1 00:00:14,682 --> 00:00:16,392 बहुत ही बकवास है। 2 00:00:27,069 --> 00:00:30,030 क्यों? बहुत-बहुत शुक्रिया, मिगेल। 3 00:00:30,740 --> 00:00:33,659 ऐसी जगह आने का फ़ायदा ही क्या है जब आप पी ही नहीं सकते? 4 00:00:33,743 --> 00:00:35,619 देखो, तुम्हें हमेशा कहीं न कहीं जाना होता है। 5 00:00:35,703 --> 00:00:38,330 हमेशा किसी जगह पहुँचने की जल्दी में रहते हो। 6 00:00:38,414 --> 00:00:43,919 मैं? मैं हमेशा सफ़र को अहम मानता हूँ, उसके माहौल का लुत्फ़ लेता हूँ। 7 00:00:44,754 --> 00:00:47,631 अगर हम कभी-कभी ज़िंदगी की ख़ुशियों का मज़ा न लें, 8 00:00:47,715 --> 00:00:50,509 तो किसी भी चीज़ के क्या मायने रह जाते हैं? 9 00:00:50,593 --> 00:00:52,136 तुम तो कोई मज़ा नहीं ले सकते। 10 00:00:53,429 --> 00:00:55,014 क्या ताना मारा है! 11 00:00:55,097 --> 00:00:57,600 तुम ख़ुद अपने लिए मुसीबत को न्यौता दे रहे हो, दोस्त। 12 00:00:57,683 --> 00:00:59,560 पर मैंने वाजिब बात कही थी। 13 00:00:59,643 --> 00:01:01,604 क्या चाहते हो, मशीन हेड? 14 00:01:01,687 --> 00:01:05,232 दुनिया में शांति। एक खच्चर। अपनी वाहवाही। और भी बहुत कुछ है। 15 00:01:06,942 --> 00:01:08,319 दिमाग थोड़ा हल्का करो, टाइटन। 16 00:01:08,402 --> 00:01:11,280 तुम्हें तो हर सुबह का ख़ुशी-ख़ुशी स्वागत करना चाहिए। 17 00:01:11,906 --> 00:01:12,948 और वह किसलिए? 18 00:01:13,032 --> 00:01:15,034 क्योंकि हम दोनों ने एक नामुमकिन काम कर दिखाया। 19 00:01:15,117 --> 00:01:19,455 हमने उस ड्रैगन को मारकर उसका खज़ाना लूट लिया। 20 00:01:19,538 --> 00:01:24,210 या कहो ड्रैगन का साम्राज्य, जादुई अँगूठी या उसके पास जो भी होता है वो लूट लिया। 21 00:01:24,293 --> 00:01:26,045 मैं काल्पनिक कहानियाँ ज़्यादा नहीं पढ़ता। 22 00:01:26,128 --> 00:01:28,964 सिवाय इस बात के, और अहम बात न बताने के लिए माफ़ करना, 23 00:01:29,048 --> 00:01:31,091 मिस्टर लियू में ज़रा भी शिष्टाचार नहीं है 24 00:01:31,175 --> 00:01:34,678 और वह फिर से ज़िंदा हो गए हैं। 25 00:01:35,721 --> 00:01:36,639 सत्यानाश। 26 00:01:37,097 --> 00:01:39,183 काश वह मरे रहते। 27 00:01:39,265 --> 00:01:41,977 पर लगता है कि 45 कैलिबर की गोली भी 28 00:01:42,061 --> 00:01:44,021 उस छिपकली को मारने के लिए काफ़ी नहीं थी। 29 00:01:44,604 --> 00:01:47,358 जानता हूँ! मेरा चेहरा तो देखो। 30 00:01:47,441 --> 00:01:49,401 मैं भी तुम्हारे जितना ही हैरान हूँ। 31 00:01:51,737 --> 00:01:53,155 इस सबका लब्बोलुआब यह है 32 00:01:53,239 --> 00:01:54,448 कि वह तुम्हें मारने आएगा। 33 00:01:54,532 --> 00:01:55,616 मुझे मारना चाहा था 34 00:01:55,699 --> 00:01:58,327 पर दी ऑर्डर से मुझे और मेरे साथी सदस्यों को 35 00:01:58,410 --> 00:02:01,831 कुछ सुरक्षा मिली हुई है जिसे लियू भी 36 00:02:01,914 --> 00:02:03,999 अपने ड्रैगन वाले पैने दांतों से भेद नहीं सकता। 37 00:02:04,834 --> 00:02:09,045 तुम जानते हो, तुम अब भी हमारे साथ शामिल हो सकते हो। 38 00:02:14,218 --> 00:02:15,803 तो तुमने मुझे इसलिए बुलाया है। 39 00:02:16,512 --> 00:02:19,473 देखो, तुम्हें दूसरी तरह से समझाता हूँ। 40 00:02:19,557 --> 00:02:23,644 मेरे पाँचवें बाथरूम के फ़र्श पर शानदार पच्चीकारी बनी है। 41 00:02:23,727 --> 00:02:28,357 प्राचीन रोमन या ऐसी ही कुछ कला, पर उसकी एक टाइल टूटी हुई है 42 00:02:28,440 --> 00:02:32,236 और जब भी पाखाना करने बैठता हूँ, उसे देखकर पागल हो जाता हूँ। 43 00:02:32,319 --> 00:02:36,824 टाइटन, तुम भी वैसे ही हो। तुम मेरी टूटी हुई टाइल हो। 44 00:02:37,199 --> 00:02:40,202 तुम ऐसा एक टुकड़ा हो जो दूसरों से अलग है। 45 00:02:40,286 --> 00:02:44,331 यह साथ मिलकर उस तस्वीर को सही करने का हमारा मौका है, 46 00:02:44,415 --> 00:02:47,251 और इससे तुम्हारी ज़िंदगी भी बचेगी। 47 00:02:47,334 --> 00:02:48,793 यही समझदारी की बात है। 48 00:02:49,712 --> 00:02:52,965 मैंने अपने हिस्से के लिए जी-जान की बाज़ी इसलिए नहीं लगाई कि उसे फिर खो दूँ। 49 00:02:53,465 --> 00:02:55,885 ठीक है। फिर तुम तो गए। 50 00:02:55,968 --> 00:02:58,596 क्योंकि लियू आ रहा है और अगर तुम भूले नहीं, 51 00:02:58,679 --> 00:03:02,516 वह पहले भी तुम्हारी और तुम्हारे सुपर दोस्त की जान लेने ही वाला था। 52 00:03:02,600 --> 00:03:04,894 या वह मैं था? मुझे वाकई याद नहीं। 53 00:03:05,603 --> 00:03:06,729 मैं यह जोखिम उठाऊँगा। 54 00:03:09,690 --> 00:03:10,983 माहौल? 55 00:03:13,444 --> 00:03:16,488 जैसा मैंने कहा, मुझे शराब की कमी नहीं खलती, 56 00:03:16,572 --> 00:03:18,407 हैपी आवर की कमी खलती है। 57 00:03:25,414 --> 00:03:28,918 सम्मान के साथ कहूँगा, सर, आपने भी वही किया होता। 58 00:03:29,877 --> 00:03:32,379 हाँ, पर मैं आधा विल्ट्रमाइट नहीं हूँ, डॉनल्ड। 59 00:03:32,463 --> 00:03:34,673 गुस्सा आने पर मैं एक पूरे ग्रह को 60 00:03:34,757 --> 00:03:36,508 निहत्था तबाह नहीं कर सकता। 61 00:03:36,591 --> 00:03:40,012 हाल ही में लगने लगा है कि मार्क… 62 00:03:40,095 --> 00:03:42,055 अकसर जान लेने लगा है। 63 00:03:42,139 --> 00:03:44,725 पहले एंगस्ट्रॉम, फिर कॉन्क्वेस्ट को मारा। 64 00:03:46,310 --> 00:03:47,311 कुछ मत कहो। 65 00:03:48,187 --> 00:03:52,274 रोबोट ने कहा था ना कि हमने जिस डायनासोर को पकड़ा, मार्क उसे मारने वाला था? 66 00:03:52,650 --> 00:03:54,567 उसने कॉन्क्वेस्ट और एंगस्ट्रॉम को गुस्से में मारा 67 00:03:54,652 --> 00:03:57,738 और असल में वे दोनों अब भी ज़िंदा हैं। 68 00:03:58,155 --> 00:04:01,408 वे चेतावनी के संकेत थे, डॉनल्ड, लेकिन यह… 69 00:04:01,492 --> 00:04:03,369 इससे तो सब साफ़ झलकता है। 70 00:04:03,452 --> 00:04:06,580 और रस एक निर्दोष इंसान था। वह अलग बात है। 71 00:04:06,664 --> 00:04:08,248 इससे सब बदल जाता है। 72 00:04:09,917 --> 00:04:12,753 मेरे ख़याल से मार्क अब भी वही कर रहा है जो उसे सही लगता है। 73 00:04:13,337 --> 00:04:15,130 इतना सब कुछ सहने के बाद। 74 00:04:15,214 --> 00:04:16,714 बिल्कुल सही। 75 00:04:16,798 --> 00:04:20,010 सबकी तरह तुम भी जानते हो कि ऐसे सदमे से इंसान टूट जाते हैं। 76 00:04:20,636 --> 00:04:23,097 और हम कतई नहीं चाहेंगे कि अपना आपा खोने वाला इंसान हो… 77 00:04:23,180 --> 00:04:29,103 इंविंसबल 78 00:04:36,026 --> 00:04:37,861 फिर रात भर जागकर काम कर रहे हो? 79 00:04:39,863 --> 00:04:42,533 जानती ही हो, मैं अँधेरे में बेहतर काम करता हूँ। 80 00:04:42,616 --> 00:04:45,034 मैं यह जानती हूँ कि तुम्हारा सोना ज़रूरी है। 81 00:04:45,119 --> 00:04:47,496 बहुत काम बाकी पड़ा है। 82 00:04:50,666 --> 00:04:54,378 तुम कब मानोगे कि तुम काम की वजह से जागते नहीं रहते? 83 00:05:04,888 --> 00:05:06,265 तुम सब वहीं थे। 84 00:05:06,348 --> 00:05:09,101 अगर उसने कुछ और पल इंतज़ार किया होता… 85 00:05:09,184 --> 00:05:11,020 इंविंसबल ने सही किया। 86 00:05:11,353 --> 00:05:13,647 तुम इस पर यकीन नहीं कर सकते। 87 00:05:13,731 --> 00:05:17,776 वह रस को नहीं मारता तो क्या होता? गुम्बद टूट जाती, सीक्विड ग्रह पर कब्ज़ा कर लेते। 88 00:05:17,860 --> 00:05:20,404 और फिर हम किसके लिए लड़ते? उसे वापस पाने के लिए सालों लड़ते? 89 00:05:20,487 --> 00:05:24,199 अगर पाने में कामयाब होते भी? वैसा होने पर कितने और लोग मारे जाते? 90 00:05:24,283 --> 00:05:26,660 गुम्बद नहीं टूटती। 91 00:05:26,744 --> 00:05:28,954 यह बात तो तुम भी नहीं जानते। 92 00:05:29,038 --> 00:05:31,498 जो होना था, हो गया, समझे? और हम सबको उसे मान लेना होगा। 93 00:05:31,582 --> 00:05:34,460 तो चलो, चलकर नहाएँ और इस बात से ख़ुश हों 94 00:05:34,543 --> 00:05:37,463 कि हमें फिर कभी किसी सीक्विड का सामना नहीं करना पड़ेगा। 95 00:05:38,839 --> 00:05:41,091 एक बात साफ़ कर दूँ, जीनियस, 96 00:05:41,175 --> 00:05:43,427 क्योंकि लगता है कि तुम समझे नहीं हो। 97 00:05:43,510 --> 00:05:48,724 तुम मेरे आदेश का पालन करोगे, वरना फिर कभी मैदान में लड़ने नहीं जाओगे। 98 00:05:48,807 --> 00:05:49,725 समझ गए? 99 00:05:50,058 --> 00:05:52,186 अगर मैं सीवर में नहीं गया होता… 100 00:05:52,269 --> 00:05:54,897 मैंने कोई सफ़ाई देने को कहा? 101 00:05:54,980 --> 00:05:58,942 क्योंकि शायद मैंने यह पूछा था कि क्या तुम्हें समझ आया। 102 00:05:59,026 --> 00:06:01,236 -लेकिन मैं… -क्या तुम्हें समझ आया? 103 00:06:03,197 --> 00:06:05,783 हाँ, मैं समझ गया। 104 00:06:05,866 --> 00:06:06,825 बढ़िया। 105 00:06:10,037 --> 00:06:11,121 कैसा कमीना है। 106 00:06:12,206 --> 00:06:14,041 जबकि मैं ख़ुशी से स्वीकार करूँगा 107 00:06:14,124 --> 00:06:17,503 कि सीक्विड की वजह से पहले हुई तबाही का कारण मैं था, 108 00:06:17,586 --> 00:06:22,007 शायद हम सभी यह मानते हैं कि इस वाली आपदा से 109 00:06:22,091 --> 00:06:24,802 मेरा कुछ लेना-देना नहीं था, है न? 110 00:06:24,885 --> 00:06:28,305 मेरे प्यारे और माफ़ करने वाले दोस्तों? 111 00:06:28,388 --> 00:06:29,723 वह कभी नहीं होने वाला, यार। 112 00:07:03,423 --> 00:07:04,424 मदद करो! 113 00:07:05,634 --> 00:07:07,594 मदद करो! 114 00:07:24,778 --> 00:07:27,197 धत् तेरे की! तुम ठीक तो हो? 115 00:07:27,281 --> 00:07:28,824 वह आया कहाँ से? 116 00:07:28,907 --> 00:07:30,033 वह… 117 00:07:30,117 --> 00:07:31,994 वह मेरे अंदर था। 118 00:07:32,077 --> 00:07:34,454 मुझे वह महसूस तक नहीं हुआ। 119 00:07:34,538 --> 00:07:35,622 बाप रे। 120 00:07:36,165 --> 00:07:37,916 शायद रस को भी एहसास नहीं हुआ था। 121 00:07:38,375 --> 00:07:39,960 अगर तुम यहाँ नहीं होती… 122 00:07:40,043 --> 00:07:43,422 मैं यहाँ थी। अब सब ठीक है। हम जीत गए। 123 00:07:44,548 --> 00:07:46,216 नहीं। 124 00:07:46,300 --> 00:07:47,718 हम ख़ुशक़िस्मत रहे, 125 00:07:47,801 --> 00:07:50,637 और ज़रूरी नहीं कि हम हर बार ख़ुशक़िस्मत रहें। 126 00:07:50,721 --> 00:07:53,348 सीक्विड, एंगस्ट्रॉम, डॉक साइस्मिक। 127 00:07:53,432 --> 00:07:56,935 हम उन्हें रोक देते हैं, पर वे हमेशा पहले से ताकतवर होकर लौट आते हैं। 128 00:07:57,477 --> 00:08:00,981 हम इन ख़तरों को हमेशा के लिए नहीं मिटाते, और इस वजह से, 129 00:08:01,064 --> 00:08:02,649 यह बस वक्त की बात है 130 00:08:02,733 --> 00:08:05,360 कि हमारी क़िस्मत साथ देना छोड़ देगी और वे हमें हरा देंगे। 131 00:08:07,696 --> 00:08:09,531 फिर शायद मार्क ने सही किया। 132 00:08:40,770 --> 00:08:42,522 जल्दी मिलते हैं। पहुँच गया - कहाँ हो? 133 00:09:04,628 --> 00:09:06,588 आख़िर यह हो क्या रहा है? 134 00:09:51,383 --> 00:09:53,302 मार्क 135 00:09:55,595 --> 00:09:56,680 हैलो, ईव बोल रही हूँ। 136 00:09:56,763 --> 00:09:59,391 अपना मैसेज छोड़ें और मैं जल्द से जल्द फ़ोन करूँगी। 137 00:10:00,225 --> 00:10:01,727 हैलो, ईव। 138 00:10:02,728 --> 00:10:06,481 मुझे अभी… मुझे वाकई अभी किसी से बात करना ज़रूरी है। 139 00:10:07,482 --> 00:10:09,484 जब हो सके तो फ़ोन करना। तुमसे प्यार है। 140 00:10:18,618 --> 00:10:19,828 हैलो, मार्क। 141 00:10:22,456 --> 00:10:25,083 सिसिल तुमसे बात करना चाहेंगे। 142 00:10:28,378 --> 00:10:29,296 प्लीज़। 143 00:10:30,047 --> 00:10:31,506 फ़ोर-टेन रियलिटी ग्रुप 144 00:10:33,550 --> 00:10:34,676 डेबी? 145 00:10:34,760 --> 00:10:35,719 ज़रा रुको। 146 00:10:38,013 --> 00:10:39,598 माफ़ करना। क्या बात है? 147 00:10:39,681 --> 00:10:40,724 इसे देखो। 148 00:10:43,977 --> 00:10:45,937 यह जगह तो जल्दी ही बिक जाएगी। 149 00:10:46,021 --> 00:10:47,189 इसकी लिस्टिंग कब करेंगे? 150 00:10:47,272 --> 00:10:48,940 कल। तुम्हें पसंद आई? 151 00:10:49,024 --> 00:10:52,527 इसका वर्गक्षेत्र और जगह ऐसी है कि हाथों-हाथ बिकेगी। 152 00:10:52,611 --> 00:10:54,905 तीन बेडरूम, हाल ही में मरम्मत की गई, 153 00:10:54,988 --> 00:10:56,448 स्फटिक के काउंटरटॉप। 154 00:10:56,531 --> 00:10:58,200 रसोई में काम करने के दो काउंटर हैं? 155 00:10:58,283 --> 00:11:01,119 तुमसे कहा था न कि मुझे ये कितने पसंद हैं? 156 00:11:02,120 --> 00:11:03,330 मैं अपना घर बेच दूँगा। 157 00:11:03,413 --> 00:11:06,833 तुम अपना बेच दो। हमें लोन लेना ही नहीं पड़ेगा। 158 00:11:06,917 --> 00:11:09,044 लड़के ज़्यादा जगह पाकर पक्का ख़ुश होंगे। 159 00:11:11,880 --> 00:11:14,091 तुमने कहा था कि तुम साथ रहना चाहती थी। 160 00:11:14,174 --> 00:11:15,592 हाँ, बात ऐसी है… 161 00:11:16,593 --> 00:11:19,429 मैंने मार्क और ऑलिवर की परवरिश अपने घर में की। 162 00:11:19,971 --> 00:11:22,224 वहाँ लगभग 20 सालों से रह रही हूँ। 163 00:11:22,724 --> 00:11:24,851 शायद अब जगह बदलने का वक्त है। 164 00:11:24,935 --> 00:11:26,019 इस बारे में सोच लो। 165 00:11:26,103 --> 00:11:27,938 बस इतना ही कह रहा हूँ। ठीक है? 166 00:11:37,697 --> 00:11:40,659 सब ठीक है। बस आम बकवास लोग हैं। 167 00:11:41,743 --> 00:11:44,830 डैडी, आपने अपने लिए आइसक्रीम क्यों नहीं ली? 168 00:11:44,913 --> 00:11:47,249 नहीं, अभी आइसक्रीम का मौसम नहीं है, बिटिया। 169 00:11:47,958 --> 00:11:49,876 आइसक्रीम तो हर मौसम में खा सकते हैं। 170 00:11:57,384 --> 00:11:58,301 सब ठीक है। 171 00:12:09,229 --> 00:12:11,523 उसे इतना मीठा खिलाना ज़रूरी था क्या? 172 00:12:18,864 --> 00:12:20,407 सत्यानाश। 173 00:12:20,490 --> 00:12:21,324 साथियों, हम… 174 00:12:24,703 --> 00:12:26,621 जान, यह अभी दस साल की ही है। 175 00:12:26,705 --> 00:12:29,166 जब यह नौ साल की थी तब भी यही बहाना था। 176 00:12:29,249 --> 00:12:32,461 कभी सोचा है इसे सुलाना कितना मुश्किल होगा? 177 00:12:32,544 --> 00:12:34,463 कोई बात नहीं, माँ। 178 00:12:34,546 --> 00:12:35,797 मरने पर तो सो ही जाऊँगी। 179 00:12:36,673 --> 00:12:39,009 फिओना, तुमने यह बात कहाँ से सीखी? 180 00:12:39,843 --> 00:12:40,886 डैडी ने मुझे सिखाई। 181 00:12:42,345 --> 00:12:44,556 अच्छा, मैंने इसे यह नहीं सिखाया… 182 00:12:56,902 --> 00:12:58,820 फिओना को लेकर भागो। इसी वक्त! 183 00:13:01,198 --> 00:13:04,576 मिस्टर लियू ने अपनी शुभकामनाएँ भेजी हैं। 184 00:13:09,748 --> 00:13:11,124 मैग्नाटैक। 185 00:14:16,731 --> 00:14:17,941 नहीं! 186 00:14:32,872 --> 00:14:35,000 आख़िर यह क्या हो रहा है? 187 00:14:35,083 --> 00:14:36,376 कभी भी… 188 00:14:37,210 --> 00:14:40,380 मेरे परिवार के साथ… 189 00:14:40,797 --> 00:14:43,633 पंगा मत लेना! 190 00:15:22,422 --> 00:15:26,301 मार्क ऑलिवर 4 साल - 5 साल 10 साल 4 महीने - 11 साल - 12 साल 191 00:15:29,971 --> 00:15:31,806 हैलो, माँ। क्या हुआ? 192 00:15:33,224 --> 00:15:35,226 जल्द ही तुम मार्क जितने लंबे हो जाओगे। 193 00:15:36,811 --> 00:15:38,396 नहीं, मैं उससे लंबा हो जाऊँगा। 194 00:15:39,439 --> 00:15:40,440 क्या बात है? 195 00:15:40,523 --> 00:15:44,736 मुझे पता ही नहीं चला और हमारे साथ इतना सब कुछ हो गया। 196 00:15:45,362 --> 00:15:48,031 जैसे मैंने अपनी पलकें झपकी हों और तुम बड़े हो गए। 197 00:15:50,033 --> 00:15:51,201 माँ। 198 00:15:51,993 --> 00:15:52,994 नहीं। 199 00:15:53,078 --> 00:15:55,580 तुम इससे अभी नहीं बच सकते। अभी नहीं। 200 00:15:59,167 --> 00:16:00,585 आपने आज मार्क को देखा? 201 00:16:00,669 --> 00:16:02,587 लगता नहीं कि वह घर लौटा है। क्यों? 202 00:16:03,004 --> 00:16:04,172 पता नहीं। 203 00:16:04,255 --> 00:16:08,385 आजकल वह हमेशा उदास नज़र आता है, या गुस्सा लगता है, या दोनों। 204 00:16:08,468 --> 00:16:10,387 पिछले कुछ महीनों में जो सब हुआ, 205 00:16:10,470 --> 00:16:12,639 तुम्हारा भाई अब भी उससे उबर रहा है। 206 00:16:12,722 --> 00:16:16,810 जानता हूँ। मैं बस, मुझे… उसके पहले वाले रूप की कमी खलती है। 207 00:16:21,439 --> 00:16:23,566 हम बदलाव को रोक नहीं सकते, ऑलिवर। 208 00:16:23,650 --> 00:16:26,486 पर हम उससे जूझने में अपने प्रियजनों की मदद ज़रूर कर सकते हैं। 209 00:16:28,279 --> 00:16:29,406 यूनाइटेड स्टेट्स पेंटागन 210 00:16:29,489 --> 00:16:30,990 मुझे पता है आप क्या कहेंगे, सिसिल। 211 00:16:31,074 --> 00:16:34,160 -और मुझे वाकई वह सब नहीं… -तुमने सही फ़ैसला लिया, मार्क। 212 00:16:34,244 --> 00:16:35,662 मैंने भी वही किया होता। 213 00:16:37,038 --> 00:16:38,873 रस लिविंगस्टन एक एस्ट्रोनॉट था। 214 00:16:38,957 --> 00:16:40,165 वह उसके ख़तरे जानता था, 215 00:16:40,250 --> 00:16:42,669 और सीक्विड को हर हाल में रोकना ज़रूरी था। 216 00:16:43,128 --> 00:16:44,170 फिर मुझे यहाँ क्यों बुलाया? 217 00:16:45,422 --> 00:16:47,215 क्योंकि वैसा करना तुम्हारी फ़ितरत नहीं थी। 218 00:16:47,298 --> 00:16:49,008 तुम वैसे नहीं हो, मार्क। 219 00:16:49,759 --> 00:16:51,469 शायद मुझे वैसा ही होना चाहिए। 220 00:16:52,137 --> 00:16:54,514 अगर मैंने पहली बार ही एंगस्ट्रॉम को मार डाला होता, 221 00:16:54,597 --> 00:16:58,143 इतने सारे लोग, इतने सारे परिवार अब भी ज़िंदा होते। 222 00:16:59,686 --> 00:17:02,355 मैं वैसा दोबारा होने से रोकने के लिए कुछ भी करूँगा। 223 00:17:02,439 --> 00:17:03,481 मैं जानता हूँ। 224 00:17:03,565 --> 00:17:07,193 इसलिए तुम एक भले इंसान हो, मार्क, और मैं चाहता हूँ तुम वैसे ही बने रहो। 225 00:17:07,652 --> 00:17:10,905 तुम यह नहीं जानते, लेकिन मैं उतना बूढ़ा नहीं हूँ, जितना दिखता हूँ। 226 00:17:11,781 --> 00:17:14,325 इस तरह के फ़ैसले आपको बदल डालते हैं, 227 00:17:14,409 --> 00:17:16,286 और यह बदलाव बुरा होता है। 228 00:17:16,368 --> 00:17:19,204 इसीलिए गार्डीअन्स के बजाय सारे फ़ैसले मैं लेता हूँ। 229 00:17:19,289 --> 00:17:21,415 ताकि वह रात को शांति से सो सकें। 230 00:17:21,499 --> 00:17:22,666 मैं? 231 00:17:22,751 --> 00:17:25,336 -मैंने सालों पहले सोना छोड़ दिया था। -सिसिल… 232 00:17:25,420 --> 00:17:28,506 तुम्हें मेरे लिए काम करने की ज़रूरत नहीं, पर जब किसी के जीने-मरने का फ़ैसला लो, 233 00:17:28,590 --> 00:17:30,550 तो वह फ़ैसला अकेले मत लेना। 234 00:17:30,633 --> 00:17:34,512 वह फ़ैसला मुझे लेने दो, या भगवान की ख़ातिर कम से कम मेरी सलाह लो। 235 00:17:34,804 --> 00:17:36,222 मैं अब बच्चा नहीं रहा। 236 00:17:37,348 --> 00:17:38,683 मेरा ध्यान रखने की ज़रूरत नहीं है। 237 00:17:39,017 --> 00:17:41,394 तुम चलती-फिरती कयामत हो, मार्क। 238 00:17:41,478 --> 00:17:45,148 इस धरती के सबसे ताकतवर इंसान और अभी तुम्हारी उम्र ड्रिंक लेने की भी नहीं हुई। 239 00:17:45,231 --> 00:17:47,609 अगर तुम्हारा ध्यान नहीं रखूँगा, 240 00:17:47,692 --> 00:17:49,778 तो मैं अपना काम नहीं कर रहा होऊँगा। 241 00:17:54,532 --> 00:17:56,493 हर चीज़ को ढक दो और लंच कर लो। 242 00:17:56,576 --> 00:17:58,578 हम लंच नहीं करते। 243 00:17:58,661 --> 00:17:59,788 इंविंसबल आया है। 244 00:17:59,871 --> 00:18:02,665 तो, इसे ढक दो और कुछ घंटे नज़र मत आना। 245 00:18:02,749 --> 00:18:03,750 यह एक आदेश है। 246 00:18:07,170 --> 00:18:10,632 पता है तुम क्या सोच रहे हो, और तुम सोचना बंद कर दो। 247 00:18:10,715 --> 00:18:12,467 तुम्हारे मुँह से "बंद कर दो" अच्छा नहीं लगता। 248 00:18:13,468 --> 00:18:16,429 तुम ख़ुद से बिल्कुल अंजान हो। 249 00:18:17,764 --> 00:18:21,142 मैं जो करूँगा, उसकी ज़िम्मेदारी मेरी है, आपकी नहीं, 250 00:18:21,226 --> 00:18:23,603 और ऐसे किसी हादसे के बाद मेरा परेशान होना लाज़मी है। 251 00:18:23,686 --> 00:18:26,022 पर अगर आपको लगता है कि मैं अपना आपा खो दूँगा… 252 00:18:26,105 --> 00:18:27,899 मुझे नहीं लगता कि तुम आपा खो दोगे, मार्क। 253 00:18:27,982 --> 00:18:31,152 लेकिन इस तरह के फ़ैसलों से भावनात्मक मुद्दे पैदा होते हैं 254 00:18:31,236 --> 00:18:32,946 जिन्हें मैंने हीरो को तोड़ते हुए देखा है। 255 00:18:34,239 --> 00:18:36,074 तुम्हें मुझसे बात करना ज़रूरी नहीं है। 256 00:18:36,157 --> 00:18:38,660 इसके लिए हमारे पास विशेषज्ञ लोग हैं। 257 00:18:38,743 --> 00:18:39,744 अभी नहीं। 258 00:18:40,328 --> 00:18:41,162 मैंने कहा… 259 00:18:42,455 --> 00:18:45,750 सिनक्लेयर, भगवान की ख़ातिर, तुम यहाँ से दफ़ा हो जाओगे? 260 00:18:46,960 --> 00:18:47,836 तुम… 261 00:18:48,586 --> 00:18:49,921 माफ़ कीजिए, सर। मैं… 262 00:18:50,547 --> 00:18:55,593 मैं अपने प्रयोगों के लिए माफ़ी माँगना चाहता था। 263 00:18:56,386 --> 00:18:59,848 मैंने तुम्हारे दोस्तों और बाकी छात्रों के साथ जो किया। 264 00:19:00,640 --> 00:19:02,225 अगर यह नहीं लगता कि ऐसा करने के 265 00:19:02,308 --> 00:19:04,978 अच्छे के बजाय बुरे नतीजे होंगे, तो मैं उनसे ख़ुद माफ़ी माँगता। 266 00:19:05,687 --> 00:19:08,857 मुझे पता है कि मैंने जो किया, मैं असल में कभी उसका प्रायश्चित नहीं पाऊँगा, 267 00:19:09,566 --> 00:19:11,734 और जानता हूँ कि मेरे किए की कोई सही वजह नहीं… 268 00:19:11,818 --> 00:19:14,946 बस। चुप हो जाओ। 269 00:19:15,029 --> 00:19:16,865 मुझे तुमसे कोई माफ़ीनामा नहीं सुनना है। 270 00:19:16,948 --> 00:19:19,951 मुझे कभी भी तुमसे कुछ भी नहीं सुनना है। 271 00:19:20,034 --> 00:19:21,244 समझ गए? 272 00:19:21,911 --> 00:19:23,413 मुझे अफ़सोस है। 273 00:19:29,544 --> 00:19:33,006 -ऐसा मत कीजिए। मत जताइए जैसे मैं… -उसे मार डालने वाले थे। 274 00:19:33,089 --> 00:19:35,466 हम जानते हैं तुम्हारे दिमाग में यह बात आई थी। 275 00:19:35,550 --> 00:19:37,051 तुम्हें सिनक्लेयर से नफ़रत है। धत्। 276 00:19:37,135 --> 00:19:39,971 मुझे वह ज़्यादा पसंद नहीं है, 277 00:19:40,054 --> 00:19:44,684 लेकिन उसके रीएनीमेन मानव इतिहास के सबसे महान सैन्य आविष्कार हैं। 278 00:19:44,767 --> 00:19:48,313 उन्होंने अभी इतनी जानें बचा ली हैं, जितनी अधिकतर हीरो पूरे करियर में नहीं बचा पाते। 279 00:19:48,396 --> 00:19:49,647 तो क्या? 280 00:19:49,731 --> 00:19:53,276 इससे उसे लोगों को यातना देने और मारने की आज़ादी नहीं मिल जाती। 281 00:19:53,359 --> 00:19:57,238 यह देखने के बाद भी कि तुमने रस के साथ क्या किया, वह यहाँ तुमसे माफ़ी माँगने आया। 282 00:19:57,322 --> 00:19:59,032 वह बस अपनी भूल सुधारना चाहता है। 283 00:19:59,115 --> 00:20:03,578 हाँ, जैसे कि वह अचानक से यहाँ आ गया, जब हम बात कर रहे थे। 284 00:20:03,661 --> 00:20:04,787 ऐसा मैंने नहीं करवाया। 285 00:20:04,871 --> 00:20:06,873 मैंने उसे लंच करने जाने को कहा था। 286 00:20:06,956 --> 00:20:08,166 हमारी बात पूरी हुई? 287 00:20:08,499 --> 00:20:10,001 तुम जब चाहे, जा सकते… 288 00:20:12,045 --> 00:20:14,047 माफ़ कीजिए, सर। मैंने सिनक्लेयर से कहा था… 289 00:20:14,130 --> 00:20:16,424 कोई बात नहीं। मार्क छत तोड़कर यहाँ से नहीं निकला, 290 00:20:16,507 --> 00:20:18,259 तो इसे सफलता ही मानूँगा। 291 00:20:18,343 --> 00:20:20,553 आप उसको कॉन्क्वेस्ट के बारे में बताएँगे? 292 00:20:20,637 --> 00:20:23,097 उसके किसी को मारने के तुरंत बाद? 293 00:20:23,181 --> 00:20:26,184 अगर तुम मेरी जगह लेने को इतने बेताब हो, डॉनल्ड, तो साफ़ कह दो। 294 00:20:32,607 --> 00:20:33,733 मार्क। 295 00:20:33,816 --> 00:20:35,401 हैलो, मैं अभी बस… 296 00:20:36,277 --> 00:20:37,278 क्या हुआ? 297 00:20:37,362 --> 00:20:38,571 मेरी शक्तियाँ, 298 00:20:39,280 --> 00:20:41,699 वे अब अपना असर नहीं दिखा रही हैं। 299 00:20:41,783 --> 00:20:44,160 क्या? तुम क्या कह रही हो? 300 00:20:44,994 --> 00:20:46,245 मैं अणुओं को नियंत्रित करती हूँ। 301 00:20:46,329 --> 00:20:50,833 मैं उन्हें जमा करके कणों को ऐसे बदलती हूँ कि मुझे जो चाहिए वह मिल जाए, 302 00:20:50,917 --> 00:20:53,628 पर अब ऐसा हो रहा है कि वे बस… 303 00:20:53,711 --> 00:20:55,755 वे मेरी उँगलियों से फिसल जाते हैं। 304 00:20:55,838 --> 00:20:57,840 उन्हें साथ में जोड़ नहीं पा रही। 305 00:20:57,924 --> 00:20:59,008 वे काबू में नहीं आ रहे। 306 00:20:59,092 --> 00:21:00,760 कुछ भी बना नहीं पा रही हूँ। 307 00:21:01,844 --> 00:21:04,847 मार्क, पता नहीं क्या हो रहा है। 308 00:21:06,224 --> 00:21:08,309 मुझे उड़ने से डर लगने लगा है। 309 00:21:08,393 --> 00:21:10,395 हम इसका हल खोज लेंगे, ठीक है? 310 00:21:16,192 --> 00:21:19,070 रेक्स ने मॉन्स्टर गर्ल की शक्तियाँ ठीक कर दी थीं। शायद वह मदद कर पाए। 311 00:21:20,947 --> 00:21:22,740 हे भगवान। इंविंसबल इंक से है। 312 00:21:23,032 --> 00:21:27,036 नहीं कर सकता, ईव। अभी नहीं। किसी और को इसे संभालने दो। 313 00:21:27,120 --> 00:21:28,579 क्या यह तुम्हारे मैसेज को लेकर है? 314 00:21:28,663 --> 00:21:31,124 हमें रेक्स को फ़ोन करके पता करना चाहिए कि क्या वह… 315 00:21:31,207 --> 00:21:33,835 मार्क, क्या हुआ? 316 00:21:34,627 --> 00:21:36,504 सिसिल ने इस पर पर्दा डाल दिया, लेकिन… 317 00:21:37,130 --> 00:21:40,008 सीक्विड को रोकने के लिए, मुझे… 318 00:21:41,259 --> 00:21:42,760 मुझे रस को रोकना पड़ा। 319 00:21:43,845 --> 00:21:44,971 ईव, मुझे… 320 00:21:46,347 --> 00:21:47,890 मुझे कोई और रास्ता नहीं सूझा। 321 00:21:51,936 --> 00:21:53,980 नहीं, यह तो बेवकूफ़ी है। 322 00:21:54,063 --> 00:21:56,190 मुझे अभी तुम्हारी मदद करनी चाहिए। 323 00:21:56,274 --> 00:21:58,151 हम एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। 324 00:21:59,861 --> 00:22:02,030 मैं केप्स वालों को फ़ोन करती हूँ। शायद वे कुछ… 325 00:22:02,113 --> 00:22:03,823 मुझे करने दो। मैं मदद कर सकता हूँ। 326 00:22:04,532 --> 00:22:05,450 ऑलिवर… 327 00:22:05,533 --> 00:22:08,703 मैं तो यहीं पर ही था। तुम लोग अंदर आए। 328 00:22:08,786 --> 00:22:10,997 पर यह जो भी काम है, मैं इसे कर सकता हूँ। 329 00:22:14,876 --> 00:22:16,419 इस काम के कितने पैसे मिलते हैं? 330 00:22:25,595 --> 00:22:27,764 मैंने कुछ पूछताछ की और लियू को ढूँढ लिया। 331 00:22:27,847 --> 00:22:30,558 वह पूर्वी इलाके के एक बकवास होटल में छुपा हुआ है। 332 00:22:30,641 --> 00:22:31,893 वह अब भी बदहाल है। 333 00:22:31,976 --> 00:22:36,147 शायद इसीलिए उसने यह काम ख़ुद करने के बजाय, उस चुंबक वाले इंसान को भेजा। 334 00:22:36,230 --> 00:22:39,859 हमारी मदद को आने दो, उसके बाद हम उसे अपना संदेश भेजेंगे। 335 00:22:40,860 --> 00:22:44,322 हाँ, मदद के बारे में बताना है, बॉस, मैं… 336 00:22:44,405 --> 00:22:46,991 मैं नहीं जानता अगर वह बच्चा फिर झाँसे में आएगा। 337 00:22:47,366 --> 00:22:48,951 नहीं, अब हालात अलग हैं। 338 00:22:49,035 --> 00:22:51,204 लियू उसे भी मार ही डालने वाला था। 339 00:22:51,287 --> 00:22:55,374 वह दोबारा लड़ना चाहेगा। अगर वह बाद में मुझे हराने की कोशिश करेगा, तो कोई नहीं। 340 00:22:55,458 --> 00:22:56,876 हमारे पास वकील हैं। 341 00:22:56,959 --> 00:22:59,378 वेनेसा और फिओना को सुरक्षित रखने के लिए यह करना ही होगा। 342 00:22:59,962 --> 00:23:02,215 या फिर, और यह बस यूँ ही कह रहा हूँ, 343 00:23:02,298 --> 00:23:07,053 हम दी ऑर्डर में फिर से शामिल होकर अपना नुकसान बचा सकते हैं। 344 00:23:07,136 --> 00:23:09,514 तुमने सच में अभी यह बात कही? 345 00:23:11,682 --> 00:23:13,935 आप लोगों ने इंविंसबल इंक को फोन किया था, है न? 346 00:23:14,018 --> 00:23:17,063 क्या यह रॉकी शोर्स इंकॉर्पोरेटेड है? 347 00:23:29,408 --> 00:23:31,369 हम आप लोगों से पूरा पैसा नहीं ले रहे हैं। 348 00:23:31,452 --> 00:23:33,830 इंविंसबल नहीं, तो कोई सौदा नहीं। 349 00:23:38,501 --> 00:23:40,753 वह जो सब कर सकता है, मैं भी कर सकता हूँ। 350 00:23:40,837 --> 00:23:42,171 शायद उससे बेहतर ही। 351 00:23:42,630 --> 00:23:44,257 मेरी मेज़ से अपने पैर हटाओ। 352 00:23:44,340 --> 00:23:45,341 डैड? 353 00:23:47,718 --> 00:23:50,263 फिओना, तुमसे कहा था न कि तुम यहाँ मत… 354 00:23:50,346 --> 00:23:51,472 मुझे डर लग रहा है। 355 00:23:53,182 --> 00:23:54,183 सब ठीक है, गुड़िया। 356 00:23:54,684 --> 00:23:57,270 मैं इंतज़ाम कर रहा हूँ कि कोई तुम्हें कभी चोट न पहुँचाए। 357 00:23:58,604 --> 00:24:00,982 तुम्हें मेरी मदद चाहिए या नहीं? 358 00:24:02,733 --> 00:24:06,404 और जब भी उन्हें इस्तेमाल करके कुछ बनाती हूँ वह गोबर बन जाता है। 359 00:24:06,487 --> 00:24:07,321 गोबर? 360 00:24:07,405 --> 00:24:09,782 अणु से भरी कीचड़ जैसा, 361 00:24:09,866 --> 00:24:11,367 और फिर वह पिघलकर ख़त्म हो जाता है। 362 00:24:11,450 --> 00:24:13,911 और अब तो वह भी नहीं कर पा रही हूँ। 363 00:24:14,328 --> 00:24:15,913 शरीर के सभी अंग सामान्य लग रहे हैं 364 00:24:15,997 --> 00:24:20,376 और शुरुआती स्कैन में तुम्हारे दिमाग या शरीर की रचना में कोई ख़राबी नज़र नहीं आती। 365 00:24:21,919 --> 00:24:24,213 रेक्स, मैं तो पागल होने लगी हूँ। 366 00:24:24,297 --> 00:24:26,382 अगर पता न चल पाया कि क्या दिक्कत है, तो मैं… 367 00:24:26,465 --> 00:24:28,634 हम इसका पता लगा लेंगे, मेरा वादा है। 368 00:24:28,718 --> 00:24:31,762 अमांडा की दिक्कत ठीक करने में मुझे लगभग एक साल लग गया था। 369 00:24:31,846 --> 00:24:32,805 एक साल? 370 00:24:33,222 --> 00:24:36,726 -मैं यह नहीं कह रहा कि इसमें भी… -नहीं। माफ़ करना। 371 00:24:37,852 --> 00:24:39,437 मदद करने के लिए शुक्रिया। 372 00:24:39,979 --> 00:24:42,523 कुछ और बात है जो अलग हटकर लगी? 373 00:24:42,607 --> 00:24:44,483 ऐसा कुछ याद तो नहीं आता। 374 00:24:44,567 --> 00:24:45,735 रुको ज़रा। 375 00:24:46,903 --> 00:24:48,863 यह आवाज़ कहाँ से आ रही है? 376 00:24:54,869 --> 00:24:55,828 अरे, नहीं। 377 00:24:55,912 --> 00:24:57,496 जो मुझे लग रहा है, यह वही है? 378 00:25:02,585 --> 00:25:03,419 ए! 379 00:26:13,781 --> 00:26:15,741 जब इंविंसबल ने यह किया था तो बकवास लग रहा था। 380 00:26:15,825 --> 00:26:17,493 और अब तो और भी बकवास लग रहा है। 381 00:26:18,619 --> 00:26:20,705 हम किसी को मारेंगे तो नहीं न? 382 00:26:20,788 --> 00:26:23,499 अगर फिर से ऐसा किया तो माँ बहुत गुस्सा होंगी। 383 00:26:24,292 --> 00:26:28,921 नहीं, हम बस किसी को सबक सिखाएँगे कि मेरे परिवार से पंगा लेना सही नहीं होता। 384 00:26:29,005 --> 00:26:31,090 जो मैं करूँ, तुम्हें बस वही करना है। 385 00:26:36,137 --> 00:26:38,764 फ्लैक्सन्स पहले तीन बार हमले कर चुके हैं, 386 00:26:38,848 --> 00:26:40,766 सब कुछ ही दिनों में। 387 00:26:40,850 --> 00:26:43,644 पर चूँकि उनके आयाम में समय ज़्यादा तेज़ी से बीतता है, 388 00:26:43,728 --> 00:26:45,813 उनके पास अपनी गलतियों से सीखने के लिए महीने थे। 389 00:26:45,896 --> 00:26:47,023 पिछली बार वे सिर्फ़ इसलिए हारे 390 00:26:47,106 --> 00:26:49,567 क्योंकि ऑम्नी-मैन जंग को उनके ग्रह पर ले गया था, 391 00:26:49,650 --> 00:26:51,902 उसने कहा कि उन्हें हमसे जंग बंद करने को मना लिया था। 392 00:26:51,986 --> 00:26:54,322 शायद जितना सोचा था उतने पक्के से मना नहीं पाया। 393 00:26:59,827 --> 00:27:02,413 यह देखते हुए कि उनके पिछले हमले को कितना समय हो गया है, 394 00:27:02,496 --> 00:27:05,750 उन्हें इस हमले की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिला होगा। 395 00:27:05,833 --> 00:27:08,627 लेकिन हमारे आयाम में आकर वे बूढ़े होते हैं और मर जाते हैं, 396 00:27:08,711 --> 00:27:11,339 अगर वे इसे रोकने के लिए कोई उपकरण वगैरह इस्तेमाल न करें। 397 00:27:12,089 --> 00:27:13,841 हालात गंभीर हैं, शेपस्मिथ। 398 00:27:13,924 --> 00:27:16,469 यह फलों का जूस है। पीना चाहोगी? 399 00:27:17,136 --> 00:27:21,474 पहले सुरक्षात्मक सामयिक क्षेत्र बनाने के लिए पहनने वाले उपकरण इस्तेमाल करते थे। 400 00:27:21,557 --> 00:27:25,311 शुरुआती डेटा बताता है कि इस बार वे एक ही शक्तिशाली एमिटर इस्तेमाल कर रहे हैं 401 00:27:25,394 --> 00:27:27,688 ताकि हम आसानी से उसमें बाधा न डाल पाएँ। 402 00:27:27,772 --> 00:27:32,109 और वे कैदी भी बना रहे हैं, जो उनके लिए नई बात है और हमारे लिए बुरा है। 403 00:27:40,159 --> 00:27:42,870 कल की लड़ाई से मैं अब भी थका हुआ हूँ। 404 00:27:43,537 --> 00:27:45,539 इस बार हमारी मदद के लिए ऑम्नी-मैन नहीं है, 405 00:27:45,623 --> 00:27:48,209 इसलिए मैं उससे भी बेहतर किसी को लाया हूँ। 406 00:27:54,090 --> 00:27:55,716 आने के लिए शुक्रिया, मार्क। 407 00:28:02,223 --> 00:28:04,350 क्या? उसे घर जाने के लिए कहना चाहोगे? 408 00:28:04,934 --> 00:28:07,812 मुझे यह सब बिल्कुल साफ़ नज़र आ रहा है। 409 00:28:07,895 --> 00:28:09,146 हमें ज़िंदगियाँ बचानी हैं। 410 00:28:09,897 --> 00:28:12,566 उनके एमिटर को ढूँढकर तबाह करना है। 411 00:28:13,859 --> 00:28:17,196 उन्हें बूढ़े होकर मरते देखना है। 412 00:28:40,219 --> 00:28:41,303 गार्डीअन्स… 413 00:28:43,013 --> 00:28:45,391 जल्द से जल्द उन कैदियों को छुड़ाओ। 414 00:28:45,474 --> 00:28:46,475 उनसे मैं निपटता हूँ। 415 00:29:00,156 --> 00:29:03,325 यकीनन वे तुम्हारी पिता से मुकाबला करने के लिए बनाए गए थे। 416 00:29:07,371 --> 00:29:09,039 सावधान रहना, इंविंसबल। 417 00:29:16,464 --> 00:29:18,924 उनके पास भारी तादाद में लोग हैं। 418 00:29:21,427 --> 00:29:23,304 बुलेटप्रूफ, कैदियों के पास पहुँचो! 419 00:29:23,387 --> 00:29:24,763 हम एमिटर ढूँढते हैं! 420 00:29:46,076 --> 00:29:48,245 वह चीज़ आख़िर दिखती कैसी है? 421 00:29:48,329 --> 00:29:50,289 एक बड़ा और ताकतवर ऐन्टेना। 422 00:29:50,372 --> 00:29:51,832 इसे छुपाना मुश्किल होगा। 423 00:29:51,916 --> 00:29:53,542 तो वह है कहाँ? 424 00:30:08,057 --> 00:30:09,975 सब नीचे लेट जाओ। 425 00:30:19,026 --> 00:30:21,862 जल्दी करो। ये कमीने नागरिकों को मारते जा रहे हैं। 426 00:30:22,363 --> 00:30:24,573 पता नहीं तुमने देखा या नहीं, सिसिल, 427 00:30:24,657 --> 00:30:26,659 लेकिन इनकी तादाद बहुत ज़्यादा है। 428 00:30:27,993 --> 00:30:30,829 फिर समय बर्बाद न करके एमिटर को ढूँढो। 429 00:30:30,913 --> 00:30:33,999 हमारे मुकाबले में आख़िर कितने फ्लैक्सन्स हैं? 430 00:30:34,083 --> 00:30:34,959 हज़ारों हैं। 431 00:30:35,042 --> 00:30:38,963 और हर मिनट सैनिक वाहन से हज़ारों और आते जा रहे हैं, सर। 432 00:30:39,046 --> 00:30:43,050 इस दर से कुछ ही घंटों में वे शहर की जनसंख्या से ज़्यादा हो जाएँगे। 433 00:30:43,801 --> 00:30:46,345 तो ऐसा करना होगा कि वे इतनी देर बच ही न पाएँ। 434 00:30:53,185 --> 00:30:55,354 तुम्हारे दोस्त को कैसे पता कि यही वह जगह है? 435 00:30:56,438 --> 00:30:57,898 उसके पास मुखबिर हैं। 436 00:30:57,982 --> 00:30:59,441 तुम्हें उस पर पक्का यकीन है? 437 00:30:59,525 --> 00:31:01,735 नहीं, हमारे पास बस यही जानकारी है। 438 00:31:25,217 --> 00:31:26,844 नतीजा भुगतने का समय आ गया, लियू। 439 00:31:28,345 --> 00:31:30,556 तुमने कहा था कि तुम्हारा पीछा नहीं किया गया था। 440 00:31:30,639 --> 00:31:33,225 नहीं। मैं उससे बिल्कुल नहीं लड़ूंगा। 441 00:31:33,309 --> 00:31:34,560 वह सौ साल का लगता है। 442 00:31:34,977 --> 00:31:36,270 बहकावे में मत आओ, बच्चे। 443 00:31:37,896 --> 00:31:40,566 तुम जैसे कचरे के लिए… 444 00:31:42,192 --> 00:31:44,320 मेरे पास हद से ज़्यादा ताकत है। 445 00:31:50,618 --> 00:31:52,995 रुको। वह बंदा ड्रैगन है। 446 00:32:17,853 --> 00:32:19,104 संभलकर! 447 00:32:19,188 --> 00:32:21,231 उसने इंविंसबल को लगभग मार ही डाला था। 448 00:32:24,151 --> 00:32:25,319 मैं जानता हूँ। 449 00:32:39,458 --> 00:32:41,669 पर अब वह कमज़ोर है। उसे मार डालो। 450 00:32:52,596 --> 00:32:54,348 अरे, हाँ, बहुत ही कमज़ोर है। 451 00:33:31,260 --> 00:33:32,386 ऑलिवर इनकमिंग कॉल 452 00:33:33,804 --> 00:33:35,723 ऑलिवर? काम कैसा चल रहा है? 453 00:33:35,806 --> 00:33:37,641 मैं एक ड्रैगन से लड़ रहा हूँ। 454 00:33:37,725 --> 00:33:38,642 क्या? 455 00:33:38,726 --> 00:33:40,894 यह वही बूढ़ा है जिसके बारे में तुमने और मार्क ने बताया था। 456 00:33:41,895 --> 00:33:43,939 वह मरा नहीं है। वह यहाँ मौजूद है! 457 00:33:48,527 --> 00:33:50,863 और वह बहुत गुस्से में है। 458 00:33:52,406 --> 00:33:54,199 मार्क को फ़ोन करो, मुझे मदद चाहिए। 459 00:33:58,078 --> 00:33:59,872 डाउनटाउन में अंतर-आयामी हमला 460 00:33:59,955 --> 00:34:02,374 मार्क उलझा हुआ है। काम को छोड़ो और वहाँ से निकलो। 461 00:34:07,629 --> 00:34:09,965 इस बार तुम वाकई तैयारी के साथ आए हो, है न? 462 00:34:28,400 --> 00:34:30,985 मैंने जूस से पेट साफ़ करने का सबसे बुरा समय चुना। 463 00:34:31,487 --> 00:34:32,780 हम पार नहीं जा पा रहे हैं। 464 00:34:33,112 --> 00:34:35,616 हमें जाना ही होगा। वे अब भी बंदी बना रहे हैं। 465 00:34:48,003 --> 00:34:50,130 कोई मॉन्स्टर गर्ल की मदद करो। 466 00:34:50,214 --> 00:34:51,047 अभी गया। 467 00:35:01,850 --> 00:35:04,436 उस आदेश पर सवाल नहीं उठाया? 468 00:35:04,812 --> 00:35:07,940 मैंने जंग का पूरा मैदान स्कैन कर लिया, पर एमिटर नहीं मिला। 469 00:35:08,023 --> 00:35:10,150 फिर भी वह यहीं-कहीं है। 470 00:35:10,234 --> 00:35:13,570 अगर वह मेरी कमज़ोरी होती, तो उसे अच्छे से छुपाता। 471 00:35:15,948 --> 00:35:16,990 बिल्कुल सही। 472 00:35:20,410 --> 00:35:21,453 तुम्हें मुझ पर भरोसा है? 473 00:35:21,537 --> 00:35:23,038 तुम्हें इसका जवाब पता है। 474 00:35:25,082 --> 00:35:26,667 सब लोग हमें ढाल दो। 475 00:35:29,628 --> 00:35:30,921 तुमने उसकी बात सुनी! 476 00:35:52,901 --> 00:35:54,611 इसके बाद तुम ख़ुद संभालोगे। 477 00:35:54,695 --> 00:35:56,154 उनकी ऐसी-तैसी कर दो। 478 00:36:09,459 --> 00:36:11,545 कहो कि रोबोट इतना बेवक़ूफ़ नहीं है। 479 00:36:13,213 --> 00:36:16,425 रोबोट, उस चीज़ के अंदर जाने की सोचना भी मत। 480 00:36:17,259 --> 00:36:19,970 माफ़ करना, सिसिल। बस यही एक तरीका है। 481 00:36:20,220 --> 00:36:21,346 रुको! 482 00:36:40,824 --> 00:36:42,075 मैंने सही कहा था। 483 00:36:42,159 --> 00:36:45,787 जब तक मैं एमिटर को बेकार करता हूँ, तुम जितने कैदियों को हो सके, छुड़ा लो। 484 00:36:45,871 --> 00:36:47,289 तुमसे बहुत आगे हूँ। 485 00:36:51,209 --> 00:36:52,794 पोर्टल की ओर चलो। 486 00:38:02,447 --> 00:38:03,740 आख़िरकार। 487 00:38:05,450 --> 00:38:07,869 चलो! पोर्टल से वापस बाहर जाओ। 488 00:38:11,790 --> 00:38:13,583 चलने का समय हो गया, रेक्स। 489 00:38:14,960 --> 00:38:15,836 रेक्स? 490 00:38:22,467 --> 00:38:23,385 क्या हुआ? 491 00:38:27,097 --> 00:38:27,931 क्या बात है? 492 00:38:32,728 --> 00:38:34,771 देखा? आसान काम था। 493 00:38:38,483 --> 00:38:39,818 शाबाश, टीम। 494 00:38:39,901 --> 00:38:42,154 किसी को मॉन्स्टर गर्ल या रोबोट नज़र आ रहे हैं? 495 00:38:42,237 --> 00:38:43,280 गार्डीअन्स, 496 00:38:43,363 --> 00:38:44,656 यह इसी पर नहीं रुक सकते। 497 00:38:44,740 --> 00:38:48,368 हमने फ्लैक्सन्स को उनके अपने आयाम में हमेशा-हमेशा के लिए हराना होगा। 498 00:38:48,452 --> 00:38:52,330 अगर हमने उन्हें लौटने दिया, तो अगले बार वे असफल नहीं होंगे। 499 00:38:52,414 --> 00:38:55,250 बात में दम तो है। चलो, चलें! 500 00:38:55,792 --> 00:38:58,128 नहीं, रुक जाओ! यह एक आदेश है। 501 00:38:59,504 --> 00:39:00,797 माफ़ करना, सिसिल। 502 00:39:00,881 --> 00:39:03,133 कुछ आदेश पालन करने लायक नहीं होते। 503 00:39:27,115 --> 00:39:28,075 नहीं! 504 00:39:39,461 --> 00:39:41,088 हम यहाँ किसलिए खड़े हैं? 505 00:39:41,171 --> 00:39:43,173 हम ख़ुद का पोर्टल नहीं खोल सकते हैं? 506 00:39:43,590 --> 00:39:45,383 तुम्हें लगता है उन कमीनों के पहली बार 507 00:39:45,467 --> 00:39:47,928 आने के बाद से हम यह करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं? 508 00:39:50,555 --> 00:39:51,640 सत्यानाश! 509 00:39:55,310 --> 00:39:56,144 ईव? 510 00:39:58,605 --> 00:40:00,899 मुझे लगा तुम लड़ना चाहते थे। 511 00:40:01,483 --> 00:40:03,360 तुम तो बस छुपते ही आ रहे हो। 512 00:40:04,319 --> 00:40:05,529 आह। 513 00:40:27,092 --> 00:40:29,136 ध्यान से सुनो, लड़के। 514 00:40:29,678 --> 00:40:32,806 शायद मरने से पहले तुम कुछ सीख पाओगे। 515 00:40:40,355 --> 00:40:41,815 तुम्हें तो मरा होना चाहिए था। 516 00:40:44,359 --> 00:40:45,318 ऑलिवर! 517 00:40:49,823 --> 00:40:51,074 तुम भागे क्यों नहीं? 518 00:40:51,158 --> 00:40:53,702 मैं तुम्हारे और ईव के लिए बुरा काम नहीं करना चाहता था। 519 00:41:01,668 --> 00:41:02,711 तुम ठीक तो हो? 520 00:41:02,794 --> 00:41:04,838 हाँ। चलो उसकी धुनाई करते हैं। 521 00:41:43,960 --> 00:41:45,420 मेरा शरीर उठाओ। 522 00:42:14,491 --> 00:42:15,825 बात अभी ख़त्म नहीं हुई! 523 00:42:17,327 --> 00:42:18,286 तुम! 524 00:42:18,370 --> 00:42:19,788 अरे, हीरो। 525 00:42:21,915 --> 00:42:25,335 मेरे परिवार से पंगा मत लो। 526 00:42:25,418 --> 00:42:28,964 मैं अपना परिवार बचाना चाहता… 527 00:42:33,551 --> 00:42:34,511 रुक जाओ। 528 00:42:36,513 --> 00:42:38,890 रुक जाओ, प्लीज़। 529 00:42:49,484 --> 00:42:50,568 हमारा काम ख़त्म हुआ। 530 00:43:11,006 --> 00:43:12,299 माँ, मैं ठीक हूँ। 531 00:43:13,174 --> 00:43:14,509 मुझे काम पूरा करने दो। 532 00:43:14,968 --> 00:43:19,264 पक्का यह "सामने वाले की हालत देखी होती" वाली स्थिति होगी। 533 00:43:19,889 --> 00:43:21,683 मेरा मुकाबला एक ड्रैगन से था। 534 00:43:24,394 --> 00:43:25,228 हाँ। 535 00:43:27,105 --> 00:43:29,190 रेक्स मेरी मुश्किल का हल नहीं खोज पाया, लेकिन… 536 00:43:29,858 --> 00:43:31,484 उसने पता लगाने का वादा किया था। 537 00:43:33,153 --> 00:43:35,280 यकीन नहीं होता कि वह और अमांडा बस यूँ ही… 538 00:43:36,197 --> 00:43:37,115 चले गए। 539 00:43:37,198 --> 00:43:38,283 वे किसी तरह घर लौट आएँगे, 540 00:43:38,366 --> 00:43:40,452 और हम पता लगा लेंगे कि तुम्हारी शक्तियों को क्या हुआ। 541 00:43:40,535 --> 00:43:42,495 ज़रूरत पड़ी तो सिसिल के लोगों की मदद लेंगे। 542 00:43:43,872 --> 00:43:44,873 तुम ठीक तो हो? 543 00:43:47,500 --> 00:43:49,002 दोबारा से वही होने वाला था। 544 00:43:53,006 --> 00:43:55,508 मुझे पता है, पता है। 545 00:43:55,592 --> 00:43:58,136 आम तौर पर हमारी मीटिंग बोरिंग होती है। 546 00:43:58,219 --> 00:44:01,514 पर, यारों, आज आपके लिए एक सरप्राइज़ है। 547 00:44:01,598 --> 00:44:06,186 अपराधियों, अजब लोगों, कीड़ों और बाकी तुम जो भी हो, 548 00:44:06,269 --> 00:44:11,900 तालियाँ हो जाएँ मेरे और अपने अच्छे दोस्त के लिए, टाइटन! 549 00:44:14,652 --> 00:44:16,029 आख़िरकार वह मान गया है, 550 00:44:16,112 --> 00:44:20,367 और वह ख़ुद को और अपनी छोटी सी जन्नत को क्लब में शामिल कर रहा है। 551 00:44:20,825 --> 00:44:24,079 अब ज़ाहिर है, हमारी पहले दुश्मनी रही है, 552 00:44:24,162 --> 00:44:27,332 पर हम सब जानते हैं कि दी ऑर्डर में शामिल होने के बाद, 553 00:44:27,415 --> 00:44:30,794 आप दी ऑर्डर के सदस्य होते हैं और हम एक-दूसरे से पंगा नहीं लेते। 554 00:44:30,877 --> 00:44:34,964 तो, पुरानी बातों को भुला दिया और जो बीत गई वह रात गई वाली स्थिति है। 555 00:44:35,423 --> 00:44:38,718 एक बात साफ़ कर दूँ। मैं यहाँ सिर्फ़ एक वजह से हूँ… 556 00:44:38,802 --> 00:44:42,305 सब बहुत ध्यान से सुनें! 557 00:44:42,639 --> 00:44:44,641 इतना बेवक़ूफ़ कैसे हो सकता हूँ? मैं भूल ही गया था। 558 00:44:44,724 --> 00:44:47,477 असल में आज हमारे साथ दो नए सदस्य शामिल होंगे। 559 00:44:47,560 --> 00:44:49,437 पता चला है कि दूसरा बंदा घबराता है 560 00:44:49,521 --> 00:44:52,524 कि लोग उसका गला काटने की कोशिश करते हैं। 561 00:45:01,491 --> 00:45:05,370 माफ़ करना, बॉस। सबके लिए यही सही रहेगा। 562 00:45:06,496 --> 00:45:08,665 लगता है हम दोनों के साथ धोखा हुआ है। 563 00:45:08,748 --> 00:45:10,875 लगता तो यही है। 564 00:45:11,793 --> 00:45:15,922 यार, परिवार को दोबारा साथ में देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। 565 00:45:16,005 --> 00:45:18,842 मेरा दिल ख़ुशी से भर आया है। 566 00:45:18,925 --> 00:45:22,929 तुम बच्चों के लड़ते हुए त्यौहारों में वह मज़ा ही नहीं रहा था। 567 00:45:23,012 --> 00:45:27,725 अब फिर से वह समय लौट आया है जब हम इतना पैसा कमाएँगे 568 00:45:27,809 --> 00:45:31,020 कि यकीन ही नहीं होगा! 569 00:45:54,210 --> 00:45:55,128 ईव? 570 00:45:56,880 --> 00:45:58,089 सब ठीक है? 571 00:45:58,173 --> 00:45:59,591 सब… 572 00:45:59,674 --> 00:46:01,551 मैं बस अभी बिस्तर में आती हूँ। 573 00:46:01,634 --> 00:46:02,719 ठीक है। 574 00:47:04,113 --> 00:47:06,115 संवाद अनुवादक संजय मल्होत्रा 575 00:47:06,199 --> 00:47:08,201 रचनात्मक पर्यवेक्षक सुहास चव्हाण