1 00:00:13,055 --> 00:00:16,099 इस श्रृंखला में दर्शाए गए सभी पात्र और घटनाएँ पूरी तरह से काल्पनिक हैं। 2 00:00:16,183 --> 00:00:18,769 वास्तविक घटनाओं या जीवित या मृत व्यक्तियों से कोई भी समानता 3 00:00:18,852 --> 00:00:19,937 पूरी तरह से संयोग है। 4 00:00:25,776 --> 00:00:28,070 मैंने अपने आदमियों को शॉपैरेक के पीछे लगा रखा था। 5 00:00:28,570 --> 00:00:30,030 तुम मोसाद एजेंट हो, हँ? 6 00:00:32,323 --> 00:00:34,034 कमाली को तुम्हारा सिर चाहिए। 7 00:00:36,537 --> 00:00:37,996 अब हम दोनों की एक ही समस्या है। 8 00:00:40,290 --> 00:00:41,583 कौन सी समस्या? 9 00:00:41,667 --> 00:00:42,960 पीटरसन। 10 00:00:44,127 --> 00:00:45,587 मेरे सहयोगियों ने उसके बारे में नहीं सोचा था 11 00:00:45,671 --> 00:00:48,090 जब उन्होंने मेरे द्वारा भेजे गए पुर्ज़े ख़राब किए थे। 12 00:00:49,216 --> 00:00:50,342 तुम्हारे सहयोगी? 13 00:00:52,094 --> 00:00:53,136 सीआईए। 14 00:00:57,683 --> 00:00:59,268 हम एक ही पक्ष में हैं। 15 00:01:05,147 --> 00:01:07,693 आईआरजीसी काउंटर इंटेलिजेंस मुख्यालय, तेहरान 16 00:01:11,488 --> 00:01:12,739 ख़राब किया गया? 17 00:01:15,325 --> 00:01:16,952 और पीटरसन तब तक समस्या समझा नहीं सकता 18 00:01:17,035 --> 00:01:19,162 जब तक हम उसे पूरी पहुँच न दे दें? 19 00:01:21,123 --> 00:01:22,457 या मंज़ूरी दे दें या काम नहीं होगा। 20 00:01:23,166 --> 00:01:24,293 तुम्हारी क्या राय है? 21 00:01:24,793 --> 00:01:26,795 क्या हम पीटरसन पर भरोसा कर सकते हैं? 22 00:01:27,713 --> 00:01:30,507 उसे पता है कि झूठ बोलने का क्या अंजाम होगा। 23 00:01:36,680 --> 00:01:38,849 उसे जो चाहिए दे दो 24 00:01:39,850 --> 00:01:42,352 और मुसावी से कहो कि वह हर समय उसके साथ रहे। 25 00:01:42,436 --> 00:01:44,188 दोनों पर नज़र रखो। 26 00:01:47,774 --> 00:01:49,526 हमारा सबसे बड़ा दिन निकट है, फ़राज़। 27 00:01:50,194 --> 00:01:52,446 मैं इसे किसी भी हाल में ख़तरे में पड़ने नहीं दूँगा। 28 00:01:54,031 --> 00:01:55,324 यह परीक्षण होना ही चाहिए। 29 00:01:59,870 --> 00:02:02,331 पैगंबर हमें बताते हैं कि एक ही तीर तीन लोगों को 30 00:02:03,165 --> 00:02:05,959 जन्नत भेज सकता है। 31 00:02:08,127 --> 00:02:13,091 उसे बनाने वाले को, उसे जंग के मैदान में लाने वाले को… 32 00:02:16,428 --> 00:02:18,472 और उसे चलाने वाले को। 33 00:03:10,899 --> 00:03:14,486 तेहरान 34 00:03:39,052 --> 00:03:41,180 तुम्हारा चेहरा जाना-पहचाना लगता है। 35 00:03:42,181 --> 00:03:43,640 मुझे ऐसा नहीं लगता है। 36 00:03:43,724 --> 00:03:45,684 तुम वही हो जो हमारे घर आया था। 37 00:03:46,810 --> 00:03:49,104 तुम वही हो जिसने मेरी आँखों के सामने मेरे पति की जान ली थी! 38 00:03:49,188 --> 00:03:50,230 चुप रहो! 39 00:03:57,863 --> 00:03:59,740 तुमने मुझे क्यों नहीं मारा? 40 00:03:59,823 --> 00:04:01,491 तुमने उसके साथ क्या किया? 41 00:04:08,874 --> 00:04:11,668 चुप रहो। चुप रहो, मोहतरमा। 42 00:04:14,922 --> 00:04:16,798 लैंग्ली ने उसकी कहानी की पुष्टि की। 43 00:04:17,382 --> 00:04:19,718 उन्होंने उसके द्वारा तस्करी करके लाए गए फ़ायरिंग सेट के 44 00:04:19,801 --> 00:04:22,638 सर्किट बोर्ड पर पता न लगने वाला एक ज़ीरो-डे मैलवेयर वायरस लगाया। 45 00:04:24,264 --> 00:04:27,518 जैसे ही फ़ायरिंग सेट किसी लाइव बम में इनस्टॉल किया जाएगा, वह उसे ध्वस्त कर देगा। 46 00:04:27,976 --> 00:04:30,103 पर उन्होंने पीटरसन की भागीदारी की कल्पना नहीं की थी। 47 00:04:35,442 --> 00:04:37,069 मैं देख रही हूँ कि नूरी पहले ही उसे खोल चुकी है। 48 00:04:37,945 --> 00:04:39,696 क्या उसने पीटरसन को यह दिखाया होगा? 49 00:04:39,780 --> 00:04:41,949 -तो वह जानता है कि कुछ गड़बड़ी है? -शायद। 50 00:04:42,032 --> 00:04:43,867 वह पुर्ज़ा ईरानियों को सामान्य पुर्ज़े जैसा दिखेगा, 51 00:04:43,951 --> 00:04:46,954 पर विशेषज्ञता और अनुभव वाले किसी बाहरी व्यक्ति को, जिसे चेतावनी दी गई थी… 52 00:04:47,371 --> 00:04:49,122 क्या यह संभव है कि उसे इसका पता न चला हो? 53 00:04:49,206 --> 00:04:50,832 यह संभव है। कोड को काफ़ी अच्छी तरह छुपाया गया है। 54 00:04:50,916 --> 00:04:52,709 उसे उस तक पहुँचने के लिए प्रणाली का सीधा नियंत्रण चाहिए होगा 55 00:04:52,793 --> 00:04:54,002 और तब भी उसमें थोड़ा समय लगेगा। 56 00:04:54,503 --> 00:04:57,381 सुनो, नूरी एंडिशेह इंस्टिट्यूट में किसी गुप्त अनुसंधान इकाई में काम करती है, 57 00:04:57,464 --> 00:04:59,299 जो बम के पुर्ज़ों के उस डेटा का विश्लेषण करती है 58 00:04:59,383 --> 00:05:00,968 जो सीधे उस लैब से डाउनलोड किया जाता है। 59 00:05:01,051 --> 00:05:04,721 हमने लैंग्ली के साथ घासेमी के ज़रिए तुम्हें अंदर भेजने की व्यवस्था की है। 60 00:05:04,805 --> 00:05:06,348 बाहर कोई नहीं है न? 61 00:05:07,599 --> 00:05:10,435 ठीक है, मैं फ़ायरिंग सेट में ट्रोजन लगाने के लिए उसकी पहुँच का इस्तेमाल करूँगी। 62 00:05:11,061 --> 00:05:13,146 मुझे सप्रेशन कोड भेजो ताकि मैं ट्रोजन को पीटरसन से छुपा सकूँ। 63 00:05:13,230 --> 00:05:14,147 ठीक है। 64 00:05:14,523 --> 00:05:15,858 तुम्हें यह जल्दी करना होगा। 65 00:05:16,358 --> 00:05:17,818 यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा। 66 00:05:18,402 --> 00:05:20,153 ठीक है। हम अभी निकल रहे हैं। 67 00:05:20,904 --> 00:05:23,031 तुम मुझे सच में एंडिशेह के अंदर भेज सकते हो? 68 00:05:25,117 --> 00:05:26,702 यह आसान नहीं है, पर संभव है। 69 00:05:28,745 --> 00:05:30,205 मुझे यह पसंद नहीं आ रहा है। 70 00:05:30,706 --> 00:05:31,957 ऑफ़िस से आदेश हैं। 71 00:05:33,750 --> 00:05:35,002 तुम उसके साथ यहीं रहोगे? 72 00:05:38,839 --> 00:05:40,174 तुम्हें कपड़े बदलने चाहिए… 73 00:05:42,009 --> 00:05:43,177 और अपने बाल ब्रश करने चाहिए। 74 00:06:57,668 --> 00:06:58,919 सब ठीक है? 75 00:06:59,586 --> 00:07:01,380 तुम इन आदमियों को यहाँ से कब हटाओगे? 76 00:07:02,798 --> 00:07:06,218 जान, वे वहाँ तुम्हारी रक्षा के लिए हैं। 77 00:07:08,136 --> 00:07:09,137 यानी कभी नहीं हटाओगे? 78 00:07:10,639 --> 00:07:16,436 यह जल्द ही ख़त्म हो जाएगा। हम फिर से आज़ादी से बाहर घूमेंगे। 79 00:07:18,105 --> 00:07:23,861 जहाँ भी तुम जाना चाहो। रेस्टोरेंट। शॉपिंग, हर जगह। 80 00:07:25,487 --> 00:07:26,822 और तब तक? 81 00:07:27,406 --> 00:07:30,242 तब तक हमें सावधान रहना होगा। 82 00:07:35,581 --> 00:07:38,500 -मैं समझ गई। -सच में? 83 00:07:40,586 --> 00:07:41,795 बेशक। 84 00:07:43,213 --> 00:07:44,214 ठीक है। 85 00:07:46,091 --> 00:07:49,094 सुनो, मुझे जाना होगा। मैं व्यस्त हूँ। ठीक है? 86 00:07:49,720 --> 00:07:50,554 जाओ। 87 00:07:58,437 --> 00:08:00,689 बेहरोज़ ज़नाती, लेफ़्टिनेंट कर्नल 88 00:08:15,412 --> 00:08:16,413 सैरा। 89 00:08:17,664 --> 00:08:19,124 तुम असल में कौन हो? 90 00:08:21,627 --> 00:08:23,629 ठीक है। 91 00:08:24,671 --> 00:08:26,340 कम से कम मुझे अपना असली नाम बताओ। 92 00:08:29,343 --> 00:08:30,594 तुम सीआईए के लिए काम करते हो? 93 00:08:32,304 --> 00:08:34,056 नहीं। मैं किसी के लिए काम नहीं करता। 94 00:08:34,556 --> 00:08:36,099 पर मैं उनके साथ काम करूँगा। 95 00:08:37,267 --> 00:08:39,019 मैं इस प्रशासन को रोकने के लिए… 96 00:08:40,102 --> 00:08:42,940 कुछ भी करूँगा। 97 00:08:43,607 --> 00:08:45,901 और अगर मुझे मदद मिल सकती है, तो फिर, अह… 98 00:08:49,947 --> 00:08:53,659 और अब बस तुम और मैं हैं। 99 00:09:06,505 --> 00:09:08,715 एंडिशेह रिसर्च इंस्टिट्यूट 100 00:09:16,932 --> 00:09:18,100 तुम्हारा आदमी? 101 00:09:18,183 --> 00:09:19,560 वह जल्द ही यहाँ पहुँच जाएगा। 102 00:10:08,317 --> 00:10:09,276 हाँ? 103 00:10:09,359 --> 00:10:11,195 मिशन पूरा होने के बाद नूरी का क्या करूँ? 104 00:10:17,159 --> 00:10:18,660 तुम्हें इसका जवाब पता है। 105 00:10:20,662 --> 00:10:21,747 वह काफ़ी कुछ देख चुकी है। 106 00:10:24,374 --> 00:10:27,336 तुम्हें सात साल पहले, उसे उसके पति के साथ ही ख़त्म कर देना चाहिए था। 107 00:10:33,300 --> 00:10:35,636 तुमने उसे ज़िंदा छोड़कर आदेशों की अवहेलना की। 108 00:10:39,932 --> 00:10:42,935 तुम्हें पता होना चाहिए। इस काम के बाद, मैं नौकरी छोड़ दूँगा। 109 00:11:02,246 --> 00:11:03,413 हाँ। 110 00:11:03,872 --> 00:11:04,998 मैं बोल रही हूँ। 111 00:11:05,374 --> 00:11:07,543 आप कैसी हैं, मिसेज़ कमाली? 112 00:11:07,626 --> 00:11:09,503 आप ठीक हैं? बेहतर महसूस कर रही हैं? 113 00:11:10,629 --> 00:11:12,422 मेरे पास वह है जो आपको चाहिए। 114 00:11:13,674 --> 00:11:15,175 पर आपको मुझे लेने आना होगा। 115 00:11:17,135 --> 00:11:19,221 ठीक है। ठीक है। 116 00:11:19,304 --> 00:11:20,764 मैं आ जाऊँगा। 117 00:11:22,015 --> 00:11:23,392 ठीक है। 118 00:11:52,045 --> 00:11:54,631 तुम मेरी निगरानी में रहोगे। 119 00:11:55,883 --> 00:11:57,509 मैं इससे कम की उम्मीद भी नहीं करूँगा। 120 00:12:09,730 --> 00:12:10,731 यहीं रुको, डॉक्टर। 121 00:12:51,939 --> 00:12:53,815 मैं आपको कंसोल के पास ले जाऊँगा, डॉक्टर। 122 00:13:16,755 --> 00:13:18,549 धन्यवाद। बहुत ख़ूब। 123 00:13:18,632 --> 00:13:19,883 कृपया। 124 00:13:21,677 --> 00:13:22,678 धन्यवाद। 125 00:13:24,888 --> 00:13:28,225 तो, आप दरअसल क्या ढूँढ रहे हैं? 126 00:13:30,227 --> 00:13:31,228 मुझे पक्का नहीं पता। 127 00:13:31,728 --> 00:13:32,729 अब तक। 128 00:13:38,402 --> 00:13:39,570 डेटा ट्रांसफर पोर्टल 129 00:13:39,653 --> 00:13:41,280 यह कंप्यूटर केवल स्वीकृत उपयोगकर्ताओं तक ही सीमित है 130 00:13:51,039 --> 00:13:52,833 एंडिशेह रिसर्च इंस्टिट्यूट तेहरान 131 00:13:56,003 --> 00:13:57,004 चलो चलें। 132 00:14:05,220 --> 00:14:06,847 इससे, तुम सारे दरवाज़े खोल सकते हो। 133 00:14:06,930 --> 00:14:08,473 -उस तरफ़ जाओ। -धन्यवाद। 134 00:14:30,412 --> 00:14:33,123 हमें तीसरे माले पर जाना है। यहाँ बहुत सारे गार्ड हैं। 135 00:14:33,207 --> 00:14:34,041 हम तैयार हैं 136 00:14:34,124 --> 00:14:35,459 जानता हूँ। 137 00:14:59,233 --> 00:15:00,359 जल्दी करो। 138 00:15:09,952 --> 00:15:11,620 गार्ड, इमारत में आग लगी है। 139 00:15:11,703 --> 00:15:13,121 सुनिश्चित करो कि सभी इमारत खाली कर दें। 140 00:15:13,205 --> 00:15:15,123 बेसमेंट और ग्राउंड फ़्लोर की जाँच करो। 141 00:15:15,207 --> 00:15:17,334 अंदर बहुत सारे लोग हैं। लैब की भी जाँच करो। 142 00:15:53,871 --> 00:15:56,081 जल्दी कीजिए। इमारत में आग लगी है। 143 00:15:56,164 --> 00:15:57,708 कृपया मेरे साथ आइए। इमारत में आग लगी है। 144 00:15:57,791 --> 00:16:00,002 कृपया, जितनी जल्दी हो सके इमारत खाली कीजिए! 145 00:16:00,085 --> 00:16:01,670 कृपया, और जल्दी। जल्दी! 146 00:16:07,259 --> 00:16:09,052 अब तुम मुझे अपना नाम बताओगी? 147 00:16:11,263 --> 00:16:12,973 शायद तुम्हें जानने की ज़रूरत नहीं है। 148 00:16:13,473 --> 00:16:15,392 -तुम्हें लगता है मुझे जानने की ज़रूरत नहीं है, हँ? -आओ। 149 00:16:34,703 --> 00:16:36,038 हमारे पास ज़्यादा समय नहीं है। 150 00:16:44,213 --> 00:16:46,089 एंडिशेह इंस्टिट्यूट में आग लगी है 151 00:16:48,050 --> 00:16:49,134 वह अंदर घुस गई है। 152 00:16:49,676 --> 00:16:51,178 वे जल्द ही आग बुझा देंगे। 153 00:16:51,261 --> 00:16:52,179 क्या सप्रेशन कोड तैयार है? 154 00:16:52,262 --> 00:16:54,139 जैसे ही वह डाउनलोड करना शुरू करेगी, हम उसे वह भेज देंगे। 155 00:16:54,973 --> 00:16:56,642 हमें पीटरसन की बेटी के फ़ोन से यह जानकारी मिली है। 156 00:17:00,270 --> 00:17:02,940 क्या पीटरसन ने इतने सारे वॉयसमेल छोड़े? 157 00:17:03,023 --> 00:17:05,192 कुल मिलाकर 38। उसकी बेटी ने एक भी वॉयसमेल नहीं सुना है। 158 00:17:05,733 --> 00:17:06,984 वह उससे बात नहीं कर रही है? 159 00:17:07,069 --> 00:17:09,238 वह तेहरान में काम कर रहा था जब उसकी पूर्व-पत्नी की कैंसर से मृत्यु हुई थी। 160 00:17:09,695 --> 00:17:11,448 उसकी बेटी को मृत्यु के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने पड़े थे। 161 00:17:13,909 --> 00:17:15,702 उसका फ़ोन टैप करना जारी रखो। 162 00:17:22,376 --> 00:17:24,795 अगर सॉफ़्टवेयर में समस्या के कारण विस्फोटक ऊर्जा के उत्पाद में 163 00:17:24,877 --> 00:17:28,841 समस्या आ रही है, तो हमें वह समस्या यहीं मिलेगी। 164 00:17:28,924 --> 00:17:30,801 यहाँ हज़ारों फ़ाइलें हैं। 165 00:17:31,301 --> 00:17:32,511 सही कहा। 166 00:17:33,470 --> 00:17:35,597 और मुझे हर एक की जाँच करनी होगी। 167 00:17:38,976 --> 00:17:41,812 यह स्रोत डेटा है जो पूरे यंत्र को नियंत्रित करता है। 168 00:17:41,895 --> 00:17:43,188 अगर आपने एक भी ग़लती की… 169 00:17:43,272 --> 00:17:44,648 तो धमाका हो सकता है। 170 00:17:44,731 --> 00:17:47,234 या पूरा पुर्ज़ा बेकार हो सकता है। 171 00:17:48,527 --> 00:17:53,031 और तब, फ़राज़ कमाली मुझे बेझिझक फांसी पर चढ़ा सकता है। 172 00:17:57,452 --> 00:18:01,164 और मैं याद दिला दूँ कि अगर शॉपैरेक नूरी ने मेरे अनुरोध पर 173 00:18:01,248 --> 00:18:03,959 ये परीक्षण न चलाए होते, तो हमें पता भी नहीं चलता कि कोई समस्या थी। 174 00:18:09,173 --> 00:18:10,340 जारी रखो। 175 00:18:31,695 --> 00:18:34,740 कैसे हो, सईद? अच्छा काम कर रहे हो। 176 00:18:35,782 --> 00:18:37,951 मैं यहाँ मिसेज़ कमाली को लेने आया हूँ। 177 00:18:38,452 --> 00:18:40,204 हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 178 00:18:40,287 --> 00:18:42,789 मुझे जनरल कमाली ने ख़ुद आदेश दिए हैं। 179 00:18:44,041 --> 00:18:49,129 वह अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर। 180 00:18:49,213 --> 00:18:53,258 मैं उन्हें कुछ घंटों के लिए ले जाऊँगा, कुछ बेहद ज़रूरी काम के लिए और वापस ले आऊँगा। बस इतना ही। 181 00:18:57,221 --> 00:19:00,849 पता है क्या, अपने रेडियो पर संपर्क करके उनसे ख़ुद ही पूछ लो। 182 00:19:02,017 --> 00:19:03,393 पर तुम्हें पता होना चाहिए, 183 00:19:03,477 --> 00:19:08,524 यह इतना संवेदनशील मुद्दा है कि मैं उन्हें फ़ोन करने की हिम्मत नहीं कर सकता। 184 00:19:09,191 --> 00:19:11,360 पर तुम बेहतर जानते हो। 185 00:19:16,240 --> 00:19:17,533 ठीक है, जाइए। 186 00:19:20,077 --> 00:19:22,996 तुमने अच्छा काम किया। मैं जनरल के सामने तुम्हारी तारीफ़ करूँगा। 187 00:19:37,553 --> 00:19:40,347 मिसेज़ कमाली। जनरल आपका इंतज़ार कर रहे हैं। 188 00:19:43,058 --> 00:19:46,520 धन्यवाद, श्री. जनाती। मैं अभी आई। 189 00:20:18,051 --> 00:20:20,179 आप सही काम कर रही हैं। 190 00:20:20,888 --> 00:20:22,806 मैंने आपके घर में जिस आदमी को गोली मारी थी, 191 00:20:22,890 --> 00:20:24,641 मुझे लगता है कि वह मोसाद एजेंट था। 192 00:20:30,397 --> 00:20:31,899 पार्क के पास से चलिए। 193 00:20:33,567 --> 00:20:36,403 फ़राज़ कहता है कि वह छोटा रास्ता है। 194 00:20:36,486 --> 00:20:38,155 वह हमेशा उसी रास्ते से जाता है। 195 00:20:55,923 --> 00:20:56,840 जल्दी करो। 196 00:21:01,803 --> 00:21:03,305 जुड़ गया है। 197 00:21:09,394 --> 00:21:10,395 मैं अंदर घुस गई हूँ। 198 00:21:12,022 --> 00:21:14,024 अब बस मुझे डाउनलोड करने का अनुरोध करना है और फिर हम शुरू कर सकते हैं। 199 00:21:21,073 --> 00:21:22,282 प्राधिकरण का अनुरोध भेज दिया गया है… 200 00:21:22,533 --> 00:21:24,034 एक्सेस डेटा क्वेरी यूज़र आईडी 3974 201 00:21:25,577 --> 00:21:27,996 एडमिन द्वारा प्राधिकरण ज़रूरी है 202 00:21:28,080 --> 00:21:29,164 वह क्या है? 203 00:21:29,998 --> 00:21:32,876 एंडिशेह ने पहुँच के लिए अनुरोध भेजा है। 204 00:21:32,960 --> 00:21:34,211 किसने? 205 00:21:34,294 --> 00:21:35,629 यूज़र आईडी 3974 206 00:21:37,005 --> 00:21:38,298 शॉपैरेक। 207 00:21:46,098 --> 00:21:48,267 मुझे एंडिशेह का पता चाहिए। 208 00:21:49,434 --> 00:21:50,477 तुरंत। 209 00:21:58,193 --> 00:22:00,779 पार्क राज़मांदेगान। मसूद अब्बासी। आपके भागने का ज़रिया। 210 00:22:10,038 --> 00:22:11,707 हमें दूसरे रास्ते से जाना चाहिए था। 211 00:22:14,334 --> 00:22:19,673 लगता है आपके पति सोचते हैं कि वह ज़्यादा जानते हैं, हँ? 212 00:22:24,595 --> 00:22:25,721 क्या कोई परेशानी है? 213 00:22:26,513 --> 00:22:27,431 नहीं। 214 00:22:36,440 --> 00:22:38,567 जाओ। चलो! चलो! 215 00:22:39,151 --> 00:22:40,652 चलो भी! हटो! 216 00:22:43,822 --> 00:22:45,490 मैंने तुमसे सामने से हटने को कहा! 217 00:22:49,578 --> 00:22:51,163 रुकिए। मोहतरमा! 218 00:22:52,372 --> 00:22:53,624 मोहतरमा। 219 00:22:53,707 --> 00:22:55,918 हटो! हटो, कमीने! 220 00:22:56,001 --> 00:22:57,836 मैंने तुमसे सामने से हटने को कहा, कमीने! हटो! 221 00:23:04,843 --> 00:23:06,261 तुम क्या कर रहे हो? तुम ट्रैफ़िक रोक रहे हो! 222 00:23:06,345 --> 00:23:07,554 रास्ते से हटो। हमें आगे जाना है। 223 00:23:07,638 --> 00:23:09,473 -अपना भद्दा मुँह बंद रखो। -मैंने तुमसे रास्ते से हटने को कहा! 224 00:23:09,556 --> 00:23:11,683 अगर ज़्यादा बोला, तो मैं तुम्हें ग़ायब करवा दूँगा! 225 00:23:56,144 --> 00:23:57,563 वह मेरे ऑफ़िस का नंबर है। 226 00:23:58,522 --> 00:24:00,566 बेहतर होगा कि मैं जवाब दूँ। 227 00:24:00,649 --> 00:24:03,610 उसे फ़ोन आ रहा है। सरकारी नंबर जैसा लगता है। 228 00:24:03,694 --> 00:24:05,279 वे उसकी पहचान की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। 229 00:24:05,362 --> 00:24:06,780 जब तक उसकी पुष्टि न हो, तमार को रुकने को कहो। 230 00:24:14,121 --> 00:24:15,706 जवाब दो। 231 00:24:15,789 --> 00:24:19,793 पर तुम्हें पता होना चाहिए कि मेरे आदमियों ने उस बस में तुम्हारी बेटी का पीछा किया था। 232 00:24:24,298 --> 00:24:25,299 हैलो। 233 00:24:26,091 --> 00:24:27,342 मैं मुसावी बोल रहा हूँ। 234 00:24:27,968 --> 00:24:29,261 तुम्हें वह डेटा क्यों चाहिए? 235 00:24:33,599 --> 00:24:35,809 पीटरसन ने मुझे विश्लेषण की जाँच करने को कहा था। 236 00:24:37,186 --> 00:24:38,437 क्या सब ठीक है? 237 00:24:40,856 --> 00:24:42,191 हाँ। मैं ठीक हूँ। 238 00:25:00,417 --> 00:25:04,171 मिस नूरी, हमें तुम्हारी पहचान की पुष्टि करनी होगी। 239 00:25:05,881 --> 00:25:07,716 हाँ, मैं समझती हूँ। 240 00:25:11,845 --> 00:25:14,640 कोड : वाहिदिएह। 241 00:25:36,703 --> 00:25:38,038 जवाब : दाबेस्तान। 242 00:25:43,377 --> 00:25:47,172 जैसा कि मैंने उम्मीद की थी। चलो देखें इससे क्या जानकारी मिलती है। 243 00:25:51,093 --> 00:25:52,845 कृपया, आगे बढ़ो। 244 00:25:53,512 --> 00:25:54,555 आपका स्वागत है। 245 00:26:09,236 --> 00:26:10,529 प्राधिकरण प्रदान किया गया है 246 00:26:10,612 --> 00:26:12,948 डेटा ट्रांसफर पोर्टल 247 00:26:28,338 --> 00:26:29,548 क्या मैं आगे बढ़ सकती हूँ? 248 00:26:30,132 --> 00:26:31,884 हाँ। लगता है वे झांसे में आ गए। 249 00:26:32,467 --> 00:26:34,178 हाँ, सप्रेशन कोड भेजो। 250 00:26:35,137 --> 00:26:37,055 चलो इस चीज़ को छुपा दें। 251 00:26:39,808 --> 00:26:41,018 कृपया प्रमाणीकरण कोड दर्ज करें 252 00:26:43,020 --> 00:26:44,021 कोड मिल गया। 253 00:26:44,730 --> 00:26:45,939 डाउनलोड शुरू कर रही हूँ। 254 00:26:49,776 --> 00:26:51,361 आग बुझ गई है। 255 00:26:51,904 --> 00:26:53,322 वे वापस अंदर आ रहे हैं। 256 00:26:54,406 --> 00:26:57,117 लगभग हो गया। 257 00:28:06,228 --> 00:28:07,855 मसूद अब्बासी 258 00:28:57,863 --> 00:28:59,990 मैं अपना वादा निभा रही हूँ… 259 00:29:13,045 --> 00:29:14,546 अभी न निकले तो पकड़े जाएँगे। 260 00:29:17,883 --> 00:29:18,884 ठीक है। 261 00:29:22,971 --> 00:29:24,264 नूरी.एस ने एक्सेस करने की कोशिश की 262 00:29:33,190 --> 00:29:36,026 जैसे ही मैं रिटर्न बटन दबाऊँगी, मैलवेयर हमेशा के लिए छुप जाएगा। 263 00:29:36,109 --> 00:29:38,695 पीटरसन और उसकी टीम उसे कभी ढूँढ नहीं पाएँगे। 264 00:29:41,073 --> 00:29:43,075 त्रुटि 265 00:29:44,952 --> 00:29:45,953 क्या समस्या है? 266 00:29:48,789 --> 00:29:49,831 पता नहीं। 267 00:29:51,124 --> 00:29:53,126 त्रुटि 268 00:29:56,672 --> 00:29:57,673 वह यहाँ नहीं है। 269 00:29:57,756 --> 00:29:59,299 क्या मतलब वह यहाँ नहीं है? 270 00:29:59,383 --> 00:30:00,676 वाइरस हटा दिया गया है। 271 00:30:00,759 --> 00:30:02,511 फ़ाइल मौजूद नहीं है 272 00:30:06,682 --> 00:30:09,101 मैं असली फ़ाइल या मैलवेयर ढूँढ नहीं पा रही हूँ। 273 00:30:10,227 --> 00:30:12,354 किसी ने दूसरी ओर उसे डिलीट कर दिया है। 274 00:30:12,437 --> 00:30:13,897 उन्होंने उसे इतनी जल्दी कैसे ढूँढा? 275 00:30:22,364 --> 00:30:24,491 फ़ाइल मौजूद नहीं है 276 00:30:27,411 --> 00:30:28,954 -धत्। -क्या हुआ? 277 00:30:29,037 --> 00:30:30,289 धत्। 278 00:30:31,957 --> 00:30:34,501 शायद उन्होंने इसलिए सुरक्षा हटाई ताकि हम उनके लिए उसे ढूँढ सकें। 279 00:30:39,923 --> 00:30:41,300 सब ठीक है। 280 00:30:43,051 --> 00:30:43,886 एक फ़ाइल डिलीट हो चुकी है 281 00:30:43,969 --> 00:30:45,304 वे हमें सीधे मैलवेयर तक ले गए। 282 00:30:55,939 --> 00:30:57,774 एक समस्या है। तुम सुन रहे हो? 283 00:31:01,904 --> 00:31:03,989 सेपाह के लोग पहुँच गए हैं। जल्दी करो। हमें जाना होगा। 284 00:31:04,072 --> 00:31:07,576 मैं मिशन रद्द कर रही हूँ। वहाँ से निकलो। सुन रहे हो? सुन रहे हो? 285 00:31:07,659 --> 00:31:11,538 अभी वहाँ से निकलो। तुरंत काम ख़त्म करके वहाँ से निकलो। 286 00:31:11,622 --> 00:31:14,208 तुमने क्या किया? हँ? 287 00:31:14,541 --> 00:31:16,752 -वह नियमित जाँच थी। -क्या वे आ रहे हैं? 288 00:31:16,835 --> 00:31:18,170 कौन? 289 00:31:19,087 --> 00:31:20,172 क्या हुआ? 290 00:31:20,255 --> 00:31:21,673 कृपया, क्या… 291 00:31:22,174 --> 00:31:23,550 -नहीं, कृपया! -उठो! 292 00:31:23,634 --> 00:31:24,718 कृपया, कृपया, कृपया! 293 00:31:28,347 --> 00:31:30,057 कैंपस के सुरक्षा कर्मी आ गए हैं। 294 00:31:39,983 --> 00:31:41,360 तुमने क्या किया? 295 00:31:41,443 --> 00:31:43,529 -वह बस एक नियमित जाँच थी। -चुप रहो। 296 00:31:44,613 --> 00:31:46,365 -मेरी बेटी की ख़ातिर… -चुप रहो। 297 00:31:46,448 --> 00:31:47,658 मेरी बेटी की ख़ातिर। 298 00:31:48,534 --> 00:31:50,369 मेरी एक छोटी सी बेटी है। मैं तुमसे अनुरोध कर रही हूँ। 299 00:31:51,453 --> 00:31:53,455 -मैं वादा करती हूँ, मैं वादा करती हूँ! -चलो। 300 00:31:53,539 --> 00:31:56,917 तुमने मेरी बेटी से उसके पिता को छीन लिया और अब उसकी माँ को भी छीनना चाहते हो। 301 00:32:34,037 --> 00:32:36,081 गोली ऊपर से आई थी। तैयार हो जाओ। चलो! 302 00:32:38,876 --> 00:32:40,294 हमें जाना होगा। 303 00:33:16,830 --> 00:33:18,624 मैंने उनसे यह नहीं कहा था कि सब ठीक है। 304 00:33:21,210 --> 00:33:23,212 मैंने उनसे कहा था कि सब गड़बड़ है। 305 00:33:24,671 --> 00:33:27,174 और अब तुम्हारा खेल ख़त्म, कमीने बुड्ढे कहीं के। 306 00:33:41,396 --> 00:33:44,149 सर, तीन और इकाइयाँ एंडिशेह की ओर जा रही हैं। 307 00:33:44,816 --> 00:33:46,193 और उस अपार्टमेंट का क्या? 308 00:33:46,735 --> 00:33:48,570 वहाँ एक इकाई तैयार है। 309 00:33:51,114 --> 00:33:52,157 ठीक है। 310 00:34:04,962 --> 00:34:05,963 धत्। 311 00:34:06,797 --> 00:34:08,465 ये सर्विस दरवाज़े हमेशा बंद रहते हैं। 312 00:34:32,656 --> 00:34:33,824 रामिन। 313 00:34:34,283 --> 00:34:35,951 जल्दी करो। 314 00:34:42,165 --> 00:34:43,333 शांत हो जाइए। 315 00:35:36,345 --> 00:35:37,554 तुम सुन रहे हो? 316 00:35:38,764 --> 00:35:40,432 तुमने काम ख़त्म किया? 317 00:35:41,683 --> 00:35:43,894 हम उसे बेअसर नहीं कर सके। बम अब भी सक्रीय है। 318 00:35:46,146 --> 00:35:47,523 तुम ठीक हो? 319 00:35:48,774 --> 00:35:50,442 मुझे गोली लगी है, गंभीर चोट है। 320 00:35:52,611 --> 00:35:55,447 मैं ज़्यादा देर ज़िंदा नहीं रहूँगा। 321 00:35:56,740 --> 00:36:02,287 पर तुम यहाँ हो और तुम मिशन पूरा करोगी, समझी? 322 00:36:03,330 --> 00:36:05,290 हम साथ मिलकर मिशन पूरा करेंगे। 323 00:36:07,835 --> 00:36:09,086 काफ़ी देर हो चुकी है। 324 00:36:09,169 --> 00:36:11,171 निसान, हम किसी को भेजेंगे। मैं उनसे बात करूँगी। हम… 325 00:36:11,255 --> 00:36:13,549 मुझे बचाना संभव नहीं है। 326 00:36:13,632 --> 00:36:15,133 नहीं, अभी ज़्यादा देर नहीं हुई है! 327 00:36:33,902 --> 00:36:35,153 मुझे माफ़ कर दो। 328 00:36:44,705 --> 00:36:46,915 शायद मैं इसी का हक़दार था। 329 00:36:50,043 --> 00:36:51,378 ऐसा मत कहो। 330 00:36:51,461 --> 00:36:53,839 मैंने तुमसे भी किसी को छीना था। 331 00:36:55,215 --> 00:37:00,137 मैंने ही वह बम बनाया था जिसने तुम्हारे बॉयफ़्रेंड की जान ली थी। 332 00:37:03,682 --> 00:37:05,559 मुझे पता नहीं था कि वह किसके लिए था। 333 00:37:07,352 --> 00:37:08,437 मुझे पता है। 334 00:37:29,499 --> 00:37:30,876 तमार। 335 00:37:36,507 --> 00:37:40,385 अब मुझे तुम्हारी रक्षा करने की ज़रूरत नहीं है। 336 00:38:35,774 --> 00:38:37,401 -हैलो। -हैलो, जनरल। 337 00:38:37,484 --> 00:38:38,777 हैलो। 338 00:39:04,052 --> 00:39:05,220 हाँ। 339 00:39:05,304 --> 00:39:07,139 सर, सब ठीक है? 340 00:39:07,222 --> 00:39:08,640 क्यों? क्या कोई समस्या है? 341 00:39:09,099 --> 00:39:12,978 नहीं, सर। मैं बस आपको सूचित करना चाहता था कि आपकी पत्नी अब भी लौटी नहीं हैं। 342 00:39:13,562 --> 00:39:14,813 तुम्हारा क्या मतलब है? 343 00:39:14,897 --> 00:39:16,273 तुमने उसे जाने दिया? 344 00:39:16,565 --> 00:39:19,735 बेहरोज़ ने कहा था कि आपने उन्हें ले जाने का आदेश दिया है। 345 00:39:35,542 --> 00:39:38,295 मैलवेयर पूरी तरह से बेअसर कर दिया गया है। 346 00:39:39,755 --> 00:39:42,090 मैंने आरंभिक कैलीब्रेशन शुरू कर दिया है। 347 00:39:44,134 --> 00:39:45,677 आप पर शक़ करके मैंने ग़लती की। 348 00:39:47,054 --> 00:39:48,222 क्या हुआ? 349 00:39:48,305 --> 00:39:50,349 एंडिशेह में जो भी था, वे भागने में क़ामयाब रहे। 350 00:39:50,849 --> 00:39:52,684 पक्का किसी ने उन्हें चेतावनी दे दी होगी। 351 00:39:53,977 --> 00:39:55,062 और शॉपैरेक? 352 00:39:56,563 --> 00:39:57,981 वह शहीद हो गई। 353 00:40:05,197 --> 00:40:08,450 मैं सुनिश्चित करना चाहूँगा कि उसकी बेटी का पूरा ख़याल रखा जाएगा। 354 00:40:12,913 --> 00:40:17,084 जानते हो मैं बस एक बार अपनी बेटी से बात करने के लिए कितना बेताब हूँ? 355 00:40:17,960 --> 00:40:21,880 हमले के बाद, संचार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 356 00:40:21,964 --> 00:40:23,257 बेशक। 357 00:40:23,340 --> 00:40:24,842 वे हर चीज़ सुनते हैं। 358 00:40:25,342 --> 00:40:26,635 हाँ। 359 00:40:28,387 --> 00:40:30,764 हमें कल पूर्ण संयोजन के लिए तैयार रहना चाहिए। 360 00:40:30,848 --> 00:40:31,890 पूर्ण सिमुलेशन। 361 00:40:32,558 --> 00:40:35,477 मुझे बस एक और नैदानिक जाँच चलानी है। 362 00:41:03,589 --> 00:41:04,548 तुम कौन हो? 363 00:41:06,675 --> 00:41:08,260 मुझे सैरा ने भेजा है। 364 00:41:16,810 --> 00:41:18,478 जब सैरा पहली बार हमारे पास आई थी, 365 00:41:20,022 --> 00:41:24,234 उसे हमारी मदद की सख़्त ज़रूरत थी, बेचारी लड़की, और हमने उसकी मदद की। 366 00:41:25,444 --> 00:41:27,946 पर अब मैं यह देखकर ख़ुश हूँ कि वह औरों की भी मदद कर रही है। 367 00:41:40,667 --> 00:41:41,627 कृपया, बैठो। 368 00:41:44,129 --> 00:41:45,589 ये सारी महिलाएँ… 369 00:41:46,381 --> 00:41:47,633 भूली जा चुकी हैं। 370 00:41:48,967 --> 00:41:52,221 इस शहर में, इसे ही आज़ादी कहते हैं। 371 00:42:09,571 --> 00:42:10,822 यह लीजिए। 372 00:42:10,906 --> 00:42:12,658 सैरा ने यह तुम्हारे लिए छोड़ा था। 373 00:42:13,659 --> 00:42:14,660 मेरे लिए? 374 00:42:21,291 --> 00:42:22,459 इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान पासपोर्ट 375 00:42:30,050 --> 00:42:32,261 उपनाम : कावाकेबियन नाम : सूज़न 376 00:42:35,556 --> 00:42:37,057 तुम्हारी योजना क्या है? 377 00:42:40,018 --> 00:42:41,311 तुम कहाँ जाना चाहती हो? 378 00:43:01,206 --> 00:43:03,125 आपको भी नमस्ते, जनरल। 379 00:43:04,042 --> 00:43:05,294 नाहिद कहाँ है? 380 00:43:06,503 --> 00:43:12,426 वह भाग गईं। बच निकलीं। मानो उन्होंने यही योजना बनाई थी। 381 00:43:14,344 --> 00:43:15,429 पता है मुझे क्या लगता है? 382 00:43:16,263 --> 00:43:17,347 तुम्हें क्या लगता है? 383 00:43:19,641 --> 00:43:24,980 मुझे लगता है कि उन्होंने आपसे दूर जाने के लिए मुझे बेवकूफ़ बनाया। 384 00:43:49,922 --> 00:43:51,423 यह कौन सी जगह है? 385 00:43:54,051 --> 00:43:55,344 यह एक सुरक्षित ठिकाना है। 386 00:44:10,067 --> 00:44:11,401 तमार। 387 00:44:13,946 --> 00:44:14,988 यही मेरा नाम है। 388 00:44:18,867 --> 00:44:19,868 तमार। 389 00:45:46,330 --> 00:45:49,499 ईश्वर का महान नाम और भी बुलंद और पवित्र हो। 390 00:45:51,793 --> 00:45:54,630 उस दुनिया में जो उन्होंने अपनी मर्ज़ी से बनाई। वह अपने राज्य की हकूमत सौंपें। 391 00:45:55,214 --> 00:45:58,133 पापों से मुक्ति दें और अपने मसीहा के आगमन में तेज़ी लाएँ, 392 00:45:59,426 --> 00:46:00,677 तुम्हारे जीवनकाल में और तुम्हारे दिनों में 393 00:46:00,761 --> 00:46:02,596 और पूरे इज़राइल के जीवनकाल में। 394 00:46:05,265 --> 00:46:07,434 तेज़ी से और जल्दी, और कहो, आमीन। 395 00:46:10,312 --> 00:46:13,607 उनका महान नाम सदैव और अनंत काल तक धन्य रहे। 396 00:46:14,191 --> 00:46:16,026 ईश्वर का नाम धन्य और प्रशस्त हो, गौरवान्वित हो, 397 00:46:16,109 --> 00:46:18,111 बुलंद हो और उसकी प्रशंसा हो, सम्मानित हो, 398 00:46:19,738 --> 00:46:22,157 आदरित हो और उसका गुण गान हो, वह धन्य हों… 399 00:46:28,830 --> 00:46:30,249 वह जो अपने स्वर्ग में शांति बहाल रखते हैं… 400 00:46:33,627 --> 00:46:35,879 वह अपनी दया से, हमें और पूरे इज़राइल को 401 00:46:37,089 --> 00:46:39,299 शांति प्रदान करें, और कहो, आमीन। 402 00:46:46,932 --> 00:46:50,394 तेहरान 403 00:46:50,477 --> 00:46:56,400 लिओर वेइट्ज़मन की याद में 404 00:47:59,796 --> 00:48:01,798 उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता