1 00:00:30,030 --> 00:00:34,243 उत्तरपूर्वी ऑस्ट्रेलिया 2 00:02:47,251 --> 00:02:49,378 "गॉडज़िला" किरदार पर आधारित 3 00:02:57,678 --> 00:03:00,222 मॉनार्क : लेगसी ऑफ़ मॉन्सटर्स 4 00:03:23,996 --> 00:03:25,622 कॉल आ रही है रक्षा सचिव 5 00:03:28,917 --> 00:03:30,544 हाँ, मिस्टर सेक्रेटरी। 6 00:03:30,627 --> 00:03:32,671 हालात तेज़ी से बदल रहे हैं। 7 00:03:32,754 --> 00:03:35,299 तुम हमेशा से ही चीज़ों को कम करके बताने में माहिर रहे हो, है ना, रेडिक? 8 00:03:35,382 --> 00:03:39,595 देखो, 18 घंटे पहले इस टाइटन के ऑस्ट्रेलिया में उभर आने के बाद से, 9 00:03:39,678 --> 00:03:42,139 ऑस्ट्रेलियाई संसद यह माँग कर रही है कि अमेरिका 10 00:03:42,222 --> 00:03:44,808 परस्पर टाइटन रक्षा समझौते के तहत अपना वादा पूरा करे। 11 00:03:44,892 --> 00:03:46,185 सर, यह आप भी जानते हैं और मैं भी 12 00:03:46,268 --> 00:03:48,896 कि सैन्य विकल्प अपनाने में हमें ज़्यादा कामयाबी नहीं मिली है। 13 00:03:48,979 --> 00:03:50,814 हम उन पर अपनी हर चीज़ आज़मा चुके हैं। 14 00:03:50,898 --> 00:03:53,525 हर चीज़ तो नहीं। 15 00:03:54,860 --> 00:03:57,029 सर, बिकीनी एटॉल में एक बार हमने ऐसा किया था। 16 00:03:57,112 --> 00:04:00,532 देखो, कैसल ब्रावो के बाद से तकनीक काफ़ी उन्नत हो चुकी है। 17 00:04:00,616 --> 00:04:02,910 हम यह सुनियोजित ढंग से करेंगे। सीमित पैमाने पर। 18 00:04:02,993 --> 00:04:03,994 सीमित पैमाने पर? 19 00:04:04,077 --> 00:04:07,873 सर, उस विकल्प के नतीजे फिर भी हर मायने में वही रहेंगे। 20 00:04:07,956 --> 00:04:10,250 सबसे नज़दीकी आबादी वाला इलाक़ा कहाँ है? 21 00:04:14,004 --> 00:04:15,130 भू-भाग के लगभग 16 किलोमीटर अंदर। 22 00:04:15,214 --> 00:04:18,050 अभी मैं इस कोशिश में हूँ कि सबको वहाँ से निकालकर लगभग 500 किलोमीटर दूर भेज दिया जाए। 23 00:04:18,132 --> 00:04:19,426 ठीक है, तो जल्दी करो। 24 00:04:19,510 --> 00:04:20,802 हमारी सेना रास्ते में है। 25 00:04:20,886 --> 00:04:22,221 सर, मैं यह कहना चाहूँगा कि… 26 00:04:22,304 --> 00:04:24,598 नहीं। हमें एक मौक़ा मिला है, रेड। 27 00:04:24,681 --> 00:04:25,807 हम इसका इस्तेमाल करेंगे। 28 00:04:27,017 --> 00:04:28,769 हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है। 29 00:04:31,396 --> 00:04:32,397 जी, सर। 30 00:04:40,489 --> 00:04:42,741 हम जल्दी ही लैंडिंग करने वाले हैं। डेक ख़ाली करो, प्लीज़। 31 00:04:42,824 --> 00:04:44,451 ठीक है। डेक ख़ाली है। 32 00:05:09,101 --> 00:05:11,311 ठीक है। हम थोड़ा शांत रहेंगे। 33 00:05:11,395 --> 00:05:12,813 तुम्हें लगता है कि वह हम पर विश्वास करेंगे? 34 00:05:12,896 --> 00:05:15,232 इस बात पर कि तुम्हारा एक मॉन्स्टर से भावनात्मक जुड़ाव है? 35 00:05:15,315 --> 00:05:16,358 हम इसे मुख्य विषय नहीं बनाएँगे। 36 00:05:20,237 --> 00:05:21,446 हाँ, क्या हुआ? 37 00:05:24,199 --> 00:05:25,200 सर, 38 00:05:26,285 --> 00:05:28,829 हमारे साथ कुछ लोग जुड़े हैं, मुझे लगता है आपको उनसे बात करनी चाहिए। 39 00:05:31,456 --> 00:05:32,791 निदेशक बैरिस? 40 00:05:34,668 --> 00:05:36,253 आपका यहाँ स्वागत है। 41 00:05:37,963 --> 00:05:40,007 डॉ. रैंडा, मेरे आदमी हर जगह आपको ढूँढ रहे हैं, 42 00:05:40,090 --> 00:05:42,176 और आप सीधा यहाँ मेरे पास चली आईं। 43 00:05:42,259 --> 00:05:44,970 मुझे आप दोनों को सम्पत्ति प्रबंधन में भेज देना चाहिए। 44 00:05:45,053 --> 00:05:46,972 नहीं, मुझे लगता है कि आपको इनकी बात सुननी चाहिए, सर। 45 00:05:47,055 --> 00:05:48,515 - आपको ऐसा लगता है? - हाँ, बिल्कुल। 46 00:05:48,599 --> 00:05:49,975 हमें आपका बस थोड़ा सा समय चाहिए। 47 00:05:50,058 --> 00:05:53,228 हाँ, मेरे पास बिल्कुल समय नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक टाइटन आ गया है। 48 00:05:53,312 --> 00:05:55,063 वह आपकी सबसे बड़ी समस्या नहीं है। 49 00:05:55,814 --> 00:05:56,857 तो क्या है? 50 00:05:56,940 --> 00:05:57,941 ली शॉ। 51 00:05:58,025 --> 00:05:59,318 कर्नल शॉ का इससे क्या लेना-देना है? 52 00:05:59,401 --> 00:06:02,738 शॉ ने टाइटन से निपटने की अपनी एक अलग योजना बनाई है। 53 00:06:02,821 --> 00:06:05,949 मुझे पता है कि यह बात थोड़ी अजीब है, क्योंकि आम तौर पर वह सबके साथ मिलकर काम करते हैं। 54 00:06:06,033 --> 00:06:09,786 डॉ. सुज़ूकी के मुताबिक़, वह सघन गामा किरणों की तेज़ बौछार का इस्तेमाल करके 55 00:06:09,870 --> 00:06:11,538 एक दूसरे टाइटन को टाइटन एक्स के पास लाने वाला है। 56 00:06:12,164 --> 00:06:13,373 एक दूसरे टाइटन को? 57 00:06:17,169 --> 00:06:18,170 गॉडज़िला। 58 00:07:12,391 --> 00:07:13,392 हे, चार्ली। 59 00:07:14,184 --> 00:07:16,186 क्या वैश्विक नेटवर्क पर हमें कोई जानकारी मिल रही है? 60 00:07:16,270 --> 00:07:17,646 जी-टैस पर कुछ? 61 00:07:17,729 --> 00:07:20,691 जो हमें यहाँ दिख रहा है, उसके अलावा कोई भी टाइटन गतिविधि? 62 00:07:20,774 --> 00:07:21,775 नहीं, सर। 63 00:07:21,859 --> 00:07:25,153 हमारे सिस्टम में टाइटन एक्स के अलावा कुछ नहीं दिख रहा है। और कोई सिग्नल नहीं मिल रहा है। 64 00:07:25,237 --> 00:07:26,905 क्या वह वाक़ई ऐसा कर सकता है? 65 00:07:26,989 --> 00:07:28,490 क्या शॉ गॉडज़िला को बुला सकता है? 66 00:07:28,574 --> 00:07:30,450 मतलब, नहीं। मैं… यह… 67 00:07:30,534 --> 00:07:33,996 देखिए, डॉ. सेरीज़ावा ने कहा था कि गॉडज़िला मॉन्स्टर्स का राजा है। 68 00:07:34,079 --> 00:07:35,956 वह ऐसा कुछ नहीं करेगा जो वह नहीं करना चाहता। 69 00:07:36,039 --> 00:07:37,249 पर एक पूर्व उदाहरण मौजूद है। 70 00:07:37,332 --> 00:07:39,710 हमारा मानना है कि बिकीनी एटॉल पर गॉडज़िला 71 00:07:39,793 --> 00:07:42,421 कैसल ब्रावो हाइड्रोजन-बम से निकले रेडिएशन की वजह से आया था। 72 00:07:43,005 --> 00:07:46,425 ली के पास एक ऐसा उपकरण है जो उसी पैटर्न से ऊर्जा उत्पन्न कर सकता है। 73 00:07:47,009 --> 00:07:48,218 टाइटन को लुभाने का चारा। 74 00:08:02,482 --> 00:08:04,776 क्या टाइटन यहाँ आने के बाद अपनी जगह से हिला है? 75 00:08:04,860 --> 00:08:08,572 नहीं, पर हमारे सेंसर संकेत दे रहे हैं कि टाइटन एक्स के ऊर्जा उत्सर्जन का स्तर बढ़ा हुआ है। 76 00:08:08,655 --> 00:08:11,575 उसके तट पर आने के बाद से ये रीडिंग लगातार बढ़ती जा रही हैं। 77 00:08:11,658 --> 00:08:13,368 लेकिन क्या तुम्हें पता है कि इसका क्या मतलब है? 78 00:08:13,452 --> 00:08:15,704 ऊर्जा में ऐसी बढ़ोतरी तभी देखने को मिलती है 79 00:08:15,787 --> 00:08:18,373 जब गॉडज़िला किसी हमले के लिए तैयार हो रहा होता है, तो… 80 00:08:18,457 --> 00:08:19,458 यह आदर्श स्थिति नहीं है। 81 00:08:19,541 --> 00:08:22,878 क्या उसके ऊर्जा उत्सर्जन के बढ़ने की कोई और वजह भी हो सकती है? 82 00:08:22,961 --> 00:08:25,088 क्या हमें और कोई आक्रामक हरकत दिखी है? 83 00:08:25,172 --> 00:08:27,090 उसका तट पर डेरा जमाकर बैठ जाना 84 00:08:27,174 --> 00:08:29,593 पहले ही आक्रामक व्यवहार समझा जा रहा है। 85 00:08:29,676 --> 00:08:32,054 और अगर हमने इंतज़ार किया, तो हो सकता है बहुत देर हो जाए। 86 00:08:32,136 --> 00:08:33,514 बहुत देर हो जाए? 87 00:08:34,890 --> 00:08:36,683 रक्षा सचिव ने क्या कहा? 88 00:08:43,232 --> 00:08:47,110 परमाणु वॉरहेड वाली टॉमाहॉक क्रूस मिसाइलों से लैस 20 जहाज़ों का बेड़ा 89 00:08:47,194 --> 00:08:49,154 इस समय हमारी तरफ़ आ रहा है। 90 00:08:49,238 --> 00:08:51,865 - परमाणु? - हम आख़िर क्या सो… 91 00:08:52,366 --> 00:08:56,578 आपको एहसास है कि पिछली बार जब हमने यह खेल खेला था, तब यह उस तट पर ख़ुद मौजूद थीं? 92 00:08:56,662 --> 00:08:58,747 उसका क्या नतीजा रहा था? 93 00:08:58,830 --> 00:09:00,874 वे तीन घंटे से भी कम समय में यहाँ पहुँच जाएँगे। 94 00:09:02,918 --> 00:09:04,837 फिर हमारे पास तीन घंटे हैं। 95 00:09:05,420 --> 00:09:06,630 क्या करने के लिए? 96 00:09:07,339 --> 00:09:09,132 मेरे पति की रीसर्च के अनुसार, 97 00:09:09,216 --> 00:09:13,178 टाइटन एक्स सदियों से दुनिया भर में एक ही रास्ते से आता-जाता रहा है, और ऐसा कोई सबूत दर्ज नहीं है 98 00:09:13,262 --> 00:09:15,222 कि उसने किसी पर हमला किया हो। 99 00:09:15,305 --> 00:09:18,892 जब तक कि सैंटा सोलेदाद में एपैक्स ने हस्तक्षेप करके उसे उसके निर्धारित रास्ते से विचलित नहीं कर दिया। 100 00:09:18,976 --> 00:09:22,312 यह पता लगाना कि टाइटन अपने रास्ते से क्यों भटका है और उसे वापस उसके सही रास्ते पर ले जाना, 101 00:09:22,396 --> 00:09:25,357 किसी परमाणु हथियार की अपेक्षा एक और टाइटन हमले को टालने का कहीं अधिक प्रभावी उपाय है। 102 00:09:25,440 --> 00:09:28,986 ज़रा रुकिए। रुकिए, मैं अच्छी तरह समझ लेता हूँ कि आप क्या कह रही हैं। आप… 103 00:09:29,069 --> 00:09:30,320 आप टाइटन को बचाना चाहती हैं? 104 00:09:30,404 --> 00:09:32,865 उसे हमारी मदद की ज़रूरत है। 105 00:09:34,366 --> 00:09:37,995 मुझे लगता है कि मैं उसे तट से हटाकर वापस उसके निर्धारित रास्ते पर लौटा सकती हूँ। 106 00:09:44,668 --> 00:09:48,088 मॉनार्क आठ-नौ लैंड करने वाला है। केन्तारो रैंडा आ रहे हैं। 107 00:09:53,927 --> 00:09:55,179 हे! हे। 108 00:09:55,762 --> 00:09:57,347 केट और केको यहीं हैं। 109 00:09:57,431 --> 00:09:59,183 वे बैरिस से बात कर रही हैं। 110 00:09:59,266 --> 00:10:00,267 जानता हूँ। 111 00:10:01,143 --> 00:10:02,811 तुम थाईलैंड के बारे में बात करना चाहते हो? 112 00:10:05,147 --> 00:10:06,315 उसके बारे में क्या बात करनी है? 113 00:10:06,982 --> 00:10:10,360 पता नहीं। तुम अचानक थाईलैंड चले गए, 114 00:10:11,153 --> 00:10:13,238 और, क्या, तुम वहाँ अकेले घूम रहे थे? 115 00:10:16,283 --> 00:10:17,492 उसका नाम इज़ाबेल है। 116 00:10:20,287 --> 00:10:21,872 ठीक है, इज़ाबेल कौन है? क्या मुझे पता होना… 117 00:10:21,955 --> 00:10:23,290 इज़ाबेल सीमन्स। 118 00:10:24,875 --> 00:10:25,876 तुम यह क्या… 119 00:10:26,460 --> 00:10:29,755 क्या? तुम्हारा मतलब है कि तुम इज़ाबेल सीमन्स के साथ थाईलैंड गए थे? 120 00:10:30,255 --> 00:10:31,673 तुम मुझे नहीं बताने वाले हो? 121 00:10:31,757 --> 00:10:33,634 वॉल्टर सीमन्स की बेटी? 122 00:10:33,717 --> 00:10:35,969 जो एपैक्स साइबरनेटिक्स का संस्थापक है। 123 00:10:36,053 --> 00:10:37,095 हाँ। 124 00:10:37,179 --> 00:10:40,224 क्योंकि मुझे पता था कि तुम यह सोचोगी कि इसका एपैक्स से कुछ न कुछ सम्बन्ध है। 125 00:10:40,307 --> 00:10:41,433 हाँ, क्या सम्बन्ध नहीं है? 126 00:10:41,517 --> 00:10:42,518 नहीं। 127 00:10:43,644 --> 00:10:44,686 वह इतनी बुरी नहीं है। 128 00:10:44,770 --> 00:10:47,481 असल में वह एपैक्स से उतनी ही नफ़रत करती है, जितनी कि हम। 129 00:10:51,026 --> 00:10:52,277 इस बात को छोड़ दो, ठीक है? 130 00:10:52,361 --> 00:10:54,238 मैं बस उससे मिलने गया था। इससे ज़्यादा कुछ नहीं। 131 00:11:00,786 --> 00:11:02,079 उसे हमारी मदद की ज़रूरत है? 132 00:11:02,162 --> 00:11:04,581 और तुम्हें यह कैसे पता? क्या? क्या तुमने उससे बात की? 133 00:11:04,665 --> 00:11:06,458 मैं यह नहीं समझा सकती, पर यह… 134 00:11:06,542 --> 00:11:07,626 यह एक एहसास है। 135 00:11:07,709 --> 00:11:09,169 - एहसास? - हाँ। 136 00:11:09,253 --> 00:11:12,005 केट को पता था कि टाइटन रास्ता भटक गया है, और वह भी हमें यह पता चलने से पहले 137 00:11:12,089 --> 00:11:14,508 कि वह अपने निर्धारित रास्ते से हट चुका है, 138 00:11:14,591 --> 00:11:17,386 यहाँ तक कि मॉनार्क को उसके गुम होने का पता चलने से भी पहले। 139 00:11:17,469 --> 00:11:20,138 और मैं इस डेटा को ख़ारिज नहीं कर सकती। 140 00:11:20,222 --> 00:11:22,683 ठीक है, सुनिए। हमारे पास ख़तरे की जानकारी है। 141 00:11:22,766 --> 00:11:24,226 हमें यह पता है कि वह कहाँ है। 142 00:11:24,726 --> 00:11:26,520 आख़िरकार हमें उससे निपटने का मौक़ा मिला है, 143 00:11:26,603 --> 00:11:30,649 और आप चाहती हैं कि हम इस एहसास के आधार पर अपने हथियार रोक लें कि उसे हमारी मदद की ज़रूरत है। 144 00:11:30,732 --> 00:11:33,068 मॉनार्क ने हमेशा कभी न हल हो सकने वाली समस्याओं के 145 00:11:33,151 --> 00:11:36,405 नामुमकिन लगने वाले समाधान ढूँढने की कोशिश की है। 146 00:11:37,155 --> 00:11:40,117 ऐसा लग रहा है कि हमारे सामने एक बिल्कुल वैसी ही समस्या खड़ी है। 147 00:11:40,909 --> 00:11:42,953 आपने कहा था कि हमारे पास तीन घंटे हैं। 148 00:11:43,036 --> 00:11:44,997 आप बस रैंडा परिवार के ऐसे दो लोगों को दाँव पर लगा रहे हैं 149 00:11:45,080 --> 00:11:47,249 जिन्हें आप वैसे भी सम्पत्ति प्रबंधन में भेज देना चाहते थे। 150 00:11:47,332 --> 00:11:49,126 आपने कहा था कि आपको जवाब चाहिए। 151 00:11:49,209 --> 00:11:53,589 आपने कहा था कि इस स्थिति में बहुत सारी चीज़ें "अज्ञात" हैं। 152 00:11:53,672 --> 00:11:55,674 शायद ये लोग हमारी मदद कर सकते हैं। 153 00:11:55,757 --> 00:11:59,469 केट को कम से कम एक कोशिश तो करने दीजिए कि वह टाइटन को वापस उसके निर्धारित रास्ते पर ले जा सके। 154 00:11:59,553 --> 00:12:02,306 या हो सकता है कि ये हालात को और बिगाड़ दें। 155 00:12:02,389 --> 00:12:03,974 क्या आपने यह सोचा है? 156 00:12:06,935 --> 00:12:09,646 "रैंडा परिवार के दो लोगों का दाँव।" उम्मीद है तुम इसके लिए तैयार हो। 157 00:12:09,730 --> 00:12:11,773 हम तुम्हें तट पर पहुँचाने के लिए हेलिकॉप्टर तैयार कर रहे हैं। 158 00:12:11,857 --> 00:12:14,401 तैयारी में लगभग 20 मिनट लगेंगे, क़रीब आधे घंटे की उड़ान है, 159 00:12:14,484 --> 00:12:16,486 और ज़मीन पर पहुँचने के बाद तुम्हारे पास दो घंटे से भी ज़्यादा होंगे। 160 00:12:20,741 --> 00:12:21,992 हे। 161 00:12:25,370 --> 00:12:26,413 हैलो। 162 00:12:32,294 --> 00:12:33,462 प्यार बाँट लो। 163 00:12:33,545 --> 00:12:35,005 ठीक है, चलो, तैयार हो जाओ। 164 00:12:35,088 --> 00:12:36,548 हेलिकॉप्टर 20 मिनट में निकलेगा। 165 00:12:36,632 --> 00:12:37,925 तुम्हें देखकर अच्छा लग रहा है। 166 00:13:12,376 --> 00:13:13,460 केन्तारो? 167 00:13:15,838 --> 00:13:17,130 क्या तुम सुन रहे हो? 168 00:13:18,048 --> 00:13:19,132 मैं यहीं हूँ। 169 00:13:39,945 --> 00:13:41,572 आ जा मैदान में, बच्चे! 170 00:14:08,932 --> 00:14:10,684 केन्तारो, क्या हम बात कर सकते हैं? 171 00:14:11,768 --> 00:14:12,769 ज़रूर। 172 00:14:14,897 --> 00:14:16,565 अंतिम संस्कार पर तुमने जो कहा… 173 00:14:18,275 --> 00:14:20,777 अगर तुम मुझसे नाराज़ हो तो कोई बात नहीं। 174 00:14:21,987 --> 00:14:24,489 - मैं ठीक हूँ। - या सैंटा सोलेदाद में जो हुआ, उसे लेकर ग़ुस्सा हो। 175 00:14:24,573 --> 00:14:26,408 केट, मैं ठीक हूँ। 176 00:14:32,873 --> 00:14:33,874 मुझे बस… 177 00:14:35,125 --> 00:14:37,419 मुझे बस कभी-कभी डैड के सपने आते हैं। 178 00:14:38,795 --> 00:14:39,880 अच्छे सपने। 179 00:14:40,839 --> 00:14:41,840 नहीं। 180 00:14:46,303 --> 00:14:47,804 तुम्हें यह करने की ज़रूरत नहीं है। 181 00:14:47,888 --> 00:14:49,806 हमारे साथ आकर टाइटन को देखने की। 182 00:14:49,890 --> 00:14:51,225 ऐसा मत कहो। 183 00:14:51,934 --> 00:14:52,935 क्या? 184 00:14:53,018 --> 00:14:55,145 यह मत कहो कि यह मेरा भी मिशन नहीं है। 185 00:14:56,980 --> 00:14:59,024 हमें टाइटन एक्स को रोकना होगा, ताकि वह कोई और जान न ले सके, 186 00:14:59,107 --> 00:15:00,859 जिसका मतलब है उसे यहाँ से दूर ले जाना। 187 00:15:02,110 --> 00:15:03,362 यह उसे बचाना ही है। 188 00:15:04,112 --> 00:15:05,113 जो भी है। 189 00:15:19,795 --> 00:15:20,838 चलो, चलो। 190 00:15:29,429 --> 00:15:30,430 चलो। 191 00:15:34,142 --> 00:15:35,519 आप उड़ान भर सकते हैं। 192 00:15:35,602 --> 00:15:37,020 ठीक है। 193 00:15:59,168 --> 00:16:00,878 मुझे हॉलैंड से बात करनी होगी। 194 00:16:04,381 --> 00:16:05,632 एपैक्स कुछ करने वाला है। 195 00:16:08,552 --> 00:16:11,221 टोक्यो में इज़ाबेल सीमन्स ने केन्तारो से सम्पर्क किया। 196 00:16:12,681 --> 00:16:14,641 और केन्तारो कह रहा है कि कोई बात नहीं है। 197 00:16:15,559 --> 00:16:18,437 वह अभी-अभी थाईलैंड में इज़ाबेल से मिलकर लौटा है। 198 00:16:19,897 --> 00:16:20,898 तुम्हें केन्तारो पर भरोसा नहीं है? 199 00:16:20,981 --> 00:16:21,982 नहीं। मुझे… 200 00:16:23,483 --> 00:16:24,818 मुझे सीमन्स परिवार पर भरोसा नहीं है। 201 00:16:31,033 --> 00:16:33,243 जो उसके साथ हुआ, मैं उस बारे में सोचती रहती हूँ। वह… 202 00:16:34,786 --> 00:16:36,121 हर दिन, हर सेकंड। 203 00:16:39,374 --> 00:16:43,962 टिम, मैं हाथ पर हाथ रखकर कुछ और बुरा होने का इंतज़ार नहीं कर सकती। 204 00:16:46,215 --> 00:16:49,510 पता है, हिरोशी कहता था, 205 00:16:50,219 --> 00:16:54,973 "हम मॉन्स्टर उद्योग में हैं, तो किसी भी ग़लती का बड़ा ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।" 206 00:16:58,560 --> 00:16:59,686 लेकिन आप पीछे नहीं हटते। 207 00:17:00,562 --> 00:17:04,398 आप अपनी ग़लतियों से सीखते हैं और बेहतर करते हैं। 208 00:17:07,986 --> 00:17:08,987 ज़रूर। 209 00:17:09,988 --> 00:17:10,989 हे। 210 00:17:11,740 --> 00:17:12,741 बिल्कुल। 211 00:17:14,701 --> 00:17:17,412 अगर तुम्हें लगता है कि कोई ख़तरा है, 212 00:17:18,955 --> 00:17:20,290 तो तुम्हें उसका पता लगाना चाहिए। 213 00:17:24,627 --> 00:17:25,628 यहाँ मैं सम्भाल लूँगा। 214 00:17:32,594 --> 00:17:34,763 निकलने की तैयारी करो। मैं इंतज़ाम करता हूँ। 215 00:17:40,269 --> 00:17:42,062 आउटपोस्ट 18 के लिए मॉनार्क पाँच-पाँच का संदेश। 216 00:17:43,021 --> 00:17:44,690 अब हम टाइटन एक्स के नज़दीक जा रहे हैं। 217 00:17:44,773 --> 00:17:46,650 हमें लैंडिंग साइट दिख रही है। 218 00:17:47,401 --> 00:17:48,402 ठीक है। 219 00:17:48,944 --> 00:17:50,571 देखो, वह कितना बड़ा है। 220 00:18:29,902 --> 00:18:30,903 कमबख़्त? 221 00:18:35,657 --> 00:18:36,658 क्या हुआ? 222 00:18:38,577 --> 00:18:39,995 - वहाँ। - बाईं तरफ़ पक्षी हैं! 223 00:18:44,875 --> 00:18:46,084 - आपातकाल! - हम नीचे जा रहे हैं! 224 00:18:54,843 --> 00:18:55,844 भगवान। 225 00:19:03,393 --> 00:19:05,062 क्या वे ठीक हैं? क्या वे ज़मीन पर हैं? 226 00:19:05,145 --> 00:19:06,730 मॉनार्क पाँच-पाँच, क्या आप सुन रहे हैं? 227 00:19:10,776 --> 00:19:13,153 मॉनार्क पाँच-पाँच, जवाब दीजिए। 228 00:19:13,946 --> 00:19:16,031 मॉनार्क पाँच-पाँच, जवाब दीजिए। 229 00:19:16,114 --> 00:19:18,200 कोई सिग्नल नहीं 230 00:19:18,283 --> 00:19:20,369 मैं मॉनार्क पाँच-पाँच से बोल रहा हूँ। 231 00:19:20,452 --> 00:19:22,162 लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया है। 232 00:19:22,246 --> 00:19:25,457 लोकेशन है… हमें यहाँ से तुरंत निकाल… 233 00:19:26,583 --> 00:19:29,044 ठीक है, पाँच-पाँच। मदद भेजी जा रही है। 234 00:19:29,628 --> 00:19:32,589 ठीक है, हे, सुनो। अब उनसे फिर सम्पर्क मत टूटने देना। 235 00:19:32,673 --> 00:19:34,299 - समझ गईं? - हाँ। 236 00:19:34,383 --> 00:19:35,384 शाबाश। 237 00:19:37,845 --> 00:19:39,638 मॉनार्क पाँच-पाँच पर सवार लोगों को तुरंत निकाला जाए। 238 00:19:41,849 --> 00:19:46,478 दक्षिण प्रशांत महासागर में किसी जगह 239 00:20:35,360 --> 00:20:36,361 के! 240 00:20:37,863 --> 00:20:38,864 ली! 241 00:20:41,575 --> 00:20:44,453 भगवान! कमबख़्त यह क्या? 242 00:20:46,538 --> 00:20:47,706 तुम ठीक तो हो? 243 00:20:48,749 --> 00:20:51,001 मैं ठीक हूँ। मैं ठीक हूँ। 244 00:20:51,585 --> 00:20:53,253 बाक़ी लोग कैसे हैं? हे। 245 00:20:57,257 --> 00:20:58,425 वे ठीक हैं। 246 00:20:58,926 --> 00:21:01,094 मुझे नहीं पता था कि वह तुम हो। मैं बस… 247 00:21:01,929 --> 00:21:02,930 धत्। 248 00:21:03,472 --> 00:21:04,473 मैं… 249 00:21:05,849 --> 00:21:06,850 क्यों? 250 00:21:10,479 --> 00:21:13,607 क्यों… तुम यहाँ क्या कर रही हो, के? 251 00:21:16,276 --> 00:21:17,945 तुम यहाँ क्या कर रहे हो, ली? 252 00:21:23,033 --> 00:21:24,660 मुझे ब्रेंडा हॉलैंड से मिलना है। 253 00:21:24,743 --> 00:21:26,745 हॉल में आगे जाइए। दाईं तरफ़ पहला कमरा। 254 00:21:33,627 --> 00:21:38,882 मॉनार्क सम्पत्ति प्रबंधन अज्ञात जगह 255 00:21:56,441 --> 00:21:57,609 यह तो पहले भी हो चुका है। 256 00:21:58,735 --> 00:21:59,903 तुमने जल्दी तरक्की कर ली। 257 00:22:01,321 --> 00:22:05,826 मॉनार्क में ऊँचे पद तक पहुँचने के लिए तुम्हें, कितने, दो दिन लगे? 258 00:22:06,535 --> 00:22:09,246 नहीं। उन्होंने बस मुझे यहाँ आकर तुमसे बात करने की मंज़ूरी दी है। 259 00:22:13,458 --> 00:22:14,501 तुम ठीक हो? 260 00:22:16,420 --> 00:22:17,421 हाँ, मैं ठीक हूँ। 261 00:22:19,631 --> 00:22:20,632 तुम ठीक हो? 262 00:22:24,136 --> 00:22:25,137 मैं क्या मदद कर सकती हूँ? 263 00:22:27,931 --> 00:22:31,059 मैं तुम्हारा बयान पढ़ रही थी। 264 00:22:31,935 --> 00:22:35,606 मैंने देखा कि तुमने बयान दिया है कि तुमने एपैक्स के नियमों का उल्लंघन किया। 265 00:22:39,318 --> 00:22:40,777 ब्रेंडा, तुम झूठ क्यों बोल रही हो? 266 00:22:41,945 --> 00:22:45,866 यह सुनिश्चित करना मेरा काम है कि मॉनार्क के पास उसकी ज़रूरत की सारी जानकारी हो, 267 00:22:46,575 --> 00:22:50,537 ताकि वे सैंटा सोलेदाद में हुई घटनाओं का आकलन कर सकें। 268 00:22:51,830 --> 00:22:54,082 - मैं बस उनका सहयोग कर रही हूँ। - रहने दो। 269 00:22:54,750 --> 00:22:58,003 मैं भी कभी एक ऐसे ही कमरे में थी। और मैंने भी झूठ बोले थे। 270 00:22:59,129 --> 00:23:01,715 क्योंकि मुझे डर था कि अगर मैंने सच बोला तो क्या होगा। 271 00:23:02,758 --> 00:23:03,967 क्या तुम भी इसी बात से डरी हुई हो? 272 00:23:04,593 --> 00:23:08,138 क्या तुम्हारी भव्य विदाई के लिए उन्होंने यही शर्त रखी है? 273 00:23:08,222 --> 00:23:09,806 तुम सही थीं, कोरा। 274 00:23:11,350 --> 00:23:12,351 मैंने हद पार कर दी थी। 275 00:23:13,185 --> 00:23:15,771 मेरी महत्वाकांक्षा मुझ पर हावी हो गई, 276 00:23:15,854 --> 00:23:19,441 और सैंटा सोलेदाद में जो हुआ, उसकी ज़िम्मेदार मैं हूँ। 277 00:23:19,525 --> 00:23:21,276 उसकी ज़िम्मेदारी सिर्फ़ तुम पर नहीं है। 278 00:23:21,360 --> 00:23:24,112 मैं अपने किए के लिए जवाबदेह हूँ, कोरा। 279 00:23:28,450 --> 00:23:29,993 क्या हमें थोड़ा पानी मिल सकता है, प्लीज़? 280 00:23:32,246 --> 00:23:33,705 टंकी से नहीं। शुक्रिया। 281 00:23:38,502 --> 00:23:41,171 प्लीज़ इस मामले को ख़त्म हो जाने दो। 282 00:23:41,255 --> 00:23:44,800 वॉल्टर सीमन्स की बेटी को केन्तारो रैंडा से क्या चाहिए? 283 00:23:54,601 --> 00:23:55,727 यह हिलडुल नहीं रहा है। 284 00:23:58,272 --> 00:24:01,733 मैं बस कह रहा हूँ कि तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए। 285 00:24:03,068 --> 00:24:04,319 क्यों? 286 00:24:04,403 --> 00:24:06,864 क्योंकि चारा डाला जा चुका है। 287 00:24:06,947 --> 00:24:08,115 तुम्हें निकालने के लिए मदद आ रही है? 288 00:24:08,198 --> 00:24:10,200 वे एक और हेलिकॉप्टर भेजने की कोशिश कर रहे हैं। 289 00:24:10,284 --> 00:24:12,744 उम्मीद करो कि गॉडज़िला के आने से पहले वे यहाँ आ जाएँ। 290 00:24:12,828 --> 00:24:15,455 टाइटन से निपटने के और भी रास्ते होंगे, ली। 291 00:24:15,539 --> 00:24:18,000 मुझे यक़ीन है कि और भी रास्ते हैं, के। लेकिन अभी मैं गॉडज़िला को आज़माऊँगा। 292 00:24:18,584 --> 00:24:20,961 नौसैनिक बेड़े के आने में अभी भी समय है, है ना? 293 00:24:21,044 --> 00:24:22,462 - सही कहा। - नौसैनिक बेड़ा? 294 00:24:23,046 --> 00:24:24,339 हाँ, ली। 295 00:24:24,423 --> 00:24:27,509 अमेरिकी सेना ने भी टाइटन को नष्ट करने की योजना बनाई है, 296 00:24:27,593 --> 00:24:30,762 और उनके यहाँ आने से पहले, केट और मैं वह करने वाले हैं जो हम यहाँ करने आए थे। 297 00:24:30,846 --> 00:24:32,973 मॉनार्क के लोगों से फ़ोन पर बात करो और उनसे कहो 298 00:24:33,056 --> 00:24:35,642 कि वे उस बेड़े को यहाँ आने से रोक दें, क्योंकि जब गॉडज़िला यहाँ आएगा, 299 00:24:35,726 --> 00:24:39,938 तो टाइटन को नष्ट करने की उनकी जो भी योजना है, वह कारगर नहीं होगी, और यहाँ तो दो टाइटन्स होंगे। 300 00:24:40,022 --> 00:24:41,023 शुक्रिया। 301 00:24:42,524 --> 00:24:46,862 और तुम और केट आख़िर क्या करने की योजना बना रहे हो? 302 00:24:47,946 --> 00:24:50,282 हम टाइटन एक्स को वापस उसके निर्धारित रास्ते पर ले जाने की कोशिश करेंगे। 303 00:24:50,365 --> 00:24:52,034 वही बात। टाइटन को बचाने की कोशिश करोगे। 304 00:24:52,117 --> 00:24:53,952 जो तुम करने की कोशिश कर रहे हो, वह बेहतर है? 305 00:24:54,036 --> 00:24:58,081 देखो, के, यह 1950 का दशक नहीं है। दुनिया बदल चुकी है। 306 00:24:58,165 --> 00:25:02,336 जी-डे के बाद टाइटन्स के साथ इंसानों का रिश्ता हमेशा के लिए बदल गया। 307 00:25:02,920 --> 00:25:03,962 तुम बस उसे देख नहीं पाईं। 308 00:25:04,046 --> 00:25:05,214 मैंने तो वह देखा था। 309 00:25:06,507 --> 00:25:09,676 मैं जी-डे पर यहीं मौजूद थी। मैंने अपने लोगों को खोया है। 310 00:25:11,553 --> 00:25:13,055 उस टाइटन ने तुम्हारे पिता को मार डाला… 311 00:25:13,764 --> 00:25:14,765 और तुम्हारे बेटे को। 312 00:25:15,349 --> 00:25:18,810 तो मैं तुमसे विनती कर रहा हूँ कि तुम प्लीज़ इस तट से, जितना मुमकिन हो 313 00:25:18,894 --> 00:25:22,314 उतना दूर चली जाओ, इससे पहले कि वह टाइटन या गॉडज़िला तुम्हें मार दे। 314 00:25:26,944 --> 00:25:29,029 मैं गाड़ी में सब लोगों का इंतज़ार करूँगा। 315 00:25:37,955 --> 00:25:39,831 अगर केट जाना चाहती है, तो उसे जाना चाहिए। 316 00:25:40,999 --> 00:25:42,459 उसे कम से कम कोशिश तो करनी चाहिए। 317 00:25:43,210 --> 00:25:45,337 इससे पहले कि बेड़ा या गॉडज़िला यहाँ आए। 318 00:25:51,510 --> 00:25:52,511 तुम यह कर सकती हो। 319 00:25:53,220 --> 00:25:54,221 जाओ। 320 00:25:55,931 --> 00:25:57,683 मैं उस पर नज़र रखूँगा। 321 00:26:00,143 --> 00:26:02,312 जाओ, आगे बढ़ो। मैं ली का ध्यान भटकाती हूँ। 322 00:26:22,124 --> 00:26:23,375 यह कब हुआ? 323 00:26:24,293 --> 00:26:26,044 हिरोशी के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद। 324 00:26:26,128 --> 00:26:27,421 शुक्रिया। 325 00:26:27,504 --> 00:26:32,593 बहुत अच्छा लगा कि इज़ाबेल ने सम्पर्क करके अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। 326 00:26:33,093 --> 00:26:34,094 चुप करो। 327 00:26:34,928 --> 00:26:36,346 उसे केन्तारो से क्या चाहिए? 328 00:26:36,430 --> 00:26:38,515 एपैक्स से उसका कोई लेना-देना नहीं है। 329 00:26:38,599 --> 00:26:40,517 मुझे पता है कि तुम जानती हो। वे क्या कर रहे हैं? 330 00:26:40,601 --> 00:26:42,269 वॉल्टर सीमन्स ने हार नहीं मानी है। 331 00:26:42,352 --> 00:26:45,939 जब मैं तुमसे पहली बार मिली थी, मैंने तुम्हें हल्के में ले लिया। 332 00:26:46,565 --> 00:26:50,068 मुझे लगा कि मैं जानती हूँ कि तुमने एईटी में आने का फ़ैसला क्यों किया। 333 00:26:51,320 --> 00:26:54,781 मैं ग़लत थी और मैंने उसकी क़ीमत चुकाई। 334 00:26:55,449 --> 00:26:57,117 हाँ, मुझे भी क़ीमत चुकानी पड़ी। 335 00:26:57,201 --> 00:26:58,202 हाँ। 336 00:26:58,952 --> 00:27:01,955 क्योंकि तुमने मान लिया कि तुम एईटी को समझती हो। 337 00:27:02,039 --> 00:27:03,457 और तुम ग़लत थीं। 338 00:27:03,540 --> 00:27:08,003 ठीक है। आज मुझे बस याद दिलाओ कि मैंने क्या-क्या ग़लतियाँ की हैं, ठीक है। 339 00:27:08,670 --> 00:27:12,799 मॉनार्क की इंटेलिजेंस टीम के साथ मेरी एक और मुलाक़ात बाक़ी है, 340 00:27:12,883 --> 00:27:14,301 तो मुमकिन है… 341 00:27:15,719 --> 00:27:17,638 यह हमारी आख़िरी बातचीत हो। 342 00:27:19,723 --> 00:27:22,601 मैं तुम्हें शुभकामनाएँ देती हूँ, कोरा। 343 00:27:25,562 --> 00:27:26,772 हमारी बात हो चुकी है। 344 00:28:36,717 --> 00:28:37,718 केट! 345 00:28:38,510 --> 00:28:39,511 मैं ठीक हूँ। 346 00:28:51,148 --> 00:28:52,566 हे, तुम्हें यह करने की ज़रूरत नहीं है। 347 00:28:55,652 --> 00:28:56,653 ज़रूरत है। 348 00:29:10,459 --> 00:29:11,543 ली! 349 00:29:13,754 --> 00:29:14,755 क्या वे आ रहे हैं? 350 00:29:18,800 --> 00:29:20,511 हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए। 351 00:29:21,762 --> 00:29:23,180 हम दोनों का लक्ष्य एक ही है। 352 00:29:24,473 --> 00:29:26,141 लेकिन ऐसा नहीं है। 353 00:29:26,225 --> 00:29:28,977 कम से कम जो मैं कर रहा हूँ, वह प्राकृतिक नियमों के अनुकूल है। 354 00:29:29,061 --> 00:29:30,187 टाइटन्स की प्रवृत्ति यही होती है। 355 00:29:30,270 --> 00:29:31,897 तुम टाइटन्स की प्रवृत्ति समझते हो? 356 00:29:32,814 --> 00:29:34,358 कोई नहीं समझता, ली। 357 00:29:34,441 --> 00:29:38,570 बिली के नक्शे को बनाए हुए 60 साल बीत चुके हैं और हमने सिर्फ़ अपने हथियारों में बढ़ोतरी की है। 358 00:29:40,364 --> 00:29:43,242 इंसानों को बचाने के लिए हमें उन्हें समझना होगा। 359 00:29:43,909 --> 00:29:46,328 मुझे बस एक ठोस तथ्य दो, 360 00:29:46,411 --> 00:29:48,872 कोई भी ऐसी जानकारी जो तुम्हारे पास हो, जिसके ज़रिए तुम यह बात 361 00:29:48,956 --> 00:29:50,832 पूरे यक़ीन से कह सकती हो, के। सिर्फ़ एक। 362 00:29:52,793 --> 00:29:53,794 मैं नहीं कह सकती। 363 00:29:57,923 --> 00:30:01,885 मैं बस इतना जानती हूँ कि हमें टाइटन एक्स को वापस उसके निर्धारित रास्ते पर लेकर जाना होगा, 364 00:30:01,969 --> 00:30:03,470 वरना लोग मरते रहेंगे। 365 00:30:06,473 --> 00:30:07,599 क्या यह काफ़ी नहीं है? 366 00:30:07,683 --> 00:30:09,017 नहीं। 367 00:30:09,101 --> 00:30:12,396 नहीं, ख़ासकर तब तो नहीं जब तुमने ख़ुद को, केट और केन्तारो को ख़तरे में डाल दिया है। 368 00:30:13,146 --> 00:30:14,898 किसी भी टाइटन की ज़िंदगी इतनी ज़रूरी नहीं है। 369 00:30:17,067 --> 00:30:20,320 क्या तुम्हें अपने तरीक़ों पर इतना यक़ीन है कि तुम इतना जोखिम उठा रहे हो? 370 00:30:20,404 --> 00:30:23,282 जोखिम मैं उठा रहा हूँ, के। यहाँ सिर्फ़ मैं ख़तरे में हूँ। 371 00:30:23,365 --> 00:30:25,367 लेकिन अब तुमने हम सबको गोजिरा के रास्ते में खड़ा कर दिया है। 372 00:30:25,450 --> 00:30:26,743 नहीं, नहीं, नहीं। यह तुमने किया है। 373 00:30:26,827 --> 00:30:28,662 मैं यहाँ अकेले ही रहने वाला था। 374 00:30:28,745 --> 00:30:32,624 सिर्फ़ गॉडज़िला, टाइटन और मैं। और कोई भी आसपास नहीं। कुछ भी नहीं! 375 00:30:34,001 --> 00:30:35,836 तुम्हें यहाँ नहीं होना था, के। 376 00:30:39,089 --> 00:30:40,757 मुझे कहाँ होना चाहिए, ली? 377 00:30:40,841 --> 00:30:42,426 कहीं भी, लेकिन यहाँ नहीं। 378 00:31:21,882 --> 00:31:22,883 हे भगवान। 379 00:31:25,636 --> 00:31:26,762 वह क्या है? 380 00:31:34,061 --> 00:31:35,187 वह एक घोंसला है। 381 00:31:40,776 --> 00:31:41,902 हे भगवान। 382 00:31:42,986 --> 00:31:44,154 यह यहाँ इस वजह से आया है! 383 00:31:45,697 --> 00:31:46,698 वह एक अंडा है। 384 00:31:47,908 --> 00:31:49,785 टाइटन ने घोंसला बनाया है। 385 00:32:06,885 --> 00:32:08,095 हैलो? 386 00:32:08,178 --> 00:32:09,721 समय निकलता जा रहा है, केन्तारो। 387 00:32:10,264 --> 00:32:11,974 हमने तुम्हारी लोकेशन चिह्नित कर ली है। 388 00:32:12,558 --> 00:32:14,142 एक पूरी टीम इंतज़ार कर रही है। 389 00:32:14,685 --> 00:32:16,353 क्या तुमने गुबरैलों का पता लगा लिया है? 390 00:32:17,312 --> 00:32:18,438 केन्तारो? 391 00:32:18,522 --> 00:32:21,608 हाँ, पता नहीं कि मेरे पिता यह चाहते या नहीं। 392 00:32:21,692 --> 00:32:23,360 तुम्हारे पिता की जान केट की वजह से गई थी। 393 00:32:25,821 --> 00:32:27,447 वह बुरी इंसान नहीं है। 394 00:32:27,531 --> 00:32:29,199 केट की मंशा जो भी हो, 395 00:32:29,283 --> 00:32:32,870 इस तरीक़े से सिर्फ़ और ज़्यादा मौतें, और ज़्यादा विनाश होगा। 396 00:32:37,040 --> 00:32:40,085 सुनो, अगर यह योजना काम नहीं करने वाली है, तो मुझे अभी बता दो। 397 00:32:44,923 --> 00:32:48,010 यह काम करेगी। यह योजना काम करेगी। 398 00:32:48,594 --> 00:32:49,845 गुबरैलों को भूल जाओ। 399 00:32:53,390 --> 00:32:55,142 ट्रिसप से कहो कि यहाँ एक अंडा है। 400 00:32:56,894 --> 00:32:57,895 वे कहाँ हैं? 401 00:32:59,313 --> 00:33:00,314 वे कहाँ हैं? 402 00:33:03,317 --> 00:33:05,277 केट वही कर रही है जो वह यहाँ करने आई थी। 403 00:33:06,945 --> 00:33:07,946 हद है। 404 00:33:24,379 --> 00:33:27,007 गुबरैलों ने टाइटन के बच्चों के लिए एक घोंसला बनाया है। 405 00:33:27,090 --> 00:33:29,009 तुम मुझसे कह रही हो कि यहाँ और भी टाइटन हैं? 406 00:33:29,092 --> 00:33:31,094 मैंने तुमसे कहा था कि यह हमें नुक़सान नहीं पहुँचाना चाहता। 407 00:33:31,178 --> 00:33:32,554 इससे सब कुछ बदल गया है। 408 00:33:33,347 --> 00:33:36,642 यह टाइटन एक माँ है। इसीलिए यह अभी यहाँ से नहीं जा सकती। 409 00:33:57,496 --> 00:34:00,040 टिम! वह आ गया है, और वह कुछ ही मिनटों में तट पर पहुँच जाएगा। 410 00:34:00,123 --> 00:34:01,667 सत्यानाश… यह तो बहुत बुरा हुआ! 411 00:34:01,750 --> 00:34:03,126 रिपोर्ट दो। 412 00:34:03,210 --> 00:34:06,505 प्रशांत महासागर में से गॉडज़िला उभर आया है और वह इस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 413 00:34:06,588 --> 00:34:07,589 क्या यह शॉ की वजह से हुआ है? 414 00:34:07,673 --> 00:34:10,467 शायद, पर यह भी मुमकिन है कि उसने देखा हो कि टाइटन एक्स अपने रास्ते से भटक गया है 415 00:34:10,551 --> 00:34:11,760 और वह ख़ुद ही वहाँ पहुँच गया हो। 416 00:34:12,553 --> 00:34:14,221 मेरे बचाव दल की क्या स्थिति है? 417 00:34:14,304 --> 00:34:15,389 वे पाँच मिनट दूर हैं। 418 00:34:15,472 --> 00:34:17,099 उनके पास इतना समय नहीं है। जल्दी करो! 419 00:34:17,181 --> 00:34:18,183 - सर? - हाँ? 420 00:34:18,266 --> 00:34:20,811 यहाँ कई अनजान वाहन दिख रहे हैं जो मॉनार्क की सीमा को पार कर चुके हैं। 421 00:34:20,893 --> 00:34:23,272 - वे कौन हैं? हम उन्हें देख सकते हैं? - नहीं। वे जवाब नहीं दे रहे हैं। 422 00:34:23,355 --> 00:34:24,648 बेड़े के कमांडर से मेरी बात कराओ। 423 00:34:24,731 --> 00:34:27,025 तट के लगभग 150 किलोमीटर के दायरे में कोई नहीं जा सकता। 424 00:34:27,109 --> 00:34:28,652 हमें उन मिसाइलों को रोकना होगा। 425 00:34:42,541 --> 00:34:44,710 हे, हे। केट। केट, हमें जाना होगा। 426 00:34:45,668 --> 00:34:46,670 जल्दी करो, केट! 427 00:35:00,851 --> 00:35:01,852 केट! 428 00:35:19,578 --> 00:35:21,288 हमें उन्हें यहाँ से निकलना होगा। 429 00:35:27,377 --> 00:35:29,379 कमबख़्त। शायद आगे जाने का कोई रास्ता नहीं है। 430 00:35:30,130 --> 00:35:31,215 हमें जाना होगा! 431 00:35:39,306 --> 00:35:40,307 मैं पहुँच गया हूँ। 432 00:35:41,225 --> 00:35:43,644 वह रही! चलो! 433 00:36:00,285 --> 00:36:01,286 क्या वही अंडा है? 434 00:36:04,957 --> 00:36:06,333 वे क्या कर रहे हैं? 435 00:36:07,000 --> 00:36:09,002 केन्तारो, आख़िर क्या हो रहा है? 436 00:36:12,464 --> 00:36:13,465 केट, हमें जाना होगा। 437 00:36:17,469 --> 00:36:18,470 तुमने मुझसे झूठ बोला! 438 00:36:19,137 --> 00:36:20,764 - तुम उनके साथ काम कर रहे हो! - यह सच नहीं है। 439 00:36:20,848 --> 00:36:22,474 लेकिन यही करना ज़रूरी है। 440 00:36:25,853 --> 00:36:26,937 चलो, चलो! 441 00:36:27,020 --> 00:36:28,939 टारगेट हमारे सामने है। 442 00:37:05,142 --> 00:37:08,020 जब तक मिशन पूरा नहीं हो जाता, टीम यहीं रहेगी। 443 00:37:08,103 --> 00:37:09,104 ठीक है। 444 00:37:09,771 --> 00:37:14,735 टीम दो और तीन, आगे बढ़ो! टीम एक, यहीं रुको! चलो! 445 00:37:34,421 --> 00:37:35,756 उनके सामने मत जाना! 446 00:37:57,027 --> 00:37:58,570 भगवान, क्या उसने उन्हें मार डाला? 447 00:38:00,072 --> 00:38:01,073 वे सुरक्षित हैं। 448 00:38:02,199 --> 00:38:04,826 - चलो, यहाँ से निकलते हैं। चलो, चलो, चलो। - जल्दी। 449 00:38:09,081 --> 00:38:10,999 वे बच जाएँगे। चलो, यहाँ से निकलते हैं। 450 00:39:24,448 --> 00:39:26,450 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम