1 00:01:58,911 --> 00:02:00,579 सोने का समय हो गया। 2 00:02:01,872 --> 00:02:02,915 सोने का समय! 3 00:02:02,998 --> 00:02:04,499 -हाँ! -अरे, नहीं। 4 00:02:04,583 --> 00:02:06,960 -सोने का समय, सोने का समय! -अरे चलो! चलो! 5 00:02:08,377 --> 00:02:11,215 -मुँह धोया तुमने? -हाँ। 6 00:02:11,924 --> 00:02:12,925 नहीं। 7 00:02:16,845 --> 00:02:20,098 -कहानी का समय! कहानी का समय! -हाँ! 8 00:02:29,107 --> 00:02:35,322 "बहुत समय पहले की बात है, एक बहादुर और महान राजकुमारी थी, जिसका नाम था पीच। 9 00:02:35,405 --> 00:02:38,992 वह मशरूम राज्य की महारक्षक थी। 10 00:02:39,076 --> 00:02:41,578 उसकी कहानी शुरू होती है कई साल पहले से।" 11 00:02:41,662 --> 00:02:44,373 मुझे प्लंबरों वाली कहानी सुननी है। 12 00:02:44,873 --> 00:02:49,711 वह तो कल रात भी सुनाई थी, उससे पिछली रात भी, और उससे पिछली रात भी। 13 00:02:49,795 --> 00:02:51,630 प्लंबर, प्लंबर। 14 00:02:51,713 --> 00:02:54,758 प्लंबर, प्लंबर, प्लंबर। 15 00:02:55,634 --> 00:02:58,971 -ठीक है। -मुझे उन दोनों भाइयों की आदत पड़ गई। 16 00:03:00,806 --> 00:03:04,852 -मारियो और लूइजी थे… -सीधे डौंकी कॉन्ग वाला हिस्सा! 17 00:03:05,394 --> 00:03:12,276 डौंकी कॉन्ग, डौंकी कॉन्ग, डौंकी कॉन्ग, डौंकी कॉन्ग, डौंकी कॉन्ग, डॉन्की… 18 00:03:17,781 --> 00:03:19,366 बाकी कल सुनेंगे। 19 00:03:20,200 --> 00:03:21,451 बुरा हुआ। 20 00:03:21,535 --> 00:03:24,121 -चलो, सब बिस्तर में घुसो, ठीक? -बू! 21 00:03:27,541 --> 00:03:28,750 मैं अभी आई। 22 00:03:47,019 --> 00:03:51,106 राजकुमारी रोज़लिना, आप मेरे साथ चलेंगी। 23 00:04:44,284 --> 00:04:47,037 -तुमने गलत पंगा लिया… -माँ? 24 00:04:48,580 --> 00:04:49,957 मुझे बुरा सपना आया। 25 00:04:51,083 --> 00:04:53,460 अह-ओह। वह सपना नहीं था। 26 00:05:35,127 --> 00:05:39,965 अपने पिता की हार की राख से उठ रहा है नया विजेता। 27 00:05:40,048 --> 00:05:43,802 बौज़र नाम से दुनिया फिर काँपेगी। 28 00:05:46,054 --> 00:05:47,222 चुप भी करोगे? 29 00:05:47,306 --> 00:05:52,394 मैं तो बस खुश हूँ तुम्हारे लिए। पहली बार राजकुमारी का अपहरण! 30 00:05:53,979 --> 00:05:55,606 मेरी माँ को छोड़ दो! 31 00:05:57,566 --> 00:05:58,817 नहीं! 32 00:06:22,174 --> 00:06:25,177 THE SUPER MARIO GALAXY MOVIE - द सुपर मारिओ गैलेक्सी मूवी 33 00:06:50,619 --> 00:06:51,787 वाहू! 34 00:07:45,424 --> 00:07:46,425 अरे, हाँ? 35 00:07:46,508 --> 00:07:49,303 लू, वो छलाँग जो तुमने लगाई… 36 00:07:49,386 --> 00:07:53,098 -मारियो, क्या हम अब कूल बाइकर्स हैं? -बिल्कुल। 37 00:07:54,349 --> 00:07:55,392 तुम आ गए। 38 00:07:55,475 --> 00:07:58,478 अब बताओ, समस्या वाले पाइप कहाँ हैं? 39 00:08:01,356 --> 00:08:04,234 ठीक है, ठीक है। उंगली से ही दिखा दो। 40 00:09:14,805 --> 00:09:17,599 लगता है हमें उस डरावनी आवाज़ के पीछे जाना होगा। 41 00:09:25,941 --> 00:09:29,111 चलो। तुम अब पहले जैसे डरपोक नहीं रहे। 42 00:09:29,820 --> 00:09:31,697 मैं अभी भी डरपोक हूँ। लोग नहीं बदलते। 43 00:09:50,716 --> 00:09:51,925 लो, समस्या मिल गई। 44 00:10:06,773 --> 00:10:08,525 ईंटें वापस लगाओ! ईंटें वापस लगाओ! 45 00:10:08,609 --> 00:10:11,612 मैंने उस गड्ढे में झाँका, और शैतान मुझे घूर रहा था। 46 00:10:28,962 --> 00:10:31,340 अरे। सब ठीक है। 47 00:10:41,099 --> 00:10:42,476 आराम से। 48 00:10:50,108 --> 00:10:54,571 अच्छा, ठीक है। तुम्हारा नाम क्या है, छोटे? 49 00:10:54,655 --> 00:10:55,822 योशी। 50 00:10:56,323 --> 00:10:57,491 मिलकर अच्छा लगा, योशी। 51 00:10:57,991 --> 00:10:59,535 तुम वार्प पाइप में कैसे पहुँचे? 52 00:11:25,060 --> 00:11:26,019 रास्ते से हटो! 53 00:11:40,617 --> 00:11:42,369 हमारे पास एक 1981 का बंदर… 54 00:11:55,174 --> 00:11:56,133 ए! 55 00:12:05,893 --> 00:12:07,311 लगता है अब कभी नहीं जान पाएँगे। 56 00:12:14,026 --> 00:12:15,027 समस्या मिल गई। 57 00:12:23,076 --> 00:12:24,912 -हैलो, योशी। -योशी। 58 00:12:24,995 --> 00:12:25,954 योशी। 59 00:12:26,038 --> 00:12:27,039 योशी। 60 00:12:27,122 --> 00:12:28,332 योशी। योशी। 61 00:12:29,750 --> 00:12:32,252 इतना बवाल सिर्फ एक योशी के लिए। 62 00:12:32,336 --> 00:12:35,047 हाँ। और जानते हो, हमें वह छोटा बंदा मिला और… 63 00:12:36,882 --> 00:12:37,883 वह गया कहाँ? 64 00:12:41,637 --> 00:12:43,222 खैर, अच्छा लड़का लगा। 65 00:12:49,811 --> 00:12:51,813 उसे पता है वह मेरी बाइक है, है ना? 66 00:13:33,730 --> 00:13:35,732 तुम हमें कहाँ ले जा रहे हो? 67 00:13:35,816 --> 00:13:38,193 मज़े लेने की कोशिश करो, राजकुमारी। 68 00:13:38,277 --> 00:13:41,697 जिंदा रहते हुए तुम यही आख़िरी जगह देखोगी। 69 00:14:32,039 --> 00:14:33,916 पाइप को उस खाई से निकालना होगा। 70 00:14:34,416 --> 00:14:36,335 -मज़बूती चाहिए। -काम पर लगो। 71 00:14:36,418 --> 00:14:37,419 नहीं, नहीं, नहीं। 72 00:14:38,212 --> 00:14:41,965 काफ़ी बढ़िया है, है ना? मुझे लगता है पापा को बहुत पसंद आएगा। 73 00:14:46,386 --> 00:14:47,971 माँ, मुझे डर लग रहा है। 74 00:14:48,472 --> 00:14:49,640 सब ठीक होगा। 75 00:15:04,029 --> 00:15:08,408 मेरे कूपास, बताओ किसने राजकुमारी चुराई? 76 00:15:09,576 --> 00:15:11,620 और कोई मामूली राजकुमारी नहीं, 77 00:15:11,703 --> 00:15:15,958 ब्रह्मांड की संरक्षक, सितारों की माँ! 78 00:15:16,041 --> 00:15:19,920 उसकी शक्तियों से हम ब्रह्मांड को तबाह कर देंगे! 79 00:15:20,003 --> 00:15:26,176 हमारी महिमा के लिए वह अपनी जान दे देगी! कैसा लगा मेरा भाषण? 80 00:15:26,260 --> 00:15:28,470 काफ़ी विस्तार से। 81 00:15:34,810 --> 00:15:38,188 मेरे बच्चों को कोई हाथ नहीं लगाएगा। 82 00:15:43,068 --> 00:15:43,944 भागो! 83 00:16:04,673 --> 00:16:07,885 मेरी ज़िंदगी की महान लड़ाई अब करीब है। 84 00:16:08,385 --> 00:16:11,305 अब समय है अपने पिता को मुक्त करने का। 85 00:16:17,728 --> 00:16:19,563 हैप्पी बर्थडे राजकुमारी पीच! आओ जश्न मनाएँ 86 00:16:35,871 --> 00:16:37,039 तुम्हें लगता है उसे पसंद आएगा? 87 00:16:37,122 --> 00:16:40,667 मारियो, क्या तुम्हें राजकुमारी से लगाव है? 88 00:16:40,751 --> 00:16:41,960 क्या? 89 00:16:43,462 --> 00:16:46,548 क्या? कोई आदमी अपनी अच्छी दोस्त को एक परफेक्ट तोहफा नहीं दे सकता 90 00:16:46,632 --> 00:16:48,967 ताकि दिखा सके वह उसके लिए कितनी खास है? 91 00:16:49,468 --> 00:16:56,183 तेरी आँख में वो चाँद सी दमक एक बड़े पिज़्ज़ा सी महक, यह है… 92 00:16:56,266 --> 00:16:58,143 एक-योशी 93 00:16:58,769 --> 00:17:00,646 मैं पीच से प्यार नहीं करता। 94 00:17:03,232 --> 00:17:04,233 चलो चलते हैं। 95 00:17:14,867 --> 00:17:16,203 कहो "मशरूम!" 96 00:17:26,880 --> 00:17:30,634 -अरे, दोस्तों। -अरे, टोड। बड़े जंच रहे हो। 97 00:17:33,428 --> 00:17:34,429 यह कौन है? 98 00:17:35,931 --> 00:17:36,932 योशी। 99 00:17:37,599 --> 00:17:39,935 उस चेहरे को भला कौन मना करेगा? 100 00:17:41,937 --> 00:17:42,938 चलो। 101 00:17:44,064 --> 00:17:47,317 तो कोई कूल डायनासोर आया और अब वह भी हमारे ग्रुप में है। 102 00:17:55,200 --> 00:17:57,411 -अरे, राजकुमारी दिखी क्या? -नहीं। 103 00:18:31,111 --> 00:18:32,237 हे। 104 00:18:32,321 --> 00:18:33,989 तुम अपनी ही पार्टी मिस कर रही हो। 105 00:18:35,699 --> 00:18:36,950 मुझे जन्मदिन से नफरत है। 106 00:18:38,202 --> 00:18:41,955 हाँ, लूइजी ने अपना दसवाँ जन्मदिन रोते हुए बिताया था। 107 00:18:42,039 --> 00:18:44,541 कहता था बचपन खत्म हो गया। 108 00:18:45,959 --> 00:18:50,464 मज़ेदार बात यह है कि आज मेरा असली जन्मदिन नहीं है। 109 00:18:50,964 --> 00:18:53,509 बस वह दिन है जब टोड्स को मैं मिली थी। 110 00:18:53,592 --> 00:18:55,594 उन्हें नहीं पता मैं कहाँ से आई। 111 00:18:56,720 --> 00:19:01,225 मैंने पूरी ज़िंदगी यही सोचते हुए बिताई है कि मेरा परिवार कहाँ है। 112 00:19:01,308 --> 00:19:03,185 यह तो बहुत मुश्किल रहा होगा। 113 00:19:03,852 --> 00:19:06,980 कभी-कभी मैं खुद को बहुत खोया हुआ महसूस करती हूँ। 114 00:19:10,526 --> 00:19:14,655 लगता है असली जन्मदिन नहीं है, तो तुम्हें तोहफा भी नहीं चाहिए। 115 00:19:14,738 --> 00:19:18,283 -मारियो! -अच्छा, ठीक है, ठीक है। 116 00:19:28,418 --> 00:19:29,419 मुझे बहुत पसंद आया। 117 00:19:55,362 --> 00:19:56,405 देखो। 118 00:20:11,587 --> 00:20:13,088 वाह। 119 00:20:16,717 --> 00:20:17,885 वाह! 120 00:21:28,747 --> 00:21:32,626 राजकुमारी पीच, आख़िरकार मैंने आपको ढूँढ लिया। 121 00:21:42,427 --> 00:21:43,720 अब बेहतर लग रहा है? 122 00:21:46,431 --> 00:21:48,433 यकीन नहीं हो रहा कि सच में आप ही हैं। 123 00:21:48,934 --> 00:21:52,312 हमारी माँ हमें आपकी ढेरों कहानियाँ सुनाती थीं। 124 00:21:52,980 --> 00:21:54,314 मेरी? 125 00:21:54,398 --> 00:21:55,399 पक्का? 126 00:21:55,482 --> 00:22:00,404 उन्होंने कहा था, अगर उन्हें कुछ हो जाए, तो आपको ढूँढना। और आप हमारी मदद करेंगी। 127 00:22:01,363 --> 00:22:04,241 राजकुमारी, हमारी माँ को किसी ने उठा लिया! 128 00:22:04,324 --> 00:22:05,325 क्या हुआ? 129 00:22:05,409 --> 00:22:10,289 एक विशाल रोबोट उन्हें गेटवे गैलेक्सी के पार एक डरावने ग्रह पर ले गया। 130 00:22:10,789 --> 00:22:11,915 क्या आप मदद करेंगी? 131 00:22:16,336 --> 00:22:19,131 पीच, माफ करना, मैंने कोशिश की… 132 00:22:19,214 --> 00:22:22,676 -हाँ, हाँ। हम सब सुन रहे थे। -तुम कहीं जाने की सोचो भी मत! 133 00:22:22,759 --> 00:22:25,220 दोस्तों, राजकुमारी को एक पल तो दो। 134 00:22:25,304 --> 00:22:26,930 वह खुद तय कर लेंगी क्या करना है। 135 00:22:27,014 --> 00:22:29,183 मैं सहमत नहीं हूँ, मारियो। 136 00:22:29,266 --> 00:22:31,226 चाहे मेरे पजामे कुछ भी कहें। 137 00:22:31,310 --> 00:22:34,646 इसमें सोचने जैसा कुछ नहीं। वह कहीं नहीं जा रहीं। 138 00:22:34,730 --> 00:22:37,274 -हाँ। हाँ। -ठीक है दोस्तों, चलो। 139 00:22:37,357 --> 00:22:39,026 -ठीक है। -कल सुबह फिर बात करेंगे। 140 00:22:39,109 --> 00:22:40,110 हम चलते हैं। 141 00:22:41,695 --> 00:22:43,197 गुड नाइट, राजकुमारी। 142 00:22:53,290 --> 00:22:55,250 टोड, सामान पैक करो। 143 00:22:58,253 --> 00:22:59,171 पीच 144 00:23:43,382 --> 00:23:46,593 -क्या हुआ? -वह तुम्हारे लिए यह छोड़ गई। 145 00:23:49,346 --> 00:23:50,639 प्यारे मूंछों वाले, 146 00:23:50,722 --> 00:23:54,560 मैं गेटवे गैलेक्सी जा रही हूँ, लुमा की माँ को ढूँढने। 147 00:23:54,643 --> 00:23:57,104 राज्य तुम्हारे भरोसे छोड़ रही हूँ। 148 00:23:57,187 --> 00:23:59,773 भवदीया, पीच। 149 00:24:01,567 --> 00:24:04,778 "भवदीया"? ऊह-ला-ला। यह अच्छा संकेत है। 150 00:24:04,862 --> 00:24:06,905 राजकुमारी पीच चली गई? 151 00:24:06,989 --> 00:24:08,490 अरे, नहीं! 152 00:24:12,744 --> 00:24:14,788 सब लोग शांत हो जाओ। 153 00:24:15,956 --> 00:24:19,293 सुपर मारियो ब्रदर्स राज्य को संभाल लेंगे। 154 00:26:03,897 --> 00:26:05,023 अब क्या? 155 00:26:40,100 --> 00:26:41,101 अरे, बड़े भाई। 156 00:26:43,353 --> 00:26:44,605 तुमने तो मुझे डरा दिया। 157 00:26:44,688 --> 00:26:46,064 तुम हमसे मिलना चाहते थे? 158 00:26:46,148 --> 00:26:48,150 हिलो मत। मैं अभी ऊपर आता हूँ। 159 00:26:51,069 --> 00:26:52,362 सूप की चुस्की 160 00:26:53,030 --> 00:26:54,406 रंग की सफाई 161 00:26:57,868 --> 00:27:01,747 और बोन्साई झाड़ी भी है काटनी लो शुरू 162 00:27:07,836 --> 00:27:08,879 अरे, लूइजी! 163 00:27:10,756 --> 00:27:11,965 क्या हाल है, मारियो? 164 00:27:13,884 --> 00:27:14,885 देखो! 165 00:27:14,968 --> 00:27:17,888 मैंने राजकुमारी पीच के लिए एक मास्टरपीस बनाया है। 166 00:27:18,722 --> 00:27:19,723 क्या लगता है? 167 00:27:20,224 --> 00:27:21,683 और सच-सच बताना। 168 00:27:23,393 --> 00:27:25,062 रंग तो कमाल हैं! 169 00:27:26,146 --> 00:27:29,316 पर अगर आलोचना करूँ तो यह बेकार है। 170 00:27:29,983 --> 00:27:32,653 मेरी कलाकृति देखकर ऐसा कैसे कह दिया! 171 00:27:32,736 --> 00:27:34,404 तुम्हें लगता है पेंटिंग करना आसान है? 172 00:27:34,488 --> 00:27:36,823 मैं तुम्हारी हड्डियों से खाल उतार दूँगा! 173 00:27:38,659 --> 00:27:41,578 वाह। उसके लिए माफ़ करना। 174 00:27:41,662 --> 00:27:43,413 वह पुराना बौज़र बोल रहा था। 175 00:27:44,331 --> 00:27:47,251 लगता है अभी भी अपने राक्षसों से जूझ रहा हूँ। 176 00:27:48,418 --> 00:27:50,838 अब सब ठीक है। सब बेहतर है। 177 00:27:50,921 --> 00:27:53,507 खैर, यह सिर्फ तोहफा नहीं है। 178 00:27:54,132 --> 00:27:55,801 यह शांति का प्रस्ताव है। 179 00:27:55,884 --> 00:27:57,302 मैं चाहता हूँ कि वह मुझे रिहा कर दें। 180 00:27:57,386 --> 00:28:00,514 अच्छे बर्ताव के लिए नहीं, शानदार बर्ताव के लिए! 181 00:28:00,597 --> 00:28:02,182 वह तुम्हें कभी रिहा नहीं करेगी। 182 00:28:02,683 --> 00:28:04,852 और तुम्हें फिर बड़ा बनाने की बात तो सोचो भी मत। 183 00:28:04,935 --> 00:28:07,229 भले ही मैं पूरी तरह सुधर गया हूँ? 184 00:28:07,312 --> 00:28:09,189 मारियो, यह सच में बदल गया है। 185 00:28:09,273 --> 00:28:11,316 हम हर हफ्ते बुक क्लब करते हैं। 186 00:28:11,400 --> 00:28:12,943 सूप मैं लाता हूँ। 187 00:28:13,026 --> 00:28:16,280 राजकुमारी को तुम पर भरोसा नहीं और मुझे भी नहीं। 188 00:28:17,447 --> 00:28:21,451 बेहतर है मुझ पर भरोसा करो, वरना मैं तुम्हारी आत्मा खा जाऊँगा और… 189 00:28:24,621 --> 00:28:26,748 माफ़ करना, वह… बस… ओह, यार। 190 00:28:27,958 --> 00:28:31,211 ठीक है। दोस्तों, मैं अब सोने जा रहा हूँ। 191 00:28:31,295 --> 00:28:34,840 मुझे आठ घंटे की नींद चाहिए, वरना सच में राक्षस बन जाता हूँ। 192 00:28:40,512 --> 00:28:43,348 टकरा गया। टकरा गया। धत्त तेरे की, मेरे पैर का अंगूठा टकरा गया। 193 00:28:47,102 --> 00:28:48,270 गुड नाइट। 194 00:28:49,938 --> 00:28:51,356 यह क्या… 195 00:29:01,533 --> 00:29:02,910 अरे, नहीं। 196 00:29:44,159 --> 00:29:46,245 हमें सबको यहाँ से निकालना होगा। 197 00:29:46,328 --> 00:29:47,996 चलो, चलो, चलो! 198 00:30:30,163 --> 00:30:31,915 सब निकल गए। चलो। 199 00:30:53,812 --> 00:30:56,273 मामा मिया। 200 00:30:57,900 --> 00:30:59,276 वाह। 201 00:31:22,257 --> 00:31:27,012 कूपास के नाम पर, मैं आदेश देता हूँ कि मेरे पिता को रिहा करो। 202 00:31:29,473 --> 00:31:31,558 मेरी लाश पर से गुज़रना होगा। 203 00:31:31,642 --> 00:31:33,310 मुझे मंज़ूर है। 204 00:31:46,907 --> 00:31:50,244 क्यों न हम फिर से शुरू करें और अपना परिचय दें? 205 00:31:50,327 --> 00:31:53,038 ठीक है, हैलो, मैं लूइजी हूँ। 206 00:31:54,081 --> 00:31:58,544 मैं बौज़र जूनियर हूँ, और अब मैं अपने पिता को ले जा रहा हूँ। 207 00:33:21,043 --> 00:33:24,838 तुम बहुत अच्छा कर रहे थे, पर सोचा थोड़ा हाथ बँटा दूँ। 208 00:34:04,545 --> 00:34:05,546 क्या… 209 00:34:13,344 --> 00:34:14,847 पापा! 210 00:34:18,183 --> 00:34:19,309 रुको! 211 00:35:20,621 --> 00:35:22,039 सब ठीक हैं? 212 00:35:25,125 --> 00:35:26,752 हम कहाँ हैं? 213 00:35:33,592 --> 00:35:35,511 आज़ादी का मीठा स्वाद! 214 00:35:35,594 --> 00:35:37,179 मज़ाक कर रहे हो क्या? 215 00:35:37,804 --> 00:35:39,056 बाय, बेवकूफों! 216 00:35:39,139 --> 00:35:41,850 -अरे! वापस आओ! -नहीं! 217 00:35:41,934 --> 00:35:43,685 मैं हवा जितना तेज़ हूँ, मुझे कोई पकड़ नहीं सकता। 218 00:35:48,273 --> 00:35:49,942 मैंने तो अभी पकड़ लिया। 219 00:35:50,025 --> 00:35:51,860 वह तो मुहावरा था! 220 00:35:56,240 --> 00:35:57,407 ए। 221 00:36:01,411 --> 00:36:02,829 -बस करो! -कभी नहीं! 222 00:36:08,627 --> 00:36:10,254 शायद तुम्हें इसे उगल देना चाहिए। 223 00:36:17,553 --> 00:36:18,637 वह तो ज़बरदस्त था। 224 00:36:19,346 --> 00:36:21,890 दोस्तों, यह थोड़ा शर्मनाक है। 225 00:36:22,516 --> 00:36:24,726 मैं अभी भी छोटा-सा हूँ, सुधरने की कोशिश कर रहा हूँ। 226 00:36:25,310 --> 00:36:26,520 माफ करना, दोस्त। 227 00:36:26,603 --> 00:36:30,649 तुम चाहते हो मैं उस कछुए से हाथ मिलाऊँ जिसके बेटे ने मुझ पर हमला किया? 228 00:36:31,316 --> 00:36:32,901 मेरा बेटा? 229 00:36:36,154 --> 00:36:37,948 मैंने उसे सालों से नहीं देखा। 230 00:36:39,032 --> 00:36:41,952 मारियो, मैं बहुत बुरा पिता था। 231 00:36:42,452 --> 00:36:43,996 वह मुझसे नफरत करता होगा। 232 00:36:44,079 --> 00:36:45,372 तुमसे नफरत? 233 00:36:45,455 --> 00:36:48,458 तुम्हारे बेटे ने सिर्फ तुम्हें छुड़ाने के लिए मेरा सिर काटने की कोशिश की। 234 00:36:49,042 --> 00:36:50,377 वह तुमसे मिलना चाहता है। 235 00:36:51,003 --> 00:36:53,714 उसे बस थोड़े मार्गदर्शन की ज़रूरत है। 236 00:36:53,797 --> 00:36:54,882 सच में? 237 00:36:55,632 --> 00:36:58,635 तुम्हें लगता है मैं अपने बेटे से फिर जुड़ सकता हूँ? 238 00:36:59,386 --> 00:37:00,512 देखा, मारियो? 239 00:37:00,596 --> 00:37:03,223 यह अपनी भावनाओं से काफी जुड़ गया है। 240 00:37:03,307 --> 00:37:05,225 -मैं तो उनमें डूब रहा हूँ। -ठीक है। 241 00:37:05,309 --> 00:37:06,476 चलते रहो। 242 00:37:06,560 --> 00:37:09,354 हमें इस ग्रह से निकलने का रास्ता ढूँढना होगा और पीच तक पहुँचना होगा। 243 00:37:28,290 --> 00:37:30,250 देखो! वहाँ है। 244 00:37:52,689 --> 00:37:54,149 चलो। हमें देर हो जाएगी। 245 00:37:57,069 --> 00:37:58,820 गेटवे गैलेक्सी! 246 00:38:06,286 --> 00:38:10,749 गेटवे गैलेक्सी में आपका स्वागत है। गैलेक्सी का प्रवेश द्वार। 247 00:38:15,587 --> 00:38:17,673 टोड! कहाँ जा रहे हो? 248 00:38:17,756 --> 00:38:19,550 शायद यही वह है जिसे हम ढूँढ रहे हैं। 249 00:38:23,053 --> 00:38:24,721 लापता राजकुमारी रोज़लिना 250 00:38:38,026 --> 00:38:41,363 नहीं! नहीं! नहीं! 251 00:38:43,907 --> 00:38:46,535 राजकुमारी? आप ठीक हैं? 252 00:38:52,749 --> 00:38:54,501 उकिकी खो गया है। 253 00:38:55,043 --> 00:38:57,588 क्या तुमने उकिकी के दोस्तों को देखा? 254 00:38:59,631 --> 00:39:01,925 एक छोटा बंदर खो गया है। 255 00:39:02,009 --> 00:39:03,844 मैं आ गया, मैं आ गया। 256 00:39:07,014 --> 00:39:09,725 उस बंदर ने अपनी क्यूटनेस का इस्तेमाल करके अभी-अभी एक जुर्म किया! 257 00:39:09,808 --> 00:39:10,934 टोड, रुको! 258 00:39:11,018 --> 00:39:13,770 हमारे सारे पावर-अप और सिक्के उसी में हैं! 259 00:39:13,854 --> 00:39:16,231 और मेरा अधूरा उपन्यास भी! 260 00:39:18,025 --> 00:39:20,319 -माफ कीजिए! -माफ़ करना! रास्ता दो! 261 00:39:30,954 --> 00:39:32,164 अब तुम पकड़े गए। 262 00:39:38,837 --> 00:39:40,214 बंदर दीवार में से कूद गया! 263 00:40:09,826 --> 00:40:10,953 पास रहो। 264 00:40:33,183 --> 00:40:34,518 अरे, तुम! 265 00:40:36,270 --> 00:40:37,354 ए! 266 00:40:37,437 --> 00:40:38,981 मेरा बैकपैक वापस दो! 267 00:40:47,239 --> 00:40:49,408 स्कैनिंग जारी है 268 00:40:51,243 --> 00:40:53,203 पापा, मुझे पता है आप वहीं कहीं नीचे हैं। 269 00:40:55,122 --> 00:40:57,583 महाराज, अब आशा नहीं रही। 270 00:40:57,666 --> 00:41:00,169 ऐसे दुख के समय में सबसे ज़रूरी बात है 271 00:41:00,252 --> 00:41:04,423 कि हम एक-दूसरे के लिए मज़बूत बने रहें। 272 00:41:04,506 --> 00:41:09,094 संभलो खुद को! हमें पापा को ढूँढते रहना होगा। 273 00:41:15,851 --> 00:41:18,770 तो, बौज़र तुमसे कुछ कहना चाहता है। 274 00:41:21,523 --> 00:41:25,694 मारियो, हर लड़का मानता है कि उसका पिता महान होता है। 275 00:41:26,361 --> 00:41:29,698 मैं अपने बेटे के सामने इतना छोटा दिखकर उसे निराश नहीं करना चाहता। 276 00:41:29,781 --> 00:41:32,534 मैं तुम्हें बड़ा नहीं करने वाला। 277 00:41:32,618 --> 00:41:34,912 तुम छोटी-सी जिंदगी के आदी हो, 278 00:41:35,787 --> 00:41:37,539 पर मेरा जन्म बड़ा होने के लिए हुआ है! 279 00:41:38,040 --> 00:41:40,167 ब्लू मशरूम की शक्ति हटाओ, 280 00:41:40,250 --> 00:41:43,670 और मैं सदा तुम्हारे साथ लड़ता रहूँगा। 281 00:41:43,754 --> 00:41:46,507 बुरा सौदा नहीं है। सदा बहुत लंबा समय होता है। 282 00:41:46,590 --> 00:41:48,967 हम अजेय हो जाएंगे। 283 00:41:50,385 --> 00:41:52,262 -नहीं। -चलो, मारियो, मुझे मारो! 284 00:41:52,346 --> 00:41:53,514 मुझे मारो! 285 00:41:53,597 --> 00:41:56,308 -हाँ मारियो, इसे मारो। हम भरोसा करते हैं। -मुझे मारो! 286 00:41:56,391 --> 00:41:58,018 मारियो, बस इसे मार दो। मारो इसे। 287 00:41:58,852 --> 00:42:02,814 अब मारो मुझे, ओ छोटे दयनीय प्लंबर। 288 00:42:26,839 --> 00:42:28,674 तुम्हें इसका पछतावा नहीं होगा। 289 00:42:33,762 --> 00:42:36,431 क्या देख रहे हो? ऊपर एक किला है। 290 00:42:36,515 --> 00:42:38,183 चलो! मेरे पीछे आओ। 291 00:42:42,771 --> 00:42:43,772 ए! 292 00:42:51,947 --> 00:42:52,948 माफ़ करना! 293 00:43:30,944 --> 00:43:31,987 राजकुमारी। 294 00:43:47,753 --> 00:43:51,632 उकिकी, देखो तुम मेरे लिए क्या लाए हो। 295 00:43:56,053 --> 00:43:59,640 राजकुमारियाँ बहुत कीमती होती हैं। 296 00:44:01,141 --> 00:44:03,393 उकिकी को तुम्हारा उपन्यास बेकार लगता है! 297 00:44:10,192 --> 00:44:15,656 तुम राजकुमारियों को बार-बार पकड़े जाने की आदत क्यों है? 298 00:44:15,739 --> 00:44:17,908 तुम्हें उस लापता राजकुमारी के बारे में कुछ पता है? 299 00:44:20,786 --> 00:44:23,205 ज़रा भी नहीं। 300 00:44:24,748 --> 00:44:26,917 ध्यान से सुनो, कीचड़ के कीड़े। 301 00:44:27,459 --> 00:44:30,254 तुम मुझे ठीक-ठीक बताओगे रोज़लिना कहाँ है। 302 00:44:30,337 --> 00:44:32,089 वरना क्या? 303 00:45:04,621 --> 00:45:06,373 ओह, राजकुमारी। 304 00:45:06,456 --> 00:45:08,667 इसका पछतावा तुम्हें ज़रूर होगा। 305 00:46:26,662 --> 00:46:27,913 हाँ! 306 00:46:54,314 --> 00:46:55,774 वह कहाँ है? 307 00:46:56,525 --> 00:46:58,360 क्या मैं चुगलखोर लगता हूँ? 308 00:47:02,656 --> 00:47:05,033 -हाँ, लगता हूँ। -यह तुम्हारा आख़िरी मौका है। 309 00:47:05,117 --> 00:47:06,451 ठीक है, ठीक है। सुनो। 310 00:47:06,535 --> 00:47:07,995 बौज़र का बच्चा उसे उठाकर ले गया। 311 00:47:08,078 --> 00:47:10,789 -कहाँ? -स्पेस जंक गैलेक्सी में। 312 00:47:16,795 --> 00:47:17,796 टोड। 313 00:47:17,880 --> 00:47:18,881 वह मुझे दो। 314 00:47:21,717 --> 00:47:24,803 अभी के अभी बौज़र जूनियर से बात करवाओ! 315 00:47:28,599 --> 00:47:30,559 चलो, छोटे कदम तेज़ चलाओ। 316 00:47:34,062 --> 00:47:37,316 हाय। हमें आपके ग्रह से निकलने में थोड़ी मदद चाहिए। 317 00:47:37,399 --> 00:47:41,528 आपको रानी से बात करनी होगी। पर यह डरावना बंदा यहीं रहेगा। 318 00:47:42,779 --> 00:47:43,989 यह मैं संभाल लूँगा। 319 00:47:50,412 --> 00:47:52,581 नमस्कार, महारानी। 320 00:47:52,664 --> 00:47:55,542 हम गेटवे गैलेक्सी तक पहुँचना चाहते… 321 00:47:55,626 --> 00:47:59,755 तुम वही एलियन हो जिन्होंने मेरे फूलों के खेत उजाड़े! 322 00:47:59,838 --> 00:48:03,175 इन्हें कैद करो! शहद के माईंस में ले जाओ! 323 00:48:05,761 --> 00:48:07,429 जब तक मैं हूँ, नहीं। 324 00:48:11,058 --> 00:48:13,352 इनके अपराधों की सज़ा किसी को तो मिलेगी! 325 00:48:13,435 --> 00:48:17,231 इन्हें छोड़ दीजिए! इनकी सज़ा मैं भुगतूँगा। 326 00:48:17,856 --> 00:48:22,194 मैं सौ आदमियों का और दस हज़ार मधुमक्खियों का भी काम कर सकता हूँ। 327 00:48:22,277 --> 00:48:26,114 मुझे ले जाइए और इन्हें गेटवे गैलेक्सी भेज दीजिए। 328 00:48:33,455 --> 00:48:34,831 सौदा मंज़ूर है। 329 00:48:34,915 --> 00:48:37,167 इन्हें गेटवे गैलेक्सी पहुँचा दो। 330 00:48:40,462 --> 00:48:42,089 तुम पक्का यह करना चाहते हो? 331 00:48:44,758 --> 00:48:46,385 तुम उतने बुरे नहीं जितना मैंने सोचा था। 332 00:48:47,261 --> 00:48:48,345 धन्यवाद। 333 00:48:49,721 --> 00:48:51,390 वह नीचे रखो। 334 00:48:53,433 --> 00:48:55,143 उसका ख़याल रखना, ठीक है? 335 00:48:55,769 --> 00:48:57,187 मैं हमेशा रखता हूँ। 336 00:48:57,271 --> 00:49:01,108 यह बेचारा कीड़ा तुम्हें रास्ता दिलाएगा। 337 00:49:07,906 --> 00:49:10,450 जाओ। अपने पुराने दुश्मन का नाम रोशन करो। 338 00:49:32,931 --> 00:49:37,728 जब मैं आज़ाद हो जाऊँगा, मैं और मेरी गर्लफ्रेंड सुबह तक नाचेंगे। 339 00:49:37,811 --> 00:49:39,271 घर पर कोई हनी है? 340 00:49:41,023 --> 00:49:42,941 वह मंडप पर ही छोड़ गई थी। 341 00:49:43,025 --> 00:49:44,776 मुझे अधर में लटका छोड़ दिया। 342 00:49:45,277 --> 00:49:48,989 मैं अब भी संभल रहा हूँ, याद कर रहा हूँ कि पहले वाला मैं कौन था। 343 00:49:50,449 --> 00:49:52,075 यह तो बड़ा नाज़ुक दिल है। 344 00:49:58,207 --> 00:50:01,084 हिम्मत रखो! एक दिन तुम्हें सही साथी मिल जाएगी। 345 00:50:10,219 --> 00:50:11,470 हाय, पापा। 346 00:50:12,054 --> 00:50:13,096 जूनियर? 347 00:50:14,223 --> 00:50:15,599 मेरा बेटा! 348 00:50:17,351 --> 00:50:19,144 तुम तो कितने बड़े हो गए। 349 00:50:20,646 --> 00:50:22,272 ये सब तुम्हारा है? 350 00:50:24,024 --> 00:50:26,485 अरे, तुम्हें तो बोर्डिंग स्कूल में होना चाहिए था? 351 00:50:26,568 --> 00:50:29,780 बोर्डिंग स्कूल नहीं, बोरिंग स्कूल। मुझे निकाल दिया गया। 352 00:50:31,490 --> 00:50:34,243 जब मैं ध्यान नहीं दे रहा था, तब तुम वाकई बड़े हो गए। 353 00:50:34,326 --> 00:50:39,623 पापा, हम दोनों अब ब्रह्मांड के सबसे ताकतवर बनेंगे। 354 00:50:40,207 --> 00:50:42,084 याद है जब मैं छोटा कछुआ था? 355 00:50:42,167 --> 00:50:45,003 आप दुनिया जीतने में कितने व्यस्त रहते थे। 356 00:50:45,087 --> 00:50:47,422 पर कभी-कभी छुट्टी लेते, 357 00:50:47,506 --> 00:50:50,717 मुझे सुलाते और हमारी पसंदीदा कहानी सुनाते। 358 00:50:51,385 --> 00:50:53,554 वे मेरी ज़िंदगी की सबसे अच्छी रातें थीं। 359 00:50:54,596 --> 00:50:55,764 मुझे कहानी सुनाइए। 360 00:50:55,848 --> 00:50:57,266 फिर से? 361 00:51:12,155 --> 00:51:14,283 बहुत पुराने ज़माने में, 362 00:51:14,366 --> 00:51:17,828 एक ताकतवर खलनायक था जिसके बाल बड़े शानदार थे। 363 00:51:17,911 --> 00:51:19,997 उसे सब कुछ जीतना पसंद था। 364 00:51:22,958 --> 00:51:25,419 देखो, उस खलनायक का एक बेटा था। 365 00:51:26,920 --> 00:51:31,216 दोनों ब्रह्मांड में भटकते रहे, कहीं घर बनाने की तलाश में। 366 00:51:31,300 --> 00:51:34,928 पर जहाँ भी गए, सब जगह बेहद बेकार निकली। 367 00:51:35,012 --> 00:51:36,346 छी! 368 00:51:36,430 --> 00:51:39,016 तो उन्होंने अपना ही ग्रह बना लिया। 369 00:51:39,516 --> 00:51:42,060 देखो, बौज़र ग्रह, 370 00:51:42,561 --> 00:51:46,648 एक डरावना ठिकाना जहाँ वे हमेशा रह सकें। 371 00:51:46,732 --> 00:51:51,069 उन्होंने एक शैतानी रोलर कोस्टर बनाया, लावा से भरी खाई भी। 372 00:51:51,153 --> 00:51:54,573 और एक विशाल पहाड़ अपने सिरों की शक्ल में तराशा। 373 00:51:54,656 --> 00:51:59,244 और ग्रह की चोटी पर उन्होंने सबसे बड़ी तोप बनाई। 374 00:51:59,328 --> 00:52:02,164 जो पूरे ब्रह्मांड को मिटा सकती थी। 375 00:52:02,956 --> 00:52:06,251 -उसका नाम था… -बूम्सडे का हथियार। 376 00:52:06,335 --> 00:52:08,212 इसे चलाने के लिए उन्हें चाहिए थी… 377 00:52:08,295 --> 00:52:11,298 ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली राजकुमारी! 378 00:52:12,049 --> 00:52:16,053 और जब उसकी सारी शक्ति खींच ली और हथियार तैयार हुआ, 379 00:52:16,136 --> 00:52:18,055 वे ग्रह-ग्रह घूमे, 380 00:52:18,138 --> 00:52:21,975 और जिसने भी उनका अपमान किया, उसे उड़ा दिया। धड़ाम! 381 00:52:22,059 --> 00:52:23,310 धड़ाम! 382 00:52:23,393 --> 00:52:24,228 धड़ाम! 383 00:52:24,895 --> 00:52:27,773 फिर उन्होंने ब्रह्मांड की राख पर नाचते हुए 384 00:52:27,856 --> 00:52:29,858 सर्वश्रेष्ठ बनकर राज किया। 385 00:52:30,817 --> 00:52:31,985 समाप्त। 386 00:52:33,070 --> 00:52:35,197 पापा, कल रात फिर से यही सुनाएँगे? 387 00:52:35,697 --> 00:52:37,991 ज़रूर। गुड नाइट, मेरे बेटे। 388 00:52:45,207 --> 00:52:47,668 पापा, वह ग्रह मैंने बनाया है। 389 00:52:48,210 --> 00:52:49,336 तुमने? 390 00:52:49,419 --> 00:52:51,004 हम अभी वहीं जा रहे हैं। 391 00:52:51,088 --> 00:52:54,675 आप और मैं। दो बौज़र, कोई सीमा नहीं। 392 00:52:59,429 --> 00:53:00,973 मेरे स्वामियों, 393 00:53:01,598 --> 00:53:03,642 हमें एक समस्या है। 394 00:53:20,868 --> 00:53:22,995 इनफॉरमेशन बूथ में आपका स्वागत है। 395 00:53:23,078 --> 00:53:26,540 मेरा नाम रॉ.ब. है। क्या आपको कोई जानकारी चाहिए? 396 00:53:26,623 --> 00:53:28,792 हमें तुरंत एक पायलट चाहिए। 397 00:53:28,876 --> 00:53:29,835 निश्चित ही। 398 00:53:29,918 --> 00:53:32,087 पायलट फ्लाइट डेक पर मिलेंगे, 399 00:53:32,171 --> 00:53:34,923 जो ठीक वहाँ पर है… 400 00:53:41,930 --> 00:53:44,266 ओह, रॉ.ब., तुम तो मार ही डालोगे! 401 00:53:44,808 --> 00:53:47,436 माफ़ कीजिए। मैं आपको मारना नहीं चाहता। 402 00:53:47,978 --> 00:53:48,854 टोड! 403 00:53:48,937 --> 00:53:50,647 -मैं रॉ.ब. हूँ। -मुझे पता है! 404 00:53:50,731 --> 00:53:52,900 अच्छा। सूचना काउंटर पर आने के लिए धन्यवाद। 405 00:53:52,983 --> 00:53:54,943 फ्लाइट डेक कहाँ है? 406 00:53:55,027 --> 00:53:57,112 ठीक… 407 00:53:59,823 --> 00:54:00,866 यहाँ पर। 408 00:54:00,949 --> 00:54:03,035 -धन्यवाद! -आपका स्वागत है। 409 00:54:55,671 --> 00:54:56,713 हैलो! 410 00:54:56,797 --> 00:54:59,007 क्या हमें स्पेस जंक गैलेक्सी ले चलोगे? 411 00:54:59,550 --> 00:55:00,384 नहीं। 412 00:55:02,427 --> 00:55:05,639 माफ़ कीजिए। स्पेस जंक गैलेक्सी ले जाने का कितना लेंगे? 413 00:55:05,722 --> 00:55:07,558 ये जगह इस छोटे पायलट के लिए बहुत ख़तरनाक है। 414 00:55:08,350 --> 00:55:09,768 तो बताओ ज़रा। 415 00:55:10,477 --> 00:55:14,273 एक राजकुमारी क्यों जाना चाहती है गैलेक्सी की सबसे ख़तरनाक जगह? 416 00:55:15,107 --> 00:55:16,400 तुम हो कौन? 417 00:55:16,483 --> 00:55:19,236 मुझसे निजी सवाल मत पूछो। 418 00:55:19,319 --> 00:55:20,612 ओह, माफ़ कीजिए। मेरा वह मतलब नहीं… 419 00:55:20,696 --> 00:55:22,531 मैं हूँ फ़ॉक्स मैक्लाउड, 420 00:55:24,116 --> 00:55:27,953 महान स्टार फ़ॉक्स टीम का लीडर! 421 00:55:28,036 --> 00:55:29,830 मुझे बस तीन चीज़ों की परवाह है: 422 00:55:29,913 --> 00:55:32,624 लायलैट सिस्टम की सुरक्षा, दोस्तों संग लड़ाई, 423 00:55:32,708 --> 00:55:36,962 और बेहद ख़तरनाक बैरेल रोल करना। 424 00:55:37,045 --> 00:55:37,963 चलो! 425 00:55:38,714 --> 00:55:41,091 फिर एक दिन मेरा वार्प ड्राइव फट गया, 426 00:55:41,175 --> 00:55:43,886 और अंतरिक्ष-समय की चादर में बड़ा छेद हो गया 427 00:55:43,969 --> 00:55:46,180 और मैं खिंचकर पहुँच गया दूसरे ब्रह्मांड में। 428 00:55:46,263 --> 00:55:48,724 मेंढक को इंजीनियर बनाओगे तो यही होगा। 429 00:55:48,807 --> 00:55:52,144 अब मैं तुम्हारी गैलेक्सी में भटक रहा हूँ, 430 00:55:52,227 --> 00:55:55,272 घर लौटने का रास्ता खोजते हुए। 431 00:55:56,148 --> 00:55:57,858 और हाँ, मेरे स्पेस बूट्स भी कूल हैं। 432 00:56:00,777 --> 00:56:05,032 तो यह उस आदमी की कहानी है जो हमें स्पेस जंक गैलेक्सी ले जाएगा। 433 00:56:05,115 --> 00:56:08,285 तुम्हें क्या लगता है, मुझे पैसों की कितनी भूख है? 434 00:56:11,622 --> 00:56:12,956 ठीक है, सौदा मंज़ूर। 435 00:56:13,040 --> 00:56:15,542 मैं आर्विंग में ईंधन भरता हूँ। पाँच मिनट में उड़ेंगे। 436 00:56:20,130 --> 00:56:23,675 यह अब तक का सबसे कूल बंदा था। 437 00:56:30,307 --> 00:56:33,060 मारियो, मेरे पास एक शानदार आइडिया है। 438 00:56:33,143 --> 00:56:35,521 जब तुम पीच से मिलो, तो बस यूँ कहना, 439 00:56:35,604 --> 00:56:38,357 "ब्ला ब्ला ब्ला। ओह हैलो, कैसी हो?" 440 00:56:38,440 --> 00:56:42,402 और फिर, बूम! उसे डेट पर चलने को पूछ लेना। 441 00:56:43,028 --> 00:56:44,363 पता नहीं, लू। 442 00:56:44,446 --> 00:56:46,865 क्या कोई राजकुमारी कभी प्लंबर को डेट करेगी? 443 00:56:48,242 --> 00:56:49,660 मारियो। 444 00:56:50,494 --> 00:56:54,122 दुनिया की सबसे खुशनसीब राजकुमारी होगी वो। 445 00:56:54,206 --> 00:56:55,207 हाँ। 446 00:56:55,290 --> 00:56:56,875 वह ज़रूर हाँ कहेगी 447 00:56:56,959 --> 00:57:00,379 और फिर उससे पूछना क्या उसकी कोई दोस्त मेरे लिए है! 448 00:57:02,130 --> 00:57:04,383 अब बस हमें उसे ढूँढना है। 449 00:57:04,925 --> 00:57:07,302 वह ठीक वहाँ… 450 00:57:12,474 --> 00:57:13,934 पीच! 451 00:57:14,017 --> 00:57:15,561 पीच! 452 00:57:15,644 --> 00:57:16,979 मारियो? 453 00:57:20,858 --> 00:57:22,651 योशी यहाँ है। वाह। 454 00:57:22,734 --> 00:57:23,861 मारियो! 455 00:57:26,363 --> 00:57:27,406 हैंडशेक? 456 00:57:28,115 --> 00:57:31,660 मुझे लगा यह कूल लगेगा। मेरा मतलब, मुझे लगा यह कूल लगेगा। 457 00:57:31,743 --> 00:57:34,413 हाँ, यह अच्छा और कूल है। 458 00:57:34,496 --> 00:57:36,999 मारियो, मुझे पता चल गया रोज़लिना कहाँ है। 459 00:57:37,082 --> 00:57:39,042 और यह बंदा हमें वहाँ ले जाएगा। 460 00:57:45,799 --> 00:57:47,259 बढ़िया सवारी है। 461 00:57:47,342 --> 00:57:48,969 बढ़िया मूँछें हैं। 462 00:57:49,928 --> 00:57:51,054 चलो! 463 00:58:11,783 --> 00:58:13,994 स्पेस के ऐसे आवारा कमाल होते हैं! 464 00:58:14,536 --> 00:58:16,163 मुझे तो वह आवारा नहीं लगता। 465 00:58:16,246 --> 00:58:18,624 वह मिस कास्टेलानो के कुत्ते जैसा लगता है। 466 00:58:18,707 --> 00:58:21,168 क्या मिस कास्टेलानो का कुत्ता यह कर सकता है? 467 00:58:25,881 --> 00:58:27,382 वाहू! 468 00:58:28,050 --> 00:58:30,093 मुझे यह बंदा पसंद है! 469 00:58:40,938 --> 00:58:42,064 लक्ष्य लॉक किया गया 470 00:58:45,275 --> 00:58:46,860 कुछ पकड़कर बैठना बेहतर होगा। 471 00:59:25,816 --> 00:59:27,317 वे इसका अंजाम भुगतेंगे! 472 00:59:32,573 --> 00:59:35,242 रुको, जूनियर। मैं इन्हें थोड़ा जान गया हूँ। 473 00:59:36,076 --> 00:59:39,705 ये बहुत बेकार हैं, पर इन्हें मारना मुझे ठीक नहीं लगेगा। 474 00:59:40,455 --> 00:59:41,999 क्या बात कर रहे हैं? इन्हें मारना नहीं है? 475 00:59:43,750 --> 00:59:45,085 अरे, यह तो अजीब है। 476 00:59:45,169 --> 00:59:47,462 ठीक है। यह आपके लिए कर रहा हूँ, पापा। 477 00:59:48,172 --> 00:59:51,466 जब मैं इनसे निपट लूँगा, ये अपनी मम्मियों को पुकारेंगे। 478 00:59:52,634 --> 00:59:53,802 इससे क्या होगा? 479 01:00:01,518 --> 01:00:04,313 बौज़र। उसने हमें धोखा दिया। 480 01:00:06,440 --> 01:00:07,524 लक्ष्य खोज जारी है 481 01:00:07,608 --> 01:00:08,442 पा लिया गया 482 01:00:17,409 --> 01:00:18,452 बच्चे! 483 01:00:28,837 --> 01:00:29,671 नहीं! 484 01:00:29,755 --> 01:00:30,839 धड़ाम! 485 01:00:36,929 --> 01:00:38,305 चिंता मत करो, पापा। 486 01:00:38,388 --> 01:00:43,143 कल तक आप उन ओवरऑल पहने बेवकूफों को भूल जाएँगे। 487 01:00:43,227 --> 01:00:45,854 पूरा ब्रह्मांड हमारा होगा! 488 01:01:11,046 --> 01:01:12,422 अब कैसा है? 489 01:01:14,007 --> 01:01:15,008 नहीं। 490 01:01:16,385 --> 01:01:17,594 टोड, बच्चे! 491 01:01:17,678 --> 01:01:18,804 क्या? हँ? 492 01:01:19,429 --> 01:01:20,889 क्य… अभी करता हूँ! 493 01:01:27,062 --> 01:01:28,063 इधर आओ! 494 01:01:57,551 --> 01:01:59,636 योशी, वापस आओ! 495 01:01:59,720 --> 01:02:01,346 योशी। योशी। 496 01:02:01,430 --> 01:02:02,472 योशी! 497 01:02:13,650 --> 01:02:14,651 इधर आओ! 498 01:02:18,947 --> 01:02:19,948 लूइजी! 499 01:02:20,782 --> 01:02:21,950 तुम क्या कर रहे हो? 500 01:02:22,492 --> 01:02:23,493 बस करो! 501 01:02:32,085 --> 01:02:33,086 मारियो! 502 01:03:02,366 --> 01:03:03,742 योशी! 503 01:03:14,336 --> 01:03:15,337 क्या? 504 01:03:31,270 --> 01:03:32,271 लो। 505 01:03:33,981 --> 01:03:36,358 अरे… रुको, रुको! अरे नहीं… छोड़ो! छोड़ो! छोड़ो! 506 01:03:36,441 --> 01:03:37,985 छोड़ो! दो इसे! दो! मुझे दो! 507 01:03:38,068 --> 01:03:39,361 मुझे दो… बंदूक मुझे दो! 508 01:05:02,402 --> 01:05:04,279 मुझे बच्चा होना थोड़ा अच्छा लगा था। 509 01:05:04,363 --> 01:05:07,824 दिमाग में घूमते सारे डरावने ख़याल बस गायब हो गए थे। 510 01:05:09,785 --> 01:05:11,954 हम तुम्हें बिल्कुल नया बना देंगे, ठीक है? 511 01:05:12,496 --> 01:05:14,331 सब ठीक हो जाएगा। बस हल्का सा डेंट है। 512 01:05:14,414 --> 01:05:16,458 बस एक छोटा-सा डेंट। 513 01:05:26,301 --> 01:05:27,344 सुनो। 514 01:05:27,427 --> 01:05:29,680 हम इस ग्रह से निकलने का कोई रास्ता ढूँढ लेंगे। 515 01:05:29,763 --> 01:05:32,599 मारियो, हम रोज़लिना से कई आकाशगंगाएँ दूर हैं, 516 01:05:32,683 --> 01:05:34,226 स्पेसशिप भी ठीक नहीं कर सकते, 517 01:05:34,309 --> 01:05:36,353 और ऊपर से डायनासोर बढ़ते जा रहे हैं! 518 01:05:38,522 --> 01:05:40,190 मुझे पता है तुम परेशान हो। 519 01:05:40,274 --> 01:05:41,900 राजकुमारियाँ परेशान नहीं होतीं! 520 01:05:42,818 --> 01:05:46,113 ठीक है। तो क्या मैं तुम्हारे साथ न परेशान हो जाऊँ? 521 01:05:55,122 --> 01:05:58,834 ब्रेक़र, ब्रेक़र। यहाँ बिग ग्रीन लिटल रेड और लीगल बीगल के साथ है। 522 01:05:58,917 --> 01:06:02,045 हमें तुरंत बाहर निकलने की ज़रूरत है। 523 01:06:02,129 --> 01:06:04,590 डायनो-टाउन में ज़ोरदार टक्कर हो गई है। 524 01:06:04,673 --> 01:06:07,467 साथ में रॉयल कार्गो है, एक थंडर लिज़र्ड है और एक… 525 01:06:07,551 --> 01:06:09,678 -चलो! कर के दिखाओ! -तुम कर सकते हो! 526 01:06:20,647 --> 01:06:23,859 देखा क्या होता है जब सोने का तय समय नहीं होता। 527 01:06:25,944 --> 01:06:29,198 मे-डे, मे-डे। मैं बिग लूइजी डॉग बोल रहा हूँ, ओवर एंड आउट। 528 01:06:29,740 --> 01:06:31,575 लूइजी? 529 01:06:40,834 --> 01:06:44,880 उनकी मूँछें भले ही अजीब थीं, पर वे बुरे लोग नहीं थे। 530 01:06:46,048 --> 01:06:47,591 वे आपके दोस्त थे, है ना? 531 01:06:48,300 --> 01:06:50,844 दोस्त से ज़्यादा खतरनाक कोई नहीं होता। 532 01:06:50,928 --> 01:06:54,223 जब तुम्हारी ढाल नीचे हो, वही पीठ में छुरा घोंपते हैं। 533 01:06:54,806 --> 01:06:56,016 यह कहाँ से सीखा? 534 01:06:56,600 --> 01:06:59,645 स्कूल के पहले दिन जब आप मुझे छोड़ने आए थे तब आपने मुझसे यही कहा था। 535 01:07:00,437 --> 01:07:01,813 मैं कितना अच्छा पिता हूँ। 536 01:07:02,523 --> 01:07:06,151 आपके उन "दोस्तों" ने आपको बर्बाद करना चाहा, 537 01:07:06,235 --> 01:07:07,694 आपको कुछ और बना देना चाहा। 538 01:07:08,487 --> 01:07:10,447 जानते हैं कौन आपको कभी चोट नहीं पहुँचाएगा? 539 01:07:10,531 --> 01:07:11,740 आपका परिवार। 540 01:07:12,616 --> 01:07:14,701 परिवार हमेशा के लिए होता है। 541 01:07:15,536 --> 01:07:16,745 आँखें बंद कीजिए। 542 01:07:22,751 --> 01:07:23,919 पापा। 543 01:07:24,002 --> 01:07:25,295 बस इंतज़ार किजिए। 544 01:07:26,296 --> 01:07:27,798 अब खोलिए। 545 01:07:46,066 --> 01:07:47,484 दोस्तों। 546 01:07:47,568 --> 01:07:50,404 हमारी तरफ़ कुछ बेहद अजीब उड़ता हुआ आ रहा है। 547 01:08:11,425 --> 01:08:12,634 लेट्स -अ -गो! 548 01:08:31,111 --> 01:08:34,363 हम सोने के समय से पहले ही स्पेस जंक गैलेक्सी पहुँच जाएँगे! 549 01:09:17,573 --> 01:09:18,867 बहुत समय पहले, 550 01:09:18,951 --> 01:09:23,080 एक बहादुर और सम्मानित राजकुमारी थी जिसका नाम था पीच। 551 01:09:26,707 --> 01:09:29,837 उसकी कहानी शुरू होती है कई साल पहले… 552 01:09:31,212 --> 01:09:35,300 वह अपनी बहन रोज़लिना के साथ एक छोटे ग्रह पर रहती थी। 553 01:09:36,510 --> 01:09:39,388 दोनों बहनें तारों की धूल से बनी थीं। 554 01:09:44,518 --> 01:09:48,564 उनका प्रेम सितारों जितना तेज़ और उजला था। 555 01:09:50,983 --> 01:09:55,112 साथ मिलकर वे ब्रह्मांड की शक्ति को बुला सकती थीं। 556 01:10:08,208 --> 01:10:11,962 लेकिन बुरी ताकतें उस शक्ति को खुद के लिए चाहती थीं। 557 01:10:14,506 --> 01:10:19,720 रोज़लिना को पीच को सुरक्षित जगह भेजना पड़ा। 558 01:10:29,646 --> 01:10:30,898 नहीं! नहीं! 559 01:10:37,196 --> 01:10:39,823 टोड्स ने उसे पाला और उसकी रक्षा की, 560 01:10:39,907 --> 01:10:43,327 तब तक जब तक वह इतनी मज़बूत न हो गई कि उनकी रक्षा कर सके। 561 01:11:01,261 --> 01:11:05,140 पापा, बौज़र ग्रह में आपका स्वागत है! 562 01:11:24,952 --> 01:11:26,954 ये सब सच में तुमने बनाया है? 563 01:11:27,037 --> 01:11:28,121 लेकिन बस इतना ही नहीं। 564 01:11:28,205 --> 01:11:32,709 हमारे पास अपना खुद का बूम्सडे का हथियार भी है! 565 01:11:35,712 --> 01:11:39,258 और उसे चलाने के लिए मैंने एक राजकुमारी का अपहरण भी किया है। 566 01:11:43,762 --> 01:11:46,265 पूरा ब्रह्मांड तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगा। 567 01:11:46,807 --> 01:11:48,350 यही आपकी असली पहचान है। 568 01:11:48,433 --> 01:11:50,143 यही आपका ठिकाना है। 569 01:11:50,686 --> 01:11:53,772 आज रात हम मशरूम राज्य को नष्ट करेंगे। 570 01:11:53,856 --> 01:11:55,983 और कल, पूरा ब्रह्मांड! 571 01:11:57,901 --> 01:12:02,823 बौज़र! बौज़र! बौज़र! बौज़र! 572 01:12:02,906 --> 01:12:06,118 बौज़र! बौज़र! बौज़र! 573 01:12:06,201 --> 01:12:09,037 हाँ! राजा अमर रहे! 574 01:12:10,163 --> 01:12:11,874 वे आपका इंतज़ार कर रहे हैं। 575 01:12:14,501 --> 01:12:18,881 ज़िंदगी की इस रेनबो रोड पर कभी-कभी हम रास्ता भटक जाते हैं। 576 01:12:19,381 --> 01:12:21,550 लेकिन अगर किस्मत अच्छी हो, 577 01:12:21,633 --> 01:12:25,721 तो तुम्हारा छोटा-सा रूप ही तुम्हें तुम्हारी राह याद दिला देता है। 578 01:12:27,306 --> 01:12:31,643 मेरे कूपास, तुम्हारा राजा लौट आया है! 579 01:13:39,253 --> 01:13:40,754 हम तुम्हें ग्रह पर उतार देंगे। 580 01:13:41,505 --> 01:13:44,800 तैयार हो जाओ। अब चीज़ें अजीब होने वाली हैं। 581 01:13:46,885 --> 01:13:49,263 स्टार फ़ॉक्स टीम तैयार है। 582 01:13:51,640 --> 01:13:53,016 कमाल है। 583 01:14:20,085 --> 01:14:21,128 चलो करते हैं। 584 01:14:27,092 --> 01:14:28,635 हम पर हमला हो रहा है! 585 01:14:32,306 --> 01:14:34,099 बैरल रोल करो! 586 01:14:37,144 --> 01:14:38,187 हाँ! 587 01:14:48,697 --> 01:14:51,074 अब तुम्हारी बारी, मूँछ वाले। गुड लक। 588 01:14:56,371 --> 01:14:57,456 वाहू! 589 01:15:08,550 --> 01:15:09,676 योशी! 590 01:15:15,224 --> 01:15:16,558 वाहू! 591 01:15:36,245 --> 01:15:38,830 मुझे नहीं पता इसका क्या मतलब है। 592 01:15:38,914 --> 01:15:41,458 मतलब तुम उधर जाओ, हम इधर जाते हैं। 593 01:15:41,542 --> 01:15:42,626 समझ गया। 594 01:16:33,468 --> 01:16:35,971 घुसपैठ! घुसपैठ! 595 01:16:36,054 --> 01:16:37,681 उन्हें पकड़ो! 596 01:16:41,685 --> 01:16:43,562 अब ज़्यादा देर नहीं लगेगी, पापा। 597 01:16:44,605 --> 01:16:45,814 क्या? 598 01:16:45,898 --> 01:16:49,193 महाराज, हमारे सताने वाले फिर लौट आए हैं! 599 01:16:50,986 --> 01:16:52,779 मैं निपटता हूँ उनसे। 600 01:16:53,530 --> 01:16:56,283 मैंने ऐसा सिक्योरिटी सिस्टम बनाया है जो ज़बरदस्त है। 601 01:16:58,994 --> 01:17:00,370 बौज़र ओएस 602 01:17:00,454 --> 01:17:02,456 वे टुकड़े-टुकड़े हो जाएँगे। 603 01:17:03,999 --> 01:17:05,751 पिता होना मुझे पसंद है। 604 01:17:06,335 --> 01:17:09,755 दिन लंबे होते हैं, पर साल पलक झपकते गुज़र जाते हैं। 605 01:17:30,984 --> 01:17:33,362 हैलो, पीच और मारियो। 606 01:17:35,656 --> 01:17:38,450 अपने "मेकर" से मिलने के लिए तैयार हो जाओ। 607 01:18:50,230 --> 01:18:51,481 अब तुम बच नहीं सकते। 608 01:19:28,977 --> 01:19:31,438 मैं इन्हें यह सब बर्बाद नहीं करने दूँगा। 609 01:19:53,544 --> 01:19:54,545 बौज़र। 610 01:19:56,547 --> 01:19:58,590 ऐसा होना ज़रूरी नहीं था। 611 01:19:58,674 --> 01:20:01,760 मुझे पता है, तुम्हारे अंदर अभी भी कुछ अच्छाई बाकी है। 612 01:20:08,350 --> 01:20:10,394 हमें जाने दो। अभी। 613 01:20:10,477 --> 01:20:11,562 वरना क्या? 614 01:20:11,645 --> 01:20:13,689 मेरी शादी में मुझे बेइज़्ज़त करोगे? 615 01:20:14,231 --> 01:20:17,234 मुझे छोटा कर के किसी जार में बंद कर दोगे? 616 01:20:17,317 --> 01:20:19,278 मुझे बुक क्लब में शामिल करोगे? 617 01:20:19,361 --> 01:20:23,490 हमने अच्छे पल बिताए, मारियो, लेकिन बौज़र वापस आ गया है 618 01:20:24,032 --> 01:20:26,493 और अब तुम मेरा कहर देखोगे! 619 01:20:47,598 --> 01:20:51,727 नहीं। नहीं। नहीं! 620 01:20:52,936 --> 01:20:54,563 पापा! 621 01:21:14,333 --> 01:21:15,709 पापा। 622 01:21:36,855 --> 01:21:39,483 मैं हड्डियों का राजा हूँ! 623 01:21:39,566 --> 01:21:41,693 मैं खोपड़ी बादशाह हूँ! 624 01:21:41,777 --> 01:21:44,196 और मैं इनका बेटा हूँ! 625 01:21:59,628 --> 01:22:00,629 मारियो! 626 01:22:02,923 --> 01:22:05,008 जाओ। उसे बचाओ। 627 01:23:19,833 --> 01:23:21,460 योशी। 628 01:23:26,381 --> 01:23:27,549 बहुत अजीब। 629 01:24:34,157 --> 01:24:35,492 इसे खत्म करो, लू। 630 01:24:41,957 --> 01:24:43,375 -लू! -क्या? 631 01:24:43,458 --> 01:24:45,627 तुम जानते हो मैंने कभी चित्रकारी करना नहीं सीखा! 632 01:24:57,222 --> 01:24:58,098 हाँ! 633 01:24:59,224 --> 01:25:00,434 नहीं! 634 01:25:35,385 --> 01:25:37,471 कूपास के नाम पर… 635 01:25:40,849 --> 01:25:41,934 जूनियर! 636 01:25:42,017 --> 01:25:44,895 पापा! प्लीज़ मेरी मदद कीजिए! 637 01:25:49,274 --> 01:25:51,276 जूनियर! 638 01:26:24,601 --> 01:26:25,853 पापा! 639 01:26:25,936 --> 01:26:27,479 ओह, मेरे बेटे। 640 01:26:58,844 --> 01:26:59,887 रोज़लिना! 641 01:27:07,227 --> 01:27:09,479 तुम्हें कोशिश करनी होगी। 642 01:28:02,366 --> 01:28:04,409 मुझे पता था तुम मेरे लिए आओगी। 643 01:28:08,121 --> 01:28:10,874 अरे! पापा, आपकी फीमर हड्डी मिल गई। 644 01:28:10,958 --> 01:28:13,669 शाबाश, बेटे। अब मेरा पैर ढूँढते हैं। 645 01:28:15,003 --> 01:28:18,257 मारियो! मारियो। आओ, मेरी बहन से मिलो। 646 01:28:19,633 --> 01:28:22,052 मुझे बहुत खुशी है कि तुम दोनों एक दूसरे से मिल गए। 647 01:28:22,135 --> 01:28:24,805 मुझे पारिवारिक मिलन बहुत पसंद है! 648 01:28:24,888 --> 01:28:25,848 हेयो! 649 01:28:38,193 --> 01:28:39,820 माँ? 650 01:28:39,903 --> 01:28:42,489 माँ! आपको देखकर मैं बहुत खुश हूँ। 651 01:28:43,156 --> 01:28:45,075 मेरे बच्चों! 652 01:28:45,158 --> 01:28:47,286 हमने आपको बहुत याद किया! 653 01:28:47,369 --> 01:28:48,745 मैंने भी तुम सबको याद किया। 654 01:28:48,829 --> 01:28:52,165 माँ, क्या हम मशरूम राज्य घूमने जा सकते हैं? 655 01:28:52,249 --> 01:28:53,876 मुझे किला देखना है। 656 01:28:54,501 --> 01:28:56,086 ठीक है, ठीक है। 657 01:29:03,093 --> 01:29:04,970 तुम्हारा किला कहाँ है? 658 01:29:06,680 --> 01:29:07,973 असल में… किला… 659 01:29:08,056 --> 01:29:10,642 हाँ, किला… वह खत्म हो गया। 660 01:29:12,936 --> 01:29:15,189 तुम क्या कह रहे हो? 661 01:29:15,272 --> 01:29:16,607 पता है, दोस्तों? 662 01:29:16,690 --> 01:29:19,526 हम अब तक का सबसे शानदार किला बनाएँगे। 663 01:29:19,610 --> 01:29:20,694 कौन मदद करेगा? 664 01:29:25,991 --> 01:29:27,034 ओह, हाँ। 665 01:29:59,483 --> 01:30:01,443 वाहू! 666 01:32:31,635 --> 01:32:33,262 तो अब अगला ठिकाना कहाँ है? 667 01:32:33,345 --> 01:32:37,099 उस अच्छी स्पेस राजकुमारी ने मेरा वार्प ड्राइव ठीक कर दिया है और अब मैं घर लौट रहा हूँ। 668 01:32:39,142 --> 01:32:40,477 इन लोगों से निपटने के लिए शुभकामनाएँ। 669 01:32:40,561 --> 01:32:42,688 यह बड़ा ही उलझा हुआ परिवार है। 670 01:32:51,864 --> 01:32:52,990 फ़िक्र मत करो, बेटे। 671 01:32:53,574 --> 01:32:55,534 कोई जेल हमें रोक नहीं सकती। 672 01:32:55,617 --> 01:32:56,952 हम जल्द यहाँ से निकल जाएँगे। 673 01:33:05,669 --> 01:33:08,797 हैलो, कीड़ों। भागने की कोशिश कर रहे हो? 674 01:33:09,923 --> 01:33:12,176 अब तुम्हें मेरे नियमों के हिसाब से खेलना होगा। 675 01:33:12,759 --> 01:33:14,845 पास रहो, बेटे। ये हमें नहीं तोड़ पाएगी। 676 01:33:14,928 --> 01:33:17,973 पहले शरीर जाता है, फिर हड्डियाँ जाती हैं। 677 01:33:18,849 --> 01:33:21,226 और आखिर में बस धूल बचती है। 678 01:33:21,310 --> 01:33:23,812 तुम अभी के अभी चुप हो जाओ। 679 01:33:23,896 --> 01:33:27,900 तुम सच को चुप नहीं करा सकते। इससे वह और ज़ोर से गूँजता है। 680 01:33:27,983 --> 01:33:31,320 जैसे मौत की ढोलक धीरे-धीरे… पास आती है! 681 01:33:32,863 --> 01:33:34,781 धम, धम, धम। 682 01:33:34,865 --> 01:33:38,577 नहीं! 683 01:37:46,617 --> 01:37:49,328 अरे-अरे, बेचारे छोटे बंदर। 684 01:37:59,379 --> 01:38:02,925 बहुत-बहुत धन्यवाद, महारानी। 685 01:38:04,384 --> 01:38:06,428 उप-शीर्षक अनुवादक: पी.बी.