1 00:00:07,007 --> 00:00:09,635 मतलब, यक़ीन नहीं हो रहा। इसे देखो ज़रा। यह जैसे… 2 00:00:10,135 --> 00:00:12,638 यह बैग बंद नहीं हो रहा। तुमने इसमें बहुत सारा सामान डाल दिया है। 3 00:00:13,639 --> 00:00:15,973 हम स्पीडीजेट की फ़्लाइट से क्यों जा रहे हैं? 4 00:00:15,974 --> 00:00:18,893 तुम जानते हो उनका एक विमान पिछले महीने रनवे से उतर गया था। 5 00:00:18,894 --> 00:00:22,605 अरे, क्या यह इसलिए है क्योंकि वे फ़्लाइट में तुम्हारे पसंदीदा मिनी प्रेट्ज़ेल देते हैं? 6 00:00:22,606 --> 00:00:25,525 यह एक वजह थी। हाँ। हाँ। पर इकलौती वजह नहीं थी। 7 00:00:25,526 --> 00:00:27,944 तुम्हें यक़ीन है हमें कैरन से बच्चों का ध्यान रखने के लिए नहीं कहना चाहिए? 8 00:00:27,945 --> 00:00:30,238 मैं अपनी पूरी ज़िंदगी टाइलर का ध्यान रखती आई हूँ। सच में? 9 00:00:30,239 --> 00:00:33,241 नहीं, मैं जानती हूँ, पर बार्बरा ने अभी ही उसे छोड़ा है और वह दुखों को अच्छे से नहीं झेल पाता है। 10 00:00:33,242 --> 00:00:35,076 कोई एक चीज़ खोने पर, किसी दूसरी चीज़ के लिए जुनूनी हो जाता है। 11 00:00:35,077 --> 00:00:36,244 हाँ, हम एक और 12 00:00:36,245 --> 00:00:40,081 अपनी-मनपसंद-चम्मच-खो-दी-फिर-ज्वालामुखी-के-लिए- जुनूनी-हो-गया वाली स्थिति नहीं चाहते हैं, है ना? 13 00:00:40,082 --> 00:00:41,916 सब ठीक है। मैं उसके संकेत जानती हूँ। 14 00:00:41,917 --> 00:00:43,501 उसे किसी चीज़ पर अटकने मत देना। 15 00:00:43,502 --> 00:00:45,670 मुझे निमंत्रण दिखाओ। शायद हमें इस सारे सामान की ज़रूरत ना पड़े। 16 00:00:45,671 --> 00:00:48,798 शायद वह, पता नहीं, नंगे पैर वाली, आरामदायक माहौल वाली शादी हो। 17 00:00:48,799 --> 00:00:50,341 नहीं, मुझे लगा निमंत्रण तुम्हारे पास था? 18 00:00:50,342 --> 00:00:51,634 मेरे पास क्यों होगा? लॉरी तुम्हारी दोस्त है। 19 00:00:51,635 --> 00:00:53,052 जब वह डाक में आया था, तो तुमने उठाया था। 20 00:00:53,053 --> 00:00:55,054 - ओह, तो वह डाक में आया था? - आया ही होगा, हाँ। 21 00:00:55,055 --> 00:00:56,347 तो तुमने उसे देखा है? 22 00:00:56,348 --> 00:00:58,391 - तुमने कहा था कि तुमने देखा था। - मैंने नहीं देखा है। 23 00:00:58,392 --> 00:00:59,518 हे? 24 00:01:00,435 --> 00:01:04,729 जेसन। तुम्हें पक्का यक़ीन है कि हमें इस शादी में आने के लिए आमंत्रित किया गया है? 25 00:01:04,730 --> 00:01:07,441 अरे, टाइलर! यहाँ आओ! यह देखने लायक़ है! 26 00:01:07,442 --> 00:01:09,068 पागल मत बनो। ज़ाहिर है हमें बु…बुलाया गया है। 27 00:01:09,069 --> 00:01:11,572 तो तुम्हें याद है कि उसने सच में कहा था, "प्लीज़ शादी में आना"? 28 00:01:12,739 --> 00:01:15,616 हाँ, उसने कहा था, उसने क… उसने क… उसने कहा था, 29 00:01:15,617 --> 00:01:19,120 "ओह, इस शानदार शादी की जगह को देखो जो हम… हम इस्तेमाल करने वाले हैं।" 30 00:01:19,121 --> 00:01:22,540 और फिर उसने बहुत सारी तस्वीरें भेजी थीं हमारे… हमारे यूनिवर्सिटी वाले ग्रुप में। 31 00:01:22,541 --> 00:01:24,584 - मुझे वह मैसेज दिखाओ। - हाँ। दिखाता हूँ। दिखाता हूँ। 32 00:01:24,585 --> 00:01:27,378 यह रहा। हाँ, देखा? हाँ। 33 00:01:27,379 --> 00:01:28,754 टाइलर! सच में, तुम सब छोड़ रहे हो! 34 00:01:28,755 --> 00:01:31,383 नहीं, जेस। मुझे लगता है वह बस तुम्हें उसके बारे में बता रही थी। 35 00:01:32,426 --> 00:01:35,094 तुमने ऐसे कार्यक्रम के लिए होटल क्यों बुक किया जिसमें हमें बुलाया ही नहीं गया है? 36 00:01:35,095 --> 00:01:36,762 मैंने मान लिया था कि हमें बुलाया जाएगा… 37 00:01:36,763 --> 00:01:37,847 हे भगवान। 38 00:01:37,848 --> 00:01:40,016 …और मैं जल्दी बुकिंग करना चाहता था ताकि सारे सस्ते कमरे बुक ना हो जाएँ। 39 00:01:40,017 --> 00:01:43,811 मतलब, उनमें से कुछ एक रात के 400 पाउंड के हैं। मैंने बिना सोचे ही कर दिया था। कमबख़्त। 40 00:01:43,812 --> 00:01:45,897 बढ़िया, तो हमारी छुट्टियाँ बुक हो गई हैं टस्कनी में 41 00:01:45,898 --> 00:01:48,566 ऐसी शादी की जगह के लिए जिसमें हमें आमंत्रित ही नहीं किया गया है। 42 00:01:48,567 --> 00:01:49,859 क्या बात है। 43 00:01:49,860 --> 00:01:52,029 ख़ैर, अब हमें हमारे पैसे वापस नहीं मिलेंगे, है ना? 44 00:01:53,780 --> 00:01:54,906 तो हमें फिर भी चले जाना चाहिए, एह? 45 00:01:54,907 --> 00:01:56,866 नहीं! मैं किसी शादी में बिन बुलाए नहीं जाऊँगी, जेस। 46 00:01:56,867 --> 00:01:58,951 हम उनसे नहीं मिलेंगे। हम उनसे अलग अपनी छुट्टियाँ मनाएँगे। 47 00:01:58,952 --> 00:02:01,205 मुझे यक़ीन है सैन… सैन चिमेंटो बड़ी जगह है, है ना? 48 00:02:03,207 --> 00:02:04,208 मतलब… 49 00:02:04,833 --> 00:02:06,584 ख़ैर, हाँ, शादी में ज़रूर कम लोगों को बुलाया होगा। 50 00:02:06,585 --> 00:02:08,585 - हाँ। - उम्मीद है हमारी मुलाक़ात किसी से नहीं होगी। 51 00:02:08,586 --> 00:02:11,380 अगर हमें नहीं बुलाया गया है, तो शायद बस क़रीबी परिवार के लोग होंगे। 52 00:02:11,381 --> 00:02:12,590 बिल्कुल। 53 00:02:12,591 --> 00:02:14,050 और हमें साथ में समय बिताने की ज़रूरत है, 54 00:02:14,051 --> 00:02:15,134 केवल हम दोनों, है ना? 55 00:02:15,135 --> 00:02:17,095 - बिल्कुल सही। - मुझे ठेस लगी। 56 00:02:19,556 --> 00:02:21,349 हाँ। ठीक है, हाँ। चलो यह करें, चलो चलें। 57 00:02:21,350 --> 00:02:22,517 क्या? 58 00:02:22,518 --> 00:02:25,520 अगर मैं शादी वाले कुछ कपड़े बैग से निकाल दूँ, 59 00:02:25,521 --> 00:02:26,896 तो ये आसानी से बंद हो जाएगा। 60 00:02:26,897 --> 00:02:28,231 मतलब, हमें मान लेना चाहिए। 61 00:02:28,232 --> 00:02:30,691 किसी भी डेस्टिनेशन वेडिंग का सबसे ख़राब हिस्सा शादी ही होती है, है ना? 62 00:02:30,692 --> 00:02:32,026 - हाँ। - ओह, उनके लिए तोहफ़ा ख़रीदा था? 63 00:02:32,027 --> 00:02:33,236 - बिल्कुल ख़रीदा था। - हाँ। 64 00:02:33,237 --> 00:02:34,403 - और मैं बताता हूँ। - नहीं। 65 00:02:34,404 --> 00:02:36,030 - अब उन्हें यह नहीं मिलेगा। - बिल्कुल नहीं मिलेगा। 66 00:02:36,031 --> 00:02:39,283 ठीक है। तो हमारे पास एक और नैपकिन का सेट है और हमें शादी में जाने की ज़रूरत नहीं है। 67 00:02:39,284 --> 00:02:40,409 क्या बात है! 68 00:02:40,410 --> 00:02:42,495 - स्थिति बेहतर हो रही है। - हाँ। ठीक है। 69 00:02:42,496 --> 00:02:43,705 यह देखने लायक़ था। 70 00:02:44,373 --> 00:02:46,875 यह बंद नहीं हो रहा है। टाइलर। मेरी पीठ पर चढ़ जाओ। 71 00:02:47,793 --> 00:02:48,794 कैमडेन लॉक 72 00:03:02,766 --> 00:03:05,727 ट्राइंग 73 00:03:07,980 --> 00:03:09,814 जब वे मिनी प्रेट्ज़ेल देंगे, क्या मैं तुम्हारे वाले ले सकता हूँ? 74 00:03:09,815 --> 00:03:11,149 - हाँ। हाँ। - हाँ। 75 00:03:13,193 --> 00:03:14,861 - माफ़ करना, तुम्हें मिनी प्रेट्ज़ेल पसंद हैं? - जेसन। 76 00:03:14,862 --> 00:03:16,779 उन्हें ऑरेगैनो के साथ बेक किया जाता है, है ना? 77 00:03:16,780 --> 00:03:18,197 वे बहुत अच्छे होते हैं। और कहीं नहीं मिलते हैं। 78 00:03:18,198 --> 00:03:19,907 - तुम चुप रहोगे? - यक़ीन मानो, मैंने… मैंने कोशिश की है। 79 00:03:19,908 --> 00:03:20,992 मैं यह पढ़ रही हूँ। 80 00:03:20,993 --> 00:03:23,202 पिछली बार जब तुम फ़्लाइट में बैठी थी, उसके बाद से यह बदल गया है? 81 00:03:23,203 --> 00:03:24,996 इसे नियमित रूप से अपडेट किया जाता है। 82 00:03:24,997 --> 00:03:28,584 और इसमें अलग-अलग एयरलाइन और विमान के हिसाब से फ़र्क होते हैं। तो… 83 00:03:30,752 --> 00:03:33,045 क्योंकि अगर तुम्हें पसंद नहीं हैं, तुम फिर भी ले लोगी? क्योंकि तब मैं… 84 00:03:33,046 --> 00:03:35,631 तुम लोगों से उनके मिनी प्रेट्ज़ेल माँगना बंद करोगे? 85 00:03:35,632 --> 00:03:36,800 माफ़ करना। माफ़ करना। 86 00:03:37,968 --> 00:03:39,970 ओह। आख़िरकार, मुझे ज़ोर की सुसु लगी है। 87 00:03:41,597 --> 00:03:44,224 जैसा कि मैंने कहा, फिर भी ले लेना। और मैं… मैं… मैं उन्हें तुमसे ले लूँगा। 88 00:03:47,436 --> 00:03:50,271 दुल्हनें! हे भगवान। हे भगवान। हे भगवान। 89 00:03:50,272 --> 00:03:52,023 - वे इसी फ़्लाइट में हैं। - कौन? 90 00:03:52,024 --> 00:03:53,566 - क्लेयर और लॉरी। - क्या? 91 00:03:53,567 --> 00:03:55,067 इस रूट पर दिन में पाँच फ़्लाइटें हैं और वे इसमें हैं। 92 00:03:55,068 --> 00:03:56,987 - वे कहाँ हैं? - नहीं, देखो मत! 93 00:03:59,406 --> 00:04:00,907 - ठीक है, यह ओढ़ लो। - क्या? 94 00:04:00,908 --> 00:04:02,575 - छुप जाओ। - हँ? 95 00:04:02,576 --> 00:04:04,578 मिनी प्रेट्ज़ेल चाहिए? 96 00:04:07,039 --> 00:04:08,539 - आपको चाय या कॉफ़ी चाहिए? - नहीं। 97 00:04:08,540 --> 00:04:09,624 नहीं, शुक्रिया। 98 00:04:09,625 --> 00:04:12,085 - आपको मिनी प्रेट्ज़ेल चाहिए? - हाँ, प्लीज़। 99 00:04:12,753 --> 00:04:14,922 नहीं, शुक्रिया। माफ़ कीजिए। शुक्रिया। 100 00:04:17,673 --> 00:04:19,009 आपको चाय या कॉफ़ी चाहिए? 101 00:04:23,055 --> 00:04:24,473 {\an8}जेलीफ़िश के बारे में तथ्य 102 00:04:28,977 --> 00:04:30,229 वे लैंड कर गए हैं। 103 00:04:33,065 --> 00:04:34,942 {\an8}निक्की मैसेज 104 00:04:41,406 --> 00:04:43,407 टर्बुलेन्स है। कल्पना करो अगर ये तुम्हें भेजे गए मेरे आख़िरी मैसेज हों हाहा 105 00:04:43,408 --> 00:04:44,409 टाइलर कैसा है? किसी चीज़ पर अटक गया? 106 00:04:45,494 --> 00:04:47,788 वह ठीक है। 107 00:04:51,166 --> 00:04:53,751 तुम्हें पता है 2,000 से भी ज़्यादा प्रकार की जेलीफ़िश होती हैं? 108 00:04:53,752 --> 00:04:54,753 नहीं। 109 00:05:12,646 --> 00:05:14,398 टैक्सी 110 00:05:18,986 --> 00:05:21,571 हम यहाँ भीड़ में खो नहीं रहे हैं, है ना? 111 00:05:21,572 --> 00:05:24,615 नहीं। मतलब, यह दुनिया की सबसे शांतिपूर्ण जगहों में से एक है। 112 00:05:24,616 --> 00:05:26,325 - ओह, हाँ। - हमारी स्थिति बहुत ख़राब है। 113 00:05:26,326 --> 00:05:29,996 ठीक है, चलो, जल्दी करो। चलो अंदर चलें। मैंने दूसरों को हमारे पीछे वाली टैक्सी में बैठते देखा था। 114 00:05:29,997 --> 00:05:31,664 - शुक्रिया! - बाय! 115 00:05:31,665 --> 00:05:32,749 बाय! 116 00:05:34,042 --> 00:05:37,004 तो, यहाँ के रेस्तराँ में आजकल का इटैलियन खाना मिलता है… 117 00:05:37,629 --> 00:05:39,463 - बढ़िया। - …जो कि स्थानीय, मौसमी सामग्री से बनाया जाता है। 118 00:05:39,464 --> 00:05:40,840 पर सब कुछ खुला-खुला है, है ना? 119 00:05:40,841 --> 00:05:43,509 हाँ। हाँ, यह बहुत खुला हुआ है। हम यहाँ आसानी से दिख जाएँगे। 120 00:05:43,510 --> 00:05:44,803 क्या यहाँ कोई बूथ हैं? 121 00:05:46,263 --> 00:05:47,346 बूथ? 122 00:05:47,347 --> 00:05:48,848 कोई बात नहीं, हम रूम सर्विस मँगवा लेंगे, है ना? 123 00:05:48,849 --> 00:05:50,641 - हाँ। रूम सर्विस, हाँ। - हाँ। हाँ, रूम सर्विस। 124 00:05:50,642 --> 00:05:52,101 ठीक है। 125 00:05:52,102 --> 00:05:53,687 - यह रही आपकी चाबियाँ। और… - शुक्रिया। 126 00:05:54,563 --> 00:05:55,938 हे भगवान। 127 00:05:55,939 --> 00:05:57,941 यह तस्वीरों से भी बेहतर लग रहा है। 128 00:05:59,067 --> 00:06:01,444 वह लॉरी और क्लेयर हैं। मैं उन्हें सुन सकता हूँ। मैं उन्हें सुन सकता हूँ। 129 00:06:01,445 --> 00:06:02,945 - जल्दी करो। जाओ। - ठीक है। 130 00:06:02,946 --> 00:06:04,572 - शुक्रिया। चलो। - शुक्रिया। 131 00:06:04,573 --> 00:06:05,782 जल्दी करो। जल्दी करो। 132 00:06:08,827 --> 00:06:11,412 यह कितना अच्छा है। 133 00:06:11,413 --> 00:06:13,332 हे भगवान। हे भगवान। तुम आ गई। 134 00:06:17,127 --> 00:06:18,544 ओह, यह क्या है? 135 00:06:18,545 --> 00:06:21,131 यूनिवर्सिटी का पूरा दल आया है। 136 00:06:21,715 --> 00:06:26,553 बेथ। ऐबी। टिज़। जेकी? 137 00:06:27,262 --> 00:06:29,013 जेकी यहाँ… यहाँ क्यों आया है? 138 00:06:29,014 --> 00:06:31,558 - जेसन। चलो। - जेकी नस्लवादी है। 139 00:06:33,060 --> 00:06:34,352 जल्दी करो। 140 00:06:34,353 --> 00:06:36,854 चलो। यह हमारा कमरा है! यहाँ है। 141 00:06:36,855 --> 00:06:38,273 - जाओ, जाओ, जाओ, जाओ। - हाँ। 142 00:06:40,442 --> 00:06:41,735 दरवाज़ा बंद करो! 143 00:06:53,330 --> 00:06:55,165 वे सब अहाते में जाम पी रहे हैं। 144 00:06:56,208 --> 00:06:57,500 हाँ। 145 00:06:57,501 --> 00:06:58,836 यह शानदार लग रहा है। 146 00:07:00,295 --> 00:07:01,879 लगता है ऐबी पी नहीं रही है। 147 00:07:01,880 --> 00:07:03,465 क्या लगता है, वह गर्भवती हो सकती है? 148 00:07:04,299 --> 00:07:05,926 क्या निको की नई गर्लफ़्रेंड है? 149 00:07:07,135 --> 00:07:09,054 जेस को क्या हुआ? मुझे जेस पसंद थी। 150 00:07:10,013 --> 00:07:11,014 कमबख़्त। 151 00:07:11,598 --> 00:07:13,516 मैं वाक़ई सोचता था कि मैं और लॉरी क़रीब थे। 152 00:07:13,517 --> 00:07:15,977 मैंने उसे डेट करने का नाटक करके उसके माता-पिता को उसका सच बताने में मदद भी की थी, 153 00:07:15,978 --> 00:07:18,230 ताकि यह जानकर कि वह समलैंगिक है, वे चैन की साँस लेंगे। 154 00:07:18,772 --> 00:07:21,482 - तुम क्या देख रही हो? - "ओमिसिडिओ अ रोमा।" 155 00:07:21,483 --> 00:07:23,109 पर तुम इटैलियन भाषा नहीं जानती हो, निक। 156 00:07:23,110 --> 00:07:24,861 हाँ, पर होटल के टीवी पर केवल यही फ़िल्म है, जेस। 157 00:07:24,862 --> 00:07:26,821 या तो यह फ़िल्म है, या दुखती रग की वह खिड़की है। 158 00:07:26,822 --> 00:07:29,282 हे भगवान। क्या वह पैट्रिशिया है? 159 00:07:29,283 --> 00:07:30,825 पैट्रिशिया को आमंत्रित किया और हमें नहीं? 160 00:07:30,826 --> 00:07:33,327 वह उसकी ओस्टिओपैथ है, निक। मैंने ही उसका सुझाव दिया था। 161 00:07:33,328 --> 00:07:36,163 उसकी ओस्टिओपैथ उस सबका मज़ा ले रही है, और हम यहाँ फँसे हुए हैं? 162 00:07:36,164 --> 00:07:37,624 यक़ीन नहीं होता। पैट्रिशिया? 163 00:07:38,584 --> 00:07:41,919 ख़ैर, देखो, मैंने हमारी छुट्टियों का शेड्यूल बना लिया है। 164 00:07:41,920 --> 00:07:45,464 हम सुबह छह से साढ़े छह बजे के बीच ताज़ी हवा खाने बाहर जाएँगे, 165 00:07:45,465 --> 00:07:48,843 फिर सुबह साढ़े छह से रात दस बजे के बीच कमरे में आराम करेंगे। 166 00:07:48,844 --> 00:07:51,053 उसके बाद, हम अहाते की थोड़ी सैर करने के लिए बाहर निकलेंगे। 167 00:07:51,054 --> 00:07:52,181 अँधेरा होने के बाद। 168 00:07:52,764 --> 00:07:54,182 तुम मज़ाक कर रहे हो? 169 00:07:54,183 --> 00:07:56,017 या… नहीं, असल में… असल में… 170 00:07:56,018 --> 00:07:58,645 मैंने अभी देखा कि यहाँ स्थानीय ननरी का टूर करवाया जाता है। 171 00:07:59,646 --> 00:08:02,440 रुको, अभी आलोचना मत करना। उसमें अभी भी पुराना पत्थर का कुआँ मौजूद है। 172 00:08:02,441 --> 00:08:04,026 ओह, तुमने पहले क्यों नहीं बताया? 173 00:08:05,402 --> 00:08:07,737 तुमने कहा था कि तुम चाहती हो हम दोनों अकेले में थोड़ा समय बिताएँ। 174 00:08:07,738 --> 00:08:09,822 हाँ, जेस। एक जोड़े की तरह, कैदियों की तरह नहीं। 175 00:08:09,823 --> 00:08:11,116 ख़ैर… 176 00:08:16,121 --> 00:08:19,208 फिर भी, सबको दोबारा देखना अच्छा लग रहा है। एह? 177 00:08:22,294 --> 00:08:24,963 हमें सच में कैरन से बच्चों का ध्यान रखने के लिए कहना चाहिए था, पता है? 178 00:08:26,173 --> 00:08:28,091 मतलब, भगवान जाने वे क्या कर रहे होंगे। 179 00:08:28,675 --> 00:08:31,719 …पर मोना लीसा केवल पैसे के लिए बनाई गई पेंटिंग नहीं थी। 180 00:08:31,720 --> 00:08:32,803 पैर नीचे रखो। 181 00:08:32,804 --> 00:08:34,889 लिओनार्डो ने सालों तक इस पेंटिंग को अपने पास रखा, 182 00:08:34,890 --> 00:08:37,267 फ़्लोरेंस छोड़ने के बहुत समय बाद तक उस पर काम करते रहे। 183 00:08:46,693 --> 00:08:48,570 ठीक है, दस बज गए हैं। चलो चलें। 184 00:08:51,865 --> 00:08:54,283 क्या मैं पैंट पहन लूँ? तुम्हें लगता है वे मेरी टांगें पहचान लेंगे? 185 00:08:54,284 --> 00:08:56,577 निक, मुझे नहीं लगता मैं तुम्हारी टांगें पहचान सकता हूँ। चलो चलें। 186 00:08:56,578 --> 00:08:58,205 ओह, यह अफ़सोस की बात है। 187 00:09:00,207 --> 00:09:02,542 तुम्हारे लिए धूप का चश्मा कम अच्छा भेष है, है ना? 188 00:09:02,543 --> 00:09:05,295 क्योंकि वह सामान्य आकार के सिर वाले किसी इंसान के मुकाबले तुम्हारा चेहरा कम ढँकते हैं। 189 00:09:06,421 --> 00:09:07,755 ठीक है। चलो चलें। 190 00:09:07,756 --> 00:09:09,132 हाँ। 191 00:09:14,680 --> 00:09:15,805 निक्की। चलो। 192 00:09:15,806 --> 00:09:17,098 रुको, रुको, रुको, जेस। 193 00:09:17,099 --> 00:09:18,141 वह आदमी बस उसे बताने वाला है… 194 00:09:25,107 --> 00:09:26,108 ओह, देखो। 195 00:09:26,733 --> 00:09:28,735 - ठीक है। यह लो। - ठीक है। 196 00:10:03,854 --> 00:10:07,690 ऐसा लगता है कि यह ख़ूबसूरत होगा। अगर हम इसे देख पाते। 197 00:10:07,691 --> 00:10:11,736 हाँ। कितना अच्छा है कि हम ऐसी ख़ूबसूरत जगह में हैं, 198 00:10:11,737 --> 00:10:13,572 जितनी मेरे हिसाब से यह जगह ख़ूबसूरत होगी। 199 00:10:14,114 --> 00:10:16,116 कितने सुंदर टस्कन रंग हैं। 200 00:10:17,075 --> 00:10:18,076 शायद। 201 00:10:19,786 --> 00:10:20,996 हे भगवान। 202 00:10:23,040 --> 00:10:25,291 मैं सच में तैरना चाहती हूँ। 203 00:10:25,292 --> 00:10:26,418 हाँ। 204 00:10:26,919 --> 00:10:29,086 पर हम अपने स्विम सूट नहीं लाए हैं, है ना? 205 00:10:29,087 --> 00:10:30,088 नहीं। 206 00:10:37,221 --> 00:10:39,097 ओह, मुझे उल्लुओं की आवाज़ बहुत अच्छी लगती है। 207 00:10:40,974 --> 00:10:45,187 तुम्हें लगता है हमें उल्लू पाल लेना चाहिए? या यह बस छुट्टियों वाली सोच है? 208 00:10:46,355 --> 00:10:47,940 देखते हैं फ़्लाइट में तुम्हें कैसा लगता है, ठीक है? 209 00:10:49,191 --> 00:10:50,942 हमें देखो ज़रा, हम्म? 210 00:10:50,943 --> 00:10:54,196 बस एक सामान्य जोड़ा जो प्यारा सा सप्ताहांत अवकाश मना रहा है। 211 00:10:55,072 --> 00:10:57,658 लॉरी। लॉरी। 212 00:10:59,117 --> 00:11:00,618 लॉरी, ऐसा मत करो। 213 00:11:00,619 --> 00:11:03,120 मुझे भी राय रखने का हक़ है, क्लेयर। 214 00:11:03,121 --> 00:11:06,082 देखो, नहीं, अब तुम केवल घबराहट कम करने के लिए लड़ाई कर रही हो। 215 00:11:06,083 --> 00:11:07,959 - यह महत्वपूर्ण है। - कि मैं सूप कैसे पीती हूँ? 216 00:11:07,960 --> 00:11:09,293 - हाँ। तुम सुड़कती हो। - जाओ! 217 00:11:09,294 --> 00:11:11,838 वह गर्म था। और मैं उसे पीते हुए ठंडा कर रही थी। 218 00:11:11,839 --> 00:11:14,173 हे भगवान, हाँ। क्योंकि तुम हमेशा यही करती हो, है ना? 219 00:11:14,174 --> 00:11:16,759 तुम चीज़ों में जल्दबाज़ी करती हो। सूप में। शादी में। 220 00:11:16,760 --> 00:11:18,052 ठीक है, चलो घबराएँ नहीं। 221 00:11:18,053 --> 00:11:19,387 हम जानते थे कि ऐसा होगा। 222 00:11:19,388 --> 00:11:20,847 इसीलिए हम फिजेट स्पिनर को साथ लाए थे। 223 00:11:20,848 --> 00:11:22,014 हे भगवान। 224 00:11:22,015 --> 00:11:24,767 ऐसा क्यों होता है कि जब तुम्हें किसी चीज़ की चिंता हो, तो तुम ज़िम्मेदार हो, 225 00:11:24,768 --> 00:11:27,103 पर जब मैं किसी चीज़ की चिंता करती हूँ, "ओह, यह ऐसी ही है, हाँ, हाँ, हाँ। 226 00:11:27,104 --> 00:11:28,646 यह घबरा रही है। चलो इसे फिजेट स्पिनर दे दें"? 227 00:11:28,647 --> 00:11:31,649 क्योंकि मैं चिंता कर रही हूँ कि होटल में तुम्हारी आंटी का इन्सुलिन रखने के लिए फ़्रिज है या नहीं, 228 00:11:31,650 --> 00:11:33,067 और तुम मेरे सूप पीने के तरीके की चिंता कर रही हो। 229 00:11:33,068 --> 00:11:35,695 मुझे रिहर्सल डिनर के लिए बुलाया ही क्यों, अगर तुम्हें फ़ीडबैक चाहिए ही नहीं? 230 00:11:35,696 --> 00:11:38,030 तुम यह कहने क… यह कहने की हिम्मत भी मत करना कि मैं फ़… 231 00:11:38,031 --> 00:11:39,156 कि मैं फ़ीडबैक नहीं सुनती हूँ? 232 00:11:39,157 --> 00:11:40,576 सीट के कवर का क्या? हँ? 233 00:11:41,118 --> 00:11:45,204 मैंने तुम्हें लिंक भेजा। और तुमने सह… तुमने नीली और सफ़ेद पट्टियों के लिए सहमति दी। 234 00:11:45,205 --> 00:11:47,957 मुझे लगा था वे और चौड़ी पट्टियाँ होंगी! 235 00:11:47,958 --> 00:11:49,251 हे भगवान। गज़ब। 236 00:11:52,379 --> 00:11:53,588 {\an8}रुकिए 237 00:11:53,589 --> 00:11:55,132 जेस! जेस! 238 00:11:57,801 --> 00:11:59,261 उस औरत से बात करने में इतनी व्यस्त थी! 239 00:11:59,887 --> 00:12:02,306 उसे पैनिक अटैक हो रहा था। 240 00:12:02,848 --> 00:12:04,265 - हाँ, ख़ैर, मुझे भी हो रहा था। - गज़ब। 241 00:12:04,266 --> 00:12:05,475 लगभग। 242 00:12:08,854 --> 00:12:13,192 मैं हमेशा नहीं कर सकती हूँ। ठीक है? मैं यह हमेशा नहीं… 243 00:12:13,859 --> 00:12:15,026 मैंने तुम्हारी क़समें लिखी हैं। 244 00:12:15,027 --> 00:12:17,028 - पैंतीस मिनट हो चुके हैं। - तुम तय करो। 245 00:12:17,029 --> 00:12:19,031 लेस्बियन औरतें कितनी देर तक बहस करती हैं? 246 00:12:19,990 --> 00:12:23,160 यहाँ कोई आदमी नहीं है जो "ठीक है, जो भी हो" कहकर चला जाए, है ना? 247 00:12:23,827 --> 00:12:25,745 मैंने अभी क्लेयर को लॉरी से कहते हुए सुना 248 00:12:25,746 --> 00:12:28,498 कि सन् 2011 में उस लंच पर उसे नज़रअंदाज़ किया गया महसूस हुआ था 249 00:12:29,041 --> 00:12:31,250 और लॉरी को एकदम ठीक से पता था कि उसका क्या मतलब था। 250 00:12:31,251 --> 00:12:32,335 वहाँ दो औरतें हैं, जेस। 251 00:12:32,336 --> 00:12:33,544 दोनों एक भी चीज़ नहीं भूली हैं 252 00:12:33,545 --> 00:12:35,880 जो उनके पूरे रिश्ते में हुई हैं। 253 00:12:35,881 --> 00:12:36,882 आराम से बैठ जाओ। 254 00:12:40,552 --> 00:12:41,637 निक? 255 00:12:42,554 --> 00:12:45,140 क्या तुमने कभी धूप सेंकने वाले लाउन्जर पर सेक्स किया है? पूल जनरेटर के बगल में? 256 00:12:46,517 --> 00:12:47,518 हाँ। 257 00:13:05,577 --> 00:13:06,620 हे। 258 00:13:35,524 --> 00:13:38,776 देखो, शायद हमें चलकर फिर से कमरे में खाना खा लेना चाहिए। 259 00:13:38,777 --> 00:13:42,531 नहीं, जेस, मैं उस कमरे में और खाना नहीं खा सकती, जैसे मुझे नज़रबंद किया गया हो। 260 00:13:43,907 --> 00:13:45,409 मैं विकीलीक्स वाले बंदे जैसा महसूस कर रही हूँ। 261 00:13:47,661 --> 00:13:50,037 ओह, गज़ब। वह मेनू देखो। 262 00:13:50,038 --> 00:13:51,455 {\an8}विला गोलीना रोस्सा नाश्ता - इटैलियन क्लाउड एग्स 263 00:13:51,456 --> 00:13:52,583 {\an8}- इटैलियन क्लाउड एग्स। - क्या? 264 00:13:53,917 --> 00:13:56,253 मास्करपोनी फ्लोरेंटीन फ्रिटाटा। 265 00:13:57,504 --> 00:13:58,588 कनोली। 266 00:13:58,589 --> 00:14:01,091 ठीक है, आख़िरी मेहमान चला गया। मैदान साफ़ है। चलो चलें। 267 00:14:05,971 --> 00:14:07,054 क्या हम… 268 00:14:07,055 --> 00:14:09,390 ओह, माफ़ कीजिए। रेस्तराँ बंद हो चुका है। 269 00:14:09,391 --> 00:14:10,892 - मज़ाक कर रही हो? - क्या? 270 00:14:10,893 --> 00:14:12,143 सारा खाना ख़त्म हो चुका है। 271 00:14:12,144 --> 00:14:13,812 क्या तुम्हारे पास ऐसा कुछ भी नहीं है जो हम खा सकें? 272 00:14:15,981 --> 00:14:17,357 प्लीज़। 273 00:14:29,828 --> 00:14:31,078 निक? 274 00:14:31,079 --> 00:14:33,498 वे लोग हमें घूर क्यों रहे हैं? वे बार-बार इ… वे इशारा कर रहे हैं। 275 00:14:34,291 --> 00:14:36,042 हाँ। हाँ, उन्हें लगता है हम मशहूर हैं। 276 00:14:36,043 --> 00:14:37,293 क्या? क्यों? 277 00:14:37,294 --> 00:14:38,794 क्योंकि हम हमेशा भेष में रहते हैं 278 00:14:38,795 --> 00:14:40,671 और हम कमरे से केवल तभी निकलते हैं जब और कोई आसपास नहीं होता। 279 00:14:40,672 --> 00:14:41,839 उनके हिसाब से हम कौन हैं? 280 00:14:41,840 --> 00:14:44,050 - उन्हें लगता है कि तुम सेथ रोगन हो। - सेथ रोगन? 281 00:14:44,051 --> 00:14:46,470 हाँ, मैंने उन्हें खिलखिलाते हुए और दूसरी वाली को बताते हुए सुना था। 282 00:14:47,012 --> 00:14:48,013 हाय, देवियों। 283 00:14:49,097 --> 00:14:50,349 - जेस। - क्या? 284 00:14:51,475 --> 00:14:53,351 - तो उनके हिसाब से तुम कौन हो? - तुम्हारी प्रचारक। 285 00:14:53,352 --> 00:14:55,937 जिस पर मुझे ऐतराज़ नहीं है। 286 00:14:55,938 --> 00:14:59,524 मेरा मानना है कि सेथ रोगन की प्रचारक शायद काफ़ी ज़ोरदार इंसान होगी। 287 00:14:59,525 --> 00:15:01,193 हाँ। तुमने अच्छा काम किया है। 288 00:15:04,363 --> 00:15:05,947 असल ज़िंदगी में आपका सिर ज़्यादा बड़ा है। 289 00:15:05,948 --> 00:15:07,950 हाँ। असल में लोग मुझसे यह अक्सर कहते हैं। 290 00:15:17,292 --> 00:15:19,043 - ओह, हैलो। हम हैं। - हाय। 291 00:15:19,044 --> 00:15:20,879 हमने फिर से हालचाल पूछने के लिए फ़ोन किया है। 292 00:15:21,547 --> 00:15:23,297 सब कैसा है? सब ठीक है? 293 00:15:23,298 --> 00:15:25,341 - हाँ, ठीक है। - क्या वह अटक गया है? 294 00:15:25,342 --> 00:15:27,009 हे भगवान। आप अटक गए हैं। 295 00:15:27,010 --> 00:15:28,595 वह बिल्कुल ठीक है। 296 00:15:29,346 --> 00:15:31,722 मुझे जाना है। अपने दोस्तों से बचने में मज़े कीजिए। 297 00:15:31,723 --> 00:15:33,559 - अच्छा, ठीक है। बाय, तुमसे प्यार… - बाय! 298 00:15:36,520 --> 00:15:38,604 क्या तुम व्यस्त हो? मुझे उस वेयरहाउस को छोड़ना है। 299 00:15:38,605 --> 00:15:39,689 क्या? क्यों? 300 00:15:39,690 --> 00:15:41,190 भगवान, उन्होंने किराया बढ़ा दिया। 301 00:15:41,191 --> 00:15:43,318 हम तुम्हारी कार इस्तेमाल कर सकते हैं? क्योंकि मैं यहाँ गाड़ी नहीं चला सकती। 302 00:15:44,152 --> 00:15:46,822 या स्पेन में भी। पर यहाँ वे जाँच करते हैं, तो… 303 00:15:47,573 --> 00:15:48,990 ठीक है। मतलब, हाँ। 304 00:15:48,991 --> 00:15:50,825 मैं एक-दो दिन के बाद किसी समय आ जाऊँ? 305 00:15:50,826 --> 00:15:52,869 - नहीं, मुझे आज जगह खाली करनी है। - आज? 306 00:15:52,870 --> 00:15:54,705 हाँ, उसमें ज़्यादा समय नहीं लगेगा। मैंने सारा सामान बाँध लिया है। 307 00:15:55,497 --> 00:15:56,999 हाँ, ठीक है… 308 00:15:58,500 --> 00:16:02,087 रुकिए, मुझे बस… हाँ, ठीक है। हाँ। मैं अपनी चाबी लेकर आती हूँ। 309 00:16:03,088 --> 00:16:04,506 मैंने लगभग… मैंने लगभग सब पैक कर लिया है। 310 00:16:05,757 --> 00:16:07,968 अगर तुम्हारे पास कोई डब्बे हों, तो ले आना, ठीक है? 311 00:16:10,637 --> 00:16:11,805 और टेप भी! 312 00:16:13,473 --> 00:16:14,891 और प्लास्टिक के बैग! 313 00:16:14,892 --> 00:16:18,936 टाइलर, मुझे बाहर जाना है। कैट ने एक काम के लिए मुझसे मदद माँगी है। 314 00:16:18,937 --> 00:16:20,563 - तुम बस यही खेल रहे हो, है ना? - हाँ। 315 00:16:20,564 --> 00:16:21,607 ठीक है, अजीब हरकतें मत करना! 316 00:16:33,493 --> 00:16:34,619 जेलीफ़िश की महान यात्राएँ 317 00:16:34,620 --> 00:16:37,496 डायनासॉर के भी पहले, जेलीफ़िश का अस्तित्व था। 318 00:16:37,497 --> 00:16:40,167 धरती का सबसे पुराना बहु-अंगीय जानवर… 319 00:16:43,629 --> 00:16:44,795 यह पागलपन है। 320 00:16:44,796 --> 00:16:46,297 चलो, यहाँ से बाहर चलें। प्लीज़। 321 00:16:46,298 --> 00:16:49,258 कहाँ? ननरी चलें? 322 00:16:49,259 --> 00:16:50,593 हम वहाँ सुरक्षित रहेंगे। क्यों? 323 00:16:50,594 --> 00:16:52,554 क्योंकि सब लोग यहाँ होंगे, शादी के लिए तैयार हो रहे होंगे। 324 00:16:53,305 --> 00:16:56,390 देखो, या तो वह, या फिर से बेसिन में पानी भरकर उसे नाली में बहते हुए देखना पड़ेगा। 325 00:16:56,391 --> 00:16:57,392 तुम चुनो। 326 00:16:58,310 --> 00:16:59,811 - चलो! - ठीक है। 327 00:17:02,147 --> 00:17:04,815 मुझे बहुत अफ़सोस है कि आपको यह जगह छोड़नी पड़ रही है। यह आपको पसंद थी। 328 00:17:04,816 --> 00:17:07,068 हाँ। इन लोगों के लिए बस पैसे मायने रखते हैं। 329 00:17:07,069 --> 00:17:09,694 सच में? मुझे लगा था यह कलाकारों का समूह था। 330 00:17:09,695 --> 00:17:12,532 हाँ, पर वे "बिग आर्ट" वगैरह के चक्कर में पड़ गए हैं। 331 00:17:15,577 --> 00:17:16,994 मैं जानती हूँ यह मुश्किल है, पर, 332 00:17:18,079 --> 00:17:21,414 मैं बस यह कहना चाहती हूँ कि मैं बहुत आभारी हूँ कि आप, मतलब, 333 00:17:21,415 --> 00:17:23,167 कोशिश वगैरह कर रही हैं। 334 00:17:24,545 --> 00:17:25,963 आपका यहाँ होना वाक़ई अच्छा लग रहा है। 335 00:17:29,132 --> 00:17:31,009 उसके ब्रेकअप के बाद टाइलर का क्या हाल है? 336 00:17:31,718 --> 00:17:33,094 ओह, हाँ। वह ठीक है। 337 00:17:33,095 --> 00:17:34,179 - हाँ? - हाँ। 338 00:17:35,013 --> 00:17:38,432 जेलीफ़िश अकेले सफ़र करती हैं, धाराओं के साथ बहती हैं। 339 00:17:38,433 --> 00:17:41,477 पर जब वे धाराएँ मिलती हैं, दूसरी जेलीफ़िश भी शामिल होती हैं। 340 00:17:41,478 --> 00:17:43,730 एक बड़ा दल एक साथ मिलकर चलता है। 341 00:17:44,314 --> 00:17:47,775 जैसे-जैसे समुद्र की पकड़ ढीली पड़ती है, वे फिर से अलग हो जाती हैं 342 00:17:47,776 --> 00:17:50,487 और जेलीफ़िश आगे बढ़ती जाती है… अकेले। 343 00:17:52,614 --> 00:17:54,907 यह… यह कहाँ खींची थी? 344 00:17:54,908 --> 00:17:56,325 यह हैम्पस्टेड हीथ की है। 345 00:17:56,326 --> 00:17:58,035 जब तुम छोटी थी, मैं तुम्हें वहाँ घुमाती थी। 346 00:17:58,036 --> 00:17:59,120 ग्यारह जुलाई, 2011 347 00:17:59,121 --> 00:18:00,454 - और तुम बत्तखों पर ब्रेड फेंकती थी। - देती थी? 348 00:18:00,455 --> 00:18:01,957 नहीं। फेंकती थी। 349 00:18:03,166 --> 00:18:04,584 मैं बचपन में कैसी थी? 350 00:18:04,585 --> 00:18:05,668 डरावनी थी। 351 00:18:05,669 --> 00:18:06,836 मैं तुम्हारे लिए गुड़ियाएँ लाती थी 352 00:18:06,837 --> 00:18:09,130 और तुम उनके हाथ-पैर निकाल देती थी। 353 00:18:09,131 --> 00:18:10,715 तुम में बहुत ग़ुस्सा था। 354 00:18:10,716 --> 00:18:12,926 - मैं वैसी क्यों थी? - मुझे पता नहीं। 355 00:18:14,303 --> 00:18:16,053 आपने मेरा नाम "प्रिंसेस" क्यों रखा? 356 00:18:16,054 --> 00:18:19,015 ईस्ट एन्ड में ऐसा ही करते थे। उस समय सबका नाम प्रिंसेस रखा जाता था। 357 00:18:19,016 --> 00:18:22,018 मध्यम वर्ग के लोग वैसे नाम वाले किसी बच्चे को गोद लेना नहीं चाहते हैं। 358 00:18:22,019 --> 00:18:24,730 जो भी तुम्हें तुम्हारे लिए पसंद नहीं करता है, वह तुम्हारी ज़िंदगी में होने के लायक़ नहीं है। 359 00:18:25,981 --> 00:18:28,232 मैं अभी भी समझ नहीं पाई हूँ कि आप क्यों चली गई थीं। 360 00:18:28,233 --> 00:18:30,694 अगर सच कहूँ तो, मैं ख़ुद अभी भी समझने की कोशिश कर रही हूँ। 361 00:18:31,403 --> 00:18:32,653 आप हमारे बारे में सोचती थीं? 362 00:18:32,654 --> 00:18:33,739 हर समय। 363 00:18:38,911 --> 00:18:40,453 मेरे पास स्पेन में और बहुत सारी तस्वीरें थीं… 364 00:18:40,454 --> 00:18:41,537 कोह समुई 2014। 365 00:18:41,538 --> 00:18:43,957 …पर मुझे फेंकनी पड़ीं, क्योंकि वे मेरे सूटकेस में फिट नहीं हो रही थीं। 366 00:18:44,458 --> 00:18:46,293 मुझे चीज़ों को छोड़ना पसंद नहीं है। 367 00:19:00,307 --> 00:19:02,934 ठीक है, चलो अच्छा दिन बिताने की कोशिश करें। एक ननरी कितनी बुरी हो सकती है? 368 00:19:02,935 --> 00:19:05,479 ओह, हाँ, बहुत मज़ेदार है। इसीलिए डिज़्नीलैंड में भी एक है। 369 00:19:07,940 --> 00:19:09,024 शुक्रिया। 370 00:19:16,573 --> 00:19:18,909 - अरे, मिस! हाथ मत लगाइए। - मत करो। छुओ मत। 371 00:19:21,954 --> 00:19:22,955 माफ़ करना। 372 00:19:28,043 --> 00:19:29,211 नहीं, नहीं। 373 00:19:34,758 --> 00:19:35,759 हाँ। 374 00:19:39,346 --> 00:19:41,764 क्या हम यहाँ से जा सकते हैं? यह बहुत उबाऊ है। 375 00:19:41,765 --> 00:19:43,976 - जल्दी, निक, चलो भाग निकलें! - हे। 376 00:19:47,938 --> 00:19:50,023 आओ। चलो कुछ पीने चलते हैं। 377 00:19:51,108 --> 00:19:52,109 हैलो। 378 00:20:09,710 --> 00:20:11,460 ठीक है, प्रिंसेस फ़ोन नहीं उठा रही है। 379 00:20:11,461 --> 00:20:15,131 स्पष्ट रूप से वे दोनों मर चुके हैं। हमें कैरन को उनका ध्यान रखने को कहना चाहिए था। 380 00:20:15,132 --> 00:20:18,719 क्यों ना तुम थोड़ी देर के लिए उनके बारे में ना सोचने की कोशिश करो? 381 00:20:19,344 --> 00:20:20,429 कोशिश करके देखो। 382 00:20:23,265 --> 00:20:25,600 अरे, नहीं, नहीं, नहीं। नहीं, ऐसा लग रहा है मैं गिर रही हूँ। 383 00:20:25,601 --> 00:20:26,684 ठीक है, मैं बताता हूँ। 384 00:20:26,685 --> 00:20:29,437 थोड़ी देर के लिए मुझे उनके बारे में सोचने दो, ताकि तुम रुक सको। यह कैसा रहेगा? 385 00:20:29,438 --> 00:20:30,605 - ओह, सच में? - हाँ। 386 00:20:30,606 --> 00:20:32,064 - वादा करते हो? - अब मैं शुरू करूँ? 387 00:20:32,065 --> 00:20:33,734 - हाँ। - एक, दो, तीन। 388 00:20:40,115 --> 00:20:42,201 ओह, यह कितना अच्छा लग रहा है। 389 00:20:44,077 --> 00:20:46,079 गज़ब, क्या दूसरे लोग ऐसा महसूस करते हैं? 390 00:20:47,247 --> 00:20:48,373 बोलती रहो। 391 00:20:53,795 --> 00:20:58,425 ठीक है, सोचने का यह समय मिलने से मैं इस नतीजे पर पहुँची हूँ… 392 00:20:59,176 --> 00:21:01,011 गज़ब, इसके नतीजे बड़ी जल्दी मिल गए। 393 00:21:02,679 --> 00:21:04,097 मैं पूरी तरह से ग़लत सोच रही थी। 394 00:21:06,183 --> 00:21:08,143 मैं सब कुछ बिखर जाने का इंतज़ार कर रही थी। 395 00:21:09,186 --> 00:21:12,731 जितना मैं समझ रही थी, शायद प्रिंसेस भावनात्मक रूप से उससे ज़्यादा परिपक्व है। 396 00:21:13,815 --> 00:21:15,150 मेरे ख़्याल से आजकल सारे बच्चे होते हैं। 397 00:21:16,610 --> 00:21:18,612 आजकल 17 साल के लोग 30 की सोच रखते हैं। 398 00:21:19,154 --> 00:21:22,281 और असल में 40 की उम्र वाले लोग 30 जैसी सोच रखते हैं, तो मूल रूप से हम एक ही उम्र के हैं। 399 00:21:22,282 --> 00:21:23,534 ज़रूर, हाँ। 400 00:21:24,910 --> 00:21:26,328 मुझे इतनी नकारात्मक सोच रखना बंद करना होगा। 401 00:21:28,288 --> 00:21:31,333 मुझे यह सीखना होगा कि कभी-कभी सब अपने-आप ठीक हो जाता है। 402 00:21:34,837 --> 00:21:36,296 क्या मैं तुम्हारे लिए कोई चिंता कर सकती हूँ? 403 00:21:38,632 --> 00:21:42,052 तुम थोड़ी देर के लिए कॉलेज की चिंता कर सकती हो। 404 00:21:43,887 --> 00:21:46,014 मुझे नहीं पता अगर मैं एक समाज सेवक हूँ, निक। 405 00:21:46,890 --> 00:21:50,018 मेरे ख़्याल से मुझमें मेरे प्रियजनों की मदद करने की ऊर्जा है। 406 00:21:51,687 --> 00:21:53,438 पर मुझे नहीं लगता मैं यह बाकी लोगों के लिए कर सकता हूँ। 407 00:21:55,607 --> 00:21:58,317 तो… तुम क्या करोगे? 408 00:21:58,318 --> 00:22:00,153 शायद फिर से टैक्सी चला सकता हूँ। 409 00:22:01,697 --> 00:22:07,286 मेरे ख़्याल से मुझे सीखना होगा कि कभी-कभी सब अपने-आप ठीक नहीं होता है। 410 00:22:09,538 --> 00:22:12,040 पता नहीं। मुझे पता नहीं। 411 00:22:13,375 --> 00:22:15,919 रुको। तो हमने यह सीखा है कि हम दोनों बेकार हैं? 412 00:22:16,795 --> 00:22:17,963 हाँ, पर बेकार होना ठीक है। 413 00:22:19,339 --> 00:22:20,423 मतलब, हमारा नज़ारा देखो। 414 00:22:20,424 --> 00:22:23,427 हमें बिल्कुल वैसा ही दिख रहा है जैसा दो विजेताओं को दिखाई देगा। 415 00:22:35,314 --> 00:22:37,398 ठीक है, क्या आपका नया घर यहाँ से दूर है? 416 00:22:37,399 --> 00:22:39,525 क्योंकि मुझे टाइलर के पास वापस जाकर सुनिश्चित करना है कि वह ठीक है। 417 00:22:39,526 --> 00:22:40,569 बेचारा टाइलर। 418 00:22:41,236 --> 00:22:42,237 रुको। 419 00:22:50,621 --> 00:22:51,704 आप क्या कर रही हैं? 420 00:22:51,705 --> 00:22:53,289 नया फ़्लैट ढूँढ रही हूँ। 421 00:22:53,290 --> 00:22:54,374 क्या? 422 00:22:55,334 --> 00:22:56,667 आप अभी ढूँढ रही हैं? 423 00:22:56,668 --> 00:22:57,752 हाँ, क्यों? 424 00:22:57,753 --> 00:23:00,087 आपने यह सब अब तक व्यवस्थित क्यों नहीं किया है? 425 00:23:00,088 --> 00:23:02,256 मैंने अभी ही अपनी नौकरी और अपना घर खोया है। 426 00:23:02,257 --> 00:23:03,716 हे भगवान। 427 00:23:03,717 --> 00:23:07,179 मॉम, यह बहुत तनावपूर्ण है! आपकी नौकरी को क्या हुआ? 428 00:23:07,679 --> 00:23:09,096 वहाँ बस बात नहीं बनी। 429 00:23:09,097 --> 00:23:10,681 पर सब कुछ इतना अच्छा चल रहा था! 430 00:23:10,682 --> 00:23:12,391 तुम्हें पता है चीज़ों को कितने समय तक 431 00:23:12,392 --> 00:23:14,352 अच्छा चलना होता है, तब जाकर वे कुछ ठोस बनती हैं? 432 00:23:14,353 --> 00:23:16,979 मेरे लिए लंबे समय तक चीज़ें कभी ठीक नहीं रहतीं। 433 00:23:16,980 --> 00:23:18,064 हमने एक योजना बनाई थी, मॉम। 434 00:23:18,065 --> 00:23:21,442 मैं वह नहीं देख पा रही हूँ। योजना का वह दूसरा सिरा। 435 00:23:21,443 --> 00:23:23,612 वह उन लोगों के लिए है जिनकी ज़िंदगियाँ अलग होती हैं। 436 00:23:24,196 --> 00:23:25,197 बढ़िया। 437 00:23:25,822 --> 00:23:28,324 तो, क्या, आप बस कार में सोएँगी? 438 00:23:28,325 --> 00:23:29,742 मैंने उतना आगे का नहीं सोचा है। 439 00:23:29,743 --> 00:23:31,078 यह आज रात की बात है! 440 00:23:31,995 --> 00:23:34,080 कुछ ना कुछ मिल जाएगा, ठीक है? 441 00:23:34,081 --> 00:23:36,083 हमेशा मिल जाता है। सब ठीक है। 442 00:23:55,185 --> 00:23:57,645 माफ़ करना, ज़रा सुनो। क्या हो रहा है? 443 00:23:57,646 --> 00:23:59,147 दुल्हन चली गई। 444 00:23:59,898 --> 00:24:01,232 वह मर गई? 445 00:24:01,233 --> 00:24:03,318 अरे, नहीं। नहीं, नहीं। चली गई। 446 00:24:04,611 --> 00:24:06,904 - कोई ढूँढ नहीं पा रहा। - हे भगवान। 447 00:24:06,905 --> 00:24:07,948 वही तो। 448 00:24:10,284 --> 00:24:12,119 ओह, कितना बुरा हुआ। 449 00:24:13,996 --> 00:24:17,331 ओह, तुम्हें पता होगा। "नॉक्ड अप" की शूटिंग लंबी थी, पर आप परिवार जैसे बन जाते हैं, है ना? 450 00:24:17,332 --> 00:24:18,708 भगवान के लिए, जेसन… 451 00:24:18,709 --> 00:24:20,084 मेरी बहुत अच्छी यादें हैं। तुमसे मिलकर अच्छा लगा, दोस्त। 452 00:24:20,085 --> 00:24:21,419 हाँ, क्या हुआ? 453 00:24:21,420 --> 00:24:23,921 लॉरी ग़ायब हो गई है। वह भाग गई है। 454 00:24:23,922 --> 00:24:25,548 क्या मतलब है तुम्हारा? वह कहाँ गई है? 455 00:24:25,549 --> 00:24:26,924 अच्छा सवाल है, जेस। समस्या सुलझ गई। 456 00:24:26,925 --> 00:24:30,762 हम एक पहाड़ी के ऊपर होटल में हैं। वह कहाँ छुप सकती है? 457 00:24:50,157 --> 00:24:51,325 - हाँ। वह वहाँ है। - हाँ? 458 00:24:52,284 --> 00:24:54,453 हम क्या करेंगे? तुम वेट्रेस को बताओगी या… 459 00:24:55,245 --> 00:24:57,247 जेस, वह उदास लग रही है। 460 00:24:58,290 --> 00:24:59,458 लग तो रही है। 461 00:25:02,127 --> 00:25:03,212 ओह, यह पागलपन है। 462 00:25:07,424 --> 00:25:08,842 - लॉरी? - लॉरी? 463 00:25:11,678 --> 00:25:14,805 जेसन? क्या? रुको, निक्की? तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 464 00:25:14,806 --> 00:25:15,891 क्या तुम्हें पता… 465 00:25:17,684 --> 00:25:18,727 तुम जानती हो यहाँ क्या हो रहा है? 466 00:25:19,978 --> 00:25:21,062 - ठीक है। - ठीक है। 467 00:25:21,063 --> 00:25:23,689 हाँ, तुम्हें याद है जब तुमने इस जगह की तस्वीरें दिखाई थीं? 468 00:25:23,690 --> 00:25:26,359 - होटल की। हाँ। - तुमने दिखाई… तुमने ग्रुप में भेजी थीं? 469 00:25:26,360 --> 00:25:27,902 मैंने सोचा यह कमाल की जगह लग रही है। 470 00:25:27,903 --> 00:25:30,404 और हमने उसी तारीख़ की बुकिंग कर दी जिस दिन तुम्हारी शादी है! 471 00:25:30,405 --> 00:25:31,489 उसी दिन की! 472 00:25:31,490 --> 00:25:33,157 क्या? कितना अजीब है! 473 00:25:33,158 --> 00:25:35,244 - हाँ। बेहद अजीब है। - सच में पागलपन है। 474 00:25:39,456 --> 00:25:42,291 - माफ़ करना हमने तुम लोगों को नहीं बुलाया। - हाँ। 475 00:25:42,292 --> 00:25:46,462 शादी का खर्च बढ़ता जा रहा था, तो बस कुछ ही लोग हैं। 476 00:25:46,463 --> 00:25:48,047 और एक ओस्टिओपैथ भी। 477 00:25:48,048 --> 00:25:49,383 क्या कहा, निक्की? 478 00:25:50,133 --> 00:25:54,220 कितना पुराना पत्थर का पथ है। 479 00:25:54,221 --> 00:25:56,722 - ओह, कितना ख़ूबसूरत पत्थर का पथ है। - सुंदर है। 480 00:25:56,723 --> 00:25:58,474 - ये पत्थर ही हैं? - मेरे ख़्याल से थोड़े पत्थर हैं। 481 00:25:58,475 --> 00:25:59,476 मेरे ख़्याल से पत्थर ही हैं। 482 00:25:59,977 --> 00:26:01,019 अजीब तरह से लगाए हुए हैं। 483 00:26:03,564 --> 00:26:04,773 तुम ठीक हो? 484 00:26:05,816 --> 00:26:07,191 मेरे ख़्याल से तुम्हें कुछ लोग ढूँढ रहे हैं। 485 00:26:07,192 --> 00:26:08,235 हाँ। 486 00:26:11,738 --> 00:26:12,906 क्या हो रहा है? 487 00:26:21,623 --> 00:26:26,253 जब केवल लॉरी और क्लेयर समय बिता रहे थे, तब मुझे हम पर यक़ीन था। 488 00:26:28,005 --> 00:26:29,590 अब लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। 489 00:26:32,342 --> 00:26:33,509 यह गंभीर है। 490 00:26:33,510 --> 00:26:34,635 हाँ। 491 00:26:34,636 --> 00:26:36,054 यह मेरी बाकी की ज़िंदगी के लिए है। 492 00:26:37,598 --> 00:26:40,267 और वह आख़िरी औरत है जिसे मैं बिना कपड़ों के देखूँगी। 493 00:26:41,310 --> 00:26:44,061 हमारी शादी को आठ साल हो चुके हैं… 494 00:26:44,062 --> 00:26:45,313 - आठ साल, हाँ। - …हाँ। 495 00:26:45,314 --> 00:26:47,565 मेरे ख़्याल से उतने समय में मैंने क़रीब 30 औरतों को बिना कपड़ों के देखा है। 496 00:26:47,566 --> 00:26:49,192 - अच्छा? - हाँ, चाहे जैसे भी रहा हो। 497 00:26:49,193 --> 00:26:51,944 हाँ, साल में क़रीब चार दिख जाती हैं। 498 00:26:51,945 --> 00:26:53,155 - अच्छा। - अगर तुम गिनो 499 00:26:53,822 --> 00:26:56,116 कला प्रदर्शनियों, फ़्रेंच बीचों को। 500 00:26:56,617 --> 00:27:00,036 ओह, हाल ही में योग सेंटर में मैं ग़लती से महिलाओं के चेंजिंग रूम में चला गया। 501 00:27:00,037 --> 00:27:01,954 मतलब, देखा जाए तो उन 30 में से आठ वहीं थीं। 502 00:27:01,955 --> 00:27:04,290 ठीक है। मुझे नहीं लगता हम समस्या की तह तक जा रहे हैं। 503 00:27:04,291 --> 00:27:06,042 नहीं, नहीं, नहीं। नहीं, नहीं, नहीं। नहीं, 504 00:27:06,043 --> 00:27:08,045 - इससे सच में मदद मिल रही है। - हाँ? 505 00:27:10,547 --> 00:27:12,049 शायद, यह बस एक विचार था। 506 00:27:13,050 --> 00:27:15,469 अगर उसे बोल देते हैं, वह बस उड़ जाएगा। 507 00:27:17,679 --> 00:27:19,181 और अब इसमें आंटियाँ शामिल हैं। 508 00:27:22,100 --> 00:27:27,605 शायद तुम्हें इसे उसके साथ अपनी बाकी की ज़िंदगी बिताने की नज़र से नहीं देखना चाहिए। 509 00:27:27,606 --> 00:27:28,856 हाँ। 510 00:27:28,857 --> 00:27:30,859 उसके साथ अपनी ज़िंदगी ना बिताने के बारे में सोचो। 511 00:27:31,735 --> 00:27:33,362 और उससे तुम्हें कैसा महसूस हो रहा है? 512 00:27:34,446 --> 00:27:36,698 - मुझे पता नहीं। बहुत बुरा लग रहा है। - वही तो। 513 00:27:37,908 --> 00:27:39,660 मेरे ख़्याल से असली सवाल यह है… 514 00:27:41,662 --> 00:27:43,247 कि क्या तुम कल उसके साथ समय बिताना चाहती हो? 515 00:27:43,956 --> 00:27:45,122 हाँ, चाहती हूँ। 516 00:27:45,123 --> 00:27:46,708 तो जाओ और वही करो। 517 00:27:48,168 --> 00:27:52,214 और फिर वही करती रहना, उसके बाद वाले दिन और उसके बाद हर एक दिन। 518 00:28:02,182 --> 00:28:03,683 - तुम ठीक हो? - हाँ। 519 00:28:03,684 --> 00:28:04,934 - हाँ? - हाँ, तुम ठीक हो। 520 00:28:04,935 --> 00:28:06,018 - हाँ। - हाँ। 521 00:28:06,019 --> 00:28:07,104 ठीक है फिर। चलो। 522 00:28:11,817 --> 00:28:13,651 - साल में चार? - साल में चार, हाँ। 523 00:28:13,652 --> 00:28:14,735 हालाँकि, पता है, 524 00:28:14,736 --> 00:28:16,821 तुम जब चाहो तब महिलाओं के चेंजिंग रूम में जा सकती हो, है ना? 525 00:28:16,822 --> 00:28:17,906 तो तुम्हारे लिए संख्या बड़ी होगी। 526 00:28:18,407 --> 00:28:21,451 - बिल्कुल। - यह सच है। हँ। 527 00:28:57,863 --> 00:28:59,323 बड़े सपने देखो! प्यार सेथ 528 00:29:05,370 --> 00:29:07,206 {\an8}प्रेट्ज़ेल 529 00:29:51,124 --> 00:29:52,626 कपड़े वगैरह 530 00:29:57,506 --> 00:29:59,549 हमें कैरन को बच्चों पर नज़र रखने के लिए कहना चाहिए था। 531 00:29:59,550 --> 00:30:00,551 हाँ। 532 00:30:56,648 --> 00:30:58,650 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू