 मुझे इतनी जलन हो रही है। तुम सबसे बढ़िया पार्टियों में बुलाई जाओगी। 603 00:37:34,004 --> 00:37:35,005 मुझे पता है। 604 00:37:35,088 --> 00:37:37,216 मैं सच में यहाँ से निकलने को बेताब हूँ। 605 00:37:39,301 --> 00:37:42,596 यह ऐसा है जैसे मुझे उदास होने की इजाज़त है, पर बहुत ज़्यादा उदास होने की नहीं, समझी? 606 00:37:43,514 --> 00:37:46,058 मेरा मतलब, मेरे डैड गुज़र गए, ज़ाहिर है कि मैं उदास हूँ। 607 00:37:46,683 --> 00:37:48,769 क्या यह मुझे पागल बनाता है या और ज़्यादा पागल? 608 00:37:49,520 --> 00:37:50,979 नहीं, यह ठीक नहीं है। 609 00:37:52,022 --> 00:37:58,904 और यह साबित करने की कोशिश कि मैं पागल नहीं हूँ, मुझे पागल किए जा रही है। 610 00:37:59,738 --> 00:38:02,407 मेरा मतलब, यह कब ख़त्म होगा? 611 00:38:02,491 --> 00:38:05,702 मतलब, कब लोग मुझसे "गर्ल, इंटरप्टेड" जैसा बर्ताव करना बंद करेंगे? 612 00:38:06,954 --> 00:38:10,207 और, पता है क्या, यह उचित नहीं है क्योंकि कोई भी एंडी के पीछे नहीं पड़ा है 613 00:38:10,290 --> 00:38:12,543 कि वह कैसे शोक मना रहा है या नहीं मना रहा। 614 00:38:13,502 --> 00:38:14,878 और मैं तुम्हें एक बात बताती हूँ। 615 00:38:16,255 --> 00:38:20,717 मुझे फ़र्क नहीं पड़ता कि वह बाहर से कैसा दिख रहा है, पर मेरा भाई सदमे में है। 616 00:38:20,801 --> 00:38:23,679 तुम्हारा भाई ख़ुद को 617 00:38:25,138 --> 00:38:28,225 हर लिहाज़ से आदर्श अमरीकी अल्फ़ा मर्द जैसा दिखाता है 618 00:38:28,809 --> 00:38:29,977 जिसने सब कुछ सलीके से संभाला हुआ है। 619 00:38:31,103 --> 00:38:35,607 और लोग इस पर इसलिए यक़ीन करते हैं क्योंकि वह इसे जताने में बेहद माहिर है। 620 00:38:37,651 --> 00:38:39,570 वह बस, वह हैंडसम है, 621 00:38:39,653 --> 00:38:41,989 वह स्मार्ट है, वह सफल है, वह अच्छा दिखता है... 622 00:38:44,950 --> 00:38:46,618 और जब वह उन आँखों से तुमसे बात करता है 623 00:38:46,702 --> 00:38:49,496 और भीड़ में तुम पर सीधा ध्यान देता है, 624 00:38:49,580 --> 00:38:53,208 तो ऐसा लगता है जैसे पूरी कायनात में बस तुम ही हो। 625 00:38:53,292 --> 00:38:54,751 - ठीक है। ठीक है। - और वह... नहीं। 626 00:38:54,835 --> 00:39:00,340 तो, मैं यह कहना चाहती हूँ कि वह दुनिया को यही नक़ाब दिखाता है, 627 00:39:00,424 --> 00:39:05,888 पर बस नक़ाब के अंदर, वह एक बड़ा-सा, गड़बड़ी करने वाला बच्चा है। 628 00:39:07,472 --> 00:39:11,393 और दुःख की बात यह है कि कोई इस पर ध्यान नहीं देता जब तक... 629 00:39:11,935 --> 00:39:14,271 क्या हो रहा है? 630 00:39:14,354 --> 00:39:15,898 तुम्हें वह गंध आ रही है? 631 00:39:17,441 --> 00:39:19,234 यह सच में टट्टी की बदबू है। 632 00:39:23,822 --> 00:39:24,865 मेरे पड़ोसी के यहाँ से आ रही है। 633 00:39:26,366 --> 00:39:28,994 वे उस कुत्ते वाली बात का बदला लेने के लिए निर्माण कार्य करवा रहे हैं 634 00:39:29,077 --> 00:39:30,621 और उन्होंने बस मुझे परेशान करने के लिए 635 00:39:30,704 --> 00:39:34,208 मेरे घर की सीमा पर अपने कर्मचारियों के लिए एक पोर्टा-पॉटी लगवाई है। 636 00:39:34,291 --> 00:39:35,501 क्या? 637 00:39:37,586 --> 00:39:39,922 - क्या तुमने उनसे बात की? - की थी। 638 00:39:40,005 --> 00:39:41,673 और शायद वही मेरी पहली ग़लती थी। 639 00:39:41,757 --> 00:39:44,718 और साथ ही, मैंने शायद उनके कुत्ते की टट्टी इकट्ठा की, 640 00:39:44,801 --> 00:39:47,930 उसे गिफ़्ट बैग में डाला, और उनके दरवाज़े पर उसे दे दी। 641 00:39:50,516 --> 00:39:53,644 बस अगर तुम्हें लगा हो कि केवल तुम ही पागल हो। 642 00:39:57,231 --> 00:39:59,650 - हे भगवान। कमीने कहीं के। - हाँ। 643 00:40:03,028 --> 00:40:04,821 तुम जानना चाहती हो कि मुझे क्या लगता है कि तुम्हारी समस्या क्या है? 644 00:40:07,741 --> 00:40:08,784 सच में जानना चाहती हूँ। 645 00:40:10,827 --> 00:40:12,955 मुझे नहीं लगता कि तुम पर्याप्त पागल हो। 646 00:40:18,836 --> 00:40:21,046 तो, ओवेन ऐश... 647 00:40:21,713 --> 00:40:23,173 हाँ, उसका क्या? 648 00:40:24,216 --> 00:40:26,635 वह मुझे ऐसा आदमी नहीं लगता जिससे तुम दोस्ती करोगे। 649 00:40:28,387 --> 00:40:30,764 वैसे, उसकी जो हल्की-सी झलक तुमने अभी देखी, उसके हिसाब से 650 00:40:30,848 --> 00:40:33,684 तुम्हारी यह प्रतिक्रिया पूरी तरह समझ में आती है। 651 00:40:33,767 --> 00:40:34,977 अरे, तो उसमें और भी ख़ामियाँ हैं? 652 00:40:35,060 --> 00:40:37,771 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, तुमने बिल्कुल सही कहा। 653 00:40:37,855 --> 00:40:38,856 सँभलकर। 654 00:40:41,733 --> 00:40:43,360 मैं कहूँगा कि हमारी बस जान-पहचान है। 655 00:40:43,443 --> 00:40:46,905 - ठीक है, समझ गई। - कुछ वैसे ही जैसे हम हैं। तुम और मैं। 656 00:40:46,989 --> 00:40:49,908 ठीक है, मुझे नहीं लगता कि हम वही हैं, 657 00:40:49,992 --> 00:40:51,285 - हैं क्या? - अरे, तो हम क्या हैं? 658 00:40:54,788 --> 00:40:56,540 मैं बता दूँगी जब मैं तय कर लूँगी। 659 00:41:01,170 --> 00:41:02,171 मुझे जानकारी देती रहना। 660 00:41:08,760 --> 00:41:10,429 - हैलो। - हैलो। 661 00:41:10,512 --> 00:41:13,182 हैलो, मुझे माफ़ करना। मुझे बस उससे एक मिनट बात करनी है। 662 00:41:13,265 --> 00:41:14,975 सच में? हमारे बीच कुछ चल रहा है। 663 00:41:15,058 --> 00:41:17,394 - सच में। - कोई बात नहीं। 664 00:41:17,477 --> 00:41:19,146 मैं तुमसे वापस घर पर मिलती हूँ। ठीक है। 665 00:41:19,229 --> 00:41:20,397 वहीं मिलेंगे। 666 00:41:25,694 --> 00:41:26,945 तुम्हें क्या चाहिए, ग्रेस? 667 00:41:27,029 --> 00:41:28,614 तुम्हें लगता है कि मैं बेवकूफ़ हूँ? 668 00:41:28,697 --> 00:41:29,698 नहीं। 669 00:41:30,407 --> 00:41:32,326 मुझे नहीं पता कि तुम्हारी क्या योजना है, पर मुझे यह पसंद नहीं है। 670 00:41:33,160 --> 00:41:35,162 मुझे इसके लिए थोड़ा और संदर्भ चाहिए होगा। 671 00:41:35,245 --> 00:41:37,289 तुम और बार्नी कुछ कर रहे हो। 672 00:41:37,372 --> 00:41:39,958 बार्नी और मैं हमेशा कुछ न कुछ कर रहे होते हैं। वह मेरा वित्तीय मैनेजर है। 673 00:41:40,042 --> 00:41:43,754 और उसके ज़्यादातर क्लाइंट उसे नक़दी से भरे कागज़ के बैग नहीं देते हैं। 674 00:41:44,463 --> 00:41:46,381 वह मेरे पिताजी के लिए काम कर सकता था, समझे? 675 00:41:47,007 --> 00:41:49,426 और उसके बजाय, यह। 676 00:41:49,510 --> 00:41:51,386 ठीक है, वह नक़दी वाला चक्कर बस एक बार हुआ था। 677 00:41:51,470 --> 00:41:54,223 मुझे पता है कि वह कितना बुरा दिखता है। चिंता की कोई बात नहीं है। 678 00:41:54,306 --> 00:41:55,307 हाँ। 679 00:41:55,891 --> 00:41:58,519 तो, फिर से कह रही हूँ, तुम्हें लगता है कि मैं बेवकूफ़ हूँ? 680 00:41:58,602 --> 00:42:00,312 - हम इस पर बात कर चुके हैं, ग्रेस। - ए! 681 00:42:01,021 --> 00:42:02,564 तुमने उसे एक बार लगभग मरवा ही दिया था। 682 00:42:03,440 --> 00:42:06,693 अगर तुमने यह फिर से किया, तो मैं तुम्हें ख़ुद मार दूँगी। 683 00:42:13,200 --> 00:42:14,660 वह भाग्यशाली है कि उसके पास तुम हो, ग्रेस। 684 00:42:15,619 --> 00:42:16,662 मुझे पता है। 685 00:42:48,068 --> 00:42:50,946 - ए। - ए। 686 00:42:52,698 --> 00:42:53,740 तुम ठीक हो? 687 00:42:56,243 --> 00:42:58,245 तुम पूछ रहे हो या बस शिष्टाचार निभा रहे हो? 688 00:42:59,413 --> 00:43:01,206 शायद अब मैं पूछ रहा हूँ। 689 00:43:02,624 --> 00:43:04,877 ख़ैर, चलो देखें। 690 00:43:05,460 --> 00:43:10,674 आज सुबह, जिस आदमी को मैं डेट कर रही हूँ, उसने मेरे सामने एक हिरन को राइफल से मार डाला 691 00:43:10,757 --> 00:43:15,929 और फिर एफ़बीआई और इंटरपोल उसके सारे हार्ड ड्राइव्स ले गए, 692 00:43:16,013 --> 00:43:17,681 तो, हाँ, मैं बिल्कुल शानदार हूँ। 693 00:43:17,764 --> 00:43:21,560 पर उसके अलावा, यह बहुत शानदार सप्ताहांत है, है न? 694 00:43:25,981 --> 00:43:27,900 मैं जिन मर्दों को चुनती हूँ, वे ऐसे क्यों होते हैं? 695 00:43:28,901 --> 00:43:30,194 - ए। - नहीं, 696 00:43:30,277 --> 00:43:32,487 मैं बस कह रही हूँ कि सबसे बेहतरीन मर्द 697 00:43:32,571 --> 00:43:37,284 मेरी सबसे क़रीबी दोस्तों में से एक का भावनात्मक रूप से अनुपलब्ध पूर्व-पति है। 698 00:43:37,367 --> 00:43:39,912 मेरा मतलब, मुझे पता भी नहीं कि मैं अब क्या कर रही हूँ। 699 00:43:41,622 --> 00:43:43,665 साफ़-साफ़ पूछूँ, तो तुम कह रही हो कि मैं सबसे बेहतरीन हूँ? 700 00:43:45,792 --> 00:43:46,793 चलो भी। 701 00:43:46,877 --> 00:43:49,922 अगर इससे थोड़ा दिल हल्का हो, तो मुझे लगता है कि हम सबमें कोई न कोई गड़बड़ी है। 702 00:43:50,005 --> 00:43:51,590 शुक्रिया, दिल हल्का नहीं हुआ। 703 00:43:57,596 --> 00:44:01,141 मुझे बस यह उम्मीद नहीं थी कि मैं इस उम्र में इतनी अकेली महसूस करूँगी। 704 00:44:02,643 --> 00:44:04,686 वैसे, जान, मेरे साथ भी वही हो रहा है। 705 00:44:06,313 --> 00:44:08,607 पर, देखो, तुम्हें पॉल से छुटकारा मिल गया, है न? 706 00:44:08,690 --> 00:44:09,691 वह बुरा था। 707 00:44:10,192 --> 00:44:11,360 पर तुम्हें छुटकारा मिल गया। 708 00:44:12,277 --> 00:44:13,862 और अब तुम पहले से बेहतर हो। 709 00:44:13,946 --> 00:44:16,114 थोड़ा समय दो, ठीक है? 710 00:44:16,198 --> 00:44:18,242 यह... तुम्हें बस एक बार सही करना होता है। 711 00:44:23,997 --> 00:44:26,166 तुम्हें लगता है कि मैं ऐश को डेट करके ग़लती कर रही हूँ? 712 00:44:27,000 --> 00:44:28,001 मुझे... 713 00:44:29,211 --> 00:44:30,462 शायद तुम ग़लती कर रही हो। 714 00:44:31,672 --> 00:44:34,007 पर तुम तो उसके साथ समय बिता रहे हो। 715 00:44:34,091 --> 00:44:36,635 दरअसल, हाँ, इसीलिए तो मुझे पता है कि तुम्हें उसे डेट नहीं करना चाहिए। 716 00:44:47,312 --> 00:44:49,314 तुमसे इस तरह बात कर पाना अच्छा लगा। 717 00:44:49,398 --> 00:44:50,399 चलो भी। 718 00:44:52,150 --> 00:44:53,610 वह पूरी तरह से बुरा तो नहीं था, है न? 719 00:44:53,694 --> 00:44:55,612 तुम जानते हो कि नहीं था। 720 00:45:27,561 --> 00:45:29,813 - रुको। रुको, रुको, रुको, रुको। - ठीक है, ठीक है। 721 00:45:29,897 --> 00:45:30,939 रुको, माफ़ करना। 722 00:45:31,440 --> 00:45:32,900 माफ़ करना, मैं बस... 723 00:45:34,526 --> 00:45:36,278 मुझे नहीं लगता कि हमें यह करना चाहिए। 724 00:45:36,361 --> 00:45:37,404 हाँ। 725 00:45:40,073 --> 00:45:43,869 मैं बस कोशिश कर रही हूँ कि अब अपनी ज़िंदगी को सेक्स से और पेचीदा न करूँ। 726 00:45:45,829 --> 00:45:47,039 शायद तुम... 727 00:45:48,165 --> 00:45:49,166 सही हो। 728 00:46:08,977 --> 00:46:10,771 मेरा मतलब, यह कॉलेज वाली पूरी बात, 729 00:46:11,897 --> 00:46:14,316 यह बहुत जल्दी आ जाती है, समझे? 730 00:46:15,359 --> 00:46:18,946 है न? मेरा मतलब, हमें किसी भी चीज़ के बारे में कुछ भी नहीं पता। 731 00:46:19,029 --> 00:46:21,240 हमें यह भी नहीं पता कि हम कौन हैं और हम बस... 732 00:46:22,366 --> 00:46:26,203 ये बड़े-बड़े जीवन के फैसले लेना शुरू कर दें कि हम क्या बनेंगे? 733 00:46:27,120 --> 00:46:28,121 मेरा मतलब, 734 00:46:29,540 --> 00:46:34,169 तुम तय कैसे कर सकते हो कि तुम क्या बनोगे जब तुम्हें यह भी नहीं पता कि तुम कौन हो? 735 00:46:34,253 --> 00:46:35,254 है न? 736 00:46:37,339 --> 00:46:38,465 तुम ऊपर चलना चाहोगी? 737 00:46:40,759 --> 00:46:41,760 ठीक है। 738 00:46:41,844 --> 00:46:45,931 चग। चग। चग। चग। चग। चग। 739 00:46:46,014 --> 00:46:48,100 हाँ! बढ़िया है। 740 00:46:50,310 --> 00:46:52,020 टोरी, क्या ड्राइववे में वह तुम्हारी ऑडी है? 741 00:46:52,104 --> 00:46:53,605 - हाँ। - माफ़ करना, मेरी कार ब्लॉक हो रही है। 742 00:46:53,689 --> 00:46:54,815 मुझे निकलना है। 743 00:46:56,316 --> 00:46:57,568 मैं अभी आती हूँ। 744 00:47:50,412 --> 00:47:51,413 धत्। 745 00:47:52,289 --> 00:47:54,166 हे भगवान। 746 00:47:59,379 --> 00:48:01,048 हे भगवान, यह भारी है। 747 00:48:01,131 --> 00:48:03,133 - धत्। - घुटनों के बल झुको। 748 00:48:03,217 --> 00:48:04,718 - और किसके बल झुकूँगी? - भाड़ में जाओ। 749 00:48:04,801 --> 00:48:06,261 ठीक है, मुझे लगता है... मैं... 750 00:48:07,095 --> 00:48:08,096 मैं हार मानती हूँ। 751 00:48:08,180 --> 00:48:10,474 - यह बहादुर कोशिश थी। - नहीं, हम यह कर सकते हैं। 752 00:48:10,557 --> 00:48:12,893 - मुझे लगता है कि हमें रुकना चाहिए। - बहुत देर हो गई! 753 00:48:16,230 --> 00:48:17,564 अरे, धत्। 754 00:48:17,648 --> 00:48:19,066 अरे, धत्। 755 00:48:19,650 --> 00:48:20,651 है न? 756 00:48:21,693 --> 00:48:22,819 भागो! 757 00:48:27,324 --> 00:48:28,659 मेल्! 758 00:48:28,742 --> 00:48:30,327 मैं ठीक हूँ। भागती रहो। 759 00:48:34,206 --> 00:48:35,457 अरे, धत्। 760 00:48:42,172 --> 00:48:43,465 यह क्या बकवास है? 761 00:48:46,468 --> 00:48:47,928 तुम पागल हो क्या? 762 00:48:52,349 --> 00:48:53,350 हे भगवान। 763 00:49:03,861 --> 00:49:04,945 सिर बचाकर। 764 00:49:25,799 --> 00:49:26,884 टोरी? 765 00:49:26,967 --> 00:49:28,427 - मैम! - नहीं, कृपया, सर। 766 00:49:28,510 --> 00:49:30,053 - मॉम? - कृपया, सर। रुकिए। 767 00:49:30,971 --> 00:49:32,222 टोरी! 768 00:49:32,306 --> 00:49:34,516 वह मेरी बेटी है। कृपया, सर... 769 00:49:59,750 --> 00:50:00,751 ए। 770 00:50:04,046 --> 00:50:05,547 मुझे घर ले चलो, कूप। 771 00:50:07,925 --> 00:50:10,844 ठीक है। ठीक है। चलो। 772 00:50:11,345 --> 00:50:12,554 कदम सँभालकर। 773 00:50:14,431 --> 00:50:15,432 हे भगवान। 774 00:50:17,976 --> 00:50:20,062 मुझे यह उठाना होगा। मुझे माफ़ कर दो, एक सेकंड दो। 775 00:50:20,145 --> 00:50:21,146 ए। 776 00:50:21,980 --> 00:50:23,023 सब ठीक है? 777 00:50:23,690 --> 00:50:25,275 "ठीक" की परिभाषा बताओ। 778 00:50:26,151 --> 00:50:28,820 - क्या हुआ? - टोरी गिरफ़्तार हो गई। 779 00:50:28,904 --> 00:50:30,572 - क्या? - हाँ, शराब के नशे में गाड़ी चला रही थी। 780 00:50:30,656 --> 00:50:32,324 तुम मज़ाक कर रही हो। 781 00:50:33,784 --> 00:50:35,494 वे उसे मेरे हवाले नहीं कर रहे, एंडी। 782 00:50:35,577 --> 00:50:36,662 माता या पिता के ही हवाले करेंगे। 783 00:50:36,745 --> 00:50:38,914 ऐली, मैं तीन घंटे दूर हूँ। मेल् को फ़ोन करो। 784 00:50:40,249 --> 00:50:43,043 तो, यह मज़ेदार कहानी है... 785 00:50:54,346 --> 00:50:56,306 लगता है कि हमें फिर कभी मिलना होगा। 786 00:50:56,390 --> 00:50:58,183 मुझे माफ़ कर दो। मुझे घर जाना होगा। 787 00:50:58,267 --> 00:50:59,560 सब ठीक है? 788 00:51:00,853 --> 00:51:01,854 हाँ। 789 00:51:03,689 --> 00:51:05,065 मैं तुम्हें फ़ोन करूँगा। 790 00:51:05,148 --> 00:51:06,733 शायद मैं फ़ोन उठा भी लूँ। 791 00:51:08,235 --> 00:51:09,236 उठाना। 792 00:51:11,697 --> 00:51:12,698 धत्। 793 00:51:23,792 --> 00:51:26,044 ए, दोस्तों, मुझे वेस्टमॉन्ट वापस जाना होगा। 794 00:51:26,128 --> 00:51:28,505 नहीं। क्या, अभी? अभी आधी रात है। 795 00:51:28,589 --> 00:51:31,842 मुझे पता है। दरअसल, टोरी और मेल् गिरफ़्तार हो गए हैं। 796 00:51:31,925 --> 00:51:32,926 क्या? 797 00:51:33,010 --> 00:51:34,595 मुझे यह पूरी कहानी सुननी होगी। 798 00:51:34,678 --> 00:51:36,013 विश्वास करो, मुझे भी। 799 00:51:36,096 --> 00:51:37,764 - क्या हो रहा है? - चिंता मत करो। 800 00:51:37,848 --> 00:51:39,766 - किसे रिफ़िल चाहिए? - ए, मैं नहीं ले सकता। 801 00:51:39,850 --> 00:51:42,811 - माफ़ करना, मुझे अभी घर जाना होगा। - क्या? अभी... 802 00:51:42,895 --> 00:51:44,313 - मतलब, अभी-के-अभी? - हाँ। 803 00:51:44,396 --> 00:51:46,732 - तुम ठीक हो? - मैं ठीक हूँ। यह पारिवारिक मामला है। 804 00:51:46,815 --> 00:51:49,610 वैसे, मेरे ड्राइवर की छुट्टी हो गई है, पर गैरेज से कोई भी कार ले लो। 805 00:51:49,693 --> 00:51:52,821 बहुत बढ़िया, बहुत-बहुत शुक्रिया। वह... हे भगवान! धत्। हंटर। 806 00:51:52,905 --> 00:51:54,615 वे अभी भी बीच पर हैं। चिंता मत करो। 807 00:51:54,698 --> 00:51:55,991 मैं उसे कल डलायला के साथ घर ले आऊँगा। 808 00:51:56,074 --> 00:51:57,451 - शुक्रिया। - ठीक है। 809 00:51:57,534 --> 00:51:59,661 - चलो। - तुम कहीं नहीं जा रहे। 810 00:51:59,745 --> 00:52:01,997 - मैं तुम्हें ले चलूँगी। - तुम्हें करने की ज़रूरत नहीं है। सब ठीक है। 811 00:52:02,080 --> 00:52:04,958 नहीं, मुझे लगता है कि इसकी ज़रूरत है क्योंकि अभी यहाँ मैं ही एकमात्र होश में हूँ। 812 00:52:05,042 --> 00:52:06,502 मैं ठीक हूँ। 813 00:52:06,585 --> 00:52:07,669 तुम नहीं हो। 814 00:52:07,753 --> 00:52:08,921 मैं गाड़ी चलाऊँगी। 815 00:52:09,004 --> 00:52:10,547 ठीक है? चलो। 816 00:52:11,715 --> 00:52:13,592 - बार्नी पर नज़र रखना। - चाबियाँ उसी में हैं। 817 00:52:13,675 --> 00:52:17,638 - ठीक है। शुक्रिया, ग्रेस। सच में। - अब हम थोड़े मज़े कर सकते हैं। 818 00:52:55,217 --> 00:52:56,260 हे भगवान। 819 00:53:01,014 --> 00:53:02,057 हे भगवान। 820 00:53:05,727 --> 00:53:07,479 - धत्। - तुम ठीक हो? 821 00:53:07,563 --> 00:53:09,898 हाँ। हाँ। शुक्रिया। 822 00:53:09,982 --> 00:53:11,024 तुम ठीक हो? 823 00:53:12,192 --> 00:53:14,403 - हाँ, बस धीरे चलते हैं, हँ? - हाँ। 824 00:53:33,005 --> 00:53:34,923 {\an8}पुलिस विभाग 825 00:53:57,112 --> 00:54:03,911 इस दुनिया में, एल्वुड, तुम्हें बहुत समझदार होना होगा, या बहुत सुखद। 826 00:54:04,620 --> 00:54:06,288 ख़ैर, सालों तक, मैं समझदार था। 827 00:54:07,456 --> 00:54:09,291 मैं सुखद होने की सलाह देता हूँ। 828 00:54:09,374 --> 00:54:10,792 तुम मेरी बात दोहरा सकते हो। 829 00:54:25,015 --> 00:54:26,517 बस यही है। 830 00:54:27,434 --> 00:54:30,020 - हम आ गए। - ठीक है। बहुत-बहुत शुक्रिया। 831 00:54:31,438 --> 00:54:32,481 क्या? 832 00:56:34,478 --> 00:56:36,480 उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता