1 00:00:12,471 --> 00:00:17,309 टोक्यो, जापान 1990 2 00:00:19,394 --> 00:00:22,147 ठीक है, अब सोने का समय हो गया है। 3 00:00:22,731 --> 00:00:23,899 काफ़ी देर हो चुकी है। 4 00:00:24,816 --> 00:00:26,652 - तुम कम्बल में ठीक से लिपटी हुई हो? - हाँ। 5 00:00:26,735 --> 00:00:31,156 ठीक है। अपनी आँखें बंद करो और सपनों को आने दो। 6 00:00:31,240 --> 00:00:32,950 मुझे नींद नहीं आ रही है, डैडी। 7 00:00:33,575 --> 00:00:36,286 क्या आप बस मुझसे थोड़ी देर और बात कर सकते हैं? 8 00:00:38,288 --> 00:00:41,333 हे, तुम्हें वह गाना "फ़ुरुसाटो" याद है 9 00:00:41,416 --> 00:00:44,336 जो मेरी माँ मेरे लिए गाया करती थीं, जब भी मुझे नींद नहीं आती थी? 10 00:00:44,419 --> 00:00:47,297 आपने तो कहा था कि वह गाना वह तब गाती थीं जब उन्हें जापान की याद आती थी। 11 00:00:48,215 --> 00:00:51,760 हाँ, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर उस गाने से हम दोनों को शांति मिलती थी। 12 00:01:26,336 --> 00:01:28,297 डॉ. रैंडा? 13 00:01:28,380 --> 00:01:30,424 वे आपका इंतज़ार कर रहे हैं। 14 00:01:31,800 --> 00:01:34,761 डैडी? आप सुन रहे हैं? आपने गाना बंद क्यों कर दिया? 15 00:01:35,262 --> 00:01:38,557 माफ़ करना, मुझे जाना होगा, बच्चे। 16 00:01:38,640 --> 00:01:40,726 लेकिन गाना तो अभी ख़त्म नहीं हुआ है। 17 00:01:40,809 --> 00:01:44,646 हाँ। लेकिन अब तुम्हें इंतज़ार रहेगा कि हम अगली बार गाना कब गाएँगे। 18 00:01:46,106 --> 00:01:47,983 आप घर कब आएँगे, डैडी? 19 00:01:49,902 --> 00:01:51,528 मैं बहुत जल्द घर आ जाऊँगा, तुम्हें पता भी नहीं चलेगा। 20 00:01:52,946 --> 00:01:53,947 प्यार तुम्हें। 21 00:01:56,825 --> 00:01:58,535 आपको भी प्यार, डैडी। 22 00:02:16,220 --> 00:02:17,971 हिरोशी… 23 00:02:18,055 --> 00:02:21,475 अपने बेटे से मिलो। 24 00:02:23,894 --> 00:02:26,813 वैसा तो नहीं हुआ जैसा तुम चाहते थे… 25 00:02:26,897 --> 00:02:28,440 मुझे पता है… 26 00:02:28,524 --> 00:02:30,234 मैंने ऐसा कभी नहीं कहा… 27 00:02:30,317 --> 00:02:31,985 यह बस… 28 00:02:32,069 --> 00:02:36,698 मुझे लगता था कि हम दोनों एक दूसरे के लिए काफ़ी हैं। 29 00:02:39,952 --> 00:02:45,040 मैंने इसका नाम तुम्हारे पिता के नाम पर रखने का सोचा था… 30 00:02:45,123 --> 00:02:47,125 विलियम। 31 00:02:49,628 --> 00:02:52,548 हम इसे बिल कह सकते हैं। 32 00:02:53,215 --> 00:02:56,593 यह मेरे सौतेले पिता का नाम था। 33 00:02:56,677 --> 00:02:58,846 मेरे पिता का नाम था… 34 00:02:58,929 --> 00:03:00,556 केन्तारो। 35 00:03:01,765 --> 00:03:03,141 केन्तारो। 36 00:03:08,856 --> 00:03:10,274 केन्तारो। 37 00:03:35,465 --> 00:03:37,342 सब ठीक है, केन्तारो। 38 00:03:37,426 --> 00:03:40,012 मैं यहीं हूँ। 39 00:04:59,842 --> 00:05:01,969 "गॉडज़िला" किरदार पर आधारित 40 00:05:10,269 --> 00:05:12,813 मॉनार्क : लेगसी ऑफ़ मॉन्सटर्स 41 00:05:22,990 --> 00:05:24,241 हिरोशी। 42 00:05:24,324 --> 00:05:25,325 रुको। 43 00:05:26,034 --> 00:05:27,035 रुको। 44 00:05:36,628 --> 00:05:38,046 हिरोशी। 45 00:05:38,130 --> 00:05:40,007 प्लीज़। मुझे तुमसे बात करनी है। 46 00:05:40,757 --> 00:05:42,926 हमारे पास समय नहीं है। 47 00:05:43,010 --> 00:05:45,345 अगर टाइटन सैंटा सोलेदाद की तरफ़ जा रहा है, 48 00:05:45,429 --> 00:05:48,599 हमें वहाँ पहुँचकर उसे वापस उसी जगह भेजने का कोई तरीक़ा ढूँढना होगा जहाँ से वह आया है। 49 00:05:48,682 --> 00:05:50,684 प्लीज़। मुझे वह ख़त देखने दो। 50 00:05:51,977 --> 00:05:53,187 ज़रूर। 51 00:05:53,645 --> 00:05:55,105 इसे पढ़ने के लिए माफ़ी चाहता हूँ। 52 00:05:55,189 --> 00:05:57,566 यह आपकी और अंकल ली की… 53 00:05:57,649 --> 00:05:58,775 …अमानत है। 54 00:05:58,859 --> 00:05:59,860 मुझे अपनी बात समझाने तो दो। 55 00:05:59,943 --> 00:06:02,404 आपको मुझे कोई सफ़ाई देने की ज़रूरत नहीं है। 56 00:06:02,487 --> 00:06:04,156 यह आपका निजी मामला है। 57 00:06:04,239 --> 00:06:06,950 वह सिर्फ़ एक बार की ग़लती थी। 58 00:06:14,958 --> 00:06:16,335 सच में? 59 00:06:17,711 --> 00:06:20,255 यह ख़त तो "ग़लती" नहीं लग रहा है। 60 00:06:20,339 --> 00:06:21,757 - "मैं तुमसे प्यार करती हूँ, ली।" - चुप करो। 61 00:06:21,840 --> 00:06:22,883 - "और हमेशा करूँगी।" - चुप करो। 62 00:06:22,966 --> 00:06:25,469 "किसी और जन्म में, शायद हम साथ रह सकते हैं। तुम्हारी के।" 63 00:06:25,552 --> 00:06:26,929 मुझे पता है इसमें क्या लिखा है। 64 00:06:27,012 --> 00:06:28,555 और बिल रैंडा को भी पता था। 65 00:06:29,139 --> 00:06:30,849 यह ख़त उनकी चीज़ों के साथ रखा था। 66 00:06:31,433 --> 00:06:33,602 उन्हें पता था कि आपने उन्हें धोखा दिया था। 67 00:06:33,685 --> 00:06:36,104 और आपके धोखे की वजह से ही वह दूर चले गए। 68 00:06:38,106 --> 00:06:39,191 मैं यह नहीं मानती। 69 00:06:41,652 --> 00:06:43,403 वह ऐसा इंसान नहीं था। 70 00:06:46,114 --> 00:06:47,866 बिली तुमसे प्यार करता था। 71 00:06:47,950 --> 00:06:50,911 वह तुम्हारे लिए सबसे अच्छा पिता बनना चाहता था। 72 00:06:52,162 --> 00:06:53,705 मुझे तो ऐसा कुछ याद नहीं है। 73 00:06:55,040 --> 00:06:58,710 नहीं। मैं कज़ाख़िस्तान जाते समय उससे बात कर रही थी। 74 00:06:58,794 --> 00:07:02,297 वह कह रहा था कि हम इतने दिनों तक तुमसे कभी दूर नहीं रहे, 75 00:07:02,381 --> 00:07:05,551 और वह तुम्हारे पास वापस घर आने के लिए बहुत बेताब था। 76 00:07:14,685 --> 00:07:16,228 यह दो महीने पहले की बात थी। 77 00:07:18,063 --> 00:07:19,898 आपके दुःख के लिए मेरी संवेदनाएँ। 78 00:07:20,649 --> 00:07:24,111 लेकिन आपका दूसरा सच्चा प्यार तो अभी भी आपके पास है। 79 00:07:34,997 --> 00:07:38,750 सैंटा सोलेदाद दक्षिणी चिली 80 00:07:49,386 --> 00:07:52,222 जब तुमने "फ़ील्डवर्क" कहा, मुझे नहीं पता था कि तुम इतनी दूर आने की बात कर रही थीं। 81 00:07:52,973 --> 00:07:54,850 यह जगह हमने नहीं चुनी। 82 00:07:55,517 --> 00:07:56,518 टाइटन ने चुनी है। 83 00:07:59,980 --> 00:08:01,773 - शुक्रिया। - शुक्रिया। 84 00:08:05,485 --> 00:08:07,946 एपैक्स साइबरनेटिक्स के सभी कर्मचारी, ध्यान दें, 85 00:08:08,030 --> 00:08:10,574 टाइटन के यहाँ आने में 13 घंटे बाक़ी हैं। 86 00:08:10,657 --> 00:08:11,742 स्तर दो की चेतावनी जारी की जाती है। 87 00:08:24,296 --> 00:08:26,131 क्या तुम्हें अपने फ़ैसले पर शक हो रहा है? 88 00:08:27,257 --> 00:08:28,258 तुम्हें नहीं हो रहा? 89 00:08:28,342 --> 00:08:30,636 क्या तुम्हें वाक़ई लगता है कि मेरा कोड इसका हल है? 90 00:08:31,136 --> 00:08:33,347 हाँ। मुझे यही लगता है, कोरा। 91 00:08:34,139 --> 00:08:38,268 वह कोई छोटा-मोटा लीफ़विंग नहीं है जिसे तुम अपनी बाँह पर बिठाकर मूँगफली खिला सको। 92 00:08:40,020 --> 00:08:42,188 क्या तुम्हें सच में लगता है कि हम उस चीज़ को क़ाबू कर पाएँगे? 93 00:08:42,272 --> 00:08:43,440 हाँ। 94 00:08:44,775 --> 00:08:47,861 अब, ध्यान रहे कि तुम्हारी कोडिंग इतनी अच्छी हो कि हम टाइटन एक्स पर पूरा नियंत्रण रख सकें। 95 00:08:48,529 --> 00:08:51,198 कोई दबाव नहीं। मैं तुम्हारे ही भरोसे हूँ। 96 00:08:56,119 --> 00:09:00,207 तुम्हें नाराज़ होने का पूरा हक़ है। 97 00:09:00,290 --> 00:09:03,627 लेकिन क्या मैं तुमसे कुछ पूछ सकता हूँ? 98 00:09:05,003 --> 00:09:06,880 एक ऐसी ज़िंदगी जीने से तुम्हें 99 00:09:09,007 --> 00:09:13,345 क्या फ़ायदा हो रहा है जिसमें तुम्हें अतीत को बदलने की चाह ने इतना जकड़ रखा है 100 00:09:13,428 --> 00:09:16,682 कि तुम ख़ुद को एक बेहतर भविष्य बनाने का मौक़ा ही नहीं दे पा रहे हो? 101 00:09:17,266 --> 00:09:18,559 मेरा मतलब, कभी ना कभी, 102 00:09:19,142 --> 00:09:22,563 तुम्हें सबको उनकी की गई ग़लतियों के लिए दोष देना छोड़ना होगा 103 00:09:22,646 --> 00:09:25,023 और अपनी ख़ुद की ज़िंदगी बनानी शुरू करनी होगी। 104 00:09:26,608 --> 00:09:28,569 आप मुझसे क्या उम्मीद करते हैं? 105 00:09:28,652 --> 00:09:30,404 बस दिखावा करने लगूँ जैसे कभी कुछ हुआ ही ना हो? 106 00:09:30,487 --> 00:09:31,697 नहीं, बेशक नहीं। 107 00:09:32,531 --> 00:09:34,741 आपके लिए तो वह सुविधाजनक होगा, है ना? 108 00:09:34,825 --> 00:09:38,620 मैं यह बात तुमसे अपने नहीं, बल्कि तुम्हारे फ़ायदे के लिए कह रहा हूँ, हीरो। 109 00:09:38,704 --> 00:09:40,747 और केको और तुम्हारे बच्चों के फ़ायदे के लिए। 110 00:09:43,834 --> 00:09:45,419 तुम्हें तुम्हारी माँ वापस मिल गई, हीरो। 111 00:09:45,502 --> 00:09:46,920 तुम उसे वापस लेकर आए। 112 00:09:48,088 --> 00:09:49,798 क्या तुम वाक़ई अब उसे ख़ुद से दूर करना चाहते हो? 113 00:09:50,465 --> 00:09:51,508 क्योंकि अगर तुमने ऐसा किया, 114 00:09:52,467 --> 00:09:54,511 तो तुम दुनिया की सबसे दिलचस्प, 115 00:09:54,595 --> 00:09:59,349 निडर और ख़ास इंसानों में से एक को जानने का मौक़ा गँवा दोगे। 116 00:09:59,433 --> 00:10:01,059 सिर्फ़ इसलिए कि तुम इस बात पर नाराज़ हो 117 00:10:02,186 --> 00:10:05,522 कि बहुत समय पहले, उसे बस दो मर्दों से प्यार हो गया था। 118 00:10:07,274 --> 00:10:10,819 मुझे उम्मीद थी कि कम से कम तुम्हें तो इसकी थोड़ी-बहुत समझ ज़रूर होगी। 119 00:10:15,824 --> 00:10:17,367 लो, हमारी सवारी आ गई। 120 00:10:21,371 --> 00:10:22,414 ठीक है। 121 00:10:23,498 --> 00:10:25,417 सब लोग सामान बाँध लो। हवाई जहाज़ आ गया। 122 00:10:33,050 --> 00:10:35,511 निदेशक बैरिस, आप ज़रा मेरी बात तो सुनिए। 123 00:10:35,594 --> 00:10:38,263 बिल्कुल सुनूँगा। अगर तुम मुझे यह समझा सको कि तुम दक्षिण अमेरिका क्यों जा रहे हो 124 00:10:38,347 --> 00:10:39,890 जबकि एपैक्स साइबरनेटिक बता रही है 125 00:10:39,973 --> 00:10:42,351 कि बेरिंग सागर में टाइटन एक्स के होने का स्पष्ट संकेत मिला है। 126 00:10:43,352 --> 00:10:47,189 क्योंकि पिछली बार जब एपैक्स ने हमें बताया था कि उन्हें एक "स्पष्ट संकेत" मिला है, 127 00:10:47,272 --> 00:10:50,359 हमने एक ब्लू व्हेल का पीछा करते-करते आधा प्रशांत महासागर पार कर लिया था। 128 00:10:50,442 --> 00:10:52,653 इसलिए मुझे एपैक्स पर भरोसा नहीं है। 129 00:10:52,736 --> 00:10:55,405 मुझे भी उन पर भरोसा नहीं है। इसीलिए मैं चाहता हूँ कि तुम घटनास्थल पर नज़र रखो। 130 00:10:55,489 --> 00:10:56,865 मैं उन्हें यूँ ही झूठा नहीं कह सकता। 131 00:10:56,949 --> 00:10:59,826 एक विश्वसनीय सूत्र ने पुष्टि की है कि वे… 132 00:10:59,910 --> 00:11:03,914 कि एपैक्स को पता है कि टाइटन एक्स दक्षिणी अमेरिका की तरफ़ जा रहा है। 133 00:11:03,997 --> 00:11:04,998 किस सूत्र ने? 134 00:11:07,000 --> 00:11:10,838 एक बहुत सम्मानीय और गोपनीय ख़बरी ने। 135 00:11:11,922 --> 00:11:13,465 वह कर्नल शॉ है ना? 136 00:11:14,550 --> 00:11:16,552 हद है, टिम। पूरी दुनिया पर ख़तरा मंडरा रहा है। 137 00:11:16,635 --> 00:11:18,929 मुझे पूरी दुनिया से टाइटन के दिखने की सम्भावित ख़बरें मिल रही हैं 138 00:11:19,012 --> 00:11:21,640 और तुम चाहते हो कि मैं एक भगोड़े की बात मानकर अपने एक महत्वपूर्ण सहयोगी को 139 00:11:21,723 --> 00:11:23,058 इस मिशन से हटा लूँ? 140 00:11:23,141 --> 00:11:25,727 नहीं, नहीं। सिर्फ़ शॉ की बात मानकर नहीं। उनके पास सबूत भी हैं। 141 00:11:25,811 --> 00:11:28,438 बिल रैंडा के जर्नल से मिला एक नक़्शा, जो टाइटन के आने-जाने का रास्ता दिखाता है। 142 00:11:28,522 --> 00:11:29,565 ठीक है, मैं अपनी ग़लती सुधारता हूँ। 143 00:11:29,648 --> 00:11:32,150 तो अब मुझे एक भगोड़े और एक मरे हुए पागल इंसान पर भरोसा करना है। 144 00:11:32,234 --> 00:11:36,238 एपैक्स तो करती है और वे यह जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। क्यों नहीं? 145 00:11:37,197 --> 00:11:40,784 देखिए, सर, अगर इस बार हमसे कोई ग़लती हुई, तो नुक़सान बहुत बड़ा होगा। 146 00:11:41,785 --> 00:11:46,331 इस जहाज़ पर सब अच्छे लोग काम कर रहे हैं और हमारे पास ऐसे उपकरण हैं जो मदद कर सकते हैं। 147 00:11:48,125 --> 00:11:53,380 लेकिन अलास्का में इस सबका कोई फ़ायदा नहीं होगा, क्योंकि वहाँ कुछ नहीं है। 148 00:11:53,463 --> 00:11:55,257 इसमें एपैक्स हमारी साझेदार है। 149 00:11:55,340 --> 00:11:58,093 - वाक़ई? - और उनके दोस्त ऊँचे पदों पर बैठे हैं। 150 00:11:58,719 --> 00:11:59,720 तुम्हें समझ में आ रहा है? 151 00:12:03,682 --> 00:12:04,683 ठीक है, देखो। 152 00:12:08,312 --> 00:12:11,857 अगर मैं इसमें तुम्हारा साथ दूँगा, तो फाँसी का फंदा हम दोनों की गर्दन में होगा। 153 00:12:11,940 --> 00:12:14,735 तुम्हारे सूत्र की बात काफ़ी नहीं है, मुझे कुछ पुख़्ता चाहिए, टिम। 154 00:12:14,818 --> 00:12:15,986 मुझे सबूत लाकर दो। 155 00:12:38,091 --> 00:12:40,469 क्या आप उस बारे में बात करना चाहती हैं? 156 00:12:47,768 --> 00:12:49,228 मैं तो तुम्हारे बारे में बात करना चाहूँगी। 157 00:12:54,316 --> 00:12:56,109 तुमने कहा था कि तुम्हें लगता है तुम मदद कर सकती हो। 158 00:12:58,278 --> 00:13:01,240 क्या सैन फ़्रैंसिस्को में तुम्हारे साथ कुछ हुआ था? 159 00:13:02,533 --> 00:13:06,203 शायद मैंने कुछ सुना था। 160 00:13:07,871 --> 00:13:08,789 क्या सुना था? 161 00:13:10,082 --> 00:13:16,463 मैं गोल्डन गेट ब्रिज गई थी और वहाँ थोड़ा स्पंदन हुआ था, जैसे… 162 00:13:17,047 --> 00:13:19,424 पता नहीं, जैसे सागर से किसी गीत की आवाज़ आ रही हो। 163 00:13:20,425 --> 00:13:22,052 तुमने सागर को गाते हुए सुना? 164 00:13:27,349 --> 00:13:29,226 पता है क्या? मैं शराब के नशे में थी। 165 00:13:29,309 --> 00:13:30,519 शायद वह कुछ नहीं था। 166 00:13:32,855 --> 00:13:36,608 ठीक है। पायलट ने बताया कि हम दो घंटे में लैंड करेंगे। 167 00:13:36,692 --> 00:13:38,944 और फिर हम सैंटा सोलेदाद के तट पर जाएँगे। 168 00:13:40,028 --> 00:13:41,446 नाव से। 169 00:13:42,322 --> 00:13:44,241 हमें यह कैसे पता कि टाइटन एक्स वहाँ जा रहा है? 170 00:13:46,743 --> 00:13:50,080 उस द्वीप के लोग एक ऐसा उत्सव मनाते थे, 171 00:13:50,163 --> 00:13:52,499 जो उस टाइटन की वापसी का संकेत देता था। 172 00:13:53,375 --> 00:13:54,835 वे उसे को-काय कहते थे। 173 00:13:56,295 --> 00:14:00,132 और बिली का मानना था कि यह जगह टाइटन के आने-जाने के रास्ते का एक पड़ाव था। 174 00:14:00,215 --> 00:14:03,886 उसका अनुमान था कि टाइटन एक्स लगभग हर 15 साल में फिर यहाँ आएगा। 175 00:14:03,969 --> 00:14:07,264 यह देखने के लिए वह ज़िंदा नहीं रहा कि वह सही था या नहीं, 176 00:14:07,347 --> 00:14:12,686 लेकिन अगर वह सही था, तो टाइटन एक्स 2023 से पहले लौटने वाला नहीं था। 177 00:14:14,021 --> 00:14:18,066 तो, बिल रैंडा को देर हो गई, और हम छह साल पहले पहुँच गए? 178 00:14:19,193 --> 00:14:21,445 ऐसा लगता है कि स्कल आइलैंड पर सुज़ूकी के उपकरण को सक्रिय करके 179 00:14:21,528 --> 00:14:24,656 हमने टाइटन एक्स को जगा दिया है 180 00:14:24,740 --> 00:14:28,202 और समय से पहले उसे ऐक्सिस मुंडी से बाहर निकाल दिया है। 181 00:14:28,285 --> 00:14:30,787 अगर उसने अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति के अनुरूप काम किया, 182 00:14:30,871 --> 00:14:32,915 तो वह उसी रास्ते से जाएगा जिससे वह हमेशा जाता रहा है : 183 00:14:32,998 --> 00:14:36,668 स्कल आइलैंड से सीधा सैंटा सोलेदाद। 184 00:14:37,336 --> 00:14:40,130 आपको क्या लगता है कि अगर वह आ गया, तो एपैक्स क्या करेगी? 185 00:14:40,214 --> 00:14:44,635 टिम ने बताया कि एपैक्स में हमारे ख़बरी से हमें जो ख़ुफ़िया जानकारी मिली है, 186 00:14:44,718 --> 00:14:48,388 उसके अनुसार, शायद वे एक तंत्रिकीय प्रत्यारोपण के ज़रिए टाइटन पर नियंत्रण करने के तरीक़े पर 187 00:14:49,014 --> 00:14:50,140 काम कर रहे हैं। 188 00:14:50,224 --> 00:14:53,310 शायद वह किसी हेलिकॉप्टर या ड्रोन से दागा जाएगा। 189 00:14:54,061 --> 00:14:58,232 लेकिन असली सवाल यह है कि वे इसे दुनिया से छुपा क्यों रहे हैं? 190 00:15:15,290 --> 00:15:18,836 यह उनके बारे में बहुत कुछ बताता है। उनके दो परिवारों का होना। 191 00:15:18,919 --> 00:15:20,170 बचपन में उन्हें अकेला छोड़ दिया गया था। 192 00:15:20,254 --> 00:15:22,464 शायद वह फिर से अकेले रह जाने का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। 193 00:15:23,423 --> 00:15:25,717 तो तुम्हें लगता है कि उन्हें एक अतिरिक्त परिवार की ज़रूरत थी? 194 00:15:26,385 --> 00:15:28,011 एक और परिवार की कभी ज़रूरत पड़ जाए तो? 195 00:15:29,429 --> 00:15:32,266 ख़ुद को रोकना उनके बस में नहीं था। उनके अंदर के इंजीनियर ने उनसे यह करवाया था। 196 00:15:33,433 --> 00:15:35,394 हम में से कोई भी अतिरिक्त नहीं था। 197 00:15:35,477 --> 00:15:37,688 कौन पहले आया, कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। वह हम दोनों को प्यार करते थे। 198 00:15:39,147 --> 00:15:40,357 और हम दोनों को ही छोड़कर चले गए। 199 00:15:43,277 --> 00:15:45,737 जब मैंने उन्हें बताया कि शायद तुम नहीं रहीं, तुमने उनकी हालत नहीं देखी थी। 200 00:15:47,990 --> 00:15:50,450 वह पूरी तरह टूट गए थे। वह पूरे दो साल तक ठीक से सो नहीं पाए। 201 00:15:52,077 --> 00:15:54,288 अब जाकर मैं उन्हें एक सम्पूर्ण इंसान के रूप में देख पा रहा हूँ। 202 00:15:55,122 --> 00:15:57,916 जिसे ख़ुद को हमेशा आधा छुपाए रखने की ज़रूरत नहीं है। 203 00:15:59,042 --> 00:16:00,294 तुमने वह ख़त क्यों सम्भालकर रखा? 204 00:16:00,377 --> 00:16:02,629 मेरे पास तुम्हारी एक वही निशानी बची थी, के। 205 00:16:03,422 --> 00:16:05,507 मैं उसे कभी-कभार बाहर निकालकर देखता था 206 00:16:05,591 --> 00:16:07,759 और ख़ुद को कोसता था कि मैं तुम्हारे लिए और मज़बूती से क्यों नहीं लड़ा। 207 00:16:08,385 --> 00:16:11,096 या अपनी पीठ थपथपाता था कि मैंने कितना नेक काम किया था। 208 00:16:11,847 --> 00:16:13,265 हम इसे कैसे ठीक करें? 209 00:16:13,765 --> 00:16:15,893 हम अतीत को नहीं बदल सकते, के। 210 00:16:16,602 --> 00:16:20,063 और मुझे नहीं लगता कि इस समय हिरोशी हमसे माफ़ी के शब्द सुनने के मूड में है। 211 00:16:20,147 --> 00:16:22,107 भले ही हमें माफ़ी माँगनी चाहिए। 212 00:16:23,233 --> 00:16:25,694 इसे समय पर छोड़ दो। 213 00:16:30,532 --> 00:16:31,617 हैलो, बॉस। 214 00:16:33,660 --> 00:16:36,455 जेसन। तैयारी हो चुकी है? 215 00:16:36,538 --> 00:16:39,416 हो जाएगी। मुझे बस जल्दी से थोड़ी बात करनी है। 216 00:16:40,292 --> 00:16:41,418 ठीक है, जल्दी ही करना। 217 00:16:41,502 --> 00:16:45,172 उत्तरी तट की सुरक्षा जाँच में एक खाड़ी में छुपी एक ज़ॉडिएक नाव मिली है। 218 00:16:46,965 --> 00:16:49,426 वे मेरी उम्मीद से भी जल्दी यहाँ पहुँच गए। 219 00:16:49,510 --> 00:16:50,969 कोरा के दोस्त। 220 00:16:51,053 --> 00:16:53,222 उनका देर-सवेर यहाँ आना तय था। 221 00:16:53,305 --> 00:16:54,681 तुम क्या चाहती हो मैं क्या करूँ? 222 00:16:56,558 --> 00:16:59,311 जो करना पड़े, करो और ध्यान रहे कि वे हमारे काम में दख़ल न दे पाएँ। 223 00:17:00,145 --> 00:17:02,105 ऐसा ना हो कि उनके पीछे-पीछे मॉनार्क यहाँ आ जाए। 224 00:17:18,288 --> 00:17:20,457 हम सही थे। एपैक्स के लोग यहीं हैं। 225 00:17:22,835 --> 00:17:26,839 ठीक है, हमें मॉनार्क को बताना होगा और उनके यहाँ पहुँचने तक सबकी नज़रों से दूर रहना होगा। 226 00:17:39,059 --> 00:17:40,435 सब लोग कहाँ चले गए? 227 00:17:41,186 --> 00:17:43,355 मॉनार्क के यहाँ आने के बाद वे लोग यहाँ से चले गए। 228 00:17:43,856 --> 00:17:46,608 लगता है हर पल निगरानी में रहना उन्हें पसंद नहीं आया। 229 00:17:47,192 --> 00:17:49,027 और टाइटन यहाँ वापस आता है? 230 00:17:49,111 --> 00:17:51,947 अगर हाल में हमें मिला बिल रैंडा का शोध सही है, 231 00:17:52,030 --> 00:17:55,492 तो टाइटन एक्स के बाहर निकल आने की स्थिति में, वह लौटकर सैंटा सोलेदाद ही आएगा। 232 00:17:55,576 --> 00:17:57,411 लेकिन क्यों? क्या करने? 233 00:17:57,494 --> 00:17:59,621 अंडे देने, पेट भरने। 234 00:18:00,163 --> 00:18:02,791 आज रात जब टाइटन आएगा, तो शायद हमें पता चल ही जाएगा। 235 00:18:02,875 --> 00:18:04,877 पहले हथियार वाला ड्रोन छोड़ा जाएगा। 236 00:18:04,960 --> 00:18:07,796 फिर हम टाइटन पर अपना हथियार दागेंगे। 237 00:18:07,880 --> 00:18:11,008 बशर्ते कोई हमें रोकने की कोशिश ना करे। 238 00:18:11,091 --> 00:18:13,468 - तुम क्या बात कर रही हो? - तुम्हारे दोस्त, रैंडा परिवार। 239 00:18:13,552 --> 00:18:14,678 तुम जानती हो कि वे यहाँ हैं। 240 00:18:14,761 --> 00:18:16,388 तुम क्या बात कर रही हो? 241 00:18:16,471 --> 00:18:18,682 मैं वाक़ई तुम्हारी हैरानी पर यक़ीन कर लूँ? 242 00:18:18,765 --> 00:18:21,518 मेरा मतलब, वे पेन्साकोला में मुझे फ़ोन कर रहे थे, पर वह… 243 00:18:21,602 --> 00:18:24,354 क्या? ब्रेंडा, मुझे ऐसे लोगों की ज़रूरत नहीं है जो मुझसे यह कहते रहें 244 00:18:24,438 --> 00:18:27,566 कि यह कितना ख़तरनाक और लापरवाही भरा और बेवक़ूफ़ाना है। 245 00:18:27,649 --> 00:18:29,651 उम्मीद है तुम यह नहीं मानती हो, कोरा। 246 00:18:29,735 --> 00:18:30,903 बेशक मैं यही मानती हूँ। 247 00:18:31,862 --> 00:18:35,157 लेकिन मैं यह भी मानती हूँ कि यह काम करेगा, वरना मैं यहाँ नहीं होती, है ना? 248 00:18:37,117 --> 00:18:38,410 फिर चलो, काम शुरू करते हैं। 249 00:18:41,163 --> 00:18:44,124 टाइटन के यहाँ आने में तीन घंटे बाक़ी हैं… 250 00:18:50,714 --> 00:18:53,759 देखो। वह आउटपोस्ट पहले यहाँ नहीं थी। 251 00:18:54,343 --> 00:18:55,761 वह हमारी ही आउटपोस्ट है। 252 00:18:59,348 --> 00:19:01,975 लगता नहीं कि काफ़ी समय से यहाँ कोई मौजूद है। 253 00:19:03,727 --> 00:19:05,229 - तुम देखना चाहोगी? - हाँ। 254 00:19:06,855 --> 00:19:08,398 यहीं रुको। नज़र रखो। 255 00:19:19,284 --> 00:19:22,955 मॉनार्क आउटपोस्ट 27 256 00:19:52,568 --> 00:19:53,944 सन् 1968। 257 00:19:55,195 --> 00:19:58,490 लगता है मॉनार्क ने एक दशक तक टाइटन के वापस आने का इंतज़ार किया, 258 00:19:58,574 --> 00:19:59,908 फिर उन्होंने हार मान ली। 259 00:20:06,415 --> 00:20:07,583 कुछ मिला? 260 00:20:08,333 --> 00:20:10,627 नहीं। काम का तो कुछ नहीं मिला। 261 00:20:10,711 --> 00:20:14,381 मॉनार्क को हार नहीं माननी चाहिए थी, लेकिन उनके पास बिली का जर्नल नहीं था। 262 00:20:28,270 --> 00:20:29,354 बिली यहाँ आया था। 263 00:20:30,856 --> 00:20:32,482 वह वापस आया था। 264 00:20:33,192 --> 00:20:34,693 यह तुम्हारा बनाया चित्र है, हिरोशी। 265 00:20:35,277 --> 00:20:36,987 ठीक है। 266 00:20:40,324 --> 00:20:41,992 हे। हे। 267 00:21:01,094 --> 00:21:02,095 हिरोशी। 268 00:21:08,310 --> 00:21:09,478 उस ख़त में मैंने जो लिखा था… 269 00:21:09,561 --> 00:21:12,189 - हमें उस बारे में बात करने की ज़रूरत नहीं है। - नहीं। ज़रूरत है। 270 00:21:17,069 --> 00:21:19,196 तुम उस ख़त का जो भी मतलब निकालो, 271 00:21:19,279 --> 00:21:22,407 मैं तुम्हें बताना चाहती हूँ कि मैं तुम्हारे पिता से प्यार करती थी। 272 00:21:25,118 --> 00:21:26,578 पूरे दिल से। 273 00:21:28,080 --> 00:21:30,415 पूरे दिल से तो नहीं। 274 00:21:31,500 --> 00:21:33,001 मैंने बिली के साथ रहना चुना था। 275 00:21:34,878 --> 00:21:36,839 मैं चाहती थी कि हम एक परिवार बनकर रहें। 276 00:21:41,051 --> 00:21:45,514 जब मैंने वह ख़त पढ़ा, मुझे बहुत ग़ुस्सा आया। 277 00:21:47,349 --> 00:21:50,227 आप पर, शॉ पर। 278 00:21:51,436 --> 00:21:52,813 आपने जो डैड के साथ किया, उसके लिए, 279 00:21:54,231 --> 00:21:55,858 और उस वजह से जो उन्होंने मेरे साथ किया, उसके लिए। 280 00:21:57,985 --> 00:22:00,404 लेकिन फिर, आपको पता है मुझे क्या महसूस हुआ? 281 00:22:03,448 --> 00:22:04,575 मुझे राहत महसूस हुई। 282 00:22:05,492 --> 00:22:07,995 मैं हमेशा यह मानता रहा कि वह मेरी वजह से घर छोड़कर चले गए। 283 00:22:09,454 --> 00:22:10,873 कि मैंने ही कुछ ग़लत किया था। 284 00:22:12,416 --> 00:22:14,751 कि मैं उनका अपना ख़ून नहीं था। 285 00:22:15,752 --> 00:22:17,713 कि वह मुझसे सच में प्यार नहीं करते थे। 286 00:22:17,796 --> 00:22:19,214 यह सच नहीं है। 287 00:22:28,140 --> 00:22:34,062 तो, जब मैंने वह ख़त पढ़ा और आख़िरकार यह समझा 288 00:22:34,146 --> 00:22:37,608 कि उन्हें निराश करने वाला मैं नहीं था… 289 00:22:40,110 --> 00:22:42,696 एक तरह से मेरे कंधों से एक बोझ उठ गया। 290 00:22:58,545 --> 00:23:00,005 काश मैं तुम्हारे साथ होती। 291 00:23:02,591 --> 00:23:04,760 अगर मैंने बेवक़ूफ़ी भरे जोखिम ना उठाए होते। 292 00:23:06,929 --> 00:23:08,972 जिस दिन मैं उस रिफ़्ट में गिरी थी… 293 00:23:12,851 --> 00:23:14,603 वह फ़ैसला मेरा था। 294 00:23:16,438 --> 00:23:18,273 वे दोनों उसके ख़िलाफ़ थे। 295 00:23:18,357 --> 00:23:21,360 और मैंने उन्हें राज़ी कर लिया कि रिफ़्ट से नीचे मुझे ही जाना चाहिए। 296 00:23:23,737 --> 00:23:28,784 और उस लापरवाही भरे फ़ैसले की वजह से मैंने अपनी ज़िंदगी के कितने साल गँवा दिए। 297 00:23:34,164 --> 00:23:36,083 जो साल मैं तुम्हारे साथ बिता सकती थी। 298 00:23:36,166 --> 00:23:38,627 एक माँ के रूप में तुम्हारे साथ रह सकती थी। 299 00:23:41,421 --> 00:23:45,133 शायद तब तुम्हें ज़िंदगी भर इस एहसास के साथ नहीं जीना पड़ता कि तुम्हारे अपनों ने तुम्हें छोड़ दिया। 300 00:23:49,805 --> 00:23:53,642 अब मुझे एहसास हो रहा है कि जिन लोगों को मैंने निराश किया था… 301 00:23:54,226 --> 00:23:56,144 उसके पीछे मेरी ही ग़लतियाँ थीं। 302 00:24:00,566 --> 00:24:01,984 आप अपनी ग़लतियाँ स्वीकार कीजिए। 303 00:24:03,944 --> 00:24:05,112 मैं अपनी ग़लतियाँ स्वीकार करूँगा। 304 00:24:16,915 --> 00:24:19,626 - क्या हुआ? - हे, तुम कहाँ हो? 305 00:24:19,710 --> 00:24:22,171 मैं बस अपने परिवार से मिलने जा रहा हूँ। 306 00:24:22,254 --> 00:24:23,547 कुछ काम आ गया है, 307 00:24:23,630 --> 00:24:26,425 और मुझे लगता है कि तुम्हें तुरंत डी.सी. वापस आ जाना चाहिए। 308 00:24:26,508 --> 00:24:28,552 मुझे उनसे मिले हुए एक महीने से भी ज़्यादा हो गया है, ठीक है? 309 00:24:28,635 --> 00:24:31,138 यह ज़रूरी है। 310 00:24:31,221 --> 00:24:33,182 यह भी ज़रूरी है। मैं तुमसे अगले हफ़्ते मिलूँगा। 311 00:24:33,265 --> 00:24:36,018 नहीं, रुको। फ़ोन मत रखना। यहाँ कुछ ऐसा है जो तुम्हें ज़रूर देखना चाहिए। 312 00:24:36,101 --> 00:24:38,228 - बाय, टिम। - पश्चिमी प्रशांत में 313 00:24:38,312 --> 00:24:41,398 एक मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर ने जाल खींचा, तो उसमें एक पुराना मॉनार्क बैग निकला। 314 00:24:41,481 --> 00:24:44,985 उस पर स्टेन्सिल में "विलियम रैंडा की सम्पत्ति" लिखा हुआ है। 315 00:24:48,363 --> 00:24:53,118 इसके अंदर फ़ील्ड नोट्स, पुराने नक़्शे, डेटा टेप हैं। 316 00:24:53,202 --> 00:24:56,538 मुमकिन है यह उनकी स्कल आइलैंड की खोजयात्रा से जुड़े हों। 317 00:24:57,789 --> 00:25:01,126 हाँ। मैं एक हफ़्ते में वापस आ जाऊँगा। 318 00:25:01,210 --> 00:25:03,462 एक हफ़्ते में? तुम मज़ाक़ कर रहे हो? 319 00:25:04,421 --> 00:25:09,301 यहाँ हमें एक ख़ज़ाना मिला है। ऐसी चीज़ें जो पहले कभी किसी ने नहीं देखीं। 320 00:25:09,384 --> 00:25:11,845 क्या तुम प्लीज़ इसे सम्भाल सकते हो? 321 00:25:11,929 --> 00:25:13,430 हाँ, लेकिन मैं… 322 00:25:14,139 --> 00:25:16,725 वह तुम्हारे पिता हैं। यहाँ सिर्फ़ तुम ही हो जो उन्हें जानते थे। 323 00:25:16,808 --> 00:25:18,519 मैं उन्हें नहीं जानता था। 324 00:25:19,937 --> 00:25:21,897 मुझे वह ख़ास याद भी नहीं हैं। 325 00:25:23,899 --> 00:25:26,360 मैं… हाँ, मैं… 326 00:25:27,778 --> 00:25:29,154 माफ़ करना, मैं बस… 327 00:25:31,114 --> 00:25:33,492 बात उन रीडिंग्स की है, जो हमें जंजीरा से मिल रही हैं। 328 00:25:34,660 --> 00:25:36,328 इस बैग में जो कुछ है, वह काफ़ी अहम हो सकता है। 329 00:25:36,411 --> 00:25:38,539 मैं बस… माफ़ करना। मुझे बस लगा कि तुम यहाँ होना चाहोगे। 330 00:25:41,792 --> 00:25:43,085 मैं अगली फ़्लाइट से आ रहा हूँ। 331 00:25:58,976 --> 00:26:01,979 सोनार किसी चीज़ के होने का संकेत दे रहा है। दूरी, 1000 मीटर। 332 00:26:02,062 --> 00:26:03,063 वह अचानक आ गया है। 333 00:26:03,146 --> 00:26:05,190 दिशा क्या है? दिशा क्या है? 334 00:26:05,274 --> 00:26:06,441 तीन-दो-शून्य। 335 00:26:07,651 --> 00:26:08,652 वह हमारे पीछे है। 336 00:26:10,237 --> 00:26:13,365 मुझे लगता है वह टाइटन एक्स है। वह सीधा हमारी तरफ़ आ रहा है। 337 00:26:13,448 --> 00:26:15,993 जहाज़ को पूरा दाईं तरफ़ मोड़ दो। हमारी दिशा को दो-दो-शून्य पर ले आओ। 338 00:26:16,493 --> 00:26:18,662 दूरी 500 मीटर और वह पास आता जा रहा है। 339 00:26:18,745 --> 00:26:20,038 चार सौ मीटर। 340 00:26:20,539 --> 00:26:21,999 आ जाओ। 341 00:26:22,082 --> 00:26:23,917 - तीन सौ मीटर। - गोता लगाओ। 342 00:26:26,044 --> 00:26:27,588 दो सौ मीटर और वह पास आता जा रहा है। 343 00:26:27,671 --> 00:26:29,089 हे भगवान। 344 00:26:29,673 --> 00:26:31,633 सौ मीटर। सम्पर्क होने वाला है। 345 00:26:31,717 --> 00:26:32,759 टक्कर के लिए तैयार हो जाओ। 346 00:26:40,434 --> 00:26:42,019 सम्पर्क दक्षिण, दक्षिण-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है। 347 00:26:42,102 --> 00:26:43,770 हमसे पाँच मीटर आगे। 348 00:26:43,854 --> 00:26:45,355 सीधा सैंटा सोलेदाद की तरफ़ बढ़ रहा है। 349 00:26:45,439 --> 00:26:48,525 हम समय रहते नहीं पहुँच पाएँगे। हमें शॉ को बताना होगा। 350 00:26:54,114 --> 00:26:58,243 लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर, सीधा हमारी तरफ़ बढ़ रहा है। 351 00:26:58,327 --> 00:27:00,662 ठीक वैसे ही, जैसा बिल रैंडा के नक़्शे ने हमें बताया था। 352 00:27:01,371 --> 00:27:03,165 हाँ, वॉल्टर। 353 00:27:03,707 --> 00:27:04,708 तुम सही थे। 354 00:27:05,209 --> 00:27:07,711 सब कुछ उम्मीद के मुताबिक चल रहा है। 355 00:27:10,506 --> 00:27:11,715 उसकी कोई समस्या नहीं होगी। 356 00:27:12,216 --> 00:27:13,926 मुझे कोरा के कोड पर भरोसा है। 357 00:27:14,009 --> 00:27:16,178 सिनैप्टिक लिंक ज़रूरत के हिसाब से बढ़ जाएगा, हाँ। 358 00:27:17,054 --> 00:27:18,847 और हमारे पास हमारी अवधारणा का प्रमाण होगा। 359 00:27:20,182 --> 00:27:22,976 हाँ। मैं तुम्हें ख़बर देती रहूँगी। 360 00:27:23,060 --> 00:27:24,269 अब ज़्यादा देर नहीं लगेगी। 361 00:27:44,456 --> 00:27:47,209 ड्रोन कर्मीदल, अंतिम ड्रोन जाँच के लिए तैयार हो जाइए। 362 00:27:47,292 --> 00:27:49,211 अगला आगमन 20 मिनट में होगा। 363 00:27:50,087 --> 00:27:52,422 चलो, उस पुरानी बार से अंदर होकर चलते हैं, वहाँ से बेहतर दिखेगा। 364 00:27:58,303 --> 00:27:59,930 अब यहाँ वैसी रौनक नहीं रही। 365 00:28:01,014 --> 00:28:04,059 हमें एपैक्स को रोकना होगा और हमारे पास समय बहुत कम है। 366 00:28:14,820 --> 00:28:18,323 ठीक है। वहाँ उस ड्रोन में सिनैप्टिक लिंक रखा है। 367 00:28:19,658 --> 00:28:23,537 तुम्हें इमारतों के सहारे उसके दोनों तरफ़ लगी वे दो धातु की मशालें दिख रही हैं? 368 00:28:24,204 --> 00:28:27,249 हम ड्रोन के रोटर्स को जाम करने के लिए उनका इस्तेमाल करेंगे। 369 00:28:27,958 --> 00:28:29,459 रुकिए, क्या वह मे है? 370 00:28:34,423 --> 00:28:36,175 निशाना साधने का समय हो गया है, जेसन। 371 00:28:36,258 --> 00:28:37,259 ठीक है, समझ गया। 372 00:28:38,135 --> 00:28:39,887 बॉस ने कहा है कि हम आगे बढ़ें। 373 00:28:39,970 --> 00:28:40,971 हाँ, मैं समझ रही हूँ, 374 00:28:41,054 --> 00:28:42,890 पर अभी नए मॉड्यूल को दोबारा कम्पाइल करना बाक़ी है, 375 00:28:42,973 --> 00:28:45,142 और फिर यह भी सुनिश्चित करना है कि इंटरफ़ेस से प्रक्रिया धीमी ना हो जाए। 376 00:28:45,642 --> 00:28:47,561 यह तो बहुत ज़रूरी लग रहा है। 377 00:28:47,644 --> 00:28:50,564 बात बस इतनी है कि हमें पुष्टि मिल चुकी है कि टाइटन यहाँ आने वाला है। 378 00:28:50,647 --> 00:28:52,983 वह 16 मिनट में हमारे इलाक़े में पहुँच जाएगा, 379 00:28:53,066 --> 00:28:56,570 तो पर्फ़ेक्ट करने के चक्कर में अच्छे काम को बिगाड़ मत देना। 380 00:28:56,653 --> 00:28:57,988 पर्फ़ेक्ट ही हमारा एकमात्र विकल्प है। 381 00:28:58,071 --> 00:28:59,615 अभी नहीं तो कभी नहीं! 382 00:28:59,698 --> 00:29:00,699 चलो! 383 00:29:04,661 --> 00:29:05,913 तंत्रिकीय जाँच प्रणाली एकीकरण 384 00:29:06,413 --> 00:29:07,414 फिर से कम्पाइल हो रहा है 385 00:29:13,545 --> 00:29:16,757 तुम जानना चाहते हो कि एपैक्स क्या करना चाहती है, चलो, पूछते हैं। 386 00:29:17,549 --> 00:29:18,550 शॉ! शॉ! 387 00:29:24,556 --> 00:29:25,557 मे! 388 00:29:36,902 --> 00:29:37,903 आप लोग क्या कर रहे हैं? 389 00:29:37,986 --> 00:29:39,321 तुम क्या कर रही हो? 390 00:29:40,656 --> 00:29:42,699 वे जानते हैं कि तुम यहाँ हो। तुम्हें यहाँ से जाना होगा। अभी। 391 00:29:42,783 --> 00:29:45,202 यह कोई जवाब नहीं है। तुम उनकी मदद क्यों कर रही हो? 392 00:29:45,285 --> 00:29:48,580 क्योंकि मुझे लगता है कि जो काम हम कर रहे हैं, वह एक और जी-डे होने से रोक सकता है। 393 00:29:49,414 --> 00:29:50,916 हमने अविश्वसनीय प्रगति की है। 394 00:29:51,625 --> 00:29:53,126 हम उन्हें नियंत्रण करने में कामयाब हो जाएँगे। 395 00:29:53,210 --> 00:29:54,336 प्रगति? 396 00:29:54,419 --> 00:29:56,505 मे, यह और कुछ नहीं, बर्बरता है। 397 00:29:56,588 --> 00:29:59,091 उनका नियंत्रण किसके हाथों में होगा? ब्रेंडा के? उसके बॉस के? 398 00:29:59,174 --> 00:30:01,009 तुम्हें अंदाज़ा है कि इस समय तुम कितनी बचकानी बात कर रही हो? 399 00:30:01,093 --> 00:30:02,427 मैं बचकानी बात कर रही हूँ? 400 00:30:03,387 --> 00:30:06,306 हद है, केट, हम कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं। 401 00:30:08,684 --> 00:30:09,810 हमारे रास्ते में मत आओ। 402 00:30:12,938 --> 00:30:14,648 मैं नहीं चाहती कि तुम लोगों को कोई चोट पहुँचे। 403 00:30:22,322 --> 00:30:27,369 मानना पड़ेगा कि उसने बड़ी दमदार दलील दी है। 404 00:30:27,452 --> 00:30:29,705 फिर वे इसे मॉनार्क से दूर क्यों रख रहे हैं? 405 00:30:29,788 --> 00:30:35,335 हाँ, बिल्कुल। अगर एपैक्स को सच में लगता है कि यही इसका समाधान है, तो वे इसे गुप्त क्यों रख रहे हैं? 406 00:30:35,419 --> 00:30:37,296 अपनी कामयाबी के बारे में दुनिया को क्यों नहीं बताते? 407 00:30:37,379 --> 00:30:39,173 इसका कोई मतलब नहीं बन रहा है, ली। 408 00:30:39,256 --> 00:30:43,927 क्योंकि जिसके हाथ में भी इस लगाम का दूसरा सिरा होगा, वह न सिर्फ़ जी-डे होने से रोक सकता है, 409 00:30:44,011 --> 00:30:46,805 बल्कि वे ख़ुद एक जी-डे ला सकते हैं और निशाना लगाकर, 410 00:30:47,306 --> 00:30:51,393 उस लगाम थामे इंसान की चुनी हुई किसी भी चीज़ या जगह को नष्ट कर सकते हैं। 411 00:30:51,476 --> 00:30:56,148 और इस तरह यह एक हथियार का रूप ले लेता है जिसे सबसे ऊँची बोली लगाने वाले को बेचा जा सकता है। 412 00:30:59,067 --> 00:31:00,194 सब कुछ ठीक है ना? 413 00:31:00,277 --> 00:31:02,321 मैंने तुमसे कहा था कि मुझे और समय चाहिए। 414 00:31:02,404 --> 00:31:04,031 हम सबको और समय चाहिए, कोरा। 415 00:31:04,114 --> 00:31:06,909 जो मिला है, उसी से काम चलाना होगा। 416 00:31:18,295 --> 00:31:19,296 यह क्या है? 417 00:31:21,423 --> 00:31:22,424 शुरुआत हो चुकी है। 418 00:31:37,314 --> 00:31:39,149 वे सीधा लॉन्च ज़ोन की तरफ़ जा रहे हैं। 419 00:31:39,233 --> 00:31:40,400 वहाँ से सब लोगों को निकालो। 420 00:31:40,484 --> 00:31:42,194 ठीक है। लॉन्च एरिया को ख़ाली करो, तुरंत। 421 00:31:42,277 --> 00:31:45,405 - ठीक है। सब लोग यहाँ से निकलो। - चलो, चलो! यहाँ से निकलो! 422 00:31:45,489 --> 00:31:48,158 अगर हमें यह करना है, तो हमारे पास यही मौक़ा है। 423 00:31:49,743 --> 00:31:51,078 चलो! 424 00:31:51,662 --> 00:31:52,663 गतिविधि दर्ज की गई 425 00:31:52,746 --> 00:31:54,957 मैम, हमारी लॉन्च साइट की सीमा में कोई घुस आया है। 426 00:31:59,169 --> 00:32:02,047 - ग़रीबी में आटा गीला। - हमें ड्रोन छोड़ना होगा। 427 00:32:06,385 --> 00:32:07,761 - चलो। - गुबरैले! 428 00:32:10,681 --> 00:32:11,682 कर्नल, हमें निकलना होगा! 429 00:32:11,765 --> 00:32:13,433 सब लोग वापस अंदर चलो! भागो! 430 00:32:13,517 --> 00:32:15,435 - लॉन्च नहीं करेंगे तो उससे हाथ धो बैठेंगे, बॉस। - कर दो। 431 00:32:17,521 --> 00:32:18,689 तोप चलाने का समय हो गया है। 432 00:32:33,245 --> 00:32:34,329 ली, भागो! 433 00:32:39,042 --> 00:32:40,294 - भागिए! - जल्दी! 434 00:32:44,506 --> 00:32:45,507 ली! 435 00:32:54,474 --> 00:32:56,059 ली? ली? तुम्हें चोट लगी है? 436 00:32:56,143 --> 00:32:57,603 इन्हें अंदर ले चलते हैं। 437 00:32:59,688 --> 00:33:02,149 - मेरी टाँग को सम्भालना। - चलिए। चलिए। 438 00:33:05,485 --> 00:33:06,486 चलिए। 439 00:33:07,529 --> 00:33:08,530 हमने आपको सम्भाल लिया। 440 00:33:53,700 --> 00:33:55,410 मुझे दिखाओ। फ़िक्र मत करो। 441 00:33:56,203 --> 00:33:57,746 ठीक है, ठीक है, ठीक है। 442 00:33:58,664 --> 00:34:01,041 मुझे देखने दो। थोड़ा दर्द होगा। 443 00:34:01,124 --> 00:34:02,125 केट? 444 00:34:08,215 --> 00:34:09,216 केट। 445 00:34:23,981 --> 00:34:26,483 निशाना नहीं लग पाया। घुमाकर लाओ, एक और कोशिश करते हैं। 446 00:34:50,424 --> 00:34:51,425 केट। 447 00:34:53,135 --> 00:34:54,261 केट। 448 00:35:12,196 --> 00:35:13,780 - हे भगवान। - वह आख़िर कर क्या रही है? 449 00:35:13,864 --> 00:35:14,865 नहीं, हमें रुकना होगा! 450 00:35:14,948 --> 00:35:15,991 - किसी को वहाँ भेजो! - नहीं! नहीं! 451 00:35:16,074 --> 00:35:17,868 अगर यह काम कर गया, तो हम उसे बचा लेंगे। 452 00:35:17,951 --> 00:35:19,661 हम यहाँ इसी के लिए आए थे, कोरा। 453 00:35:19,745 --> 00:35:21,371 ड्रोन ने निशाना साध लिया है। 454 00:35:21,455 --> 00:35:22,581 दागो! 455 00:35:34,760 --> 00:35:35,761 सम्पर्क हो गया है। 456 00:35:35,844 --> 00:35:37,679 अच्छी बात है। क्या हमें नियंत्रण मिल गया है? 457 00:35:38,222 --> 00:35:40,349 नहीं। सिनैप्टिक लिंक अभी भी अपलोड हो रहा है। 458 00:35:44,561 --> 00:35:46,104 मैं तुम्हारे साथ हूँ। मैं यहीं हूँ, केट। 459 00:35:46,188 --> 00:35:48,065 तुम ठीक तो हो? 460 00:35:48,982 --> 00:35:50,567 केट, हमें जाना होगा। 461 00:35:57,115 --> 00:35:58,116 रिपोर्ट दो। 462 00:35:58,200 --> 00:36:01,286 फ़्रंटल कॉर्टेक्स और अमिग्डला में तेज़ तंत्रिकीय गतिविधि हो रही है। 463 00:36:01,370 --> 00:36:03,288 पूरा दिमाग़ी नियंत्रण सक्रिय होने तक इंतज़ार करो। 464 00:36:03,372 --> 00:36:06,250 हमने उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाएँ बाधित कर दी हैं, उसकी सारी मांसपेशियाँ खिंच रही हैं। 465 00:36:12,005 --> 00:36:13,215 नहीं। नहीं। नहीं। नहीं। रुको। 466 00:36:13,298 --> 00:36:14,299 सिस्टम ओवरलोड 467 00:36:14,383 --> 00:36:15,676 टाइटन में बहुत सारी तंत्रिका कोशिकाएँ हैं। 468 00:36:15,759 --> 00:36:17,636 फ़ीडबैक लूप की वजह से डेटा अचानक बहुत बढ़ जा रहा है। 469 00:36:17,719 --> 00:36:19,346 मैंने तुमसे कहा था कि मुझे और समय चाहिए। 470 00:36:19,429 --> 00:36:21,932 समय को लेकर रोना बंद करो। ख़ुद को सम्भालो, कोरा। 471 00:36:22,015 --> 00:36:24,768 मैंने तुमसे कहा था कि हम इस प्रोग्राम का इतने बड़े स्तर पर इस्तेमाल नहीं कर सकते। 472 00:36:24,852 --> 00:36:27,104 - इसे ठीक करो, अभी! - तुम मज़ाक़ कर रही हो? 473 00:36:27,187 --> 00:36:28,814 पूरा सिस्टम बैठ जाएगा। 474 00:36:33,360 --> 00:36:34,361 रुको। 475 00:36:35,237 --> 00:36:36,363 हिरोशी कहाँ है? 476 00:36:36,446 --> 00:36:37,906 चलो, केटी। 477 00:36:37,990 --> 00:36:39,199 हमें भागना होगा। 478 00:36:50,002 --> 00:36:51,295 केटी। 479 00:36:56,258 --> 00:36:57,384 हमें भागना होगा! 480 00:37:00,804 --> 00:37:02,139 - केट! - केन्तारो! 481 00:37:02,222 --> 00:37:03,432 - डैड! - नहीं, वापस आओ! 482 00:37:04,016 --> 00:37:05,017 वापस आओ! 483 00:37:17,821 --> 00:37:18,989 सिग्नल बंद हो गया। डेटा नहीं मिल रहा है। 484 00:37:19,072 --> 00:37:20,115 यहाँ सब बंद पड़ गया है। 485 00:37:28,457 --> 00:37:31,835 - ब्रेंडा। ब्रेंडा। - हमें यह जगह ख़ाली करनी होगी। 486 00:37:32,628 --> 00:37:34,087 - ब्रेंडा। - हमें यहाँ से निकलना होगा। 487 00:37:34,171 --> 00:37:35,172 सब लोग भागो! 488 00:37:35,255 --> 00:37:36,715 भागो, अभी! 489 00:37:36,798 --> 00:37:38,967 जाओ! चलो! 490 00:37:39,593 --> 00:37:40,594 जाओ! 491 00:37:43,597 --> 00:37:45,015 चलो, चलो! 492 00:37:47,893 --> 00:37:48,894 हे, चलो! 493 00:37:50,562 --> 00:37:52,898 इस डूबते जहाज़ के साथ तुम नहीं डूबोगी। चलो। 494 00:38:31,812 --> 00:38:33,814 डैड? डैड? 495 00:38:39,695 --> 00:38:41,905 मदद करो! कोई मदद करो! 496 00:38:43,448 --> 00:38:47,077 - हे भगवान। - केट, तुम ठीक हो? 497 00:38:49,288 --> 00:38:50,998 - मदद लेकर आओ, केन्तारो। - ओह, नहीं। 498 00:38:51,081 --> 00:38:52,082 तुम ठीक हो? 499 00:38:52,833 --> 00:38:55,460 - मदद लेकर आओ, प्लीज़। मदद लेकर आओ। - केट। 500 00:39:07,556 --> 00:39:08,807 आप ठीक हो जाएँगे। 501 00:39:09,308 --> 00:39:10,851 मैं आपके लिए मदद लेकर आऊँगी। 502 00:39:11,643 --> 00:39:14,813 मैं तुम्हारी ज़िंदगी के लम्बे अरसे तक तुमसे दूर रहा। 503 00:39:16,231 --> 00:39:17,232 नहीं। 504 00:39:17,316 --> 00:39:18,525 इतने सारे… 505 00:39:19,151 --> 00:39:20,152 पल। 506 00:39:21,153 --> 00:39:22,654 इतने सारे झूठ। 507 00:39:23,322 --> 00:39:25,282 आप ठीक हो जाएँगे। 508 00:39:31,496 --> 00:39:32,497 कोई बात नहीं। 509 00:39:34,917 --> 00:39:36,126 हिरोशी। 510 00:39:37,628 --> 00:39:38,629 हिरोशी। 511 00:39:38,712 --> 00:39:40,839 हमारा गाना याद है? 512 00:40:28,011 --> 00:40:29,847 - हिरोशी? हिरोशी। - डैड? 513 00:40:29,930 --> 00:40:32,140 - डैड? मत जाइए। - हिरोशी। हिरोशी। 514 00:41:35,245 --> 00:41:38,373 उधर जो डॉक्टर हैं, उन्हें यहाँ ले आओ और उन लोगों की मदद करो जिनकी थोड़ी भी साँस बाक़ी है। 515 00:41:38,457 --> 00:41:40,042 इस जगह को तुरंत सील कर दो। 516 00:41:40,125 --> 00:41:42,127 सब कुछ अपने पास सुरक्षित रख लो। डेटा, उपकरण, 517 00:41:42,211 --> 00:41:44,046 चाहे कितना भी क्षतिग्रस्त हुआ हो, सब कुछ ले लेना। 518 00:41:44,129 --> 00:41:47,257 और सबसे ज़रूरी बात, मुझे हर एक व्यक्ति का पूरा हिसाब-किताब चाहिए। 519 00:42:02,105 --> 00:42:04,399 मदद करो! मदद करो! 520 00:42:04,983 --> 00:42:06,777 देखो, निदेशक के आने से पहले कोई यहाँ से नहीं जाएगा, ठीक है? 521 00:42:06,860 --> 00:42:07,945 समझ गईं? कोई नहीं! ठीक है, जाओ। 522 00:42:08,028 --> 00:42:10,197 - टिम, हमें एक डॉक्टर चाहिए! - डॉक्टर को बुलाओ! 523 00:44:15,155 --> 00:44:17,157 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम