1 00:00:14,765 --> 00:00:16,975 तडाशी आगि एवं शू ओकीमोतो की मांगा किताब "ड्रॉप्स ऑफ़ गॉड" पर आधारित। 2 00:00:18,477 --> 00:00:19,978 टबिलीसी जॉर्जिया 3 00:00:20,062 --> 00:00:21,855 नहीं, पर ख़ुशक़िस्मती से, इसे को एक दलाल मिल गया, 4 00:00:21,939 --> 00:00:23,565 जो हमें मठ तक ले जाएगा। 5 00:00:23,649 --> 00:00:24,900 तुम्हारा यह मठ कहाँ है? 6 00:00:25,776 --> 00:00:30,364 यूरोप में, यह तो पक्की बात है, पर वह एशिया से बहुत दूर नहीं होगा। 7 00:00:30,948 --> 00:00:32,115 तुमने तीन दिन कहा था। 8 00:00:33,450 --> 00:00:34,701 जानती हूँ… देखो, मैं पूरी कोशिश कर रही हूँ। 9 00:00:34,785 --> 00:00:36,078 इसे की हालत इस समय ज़्यादा ठीक नहीं है। 10 00:00:36,787 --> 00:00:37,871 मुझे लगा था वह बेहतर हो रहा है। 11 00:00:38,372 --> 00:00:39,373 नहीं, हालत और बिगड़ रही है। 12 00:00:39,957 --> 00:00:41,375 तुम्हें पता है कि कल उसने मेरे साथ क्या किया? 13 00:00:41,458 --> 00:00:43,460 वह मुझे एथेंस में छोड़कर मेरे बिना ही फ़्लाइट लेने वाला था। 14 00:00:44,044 --> 00:00:45,254 क्यों? 15 00:00:45,337 --> 00:00:46,421 पता नहीं। 16 00:00:47,130 --> 00:00:48,757 लगता है अब वह मुझ पर भरोसा नहीं करता। 17 00:00:48,841 --> 00:00:51,093 उसके दिमाग़ में कमबख़्त मुक़ाबला चलता रहता है। 18 00:00:51,176 --> 00:00:52,177 यह बात मुझे बहुत परेशान करती है। 19 00:00:52,803 --> 00:00:54,513 सच कहूँ तो, कमीय, इस मामले को यहीं छोड़ दो। 20 00:00:54,596 --> 00:00:56,265 वैसे भी, हमें प्रतियोगिता के लिए तैयारी करनी है। 21 00:00:56,348 --> 00:00:57,975 जानती हूँ, पर मैं नहीं छोड़ सकती। 22 00:00:58,058 --> 00:00:59,184 - वह… - हाँ। 23 00:00:59,268 --> 00:01:01,311 वह तुम्हारा भाई है। जानता हूँ। 24 00:01:01,854 --> 00:01:03,105 हाँ। 25 00:01:03,188 --> 00:01:04,188 प्यार तुम्हें। 26 00:01:04,272 --> 00:01:05,274 तुम्हें भी। 27 00:01:19,663 --> 00:01:21,623 - हैलो। - गुड मॉर्निंग। 28 00:01:47,733 --> 00:01:51,028 ड्रॉप्स ऑफ़ गॉड 29 00:02:04,416 --> 00:02:05,876 मेरा बंदा आ गया। 30 00:02:17,638 --> 00:02:18,847 इसे टोमिने? 31 00:02:18,931 --> 00:02:20,641 हैलो, मैं गोचा हूँ। डाइ का दोस्त। 32 00:02:20,724 --> 00:02:22,309 - आपसे मिलकर ख़ुशी हुई। - मुझे भी। 33 00:02:22,851 --> 00:02:24,436 कमीय लेज़े। हम साथ में काम कर रहे हैं। 34 00:02:24,520 --> 00:02:25,521 हैलो, मिस कमीय। 35 00:02:26,980 --> 00:02:29,191 - हैलो। - हैलो। 36 00:02:29,274 --> 00:02:31,109 आप डाइ के सबसे अच्छे दोस्त हैं, है ना? 37 00:02:31,777 --> 00:02:32,986 मुझे थोड़ी जलन हो रही है। 38 00:02:35,822 --> 00:02:37,491 मुझे नहीं पता था कि तुम्हारा कोई सबसे अच्छा दोस्त भी है। 39 00:02:38,617 --> 00:02:39,743 तुमने कभी पूछा ही नहीं। 40 00:02:42,412 --> 00:02:43,455 शुक्रिया। 41 00:02:50,671 --> 00:02:51,672 वह जगह कितनी दूर है? 42 00:02:52,297 --> 00:02:53,715 ढाई घंटे लगेंगे। 43 00:02:54,424 --> 00:02:55,759 इसी के आसपास। 44 00:02:59,847 --> 00:03:02,140 तो आप जॉर्जिया पहली बार आए हैं, हँ? 45 00:03:02,224 --> 00:03:04,518 - हाँ। - आप बहुत ख़ुशक़िस्मत हैं। 46 00:03:06,353 --> 00:03:09,773 यह गोरी है, जहाँ स्टालिन का जन्म हुआ था। 47 00:03:11,275 --> 00:03:15,654 और यह वह जगह है जहाँ 8,000 साल पहले वाइन का आविष्कार हुआ था। 48 00:03:17,406 --> 00:03:18,740 कार्तली में आपका स्वागत है। 49 00:03:35,841 --> 00:03:38,594 तो, यही वह मठ है। 50 00:03:46,435 --> 00:03:49,313 यह एर्बेमॉं नहीं, बल्कि सेपेरावी है। 51 00:03:50,981 --> 00:03:52,733 क्या यहाँ सारी बेलें सेपेरावी की हैं? 52 00:03:52,816 --> 00:03:53,859 मुझे कैसे पता होगा? 53 00:03:54,401 --> 00:03:55,861 खोजी तो आप लोग हैं। 54 00:03:56,653 --> 00:03:58,363 मैं बस आपको रास्ता दिखाने वाला देवदूत हूँ। 55 00:04:01,617 --> 00:04:02,618 हैलो! 56 00:04:03,577 --> 00:04:04,703 हैलो। 57 00:04:07,289 --> 00:04:08,332 हैलो। 58 00:04:14,546 --> 00:04:17,048 हैलो, क्या आप अंग्रेज़ी बोलते हैं? 59 00:04:18,382 --> 00:04:22,262 मेरे दोस्त फ़्रांस और जापान से आए हैं। 60 00:04:22,346 --> 00:04:26,099 वे एक ऐसी वाइन ढूँढ रहे हैं, 61 00:04:26,183 --> 00:04:29,520 जिसके बारे में इन्हें बताया गया है कि वह यहाँ बनती है। 62 00:04:30,395 --> 00:04:32,773 ये एथेंस में एक मधुपालक से मिले थे। 63 00:04:32,856 --> 00:04:34,191 एलेक्सी पिपियास। 64 00:04:34,983 --> 00:04:37,986 एलेक्सी ने इन्हें बताया कि वह वाइन यहाँ बनती है। 65 00:04:38,070 --> 00:04:40,697 एलेक्सी पिपिया? उनका जन्म बग़ल वाले गाँव में हुआ था। 66 00:04:40,781 --> 00:04:42,407 आप उन्हें जानते हैं ना? वह अपना मोम यहाँ भेजते हैं। 67 00:04:43,033 --> 00:04:44,952 मैं आपसे कुछ पूछ रहा हूँ, फ़ादर, और आप जा रहे हैं। 68 00:04:45,035 --> 00:04:46,286 मामला क्या है? 69 00:04:48,830 --> 00:04:50,290 फ़ादर, ज़रा रुकिए। 70 00:04:50,374 --> 00:04:52,876 हमें आपसे कुछ पूछना है, फ़ादर, और फिर हम चले जाएँगे। 71 00:04:54,044 --> 00:04:55,796 मिस्टर… फ़ादर। 72 00:04:55,879 --> 00:04:57,381 आप क्यों जा रहे हैं? 73 00:04:57,464 --> 00:04:59,883 - रुकिए, फ़ादर। फ़ादर? - हे! 74 00:04:59,967 --> 00:05:02,010 क्या हम बस एक मिनट बात कर सकते हैं? 75 00:05:02,094 --> 00:05:06,181 - यक़ीन नहीं हो रहा है! - प्लीज़, फ़ादर। 76 00:05:06,265 --> 00:05:07,391 - हे! - हे! 77 00:05:07,474 --> 00:05:08,475 रुकिए! 78 00:05:14,690 --> 00:05:15,899 यह क्या था? 79 00:05:17,067 --> 00:05:20,362 लगता है आपकी वाइन का ज़िक्र करना तो काफ़ी संवेदनशील विषय है। 80 00:05:20,863 --> 00:05:22,030 यह तो ग़ज़ब हो गया। 81 00:05:22,865 --> 00:05:25,659 ये साधु लोग हैं। और ये जॉर्जियाई भी हैं। 82 00:05:26,159 --> 00:05:29,663 भूलिए मत कि हमने दशकों तक सोवियत दमन सहा है। 83 00:05:30,289 --> 00:05:33,625 लोग अभी भी सवाल पूछते अजनबियों को शक की निगाह से देखते हैं। 84 00:05:34,501 --> 00:05:35,752 तो अब हम क्या करें? 85 00:05:36,420 --> 00:05:39,173 शायद अगली बार आपको ज़्यादा सवाल नहीं पूछने चाहिए। 86 00:05:41,341 --> 00:05:44,011 हाँ, मेरा मतलब था कि हम लंच के लिए क्या करें? 87 00:05:54,188 --> 00:05:56,523 मुझे नहीं लगता कि यहाँ हमें खाने के लिए कुछ मिलेगा। 88 00:05:59,776 --> 00:06:01,820 ज़रा सुनिए! ज़रा सुनिए! 89 00:06:03,447 --> 00:06:07,367 क्या आपको पता है कि यहाँ आसपास कोई रेस्त्राँ कहाँ है? 90 00:06:09,828 --> 00:06:10,996 नहीं, आसपास कुछ नहीं है। 91 00:06:11,079 --> 00:06:12,956 रेस्त्राँ बंद है। 92 00:06:13,540 --> 00:06:14,708 सब कुछ बंद है। 93 00:06:15,667 --> 00:06:16,835 - हैलो। - हैलो। 94 00:06:16,919 --> 00:06:17,920 हैलो। 95 00:06:18,003 --> 00:06:20,339 मेरी माँ और पिता ने आज सूप्रा का आयोजन किया है। 96 00:06:20,422 --> 00:06:22,758 हम वहाँ रहते हैं, और अगर आप आएँगे तो हमें ख़ुशी होगी। 97 00:06:24,343 --> 00:06:26,178 यह हमें सूप्रा पर बुला रहे हैं। 98 00:06:26,261 --> 00:06:27,387 सू… सूप्रा क्या होता है? 99 00:06:27,471 --> 00:06:29,181 यह एक जॉर्जियाई रिवाज़ है। 100 00:06:29,264 --> 00:06:31,558 बड़ी दावत, अच्छे दोस्त और वाइन। 101 00:06:32,100 --> 00:06:33,727 बहुत अच्छी वाइन। 102 00:06:34,770 --> 00:06:36,188 ठीक है। 103 00:06:36,271 --> 00:06:38,106 फिर मेरे पीछे-पीछे आ जाइए। 104 00:06:43,654 --> 00:06:44,696 प्लीज़, आइए। 105 00:06:49,243 --> 00:06:50,244 स्वागत है। 106 00:06:51,245 --> 00:06:52,496 हम बहुत ख़ुशक़िस्मत हैं। 107 00:06:52,579 --> 00:06:53,872 सच में! 108 00:07:00,587 --> 00:07:01,630 मज़ेदार है, हँ? 109 00:07:01,713 --> 00:07:03,757 सूप्रा में अजनबियों का आना एक अच्छा शकुन होता है। 110 00:07:03,841 --> 00:07:06,134 प्लीज़, प्लीज़! हमारे यहाँ तीन मेहमान आए हैं! 111 00:07:06,218 --> 00:07:08,387 मॉम, डैड, चूँकि यह आपका दिन है, क्या मैं उन्हें हमारी मेज़ पर ले आऊँ? 112 00:07:08,470 --> 00:07:10,806 - हमें बहुत ख़ुशी होगी। - आइए, प्लीज़। स्वागत है! 113 00:07:10,889 --> 00:07:12,558 यह मेरा कज़िन, लेवान है। 114 00:07:12,641 --> 00:07:13,684 हैलो। 115 00:07:13,767 --> 00:07:15,602 यह मेरा दूसरा कज़िन, गिओर्गी, 116 00:07:15,686 --> 00:07:17,145 - और उनकी माँ, मारिता हैं। - हैलो। "हैलो।" 117 00:07:17,229 --> 00:07:19,022 - यह मेरी आंटी, मरियम हैं। - हैलो। 118 00:07:19,106 --> 00:07:20,732 और मेरे अंकल, गोदेरत्ज़ी। 119 00:07:21,233 --> 00:07:22,901 - प्लीज़, स्वागत है, स्वागत है। - मिलकर ख़ुशी हुई। 120 00:07:22,985 --> 00:07:23,986 - हैलो। - चीयर्स, मेरे प्यारों। 121 00:07:24,069 --> 00:07:25,696 यह मेरी बहन, केतेवैन, 122 00:07:25,779 --> 00:07:27,739 - और उनके बॉयफ़्रेंड, रमाज़ हैं। - आपसे मिलकर ख़ुशी हुई। 123 00:07:27,823 --> 00:07:29,116 - हैलो। - मिलकर ख़ुशी हुई। 124 00:07:29,199 --> 00:07:30,909 यह हमारी माँ से पहली बार मिल रहे हैं। 125 00:07:30,993 --> 00:07:34,496 तो यह मेरी माँ, तमार हैं और यह मेरे पिता, वासील हैं। 126 00:07:34,580 --> 00:07:37,499 हम इनकी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं। 127 00:07:37,583 --> 00:07:38,959 - प्लीज़ बैठिए। - बधाई हो। 128 00:07:39,042 --> 00:07:42,462 इस बहुत ख़ास दिन पर आपका यहाँ आना हमारे लिए सम्मान की बात है। 129 00:07:43,297 --> 00:07:45,257 यहाँ हर कोई मुझसे बेहतर अंग्रेज़ी बोलता है। 130 00:07:45,966 --> 00:07:47,217 इन्होंने टबिलीसी में पढ़ाई की थी। 131 00:07:47,301 --> 00:07:50,012 मेरे नाना-नानी चाहते थे कि इन्हें ज़िंदगी में बेहतर मौक़े मिलें, 132 00:07:50,095 --> 00:07:51,889 लेकिन इन्होंने वापस गाँव में आना चुना। 133 00:07:51,972 --> 00:07:54,099 - तो… - मुझे शहर पसंद नहीं है। 134 00:07:55,475 --> 00:07:57,144 आपको इसे एक बार में पीना होगा। 135 00:07:57,227 --> 00:07:59,271 - एक बार में? - हाँ। 136 00:07:59,354 --> 00:08:00,814 - हमें बुलाने के लिए शुक्रिया। - हमें ख़ुशी हुई। 137 00:08:00,898 --> 00:08:02,983 मेरे दोस्तों, ज़रा रुकना प्लीज़। 138 00:08:09,281 --> 00:08:10,991 ज़िंदगी के नाम, प्यार के नाम! 139 00:08:11,074 --> 00:08:14,119 ज़िंदगी के नाम, प्यार के नाम! 140 00:08:14,203 --> 00:08:15,412 ज़िंदगी के नाम, प्यार के नाम! 141 00:08:16,205 --> 00:08:17,623 ज़िंदगी के नाम, प्यार के नाम। 142 00:08:18,207 --> 00:08:19,499 सिर्फ़ मर्द खड़े होते हैं। 143 00:08:28,133 --> 00:08:29,760 - अलग है। - पता है। 144 00:08:33,096 --> 00:08:34,181 आपको पसंद आई? 145 00:08:57,996 --> 00:09:00,457 जॉर्जियाई वाइन कितनी शानदार है। 146 00:09:00,541 --> 00:09:02,668 क्या यह वाइन स्थानीय है? 147 00:09:04,378 --> 00:09:05,379 क्या मतलब है आपका? 148 00:09:06,004 --> 00:09:07,256 यहाँ सब कुछ स्थानीय है। 149 00:09:07,339 --> 00:09:08,715 मेरी माँ जीनियस हैं। 150 00:09:08,799 --> 00:09:10,259 वही वाइन बनाती हैं। 151 00:09:10,342 --> 00:09:13,637 आपका मतलब है बड़े जार वग़ैरह में? 152 00:09:13,720 --> 00:09:15,722 हाँ, लेकिन हम उन्हें "क्वेवरी" कहते हैं। 153 00:09:16,348 --> 00:09:17,850 - "क्वेवरी"? - हाँ। 154 00:09:17,933 --> 00:09:21,353 मुझे लगा था कि वे तो सिर्फ़ नारंगी वाइन के लिए इस्तेमाल होते हैं। 155 00:09:21,436 --> 00:09:24,022 नहीं, नहीं। हम उसे "सफ़ेद वाइन" कहना पसंद करते हैं। 156 00:09:24,106 --> 00:09:25,274 "सफ़ेद", हाँ, माफ़ करना। 157 00:09:25,357 --> 00:09:29,444 हाँ, सच कहा। लेकिन ज़ाहिर है हम "क्वेवरी" का इस्तेमाल लाल वाइन के लिए भी करते हैं। 158 00:09:29,528 --> 00:09:32,406 मॉम, ये आपकी वाइन के लिए आपको शुक्रिया कहना चाहते हैं। 159 00:09:32,489 --> 00:09:33,490 इन्हें वह बहुत पसंद आई! 160 00:09:36,034 --> 00:09:37,911 आप हमारी जॉर्जियाई वाइन के बारे में जानते हैं? 161 00:09:39,538 --> 00:09:41,123 यह अनोखी और शानदार है। 162 00:09:42,457 --> 00:09:43,500 हाँ। 163 00:09:44,042 --> 00:09:45,419 हम… 164 00:09:45,502 --> 00:09:49,006 वनस्पति विशेषज्ञ हैं और फ़्रांस से आए हैं और एक दुर्लभ फूल का पता लगा रहे हैं। 165 00:09:49,089 --> 00:09:51,508 यह खोज हमें ग्रीस ले गई, जहाँ हम एक मधुपालक से मिले, 166 00:09:51,592 --> 00:09:55,012 जो अपना मोम आपके मठ के साधुओं को भेजते हैं। 167 00:09:55,095 --> 00:09:56,388 तुम झूठ बोल रही हो। 168 00:09:59,474 --> 00:10:01,977 फ़ादर ज़ुराब ने मुझे आगाह कर दिया था। 169 00:10:03,353 --> 00:10:05,689 तुम यहाँ इसलिए आई हो क्योंकि तुम्हें उनकी वाइन चाहिए। 170 00:10:06,899 --> 00:10:09,776 तो सुनो, यहाँ कुछ भी बिकाऊ नहीं है। 171 00:10:15,616 --> 00:10:18,577 डावीट से कहना कि मैं डरती नहीं हूँ। 172 00:10:19,578 --> 00:10:21,747 यह मेरा घर है। 173 00:10:23,582 --> 00:10:24,833 डावीट कौन है? 174 00:10:26,460 --> 00:10:28,879 प्लीज़ यहाँ से जाओ। 175 00:10:29,505 --> 00:10:30,631 हमें माफ़ कर दीजिए। 176 00:10:30,714 --> 00:10:32,341 हमारा इरादा आपको परेशान करने का नहीं था। 177 00:10:32,424 --> 00:10:33,842 कुछ ग़लतफ़हमी हो गई है। 178 00:10:34,760 --> 00:10:36,136 प्लीज़ यहाँ से जाओ। 179 00:10:50,317 --> 00:10:51,527 मा… माफ़ करना, हमें जाना होगा। 180 00:10:51,610 --> 00:10:53,028 लेकिन शुक्रिया। शुक्रिया। 181 00:10:58,283 --> 00:11:00,077 तुमने आख़िर उनसे झूठ क्यों बोला? 182 00:11:00,160 --> 00:11:02,663 मैं वही ग़लती नहीं करना चाहती थी जो हमने उस साधु के साथ की थी, 183 00:11:02,746 --> 00:11:04,122 पर मुझे नहीं लगता कि समस्या यह है। 184 00:11:04,206 --> 00:11:06,208 उन्हें लगा कि हम कोई और हैं, कि हम किसी डावीट के साथ हैं। 185 00:11:06,291 --> 00:11:07,876 अगली बार, बस अपना मुँह बंद रखना। 186 00:11:07,960 --> 00:11:08,961 हे! 187 00:11:09,545 --> 00:11:12,172 शायद तुम्हें ख़ुद से पूछना चाहिए कि वह इतनी ग़ुस्सा क्यों हो गईं। 188 00:11:12,256 --> 00:11:13,507 शायद वह कुछ छुपा रही हैं। 189 00:11:34,695 --> 00:11:35,696 शुक्रिया। 190 00:11:39,366 --> 00:11:41,201 नाश्ते का क्या समय है? 191 00:11:41,285 --> 00:11:42,995 यहाँ नाश्ते की सेवा उपलब्ध नहीं है। 192 00:11:43,078 --> 00:11:46,498 आप सड़क पार करके गैस स्टेशन जा सकते हैं। 193 00:11:46,582 --> 00:11:48,000 यहाँ नाश्ता नहीं मिलता। 194 00:11:48,083 --> 00:11:50,002 लेकिन आप गैस स्टेशन से कुछ खाने का सामान ले सकते हैं। 195 00:11:54,173 --> 00:11:57,718 फ़िक्र मत करिए। मुझे यक़ीन है कि कल का सूरज अपने साथ उजाला लेकर आएगा। 196 00:11:59,845 --> 00:12:02,139 उम्मीद करती हूँ कि आपकी छुट्टियाँ अच्छी बीतें। 197 00:12:44,598 --> 00:12:46,600 तोमा 198 00:13:35,899 --> 00:13:39,027 अब आप आगे जाकर इस तरफ़ मुड़ेंगी, 199 00:13:39,111 --> 00:13:41,154 तो वहाँ आपको कॉफ़ी मिल जाएगी। 200 00:13:41,238 --> 00:13:44,283 - ठीक है। शुक्रिया। - यह मेरे लिए ख़ुशी की बात है। 201 00:14:03,427 --> 00:14:04,845 हे। इसे! 202 00:14:07,681 --> 00:14:09,099 तुम यह करना बंद कर दो। 203 00:14:09,933 --> 00:14:11,393 - क्या? - सब कुछ। 204 00:14:12,019 --> 00:14:13,061 यह सब। 205 00:14:13,145 --> 00:14:14,980 हम एक ही तरफ़ हैं, तुम और मैं। 206 00:14:15,063 --> 00:14:17,274 - मैंने यहाँ आने के लिए तुम्हें मजबूर नहीं किया था। - जानती हूँ। 207 00:14:17,357 --> 00:14:20,736 लेकिन सोचो कि अगर एलेक्सांदर हमें इस तरह देखते तो कितने ख़ुश होते। 208 00:14:25,365 --> 00:14:26,617 तो बताओ मुझे। 209 00:14:27,409 --> 00:14:28,577 क्या तुम चाहते हो कि मैं चली जाऊँ? 210 00:14:29,953 --> 00:14:32,289 मुझसे जाने के लिए कह दो और मैं लड़ना बंद कर दूँगी। 211 00:14:33,874 --> 00:14:35,209 मैं यहाँ से चली जाऊँगी। 212 00:14:39,254 --> 00:14:40,255 ठीक है। 213 00:14:41,423 --> 00:14:42,591 "ठीक है" से तुम्हारा क्या मतलब है? 214 00:14:46,136 --> 00:14:47,137 ठीक है। 215 00:14:47,971 --> 00:14:49,681 मैं चाहता हूँ कि तुम रुको। 216 00:14:54,353 --> 00:14:57,523 अच्छी बात है। मैं रुक जाऊँगी। 217 00:14:59,316 --> 00:15:00,901 जाइए, अपने बैग ले आइए, दोस्तों। 218 00:15:01,401 --> 00:15:03,570 मैंने भूमि पंजीकरण के दफ़्तर में अपने दोस्त को फ़ोन किया था, 219 00:15:03,654 --> 00:15:06,114 उसने मुझे बताया कि तमार के बाग़ कहाँ हैं। 220 00:15:07,783 --> 00:15:09,409 ठीक है, चलो। 221 00:15:12,162 --> 00:15:13,830 और कभी-कभी तुम मुस्कुरा सकते हो। 222 00:15:14,915 --> 00:15:17,334 - बैग। - बैग। 223 00:15:21,630 --> 00:15:23,173 चलो, दोस्तों। आ जाओ। 224 00:16:04,214 --> 00:16:05,215 क्या बस यही है? 225 00:16:35,037 --> 00:16:36,038 कमीय। 226 00:17:17,913 --> 00:17:19,540 - एर्बेमॉं। - हे भगवान। 227 00:17:22,459 --> 00:17:23,460 हे! 228 00:18:02,165 --> 00:18:03,166 वासील! 229 00:18:05,085 --> 00:18:06,461 वासील! 230 00:18:06,545 --> 00:18:07,963 तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 231 00:18:08,046 --> 00:18:09,923 हमने तुमसे कहा था कि इस जगह से दूर रहो! 232 00:18:10,757 --> 00:18:12,885 भाड़ में जाओ। यह मेरी ज़मीन है। 233 00:18:13,510 --> 00:18:15,262 अब नहीं है, घटिया इंसान। 234 00:18:15,345 --> 00:18:16,847 दफ़ा हो जाओ यहाँ से! 235 00:18:16,930 --> 00:18:20,100 लगता है तुम्हें समझ में नहीं आया है कि इस ज़मीन का मालिक कौन है। 236 00:18:20,184 --> 00:18:22,561 मैं अच्छी तरह समझता हूँ। भाड़ में जाओ! 237 00:18:26,440 --> 00:18:27,441 कमीने! 238 00:18:29,109 --> 00:18:30,819 हम यहाँ आख़िरी बार आए हैं। 239 00:18:30,903 --> 00:18:34,198 अपनी कुतिया से कह देना कि अगली बार अंजाम कहीं ज़्यादा बुरा होगा। 240 00:18:46,543 --> 00:18:47,544 दर्द हो रहा है? 241 00:18:48,587 --> 00:18:50,422 शायद इन्हें डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए। 242 00:18:50,506 --> 00:18:52,883 कोई ज़रूरत नहीं है। कुछ भी टूटा नहीं है। 243 00:18:54,134 --> 00:18:56,470 मेरे पति की मदद करने के लिए शुक्रिया। 244 00:18:56,553 --> 00:18:58,013 वे आदमी कौन थे? 245 00:18:58,805 --> 00:19:01,266 वे मेरे भाई, डावीट अबाशिड्ज़े के लिए काम करते हैं। 246 00:19:03,810 --> 00:19:05,062 वह कौन है? 247 00:19:05,145 --> 00:19:07,064 वह एक व्यापारी है। 248 00:19:07,940 --> 00:19:09,525 यह घर मेरे पिता का था। 249 00:19:10,108 --> 00:19:11,109 पिछले साल वह चल बसे। 250 00:19:11,860 --> 00:19:14,780 इसे यहाँ रखो। पकड़ो इसे। 251 00:19:16,323 --> 00:19:17,866 डावीट इसे बेचना चाहता है। 252 00:19:18,867 --> 00:19:20,369 और मैं उसे नहीं रोक सकती। 253 00:19:21,703 --> 00:19:22,704 तुम चाय पियोगे? 254 00:19:22,788 --> 00:19:24,873 - हाँ, बना दो, प्लीज़। - मैं अभी बनाती हूँ। 255 00:19:24,957 --> 00:19:25,999 माफ़ करना। 256 00:19:45,686 --> 00:19:46,687 तुम्हें चाय चाहिए? 257 00:19:47,771 --> 00:19:48,897 नहीं, शुक्रिया। 258 00:20:01,910 --> 00:20:06,331 जिस वाइन को तुम लोग ढूँढ रहे हो, वह हमसे चुराई गई थी। 259 00:20:07,457 --> 00:20:08,750 हमने उसे चखा था। 260 00:20:11,295 --> 00:20:14,089 और वह… 261 00:20:16,675 --> 00:20:17,676 लाजवाब थी। 262 00:20:19,803 --> 00:20:21,889 हम यहाँ आपकी वाइन चुराने नहीं आए हैं। 263 00:20:21,972 --> 00:20:24,141 हम बस जानना चाहते थे कि वह वाइन किसने बनाई है। 264 00:20:24,766 --> 00:20:26,185 और अब हम घर जा सकते हैं। 265 00:20:27,644 --> 00:20:29,354 हम आपको काफ़ी तकलीफ़ दे चुके हैं। 266 00:20:30,355 --> 00:20:31,398 माफ़ कीजिए। 267 00:20:54,671 --> 00:20:55,672 मेरे पीछे आओ। 268 00:21:01,553 --> 00:21:03,639 गोचा, चाय तैयार है। जाकर ले आओ। 269 00:21:03,722 --> 00:21:05,724 - तमार, तुम कहाँ जा रही हो? - क्या? 270 00:21:05,807 --> 00:21:07,309 "मारानी" यानी वाइन का गोदाम। जल्दी आ जाऊँगी। 271 00:21:07,392 --> 00:21:08,894 इरक्ली, मेरे पीछे आओ। 272 00:21:11,522 --> 00:21:12,856 आपके पति का क्या? 273 00:21:13,482 --> 00:21:15,776 वह ठीक हो जाएँगे। वह मज़बूत आदमी हैं। 274 00:21:22,533 --> 00:21:23,992 मुझे यहाँ बहुत अच्छा लग रहा है। 275 00:21:25,160 --> 00:21:26,870 और गोदाम ज़्यादा दूर नहीं है? 276 00:21:27,496 --> 00:21:29,456 - नहीं, ज़्यादा दूर नहीं है। - ठीक है। 277 00:21:30,749 --> 00:21:31,750 "क्वेवरी"! 278 00:21:32,417 --> 00:21:34,753 - हाँ। - वाह, यह तो बहुत बड़ा है। 279 00:21:35,254 --> 00:21:37,256 - क्या आप ये ख़ुद बनाते हैं? - नहीं। 280 00:21:37,339 --> 00:21:39,675 - यह हुनर तो लगभग ग़ायब हो चुका है। - "हैलो।" 281 00:21:39,758 --> 00:21:41,426 सब कुछ इसी में शुरू होता है। 282 00:21:41,510 --> 00:21:44,972 जो "क्वेवरी" टूट गया है, उसकी जगह यह इस्तेमाल किया जाएगा। 283 00:21:45,722 --> 00:21:49,226 उम्मीद है कटाई से पहले हमें इसे ज़मीन में दबाने का समय मिल जाएगा। 284 00:21:49,309 --> 00:21:50,727 हाँ, मैंने सुना था। 285 00:21:50,811 --> 00:21:53,480 इस साल अंगूर जल्दी पक रहे हैं। 286 00:22:14,501 --> 00:22:16,837 यह हमारा "मारानी" है। 287 00:22:16,920 --> 00:22:18,255 यह ख़ूबसूरत है। 288 00:22:19,089 --> 00:22:21,216 तो आप सच में उन्हें ज़मीन में दबाते हैं? 289 00:22:21,800 --> 00:22:22,801 हाँ। 290 00:22:24,136 --> 00:22:26,847 "क्वेवरी" में खमीर उठने में कितना समय लगता है? 291 00:22:26,930 --> 00:22:30,517 वाइन को परिष्कृत होने में तीन साल लग जाते हैं। 292 00:22:32,102 --> 00:22:35,022 मैं इन पर बाज़ की तरह नज़र रखती हूँ। 293 00:22:36,732 --> 00:22:40,903 इससे मुझे पता चल जाता है कि कौन से क्वेवरी की वाइन "चाचा" यानी पारम्परिक जॉर्जियाई शराब के लिए 294 00:22:40,986 --> 00:22:44,907 अच्छी होगी, और कौन सी वाइन एक महान चीज़ में बदल सकती है। 295 00:22:45,449 --> 00:22:46,450 महान चीज़? 296 00:22:48,452 --> 00:22:49,453 हाँ। 297 00:22:50,329 --> 00:22:55,167 कभी-कभी, खमीर उठने की प्रक्रिया के दौरान, वाइन की गुणवत्ता कम रह जाती है। 298 00:22:55,918 --> 00:22:58,837 पर कभी-कभी, चमत्कार हो जाता है। 299 00:23:02,174 --> 00:23:04,426 यही वह चीज़ है जो तुम्हें यहाँ तक लेकर आई है। 300 00:23:23,070 --> 00:23:27,032 यही वह जगह है जहाँ हमारी ख़ास वाइन पकती है। 301 00:23:27,991 --> 00:23:32,955 मुझसे पहले, मेरे पिता अपने भाई, थेओडोरे के साथ इसे बनाते थे। 302 00:23:34,206 --> 00:23:37,125 अपनी जवानी में वह पश्चिम की तरफ़ गए थे, 303 00:23:38,001 --> 00:23:40,003 और वहाँ स्विट्ज़रलैंड में, 304 00:23:40,087 --> 00:23:44,132 वह रूडॉल्फ़ स्टाइनर के वारिसों से मिले। 305 00:23:44,633 --> 00:23:46,385 - स्टाइनर? - हाँ। 306 00:23:46,468 --> 00:23:48,428 जीव-गतिकी के जनक। 307 00:23:50,180 --> 00:23:52,891 फ़्रांस में कमीय की कम्पनी जीव-गतिकी के क्षेत्र में सबसे आगे है। 308 00:23:54,685 --> 00:23:56,937 - यह रास्ता कहाँ जाता है? - मठ तक। 309 00:23:57,437 --> 00:24:00,399 साधु यहाँ आते हैं और सेवा के लिए वाइन ले जाते हैं। 310 00:24:03,277 --> 00:24:05,404 इस वाइन पर हमारा अधिकार नहीं है। 311 00:24:06,572 --> 00:24:09,199 ना मेरे भाई का, ना मेरा। 312 00:24:09,700 --> 00:24:11,410 इस पर ईश्वर का अधिकार है। 313 00:24:12,911 --> 00:24:16,373 इसीलिए तो यह इतनी शानदार है। 314 00:24:17,499 --> 00:24:19,626 लेकिन डावीट अंकल सब कुछ बेच रहे हैं। 315 00:24:20,586 --> 00:24:23,380 अंगूरों का बाग़। ज़मीन। गोदाम। 316 00:24:25,591 --> 00:24:27,593 तो यह सब ख़त्म हो जाएगा। 317 00:24:44,943 --> 00:24:47,196 …मिट्टी के खनिजों पर, 318 00:24:48,280 --> 00:24:52,159 जो कि एक सही मायनों में बेहतरीन वाइन बनाने की कुँजी है। 319 00:24:53,410 --> 00:24:56,705 और थेओडोरे ने एर्बेमॉं को क्यों चुना? 320 00:24:58,040 --> 00:25:01,543 यह बहुत कड़क, अंगूरों की दो क़िस्मों से बनी वाइन है। 321 00:25:01,627 --> 00:25:03,086 वह कहते थे, 322 00:25:03,170 --> 00:25:08,467 "अंगूर की कोई क़िस्म बेकार नहीं होती, बेकार होते हैं वाइन बनाने वाले।" 323 00:25:09,718 --> 00:25:12,387 - शुक्रिया। - शुक्रिया। 324 00:25:15,265 --> 00:25:16,934 प्लीज़, प्लीज़। 325 00:25:17,559 --> 00:25:18,769 शुक्रिया, इरक्ली। 326 00:25:19,311 --> 00:25:21,813 इतना सब इसके लिए? आप लोग अजीब हैं। 327 00:25:23,899 --> 00:25:26,026 ज़िंदगी के नाम, प्यार के नाम। 328 00:25:26,109 --> 00:25:28,820 - ज़िंदगी के नाम, प्यार के नाम। - ज़िंदगी के नाम, प्यार के नाम। 329 00:25:28,904 --> 00:25:31,073 - ज़िंदगी के नाम, प्यार के नाम। - ज़िंदगी के नाम। 330 00:25:31,156 --> 00:25:32,491 - चीयर्स। - चीयर्स। 331 00:25:43,502 --> 00:25:44,503 शुक्रिया। 332 00:25:45,838 --> 00:25:46,839 मुझे यह अच्छी लगी। 333 00:26:10,654 --> 00:26:11,655 आइए, आइए। 334 00:26:15,284 --> 00:26:16,326 ठीक है। 335 00:26:20,247 --> 00:26:21,248 हे। 336 00:26:21,790 --> 00:26:22,833 पी लो। 337 00:26:24,459 --> 00:26:26,545 - क्या हुआ था? - तुम बेहोश हो गए थे। 338 00:26:27,588 --> 00:26:28,589 पानी पी लो। 339 00:26:33,302 --> 00:26:36,180 और यह "चर्चखेला"। तुम्हें मीठे की ज़रूरत है। 340 00:26:36,763 --> 00:26:38,182 यह खा लो। 341 00:26:39,016 --> 00:26:41,268 एक हफ़्ते पहले इसके साथ डाइविंग के दौरान एक हादसा हो गया था। 342 00:26:41,351 --> 00:26:42,686 यह अस्पताल से ही यहाँ आया है। 343 00:26:44,062 --> 00:26:45,522 तुम्हारा शरीर ठंडा है। 344 00:26:46,148 --> 00:26:50,903 इसे, मुझे इस तरह डराना अच्छी बात नहीं है। 345 00:26:51,570 --> 00:26:54,239 - माफ़ करना। - ओह। ओह, नहीं। 346 00:26:54,323 --> 00:26:55,365 थोड़ी हवा आने दो। 347 00:26:56,742 --> 00:26:57,910 ठीक है? 348 00:26:57,993 --> 00:26:59,203 कमीय, आओ। 349 00:26:59,703 --> 00:27:01,914 - तुम ठीक रहोगे ना? - हाँ। 350 00:27:19,264 --> 00:27:20,390 क्या मैं अंदर आ सकती हूँ? 351 00:27:20,933 --> 00:27:22,017 हाँ। 352 00:27:29,816 --> 00:27:31,068 माफ़ करना। 353 00:27:34,238 --> 00:27:35,489 तो मैंने तालिओं को फ़ोन किया। 354 00:27:35,572 --> 00:27:37,658 उन्हें लगता है कि तमार इस बिक्री को रोक सकती हैं। 355 00:27:38,492 --> 00:27:41,078 उन्होंने मुझे टबिलीसी की सबसे अच्छी वकील का नाम बताया है। 356 00:27:41,912 --> 00:27:43,330 कल मैं उससे मिलने जाऊँगी। 357 00:27:45,749 --> 00:27:47,167 तमार इसके लिए राज़ी हैं? 358 00:27:47,835 --> 00:27:48,836 हाँ। 359 00:27:55,884 --> 00:27:57,678 क्या, तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं है? 360 00:27:59,096 --> 00:28:00,305 नहीं, यह बात नहीं है। 361 00:28:07,062 --> 00:28:10,023 जानती हूँ कि तुम इसका हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन तुम्हारी तबियत ठीक नहीं है। 362 00:28:11,024 --> 00:28:12,234 तुम्हें आराम करना चाहिए। 363 00:28:20,117 --> 00:28:21,326 तुम जल्दी ठीक हो जाओगे। 364 00:28:22,536 --> 00:28:23,662 और हम इस काम को ख़त्म करेंगे। 365 00:28:28,667 --> 00:28:29,793 साथ मिलकर? 366 00:28:34,381 --> 00:28:35,382 हाँ। 367 00:28:43,682 --> 00:28:45,350 नहीं, मैंने उस कुतिया पत्रकार का लेख नहीं पढ़ा। 368 00:28:45,434 --> 00:28:46,435 मुझे समय नहीं मिला। 369 00:28:46,518 --> 00:28:49,521 तोमा, हमने वह वाइन ढूँढ ली। हमने उसे चखा। वह शानदार है! 370 00:28:49,605 --> 00:28:52,482 तो फिर अब वापस आ जाओ। यहाँ हमें तुम्हारी ज़रूरत है। 371 00:28:52,983 --> 00:28:56,069 मैं चाहता हूँ कि प्रतियोगिता से पहले हमें जवाब देने का मौक़ा लेना चाहिए। 372 00:28:56,153 --> 00:28:58,280 प्रतियोगिता में पाँच दिन बचे हैं, कमीय। 373 00:28:58,363 --> 00:29:00,449 जानती हूँ, पर मेरा यहाँ का काम पूरा नहीं हुआ है। 374 00:29:00,532 --> 00:29:02,159 यहाँ कुछ लोग हैं जिनकी मुझे मदद करनी होगी। 375 00:29:02,242 --> 00:29:03,619 अभी मैं एक वकील से मिल रही हूँ। 376 00:29:03,702 --> 00:29:05,120 तुम क्या बात कर रही हो? 377 00:29:05,204 --> 00:29:07,289 मुझे परवाह नहीं। मैं बस यह चाहता हूँ कि तुम लौट आओ। 378 00:29:08,040 --> 00:29:09,958 अगर तुम मेरे लिए नहीं लौट सकतीं, तो फ़िलिप के लिए आ जाओ। 379 00:29:10,042 --> 00:29:11,752 तुम्हें पता है कि यह प्रतियोगिता उनके लिए कितनी ज़रूरी है। 380 00:29:11,835 --> 00:29:12,836 वह मेरे लिए भी ज़रूरी है। 381 00:29:13,337 --> 00:29:15,088 मैंने तमार से वादा किया है। वही उस वाइन को बनाती हैं। 382 00:29:15,172 --> 00:29:17,466 अगर हमने मदद नहीं की, तो वह सब कुछ खो देंगी। बात थोड़ी पेचीदा है। 383 00:29:17,549 --> 00:29:19,343 मैं तुम्हें सब कुछ समझाऊँगी। पर मुझे सच में जाना है, ठीक है? 384 00:29:19,426 --> 00:29:21,178 - प्यार तुम्हें। - रुको, कमीय, तमार कौन है? 385 00:29:27,976 --> 00:29:29,937 तो, उसने अपनी खोज तो पूरी कर ली है। 386 00:29:30,854 --> 00:29:32,147 पर अब वह एक अभियान पर निकल गई है। 387 00:29:36,151 --> 00:29:38,904 कमीय लेज़े, बिगड़ैल औलाद 388 00:29:38,987 --> 00:29:41,448 - सत्यानाश… - कोई दिक्कत? 389 00:29:41,532 --> 00:29:43,450 एक पत्रकार का कहना है कि मैं एक बिगड़ैल औलाद हूँ। 390 00:29:45,619 --> 00:29:46,620 क्या? 391 00:29:54,253 --> 00:29:56,004 मिस्टर अबाशिड्ज़े ने ऋण चुका दिया, 392 00:29:56,088 --> 00:29:58,298 और अचानक लोगों ने मान लिया, "उन्होंने ज़मीन ख़रीद ली।" 393 00:29:58,382 --> 00:30:00,467 लेकिन विरासत के मामलों में ऐसा नहीं होता। 394 00:30:00,551 --> 00:30:01,677 बात इससे कहीं ज़्यादा पेचीदा है। 395 00:30:03,345 --> 00:30:04,847 इस समय हम फ़्रांस में नहीं हैं। 396 00:30:08,100 --> 00:30:09,518 लेकिन क़ानून तो समान है। 397 00:30:10,477 --> 00:30:12,354 मिस्टर तालिओं ने मुझे बताया था। 398 00:30:12,437 --> 00:30:14,648 उन्होंने यह भी कहा था कि मैं आप पर भरोसा कर सकती हूँ। 399 00:30:16,066 --> 00:30:18,485 मोल-तोल की गुंजाइश हमेशा रहती है। बात बस इच्छाशक्ति की है। 400 00:30:20,612 --> 00:30:23,073 मिस्टर अबाशिड्ज़े एक ताक़तवर आदमी हैं। 401 00:30:25,701 --> 00:30:27,786 मेरा वादा है कि यह आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद होगा। 402 00:30:30,122 --> 00:30:31,790 मैं एक अच्छी वकील हूँ। 403 00:30:32,624 --> 00:30:34,209 बहुत अच्छी वकील। 404 00:30:34,835 --> 00:30:37,045 कभी-कभी मैं कमज़ोर लोगों का साथ दे पाती हूँ। 405 00:30:37,754 --> 00:30:41,884 और ऐसा करते हुए मुझे अच्छा भी लगता है, चाहे उसमें मेरा ज़्यादा फ़ायदा ना हो। 406 00:30:43,719 --> 00:30:46,972 लेकिन एक ऐसे आदमी के ख़िलाफ़ खड़ा होना… 407 00:30:47,055 --> 00:30:48,223 मैं बेवक़ूफ़ नहीं हूँ। 408 00:30:49,641 --> 00:30:52,269 उम्मीद है आप भी बेवक़ूफ़ नहीं हैं, मिस लेज़े। 409 00:31:02,196 --> 00:31:04,031 मैं अपनी चीज़ें ले आऊँ और फिर हम निकलते हैं? 410 00:31:04,114 --> 00:31:05,240 - ज़रूर। - ठीक है। 411 00:31:11,205 --> 00:31:12,206 कमीय? 412 00:31:14,666 --> 00:31:15,876 तुम यहाँ क्या कर रही हो? 413 00:31:16,752 --> 00:31:17,836 मेरे भाई ने मुझे फ़ोन किया था। 414 00:31:18,712 --> 00:31:20,339 उसने बताया कि आप हमारी मदद करना चाहती हैं। 415 00:31:21,757 --> 00:31:23,383 मैंने कुछ सोचा है। 416 00:31:23,467 --> 00:31:24,551 ठीक है? 417 00:31:25,511 --> 00:31:26,887 क्या हम किसी शांत जगह जा सकते हैं? 418 00:31:28,889 --> 00:31:30,599 ज़रूर। मेरे पीछे आओ। 419 00:31:33,477 --> 00:31:36,396 टबिलीसी आने के बाद मुझे डावीट अंकल को जानने का मौक़ा मिला। 420 00:31:37,731 --> 00:31:39,399 दरअसल मुझे रमाज़ से उन्होंने ही मिलवाया था। 421 00:31:41,360 --> 00:31:42,611 तुम डावीट के दोस्त हो? 422 00:31:44,321 --> 00:31:45,322 हाँ। 423 00:31:45,948 --> 00:31:50,160 अगर डावीट को पता चल गया कि आप तमार के साथ मिली हुई हैं, तो वह आपसे बात करने से इंकार कर देंगे। 424 00:31:50,244 --> 00:31:52,037 वह उनसे इतनी ज़्यादा नफ़रत करते हैं। 425 00:31:52,829 --> 00:31:54,206 तो हमें बहुत चालाकी से काम लेना होगा। 426 00:31:56,333 --> 00:31:59,086 और आज रात वह तुम्हारे महँगे रेस्त्राँ में डिनर करने वाला है। 427 00:32:01,255 --> 00:32:02,923 तुम्हें मेरे लिए एक मेज़ बुक कर लेनी चाहिए। 428 00:32:06,635 --> 00:32:08,929 वह चोर, मिशेल पोलेंक। 429 00:32:09,012 --> 00:32:10,138 क्या आप उससे मिली थीं? 430 00:32:12,182 --> 00:32:13,600 हाँ। 431 00:32:13,684 --> 00:32:16,520 वह यहाँ इस घर में आया था। 432 00:32:17,646 --> 00:32:24,027 उस आदमी ने कहा था कि दुनिया की सबसे अच्छी वाइन फ़्रेंच हैं, 433 00:32:24,111 --> 00:32:27,573 और यह सुनकर मेरे पिता का ख़ून खौल गया। 434 00:32:28,115 --> 00:32:32,035 तो उन्होंने उसे हमारी ख़ास वाइन दे दी। 435 00:32:34,079 --> 00:32:38,876 वह फ़्रेंच आदमी बोला, "मुझे ईश्वर दिखाई दे रहा है।" 436 00:32:41,587 --> 00:32:45,591 जब मैंने आपकी वाइन चखी थी, मुझे ईश्वर दिखाई नहीं दिया। 437 00:32:47,301 --> 00:32:48,844 लेकिन मुझे कुछ दिखाई दिया था। 438 00:32:51,096 --> 00:32:53,682 मैंने चाँद देखा था। 439 00:32:57,311 --> 00:33:02,566 उसके बाद से, वह स्वप्निल दृश्य एक बुरे सपने में बदल चुका है। 440 00:33:05,194 --> 00:33:08,989 कोई चीज़ मुझे पकड़ लेती है और पानी के अंदर रखती है। 441 00:33:12,618 --> 00:33:16,038 जब से मैंने डाइविंग शुरू की, मुझे अँधेरे से डर लगने लगा है। 442 00:33:17,247 --> 00:33:18,999 मुझे कभी पता ही नहीं चला क्यों। 443 00:33:19,082 --> 00:33:22,419 आपकी वाइन ने एक दरवाज़ा खोल दिया। 444 00:33:22,503 --> 00:33:23,879 उसने मुझे कुछ दिखाया। 445 00:33:25,881 --> 00:33:27,549 मुझे रात में नींद नहीं आती। 446 00:33:28,550 --> 00:33:30,135 मुझे अँधेरे से डर लगता है। 447 00:33:31,970 --> 00:33:33,222 यह बचकाना है। 448 00:33:39,436 --> 00:33:40,979 मुझमें बहुत ग़ुस्सा भरा है। 449 00:33:43,232 --> 00:33:44,608 यह ग़ुस्सा नहीं है। 450 00:33:46,193 --> 00:33:47,819 तुम बस उदास हो। 451 00:34:42,916 --> 00:34:44,126 हाँ? 452 00:34:45,627 --> 00:34:47,379 हीरोकाज़ू। मैं हूँ। 453 00:35:06,565 --> 00:35:08,108 क्या तुम यहाँ रह रहे हो? 454 00:35:11,195 --> 00:35:12,571 मुझे यह जगह पसंद है। 455 00:35:13,697 --> 00:35:14,990 तुम्हें क्या चाहिए? 456 00:35:16,325 --> 00:35:17,701 क्या तुम्हारे पास थोड़ा समय है? 457 00:35:18,785 --> 00:35:20,037 आधी रात में? 458 00:35:21,788 --> 00:35:23,207 क्या तुम्हें कोई ख़बर मिली? 459 00:35:24,583 --> 00:35:25,834 क्या तुमने उसे फ़ोन किया? 460 00:35:26,752 --> 00:35:28,378 मैंने अस्पताल में फ़ोन किया था। 461 00:35:30,964 --> 00:35:32,591 लेकिन उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया। 462 00:35:34,760 --> 00:35:35,928 क्या हो रहा है? 463 00:35:36,637 --> 00:35:37,971 क्या तुम्हारे पास कोई ख़बर है? 464 00:35:40,891 --> 00:35:43,060 उसे फ़ोन करो। 465 00:35:45,687 --> 00:35:46,688 वह तुम्हारा बेटा है। 466 00:35:48,440 --> 00:35:49,858 वह तुम्हें काट नहीं खाएगा। 467 00:35:51,818 --> 00:35:52,819 गुड नाइट। 468 00:36:28,397 --> 00:36:30,023 - गुड इवनिंग। - गुड इवनिंग। 469 00:36:30,524 --> 00:36:31,650 यहाँ मेरा रेज़र्वेशन है। 470 00:36:32,150 --> 00:36:33,986 - आपका नाम, प्लीज़? - कमीय लेज़े। 471 00:36:36,363 --> 00:36:37,364 इस तरफ़, प्लीज़। 472 00:36:55,883 --> 00:36:58,051 क्या आपके साथ कोई आने वाला है? 473 00:36:59,386 --> 00:37:00,804 नहीं, बस मैं ही हूँ। 474 00:37:17,154 --> 00:37:21,617 मैं एक सेपेरावी पेश कर रहा हूँ, जो गिओर्गी अलादाशविली द्वारा बनाए गए मारानी क्वेवरी से है, 475 00:37:21,700 --> 00:37:25,537 जो काकेशस की तलहटी पर रहने वाले जीव-गतिकी के विशेषज्ञ हैं। 476 00:37:26,038 --> 00:37:30,501 उनकी वाइन बर्फ़ से ढके पहाड़ों के नीचे वाले चूने से बनी है। 477 00:37:30,584 --> 00:37:34,546 कैंडीड ब्लैकबेरी और पेंसिल लेड् की ख़ुशबुएँ आपको बहुत पसंद आएँगी। 478 00:37:34,630 --> 00:37:39,259 और आख़िर में नमकीन स्वाद आपको उड़ाकर कहीं और ही ले जाएगा। 479 00:37:41,261 --> 00:37:45,724 मैं जॉर्जिया में पहली बार आई हूँ और मैंने नारंगी वाइन के बारे में काफ़ी सुना है। 480 00:37:45,807 --> 00:37:47,142 क्या आपके पास वह है? 481 00:37:47,226 --> 00:37:48,519 आपके बालों के रंग वाली वाइन। 482 00:37:48,602 --> 00:37:51,522 ख़ुशी, उदारता और महत्वाकांक्षा का रंग। 483 00:37:56,693 --> 00:37:58,195 हम बाद में उसका इंतज़ाम कर सकते हैं। 484 00:38:01,323 --> 00:38:04,076 यह भी उसी जगह की वाइन है। 485 00:38:04,159 --> 00:38:06,787 गिओर्गी मैसेरेशन में माहिर हैं। 486 00:38:07,746 --> 00:38:09,206 यह किसी 2020 है। 487 00:38:14,545 --> 00:38:16,338 इसकी ख़ुशबुओं में काफ़ी गहराई है। 488 00:38:16,421 --> 00:38:19,675 क्या आपको आलू बुखारे के मुरब्बे जैसी महक आ रही है? 489 00:38:23,095 --> 00:38:24,096 हे भगवान। 490 00:38:26,139 --> 00:38:27,140 माफ़ करना। 491 00:38:28,350 --> 00:38:30,811 - बोतल यही छोड़ दीजिए। - आपके इरादे ऊँचे हैं। 492 00:38:32,396 --> 00:38:34,147 लगता है वह बहुत अच्छी वाइन है। 493 00:38:35,399 --> 00:38:36,608 यह शानदार है। 494 00:38:38,402 --> 00:38:39,945 शायद मुझे एक बोतल मँगवा लेनी चाहिए। 495 00:38:40,028 --> 00:38:41,238 आप थोड़ी मेरी बोतल में से पी सकते हैं। 496 00:38:42,698 --> 00:38:45,033 क्यों ना आप यहाँ आकर हमारे साथ बैठ जाएँ, मिस… 497 00:38:45,117 --> 00:38:46,118 कमीय। 498 00:38:50,998 --> 00:38:52,249 ज़रूर। 499 00:39:01,425 --> 00:39:03,552 क्या हमें… ज़रा सुनिए। और गिलास दे देंगे, प्लीज़? 500 00:39:03,635 --> 00:39:04,970 - हाँ, ज़रूर। - शुक्रिया। 501 00:39:18,275 --> 00:39:19,276 "लीजिए"। 502 00:39:26,325 --> 00:39:27,326 बढ़िया। 503 00:39:28,118 --> 00:39:29,203 आलू बुखारा। 504 00:39:30,662 --> 00:39:33,498 वे अपनी वाइन बहुत ख़ास तरीक़े से बनाते हैं। 505 00:39:33,582 --> 00:39:34,791 मिट्टी के बड़े बर्तनों में। 506 00:39:34,875 --> 00:39:37,794 उन्हें… उन्हें "क्वेवरी" कहते हैं। 507 00:39:39,004 --> 00:39:40,923 मुझे लगता है कि मिस लेज़े को यह बात अच्छी तरह पता है। 508 00:39:44,843 --> 00:39:47,638 लेज़े गाइड की कमीय लेज़े? 509 00:39:49,264 --> 00:39:50,849 यह यहाँ मेरी बहन की तरफ़ से आई हैं। 510 00:39:53,060 --> 00:39:54,353 आज शाम मुझे एक फ़ोन आया था। 511 00:39:54,436 --> 00:39:56,813 एक वकील का, जो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है, तो उसने मुझे आगाह कर दिया था। 512 00:39:57,689 --> 00:39:59,024 वह मेरी सोच से कहीं ज़्यादा घटिया है। 513 00:40:00,817 --> 00:40:03,070 ऐंटन मेरे और मेरी बहन के बीच की दुश्मनी के बारे में जानती है। 514 00:40:03,153 --> 00:40:04,613 पर मुझे नहीं लगता कि आप जानती हैं, है ना? 515 00:40:05,948 --> 00:40:08,283 - उन्होंने मुझे थोड़ा बहुत बताया था। - थोड़ा बहुत? 516 00:40:16,708 --> 00:40:18,377 माफ़ करना, डावीट, 517 00:40:18,460 --> 00:40:21,713 लेकिन अपनी बहन पर ग़ुस्सा होने की वजह से, 518 00:40:21,797 --> 00:40:25,592 अपना दशकों पुराना ख़ानदानी अंगूरों का बाग़ बर्बाद करना सही नहीं है। 519 00:40:28,720 --> 00:40:30,305 आपको क्या चाहिए, मिस लेज़े? 520 00:40:36,812 --> 00:40:38,397 मैं चाहती हूँ कि आप अपनी आत्मा ना बेचें। 521 00:40:42,025 --> 00:40:45,112 सुनिए। मैं एक व्यापारी हूँ। 522 00:40:46,405 --> 00:40:47,865 ऐसी बातों का मुझ पर कोई असर नहीं होता। 523 00:40:49,533 --> 00:40:51,785 अगर आप बुरा ना मानें, तो इस समय मैं व्यापार की बातें कर रहा हूँ। 524 00:40:53,203 --> 00:40:54,204 तो मैं उसे ख़रीद लेती हूँ। 525 00:40:56,331 --> 00:40:57,583 मैं उसे ख़रीदने में सक्षम हूँ। 526 00:40:58,458 --> 00:41:00,210 यह उसकी जो भी क़ीमत लगाएँगे, मैं उससे ज़्यादा दूँगी। 527 00:41:04,590 --> 00:41:05,591 नहीं। 528 00:41:08,385 --> 00:41:09,386 गुड नाइट। 529 00:41:42,085 --> 00:41:44,463 और? कैसा रहा? 530 00:41:45,297 --> 00:41:46,340 बकवास। 531 00:41:50,969 --> 00:41:53,514 अबाशिड्ज़े परिवार के लोगों के बारे में मैंने आपको आगाह किया था। 532 00:41:55,974 --> 00:41:57,392 उस परिवार के लोग बहुत ज़िद्दी हैं। 533 00:41:57,893 --> 00:41:59,019 ओह, अच्छा? 534 00:42:01,438 --> 00:42:02,564 तो मैं भी लेज़े परिवार से हूँ। 535 00:42:06,443 --> 00:42:08,487 तडाशी आगि एवं शू ओकीमोतो की मांगा किताब "ड्रॉप्स ऑफ़ गॉड" पर आधारित। 536 00:42:39,810 --> 00:42:41,812 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम