1 00:00:09,343 --> 00:00:10,511 चलो, काग़ज़ फाड़ दो। 2 00:00:14,056 --> 00:00:15,349 हे भगवान। मुझे ये बहुत अच्छे लगे। 3 00:00:15,432 --> 00:00:16,975 - वाह। - ये कमाल के हैं। 4 00:00:17,059 --> 00:00:19,561 हमें इन्हें ख़रीदने का विचार तब आया जब तुमने हमें वह ईमेल भेजी थी कि, 5 00:00:19,645 --> 00:00:21,313 "मुझे यही वाले जूते दिलाइए।" 6 00:00:21,855 --> 00:00:24,316 - शुक्रिया। - जन्मदिन मुबारक़ हो, बच्चे। 7 00:00:25,108 --> 00:00:26,109 - हमें तुमसे प्यार है। - शुक्रिया। 8 00:00:26,193 --> 00:00:27,653 - मैं इन्हें पहनकर देखती हूँ। - जन्मदिन मुबारक़ हो। 9 00:00:27,736 --> 00:00:28,987 हाँ, जाओ। 10 00:00:30,822 --> 00:00:31,949 जन्मदिन मुबारक़ हो प्यार - जेसन 11 00:00:32,031 --> 00:00:33,492 "जन्मदिन मुबारक़ हो। प्यार, जेसन।" 12 00:00:33,575 --> 00:00:34,576 बहुत सारा प्यार, मॉम, बहुत सारे किस 13 00:00:34,660 --> 00:00:37,829 तुम मेरा नियम जानती हो। एक वाक्यांश चुन लो, और पूरी ज़िंदगी उसी का इस्तेमाल करो। 14 00:00:37,913 --> 00:00:39,206 और कुछ नहीं। 15 00:00:39,289 --> 00:00:41,750 देखना, तुम वह करके अपने घंटों बचा सकती हो, यक़ीन मानो। 16 00:00:41,834 --> 00:00:43,252 - क्या बढ़िया सोच है। - हाँ, दोस्त। 17 00:00:43,877 --> 00:00:46,004 ठीक है, तो मैं बार्नेट जा रहा हूँ। 18 00:00:46,088 --> 00:00:47,506 ओह, हाँ। तुम्हारी इंटर्नशिप के लिए? 19 00:00:47,589 --> 00:00:49,174 हाँ, मैं सच में उसके लिए बहुत उत्साहित हूँ। 20 00:00:49,258 --> 00:00:50,759 - हाँ? - मैं इन सभी किताबों से थक चुका हूँ। 21 00:00:50,843 --> 00:00:53,762 मैं असली दुनिया में जाकर सच में बदलाव लाना चाहता हूँ। 22 00:00:53,846 --> 00:00:55,055 - पता है? - केस क्या है? 23 00:00:55,138 --> 00:00:57,266 एक औरत है जिसे सामान जमा करने की बीमारी है। 24 00:00:57,349 --> 00:00:59,142 हाँ, मतलब, यक़ीन मानो, मुझे उसके साथ एक घंटा बिताने दो, 25 00:00:59,226 --> 00:01:01,311 मैं उसका घर किसी डेनिश आर्किटेक्ट के घर जैसा ख़ूबसूरत बनवा दूँगा। 26 00:01:01,395 --> 00:01:03,981 नहीं, वहाँ यह सोचते हुए मत जाना कि तुम सब ठीक कर सकते हो। 27 00:01:04,063 --> 00:01:08,277 जे, कभी-कभी तुम बहुत मर्दाना अंदाज़ में काम करते हो। 28 00:01:09,111 --> 00:01:10,153 शुक्रिया। बहुत प्यारी बात है। 29 00:01:10,779 --> 00:01:11,822 हाँ। 30 00:01:12,906 --> 00:01:15,826 विक कहाँ हैं? उन्हें प्रिंसेस को गाड़ी चलाना सिखाना शुरू करना था। 31 00:01:15,909 --> 00:01:17,953 मैं उन्हें फ़ोन करता हूँ, देखता हूँ वह कहाँ हैं। 32 00:01:21,456 --> 00:01:22,958 - हैलो? - हैलो, विक्टर रॉस हैंडीमैन। 33 00:01:23,041 --> 00:01:24,042 डैड 34 00:01:24,126 --> 00:01:26,461 उत्तरी लंदन और पश्चिमी एसेक्स में नंबर एक की रेटिंग वाला हैंडीमैन बिज़नेस। 35 00:01:26,545 --> 00:01:29,256 - मैं किससे बात कर रहा हूँ? - मैं डोरीन बोल रही हूँ। 36 00:01:29,339 --> 00:01:32,301 - ठीक है, डोरीन। तुम कौन हो? - मैं विक्टर की सेक्रेटरी हूँ। 37 00:01:32,384 --> 00:01:35,470 हाँ, हम… हम बस… हम विक से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, डोरीन। 38 00:01:35,554 --> 00:01:36,763 हाँ। आपके पास हमारा ऐप है? 39 00:01:36,847 --> 00:01:38,849 तुम्हारा ऐप? नहीं। 40 00:01:38,932 --> 00:01:41,768 हमसे संपर्क करने का सबसे आसान तरीका ऐप के ज़रिए है। 41 00:01:41,852 --> 00:01:43,270 - अच्छा। ठीक है। - ठीक है। ठीक है। 42 00:01:43,353 --> 00:01:44,396 मैं आपको होल्ड पर डाल रही हूँ। 43 00:01:44,479 --> 00:01:46,481 - शुक्रिया, डोरीन। - क्या हो रहा है? 44 00:01:47,482 --> 00:01:48,525 - कैसे लग रहे हैं? - हाँ। 45 00:01:48,609 --> 00:01:50,319 - बहुत बढ़िया। - अच्छे लग रहे हैं ना? 46 00:01:50,402 --> 00:01:53,155 - दादू ने कहा कि वह बस कार पार्क कर रहे हैं। - तुमने उनसे फ़ोन पर बात कैसे कर ली? 47 00:01:53,238 --> 00:01:55,407 - मैं… मैं होल्ड पर हूँ। - हाँ, आपको ऐप के ज़रिए करना होता है। 48 00:01:55,490 --> 00:01:57,117 - ज़ाहिर है। - यक़ीन नहीं होता। 49 00:01:57,201 --> 00:01:58,368 वह आ गए। 50 00:01:59,745 --> 00:02:02,039 ओह, हाँ। मैं इसके बारे में भूल ही गई थी। 51 00:02:03,123 --> 00:02:06,210 आज दोपहर को केरी का म्यूज़िकल प्रोग्राम है, वही केरी जो ऑफ़िस में है। 52 00:02:06,293 --> 00:02:07,669 मतलब, मुझे यक़ीन है वह बेकार होगा, 53 00:02:07,753 --> 00:02:10,589 पर मुझे शायद जाकर केरी का समर्थन करना चाहिए। 54 00:02:10,672 --> 00:02:12,925 - हाँ, बढ़िया। मैं तैयार हूँ, हाँ। - ओह, हाँ। 55 00:02:13,008 --> 00:02:16,094 पर क्या तुम अपनी इंटर्नशिप में व्यस्त नहीं रहोगे? 56 00:02:16,178 --> 00:02:17,888 नहीं। नहीं, नहीं, मेरी इंटर्नशिप… 57 00:02:17,971 --> 00:02:19,556 - तब तक काम ख़त्म हो जाना चाहिए। - हाँ? 58 00:02:20,265 --> 00:02:21,266 बढ़िया। 59 00:02:23,519 --> 00:02:25,229 - हाय। - हाँ, यह आ गए। 60 00:02:25,312 --> 00:02:27,606 - डोरीन कौन है? - मेरी सेक्रेटरी? 61 00:02:27,689 --> 00:02:29,775 आपकी सेक्रेटरी? आपने सेक्रेटरी कब रख ली? 62 00:02:29,858 --> 00:02:32,027 मुझे उसके काम शुरू करने की तारीख़ तो याद नहीं है, 63 00:02:32,110 --> 00:02:34,071 पर क्या तुम डोरीन से पूछ सकते हो? 64 00:02:34,154 --> 00:02:36,365 - नहीं। - ठीक है, चलिए चलें। 65 00:02:36,448 --> 00:02:40,118 दादू, मुझे सिखाने के बाद क्या आपके पास मुझे एक ब्यूटी पार्लर ले जाने का समय होगा? 66 00:02:40,202 --> 00:02:42,120 मैं और कैट जन्मदिन के लिए फेशियल करवा रहे हैं। 67 00:02:42,204 --> 00:02:43,539 - हाँ, कोई दिक़्क़त नहीं होगी। - शुक्रिया। 68 00:02:43,622 --> 00:02:45,290 पर तुम्हें ऐसी चीज़ें पहले डोरीन को बता देनी चाहिए। 69 00:02:45,374 --> 00:02:46,583 मैं भी चलता हूँ। 70 00:02:46,667 --> 00:02:47,668 - ठीक है? - सुनो। 71 00:02:47,751 --> 00:02:50,629 अगर बाद में स्थिति बदल जाए और तुम ना आ पाओ, तो सच में कोई दिक़्क़त नहीं होगी। 72 00:02:50,712 --> 00:02:52,589 नहीं, मैं आना… मैं आना चाहता हूँ। मैं उसके लिए उत्साहित हूँ। हाँ। 73 00:02:52,673 --> 00:02:55,259 तुम इस केरी के बारे में इतनी बात करती हो, तो मैं तुम्हारी दोस्त से मिलना चाहूँगा। 74 00:02:55,342 --> 00:02:57,177 नाम के साथ चेहरा जोड़ पाऊँगा। ठीक है। 75 00:02:57,261 --> 00:02:59,972 - तुमसे प्यार है। बाय, मुझे शुभकामनाएँ देना। - हाँ, तुमसे भी। बाय। 76 00:03:06,728 --> 00:03:08,605 व्हाइट लायन - केरी हॉवेल गुरुवार 24 अक्टूबर 77 00:03:10,566 --> 00:03:11,567 कैमडेन लॉक 78 00:03:25,581 --> 00:03:28,542 ट्राइंग 79 00:03:28,625 --> 00:03:33,630 ठीक है, तो यह हैरिएट जेम्स है। उम्र है 73 साल और उसे सामान जमा करने की बीमारी है। 80 00:03:33,714 --> 00:03:35,007 - ठीक है। - पड़ोसियों ने साफ़-सफाई 81 00:03:35,090 --> 00:03:37,009 और आग लगने के ख़तरे के बारे में शिकायत की है। 82 00:03:37,092 --> 00:03:40,387 हम यहाँ छठी बार आ रहे हैं। तो अभी शुरुआत ही है। 83 00:03:40,470 --> 00:03:42,848 ठीक है, मुझे कहना पड़ेगा, मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूँ। 84 00:03:42,931 --> 00:03:44,975 यह बेहद संतोषजनक काम है। 85 00:03:45,058 --> 00:03:47,477 हाँ, कभी-कभी तो मेरा गाना गाने का मन करता है। 86 00:03:49,062 --> 00:03:50,063 माफ़ करना। 87 00:03:50,147 --> 00:03:51,899 बस अंदर जाने से पहले। 88 00:03:51,982 --> 00:03:54,902 अगर तुम मुझे बेहतर समाज सेवक बनने के लिए कोई सलाह दे सकती हो, 89 00:03:54,985 --> 00:03:56,653 मैं वाक़ई आभारी रहूँगा। 90 00:04:01,533 --> 00:04:03,285 - अगर वे तुम्हें कुछ पीने के लिए पूछें… - अच्छा… 91 00:04:03,368 --> 00:04:06,246 - …तो ब्लैक कॉफ़ी माँगना। दूध कभी नहीं। - नहीं। 92 00:04:06,330 --> 00:04:07,664 और ख़ुद पानी को उबलते हुए देखना। 93 00:04:07,748 --> 00:04:08,874 - देखना। - हाँ। 94 00:04:08,957 --> 00:04:10,584 यह लिखने की ज़रूरत नहीं है। 95 00:04:12,169 --> 00:04:15,088 ठीक है। तो हम जल्दी यहाँ से निकल आएँगे। 96 00:04:15,172 --> 00:04:17,423 क्योंकि मुझे "मोर्चे पर ज़िंदगियों का बचाव" में वापस जाना है। 97 00:04:17,507 --> 00:04:18,926 ज़रूर। बिल्कुल जाना है, हाँ। गज़ब। 98 00:04:19,009 --> 00:04:21,220 तुम… तुम कमाल की हो। मैं बस… मैं बस तुम्हें यह बताना चाहता था। 99 00:04:21,303 --> 00:04:24,139 यह ऑस्ट्रेलियाई अग्निदल कर्मियों के बारे में एक रियैलिटी शो है जो मैं अपने फ़ोन पर देख रही हूँ। 100 00:04:24,223 --> 00:04:25,807 - हाँ, अच्छा लग रहा है। - हाँ। 101 00:04:27,684 --> 00:04:30,062 हैलो, हैरिएट, मैं क्रिसी हूँ, फिर से आई हूँ। 102 00:04:30,687 --> 00:04:32,898 हाँ। आज मेरे साथ एक आदमी आया है। 103 00:04:32,981 --> 00:04:34,358 कैसा आदमी? मुझे कोई आदमी नहीं चाहिए। 104 00:04:34,441 --> 00:04:37,319 नहीं, हम में से किसी को नहीं चाहिए। पर हमें काम चलाना पड़ता है। 105 00:04:37,903 --> 00:04:38,987 यह कुछ ज़्यादा ही उत्साहित है। 106 00:04:39,071 --> 00:04:40,739 तो कम से कम इसे नमी से कोई दिक़्क़त नहीं होगी। 107 00:04:41,698 --> 00:04:44,493 - क्या मैं अपने जूते उतार दूँ, हैरिएट? - नहीं, उन्हें पहने रहना बेहतर है। 108 00:04:44,576 --> 00:04:46,161 - पहने रहूँ? - हाँ। 109 00:04:46,245 --> 00:04:48,330 - ओह, हाँ। हाँ। - ठीक है, चलो अंदर चलें। 110 00:04:48,413 --> 00:04:49,748 - हाँ। - शुक्रिया। 111 00:04:49,831 --> 00:04:50,916 नहीं, मैं भी अंदर आ रहा हूँ, हैरिएट। 112 00:04:50,999 --> 00:04:53,293 - नहीं, शुक्रिया। - हैरिएट। हाँ, माफ़ करना। मुझे अंदर आना है। 113 00:05:02,094 --> 00:05:04,012 आप कैसी पत्नी हैं, पता लगाने के लिए यह टेस्ट लें। 114 00:05:04,096 --> 00:05:05,430 क्या आप अपना घर साफ़-सुथरा रखती हैं? 115 00:05:09,476 --> 00:05:11,562 कभी-कभी 116 00:05:11,645 --> 00:05:13,730 क्या आपके मन में अपने पार्टनर के अलावा किसी और के लिए भी भावनाएँ हैं? 117 00:05:16,441 --> 00:05:17,985 निक्की! 118 00:05:18,068 --> 00:05:20,028 - तुम ठीक हो? - हाँ। 119 00:05:20,112 --> 00:05:23,156 मैंने अभी ही सुना कि वकीलों ने आधिकारिक रूप से हॉन्डुरस को सूची में से हटा दिया है। 120 00:05:23,240 --> 00:05:25,784 हाँ। उसके लिए माफ़ करना। 121 00:05:26,618 --> 00:05:29,538 - मुझे वाक़ई लगा था वह अच्छा विचार है। - तुम्हें कैसे पता हो सकता था? 122 00:05:30,747 --> 00:05:32,374 बंदियों की कोई ख़बर? 123 00:05:32,457 --> 00:05:34,084 दूतावास खुलने पर हमें जानकारी मिलेगी। 124 00:05:34,710 --> 00:05:36,962 - हाँ। - अरे, वह आज़माने के लायक़ था। 125 00:05:38,130 --> 00:05:39,923 वहाँ के बोटैनिकल गार्डन वाक़ई बहुत अच्छे हैं। 126 00:05:40,007 --> 00:05:41,091 - हाँ, वे अच्छे हैं। - हाँ। 127 00:05:43,802 --> 00:05:45,304 तुम अभी भी इसमें आ रही हो? 128 00:05:45,387 --> 00:05:47,639 हाँ। हाँ, हाँ, बिल्कुल। 129 00:05:48,348 --> 00:05:49,850 - वहाँ मिलते हैं। - हाँ, वहाँ मिलते हैं। 130 00:05:49,933 --> 00:05:51,101 आने का मौका नहीं छोड़ूँगी। 131 00:05:58,609 --> 00:05:59,610 हाँ 132 00:05:59,693 --> 00:06:01,445 अपने नतीजे देखिए! 133 00:06:05,240 --> 00:06:06,950 तेईस प्रतिशत आप एक बुरी पत्नी हैं! 134 00:06:11,955 --> 00:06:13,248 क्या वह चला गया? 135 00:06:14,958 --> 00:06:16,001 हाँ। 136 00:06:17,294 --> 00:06:19,922 - वह बहुत नाराज़ हो रहा था, है ना? - हाँ। 137 00:06:20,506 --> 00:06:23,008 इतने ग़ुस्से वाले लोगों को सड़क पर नहीं निकलना चाहिए। 138 00:06:23,759 --> 00:06:24,968 वैसे, वह फुटपाथ पर था। 139 00:06:26,220 --> 00:06:27,513 अंत में नहीं था। 140 00:06:27,596 --> 00:06:29,932 - वह गाड़ी से टक्कर होने से बच रहा था। - और वह बच गया। 141 00:06:30,015 --> 00:06:32,643 मुझे लगता है सब लोगों को यही मुख्य सीख समझनी चाहिए। 142 00:06:35,437 --> 00:06:37,105 जॉशुआ ऑल्टबैक बाल और ख़ूबसूरती 143 00:06:39,733 --> 00:06:43,654 ठीक है, कैट ने अभी भी जवाब नहीं दिया है। शायद वह मुझसे वहाँ अंदर मिलेंगी। 144 00:06:44,530 --> 00:06:47,324 ठीक है, मैं यहीं इंतज़ार करूँगा। 145 00:06:47,824 --> 00:06:49,284 क्या, आप बस यहाँ बैठे रहेंगे? 146 00:06:50,953 --> 00:06:52,120 - हाँ। - नहीं, पर हम… 147 00:06:52,204 --> 00:06:53,413 हम फ़ेशियल और मैनीक्योर करवाने वाले हैं। 148 00:06:53,497 --> 00:06:55,415 हमें कम से कम दो घंटे लगेंगे। 149 00:06:55,499 --> 00:06:57,000 मैं यहीं रहूँगा। 150 00:06:57,084 --> 00:06:58,335 ठीक है। 151 00:06:58,418 --> 00:07:00,754 - क्या आप रेडियो सुनेंगे? - नहीं। 152 00:07:00,838 --> 00:07:03,507 - क्या आपके पास कोई किताब है? - नहीं। 153 00:07:03,590 --> 00:07:06,718 तो आप बस यहाँ बैठे रहेंगे और सामने घूरते रहेंगे? 154 00:07:06,802 --> 00:07:08,011 हाँ। 155 00:07:08,762 --> 00:07:09,763 क्या आप उदास हैं? 156 00:07:11,431 --> 00:07:12,432 मैं एकदम संतुष्ट हूँ। 157 00:07:12,516 --> 00:07:14,101 मैं अंदर इसका आनंद कैसे लूँगी, 158 00:07:14,184 --> 00:07:15,978 जब मुझे पता होगा कि आप यहाँ बैठे घूर रहे हैं? 159 00:07:16,061 --> 00:07:18,480 मैंने डैशबोर्ड में एक संतरा रखा है। 160 00:07:19,189 --> 00:07:21,066 मैं क़रीब 40 मिनट में वह खाऊँगा। 161 00:07:21,149 --> 00:07:22,401 उससे बोरियत थोड़ी कम हो जाएगी, हाँ। 162 00:07:22,484 --> 00:07:23,861 हाँ। 163 00:07:39,751 --> 00:07:43,755 ठीक है, जान, इस सहायता योजना पर 164 00:07:43,839 --> 00:07:45,924 मुझे तुम्हारे हस्ताक्षर चाहिए। 165 00:07:46,008 --> 00:07:48,677 - नहीं, मैं इस पर हस्ताक्षर नहीं करूँगी। - ठीक है। 166 00:07:48,760 --> 00:07:53,557 तो फिर, तुम इस फ़ॉर्म पर हस्ताक्षर करो, 167 00:07:53,640 --> 00:07:55,475 इसकी पुष्टि के लिए कि तुम उस फ़ॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं करोगी। 168 00:07:55,559 --> 00:07:58,979 और फिर यह वाला फ़ॉर्म, इसकी पुष्टि के लिए कि हमने यह बातचीत की। 169 00:07:59,730 --> 00:08:00,731 ठीक है। 170 00:08:04,860 --> 00:08:05,861 यह हो गया। 171 00:08:05,944 --> 00:08:11,241 बहुत-बहुत शुक्रिया। ठीक है, यह तुम्हारी प्रति है। यह लो। 172 00:08:11,867 --> 00:08:14,411 - शुक्रिया। - यह मेरी प्रति है। 173 00:08:14,494 --> 00:08:16,330 ठीक है। ठीक है। 174 00:08:16,413 --> 00:08:19,416 तो, तुम्हारा बाकी का दिन अच्छा रहे। 175 00:08:22,002 --> 00:08:23,504 माफ़ करना, यहाँ क्या… क्या हो रहा है? 176 00:08:24,463 --> 00:08:27,299 माफ़ करना, हम… हम जा क्यों रहे हैं? हमने अभी तक कुछ नहीं किया है। 177 00:08:27,382 --> 00:08:29,468 नहीं, उसने फ़ॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए। 178 00:08:29,551 --> 00:08:32,304 हाँ, पर इसका हल निकालने के लिए हम क्या करेंगे? 179 00:08:32,386 --> 00:08:35,515 वह हस्ताक्षर करने से दो बार और मना कर दे, उसके बाद हम थेरेपी के विकल्प देंगे, 180 00:08:35,599 --> 00:08:36,642 जिनके लिए वह मना कर देगी। 181 00:08:36,725 --> 00:08:39,144 और जब वे सभी विकल्प ख़त्म हो जाएँगे, तब हम इस सबकी लिखा-पढ़ी करेंगे, 182 00:08:39,227 --> 00:08:41,647 घटना की रिपोर्ट और सुरक्षात्मक सलाह के साथ। 183 00:08:41,730 --> 00:08:43,565 फिर हम एक सहायता योजना बनाएँगे, 184 00:08:43,649 --> 00:08:46,610 नई योजना, और संचालक समाज सेवक से उसकी अनुमति लेंगे। 185 00:08:46,693 --> 00:08:48,111 अच्छा। ठीक है। 186 00:08:49,238 --> 00:08:51,156 क्या हमें पक्का पता है कि यह सारा सामान केवल हमारे फ़ॉर्म नहीं हैं? 187 00:08:51,240 --> 00:08:53,575 शायद हमारे यहाँ आना शुरू करने से पहले यह घर खाली था। 188 00:08:53,659 --> 00:08:56,161 अरे, देखो, चलो अंदर चलकर एक बार फिर कोशिश करते हैं। 189 00:08:56,245 --> 00:08:58,997 हे, मैंने सामान जमा करने वालों के बारे में बहुत सी केस स्टडी पढ़ी हैं… 190 00:08:59,623 --> 00:09:00,874 अच्छा? तुमने बताया क्यों नहीं? 191 00:09:00,958 --> 00:09:02,334 फिर मैं यह तुम पर छोड़ देती हूँ, ठीक है? 192 00:09:02,417 --> 00:09:03,502 - और मैं चलती हूँ। - नहीं। 193 00:09:03,585 --> 00:09:06,505 इस सबके पीछे हमेशा कोई ना कोई सदमा होता है। 194 00:09:06,588 --> 00:09:10,634 और अगर हम पता लगा लें कि वह क्या है, तो हम उसकी मदद कर सकते हैं। 195 00:09:10,717 --> 00:09:12,261 साथ ही, मैं अभी-अभी इस बदबू का आदी हुआ हूँ। 196 00:09:12,344 --> 00:09:15,264 और अगर हम अभी चले गए, तो मुझे अगली बार फिर से इसकी आदत डालनी पड़ेगी, तो… 197 00:09:15,347 --> 00:09:17,349 - नहीं। - हैरिएट। 198 00:09:21,436 --> 00:09:24,064 मैं अटलांटिक में कभी सफल नहीं हो सकता था। 199 00:09:24,147 --> 00:09:26,859 पता है, सांस्कृतिक रूप से महासागर में कुछ नहीं है। 200 00:09:27,484 --> 00:09:29,194 पर अब तुम एक रेगिस्तान पार करना चाहते हो? 201 00:09:29,278 --> 00:09:32,281 अटाकामा रेगिस्तान, हाँ। घोड़े पर। 202 00:09:32,364 --> 00:09:33,740 क्या तुमने कुछ नहीं सीखा है? 203 00:09:34,283 --> 00:09:35,534 बल्कि उसका उल्टा है। 204 00:09:35,617 --> 00:09:38,120 मैं एक महासागर पार करने में असफल रहा। महासागर के विपरीत क्या होता है? 205 00:09:38,203 --> 00:09:40,873 क्या तुम चीज़ों को पार करने की कोशिश बंद करोगे? 206 00:09:40,956 --> 00:09:42,499 इससे मेरे चमड़े के काम में कोई बाधा नहीं आएगी, 207 00:09:42,583 --> 00:09:44,418 - अगर तुम्हें उसकी चिंता है। - ठीक है, बस करो। 208 00:09:44,501 --> 00:09:48,005 स्कॉट, तुम्हें बस करना होगा। मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकती। 209 00:09:48,088 --> 00:09:51,049 मैं और प्रॉजेक्ट नहीं बर्दाश्त कर सकती। बहुत हो गया। 210 00:09:51,133 --> 00:09:52,384 क्या मतलब है तुम्हारा? 211 00:09:52,467 --> 00:09:53,886 वैसे, यह पार्क जाने का रास्ता नहीं है। 212 00:09:53,969 --> 00:09:55,596 मैं तुम्हें पार्क में नहीं ले जा रही हूँ। 213 00:09:56,180 --> 00:09:58,140 मेरे पास तुम्हारे लिए नया प्रॉजेक्ट है। 214 00:09:58,223 --> 00:10:02,144 और मुझे लगता है कि अगर तुम इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हो जाओ, 215 00:10:02,227 --> 00:10:07,149 तो उससे तुम्हारे आसपास के लोगों की ज़िंदगियाँ बहुत बेहतर हो जाएँगी। 216 00:10:07,774 --> 00:10:08,817 वह क्या है? 217 00:10:10,694 --> 00:10:13,155 तो, स्कॉट, तुम थेरेपी में किस वजह से आए हो? 218 00:10:14,323 --> 00:10:15,324 मेरी पत्नी की वजह से। 219 00:10:21,872 --> 00:10:24,124 हैलो? वह रही। 220 00:10:24,208 --> 00:10:26,084 मैं अभी भी तुम्हारे फ़ॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं करूँगी। 221 00:10:26,168 --> 00:10:29,296 चलो फ़ॉर्म को भूल जाएँ, एह? चलो बस… 222 00:10:31,632 --> 00:10:33,008 थोड़ी बातचीत करते हैं, ठीक है? 223 00:10:33,842 --> 00:10:35,219 तुम और मैं, हँ? 224 00:10:35,302 --> 00:10:37,471 देखो, मैं समझता हूँ। 225 00:10:37,554 --> 00:10:40,724 मैं जानता हूँ यह कितना मुश्किल है। सच में, पर… 226 00:10:42,184 --> 00:10:43,977 इसने मुझे छुआ! यह हमला है। 227 00:10:44,061 --> 00:10:45,687 - हाँ, मैं फ़ॉर्म निकाल रही… - और कमबख़्त फ़ॉर्म नहीं! 228 00:10:45,771 --> 00:10:47,689 यह हमला नहीं था। चलो भी, तुम जानती हो यह हमला नहीं था। 229 00:10:47,773 --> 00:10:49,358 - मुझे लगता है तुम दर्द में हो। - हाँ, हूँ! 230 00:10:49,441 --> 00:10:52,110 नहीं, तुम्हारा हाथ नहीं। भावनात्मक दर्द। 231 00:10:52,194 --> 00:10:54,821 - यह बेवक़ूफ़ कौन है? - इसने… इसने एक किताब पढ़ी है। 232 00:10:54,905 --> 00:10:57,449 देखो, हमें चिंता है कि कुछ समस्याएँ हैं, ठीक है? 233 00:10:57,533 --> 00:11:00,369 तुम्हारे स्वास्थ्य और सेहत के संबंध में। 234 00:11:00,452 --> 00:11:03,956 और जब उन समस्याओं को एक साथ देखा जाता है, हैरिएट, साथ में कुछ… 235 00:11:04,039 --> 00:11:06,375 भगवान के लिए, मैं 73 साल की हूँ। तुम लोग कब 236 00:11:06,458 --> 00:11:08,794 - खुलकर बोलोगे? - तुम्हारे घर में बहुत ज़्यादा सामान है! 237 00:11:08,877 --> 00:11:10,462 - कौन कहता है? - तुम्हारी पड़ोसन कहती है। 238 00:11:10,546 --> 00:11:12,464 अगर इस तरफ़ वाली है, तो मैं उसके बारे में शिकायत करना चाहूँगी। 239 00:11:12,548 --> 00:11:13,674 वह औरत बहुत मोटी है। 240 00:11:13,757 --> 00:11:15,509 उस तरह की चीज़ों में मैं शामिल नहीं हो सकता हूँ, है ना? 241 00:11:15,592 --> 00:11:18,011 क्यों नहीं? स्वास्थ्य और सेहत की बात करो। 242 00:11:18,095 --> 00:11:19,638 देखो, मैं तुम्हें बताता हूँ… मैं बताता हूँ। 243 00:11:19,721 --> 00:11:22,683 क्यों ना हम यहाँ बस थोड़ा सा… 244 00:11:22,766 --> 00:11:25,060 - थोड़ा सा रास्ता बना लें, ठीक है? - मत… मैं नहीं… 245 00:11:25,143 --> 00:11:27,104 तो, मुझे यह जानकर यहाँ से जाते हुए बेहतर लगेगा 246 00:11:27,187 --> 00:11:30,649 कि किसी आपातकालीन स्थिति में तुम अंदर-बाहर जा पाओगी। 247 00:11:30,732 --> 00:11:32,609 मैं बस इसे यहाँ रख देता हूँ। 248 00:11:37,865 --> 00:11:38,866 ठीक है। 249 00:11:39,908 --> 00:11:40,993 सब ठीक हो गया? 250 00:11:43,704 --> 00:11:45,414 माफ़ करना, मैं बस… मुझे असल में… 251 00:11:45,497 --> 00:11:47,583 मुझे यह फ़ोन उठाना होगा। यह… मैं जल्दी रख दूँगा। 252 00:11:47,666 --> 00:11:48,792 हैलो? 253 00:11:48,876 --> 00:11:49,877 हाय, मैं बोल रही हूँ। 254 00:11:51,545 --> 00:11:53,130 मैं बस फ़ोन कर रही हूँ, 255 00:11:53,213 --> 00:11:55,674 क्योंकि मैं तुम्हें कुछ बताना चाहती थी, 256 00:11:56,550 --> 00:11:58,468 इससे पहले कि तुम केरी से मिलो। 257 00:11:58,552 --> 00:12:00,137 जान, माफ़ करना, मैं बात नहीं कर सकता हूँ। 258 00:12:00,220 --> 00:12:03,390 पर मुझे नहीं लगता मैं उस प्रोग्राम में आ पाऊँगा, मुझे अफ़सोस है। 259 00:12:04,558 --> 00:12:05,559 ठीक है। 260 00:12:06,727 --> 00:12:07,978 बहुत अफ़सोस की बात है। 261 00:12:10,397 --> 00:12:11,899 क्यों? क्या सब ठीक है? 262 00:12:11,982 --> 00:12:14,526 मैंने जितना सोचा था, उससे थोड़ा ज़्यादा समय लग रहा है। थोड़ी समस्या हो रही है। 263 00:12:14,610 --> 00:12:17,029 ओह, अच्छा? मतलब, कुछ भी अच्छा नहीं है? 264 00:12:18,572 --> 00:12:20,240 आज़ादी 27 सालों के बाद मंडेला की रिहाई 265 00:12:20,324 --> 00:12:21,825 वैसे, नेल्सन मंडेला जेल से छूट गए। 266 00:12:24,995 --> 00:12:29,374 और फिर मैंने सेसना 172 स्काईहॉक विमान को उड़ाना सीखा, 267 00:12:29,458 --> 00:12:32,211 जो कि एक इंजन, स्थिर पंखों वाला विमान है। 268 00:12:32,294 --> 00:12:35,756 और उसके दौरान, मुझे पता चला कि पूरी तरह से प्रमाणित 269 00:12:35,839 --> 00:12:38,675 स्कूबा प्रशिक्षक बनने में केवल छह हफ़्ते लगते हैं, तो… 270 00:12:38,759 --> 00:12:40,344 और तुम्हारे हिसाब से तुमने यह सब क्यों किया? 271 00:12:40,427 --> 00:12:43,972 मेरा मतलब, मैं बस… मेरे हमेशा से बहुत सारे शौक रहे हैं। 272 00:12:44,056 --> 00:12:46,016 मैं ऐसा ही हूँ। 273 00:12:46,099 --> 00:12:49,102 और वह कैसा इंसान है, स्कॉट? तुम कौन हो? 274 00:12:49,186 --> 00:12:52,105 जैसा कि आप शायद देख सकते हैं, मैं बहुत सी चीज़ें हूँ। 275 00:12:52,856 --> 00:12:56,276 मैं… मैं कवि हूँ। मूर्तिकार हूँ। 276 00:12:56,360 --> 00:12:59,530 मैं एनवीक्यू स्तर की मूर्तियाँ बनाता हूँ, मैंने स्वयं आकलन किया है। 277 00:12:59,613 --> 00:13:02,199 - मैं… - नहीं, नहीं, नहीं। तुमने क्या किया है, वह नहीं। 278 00:13:02,282 --> 00:13:03,450 तुम कौन हो। 279 00:13:03,534 --> 00:13:06,328 क्योंकि ये प्रॉजेक्ट ध्यान बँटाने का ज़रिया लगते हैं। 280 00:13:07,079 --> 00:13:10,832 और मैं सोच रहा हूँ कि तुम्हें किस चीज़ से ध्यान बँटाने की ज़रूरत है? 281 00:13:11,750 --> 00:13:13,544 क्या तुम अपने आप से भाग रहे हो? 282 00:13:14,586 --> 00:13:15,754 अपने आप से? 283 00:13:15,838 --> 00:13:19,258 अपने ख़ुद के साथ समय बिताने से। वह बनने से बचने के लिए जो तुम सच में हो। 284 00:13:22,886 --> 00:13:23,929 और वह कौन है? 285 00:13:24,972 --> 00:13:25,973 तुम बताओ। 286 00:13:44,116 --> 00:13:45,951 मुझे लगता है कोई ग़लतफ़हमी हुई है। 287 00:13:46,827 --> 00:13:48,662 - क्या वह भूल गई? - नहीं। 288 00:13:49,621 --> 00:13:53,000 मुझे लगता है मेरी ग़लती है। मैं उन्हें मैसेज करके याद दिलाना भूल गई, तो… 289 00:13:55,878 --> 00:13:57,421 तीन तरह के लोग होते हैं। 290 00:13:58,338 --> 00:14:00,382 मेरे ख़्याल से उससे ज़्यादा होते हैं। 291 00:14:02,301 --> 00:14:04,678 कुछ लोग पूरी तरह से चार्ज कार बैटरी जैसे होते हैं, 292 00:14:05,304 --> 00:14:06,597 तुम उन पर निर्भर कर सकती हो। 293 00:14:07,764 --> 00:14:10,559 कुछ लोग खाली कार बैटरी जैसे होते हैं, 294 00:14:10,642 --> 00:14:12,519 और वह भी ठीक है, क्योंकि तुमको उनसे बस दूर रहना होता है। 295 00:14:13,854 --> 00:14:17,482 सबसे ख़तरनाक लोग वे होते हैं जो आधी भरी बैटरी जैसे होते हैं… 296 00:14:18,525 --> 00:14:21,987 क्योंकि वे आपकी आशा जगाते हैं, आप उन पर भरोसा करते हैं, 297 00:14:22,779 --> 00:14:24,948 और जब स्थिति वाक़ई मायने रखती है, वे आपको निराश कर देते हैं। 298 00:14:26,533 --> 00:14:29,536 आप ब्रेकन बीकन्स में फँस जाते हैं। 299 00:14:35,417 --> 00:14:37,878 आपको कैसे पता चलता है कि कोई इंसान किस तरह का इंसान है? 300 00:14:40,005 --> 00:14:44,259 तुम ख़ुद से पूछो, "क्या मैं तुम्हारे साथ ब्रेकन बीकन्स जाना चाहूँगी?" 301 00:14:48,096 --> 00:14:49,598 आपका अपना पॉडकास्ट होना चाहिए। 302 00:14:49,681 --> 00:14:51,808 तुम मत शुरू हो जाओ। मैं व्यस्त हूँ। 303 00:14:51,892 --> 00:14:52,935 सच में होना चाहिए। 304 00:14:55,187 --> 00:14:56,855 जॉशुआ ऑल्टबैक बाल और ख़ूबसूरती 305 00:15:00,192 --> 00:15:01,318 आप त्वचा की देखभाल के लिए क्या करते हैं? 306 00:15:02,694 --> 00:15:04,696 आप चेहरा धोने के लिए क्या इस्तेमाल करते हैं? 307 00:15:04,780 --> 00:15:08,325 कुछ नहीं। मैं बस शैम्पू को चेहरे पर बह जाने देता हूँ। 308 00:15:22,965 --> 00:15:24,967 ज़्यादा मत घिसना। 309 00:15:25,050 --> 00:15:28,053 अपनी मुफ़्त की दवाइयाँ लेते समय मैं पहचान पत्र नहीं दिखाना चाहता। 310 00:15:32,140 --> 00:15:33,976 एक समय के बाद यह सब बर्दाश्त के बाहर हो जाता है। 311 00:15:34,059 --> 00:15:35,894 जब कोई व्यक्ति इतने समय से संघर्ष कर रहा हो, 312 00:15:35,978 --> 00:15:37,437 आपको कुछ तो करना पड़ता है। 313 00:15:39,147 --> 00:15:42,609 हाँ। नहीं, मुझे लगता है कि इस थेरेपी से मुझे फ़ायदा होगा। 314 00:15:43,861 --> 00:15:46,321 हाँ। और स्कॉट को भी? 315 00:15:46,405 --> 00:15:47,823 - क्या? - स्कॉट… 316 00:15:47,906 --> 00:15:51,159 - ओह, हाँ। हाँ, स्कॉट को भी। - हाँ। 317 00:15:51,243 --> 00:15:53,120 ख़ैर, शुक्रिया। मुझे यहाँ बुलाने के लिए शुक्रिया। 318 00:15:53,203 --> 00:15:54,872 ओह, हाँ। कोई दिक़्क़त नहीं है। 319 00:15:54,955 --> 00:15:57,499 असल में… मुझे तुम्हें कुछ बताना है। 320 00:15:58,458 --> 00:15:59,543 हे! निक्की! 321 00:15:59,626 --> 00:16:00,627 हैलो! 322 00:16:10,971 --> 00:16:12,431 केरी, यह मेरी बहन, कैरन है। 323 00:16:12,514 --> 00:16:13,932 - हे। - हैलो। 324 00:16:15,017 --> 00:16:16,018 यहाँ आने के लिए शुक्रिया। 325 00:16:16,602 --> 00:16:19,104 नहीं, नहीं, कोई दिक़्क़त नहीं है। सच में उसके लिए हूँ… 326 00:16:19,188 --> 00:16:20,355 उत्साह में हूँ। 327 00:16:20,981 --> 00:16:22,232 मैं उसके लिए उत्साहित हूँ। 328 00:16:23,108 --> 00:16:25,194 मतलब, मैं उसे देख रही हूँ, और मैं उसमें उत्साहित हूँ… 329 00:16:25,277 --> 00:16:26,737 उसके लिए उत्साहित हूँ! 330 00:16:28,739 --> 00:16:30,282 सच में। 331 00:16:35,579 --> 00:16:37,289 वह क्या था? 332 00:16:37,372 --> 00:16:38,790 मुझे मेरा सहकर्मी बहुत पसंद है। 333 00:16:40,709 --> 00:16:41,877 बढ़िया। 334 00:16:42,878 --> 00:16:46,131 मैंने सोचा था कि यह अपने आप ख़त्म हो जाएगा, पर क़रीब एक महीना हो चुका है। 335 00:16:46,715 --> 00:16:48,675 - क्या तुम्हारे बीच कुछ हुआ है? - क्या? नहीं! 336 00:16:48,759 --> 00:16:50,344 नहीं, बिल्कुल नहीं हुआ है। 337 00:16:53,347 --> 00:16:54,765 माफ़ करना, तुम्हें निराशा हो रही है? 338 00:16:54,848 --> 00:16:56,517 - हाँ, थोड़ी सी। - कैरन! 339 00:16:56,600 --> 00:16:59,019 वह मज़ेदार होता। 340 00:16:59,102 --> 00:17:01,188 इन दिनों मुझे गॉसिप केवल स्टीवी से मिलती है 341 00:17:01,271 --> 00:17:03,398 और वह ज़्यादातर यही होता है कि कौन सा बच्चा अभी भी पढ़ नहीं सकता। 342 00:17:03,482 --> 00:17:05,150 मुझे बहुत अपराध बोध हो रहा है। 343 00:17:06,401 --> 00:17:08,904 देखने में कोई हर्ज़ नहीं है। 344 00:17:08,987 --> 00:17:10,614 तुम बस नमूना आज़मा नहीं सकती हो। 345 00:17:11,823 --> 00:17:14,159 पर मैं उसे सीधे घर ले जाना चाहती हूँ। 346 00:17:14,242 --> 00:17:16,203 हाँ, ठीक है। इससे मुझे मदद नहीं मिल रही है। 347 00:17:17,329 --> 00:17:20,290 मुझे लगता है वह भी मुझे पसंद करता है, तो यह थोड़ा ख़तरनाक लग रहा है। 348 00:17:22,416 --> 00:17:24,252 भगवान, मैं अचानक से बहुत शादीशुदा महसूस कर रही हूँ। 349 00:17:25,253 --> 00:17:27,548 मैं उसमें अपनी दिलचस्पी ख़त्म करने की कोशिश कर रही हूँ। वह… 350 00:17:27,631 --> 00:17:29,216 वह बहुत मुश्किल है। 351 00:17:29,299 --> 00:17:32,678 हाँ। वह काफ़ी दिलचस्प आदमी है। 352 00:17:38,100 --> 00:17:40,060 क्या हम एक बार और कोशिश कर सकते हैं? प्लीज़? 353 00:17:40,143 --> 00:17:43,397 हमें एक तरीके से काम करना होता है, और हम आज के लिए जो कर सकते थे, कर चुके हैं। 354 00:17:43,480 --> 00:17:46,692 पर इन फ़ॉर्मों में से कोई भी समस्या को सुलझाता नहीं है। 355 00:17:46,775 --> 00:17:48,068 - है ना? - हाँ, हाँ। 356 00:17:48,151 --> 00:17:49,611 हम सबको दफ़्तरशाही से नफ़रत है। 357 00:17:49,695 --> 00:17:51,446 पर मैंने ऐसी जगहों में काम किया है जहाँ दफ़्तरशाही नहीं है, 358 00:17:51,530 --> 00:17:53,532 और यक़ीन मानो, उसके ना होने पर उसकी कमी महसूस होती है। 359 00:17:54,491 --> 00:17:57,077 साथ ही, मैं इस घर में शौचालय इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होने के बहुत क़रीब हूँ 360 00:17:57,160 --> 00:17:59,162 और वह बहुत बुरी स्थिति होगी, तो… 361 00:17:59,788 --> 00:18:00,789 शुक्रिया। 362 00:18:06,962 --> 00:18:09,590 क्रिसी, ज़रा रुको। रुको! रुको ज़रा। रुको। 363 00:18:09,673 --> 00:18:12,342 देखो। ये केस दलदल की तरह होते हैं, ठीक है? 364 00:18:12,426 --> 00:18:15,095 तुम्हें ख़ुद को इनकी सतह पर हल्के से फैलाना होता है। 365 00:18:15,179 --> 00:18:17,598 अगर तुम ज़्यादा गहराई में जाओगे, तो डूब जाओगे। 366 00:18:19,308 --> 00:18:20,809 - क्या हम कम से कम कूड़ेदान साफ़ कर सकते हैं? - क्या? 367 00:18:20,893 --> 00:18:23,896 चलो वह सामान हटा दें जो हमें पता है कि उसे नहीं चाहिए। वह कैसा रहेगा? 368 00:18:23,979 --> 00:18:26,440 - अच्छा, ठीक है। - चलो। 369 00:18:26,523 --> 00:18:27,816 ठीक है। 370 00:18:27,900 --> 00:18:29,735 - तुम कहाँ जा रही हो? - बाहर वाले फ़ॉर्म लाने। 371 00:18:29,818 --> 00:18:30,944 हे भगवान। 372 00:18:31,653 --> 00:18:35,073 ठीक है, लोगों। केरी हॉवेल के लिए तालियाँ हो जाएँ। 373 00:18:37,242 --> 00:18:38,619 यहाँ आने के लिए सबका शुक्रिया। 374 00:18:39,161 --> 00:18:40,495 वह मेरा दोस्त है। 375 00:18:41,288 --> 00:18:46,835 तो, हम… हम एक प्रेम गीत से शुरुआत करेंगे। 376 00:18:47,794 --> 00:18:49,046 और इसका नाम है, 377 00:18:50,130 --> 00:18:51,798 "ऑफ़िस वाली लड़की।" 378 00:18:53,884 --> 00:18:55,052 वह तुम हो। 379 00:19:01,850 --> 00:19:04,353 जब दुनिया अलग-थलग लगती है 380 00:19:05,270 --> 00:19:07,564 मैं अपना रास्ता ढूँढ लेता हूँ 381 00:19:08,357 --> 00:19:13,987 तुम्हारी धीमी-धीमी बातों में 382 00:19:14,988 --> 00:19:18,492 सुबह की तरह 383 00:19:18,575 --> 00:19:20,911 जो रात का अँधेरा चीरती है 384 00:19:21,703 --> 00:19:27,751 तुम मेरे दिल की सबसे अच्छी रोशनी हो 385 00:19:37,177 --> 00:19:38,178 यो 386 00:19:38,262 --> 00:19:40,180 मैं उससे उसकी मेज़ पर मिला 387 00:19:40,264 --> 00:19:42,808 वह लग रही थी लाजवाब! 388 00:19:42,891 --> 00:19:45,769 मैंने कहा, "क्या चल रहा है, यार? हमने एक बार चूहों के साथ अच्छा समय बिताया था" 389 00:19:45,853 --> 00:19:47,646 चूँ, चूँ! वह आगे बढ़कर सब संभाल लेती है 390 00:19:47,729 --> 00:19:50,399 वह सेल्स में कमाल की है पर मैं कूल रहता हूँ 391 00:19:50,482 --> 00:19:53,277 कोई दबाव नहीं, कोई नाटक नहीं उसमें वह बात थी 392 00:19:53,360 --> 00:19:55,028 पता है, रानियों वाला एहसास 393 00:19:55,112 --> 00:19:56,655 सुन्दर नाखून, उसमें रुआब है… 394 00:19:56,738 --> 00:19:58,574 असल में वह मेरी बहन का दोस्त ज़्यादा है। 395 00:19:58,657 --> 00:20:00,909 सिर ऊँचा रखती है कभी हार नहीं मानती है 396 00:20:00,993 --> 00:20:02,202 महिला बॉस वाली ऊर्जा 397 00:20:02,286 --> 00:20:04,538 वह ऐसे ही काम करती है वह गज़ब ढाती है… 398 00:20:05,747 --> 00:20:06,748 हैरिएट। 399 00:20:07,875 --> 00:20:09,918 हाय। अच्छी ख़बर है। 400 00:20:10,002 --> 00:20:12,045 हम केवल तुम्हारे कूड़ेदान साफ़ करेंगे। 401 00:20:12,129 --> 00:20:13,672 - किसके कूड़ेदान? - तुम्हारे कूड़ेदान। 402 00:20:13,755 --> 00:20:15,591 तुम घर से बाहर कुछ नहीं ले जा सकते हो। 403 00:20:15,674 --> 00:20:17,759 - तुम्हें अनुमति नहीं है। - नहीं, ये तो बाहर हैं, 404 00:20:17,843 --> 00:20:18,969 घर के अंदर नहीं। 405 00:20:19,052 --> 00:20:20,429 - माफ़ करना। - तुम कहाँ जा रही हो? 406 00:20:21,597 --> 00:20:22,681 - कहाँ… - बस… 407 00:20:22,764 --> 00:20:23,765 हैरिएट? 408 00:20:26,560 --> 00:20:27,561 वह क्या… 409 00:20:33,358 --> 00:20:35,527 कमबख़्त। वह कर क्या रही है? 410 00:20:40,616 --> 00:20:41,742 हैरिएट। चलो भी! 411 00:20:41,825 --> 00:20:43,827 हैरिएट, यार। देखो, अब हम उल्टी दिशा में जा रहे हैं। 412 00:20:43,911 --> 00:20:45,662 प्लीज़, देखो! मैं जानता हूँ, मैं समझता हूँ। 413 00:20:45,746 --> 00:20:47,080 मैं जानता हूँ तुम्हें हमारा आना पसंद नहीं है, 414 00:20:47,164 --> 00:20:49,416 पर अगर तुम हमारे साथ सहयोग नहीं करोगी, तो वे यहाँ अंदर चले आएँगे, 415 00:20:49,499 --> 00:20:52,628 वे तुम्हारा सामान ले जाएँगे, और साथ में शायद तुम्हें भी। 416 00:20:53,295 --> 00:20:55,881 पर अगर हम उन्हें दिखा दें कि तुम सहयोग कर रही हो, 417 00:20:55,964 --> 00:20:57,174 तो मैं उन्हें रोक सकता हूँ। 418 00:20:57,257 --> 00:20:59,259 क्या यहाँ ऐसा कुछ है, कुछ भी, 419 00:20:59,343 --> 00:21:00,719 जिसे तुम जाने दे सकती हो? 420 00:21:02,596 --> 00:21:04,515 हैरिएट, केवल एक पेन नहीं हो सकता है। 421 00:21:04,598 --> 00:21:06,141 चलो भी। कुछ मायने रखने वाली चीज़। 422 00:21:06,225 --> 00:21:10,020 मैं अपने कॉलिन को आख़िरी बार अस्पताल से इसी पेन से साइन करके घर लाई थी। 423 00:21:12,314 --> 00:21:14,441 उसके जाने से दो हफ़्ते पहले। 424 00:21:15,734 --> 00:21:17,569 वह बहुत जल्दी चला गया। 425 00:21:18,445 --> 00:21:19,780 सब अचानक से हो गया। 426 00:21:19,863 --> 00:21:22,950 वे ख़ुश नहीं थे, पर मैं उसे वहाँ मरने नहीं दे सकती थी, 427 00:21:23,033 --> 00:21:25,661 जब वह यहाँ अपने सारे सामान के साथ समय बिता सकता था। 428 00:21:28,080 --> 00:21:30,874 मैं समझा। यह सारा उसका सामान है। 429 00:21:30,958 --> 00:21:33,335 अच्छा, ठीक है। ठीक है। 430 00:21:34,419 --> 00:21:36,129 उसे मरे हुए कितना समय हो गया? 431 00:21:36,213 --> 00:21:38,006 - आठ साल। - आठ साल। 432 00:21:40,759 --> 00:21:43,011 और बस सुनिश्चित करने के लिए, वह यहाँ नहीं… वह अभी भी यहाँ नहीं… 433 00:21:43,095 --> 00:21:44,638 गोल्डर्स ग्रीन श्मशान। 434 00:21:45,264 --> 00:21:46,265 भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। 435 00:21:46,348 --> 00:21:48,851 - हमारी शादी को 40 साल हो चुके थे। - चालीस साल? गज़ब। 436 00:21:48,934 --> 00:21:50,978 यहाँ हर चीज़ में उसकी यादें बसी हैं। 437 00:21:52,980 --> 00:21:54,606 पेन रख लो। तुम रख लो। 438 00:21:55,232 --> 00:21:57,901 पर अगर तुम्हारे हिसाब से कोई सामान है जो महत्वपूर्ण नहीं है, जो मैं यहाँ से ले जा सकता हूँ, 439 00:21:57,985 --> 00:22:00,612 तो मैं उस सामान को यहाँ रखने में मदद कर सकता हूँ जो महत्वपूर्ण है। 440 00:22:02,990 --> 00:22:04,825 नहीं। यह ले जाओ। 441 00:22:06,660 --> 00:22:08,996 मैंने सब कुछ बहुत कसकर पकड़ रखा है। 442 00:22:09,079 --> 00:22:12,332 - जैसे कि यह कॉलिन है। पर वह नहीं भी है। - नहीं। 443 00:22:12,416 --> 00:22:13,625 यह बस एक पेन है। 444 00:22:16,587 --> 00:22:20,632 कोई कभी इस सबके परे नहीं देखता है। कोई कभी मुझे नहीं देखता है। 445 00:22:23,218 --> 00:22:24,595 पर तुमने देखा। 446 00:22:26,555 --> 00:22:27,681 शुक्रिया। 447 00:22:27,764 --> 00:22:30,893 नहीं, यह… तुम्हारा शुक्रिया। 448 00:22:40,235 --> 00:22:43,530 हे, इसे दिल पर मत लेना, ठीक है? हमें छोटी-छोटी जीत मिलती हैं, 449 00:22:43,614 --> 00:22:45,407 तो तुम्हें उनका मज़ा लेना सीखना पड़ेगा। 450 00:22:45,490 --> 00:22:48,118 जानता हूँ। हाँ, मैं सीख जाऊँगा। 451 00:22:49,244 --> 00:22:51,121 शानदार! मुझे लगा था मैंने इसे खो दिया। 452 00:23:01,381 --> 00:23:02,883 चमकीली रोशनियाँ पर तुम उससे ज़्यादा चमकदार हो 453 00:23:02,966 --> 00:23:04,343 ऑफ़िस की कुर्सी का सिंहासन उससे बेहतर कुछ नहीं 454 00:23:04,426 --> 00:23:06,303 एक बार धीमे से घूमो मुझे खींच लो 455 00:23:06,386 --> 00:23:08,180 दुनिया ख़ामोश है ज़ोर देने की ज़रूरत नहीं है 456 00:23:09,890 --> 00:23:10,891 अब दिलचस्पी कैसी है? 457 00:23:10,974 --> 00:23:12,392 हाँ, ख़त्म हो गई है। 458 00:23:12,476 --> 00:23:15,812 और मैंने इसे रिकॉर्ड कर लिया है। अगर मैं भूल जाऊँ, तो। 459 00:23:15,896 --> 00:23:17,439 मेरे दिमाग़ में बसी है… 460 00:23:23,195 --> 00:23:25,739 हैलो? स्कॉट? 461 00:23:30,577 --> 00:23:31,578 तुम क्या कर रहे हो? 462 00:23:34,414 --> 00:23:36,708 तुम अपने सारे प्रॉजेक्ट फेंक क्यों रहे हो? 463 00:23:36,792 --> 00:23:38,126 मेरी ज़िंदगी एक प्रतिकृति है। 464 00:23:38,210 --> 00:23:39,878 माफ़ करना, उसका क्या मतलब है? 465 00:23:39,962 --> 00:23:44,550 ऐसी चीज़ का प्रतिरूप जिसका कोई मूल रूप नहीं है। 466 00:23:45,676 --> 00:23:51,974 यह सब वह स्कॉट है जिसे मैंने अपनी कल्पना से ईजाद किया था क्योंकि… 467 00:23:53,976 --> 00:23:55,060 मैं डरता था। 468 00:23:56,186 --> 00:23:58,897 डरता था कि इस सबके नीचे मैं वह स्कॉट नहीं था जो मुझे पसंद आता। 469 00:24:03,777 --> 00:24:05,070 पर मैंने पलटकर ख़ुद का सामना किया है। 470 00:24:05,153 --> 00:24:06,655 क्या बैंकर है वह आदमी जिससे आप नफ़रत करना पसंद करते हैं 471 00:24:07,906 --> 00:24:10,534 और अब मैं केवल "स्कॉट" हूँ। 472 00:24:12,494 --> 00:24:15,163 यह उस बॉडी-केयर लाइन का नाम नहीं है जिसे तुमने स्थापित किया था? 473 00:24:15,247 --> 00:24:16,915 केवल स्कॉट हाथ धोने की साबुन 474 00:24:19,918 --> 00:24:21,336 और भी ज़्यादा प्रतिकृति। 475 00:24:24,923 --> 00:24:27,467 अब मैं पूरी तरह से मैं हूँ। 476 00:24:29,636 --> 00:24:33,891 और मेरे असली रूप में मेरे सबसे पहले शब्द बस ये हैं : 477 00:24:35,475 --> 00:24:38,604 "मेरी जान, उम्मीद है तुम मुझे पसंद करती हो।" 478 00:24:41,398 --> 00:24:43,734 स्कॉट फ़्री 479 00:24:46,153 --> 00:24:47,946 देख रही हूँ कि आपने इन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है। 480 00:24:49,573 --> 00:24:52,659 हाँ। यह अच्छा है। ज़्यादा आसान है। 481 00:25:06,089 --> 00:25:08,008 मोर्चे पर ज़िंदगियों का बचाव 482 00:25:09,676 --> 00:25:10,761 हैलो! 483 00:25:11,303 --> 00:25:12,471 हाय। 484 00:25:13,180 --> 00:25:14,681 तुम्हारी इंटर्नशिप कैसी थी? 485 00:25:19,019 --> 00:25:20,646 मुझे लगता है शायद इस प्रणाली ने मेरा मनोबल तोड़ दिया। 486 00:25:20,729 --> 00:25:22,064 - अभी से? - हाँ। 487 00:25:22,147 --> 00:25:24,525 केवल आधा दिन हुआ है। तुम अभी प्रमाणित भी नहीं हुए हो। 488 00:25:24,608 --> 00:25:28,320 मुझे नहीं लगता कि मैं यह कर पाऊँगा, निक। यह कह लो कि मैं पेनी जैसा नहीं हूँ। 489 00:25:28,403 --> 00:25:29,446 हाँ, नहीं हो। 490 00:25:29,947 --> 00:25:32,282 अभी नहीं। पर तुम हो जाओगे। 491 00:25:32,366 --> 00:25:34,743 - तुम्हें ऐसा लगता है? - हाँ। 492 00:25:34,826 --> 00:25:37,204 मैंने किसी ऐरे-गैर से प्यार नहीं किया है। 493 00:25:39,748 --> 00:25:42,209 - तुम कैसी हो? तुम्हारी शाम कैसी थी? - शानदार, परफ़ेक्ट थी। 494 00:25:42,292 --> 00:25:45,087 - मुझे बिल्कुल उसी की ज़रूरत थी। - हाँ? वह अच्छा संगीत बजाती है? 495 00:25:45,170 --> 00:25:47,548 नहीं! बहुत ख़राब! बेकार! 496 00:25:47,631 --> 00:25:50,259 सच में, मैंने अपनी ज़िंदगी में उससे बुरा कुछ नहीं देखा है। 497 00:26:08,986 --> 00:26:13,365 क्या आप मेरे जन्मदिन पर मेरे बारे में सोचती थीं? 498 00:26:31,967 --> 00:26:35,262 द मंडेला लेगसी 499 00:26:35,345 --> 00:26:36,346 अपने नतीजे देखिए! 500 00:26:36,430 --> 00:26:38,015 नतीजा 92 प्रतिशत आप अच्छी पत्नी हैं! 501 00:27:42,621 --> 00:27:44,623 उपशीर्षक अनुवादक : मीनू