1 00:00:14,440 --> 00:00:15,920 इंतज़ार के लिए माफ़ी चाहूँगा। 2 00:00:16,000 --> 00:00:17,600 इससे पहले 3 00:00:18,160 --> 00:00:19,680 बहुत पछताओगे तुम। 4 00:00:21,200 --> 00:00:22,960 मैंटीकोर इटली का दोबारा जन्म हुआ। 5 00:00:25,160 --> 00:00:26,120 क्या हुआ? 6 00:00:33,360 --> 00:00:36,440 अगर तुम यह संदेश सुन रही हो, तो मैं मर चुका हूँ। 7 00:00:38,680 --> 00:00:40,680 अब जब हथियार हमारे पास है, 8 00:00:40,760 --> 00:00:41,920 हालात बदलेंगे। 9 00:00:42,000 --> 00:00:44,040 मुझे बस गायब होना है। 10 00:00:45,240 --> 00:00:47,960 इस बार हम सच में दुनिया को बदल सकते हैं। 11 00:00:53,560 --> 00:00:56,120 मेरा नाम डिआना कावालिएरी है, सिटाडेल एजेंट 12 00:00:56,240 --> 00:00:59,400 और मैंटीकोर में एजेंट 3-0-8 के नाते काम करती हूँ। 13 00:01:00,680 --> 00:01:04,280 प्लीज़, कोई तो जवाब दो । मुझे बताओ कि मैं अकेली नहीं बची हूँ। 14 00:01:09,160 --> 00:01:12,040 सिटाडेल पर हमले के बाद 19वां दिन। 15 00:01:12,120 --> 00:01:16,040 मैंटीकोर इटली पर उनकी सहयोगी संस्थाओं ने काफ़ी प्रतिबंध लगाए हैं। 16 00:01:16,120 --> 00:01:19,280 उन्हें पता चला कि उसने सिटाडेल से चुराई टेक्नोलॉजी छुपाई। 17 00:01:19,680 --> 00:01:22,840 अब, वह टेक्नोलॉजी मैंटीकोर फ़्रांस और जर्मनी के पास है। 18 00:01:25,240 --> 00:01:27,560 मैंने उसे नष्ट करने की पूरी कोशिश की। 19 00:01:27,680 --> 00:01:29,080 पता नहीं कामयाब हुई या नहीं 20 00:01:29,160 --> 00:01:30,920 या कि वे उसे नए सिरे से बना पाएँगे। 21 00:01:32,760 --> 00:01:34,880 और अब मैं मैंटीकोर नहीं छोड़ सकती। 22 00:01:36,000 --> 00:01:38,440 प्रतिबंधों के बाद, नियंत्रण बढ़ गया है। 23 00:01:41,680 --> 00:01:44,040 प्लीज़, कोई तो जवाब दो। 24 00:01:45,800 --> 00:01:48,800 मैं सोच भी नहीं सकती कि अकेली रह गई हूँ। 25 00:01:49,560 --> 00:01:52,720 इस उपकरण को अपने घर में रखना मौत को न्योता देना है। 26 00:01:55,560 --> 00:01:57,240 प्लीज़, कोई जवाब दो। 27 00:03:08,760 --> 00:03:13,880 सिटाडेल डिआना 28 00:03:21,360 --> 00:03:24,760 साल 2030 29 00:03:47,240 --> 00:03:49,320 बिक्री के लिए 30 00:04:09,440 --> 00:04:10,280 और यह? 31 00:04:11,400 --> 00:04:12,760 मैंने अपने लिए एक बनवाई थी। 32 00:04:14,320 --> 00:04:16,000 माँ और पापा के घर की याद आएगी। 33 00:04:19,480 --> 00:04:22,600 वैसे, मुझे सामान ले जाने वाली एक कंपनी का पता चला है। 34 00:04:23,000 --> 00:04:25,240 तुम्हारे पहुँचने के बाद सब भेज दूँगी। 35 00:04:25,360 --> 00:04:26,800 - शुक्रिया। - कोई बात नहीं। 36 00:04:26,920 --> 00:04:30,440 - तुम्हें लगता है कि घर बिक जाएगा? - हाँ। 37 00:04:31,080 --> 00:04:32,080 मुझे लगता है। 38 00:04:33,360 --> 00:04:34,240 और फिर? 39 00:04:37,160 --> 00:04:38,000 पता नहीं। 40 00:04:38,800 --> 00:04:41,800 जब चाहो, तुम्हारे लिए कमरा खाली होगा। इंतज़ार रहेगा। 41 00:04:44,200 --> 00:04:46,160 - एदो से बात हुई? - नहीं। 42 00:04:48,240 --> 00:04:49,800 उसके साथ बात नहीं बनने वाली थी। 43 00:04:51,000 --> 00:04:52,240 तुम्हारे काम के चलते? 44 00:04:52,320 --> 00:04:53,200 कई बातों के चलते। 45 00:04:56,720 --> 00:04:57,920 मुझे तुम पर नाज़ है। 46 00:04:58,360 --> 00:05:01,520 हमारे माँ-बाप के लिए बदला लेने का शुक्रिया। 47 00:05:02,440 --> 00:05:03,640 खुशी है कि छोड़ दिया। 48 00:05:05,080 --> 00:05:06,760 मुझे भी तुम पर नाज़ है। 49 00:05:07,240 --> 00:05:11,040 मुझे दुख है कि इसकी इतनी भारी कीमत चुकानी पड़ी। 50 00:05:13,360 --> 00:05:17,000 मैं समझती हूँ। तुम सच जाने बिना कभी नहीं रुकतीं। 51 00:05:21,680 --> 00:05:22,600 चलो। 52 00:05:40,080 --> 00:05:41,120 सब अच्छा होगा न? 53 00:05:45,000 --> 00:05:46,400 सब अच्छा होगा। 54 00:05:55,720 --> 00:05:56,880 बाय, मौसी। 55 00:05:56,960 --> 00:05:58,360 बाय, गुड़िया! 56 00:06:34,280 --> 00:06:35,560 सिटाडेल पर 57 00:06:36,200 --> 00:06:38,000 हमले के बाद 32वां दिन। 58 00:06:39,840 --> 00:06:44,000 यह बात साफ़ है कि प्रतिबंधों के बाद, एत्तोरे ज़ानी का एकमात्र उद्देश्य 59 00:06:44,080 --> 00:06:47,320 देश को पूरी तरह से हिलाकर रखना है। 60 00:06:47,640 --> 00:06:51,800 एजेंसी कई आपराधिक संगठनों को हथियार बेच रही है। 61 00:06:52,280 --> 00:06:54,920 वह विरोधी पक्ष के राजनेताओं को ब्लैकमेल कर रहा है 62 00:06:56,080 --> 00:06:59,440 और उसे सेना और पुलिस के कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं। 63 00:07:01,280 --> 00:07:04,560 अब हम एजेंटों की आज़ादी छिन चुकी है। 64 00:07:05,040 --> 00:07:06,280 हम बस सशस्त्र शाखा हैं। 65 00:07:11,120 --> 00:07:12,600 मैं अब सो नहीं पाती। 66 00:07:14,040 --> 00:07:16,480 मुझे अभी भी यकीन है कि हमारा कोई 67 00:07:16,840 --> 00:07:18,400 मेरे ये संदेश सुनेगा। 68 00:07:22,760 --> 00:07:23,680 मुझे डर लग रहा है। 69 00:07:26,760 --> 00:07:28,040 और मैं अकेली हूँ। 70 00:08:09,680 --> 00:08:10,680 हैलो। 71 00:08:11,600 --> 00:08:12,680 मैं अंदर आ सकता हूँ? 72 00:08:13,240 --> 00:08:14,080 हाँ। 73 00:08:16,400 --> 00:08:17,360 बाहर रहना। 74 00:08:30,040 --> 00:08:31,000 मुझे जानती हो? 75 00:08:32,000 --> 00:08:32,800 हाँ। 76 00:08:34,880 --> 00:08:37,040 मुझे बस तुमसे कुछ सवाल पूछने हैं। 77 00:08:37,680 --> 00:08:39,240 समझना है कि वहाँ क्या हुआ। 78 00:08:42,840 --> 00:08:44,880 किसी सिटाडेल एजेंट ने उसे गोली मारी। 79 00:08:45,760 --> 00:08:47,080 जो अचानक से आ पहुँचा था। 80 00:08:50,280 --> 00:08:51,640 भाई का ध्यान भटक गया। 81 00:08:53,000 --> 00:08:54,160 कहाँ? 82 00:08:55,520 --> 00:08:57,440 सिटाडेल की टेक्नोलॉजी पर। 83 00:09:00,320 --> 00:09:03,520 उसे ठीक से नहीं जानती थी, बस कुछ एक बार उसके साथ काम किया। 84 00:09:06,080 --> 00:09:07,520 पर नेतृत्व करना जानता था। 85 00:09:09,960 --> 00:09:11,520 तुम हमले से सहमत थीं? 86 00:09:12,520 --> 00:09:13,760 मैं अपना काम करती हूँ। 87 00:09:15,480 --> 00:09:16,400 और कुछ नहीं। 88 00:09:17,520 --> 00:09:18,760 मैं उससे सहमत नहीं था। 89 00:09:19,720 --> 00:09:21,400 ऐसा नहीं होना चाहिए था। 90 00:09:22,880 --> 00:09:24,720 मैंटीकोर को ऐसा नहीं होना चाहिए। 91 00:09:31,360 --> 00:09:35,400 साल 2030 92 00:09:43,960 --> 00:09:45,480 पता है कि क्या उम्मीद करें। 93 00:09:54,760 --> 00:09:55,760 वुल्फ़गांग। 94 00:09:59,080 --> 00:10:00,160 सिसील, तुम कैसी हो? 95 00:10:04,760 --> 00:10:06,000 बात नहीं करनी। 96 00:10:07,000 --> 00:10:08,320 अंदर चलें? 97 00:10:08,400 --> 00:10:10,360 आज बहुत सी बातें करनी हैं। 98 00:10:38,000 --> 00:10:41,080 उम्मीद है कि इतने हफ़्तों की शांति सभी के लिए अच्छी रही। 99 00:10:41,600 --> 00:10:43,040 तनाव कम करने के लिए। 100 00:10:46,520 --> 00:10:49,040 हथियार का नाम "जूपिटर" है। 101 00:10:50,520 --> 00:10:52,000 और वह बनकर तैयार है। 102 00:10:52,080 --> 00:10:54,040 जूपिटर मैंटीकोर यूरोप का भविष्य है। 103 00:10:54,480 --> 00:10:57,600 सार्वजनिक जल व्यवस्था के ज़रिए हम उसे आगे तक फैलाएँगे। 104 00:10:58,160 --> 00:10:59,840 फैलाव गुणांक का 105 00:10:59,920 --> 00:11:02,760 हिसाब लगाने के लिए, जल्द ही एक शुरुआती जाँच होगी, 106 00:11:03,120 --> 00:11:05,320 फिर हम उसका निर्माण शुरू करेंगे 107 00:11:05,680 --> 00:11:08,280 और आगे और छोड़ते जाएँगे, जब तक समस्त जनसंख्या तक 108 00:11:09,600 --> 00:11:11,360 नहीं पहुँच जाते। 109 00:11:12,040 --> 00:11:14,040 अब जब हथियार सिर्फ़ तुम्हारे पास है, 110 00:11:14,480 --> 00:11:17,040 तो हमारा और हमारी एजेंसियों का क्या होगा? 111 00:11:17,120 --> 00:11:19,960 एदोआर्दो, तुम इन्हें हमारा फ़ैसला बताना चाहते हो? 112 00:11:20,440 --> 00:11:24,880 हमने तय किया है कि यूरोपियन काउंसिल में हर किसी के पास जूपिटर की पहुँच होगी। 113 00:11:25,880 --> 00:11:27,080 लेकिन एक शर्त पर। 114 00:11:28,680 --> 00:11:31,040 मैंटीकोर इटली को पहली जाँच का अधिकार होगा। 115 00:11:31,480 --> 00:11:33,360 - किस बात का? - डेटा का। 116 00:11:34,680 --> 00:11:37,120 हर रोज़ डेटा के अरबों हिस्सों तक पहुँच होगी। 117 00:11:37,640 --> 00:11:40,560 हर एजेंसी द्वारा अपने तरीके से विवेचना से बचने के लिए, 118 00:11:41,360 --> 00:11:42,920 सबसे पहले हम उसकी जाँच करेंगे। 119 00:11:46,040 --> 00:11:48,120 और हमें वही बताएँगे जो आपको ठीक लगेगा। 120 00:11:48,560 --> 00:11:51,080 आपका साझा करने का विचार हमेशा कमाल का होता है। 121 00:11:51,600 --> 00:11:54,440 एक तीसरी चीज़ पर भी सिर्फ़ हमारा अधिकार होगा। 122 00:11:57,120 --> 00:11:58,200 तीसरी चीज़? 123 00:11:59,200 --> 00:12:00,680 हथियार का इतालवी हिस्सा। 124 00:12:05,200 --> 00:12:06,640 काम शुरू हो चुका है न? 125 00:12:08,520 --> 00:12:10,280 बिल्कुल। बस होने ही वाला है। 126 00:12:10,360 --> 00:12:14,600 जल्द ही आपको और जानकारी दी जाएगी। अब देखते हैं अगर हम सब सहमत हैं। 127 00:12:15,080 --> 00:12:15,920 अच्छा... 128 00:12:17,440 --> 00:12:19,360 जैसे तो हमारे पास कोई और चारा है। 129 00:12:20,840 --> 00:12:22,840 मैंटीकोर यूरोप का नया स्वरूप। 130 00:12:24,200 --> 00:12:26,960 सभी एजेंसियाँ समान हैं। पर एक बाकियों से ज़्यादा है। 131 00:12:27,600 --> 00:12:30,200 यही तो लोकतंत्र का आधार है न? 132 00:12:40,320 --> 00:12:43,720 मुझे बताए बिना कुछ-कुछ कहना आपकी आदत बनती जा रही है। 133 00:12:43,800 --> 00:12:47,040 मुलाकातें जैज़ के जैसी होती हैं, लय के साथ बहना होता है। 134 00:12:47,120 --> 00:12:48,320 तभी सोचना पड़ता है। 135 00:12:48,840 --> 00:12:50,440 आप शास्त्रीय संगीत सुनते हैं। 136 00:12:50,840 --> 00:12:53,480 - उन्हें बताने का सही समय था। - ऐसा आप सोचते हैं। 137 00:12:53,560 --> 00:12:55,000 मैं नहीं सोचता। 138 00:12:55,080 --> 00:12:57,680 आप यह मानकर चल रहे हैं कि यह मुमकिन है। 139 00:12:57,760 --> 00:13:00,280 अगर मुझसे बात की होती, तो समझते कि ऐसा नहीं है। 140 00:13:01,800 --> 00:13:02,880 नहीं? 141 00:13:02,960 --> 00:13:05,440 हमें अपनी बनाई चीज़ सिटाडेल डरिविटिव में 142 00:13:06,440 --> 00:13:08,000 डालनी होगी। 143 00:13:08,440 --> 00:13:11,200 आपको पता भी है कि कितने टेक्नीकल वेरिएबल्स हैं? 144 00:13:11,280 --> 00:13:15,000 किसी कमरे में पड़ा सामान हटाने जैसा नहीं है। 145 00:13:15,400 --> 00:13:17,440 एक पज़ल को तोड़कर, 146 00:13:17,880 --> 00:13:20,120 दूसरी पज़ल के 100 टुकड़े डालने हैं, 147 00:13:20,640 --> 00:13:23,400 और यह उम्मीद करना कि पहले जैसी तस्वीर बनकर निकले। 148 00:13:23,480 --> 00:13:27,080 तकनीकी दिक्कत के चलते तुम कभी हार नहीं मानते। 149 00:13:28,200 --> 00:13:29,960 क्या बात है जो परेशान कर रही है? 150 00:13:31,960 --> 00:13:33,080 तीसरी चीज़। 151 00:13:34,240 --> 00:13:35,120 वह जानलेवा है। 152 00:13:39,000 --> 00:13:40,040 हाँ, मुझे पता है। 153 00:13:40,560 --> 00:13:43,560 मुझे उसकी हद का पता है। पता है कितनी खतरनाक हो सकती है। 154 00:13:44,040 --> 00:13:45,040 और तुम गलत हो। 155 00:13:46,400 --> 00:13:50,360 कोई दूसरा हथियार इसके जितना सटीक नहीं होगा। 156 00:13:51,160 --> 00:13:53,840 लक्ष्यों के अलावा, बेकार में जानें नहीं जाएँगी। 157 00:13:54,600 --> 00:13:56,320 इतिहास के उस समय की याद दिलाऊँ 158 00:13:56,400 --> 00:13:59,200 जहाँ एक को मारकर, लाखों को बचाया जा सकता था? 159 00:13:59,680 --> 00:14:01,560 नहीं। बिल्कुल नहीं। 160 00:14:02,720 --> 00:14:03,720 एदोआर्दो... 161 00:14:06,400 --> 00:14:07,680 अब तुम्हारे पास ताकत है। 162 00:14:08,840 --> 00:14:10,720 इसका मतलब समझने की कोशिश करो। 163 00:14:37,320 --> 00:14:39,440 तुम्हारा नाम डेटाबेस में नहीं है, 164 00:14:39,520 --> 00:14:41,840 और हमसे सहयोग का कोई निशान नहीं है। 165 00:14:42,320 --> 00:14:45,400 बस यही एक उम्मीद है कि तुम अभी भी ज़िंदा हो। 166 00:14:45,480 --> 00:14:47,960 दुश्मन की सीमा के पीछे तुम आखिरी हो, 167 00:14:48,040 --> 00:14:50,000 पूरी हिम्मत से काम लेना होगा। 168 00:14:51,520 --> 00:14:53,680 - तुम्हारा नाम... - माफ़ करना। 169 00:14:53,760 --> 00:14:56,080 ...और सहयोग का कोई निशान नहीं है। 170 00:15:27,240 --> 00:15:28,400 दफ़्तर चलते हैं। 171 00:15:29,960 --> 00:15:30,800 पक्का? 172 00:15:38,680 --> 00:15:41,560 - मेरे ड्राइवर और एजेंट? - घबराओ मत। सो रहे हैं। 173 00:15:41,640 --> 00:15:43,240 एदो, माफ़ करना, मज़ाक था। 174 00:15:43,320 --> 00:15:45,000 तुम्हें जो चाहिए था, मैंने दिया। 175 00:15:45,600 --> 00:15:48,840 दो करोड़ हैं, आज़ाद हो, जा सकती हो। तुम्हें और क्या चाहिए? 176 00:15:49,240 --> 00:15:51,000 मुझसे इतने नाराज़ किसलिए हो? 177 00:15:51,080 --> 00:15:52,760 क्योंकि तुम एक महीना गायब रहीं। 178 00:15:57,240 --> 00:15:58,440 पर मैं लौट आई हूँ। 179 00:15:59,640 --> 00:16:01,200 तुम्हारा मन कैसे बदला? 180 00:16:05,720 --> 00:16:07,800 मुझे हमारी कही बात याद आई। 181 00:16:09,800 --> 00:16:12,280 हम आम ज़िंदगी में खुश होने का ढोंग कर सकते हैं, 182 00:16:13,000 --> 00:16:17,600 जहाँ एक अच्छी नौकरी हो, अच्छा सा घर हो, लेकिन सच तो यह है कि हमें और चाहिए। 183 00:16:20,560 --> 00:16:21,760 मुझे और चाहिए। 184 00:16:25,320 --> 00:16:27,040 तुम्हारे लिए "और" क्या है? 185 00:16:31,880 --> 00:16:32,880 तुम्हारे साथ रहना। 186 00:17:38,280 --> 00:17:40,240 फ़्रांस वाले काम के बाद, 187 00:17:40,760 --> 00:17:42,800 हम यहीं लेटे हुए थे, न? 188 00:17:43,400 --> 00:17:44,920 तुम सो रहे थे, पर मैं नहीं। 189 00:17:46,760 --> 00:17:47,680 इसलिए मैं उठी, 190 00:17:48,480 --> 00:17:51,280 और मैंने हथियार की जानकारी वाला उपकरण देखा। 191 00:17:52,960 --> 00:17:54,000 और मुझे यकीन था... 192 00:17:54,640 --> 00:17:56,080 मतलब, मुझे यकीन है 193 00:17:57,240 --> 00:17:58,560 कि वह खतरनाक है। 194 00:17:59,720 --> 00:18:01,280 मैं उसे ले सकती थी। 195 00:18:02,200 --> 00:18:03,640 उसे नष्ट करना चाहती थी? 196 00:18:11,920 --> 00:18:15,320 मुझे पता था कि हम दोनों बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाते, 197 00:18:16,160 --> 00:18:19,000 और मैंटीकोर वैसे भी कोई न कोई हथियार बना लेता। 198 00:18:20,480 --> 00:18:23,080 इसलिए उसे वहाँ छोड़कर चली गई। 199 00:18:23,640 --> 00:18:24,960 मुझे यह क्यों बता रही हो? 200 00:18:26,560 --> 00:18:28,560 तुम्हें मेरी सच्चाई जानने का हक है। 201 00:18:30,720 --> 00:18:33,000 और मैं दुनिया में शांति लाने के लिए 202 00:18:34,160 --> 00:18:37,200 लड़ने की अपनी कोशिश नहीं छोड़ सकती। 203 00:18:38,200 --> 00:18:41,560 पर मुझे लगता है कि मैं यह सिर्फ़ तुम्हारे साथ कर सकती हूँ। 204 00:18:42,880 --> 00:18:44,000 बस। 205 00:18:57,200 --> 00:18:59,160 मैंटीकोर ने तुम्हारे माँ-बाप को मारा। 206 00:19:04,640 --> 00:19:08,960 हमारी एजेंसी ने उड़ान ओटी9732 में धमाका किया, उसमें एक... 207 00:19:10,000 --> 00:19:11,240 एक सिटाडेल एजेंट था। 208 00:19:14,560 --> 00:19:16,160 सिसिली में बताना चाहता था, 209 00:19:17,880 --> 00:19:18,960 लेकिन बता नहीं पाया। 210 00:19:21,960 --> 00:19:24,280 तुम्हें भी मेरी सच्चाई जानने का हक है। 211 00:19:32,560 --> 00:19:34,400 फ़ैसला लेने में तुम शामिल थे? 212 00:19:35,160 --> 00:19:36,440 ऐसा सोचना भी मत। 213 00:19:41,160 --> 00:19:42,160 मुझे माफ़ करना। 214 00:20:05,080 --> 00:20:08,160 आठ साल पहले 215 00:20:34,000 --> 00:20:35,560 ज़ानी परिवार 216 00:21:28,720 --> 00:21:30,960 साल 2030 217 00:21:36,320 --> 00:21:38,280 उसे छोड़ो, काम में उलझा होगा। 218 00:21:38,320 --> 00:21:39,560 वह ऐसा नहीं करता। 219 00:21:41,400 --> 00:21:43,560 ऐसी क्या ज़रूरी बात है जो उसे बतानी है? 220 00:21:44,400 --> 00:21:45,320 तुम जानती हो। 221 00:21:47,760 --> 00:21:51,400 इतनी ताकत होगी कि किसी की ज़िंदगी की शुरुआत से अंत तक, 222 00:21:51,480 --> 00:21:53,440 कभी भी उसे अपने काबू में कर पाएँगे। 223 00:21:54,280 --> 00:21:55,280 कैसे? 224 00:21:55,360 --> 00:21:58,320 फ़्रांसीसी हिस्सा जर्मन हिस्से में घुसाई गई एक सूक्ष्म 225 00:21:58,840 --> 00:22:01,680 अवरोधन प्रणाली है, एक बायोटेक्नॉलोजी अंश है 226 00:22:01,760 --> 00:22:04,040 जो शरीर में समाहित होने के लिए बना है। 227 00:22:04,120 --> 00:22:05,400 किसी परजीवी की तरह? 228 00:22:06,840 --> 00:22:09,040 न फ़ोन टैप करना, न कंप्यूटर हैक करना, 229 00:22:09,120 --> 00:22:11,320 खुद लोगों से जानकारी मिलेगी। 230 00:22:12,360 --> 00:22:13,840 वे खुद ट्रांसमीटर होंगे। 231 00:22:14,240 --> 00:22:17,360 और उनका पूरा डेटा हमारे काबू में होगा। 232 00:22:19,840 --> 00:22:22,440 डिआना, मुझे पता है कि यह बहुत बड़ी ताकत है। 233 00:22:23,200 --> 00:22:24,440 इसका सही इस्तेमाल करें, 234 00:22:25,600 --> 00:22:28,160 तो हम अमन और सुरक्षा ला पाएँगे। 235 00:22:28,240 --> 00:22:32,600 और तो और, हम वह एजेंसी बन पाएँगे जो हमें पहले से होना चाहिए था। 236 00:22:36,960 --> 00:22:39,160 लेकिन मेरे पिता के लिए वह काफ़ी न था। 237 00:22:39,240 --> 00:22:42,160 इसलिए हम एक तीसरी चीज़ भी शामिल करने की सोच रहे हैं। 238 00:22:44,280 --> 00:22:46,120 दूर से मारने वाली प्रणाली है। 239 00:22:53,400 --> 00:22:54,600 तुमने उसे तैयार किया? 240 00:22:54,680 --> 00:22:56,040 हथियार डिज़ाइन करता हूँ। 241 00:22:57,440 --> 00:23:00,200 मैंटीकोर के पास वह ताकत होगी जो किसी के पास न होगी। 242 00:23:00,760 --> 00:23:03,160 किसी भी पल एक बटन दबाते ही, 243 00:23:03,240 --> 00:23:06,000 स्वाभाविक कारणों से लक्ष्य की तुरंत मौत हो जाएगी। 244 00:23:07,520 --> 00:23:09,240 यानी ये परमाणु बम जैसा है। 245 00:23:11,320 --> 00:23:14,360 और इस बात पर निर्भर है कि बटन दबाने वाला हाथ किसका है। 246 00:23:17,400 --> 00:23:20,280 और तुम्हारे पिता चाहते हैं कि तुम उसे शामिल करो। 247 00:23:26,280 --> 00:23:28,480 यह क्या है? बड़ा अजीब सा आकार है। 248 00:23:32,760 --> 00:23:35,240 मैं जिस घर में रहती थी, वहाँ का है। 249 00:23:37,160 --> 00:23:38,440 मंगल कामना के लिए। 250 00:23:39,640 --> 00:23:42,080 अभी भी तुम्हारे बारे में बहुत कुछ जानना है। 251 00:23:48,520 --> 00:23:51,600 पहले, वह आश्वासन और ढेर सारा पैसा लेकर चली गई। 252 00:23:51,680 --> 00:23:53,640 अब लौटकर आना चाहती है। 253 00:23:55,360 --> 00:23:58,280 पेरिस में इतना खतरा उठाने के बाद खाली समय चाहती थी। 254 00:23:59,200 --> 00:24:01,720 आपको याद दिलाऊँ कि हम उसके किस हद तक आभारी हैं? 255 00:24:03,240 --> 00:24:04,520 कल रात तुम उसके साथ थे? 256 00:24:05,560 --> 00:24:06,440 हाँ। 257 00:24:07,040 --> 00:24:08,040 इसकी आदत डाल लीजिए। 258 00:24:09,120 --> 00:24:10,200 इस वक्त वह कहाँ है? 259 00:24:10,920 --> 00:24:14,160 जूपिटर की पहली फैलाव जाँच की तैयारी कर रही है। 260 00:24:14,240 --> 00:24:16,200 कल मैंने उसे सब बताया। 261 00:24:18,040 --> 00:24:19,120 यूँ ही? 262 00:24:19,480 --> 00:24:20,640 मुझसे बात किए बिना? 263 00:24:21,600 --> 00:24:25,520 पापा, एक बात जान लीजिए। मैं आपसे इजाज़त नहीं लेने वाला। 264 00:24:26,560 --> 00:24:28,640 - ठीक आपकी तरह, सब मेरे बस में है। - हाँ। 265 00:24:29,360 --> 00:24:30,360 ठीक मेरी तरह। 266 00:24:37,280 --> 00:24:38,880 तुम सब खुद से कर रहे हो। 267 00:24:41,040 --> 00:24:42,280 तीसरी चीज़ का क्या हुआ? 268 00:24:43,160 --> 00:24:44,240 बस, कुछ देर और। 269 00:24:46,600 --> 00:24:48,280 मुझे अभी एक फ़ोन करना है। 270 00:24:48,360 --> 00:24:49,880 हथियार कानून पास होगा, 271 00:24:49,960 --> 00:24:52,280 पर उस बेवकूफ़ मंत्री को याद दिलाना है। 272 00:25:32,920 --> 00:25:35,600 इसमें एक करोड़ जूपिटर कण हैं। 273 00:25:35,680 --> 00:25:37,480 पहली जाँच के लिए ज़रा से। 274 00:25:39,480 --> 00:25:40,440 ज़रा से? 275 00:25:40,520 --> 00:25:42,840 इनका एक हिस्सा ही लक्ष्य तक पहुँच पाएगा। 276 00:25:42,920 --> 00:25:44,960 कितना? वह हमें बाद में पता चलेगा। 277 00:25:45,560 --> 00:25:49,920 इसके अंदर इसे चालू करने वाला कोड है। उसे याद करके नष्ट कर देना। 278 00:25:51,040 --> 00:25:52,760 दोनों के अलावा किसी को पता न चले। 279 00:25:57,960 --> 00:26:00,480 मुझे लगता है कि अब परिवार बढ़ सकता है। 280 00:26:01,880 --> 00:26:02,760 सच में? 281 00:26:03,360 --> 00:26:05,480 जो हुआ, उससे दोनों इस तरह पास आए 282 00:26:05,560 --> 00:26:07,640 कि वह भी नहीं सोच सकता था। 283 00:26:08,400 --> 00:26:10,360 उसके साथ अपना रिश्ता सुधारना है, 284 00:26:10,440 --> 00:26:12,200 तो उनका रिश्ता स्वीकारना होगा। 285 00:26:13,040 --> 00:26:14,880 मुझे वह लड़की ठीक नहीं लगती। 286 00:26:16,040 --> 00:26:17,360 उसमें कुछ तो है। 287 00:26:18,480 --> 00:26:20,280 वह कुछ छुपा रही है। 288 00:26:22,080 --> 00:26:23,080 वह एक जासूस है। 289 00:26:23,760 --> 00:26:25,600 - छुपाना उसका काम है। - छोड़ो भी। 290 00:26:26,560 --> 00:26:28,000 मेरा मतलब समझती हो, जूलिया। 291 00:26:29,800 --> 00:26:32,040 वह अभी से उसके कान में फुसफुसाती है, 292 00:26:33,400 --> 00:26:34,480 सलाह देती है। 293 00:26:37,720 --> 00:26:39,040 क्या मैंने कभी फुसफुसाया? 294 00:26:40,200 --> 00:26:42,080 मैं अपनी आवाज़ में बात करती हूँ। 295 00:26:42,440 --> 00:26:43,960 अपनी तुलना उससे मत करो। 296 00:26:44,040 --> 00:26:44,920 क्यों? 297 00:26:45,000 --> 00:26:46,560 तुम परिवार का हिस्सा हो। 298 00:26:47,040 --> 00:26:47,960 हाँ। 299 00:26:48,640 --> 00:26:51,600 और मैं बस वही हूँ, क्योंकि एदो पेरिस से ज़िंदा लौट आया। 300 00:26:52,520 --> 00:26:53,760 तुमसे बात कर सकती हूँ। 301 00:26:54,680 --> 00:26:56,000 पर तुम हमेशा नहीं सुनते। 302 00:26:56,880 --> 00:26:58,960 हालिया बातों से यह साफ़ हुआ है। 303 00:27:01,040 --> 00:27:02,320 तो, तुम्हें कोई शक नहीं? 304 00:27:04,280 --> 00:27:05,120 ज़रा भी नहीं? 305 00:27:05,920 --> 00:27:09,240 इतना पता है कि एदो को सालों से इस तरह नहीं देखा। 306 00:27:09,880 --> 00:27:10,960 कैसे? 307 00:27:11,600 --> 00:27:12,480 खुश। 308 00:27:23,800 --> 00:27:25,520 चरण तीन 309 00:27:31,960 --> 00:27:34,040 गायब अंश 310 00:27:34,600 --> 00:27:36,960 पूरा 311 00:27:37,040 --> 00:27:39,040 पूरा 312 00:27:54,040 --> 00:27:56,520 तीसरी चीज़ ने जाँच पार कर ली। 313 00:27:56,600 --> 00:27:58,280 उसे मास्टर कॉपी में डाल दिया। 314 00:27:58,360 --> 00:27:59,360 बहुत बढ़िया! 315 00:28:00,040 --> 00:28:01,280 बहुत अच्छी बात है, एदो। 316 00:28:02,040 --> 00:28:02,880 शुक्रिया। 317 00:28:02,960 --> 00:28:06,600 तुम्हें अपनी सफलता को लेकर शक था, पर मुझ कभी नहीं था। 318 00:28:06,680 --> 00:28:08,280 मुझे पता है कि यह आसान नहीं था। 319 00:28:08,760 --> 00:28:10,720 मुझे तुम पर नाज़ है। 320 00:28:12,800 --> 00:28:14,320 बस इस बात का अफ़सोस है 321 00:28:14,400 --> 00:28:16,320 कि हमारी सबसे बड़ी सफलता 322 00:28:17,760 --> 00:28:20,080 इतने तनाव भरे दिन हासिल हुई। 323 00:28:20,480 --> 00:28:21,640 पर कोई बात नहीं। 324 00:28:22,240 --> 00:28:25,560 अब तुम मुझसे ज़्यादा, 3-0-8 के करीब हो। 325 00:28:25,640 --> 00:28:27,120 उसके साथ खुशी मनाना चाहोगे। 326 00:28:27,200 --> 00:28:31,040 और अगर वह तुम्हारे लिए इतनी अहम है, तो मैं उसे स्वीकार करता हूँ। 327 00:28:32,160 --> 00:28:33,640 और उसे डिआना कहकर बुलाऊँगा। 328 00:28:36,640 --> 00:28:37,480 शुक्रिया। 329 00:28:39,200 --> 00:28:40,320 जहाँ तक हमारी बात है, 330 00:28:41,320 --> 00:28:43,120 मुझे अपना आपसी रिश्ता सुधारना है। 331 00:28:44,120 --> 00:28:47,600 अब जब सब तुम्हारे काबू में है, मुझे पता है, तुम उसे सुधार लोगे। 332 00:28:54,400 --> 00:28:56,640 मैं आपको जूपिटर का कोड भेज रहा हूँ। 333 00:28:56,720 --> 00:28:58,480 वह आपके पास भी होना चाहिए। 334 00:28:59,440 --> 00:29:00,480 लेकिन एक शर्त पर। 335 00:29:02,320 --> 00:29:03,440 तुम हार नहीं मानते। 336 00:29:04,960 --> 00:29:07,400 माँ ने ठीक कहा, तुम मेरे जैसे हो। क्या चाहिए? 337 00:29:07,920 --> 00:29:10,000 डिआना को मैंटीकोर इटली की मैनेजर बनाना। 338 00:29:12,280 --> 00:29:13,680 मत्तेयो को हटाकर? 339 00:29:14,160 --> 00:29:16,400 मत्तेयो 13 सालों से एजेंसी चला रहा है। 340 00:29:16,480 --> 00:29:17,600 बदलाव का समय आ गया है। 341 00:29:22,920 --> 00:29:25,400 अगर तुम्हारा रिश्ता इतना ज़रूरी है, 342 00:29:26,680 --> 00:29:28,400 तो वही एजेंसी को संभालेगी। 343 00:29:29,520 --> 00:29:30,880 मैं मत्तेयो से बात करूँगा। 344 00:29:31,280 --> 00:29:32,600 आप वादा करते हैं? 345 00:29:32,680 --> 00:29:33,760 मैं वादा करता हूँ। 346 00:29:34,280 --> 00:29:36,320 हम आज रात ऐलान करेंगे। 347 00:29:45,160 --> 00:29:46,240 अभी आपको भेजा है। 348 00:29:47,080 --> 00:29:48,120 फिर मिलेंगे। 349 00:30:05,280 --> 00:30:06,480 मत्तेयो। 350 00:30:06,560 --> 00:30:09,600 एजेंट 3-0-8 के संपर्क सिग्नल बंद कर दो। 351 00:30:09,680 --> 00:30:13,480 मेरे पास कोड है, लेकिन प्रक्रिया को याद न किया तो सब बेकार है। 352 00:30:14,760 --> 00:30:16,040 लड़की को काम करने दो। 353 00:30:17,160 --> 00:30:18,560 आगे का काम तुम्हें पता है। 354 00:30:21,600 --> 00:30:22,600 उसका क्या काम है? 355 00:30:25,600 --> 00:30:26,560 एत्तोरे। 356 00:30:27,760 --> 00:30:30,120 बेटे के प्यार ने तुम्हें अंधा बना दिया है। 357 00:30:30,600 --> 00:30:32,240 तुम ठीक से देख नहीं पा रहीं। 358 00:30:45,680 --> 00:30:48,800 पानी टंकी नंबर 14 359 00:31:16,240 --> 00:31:17,360 यहीं रुककर पहरा दो। 360 00:31:27,400 --> 00:31:29,400 माँ, मेरी पापा से बात हुई। 361 00:31:30,560 --> 00:31:32,560 हमने एक समझौता किया है। 362 00:31:35,040 --> 00:31:36,400 मैंने उसे रोकना चाहा, एदो। 363 00:31:38,520 --> 00:31:39,640 मैंने सच में कोशिश की। 364 00:31:42,120 --> 00:31:43,200 मुझे माफ़ करना। 365 00:31:44,840 --> 00:31:46,160 आप क्या कह रही हैं? 366 00:31:47,280 --> 00:31:49,640 उस लड़की के लिए और कुछ नहीं कर सकते। 367 00:32:11,120 --> 00:32:12,000 मत्तेयो। 368 00:32:13,680 --> 00:32:16,040 मुझे अभी के अभी डिआना से बात करनी है। 369 00:32:21,720 --> 00:32:22,880 मेरी बात सुन रहे हो? 370 00:32:24,560 --> 00:32:25,600 जवाब दो। 371 00:32:27,320 --> 00:32:29,920 यह पानी के अंदर जाने का रास्ता है। 372 00:32:40,920 --> 00:32:42,160 जवाब दो! 373 00:32:43,440 --> 00:32:44,920 मत्तेयो, जवाब दो! धत्! 374 00:33:21,920 --> 00:33:24,480 - पानी में मिलते ही घुल जाएगा? - हाँ। 375 00:33:26,800 --> 00:33:29,160 हमने संसद के सदस्यों के बीच तीखी, 376 00:33:29,240 --> 00:33:31,320 काफ़ी हद तक आक्रामक चर्चा देखी। 377 00:33:31,400 --> 00:33:34,960 अधिकांश नेता एकजुट नज़र नहीं आए। 378 00:33:35,040 --> 00:33:37,800 दरअसल, हथियारों की छूट पर 379 00:33:37,880 --> 00:33:41,640 वोट देने के बाद, सरकार लड़खड़ाने लगी है। 380 00:33:41,720 --> 00:33:43,960 उन्होंने काम किया, पर अब काम खत्म है। 381 00:33:44,040 --> 00:33:45,440 हम उन्हें निकाल देंगे। 382 00:33:46,360 --> 00:33:50,320 जूपिटर के साथ जो करना है, उसके लिए हमें नई सरकार चाहिए। 383 00:33:52,640 --> 00:33:53,720 हाँ। 384 00:33:54,520 --> 00:33:56,240 साजो-सामान संबंधी सहायता चाहिए। 385 00:33:59,280 --> 00:34:00,320 तुम्हारी माँ? 386 00:34:01,040 --> 00:34:02,280 शायद वह बगीचे में हैं? 387 00:34:03,640 --> 00:34:04,680 जाँच की कोई खबर है? 388 00:34:05,160 --> 00:34:06,000 जाँच चल रही है। 389 00:34:08,080 --> 00:34:12,280 मैं जानना चाहता हूँ कि पहली बार में हम कितने लक्ष्यों तक पहुँचेंगे। 390 00:34:16,760 --> 00:34:17,600 मैं भी। 391 00:34:22,160 --> 00:34:24,200 मैं एक्टीवेशन कोड डाल रही हूँ। 392 00:34:28,160 --> 00:34:29,000 अच्छा। 393 00:34:29,960 --> 00:34:32,160 कण सक्रिय होकर फैल रहे हैं। 394 00:35:02,360 --> 00:35:04,000 मैं एक बात भूल गया, पापा। 395 00:35:06,640 --> 00:35:09,480 आज, तीसरी चीज़ को लेकर पहला प्रारूप तैयार किया। 396 00:35:09,560 --> 00:35:11,840 - बढ़िया। - पता था कि आपको अच्छा लगेगा। 397 00:35:12,840 --> 00:35:14,840 एक ग्लास पानी पीने जितना आसान था। 398 00:35:33,080 --> 00:35:34,120 ऐसा मत करो। 399 00:35:35,000 --> 00:35:36,640 ये नर्वस सिस्टम पर असर डालता है। 400 00:35:37,640 --> 00:35:39,160 आपको कोई दर्द नहीं होगा। 401 00:35:58,160 --> 00:35:59,640 तुम्हारी भलाई के लिए किया। 402 00:36:01,040 --> 00:36:02,800 उसमें कुछ तो गड़बड़ है। 403 00:36:02,880 --> 00:36:05,320 आँखों पर पर्दा न होता तो तुम खुद देखते। 404 00:36:15,680 --> 00:36:16,920 अपने दिमाग से काम लो। 405 00:36:17,640 --> 00:36:19,480 मत्तेयो को फ़ोन लगाइए। अभी। 406 00:36:20,280 --> 00:36:21,320 एदोआर्दो। 407 00:36:21,400 --> 00:36:22,400 वह कुछ छुपा रही है। 408 00:36:22,480 --> 00:36:24,000 नहीं पता क्या, पर कुछ तो है। 409 00:36:24,080 --> 00:36:24,920 उसे फ़ोन कीजिए। 410 00:36:26,280 --> 00:36:27,360 वरना आप मरेंगे। 411 00:36:34,000 --> 00:36:35,040 नहीं। 412 00:36:36,520 --> 00:36:37,840 ज़ानी परिवार का अंश हो। 413 00:36:37,920 --> 00:36:40,080 तुम्हें मुश्किल फ़ैसले करने होंगे। 414 00:36:45,040 --> 00:36:46,400 तुम मेरे जैसे हो, एदोआर्दो। 415 00:36:46,880 --> 00:36:49,000 नहीं, मैं आपके जैसा नहीं हूँ। 416 00:38:30,760 --> 00:38:31,800 हैलो, डिआना। 417 00:40:11,760 --> 00:40:13,760 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 418 00:40:13,840 --> 00:40:15,840 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल