1 00:00:11,720 --> 00:00:13,722 उंतर देन लिंदेन 2 00:00:15,224 --> 00:00:16,391 क्या हुआ? 3 00:00:17,059 --> 00:00:18,227 कुछ समझ नहीं आया। 4 00:00:18,560 --> 00:00:20,062 शायद वोल्टेज ज़्यादा हुई होगी। 5 00:00:20,145 --> 00:00:21,146 कोई धमाका? 6 00:00:21,230 --> 00:00:23,232 पता नहीं। शायद। 7 00:00:23,690 --> 00:00:25,359 शुरुआती प्रतिक्रियादाताओं को उंतर देन लिंदेन भेजो। 8 00:00:28,111 --> 00:00:29,112 हाँ? 9 00:00:31,281 --> 00:00:32,115 वे वहाँ जा रहे हैं। 10 00:00:32,198 --> 00:00:33,408 अच्छा है। 11 00:00:33,492 --> 00:00:34,409 श्री डियेल… 12 00:00:35,077 --> 00:00:36,161 क्या वे मर गए होंगे? 13 00:00:36,995 --> 00:00:37,996 स्टेफ़न। 14 00:00:38,705 --> 00:00:39,581 क्या हो रहा है? 15 00:00:42,209 --> 00:00:44,211 ठीक है… जल्दी करो। 16 00:00:44,461 --> 00:00:45,295 धन्यवाद। 17 00:00:45,796 --> 00:00:48,590 हम इस ट्रैकिंग प्रणाली को वापस ऑनलाइन लाने की कोशिश कर रहे हैं। 18 00:00:49,383 --> 00:00:51,718 हमें बेली-ब्राउन को वापस सेफ़ हाउस ले जाना चाहिए। 19 00:00:52,052 --> 00:00:54,054 अभी तक हमें पता नहीं है कि क्या हुआ है। 20 00:00:54,388 --> 00:00:57,391 जितना समय भी काफ़िला चल नहीं रहा है, उसके हर एक पल में वह असुरक्षित है। 21 00:01:05,190 --> 00:01:06,900 नेल्सन से संपर्क करने की कोशिश करते रहो। 22 00:01:08,777 --> 00:01:09,653 कर दो। 23 00:01:13,031 --> 00:01:14,741 ठीक है, सुन लिया। समझ गया। 24 00:01:19,663 --> 00:01:21,123 वापस सेफ़ हाउस चलो। 25 00:01:22,499 --> 00:01:23,709 क्या हो रहा है? 26 00:01:24,585 --> 00:01:27,045 हमें पीछे हटने को कहा गया है। अब इसे सौंपा नहीं जाएगा। 27 00:01:27,129 --> 00:01:29,173 यह क्या कह रहा है, "सौंपना"? 28 00:01:29,798 --> 00:01:33,093 हमें आदेश मिला है कि बेली-ब्राउन को तुरंत सेफ़ हाउस वापस ले जाया जाए। 29 00:01:33,177 --> 00:01:36,388 हमें वहाँ से निकलते हुए किसी ने भी देखा हो सकता है। वह जगह अब सुरक्षित नहीं है। 30 00:01:36,471 --> 00:01:37,890 ये फ़ैसले मेरे हाथ में नहीं हैं। 31 00:01:37,973 --> 00:01:39,141 आराम से बैठो और इंतज़ार करो। 32 00:01:43,437 --> 00:01:45,022 उनका ट्रेन के साथ संपर्क टूट गया है। 33 00:01:45,606 --> 00:01:50,235 - और? - जर्मन पुलिस को शक है कोई धमाका हुआ है। 34 00:01:50,861 --> 00:01:54,740 हे भगवान। अभी वहाँ क्या हो रहा है? 35 00:01:55,282 --> 00:01:56,950 थोड़ी हबड़ा-तबड़ी मची हुई है 36 00:01:57,034 --> 00:02:00,037 पर एमआई5 का कहना है कि बेली-ब्राउन को वापस हिरासत में भेजा जा रहा है। 37 00:02:00,120 --> 00:02:01,830 तो साफ़ है कि उन्हें लगता है यह ख़त्म हो गया है। 38 00:02:03,457 --> 00:02:05,167 तुमने कोशिश की, डैनियल। 39 00:02:27,481 --> 00:02:29,149 एचएम जेल 40 00:02:30,108 --> 00:02:31,109 तुम्हारा काम ख़त्म हुआ। 41 00:02:33,570 --> 00:02:35,030 संकट टल गया? 42 00:02:35,113 --> 00:02:38,325 नहीं, यह नहीं कह सकते। बर्लिन में एक धमाके की ख़बर आई है। 43 00:02:39,910 --> 00:02:41,328 तुम्हें बेल्मार्श वापस भेज देते हैं। 44 00:02:42,663 --> 00:02:45,999 लगता है तुम्हारा दोस्त जॉन कुछ हफ़्तों में वहाँ तुम्हारे साथ होगा। 45 00:03:11,608 --> 00:03:16,196 मैं अपना सिर उठाकर रखता हूँ बस इतना कि आसमान देख पाऊँ 46 00:03:17,281 --> 00:03:20,033 और जब हम जाएँगे, हम धीरे नहीं चलेंगे 47 00:03:20,117 --> 00:03:22,244 हम पूरा मुक़ाबला करेंगे 48 00:03:22,870 --> 00:03:27,583 और एक दिन तुम वह बन जाओगे जो तुम वाक़ई हो 49 00:03:28,458 --> 00:03:30,794 बस अपना सिर हमेशा उठा कर रखना 50 00:03:30,878 --> 00:03:33,589 अपनी मुट्ठी को चूमो और आसमान को छुओ 51 00:03:34,173 --> 00:03:38,760 दुनिया को ख़त्म होने से बचाने के लिए बहुत देर हो चुकी है 52 00:03:40,012 --> 00:03:42,055 एक दिन 53 00:03:42,139 --> 00:03:44,057 व्हू 54 00:03:44,141 --> 00:03:46,351 हम सब वहाँ पहुँचेंगे 55 00:03:47,936 --> 00:03:50,439 हाँ, हाँ, हाँ हाँ, हाँ, हाँ 56 00:03:59,615 --> 00:04:04,620 हाइजैक 57 00:05:10,644 --> 00:05:14,231 यात्रियों, कृपया शांत रहें। 58 00:05:14,982 --> 00:05:16,316 हमें लगता है कि पिछले डिब्बे का… 59 00:05:16,400 --> 00:05:19,695 - सब ठीक है। सब ठीक हो जाएगा। - …धमाका एक चेतावनी थी। 60 00:05:19,778 --> 00:05:24,741 हर डिब्बे के नीचे बम लगे हुए हैं, पर अगर आप अपनी जगह पर ही रहें 61 00:05:25,826 --> 00:05:30,205 और कोई मूर्खतापूर्ण हरकत न करें, तो हम इससे बचकर निकल जाएँगे। 62 00:05:32,541 --> 00:05:34,459 आख़िरी बार कह रहा हूँ, जैस… 63 00:05:34,543 --> 00:05:36,712 खेल ख़त्म हो चुका है, ठीक है? 64 00:05:37,588 --> 00:05:38,672 योजनाएँ बदल गई हैं। 65 00:05:39,548 --> 00:05:41,383 तुम्हें जो भी पता है, तुम्हें मुझे बताना होगा। 66 00:05:43,010 --> 00:05:44,178 कुछ तो बोलो! 67 00:06:02,863 --> 00:06:03,864 बोलो, जैस। 68 00:06:03,947 --> 00:06:06,909 ठीक है, मैं यह अकेले नहीं कर सकता। तुम्हें मुझसे बात करनी होगी। 69 00:06:09,912 --> 00:06:11,371 क्या हम अभी भी ख़तरे में हैं? 70 00:06:14,166 --> 00:06:16,418 - मुझे नहीं पता। - नहीं, मुझे तुम्हारी बात पर यक़ीन नहीं है। 71 00:06:16,502 --> 00:06:18,337 यह योजना का हिस्सा नहीं था। 72 00:06:19,129 --> 00:06:21,006 तो फिर उसे फ़ोन करो जिसके हाथ में इसकी बागडोर है। 73 00:06:23,217 --> 00:06:24,635 वह आदमी। 74 00:06:25,135 --> 00:06:27,137 जिस आदमी से मैं मिला था। मुझे उसका नाम नहीं पता। 75 00:06:28,096 --> 00:06:29,640 उसी ने तुम्हें इस काम के लिए रखा था? 76 00:06:31,517 --> 00:06:32,935 तुम उसके साथ काम कर रही हो, है ना? 77 00:06:35,020 --> 00:06:36,813 तुम उसे फ़ोन तो कर ही सकती होगी। 78 00:06:36,897 --> 00:06:38,106 नहीं, कोई संपर्क नहीं हो सकता। 79 00:06:38,190 --> 00:06:41,568 जैस, उस धमाके में पूरी ट्रेन को उड़ना था, पर वह नहीं उड़ी। 80 00:06:42,861 --> 00:06:43,862 अभी तक तो नहीं। 81 00:06:47,741 --> 00:06:49,409 तुम्हें उससे बात करनी होगी। 82 00:06:51,203 --> 00:06:53,163 उसे बताना होगा कि अभी भी नियंत्रण तुम्हारे हाथ में है। 83 00:07:09,429 --> 00:07:10,430 ड्राइवर 84 00:07:14,685 --> 00:07:16,311 मुझे कोई अच्छी बात बताना। 85 00:07:17,104 --> 00:07:18,564 पहली बात तो यह कि मैं ज़िंदा हूँ। 86 00:07:19,481 --> 00:07:21,733 ओह, तुम हो। 87 00:07:21,817 --> 00:07:24,152 तुम स्थिति पर से नियंत्रण खो चुकी हो। 88 00:07:24,695 --> 00:07:27,364 मैंने कहीं से नियंत्रण नहीं खोया है। 89 00:07:28,156 --> 00:07:30,993 एक समस्या हुई थी और हमने उससे निपट लिया है। 90 00:07:31,827 --> 00:07:36,540 ऐसा लगता तो नहीं है। काफ़िले को वापस भेजा जा रहा है। 91 00:07:36,623 --> 00:07:37,791 तो अब आगे क्या करना है? 92 00:07:44,381 --> 00:07:45,382 मास्टर ओवरराइड स्टैंडबाई - आर्म्ड 93 00:07:45,465 --> 00:07:46,842 नहीं, नहीं। यह मत करो। 94 00:07:46,925 --> 00:07:48,302 हम यह अभी भी ठीक कर सकते हैं। 95 00:07:48,385 --> 00:07:50,387 मेरी बात सुनो, हम यह अभी भी ठीक कर सकते हैं! 96 00:07:50,470 --> 00:07:52,347 मुझे बताओ, तुम यह कैसे ठीक करोगी। 97 00:07:55,142 --> 00:07:56,143 कैसे? 98 00:07:56,226 --> 00:07:58,729 मुझे बस थोड़ा सा समय और चाहिए। थोड़ा सा… 99 00:07:58,812 --> 00:08:02,232 जिन लोगों के लिए हम काम करते हैं, वे असफलता बरदाश्त नहीं करते। 100 00:08:03,025 --> 00:08:06,195 तुम्हें इसमें आने वाले ख़तरे पता थे। उन लोगों का इस घटना से संबंध पता नहीं चलना चाहिए। 101 00:08:08,739 --> 00:08:10,741 अरे, यह तो तुम हो, है ना? 102 00:08:11,366 --> 00:08:12,367 मैं तुमसे कल मिला था। 103 00:08:21,335 --> 00:08:22,336 तुम क्या चाहते हो? 104 00:08:23,921 --> 00:08:25,839 मैं वही चाहता हूँ जो तुम चाहते हो, ठीक है? 105 00:08:25,923 --> 00:08:29,218 जब हम कल द फ़ॉक्सहोल में मिले थे, हमने एक सौदा किया था। 106 00:08:30,260 --> 00:08:32,513 मैंने अपने हिस्से का काम पूरा किया है। 107 00:08:32,596 --> 00:08:35,640 नियंत्रण कक्ष ने मेरी सब बातें मानी हैं, मेरी हर एक माँग। 108 00:08:35,724 --> 00:08:36,808 तुम्हारी हर एक माँग। 109 00:08:36,892 --> 00:08:40,645 नहीं, अब नहीं। वे बेली-ब्राउन को वापस सेफ़ हाउस भेज रहे हैं। 110 00:08:40,729 --> 00:08:42,648 जहाँ तक उन्हें लगता है, यह सब ख़त्म हो चुका है। 111 00:08:43,232 --> 00:08:44,775 देखो, मैं बताता हूँ हम क्या करेंगे। 112 00:08:44,858 --> 00:08:46,902 मैं उन्हें काफ़िला वापस मोड़ने के लिए मना सकता हूँ। 113 00:08:50,072 --> 00:08:52,407 ठीक है? हम यह ठीक कर सकते हैं। 114 00:09:06,213 --> 00:09:10,133 तुम्हारे पास पाँच मिनट हैं, नहीं तो मैं इस ट्रेन को उड़ा दूँगा। 115 00:09:11,134 --> 00:09:13,637 और तुम उसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर पाओगे। 116 00:09:15,055 --> 00:09:16,974 हमारे दूसरे सौदे का क्या होगा? 117 00:09:17,558 --> 00:09:19,142 मार्शा का क्या होगा? 118 00:09:20,561 --> 00:09:22,229 जैसा कि मैंने कल रात कहा था, 119 00:09:22,312 --> 00:09:23,856 मार्शा सुरक्षित रहेगी, 120 00:09:24,481 --> 00:09:26,275 जब तक वह होता रहेगा जो हम चाहते हैं। 121 00:09:30,237 --> 00:09:31,238 क्या ट्रेन शुरू हो जाएगी? 122 00:09:31,864 --> 00:09:33,407 देखता हूँ, कोशिश करते हैं। 123 00:10:00,058 --> 00:10:02,186 यह घटिया चीज़ काम कर रही है! 124 00:10:20,120 --> 00:10:22,623 सर, मुझे यहाँ से बाहर निकलना है। 125 00:10:23,415 --> 00:10:26,126 शांत रहने की कोशिश करो और जो ड्राइवर ने कहा है, उसे याद रखो। 126 00:10:27,961 --> 00:10:29,463 हम यहाँ से जल्दी ही निकल जाएँगे। 127 00:10:31,423 --> 00:10:32,466 निकल जाएँगे ना? 128 00:10:36,136 --> 00:10:38,388 हाँ। पक्का। 129 00:10:54,738 --> 00:10:55,739 विंटर? 130 00:11:02,996 --> 00:11:04,706 सैम, क्या हुआ था? 131 00:11:04,790 --> 00:11:06,333 बेली-ब्राउन कहाँ है? 132 00:11:07,835 --> 00:11:09,711 पहले, मुझे जवाब चाहिए। 133 00:11:09,795 --> 00:11:11,880 बेली-ब्राउन कहाँ है? 134 00:11:14,091 --> 00:11:16,593 सौंपे जाने के लिए बैर्गमनस्ट्रासे की ओर आ रहा है। 135 00:11:18,262 --> 00:11:20,764 यह झूठ है। उसे वापस घुमाओ। 136 00:11:22,808 --> 00:11:24,142 उसे यह कैसे पता चला? 137 00:11:25,561 --> 00:11:26,603 विंटर। 138 00:11:27,813 --> 00:11:31,233 उसे सौंपने के लिए लाओ नहीं तो यह पूरी ट्रेन उड़ जाएगी। 139 00:11:37,030 --> 00:11:38,115 वह वहाँ पहुँच जाएगा। 140 00:11:40,659 --> 00:11:41,660 बेहतर होगा वह पहुँच जाए। 141 00:11:46,415 --> 00:11:48,584 शुरुआती प्रतिक्रियादाताओं को उंतर देन लिंदेन से वापस बुलाओ 142 00:11:48,667 --> 00:11:50,210 और काफ़िले को फिर से रवाना करो। 143 00:11:56,508 --> 00:11:57,634 वहाँ से चलो। 144 00:11:57,718 --> 00:11:58,802 ठीक है। 145 00:12:02,014 --> 00:12:03,098 चलो, चलें! 146 00:12:08,562 --> 00:12:09,563 हाँ? 147 00:12:10,147 --> 00:12:11,481 उसका काम अच्छा है। 148 00:12:11,565 --> 00:12:14,151 - तो तुम लोग चल रहे हो? - हाँ। अच्छा काम किया। 149 00:12:15,611 --> 00:12:18,363 - हम यह ख़त्म करने के क़रीब हैं। - हाँ। 150 00:12:18,947 --> 00:12:22,367 अब और कोई गड़बड़ नहीं हुई, तो तुम्हें तुम्हारे पैसे मिल जाएँगे। 151 00:12:22,451 --> 00:12:23,452 ठीक है। 152 00:12:23,535 --> 00:12:25,287 ट्रेन को वहाँ प्लेटफ़ॉर्म पर ले आओ 153 00:12:25,370 --> 00:12:26,455 और हम तुम्हें वहीं मिलेंगे। 154 00:12:31,835 --> 00:12:32,961 अब हम चल सकते हैं। 155 00:12:57,402 --> 00:12:59,112 वह आदमी झूठा है और हत्यारा है। 156 00:12:59,530 --> 00:13:01,615 ऐडा, यह सब हमारे क़ाबू से बाहर चला गया है। 157 00:13:03,659 --> 00:13:05,369 उसे पता है कि काफ़िला क्या कर रहा है। 158 00:13:05,452 --> 00:13:07,287 और हमें नहीं पता कि ट्रेन कहाँ है। 159 00:13:07,871 --> 00:13:10,874 मेरे पास इसके सिवाय कोई चारा नहीं था कि मैं उसे सोचने दूँ कि जो वह चाहता है, हम उसे देंगे। 160 00:13:12,292 --> 00:13:13,252 पर? 161 00:13:14,378 --> 00:13:15,379 हम अपनी चाल चलेंगे। 162 00:13:19,424 --> 00:13:22,344 अगर यह काम कर गया, उसे वह मिल गया जो उसे चाहिए, 163 00:13:22,427 --> 00:13:23,595 तो किसी को मरना नहीं पड़ेगा। 164 00:13:27,850 --> 00:13:28,934 सिवाय फ़्रैडी के। 165 00:13:37,860 --> 00:13:39,027 तो तुमने उसे क्यों मार डाला? 166 00:13:44,992 --> 00:13:47,744 फ़्रैडी को मरना पड़ा क्योंकि तुम लोगों ने गड़बड़ कर दी थी। 167 00:13:48,662 --> 00:13:50,747 वह नियंत्रण कक्ष से बात करने की कोशिश कर रहा था। 168 00:13:52,457 --> 00:13:54,501 अगर उस आदमी को पता चल जाता जिसके लिए मैं काम कर रही हूँ, 169 00:13:55,085 --> 00:13:57,421 वह पूरी ट्रेन को उड़ा देता। 170 00:13:58,088 --> 00:13:59,715 और वह मार्शा को भी मार डालता। 171 00:14:03,886 --> 00:14:05,387 ये काम ऐसे ही होते हैं, है ना? 172 00:14:06,471 --> 00:14:07,931 कोई सिरा अधूरा नहीं छोड़ा जाता। 173 00:14:09,975 --> 00:14:12,186 इस सबके पीछे जो भी है, उसका कोई सुराग़ नहीं रहना चाहिए। 174 00:14:15,564 --> 00:14:16,565 सिवाय तुम्हारे। 175 00:14:18,275 --> 00:14:19,276 हाँ। 176 00:14:20,110 --> 00:14:21,236 सिवाय मेरे। 177 00:14:45,385 --> 00:14:46,637 यह काफ़ी गहरा है। 178 00:14:48,138 --> 00:14:49,723 सच में, तुम्हें शायद टाँकों की ज़रूरत होगी। 179 00:14:50,724 --> 00:14:52,434 बेहतर होगा तुम आपातकालीन कक्ष में जाओ। 180 00:14:52,518 --> 00:14:54,228 नहीं, मैं ठीक हूँ। 181 00:14:54,311 --> 00:14:56,396 पर ज़रा इसे पकड़कर रखना। 182 00:15:07,824 --> 00:15:09,785 हाँ, एक आपातकालीन कक्ष एक घंटे की दूरी पर है। 183 00:15:11,161 --> 00:15:12,621 पता नहीं मैं तुम्हें क्यों बता रही हूँ। तुम लोग तो यहीं के हो। 184 00:15:14,373 --> 00:15:16,250 तुम्हें शायद सेंट फ़्रांसिस पता होगा। 185 00:15:16,333 --> 00:15:18,126 सेंट फ़्रांसिस, हाँ। 186 00:15:19,002 --> 00:15:21,088 उसके आपातकालीन कक्ष में तो बहुत रातें गुज़ारी हैं। 187 00:15:26,051 --> 00:15:27,386 मैं तुम्हारी पट्टी कर देती हूँ। 188 00:15:28,011 --> 00:15:29,513 तुम कहाँ जा रही हो? 189 00:15:30,305 --> 00:15:31,807 फ़र्स्ट एड किट लाने जा रही हूँ। 190 00:15:49,408 --> 00:15:50,242 सेंट फ़्रांसिस? 191 00:15:50,325 --> 00:15:51,285 सेंट माइकल्स अस्पताल 192 00:15:54,496 --> 00:15:55,539 सत्यानाश! 193 00:16:01,753 --> 00:16:03,130 कहाँ गई वह? 194 00:16:22,816 --> 00:16:23,901 लानत है। 195 00:16:23,984 --> 00:16:25,861 वह दूर नहीं गई होगी। 196 00:16:45,589 --> 00:16:46,590 धत्। 197 00:16:47,216 --> 00:16:49,051 - सब कुछ ले लो। - चलो। 198 00:16:51,803 --> 00:16:52,804 इस तरफ़ चलो। 199 00:17:19,915 --> 00:17:24,002 उसके पास कम्बख़्त डेटोनेटर है? सैम उसके साथ वहाँ अंदर क्यों है? 200 00:17:28,048 --> 00:17:29,174 क्या हो रहा है? 201 00:17:29,258 --> 00:17:31,343 - अरे। मेरा मतलब, क्या हो रहा है? - लोगों। 202 00:17:31,426 --> 00:17:33,846 सब लोग ज़रा शांत हो जाएँगे, कृपया? 203 00:17:33,929 --> 00:17:36,557 शांत हो जाओ। बस एक पल के लिए। एक-एक करके बोलो, ठीक है? 204 00:17:37,099 --> 00:17:38,642 उस डिब्बे में लोग मर सकते थे। 205 00:17:38,725 --> 00:17:39,852 पर कोई नहीं मरा। 206 00:17:39,935 --> 00:17:41,728 - बकवास, यह इसकी ग़लती है! - ओय, मैं लड़ना नहीं चाहती थी। 207 00:17:41,812 --> 00:17:43,105 अरे। रुको, रुको। 208 00:17:43,188 --> 00:17:45,107 अरे, शांत हो जाओ, शांत। 209 00:17:45,190 --> 00:17:47,943 यह हमारी दुश्मन नहीं है, ठीक है? बात इससे कहीं बड़ी है। 210 00:17:48,026 --> 00:17:50,571 किसी को चोट नहीं लगी, तो चलो अब आगे भी किसी को कुछ न होने दें। 211 00:17:50,654 --> 00:17:54,116 ठीक है? हम सब एक ही चीज़ चाहते हैं, हम बस ज़िंदा रहना चाहते हैं। 212 00:17:54,199 --> 00:17:55,826 तुम्हें हमें ट्रेन से उतरने देना होगा। 213 00:17:55,909 --> 00:17:57,160 यह इतना आसान नहीं है। 214 00:17:59,663 --> 00:18:01,415 पर मैं आप लोगों को एक चीज़ बता सकता हूँ। 215 00:18:01,498 --> 00:18:04,168 कि उस आदमी को सौंपा जाएगा। 216 00:18:04,793 --> 00:18:10,174 और अगर हम बस शांत रहें और अधिकारियों के साथ मिलकर काम करें, 217 00:18:10,257 --> 00:18:12,217 तो हम सब यहाँ से ज़िंदा बचकर निकल जाएँगे। 218 00:18:12,301 --> 00:18:13,844 ठीक है? मैं आप लोगों से यह वादा कर सकता हूँ। 219 00:18:15,053 --> 00:18:16,054 ठीक है? 220 00:18:22,769 --> 00:18:26,106 सुरंग में जीएसजी9 की एक टीम होगी। 221 00:18:26,190 --> 00:18:28,150 जब ट्रेन इन जगहों से ग़ुज़र जाएगी, तो वे हमें बता देंगे। 222 00:18:28,942 --> 00:18:30,277 वहाँ निशानेबाज़ होंगे… 223 00:18:30,360 --> 00:18:32,779 यहाँ, यहाँ और यहाँ। 224 00:18:33,989 --> 00:18:35,741 इनमें से किसी को ट्रेन से कोई नहीं देख पाएगा? 225 00:18:35,991 --> 00:18:38,660 हम स्टेशन की और सुरंग की सभी बत्तियाँ बंद कर देंगे। 226 00:18:39,119 --> 00:18:41,705 एक उत्तम दुनिया में, हम नेल्सन को बिना रुकावट सीधे गोली मार पाएँगे। 227 00:18:42,206 --> 00:18:43,540 और यह समस्या ख़त्म हो जाएगी। 228 00:18:46,502 --> 00:18:48,128 और जिस दुनिया में हम रहते हैं? 229 00:18:49,213 --> 00:18:51,924 वुल्फ़ और उसकी टीम ट्रेन पर अचानक से हमला करेंगे। 230 00:18:59,139 --> 00:19:00,474 तुमने सही फ़ैसला लिया है। 231 00:19:04,228 --> 00:19:06,313 वुल्फ़ से कहो अपने आदमियों को उनकी जगह पर भेज दे। 232 00:19:34,883 --> 00:19:37,970 इन सबको सबूतों में दर्ज कर लो। 233 00:19:38,846 --> 00:19:39,805 ठीक है। 234 00:19:39,888 --> 00:19:41,265 मैंने सुना है तुम्हारे पास भी मेरे लिए कुछ है… 235 00:19:41,348 --> 00:19:42,766 बम बनाने वाले के फ़्लैट में से। 236 00:19:43,141 --> 00:19:44,184 मैरी क्रिसमस। 237 00:19:51,775 --> 00:19:53,652 ज़रा एक नाम के बारे में पता कर दोगे? 238 00:19:54,278 --> 00:19:55,821 अगाता रोबाक। 239 00:19:57,155 --> 00:19:58,824 हाँ, शायद पोलिश नाम है। 240 00:19:59,867 --> 00:20:01,118 मैं इंतज़ार करता हूँ। 241 00:20:05,289 --> 00:20:07,374 ब्रिटिश दूतावास ऐसआईऐस विभाग 242 00:20:17,593 --> 00:20:18,886 ग्रैहम? 243 00:20:18,969 --> 00:20:20,846 थैचर। तुम यहाँ वापस कैसे आईं? 244 00:20:21,430 --> 00:20:22,598 तुम्हारे पास अनुमति नहीं है। 245 00:20:22,681 --> 00:20:25,100 हाँ। पर मैं किसी को जानती हूँ जिसके पास अनुमति है। 246 00:20:27,603 --> 00:20:29,688 पीटर फ़ेबर, ऐमआई5। 247 00:20:30,939 --> 00:20:32,232 हमें तुम्हारी मदद की ज़रूरत है। 248 00:20:32,816 --> 00:20:35,694 बर्लिन में आतंकी घटना 249 00:20:35,777 --> 00:20:36,612 माफ़ कीजिए। 250 00:20:36,695 --> 00:20:38,989 - माफ़ कीजिए। - इनकी तबियत ठीक नहीं है। 251 00:20:41,033 --> 00:20:43,911 माफ़ कीजिए, मेरी पत्नी गिर गई थीं। 252 00:20:45,704 --> 00:20:47,539 - धन्यवाद। - धन्यवाद। 253 00:20:53,045 --> 00:20:54,671 तुम पीली पड़ गई हो। 254 00:20:54,755 --> 00:20:56,673 तुम पक्का ठीक हो ना? 255 00:20:57,257 --> 00:21:00,636 चिंता मत करो, कोई हड्डी वगैरह नहीं टूटी है। 256 00:21:08,644 --> 00:21:10,562 नहीं, कोई हंगामा मत करना। 257 00:21:10,646 --> 00:21:12,814 स्टेफ़न, कृपया। मेरे साथ बैठो। 258 00:21:19,446 --> 00:21:24,243 किसने सोचा था यू-बान का सफ़र इतना रोमांचक होगा? 259 00:21:34,920 --> 00:21:37,798 क्लैरा? मुझे विंटर से बात करनी है। 260 00:21:39,424 --> 00:21:40,676 ठीक है… 261 00:21:40,759 --> 00:21:42,761 अगर हो सके तो हमें बता देना जब तुम… 262 00:21:44,263 --> 00:21:45,931 सिग्नल 168 से ग़ुज़रोगे। 263 00:21:46,890 --> 00:21:49,893 हाँ। हम बता देंगे। ज़रा विंटर से बात करवा दो। 264 00:21:51,186 --> 00:21:52,312 मैं यहीं हूँ, सैम। 265 00:21:52,396 --> 00:21:54,731 विंटर, मैं उस समय के लिए कुछ बातें साफ़ कर लेना चाहता हूँ, ठीक है, 266 00:21:54,815 --> 00:21:56,859 जब हम बैर्गमनस्ट्रासे पहुँचेंगे? 267 00:21:56,942 --> 00:21:58,193 बोलो। 268 00:21:58,277 --> 00:22:00,362 सबसे पहले, अगर मुझे कहीं भी कोई पुलिस वाला दिखा, 269 00:22:00,445 --> 00:22:01,613 कहीं पर भी, 270 00:22:02,281 --> 00:22:03,782 तो हम स्टेशन पर नहीं आएँगे। 271 00:22:04,324 --> 00:22:05,325 ठीक है। 272 00:22:07,411 --> 00:22:09,705 और दूसरी बात, 273 00:22:09,788 --> 00:22:12,708 प्लेटफ़ॉर्म पर केवल जॉन बेली-ब्राउन ही होगा। 274 00:22:13,917 --> 00:22:17,212 अगर ये दोनों शर्तें पूरी हो जाएँगी, तो मैं यात्रियों को छोड़ दूँगा 275 00:22:17,713 --> 00:22:19,673 और बेली-ब्राउन ट्रेन पर आ सकता है। 276 00:22:20,174 --> 00:22:23,051 बहुत अच्छे। ये शर्तें हम मान सकते हैं। 277 00:22:29,516 --> 00:22:30,767 और कितना समय बचा है? 278 00:22:33,729 --> 00:22:34,771 दो और स्टॉप। 279 00:22:35,731 --> 00:22:37,232 फिर बैर्गमनस्ट्रासे? 280 00:22:37,316 --> 00:22:39,401 हाँ, हाँ, हाँ, हाँ। बैर्गमनस्ट्रासे। 281 00:22:39,484 --> 00:22:40,819 वह इस पटरी का पुराना अंत है। 282 00:22:41,445 --> 00:22:42,946 आमतौर पर, हम वहाँ से घूमकर जाते थे, 283 00:22:43,488 --> 00:22:47,075 पर अब उन्होंने स्विच बदल दिए होंगे ताकि हम सीधे स्टेशन में पहुँच जाएँ। 284 00:22:48,452 --> 00:22:51,163 उस सिग्नल से ग़ुज़रने में कितना समय है जिसकी बात क्लैरा कर रही थी? क्या था वह? 285 00:22:52,039 --> 00:22:53,123 सिग्नल 168। 286 00:22:54,291 --> 00:22:55,459 पर यह… 287 00:22:56,585 --> 00:22:57,961 अजीब बात है। 288 00:22:59,922 --> 00:23:00,964 क्या? 289 00:23:03,091 --> 00:23:04,343 हम वहाँ से ग़ुज़र चुके हैं। 290 00:23:05,677 --> 00:23:07,930 मेरा मतलब, हम उसके पूछने से पहले ही वहाँ से ग़ुज़र चुके थे। 291 00:23:09,389 --> 00:23:11,225 मुझे लगता है उन्हें पता नहीं है कि हम कहाँ हैं। 292 00:23:26,323 --> 00:23:30,160 सुना है शहर का सबसे अच्छा कीलबासा यहाँ मिलता है। 293 00:23:31,578 --> 00:23:32,663 यह तुम्हें किसने कह दिया? 294 00:23:33,455 --> 00:23:34,665 मुझे लोगों के नाम ठीक से याद नहीं रहते। 295 00:23:35,666 --> 00:23:36,708 पर तुम… 296 00:23:37,417 --> 00:23:39,002 उसका चेहरा पहचान लोगी। 297 00:23:43,423 --> 00:23:48,554 क्या तुम्हें पता है कि तुम्हारे कम्प्यूटर में 12,697 ईमेल बिना खुली पड़ी हैं? 298 00:23:50,055 --> 00:23:51,390 मेरा अपना एक तरीक़ा है। 299 00:23:52,224 --> 00:23:54,893 ठीक है। तो यह वह ईमेल है 300 00:23:54,977 --> 00:23:58,522 जिसमें नेल्सन ने थैचर को सबूतों की फ़ाइल भेजी थी। 301 00:24:02,734 --> 00:24:05,320 रुको ज़रा। यह तो गोपनीय जानकारी है। 302 00:24:05,404 --> 00:24:06,405 प्रतिबंधित घटना की रिपोर्ट 303 00:24:06,488 --> 00:24:08,740 और ये सब एक ही स्रोत से आया है? 304 00:24:09,992 --> 00:24:11,034 ऐसा ही लगता है। 305 00:24:11,743 --> 00:24:14,413 मेटाडेटा से पता चलता है कि सारा डेटा एक ही जगह से आया है। 306 00:24:14,496 --> 00:24:17,249 और तुम बिल्कुल नहीं बता सकते कि ये किसने भेजा है? 307 00:24:17,332 --> 00:24:20,335 उन्होंने अपने सुराग़ बहुत अच्छी तरह छिपाए हैं। 308 00:24:21,587 --> 00:24:24,464 नेल्सन का कम्प्यूटर देखे बिना यह बता पाना नामुमकिन है। 309 00:24:26,425 --> 00:24:28,760 रुकिए। सैम का फ़ोन उसके होटल के कमरे में था 310 00:24:29,261 --> 00:24:31,597 और उसका लैपटॉप उसके ब्रीफ़केस में था। 311 00:24:32,181 --> 00:24:34,016 तो वे ज़रूर जर्मन पुलिस के पास होंगे। 312 00:24:38,812 --> 00:24:40,022 मैं कुछ फ़ोन करता हूँ। 313 00:24:44,693 --> 00:24:46,695 इन्कार करने से कोई फ़ायदा नहीं होगा, अगाता। 314 00:24:49,489 --> 00:24:50,490 हमें… 315 00:24:52,451 --> 00:24:54,870 हमें तुम्हारा जिम की सदस्यता का कार्ड उसके फ़्लैट में मिला था। 316 00:24:55,746 --> 00:24:57,831 और क्या मुझे देखकर लगता है कि मैं अभी भी जिम जाती हूँ? 317 00:24:58,582 --> 00:25:00,751 फिर भी, तुम्हें यह तो पता ही होगा कि वह क्या कर रहा है? 318 00:25:01,668 --> 00:25:04,671 वह कहता है कि बेहतर होगा मुझे कुछ पता न हो। 319 00:25:06,548 --> 00:25:07,758 मेरी सुरक्षा के लिए। 320 00:25:09,635 --> 00:25:12,221 पिछले शुक्रवार के बाद से तो मेरी उससे बात भी नहीं हुई है। 321 00:25:13,138 --> 00:25:14,181 उसने कहा था 322 00:25:15,182 --> 00:25:18,018 कि अगले कुछ हफ़्तों तक हमारी मुलाकात नहीं होगी। 323 00:25:21,355 --> 00:25:22,606 वह कहाँ जा रहा था? 324 00:25:23,398 --> 00:25:24,483 नहीं। मुझे अंदाज़ा लगाने दो। 325 00:25:24,566 --> 00:25:25,901 उसने तुम्हें नहीं बताया। 326 00:25:32,241 --> 00:25:34,493 आज नौ बजे के बाद बर्लिन से जाने वाली 327 00:25:34,576 --> 00:25:36,745 सभी फ़्लाइटों की यात्रियों की सूची निकलवाओ। 328 00:25:36,828 --> 00:25:39,081 शुरुआत पूर्वी यूरोप के गंतव्यों से करना। 329 00:25:39,540 --> 00:25:41,041 हाँ, मैं होल्ड करता हूँ। 330 00:25:43,418 --> 00:25:44,628 मुझे मार्को का नाम चाहिए। 331 00:25:45,504 --> 00:25:46,505 उसका असली नाम। 332 00:25:47,381 --> 00:25:50,133 नहीं तो कुछ हफ़्ते नहीं, उससे कहीं ज़्यादा दिनों तक तुम उससे मिल नहीं पाओगी। 333 00:25:56,849 --> 00:25:58,725 अब हम बैर्गमनस्ट्रासे में पहुँच रहे हैं। 334 00:26:09,570 --> 00:26:11,321 चलो, बाहर आओ। 335 00:26:36,930 --> 00:26:38,599 कह रहे हैं गाड़ी 20 मिनट में आएगी। 336 00:26:39,683 --> 00:26:41,185 पर यहाँ किसी को बहुत जल्दी है। 337 00:26:41,268 --> 00:26:42,269 अच्छा है छुटकारा मिलेगा। 338 00:26:43,020 --> 00:26:46,190 मैं इससे 100 घंटे से ज़्यादा पूछताछ कर चुकी हूँ पर मैंने इसे ऐसी हालत में कभी नहीं देखा। 339 00:26:51,195 --> 00:26:53,572 बम बनाने वाले का नाम जोज़ेफ़ कमिन्स्की है। 340 00:26:54,072 --> 00:26:56,116 ज़ वाला जोज़ेफ़। 341 00:26:57,868 --> 00:26:59,077 मिल गया? 342 00:26:59,828 --> 00:27:00,829 बहुत बढ़िया। 343 00:27:01,163 --> 00:27:03,665 वह फ़्लाइट वारसॉ के लिए कब निकली? 344 00:27:07,085 --> 00:27:08,504 आह, तो वह कब जा रही है? 345 00:27:12,758 --> 00:27:14,176 ब्रैंडनबर्ग से? 346 00:27:15,552 --> 00:27:16,470 सत्यानाश। 347 00:27:22,893 --> 00:27:25,395 यह क्या जगह है? अरे! 348 00:27:27,648 --> 00:27:29,399 बुलेटप्रूफ़ वेस्ट… 349 00:27:30,484 --> 00:27:32,528 यह कुछ ज़्यादा नहीं हो रहा? 350 00:27:33,028 --> 00:27:36,448 मुझे इसकी ज़रूरत क्यों है? ए? तुम मुझे कहाँ ले जा रहे हो? 351 00:27:36,532 --> 00:27:38,325 चुप करो! यह तुम्हारे अपने भले के लिए है। 352 00:27:39,076 --> 00:27:40,118 मुझे अपने हाथ दो। 353 00:27:51,421 --> 00:27:54,591 बैर्गमनस्ट्रासे 354 00:28:05,978 --> 00:28:08,021 चलो, सुरक्षित संचार-यंत्र इस्तेमाल करें। 355 00:28:10,190 --> 00:28:11,191 ड्राइवर 356 00:28:21,243 --> 00:28:24,246 कह रहा है, बैर्गमनस्ट्रासे में चारों ओर जीऐसजी9 के लोग फैले हुए हैं। 357 00:28:37,259 --> 00:28:38,468 विंटर? 358 00:28:39,386 --> 00:28:40,888 हाँ, मैंने अपना इरादा बदल लिया है। 359 00:28:44,057 --> 00:28:45,058 क्या हुआ? 360 00:28:48,020 --> 00:28:51,940 यात्री इस ट्रेन से तब तक नहीं उतरेंगे जब तक मुझे बेली-ब्राउन मिल नहीं जाता। 361 00:28:52,024 --> 00:28:54,526 - तुम कर क्या रहे हो? - रुको। रुको। 362 00:28:57,487 --> 00:28:58,822 यह कोई मज़ाक है क्या! 363 00:29:03,118 --> 00:29:04,244 ठीक है। 364 00:29:05,996 --> 00:29:06,997 मुझे यही लगा था। 365 00:29:07,748 --> 00:29:08,957 क्या? 366 00:29:12,252 --> 00:29:13,420 ट्रेन रोको। 367 00:29:13,504 --> 00:29:15,130 - सैम। - नहीं। नहीं। 368 00:29:15,214 --> 00:29:16,882 - तुम बस ट्रेन रोको। - रोक दूँ? 369 00:29:16,965 --> 00:29:17,966 रोक दो। 370 00:29:18,926 --> 00:29:19,927 हम रुक रहे हैं। 371 00:29:35,484 --> 00:29:37,069 इतना समय क्यों लग रहा है? 372 00:29:39,196 --> 00:29:40,864 सब ठीक हो जाएगा। 373 00:29:42,908 --> 00:29:46,537 तुम बहुत जल्द अपने प्रियजनों के पास वापस पहुँच जाओगे। 374 00:30:02,135 --> 00:30:04,721 तुम्हें लगता है वह ट्रेन पर हमला करने की योजना बना रही है? 375 00:30:04,805 --> 00:30:07,599 उसने अभी ऐसी शर्त मानी है जो कोई समझदार इन्सान नहीं मानेगा 376 00:30:07,683 --> 00:30:09,768 बशर्ते वह हमें फुसलाकर वहाँ न बुलाना चाहती हो। 377 00:30:10,811 --> 00:30:13,021 उसने हमारे इंतज़ार में पुलिस बिठा रखी है। 378 00:30:13,105 --> 00:30:14,356 हमारे पास और क्या विकल्प है? 379 00:30:16,316 --> 00:30:18,819 अगर हम स्टेशन में नहीं गए तो वह इस ट्रेन को उड़ा देगा। 380 00:30:19,486 --> 00:30:22,030 वह तब तो इस ट्रेन को पक्का उड़ा देगा अगर हम पर घात लगाकर हमला हुआ 381 00:30:22,114 --> 00:30:24,074 और जॉन बेली-ब्राउन को हमें नहीं सौंपा गया। 382 00:30:25,450 --> 00:30:27,494 पर बैर्गमनस्ट्रासे के आगे कोई रास्ता नहीं है। 383 00:30:27,578 --> 00:30:29,371 अगर हम पर हमला हुआ और हम स्टेशन के अंदर चले गए… 384 00:30:30,247 --> 00:30:31,415 हम बाहर नहीं आ पाएँगे। 385 00:30:32,040 --> 00:30:33,584 वहाँ से बच निकलने का कोई रास्ता नहीं है। 386 00:30:40,507 --> 00:30:43,468 रुको, क्या तुमने यह नहीं कहा था कि नियंत्रण कक्ष देख नहीं सकता कि हम कहाँ हैं? 387 00:30:43,969 --> 00:30:45,179 ऐसा ही लगता है। 388 00:30:46,263 --> 00:30:47,764 मुझे लगता है… 389 00:30:47,848 --> 00:30:49,933 कि धमाके से इलेक्ट्रॉनिक्स में कुछ गड़बड़ हो गई होगी। 390 00:30:50,017 --> 00:30:51,185 सेंसर ख़राब हो गए हैं? 391 00:30:52,311 --> 00:30:53,312 हाँ। 392 00:30:53,395 --> 00:30:57,566 तो अगर हम उनके जाल से बचकर निकल जाएँ, तो हमारे पास बचने का मौक़ा है। 393 00:32:33,745 --> 00:32:35,080 सत्यानाश। 394 00:32:39,168 --> 00:32:40,919 हालात हमारे क़ाबू से बाहर हो रहे हैं। 395 00:32:41,003 --> 00:32:42,921 शायद स्तर थोड़ा बढ़ाने का समय आ गया है। 396 00:32:48,594 --> 00:32:51,138 तो, वहाँ पर चाहे जो भी हो, हम… 397 00:32:51,763 --> 00:32:54,516 हम तुम्हारे पास वापस नहीं आ पाएँगे। तो जैसे ही मैं कहूँगा, 398 00:32:54,600 --> 00:32:58,520 तुम स्विचों के पास आकर हमें ले लेना और हम बैर्गमनस्ट्रासे के पास से रास्ता बदलकर निकल जाएँगे। 399 00:32:58,604 --> 00:33:00,189 ठीक है। मैं वहाँ पहुँच जाऊँगा। 400 00:33:12,492 --> 00:33:14,328 हमला करने वाली टीम पहली पोज़ीशन पर जा रही है। 401 00:33:19,917 --> 00:33:21,543 यात्रियों से क्या कहेंगे? 402 00:33:22,211 --> 00:33:24,755 अगर कहीं वे… पता नहीं… कोई बेकार के सवाल पूछें… 403 00:33:24,838 --> 00:33:27,841 उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि हम नहीं हैं। ठीक है? उन्हें बस शांत रखना। 404 00:33:47,319 --> 00:33:48,779 ट्रेन को अब तक पहुँच जाना चाहिए था। 405 00:33:50,906 --> 00:33:52,074 क्लैरा। 406 00:33:52,908 --> 00:33:54,117 सैम से संपर्क करो। 407 00:33:57,538 --> 00:33:58,872 सैम? 408 00:33:59,831 --> 00:34:01,083 क्या तुम वहाँ हो? 409 00:34:02,459 --> 00:34:03,502 सैम? 410 00:34:04,670 --> 00:34:06,046 अरे, यार। 411 00:34:07,548 --> 00:34:08,465 कृपया, नहीं। 412 00:34:10,467 --> 00:34:11,760 सैम? 413 00:34:13,719 --> 00:34:15,013 हाँ? 414 00:34:15,848 --> 00:34:17,808 जॉन बेली-ब्राउन प्लैटफ़ॉर्म पर पहुँच गया है। 415 00:34:18,516 --> 00:34:20,018 हम उसे सौंपने के लिए तैयार हैं। 416 00:34:21,186 --> 00:34:22,646 क्लैरा, इंतज़ार करो। 417 00:34:23,856 --> 00:34:26,525 स्टेशन उस तरफ़ क़रीब 300 मीटर दूर है, ठीक है? 418 00:34:26,608 --> 00:34:27,650 स्विच कहीं पास ही होंगे। 419 00:34:29,570 --> 00:34:31,822 सैम, तुम कहाँ हो? 420 00:34:32,489 --> 00:34:34,949 सिग्नल 168 के पास से ग़ुज़र रहे हैं। 421 00:34:40,746 --> 00:34:43,041 वुल्फ़, ट्रेन अब तुम्हारे पास पहुँच रही है। 422 00:34:43,125 --> 00:34:44,376 तुम्हें दिखाई दे रही है? 423 00:34:46,628 --> 00:34:47,963 नहीं। 424 00:34:56,929 --> 00:34:58,348 संचार बंद कर रहे हैं। 425 00:35:03,520 --> 00:35:06,106 वे आशा कर रहे होंगे कि हम किसी भी पल स्टेशन पहुँच जाएँगे। 426 00:35:14,281 --> 00:35:15,365 घुमाने वाली मूठ। 427 00:35:16,617 --> 00:35:17,618 ठीक है। 428 00:35:17,701 --> 00:35:18,702 वहाँ पर है। 429 00:35:39,723 --> 00:35:40,724 सैम? 430 00:35:42,768 --> 00:35:44,061 उफ़। 431 00:35:44,853 --> 00:35:46,063 सैम? 432 00:35:47,564 --> 00:35:48,732 क्या बात है? 433 00:35:49,274 --> 00:35:52,152 वह बूढ़ी महिला। मुझे समझ नहीं आ रहा उन्हें क्या हुआ है, 434 00:35:52,236 --> 00:35:53,904 पर उन्हें डॉक्टर की ज़रूरत है। 435 00:35:59,660 --> 00:36:00,827 मुझे प्राथमिक चिकित्सा आती है। 436 00:36:02,704 --> 00:36:03,747 माफ़ कीजिए। 437 00:36:06,625 --> 00:36:07,709 ध्यान से। 438 00:36:10,128 --> 00:36:11,338 हमने ट्रेन क्यों रोकी है? 439 00:36:13,215 --> 00:36:14,216 क्या हो रहा है? 440 00:36:19,054 --> 00:36:21,682 माफ़ कीजिए। मुझे यहाँ के प्रभारी से बात करनी है। 441 00:36:30,566 --> 00:36:31,692 अब पहुँचने ही वाले होंगे। 442 00:36:32,359 --> 00:36:34,361 हमें अभी भी नहीं पता कि वे कहाँ हैं। 443 00:36:40,742 --> 00:36:43,787 वुल्फ़, तुम्हें ट्रेन दिखाई दे रही है? 444 00:36:46,331 --> 00:36:47,332 नहीं। 445 00:36:48,041 --> 00:36:49,877 थोड़ा आगे जाओ… 446 00:36:49,960 --> 00:36:51,420 पर सावधान रहना। 447 00:36:53,338 --> 00:36:54,965 समझ गया। 448 00:36:55,924 --> 00:36:57,718 ब्रावो टीम। अपनी पोज़ीशन पर बने रहो। 449 00:37:08,562 --> 00:37:10,606 हमें ज़रा आगे जाने देंगे? कृपया रास्ता दीजिए! 450 00:37:10,689 --> 00:37:12,274 - वहाँ पर। - रास्ते से हटिए। 451 00:37:13,650 --> 00:37:15,152 मुझे वहाँ अंदर आना है। 452 00:37:16,153 --> 00:37:17,237 हाँ। 453 00:37:20,157 --> 00:37:21,366 क्या हुआ? 454 00:37:21,450 --> 00:37:22,409 यह गिर गई थी… 455 00:37:26,413 --> 00:37:28,707 मेरे पति अभी भी उस ट्रेन में हैं… 456 00:37:29,791 --> 00:37:32,669 आपको मेरी बात को गंभीरता से लेना होगा! 457 00:37:32,753 --> 00:37:34,588 हाँ, मुझे पता है मेरा बच्चा ट्रेन में नहीं है। 458 00:37:34,671 --> 00:37:36,381 मैं आपको यही समझाने की कोशिश कर रही हूँ। 459 00:37:36,465 --> 00:37:39,885 मैं वहाँ गई थी और हाइजैकर ने मुझे यह दी। 460 00:37:44,014 --> 00:37:45,224 क्या दिया तुम्हें? 461 00:37:53,482 --> 00:37:54,608 मुझे अफ़सोस है। 462 00:37:57,027 --> 00:37:58,487 मैं कुछ नहीं कर सकता। 463 00:37:58,820 --> 00:38:01,198 क्या? क्या! 464 00:38:07,287 --> 00:38:08,830 मुझे बहुत अफ़सोस है। 465 00:38:25,889 --> 00:38:27,474 ठीक है, ऑटो। काम हो गया। 466 00:38:29,852 --> 00:38:30,978 ऑटो, जवाब दो। 467 00:38:34,690 --> 00:38:36,483 ऑटो, चलो। हम तैयार हैं। 468 00:38:39,194 --> 00:38:40,612 मुझे कुछ नज़र आ रहा है… 469 00:38:41,780 --> 00:38:43,156 ऑटो, तुम वहाँ हो? 470 00:38:43,240 --> 00:38:45,576 कुछ हलचल है। पर ट्रेन का कोई नामो-निशान नहीं है। 471 00:38:46,326 --> 00:38:47,911 वहाँ जाकर ज़रा जाँच करो। 472 00:38:48,161 --> 00:38:50,122 उन्होंने कहा था वे हमें सुरक्षित रखेंगे। 473 00:38:50,956 --> 00:38:52,416 और अब किसी और की मौत हो गई है। 474 00:38:54,585 --> 00:38:56,587 मैं उन्हें बता दूँगा। मैं बस इतना ही कर सकता हूँ। 475 00:38:59,047 --> 00:39:01,425 तुम उनकी मर्ज़ी के मुताबिक काम करने के बड़े इच्छुक लगते हो। 476 00:39:01,508 --> 00:39:03,051 तुम चाहते क्या हो मुझसे? 477 00:39:05,888 --> 00:39:07,681 मैं बस ज़िंदा रहने की कोशिश कर रहा हूँ! 478 00:39:11,310 --> 00:39:12,561 आप सब की तरह। 479 00:39:19,318 --> 00:39:20,402 यह ट्रेन से है? 480 00:39:21,486 --> 00:39:22,946 नेल्सन ने यह माँ को दी है। 481 00:39:24,031 --> 00:39:26,450 यह ड्राइवर के डिब्बे के कैमरे से है। 482 00:39:28,911 --> 00:39:30,579 वे हमें ज़रूर कुछ दिखाना चाहते होंगे… 483 00:39:31,079 --> 00:39:32,331 पर क्या? 484 00:39:35,083 --> 00:39:36,084 इसे थोड़ा तेज़ चला सकते हैं? 485 00:39:49,056 --> 00:39:50,432 सुरंग में लोग हैं। 486 00:39:51,725 --> 00:39:54,436 कोई ट्रेन से है? उनकी पहचान कर सकते हो? 487 00:39:55,103 --> 00:39:57,231 नहीं। ज़रा रुको। 488 00:39:59,858 --> 00:40:01,485 उनमें से एक टैंगो 1 है। 489 00:40:02,236 --> 00:40:04,905 वह एक अज्ञात महिला के साथ है। 490 00:40:05,155 --> 00:40:06,990 वुल्फ़ को सुरंग में नेल्सन नज़र आया है। 491 00:40:07,282 --> 00:40:10,285 क्या? नेल्सन सुरंग में है? 492 00:40:13,038 --> 00:40:14,456 उसे किस चीज़ का इंतज़ार है? 493 00:40:18,126 --> 00:40:20,128 वुल्फ़, तुम्हें नज़र आ रहा है वे क्या कर रहे हैं? 494 00:40:22,297 --> 00:40:24,132 ज़रा रुको। पास जा रहा हूँ। 495 00:40:30,430 --> 00:40:31,557 ठीक है। 496 00:40:31,640 --> 00:40:33,267 - चलाते रहो! - चला रहा हूँ! 497 00:40:34,351 --> 00:40:35,227 वह क्या है? 498 00:40:36,103 --> 00:40:38,021 क्या वह मृत यात्री है? 499 00:40:43,068 --> 00:40:44,236 वह कौन है? 500 00:40:48,490 --> 00:40:49,992 आपको यह देखना चाहिए! 501 00:40:53,078 --> 00:40:54,872 नेल्सन की एक साथी है। 502 00:40:55,747 --> 00:40:56,957 वहाँ पॉज़ करना। 503 00:40:57,958 --> 00:40:59,501 क्या वह सुरंग वाली महिला है? 504 00:41:02,838 --> 00:41:05,883 वह महिला दुश्मन हो सकती है। हमें उसका पूरा विवरण दो। 505 00:41:06,592 --> 00:41:08,844 औसत कद, 30 से 40 तक की उम्र, ठीक से देखना मुश्किल है… 506 00:41:10,387 --> 00:41:11,722 रुकिए… 507 00:41:13,223 --> 00:41:14,725 कौन है वहाँ? 508 00:41:14,808 --> 00:41:15,809 उफ़। 509 00:41:16,393 --> 00:41:18,854 अपने हाथ ऊपर करो! अभी! 510 00:41:19,229 --> 00:41:20,898 वुल्फ़, क्या हो रहा है? 511 00:41:22,399 --> 00:41:25,110 गोली मत चलाना! नहीं तो मैं इसे मार डालूँगा। मत चलाना। 512 00:41:25,194 --> 00:41:27,112 कृपया मत चलाना। गोली मत चलाना! 513 00:41:27,196 --> 00:41:28,697 उसने उस महिला को मानव ढाल बनाया हुआ है। 514 00:41:29,281 --> 00:41:30,699 उसने उसे बंधक बना लिया है। 515 00:41:31,617 --> 00:41:32,868 उफ़। 516 00:41:34,953 --> 00:41:38,081 ऑटो। ऑटो, वह कमबख़्त ट्रेन लेकर आओ। तुरंत वह ट्रेन लेकर आओ। 517 00:41:39,082 --> 00:41:41,168 वुल्फ़, हमें उसकी साफ़ पहचान चाहिए! 518 00:41:44,379 --> 00:41:46,673 बालों की ऊँची चोटी… पार्का जैकेट… 519 00:41:47,508 --> 00:41:48,842 वह तो वही है! 520 00:41:49,259 --> 00:41:50,844 जिस महिला को नेल्सन ने बंधक बना रखा है… 521 00:41:50,928 --> 00:41:52,262 वह यही महिला है! 522 00:41:54,014 --> 00:41:55,557 मुझे कोई निर्णय चाहिए, अभी! 523 00:41:57,017 --> 00:41:58,685 अगर निशाना लग सकता है, तो गोली मार दो। 524 00:41:58,769 --> 00:42:00,604 - पर सैम… - गोली मार दो! 525 00:42:02,397 --> 00:42:03,607 अनुमति दी जाती है। 526 00:42:11,406 --> 00:42:14,701 मैं एक सदाचारी आदमी बनने की कोशिश करता हूँ 527 00:42:15,536 --> 00:42:18,247 ईश्वर से लगभग हर रोज़ बातें करता हूँ 528 00:42:19,748 --> 00:42:22,876 कभी-कभी यह दुनिया मेरे साथ ग़लत करती है 529 00:42:23,502 --> 00:42:26,630 मैं फिर भी सही रास्ते पर चलता हूँ रास्ता नहीं भटकूँगा 530 00:42:27,673 --> 00:42:31,844 जब मैं ग़ुस्से से उबलने लगता हूँ मेरे सीने में आग लग जाती है 531 00:42:31,927 --> 00:42:35,848 मैं एक आदमी हूँ, आदमी ही रहूँगा पर तुम वही नहीं रहोगे 532 00:42:35,931 --> 00:42:38,892 अगर तुम मेरे साथ सही नहीं करोगे 533 00:42:40,227 --> 00:42:42,855 मैं शायद तुम्हें मार ही डालूँ 534 00:42:43,856 --> 00:42:45,315 क्या यह पाप नहीं है 535 00:42:47,943 --> 00:42:50,320 क्या यह पाप नहीं है 536 00:42:53,115 --> 00:42:55,993 मैं अपने अंदर ताक़त ढूँढने की कोशिश करता हूँ 537 00:42:57,286 --> 00:43:00,247 ताकि अपनी आत्मा को भटकने से बचा पाऊँ 538 00:43:01,081 --> 00:43:04,877 मैं ग़ुस्से से उबलने लगता हूँ मेरे सीने में आग लग जाती है 539 00:43:04,960 --> 00:43:07,171 मैं एक आदमी हूँ, आदमी ही रहूँगा… 540 00:43:07,504 --> 00:43:09,506 उप-शीर्षक अनुवादक : मृणाल