1 00:00:14,765 --> 00:00:16,975 तडाशी आगि एवं शू ओकीमोतो की मांगा किताब "ड्रॉप्स ऑफ़ गॉड" पर आधारित। 2 00:02:03,832 --> 00:02:08,920 ड्रॉप्स ऑफ़ गॉड 3 00:02:17,846 --> 00:02:22,226 क्या तुम्हें समझ में नहीं आ रहा है कि मैं यह सब इस वाइन को बचाने के लिए कर रही हूँ! 4 00:02:25,771 --> 00:02:27,147 इसे कहाँ है? 5 00:02:27,231 --> 00:02:28,524 वह कल वापस आएगा। 6 00:02:30,817 --> 00:02:32,152 मुझसे परेशान हो गया क्या? 7 00:02:32,903 --> 00:02:34,071 उसे कुछ काम था। 8 00:02:35,739 --> 00:02:37,574 और वह तुम्हें मेरे जैसे आदमी के साथ अकेला छोड़ गया? 9 00:02:38,534 --> 00:02:40,661 शायद वह तुम हो जिसे मेरी जैसी लड़की के साथ अकेला छोड़ दिया गया है। 10 00:02:41,578 --> 00:02:42,579 ठीक है। 11 00:02:42,663 --> 00:02:44,748 तो, कुछ वाइन चखें? 12 00:02:44,831 --> 00:02:45,832 चलो। 13 00:02:49,336 --> 00:02:51,338 तो, किससे शुरू करें? 14 00:02:53,632 --> 00:02:56,301 - इससे? - रुको। पहले थोड़ा मूड बना लेते हैं। 15 00:03:04,017 --> 00:03:05,185 जैनिस जॉप्लिन। 16 00:03:06,103 --> 00:03:07,145 बढ़िया। 17 00:03:08,063 --> 00:03:12,442 - संगीत, शराब, सुंदर फ़्रेंच लड़की… - बकवास बंद करो। सुनो। 18 00:03:25,622 --> 00:03:27,958 तुम्हें पता है उन्हें अपने होमटाउन से नफ़रत थी? 19 00:03:30,169 --> 00:03:33,088 वह मौक़ा मिलते ही कैलिफ़ोर्निया भाग गईं, ताकि दुनिया बदल सकें। 20 00:03:34,339 --> 00:03:35,883 जब मैं इस गीत को सुनती हूँ… 21 00:03:37,509 --> 00:03:39,845 मेरे मन में एक तूफ़ान की छवि आती है जो सब कुछ बहा ले जाता है। 22 00:03:39,928 --> 00:03:41,847 समय, समय 23 00:03:43,682 --> 00:03:44,683 इसे सूँघो। 24 00:03:44,766 --> 00:03:47,269 जीना आसान है 25 00:03:51,190 --> 00:03:54,318 शुरुआत में इसका स्वाद असंगत लगता है, 26 00:03:54,401 --> 00:03:55,569 जैसे कहीं कोई एकरूपता नहीं है। 27 00:03:56,486 --> 00:03:58,030 यह अंगूरों की तीन क़िस्मों से बनाई गई है। 28 00:03:58,113 --> 00:03:59,489 वे आपस में अच्छे से घुली नहीं हैं। 29 00:04:00,282 --> 00:04:01,366 लेकिन मुँह में… 30 00:04:01,450 --> 00:04:03,785 कपास की फ़सल ऊँची हो गई है 31 00:04:05,537 --> 00:04:06,580 स्वादों का विस्फोट होता है। 32 00:04:07,915 --> 00:04:09,499 जो बिखरा हुआ था, वह एक सुर में बंध जाता है। 33 00:04:09,583 --> 00:04:10,876 तुम्हारे पिता धनी हैं… 34 00:04:10,959 --> 00:04:13,337 अंगूर की तीन क़िस्में एक हो जाती हैं। 35 00:04:15,881 --> 00:04:17,298 अब, अपनी आँखें बंद करो। 36 00:04:17,382 --> 00:04:19,510 …बहुत सुंदर हैं, बच्चे 37 00:04:21,345 --> 00:04:22,596 अपनी आँखें बंद करो। 38 00:04:30,395 --> 00:04:31,522 एक घूँट पियो। 39 00:04:31,605 --> 00:04:34,358 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं रोना मत 40 00:04:36,401 --> 00:04:39,279 रोना मत… 41 00:04:44,159 --> 00:04:45,953 क्या तुम अभी भी संगीत सुन सकते हो? 42 00:04:56,547 --> 00:04:57,840 वाइन संगीत जैसी होती है। 43 00:04:59,633 --> 00:05:01,343 यह आपको आपके जज़्बात से जोड़ती है। 44 00:05:03,428 --> 00:05:04,721 यह आपके ज़ख़्म भरती है। 45 00:05:19,319 --> 00:05:20,529 "क्लॉस वेन्ट्यूरी।" 46 00:05:21,989 --> 00:05:23,156 इतालवी? 47 00:05:23,240 --> 00:05:24,241 कोर्सिका से। 48 00:05:24,950 --> 00:05:27,077 पहाड़ों में बसा एक छोटा सा बाग़। 49 00:05:27,160 --> 00:05:28,287 बेहद शानदार। 50 00:05:32,708 --> 00:05:33,792 एक और चखते हैं। 51 00:05:46,221 --> 00:05:47,723 यह कौन है? 52 00:05:51,727 --> 00:05:54,062 एरमिताज़, ज्यां-लुई शव, सन् 2009 का साल। 53 00:05:58,775 --> 00:05:59,902 टिलिया… 54 00:06:03,238 --> 00:06:04,531 हनीसकल… 55 00:06:12,247 --> 00:06:13,457 मैं एक झूले पर हूँ… 56 00:06:15,959 --> 00:06:17,127 घर में। 57 00:06:19,588 --> 00:06:20,839 शाम का समय है। 58 00:06:24,092 --> 00:06:25,427 हल्की हवा चल रही है। 59 00:06:26,845 --> 00:06:28,096 वह मुझे धीरे-धीरे झुलाकर सुला रही है… 60 00:06:30,807 --> 00:06:32,226 मेरा बॉयफ़्रेंड मेरे साथ है। 61 00:06:34,770 --> 00:06:38,315 हम ड्रिंक के लिए जाने वाले हैं, लेकिन तुरंत नहीं। 62 00:06:38,857 --> 00:06:40,526 अपने बॉयफ़्रेंड के बारे में बात मत करो। 63 00:06:41,693 --> 00:06:43,153 सारा मज़ा किरकिरा हो जाता है। 64 00:06:45,906 --> 00:06:46,990 तुम्हारी बारी। 65 00:07:00,045 --> 00:07:01,380 मैं एक पालनौका पर हूँ। 66 00:07:06,343 --> 00:07:08,554 कैबिन के पर्दों से छनकर रोशनी अंदर आ रही है। 67 00:07:14,101 --> 00:07:15,477 हमने अभी-अभी अंतरंग लम्हे बिताए हैं। 68 00:07:21,400 --> 00:07:22,442 बोलते रहो। 69 00:07:23,944 --> 00:07:25,779 तुम जल्दी फ़्रांस वापस चली जाओगी। 70 00:07:33,954 --> 00:07:35,706 तुम रो रही हो। तुम ख़यालों में खोई हुई हो। 71 00:07:41,295 --> 00:07:42,504 मैं चाहता हूँ कि तुम रुक जाओ। 72 00:07:59,521 --> 00:08:00,522 नहीं। 73 00:08:19,124 --> 00:08:20,959 मैं किसी से कहकर तुम्हारा डिनर लगवा देता हूँ। 74 00:08:34,640 --> 00:08:35,890 मैं तमार बोल रही हूँ। 75 00:08:36,767 --> 00:08:37,768 क्या इसे वहाँ है? 76 00:08:38,559 --> 00:08:39,686 वह सो रहा है। 77 00:08:40,770 --> 00:08:42,481 अभी से? क्या वह ठीक है? 78 00:08:43,106 --> 00:08:44,650 वह बहुत थका हुआ था। 79 00:08:44,733 --> 00:08:47,402 क्या तुम अभी भी डावीट के घर पर हो? 80 00:08:48,612 --> 00:08:49,613 हाँ। 81 00:08:50,656 --> 00:08:54,993 फिर मैं शुभकामनाएँ देती हूँ कि तुम्हारी शाम अच्छी गुज़रे। 82 00:10:14,448 --> 00:10:16,825 होनोका? होनोका! 83 00:10:18,744 --> 00:10:21,496 होनोका! होनोका! 84 00:10:22,414 --> 00:10:25,292 - डैडी! - मेरी मदद करो! मेरी मदद करो! 85 00:10:34,176 --> 00:10:35,385 मेरी मदद करो… 86 00:12:55,817 --> 00:12:57,444 उसे कसकर बाँध देना, ठीक है? 87 00:12:58,153 --> 00:13:00,239 और यह वाला भी। 88 00:13:31,937 --> 00:13:34,648 मैंने सोचा नहीं था कि तुम वहाँ सुबह तक रुक पाओगे। 89 00:13:37,442 --> 00:13:38,443 और अब… 90 00:13:39,945 --> 00:13:42,531 मुझे अपना वादा निभाना होगा। 91 00:14:06,096 --> 00:14:07,264 तुम यह गीत पहचानती हो? 92 00:14:16,190 --> 00:14:17,191 नहीं। 93 00:14:19,568 --> 00:14:20,777 मुझे बताओ, तुम्हें क्या दिखाई दे रहा है? 94 00:14:28,410 --> 00:14:29,703 एक छोटा सा बच्चा… 95 00:14:33,916 --> 00:14:35,083 अकेला… 96 00:14:38,086 --> 00:14:39,171 सर्दी का मौसम है। 97 00:14:42,299 --> 00:14:43,467 बहुत ठंड है। 98 00:14:46,094 --> 00:14:47,221 वह खो गया है। 99 00:14:47,304 --> 00:14:48,847 नहीं, वह खोया नहीं है। 100 00:14:49,515 --> 00:14:50,724 वह ग़ुस्सा है। 101 00:14:56,605 --> 00:14:57,981 तुम मेरे बारे में कुछ नहीं जानतीं। 102 00:14:58,065 --> 00:14:59,066 सच कहा। 103 00:15:01,527 --> 00:15:03,278 तुम बिल्कुल भी वैसे नहीं हो जैसा मैंने सोचा था। 104 00:15:05,405 --> 00:15:07,741 दुःख की बात है कि तुम्हारा परिवार नहीं जानता कि तुम असल में कौन हो… 105 00:15:07,824 --> 00:15:09,034 उन्हें फ़र्क़ नहीं पड़ता। 106 00:15:12,037 --> 00:15:13,497 तमार तुम्हारी पिता नहीं हैं। 107 00:15:16,583 --> 00:15:18,836 उन्हें तुमसे नफ़रत करना तुम्हारे पिता ने सिखाया, पर यह उनकी ग़लती नहीं है। 108 00:15:20,420 --> 00:15:22,548 बिल्कुल वैसे जैसे तुम्हारी माँ की मौत में तुम्हारी कोई ग़लती नहीं है। 109 00:15:30,681 --> 00:15:31,765 यह ख़ूबसूरत है। 110 00:15:37,229 --> 00:15:39,356 और मुझे एक ऐसी वाइन पता है जो इसके साथ जँचेगी। 111 00:15:55,038 --> 00:15:56,039 हाँ। 112 00:15:56,123 --> 00:15:58,000 तुम कहाँ हो? मैं तुम्हें फ़ोन कर रही थी। 113 00:15:58,083 --> 00:15:59,418 मैं तुम्हें बाद में बताऊँगा। 114 00:16:01,253 --> 00:16:05,507 ठीक है, डावीट कह रहा है कि वह वहाँ आकर वह वाइन पीना चाहता है। 115 00:16:07,718 --> 00:16:11,638 कमीय पूछ रही है कि क्या डावीट यहाँ आकर आपकी वाइन चख सकता है। 116 00:16:18,270 --> 00:16:19,646 चाबियाँ मुझे दो। 117 00:16:19,730 --> 00:16:20,981 - तुम भी जाओ। - आज मेरी ज़रूरत नहीं पड़ेगी? 118 00:16:21,064 --> 00:16:23,108 - नहीं। आज की छुट्टी ले लो। - ठीक है। जैसा आप कहें। 119 00:16:52,387 --> 00:16:53,805 मुझे नहीं आना चाहिए था। 120 00:16:56,808 --> 00:16:57,893 सब ठीक हो जाएगा। 121 00:16:58,602 --> 00:16:59,603 हाँ, ज़रूर। 122 00:17:01,563 --> 00:17:03,065 कुछ नहीं बदला है। 123 00:17:04,608 --> 00:17:06,193 यहाँ से अभी भी घटिया बदबू आ रही है। 124 00:17:45,899 --> 00:17:47,943 मेरे पास कोई हथियार नहीं है। 125 00:17:53,991 --> 00:17:55,200 बैठ जाओ, प्लीज़, डावीट। 126 00:18:00,497 --> 00:18:02,291 तुम लोग हमारे साथ बैठने वाले हो या नहीं? 127 00:18:23,061 --> 00:18:25,022 जब पिछली बार मैंने तुम्हें देखा था… 128 00:18:29,651 --> 00:18:31,028 तुम एक तिपहिया साइकिल पर थीं। 129 00:18:39,369 --> 00:18:40,829 तुम्हारी भी उम्र हो गई है। 130 00:18:41,455 --> 00:18:42,873 तुम्हारे बाल सफ़ेद हो गए हैं। 131 00:18:49,796 --> 00:18:50,797 चलो, पीते हैं। 132 00:18:53,217 --> 00:18:56,887 यह सन् 1989 की वाइन है। जिस साल तुम्हारा जन्म हुआ था। 133 00:19:01,350 --> 00:19:02,476 जिस साल मेरा जन्म हुआ था। 134 00:19:04,311 --> 00:19:06,647 जिस साल मेरा जन्म हुआ था और माँ की मौत हुई थी। 135 00:19:26,708 --> 00:19:29,127 तुम चाहती हो कि हम बात करें? मैं आ गया। 136 00:20:05,038 --> 00:20:06,081 ठीक है। 137 00:20:57,466 --> 00:20:58,800 हे। 138 00:20:58,884 --> 00:20:59,885 शुक्रिया। 139 00:20:59,968 --> 00:21:01,512 तुम ठीक हो? 140 00:21:05,015 --> 00:21:07,601 आज वे ख़ुश हैं। 141 00:21:09,061 --> 00:21:11,647 कल यह इतना आसान नहीं रहेगा। 142 00:21:16,818 --> 00:21:18,904 तुम्हें पता है मुझे तुम्हारी क्या बात बहुत पसंद है? 143 00:21:20,614 --> 00:21:21,615 क्या? 144 00:21:21,698 --> 00:21:22,866 कि तुम कितने मज़ेदार हो। 145 00:21:23,742 --> 00:21:26,995 हद है, इसे। हमने वाइन को बचा लिया। 146 00:21:33,877 --> 00:21:34,878 क्या कुछ हुआ है? 147 00:21:39,258 --> 00:21:40,676 सैर करने चलें? 148 00:21:51,687 --> 00:21:52,980 तुम कितने बड़े थे? 149 00:21:58,068 --> 00:21:59,361 मैं तीन साल का था। 150 00:22:02,364 --> 00:22:04,616 मुझे लगता है कि वह ओकिनावा द्वीप था। 151 00:22:09,788 --> 00:22:11,290 जब मैं तीन साल की थी… 152 00:22:13,709 --> 00:22:15,961 मुझे कोबे भूकम्प का आना याद है। 153 00:22:17,796 --> 00:22:19,756 उसने मुझे आधी रात में जगा दिया था। 154 00:22:19,840 --> 00:22:23,510 मैं बहुत डर गई थी। मुझे लग रहा था कि पूरा घर मुझ पर गिर पड़ेगा। 155 00:22:25,095 --> 00:22:28,515 मेरी माँ, वह मुझे लेने आईं, 156 00:22:29,975 --> 00:22:33,020 वह मुझे बग़ीचे में ले गईं, तारों के नीचे, 157 00:22:33,103 --> 00:22:35,981 और मुझे शांत करने के लिए गाना गाने लगीं। 158 00:22:38,859 --> 00:22:39,860 मेरी मॉम… 159 00:22:41,069 --> 00:22:42,988 वह छत को मुझ पर गिर जाने देतीं। 160 00:22:47,659 --> 00:22:49,661 लेकिन मेरी माँ को पूरा यक़ीन है कि ऐसा कभी नहीं हुआ। 161 00:22:51,788 --> 00:22:54,666 जब धरती हिली, वह भागकर मेरे कमरे में आईं… 162 00:22:56,084 --> 00:22:57,336 और मैं सो रही थी। 163 00:22:57,920 --> 00:22:59,796 मैंने कुछ भी नहीं देखा था। 164 00:23:02,466 --> 00:23:05,344 कभी-कभी, हम समझ नहीं पाते कि असल में क्या हुआ था, हमें क्या बताया गया है, 165 00:23:05,427 --> 00:23:07,638 - हमने ख़ुद ही क्या सोच लिया… - मेरे लिए, यह अलग है। 166 00:23:09,681 --> 00:23:11,433 मुझे यक़ीन है कि वह हुआ था। 167 00:23:16,146 --> 00:23:17,314 फिर मुझे तुम्हारी बात पर भरोसा है। 168 00:23:25,781 --> 00:23:28,200 आओ, इसे। हमारे साथ आओ। 169 00:23:28,283 --> 00:23:30,244 यहाँ का काम ख़त्म होने पर बाद में बात करते हैं। 170 00:23:30,327 --> 00:23:31,370 हाँ। 171 00:23:34,665 --> 00:23:35,958 - हम इसका ख़याल रखते हैं। - नहीं। 172 00:23:36,458 --> 00:23:37,626 मैंने उस पहाड़ पर 173 00:23:37,709 --> 00:23:38,794 - तुम्हें बहुत देर तक ढूँढा। - हँ? 174 00:23:41,296 --> 00:23:42,506 हम पहुँच गए। 175 00:24:08,824 --> 00:24:09,992 हम्म? 176 00:24:10,075 --> 00:24:12,160 कुछ नहीं। सब कुछ इतना अलग है। 177 00:24:14,454 --> 00:24:15,747 क्या यह केतेवैन वाली वाइन है? 178 00:24:15,831 --> 00:24:18,709 हाँ, जिसमें तुमने पेशाब किया था। 179 00:24:25,090 --> 00:24:26,300 - आइए, आइए। - आओ। 180 00:24:26,383 --> 00:24:27,843 चलिए, डावीट। चलिए। 181 00:24:27,926 --> 00:24:30,637 वैसे भी तब मैं इतनी छोटी थी कि मुझे कुछ याद नहीं है। 182 00:24:30,721 --> 00:24:33,599 हाँ, लेकिन मुझे अभी भी याद है कि बाद में मेरे पिता ने मुझे पीटा था। 183 00:24:41,231 --> 00:24:42,566 चलो, चलो। 184 00:24:46,695 --> 00:24:49,114 चलो, चुन लेते हैं। 185 00:24:51,408 --> 00:24:53,952 - हमें कितनी बोतलें लेनी चाहिए? - लगभग बीस। 186 00:24:54,912 --> 00:24:56,788 कई मेहमानों के आने की उम्मीद है। 187 00:25:01,460 --> 00:25:03,128 डावीट, यह लो। 188 00:25:09,051 --> 00:25:11,970 - यह बहुत है। यह लो। - नहीं, बस। बस। बस। 189 00:25:12,054 --> 00:25:13,722 - यह लो। - मुझे उठाने दो, मॉम। 190 00:25:13,805 --> 00:25:14,806 अब चलते हैं। 191 00:25:19,645 --> 00:25:21,063 तुम ठीक हो? 192 00:25:22,105 --> 00:25:23,190 मेरे प्यारों। 193 00:25:24,816 --> 00:25:29,530 आज यहाँ मेहमान मौजूद हैं, तो मैं कुछ बोलने जा रही हूँ। 194 00:25:30,989 --> 00:25:34,034 अगर आज हम सब यहाँ हैं, एक साथ… 195 00:25:36,036 --> 00:25:37,913 तो यह शायद भगवान की ही बदौलत है। 196 00:25:37,996 --> 00:25:39,289 ईश्वर की जय हो। 197 00:25:39,790 --> 00:25:44,711 पर सबसे ज़रूरी बात, इसका श्रेय कमीय और इसे को जाता है। 198 00:25:46,255 --> 00:25:51,260 तुमने यह याद दिलाने में हमारी मदद की कि हम… 199 00:25:52,511 --> 00:25:53,929 हम कभी बच्चे थे। 200 00:25:54,763 --> 00:25:57,724 और हमारा ख़ून एक ही है, डावीट। 201 00:25:58,392 --> 00:26:01,270 पहले जो हुआ, उसे भूल जाते हैं, 202 00:26:01,353 --> 00:26:03,856 और हम तुम्हें माफ़ करते हैं, डावीट। 203 00:26:08,777 --> 00:26:10,487 पीना शुरू करते हैं। चीयर्स। 204 00:26:13,699 --> 00:26:14,700 चीयर्स। 205 00:26:32,843 --> 00:26:34,720 मैंने सालों तक वाइन नहीं पी। 206 00:26:36,263 --> 00:26:40,517 लगता है मुझसे इस परिवार का एक अहम हिस्सा छूट गया… 207 00:26:41,560 --> 00:26:44,897 मेरे परिवार का, और शुक्रिया। 208 00:26:46,148 --> 00:26:50,110 दो दिनों में, मेरी ज़िंदगी बदल गई है और मैं तुम दोनों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। 209 00:26:52,362 --> 00:26:55,657 मैं सबको परेशान करता था और अब मुझे इज़्ज़त मिल रही है। पता नहीं क्या हुआ था। 210 00:26:55,741 --> 00:26:59,411 मैं अभी भी वही हूँ, वही छोटा सा बच्चा जिसने क्वेवरी में पेशाब किया था। 211 00:27:00,746 --> 00:27:01,830 वह पाप किया था। 212 00:27:03,248 --> 00:27:05,626 लेकिन जब हम यहाँ पुरानी धूल साफ़ कर ही रहे हैं, 213 00:27:05,709 --> 00:27:08,587 तो क्या आप में किसी ने यह पूछने की ज़हमत उठाई कि मैंने ऐसा क्यों किया? 214 00:27:09,171 --> 00:27:12,549 या आपने बस सोच लिया, "यह ऐसा ही है। यह जन्म से ही बुरा है। 215 00:27:12,633 --> 00:27:14,176 यह इस बारे में कुछ नहीं कर सकता।" 216 00:27:16,178 --> 00:27:17,221 है ना? 217 00:27:20,307 --> 00:27:23,018 तमार, तुम इन्हें बताना चाहती हो? वह सब क्यों हुआ? 218 00:27:23,101 --> 00:27:25,479 - डावीट। - मेरी बात अभी पूरी नहीं हुई है। 219 00:27:26,772 --> 00:27:28,982 उससे पिछले दिन मेरे पिता ने कुत्ते को गोली मार दी थी। 220 00:27:30,192 --> 00:27:32,945 उन्होंने मेरे कुत्ते को मार डाला, क्योंकि उन्हें उसका भौंकना पसंद नहीं था, 221 00:27:33,028 --> 00:27:37,783 या शायद इसलिए क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करता था। 222 00:27:38,784 --> 00:27:40,410 क्योंकि मेरा तो सब कुछ वही था। 223 00:27:40,494 --> 00:27:42,788 जब रात में मुझे डर लगता था, वह मुझे अपनी गर्माहट में सम्भाले रखता था। 224 00:27:42,871 --> 00:27:44,581 वह मेरी रक्षा करता था। 225 00:27:44,665 --> 00:27:46,291 और बता दूँ, इनमें से कोई मुझे नहीं बचाता था। 226 00:27:46,375 --> 00:27:49,169 और मुझे याद नहीं है कि जब वह हुआ, तो तमार ने मेरा साथ दिया हो। 227 00:27:49,253 --> 00:27:52,047 मुझे याद नहीं है कि तुमने कुछ भी कहा हो, 228 00:27:52,130 --> 00:27:57,719 जब मेरे पिता ने मुझे तीन दिन गोदाम में बंद रखा था। 229 00:27:57,803 --> 00:27:59,304 अँधेरे में। 230 00:27:59,388 --> 00:28:03,433 मैं गोदाम में क़ैद था, जहाँ ना रोशनी थी, ना खाना और ना पानी। कुछ नहीं था। 231 00:28:04,142 --> 00:28:07,604 जब मुझे वहाँ से बाहर निकाला गया, तो मैं बुरी तरह थका हुआ था, 232 00:28:07,688 --> 00:28:11,316 और अब, तुम कहती हो तुमने मुझे माफ़ कर दिया? 233 00:28:11,400 --> 00:28:15,487 माफ़ी तो तुम्हें मुझसे माँगनी चाहिए! 234 00:28:15,571 --> 00:28:17,823 वह भी कमबख़्त अपने घुटनों पर बैठकर! 235 00:28:36,091 --> 00:28:41,430 अपना सामान बाँधना शुरू कर दो, क्योंकि मैं यह सब बेचने वाला हूँ। 236 00:28:42,639 --> 00:28:44,808 सब कुछ। सब ख़त्म हो गया, चला गया। इसे जलाकर राख कर दो। 237 00:28:46,768 --> 00:28:47,895 बस इतना ही। 238 00:28:52,983 --> 00:28:54,318 छोड़ो मुझे। 239 00:29:00,949 --> 00:29:05,537 आपने डावीट अबाशिड्ज़े को फ़ोन किया है। अपना मैसेज छोड़ें। शुक्रिया। 240 00:29:06,413 --> 00:29:08,040 वॉइसमेल। मैं फिर से कोशिश करूँगी। 241 00:29:08,123 --> 00:29:09,458 कोई फ़ायदा नहीं है। 242 00:29:10,292 --> 00:29:11,793 उसने अपना मन बना लिया है। 243 00:29:11,877 --> 00:29:12,878 वह शांत हो जाएगा। 244 00:29:12,961 --> 00:29:15,881 हम एक ऐसे मामले में फँस गए हैं जो हमारा नहीं है। 245 00:29:17,633 --> 00:29:18,759 मुझे मेरा फ़ोन वापस दो। 246 00:29:22,638 --> 00:29:23,889 तुमने सुना उसने क्या कहा। 247 00:29:23,972 --> 00:29:26,141 दो हफ़्तों में, यह सब चला जाएगा। 248 00:29:26,975 --> 00:29:28,143 क्या तुम यही चाहते हो? 249 00:29:29,728 --> 00:29:33,273 यह वाइन शानदार है, पर अब यह खो जाएगी। 250 00:29:36,401 --> 00:29:39,780 मुझे मेरा फ़ोन वापस दो। प्लीज़। 251 00:29:47,287 --> 00:29:48,622 तुम कहाँ जा रही हो? 252 00:29:48,705 --> 00:29:49,873 मेरे साथ आओ। 253 00:30:01,301 --> 00:30:02,344 तमार। 254 00:30:04,263 --> 00:30:05,806 मैंने कुछ सोचा है। 255 00:30:05,889 --> 00:30:09,768 दो दिनों में, मुझे "फ़र्स्ट विंटेज कॉन्टेस्ट" के लिए पैरिस जाना है। 256 00:30:09,852 --> 00:30:13,021 यह दुनिया की सबसे अहम प्रतियोगिताओं में से एक है। 257 00:30:13,105 --> 00:30:17,067 इसमें सिर्फ़ वे नई वाइन हिस्सा ले सकती हैं जिन्हें पहले कभी बाज़ार में नहीं लाया गया है। 258 00:30:17,150 --> 00:30:18,610 जैसे आपकी वाइन। 259 00:30:18,694 --> 00:30:22,281 मैं उन लोगों को प्रतियोगिता में आपकी वाइन लेने के लिए राज़ी कर सकती हूँ। 260 00:30:22,364 --> 00:30:24,825 और वह जीत जाएगी। मुझे यक़ीन है वह जीत जाएगी। 261 00:30:24,908 --> 00:30:26,869 मैं कोई प्रतियोगिता नहीं जीतना चाहती। 262 00:30:26,952 --> 00:30:30,247 आप, नहीं। लेकिन डावीट जीतना चाहेगा। 263 00:30:30,330 --> 00:30:32,291 डावीट को अकेला छोड़ दो। 264 00:30:32,374 --> 00:30:38,297 तमार, इस प्रतियोगिता को जीतने वाली वाइन तुरंत दुनिया भर में मशहूर हो जाती है। 265 00:30:38,964 --> 00:30:40,424 डावीट एक व्यापारी है। 266 00:30:40,507 --> 00:30:42,176 उसे इसमें अपना फ़ायदा दिखाई देगा। 267 00:30:42,968 --> 00:30:45,179 यह काम करेगा, मेरा यक़ीन करो। 268 00:30:45,262 --> 00:30:46,471 आपको मुझ पर भरोसा करना होगा। 269 00:30:46,555 --> 00:30:47,931 तुम मेरी बात नहीं सुन रही हो। 270 00:30:49,141 --> 00:30:52,060 यह वाइन कभी भी किसी प्रतियोगिता में नहीं जाएगी। 271 00:30:52,728 --> 00:30:54,354 यह कभी बेची नहीं जाएगी। 272 00:30:55,272 --> 00:30:57,024 यह बेचने के लिए नहीं बनाई जाती है। 273 00:30:58,400 --> 00:31:01,612 अब आओ, वाइन को मठ तक ले जाने में हमारी मदद करो। 274 00:31:08,660 --> 00:31:10,662 तुम्हें उनकी बात सुननी चाहिए। 275 00:31:11,371 --> 00:31:12,748 सुन तो वह नहीं रही हैं। 276 00:31:15,542 --> 00:31:16,793 तुम स्वार्थी हो… 277 00:31:18,837 --> 00:31:20,172 बिल्कुल हमारे पिता की तरह। 278 00:31:46,990 --> 00:31:49,993 देखा? वाइन बच गई। 279 00:32:04,800 --> 00:32:05,801 हाँ? 280 00:32:06,343 --> 00:32:07,594 मैं केतेवैन हूँ। 281 00:32:15,727 --> 00:32:16,728 शुक्रिया। 282 00:32:17,479 --> 00:32:21,400 पता नहीं कल इतनी जल्दी जागने की हिम्मत मुझमें होगी या नहीं, 283 00:32:21,483 --> 00:32:24,486 तो, मैं अभी बाय कह देती हूँ। 284 00:32:27,739 --> 00:32:28,866 हर चीज़ के लिए शुक्रिया। 285 00:32:31,410 --> 00:32:32,911 हमसे मिलने के लिए फिर से आना, ठीक है? 286 00:32:34,788 --> 00:32:35,956 तुम भी मुझसे मिलने आना। 287 00:32:54,266 --> 00:32:55,559 - गुड नाइट। - नाइट। 288 00:33:00,898 --> 00:33:01,899 गुड नाइट। 289 00:33:28,008 --> 00:33:29,092 यह तुम्हारे लिए है। 290 00:33:30,552 --> 00:33:32,429 यह सन् 2021 की वाइन है। 291 00:33:32,513 --> 00:33:34,056 आख़िरी पैदावार। 292 00:33:35,057 --> 00:33:38,227 अब यह वाइन कभी नहीं बनेगी। 293 00:33:40,854 --> 00:33:46,693 अगर कभी तुम्हें फिर से अँधेरे से डर लगे, तो एक बोतल खोल लेना। 294 00:33:51,114 --> 00:33:52,157 शुक्रिया। 295 00:33:55,536 --> 00:33:56,537 गुड नाइट। 296 00:33:58,038 --> 00:33:59,039 गुड नाइट। 297 00:34:40,621 --> 00:34:41,998 हैलो। 298 00:34:42,081 --> 00:34:44,333 ओह। नहीं। इसे मैं अपने पास रख रही हूँ। शुक्रिया। 299 00:35:35,969 --> 00:35:37,971 मुझ पर भरोसा करो 300 00:35:39,306 --> 00:35:40,349 कमीनी। 301 00:35:43,227 --> 00:35:45,437 तडाशी आगि एवं शू ओकीमोतो की मांगा किताब "ड्रॉप्स ऑफ़ गॉड" पर आधारित। 302 00:36:20,848 --> 00:36:22,850 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम